Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 287

BOLLYWOOD : सनी देओल की पत्नी पूजा देओल क्यों लाइमलाइट से रहती हैं दूर? एक्टर ने खुद बताई थी चौंकाने वाली वजह

0

बॉलीवुड एक्टर सनी देओल अपनी स्क्रीन प्रेज़ेंस के लिए जाने जाते हैं. चाहे वह उनकी एक्टिंग हो, एक्शन सीक्वेंस हों या को-एक्टर्स के साथ रोमांस, सनी ने दशकों से दर्शकों को हमेशा इम्प्रेस किया वहीं एक्टर की पत्नी पूजा देओल ने न तो कभी फिल्मों में काम किया है और वे हमेशा लाइमलाइट से दूर भी रही हैं. फैंस को ये काफी हैरानी भरा लगता है. वहीं एक बार एक्टर ने पत्नी के लाइमलाइट से दूर रहने की वजह का खुलासा किया था.

क्यों लाइमलाइट से दूर रहती हैं सनी देओल की पत्नी पूजा?
एक बार जब सनी देओल से पूछा गया था कि क्या लाइमलाइट में न रहना उनकी पत्नी पूजा का जानबूझकर लिया गया फैसला था, तो सनी ने 2013 में डेक्कन क्रॉनिकल को दिए एक पुराने इंटरव्यू में बताया था कि पूजा को “लाइमलाइट से दूर रहने के लिए मजबूर नहीं किया गया था.”

वहीं ‘बॉर्डर 2’ अभिनेता से यह भी पूछा गया कि क्या उनके परिवार की महिलाओं, जैसे उनकी मां प्रकाश देओल और उनके भाई बॉबी देओल की पत्नी तान्या देओल, को घर के मर्दों ने लाइमलाइट से दूर रहने के लिए कहा था तो सनी ने फिर से क्लियर किया, “यह सच नहीं है. न तो मेरी मां और न ही मेरी पत्नी को लाइमलाइट से दूर रहने के लिए मजबूर किया गया था. मेरी पत्नी अपनी मर्ज़ी से काम लेती हैं, उन्हें हमेशा अपने फैसले लेने की आज़ादी रही है. पब्लिकली सामने न आना उनका अपना फ़ैसला है, जैसा कि मैंने कहा, न तो मेरे पिता और न ही मैंने अपने परिवार की महिलाओं को हमारे नियमों का पालन करने के लिए मजबूर किया है.

पर्दे के पीछे बेहद शांत हैं सनी देओल
सनी देओल को अक्सर पर्दे पर एक उग्र, ज़बरदस्त एक्शन स्टार के रूप में देखा जाता है. लेकिन पर्दे के पीछे, वह कहते हैं कि वह एक शांत और ज़िम्मेदार व्यक्ति हैं. उन्होंने बताया, “पिछले कुछ सालों में मुझे एहसास हुआ है कि आप सब कुछ कंट्रोल नहीं कर सकते, मेरे पिता परिवार के मुखिया हैं, लेकिन उनका सबसे बड़ा बेटा होने के नाते मुझे परिवार को मैनेज करना पड़ता है. मैं अपने भाई बॉबी और चचेरे भाई अभय के लिए एक बड़े भाई और अपने बेटों करण और राजवीर के लिए एक ज़िम्मेदार पिता रहा हूं, हां, कुछ बातें मुझे परेशान करती हैं. हर किसी की तरह, मैं भी कभी-कभी अपना आपा खो देता हूं, लेकिन मुझे लगता है कि मैंने शांत रहने की कला में महारत हासिल कर ली है.”

सनी और पूजा ने 1984 में की थी शादी
सनी और पूजा ने 1984 में शादी की थी, इन वर्षों में, इस जोड़े ने अपने दो बेटों, करण देओल और राजवीर देओल के साथ एक मज़बूत परिवार बनाया है. करण ने 2019 में ‘पल पल दिल के पास’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था, जबकि राजवीर ने 2023 में ‘दोनों’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी. दोनों बेटों के फिल्मों में आने के बावजूद, पूजा लाइमलाइट से दूर ही रही हैं. 

SPORTS : विराट कोहली फिर रचेंगे इतिहास? पहले भी लगा चुके हैं शतकों की हैट्रिक, जानें किस टीम पर बरपा था कहर

0

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच तीसरा वनडे मैच सिर्फ सीरीज का निर्णायक मुकाबला नहीं, बल्कि विराट कोहली के लिए एक और ऐतिहासिक दिन साबित हो सकता है. ACA-VDCA क्रिकेट स्टेडियम, विशाखापत्तनम में होने वाला यह मैच कोहली को वनडे क्रिकेट में लगातार तीन शतक लगाने का मौका दे रहा है, जो अब तक सिर्फ कुछ ही बल्लेबाजों ने हासिल किया है.

कोहली का फॉर्म सीरीज में बेहतरीन रहा

इस सीरीज के पहले दोनों मैचों में विराट कोहली का बल्ला जमकर बोला. पहले रायपुर और फिर रांची में उन्होंने शानदार शतक लगाए. दोनों मैचों में कोहली ने जिस तरह शुरुआती गेंदों से ही अटैक करना शुरू किया, उसने दिखा दिया कि यह स्टार बल्लेबाज अपने करियर के सुनहरे दौर की फिर से याद दिला रहा है.

ऐसे में तीसरे वनडे में भी उनकी पारी पर सबकी नजरें होंगी. अगर कोहली यहां भी शतक जड़ते हैं, तो वह वनडे में लगातार तीन शतक लगाने वाले एलीट क्लब में दोबारा शामिल हो जाएंगे.

पहले भी कर चुके हैं शतकों की हैट्रिक

कोहली इससे पहले भी यह कारनामा कर चुके हैं. साल 2018 में वेस्टइंडीज के खिलाफ घरेलू सीरीज में उन्होंने गुवाहाटी (140), विशाखापत्तनम (157*) और पुणे (107) में लगातार तीन शतक ठोके थे. भारत के लिए ऐसा करने वाले वह पहले खिलाड़ी थे. बाद में रोहित शर्मा ने भी 2019 विश्व कप में लगातार तीन शतक लगाकर यह उपलब्धि दोहराई.

कौन-कौन हासिल कर चुका है यह दुर्लभ उपलब्धि?

वनडे क्रिकेट के इतिहास में लगातार तीन शतक लगाना बेहद दुर्लभ रहा है. अब तक सिर्फ 13 खिलाड़ी ही यह उपलब्धि हासिल कर पाए हैं.

इसकी शुरुआत 1982-83 में पाकिस्तान के जहीर अब्बास ने की थी. उन्होंने भारत के खिलाफ ये कारनामा किया था.
सबसे लंबी शतकों की सीरीज का रिकॉर्ड श्रीलंका के कुमार संगकारा के पास है. उन्होंने 2015 विश्व कप में लगातार चार शतक जड़कर इतिहास रचा था.
साउथ अफ्रीका के ही खिलाड़ी क्विंटन डी कॉक भी इस इस सूची में जगह बना चुके हैं. डी कॉक ने 2013 में भारत के खिलाफ लगातार तीन शतक जड़े थे.
इस लिहाज से कोहली अगर विशाखापत्तनम में शतक लगाते हैं, तो वह इस लिस्ट में दो बार नाम दर्ज कराने वाले बेहद दुर्लभ खिलाड़ियों में शामिल हो जाएंगे.

भारत की जीत की कुंजी है कोहली

गौर करने वाली बात यह है कि जब भी कोहली शतक लगाते हैं, भारत के मैच जीतने की संभावना 83% तक बढ़ जाती है. ऐसे में निर्णायक मुकाबले में कोहली की पारी भारतीय टीम के लिए बेहद अहम होगी. सीरीज फिलहाल 1-1 की बराबरी पर है और घरेलू मैदान पर हार से बचने के लिए भारत स्टार बल्लेबाज से बड़ी पारी की उम्मीद होगी.

BUSINESS : RBI का बड़ा ऐलान! रेपो रेट घटा, GDP ग्रोथ 7.3% रहने का अनुमान, जानें पूरी डिटेल

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) के गवर्नर संजय मल्होत्रा ने शुक्रवार, 5 दिसंबर को रेपो रेट की कटौती को लेकर घोषणा कर दी है. मॉनेटरी पॉलिसी कमिटी (MPC) ने रेपो रेट को 25 बेसिस प्वाइंट घटाकर 5.25 प्रतिशत करने का फैसला किया है. साथ ही उन्होंने अनुमान जताया कि मौजूदा फाइनेंशियल ईयर 2026 के लिए जीडीपी ग्रोथ 7.3 प्रतिशत रहेगी. जीडीपी ग्रोथ को 6.8 प्रतिशत से बढ़ाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया गया है. वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही के लिए महंगाई का अनुमान 6.4 प्रतिशत से बढ़ाकर 7 फीसदी और चौथे तिमाही में 6.2 फीसदी से बढ़ाकर 6.5 प्रतिशत का अनुमान जताया गया है.

आरबीआई गवर्नर ने दी जानकारीआरबीआई गवर्नर ने जानकारी दी कि देश की घरेलू आर्थिक गतिविधियां अच्छी रफ्तार से चल रही है. ग्रामीण क्षेत्रों में मांग मजबूत बनी हुई है, जबकि शहरों की डिमांड में धीरे-धीरे सुधार आ रहा है. रेपो रेट के मामले में मॉनिटरी पॉलिस कमिटी ने एकमत होकर ब्याज दरों में कटौती का फैसला लिया है. इसके तहत 25 बेसिस पॉइंट की कटौती की गई है. संजय मल्होत्रा ने आगे जानकारी देते हुए बताया कि रेट कट का फैसला लेने से पहले MPC ने बदलते मैक्रो इकोनॉमिक हालात और भविष्य की संभावनाओं का विस्तार से अध्ययन किया और इसी आधार पर सभी सदस्यों ने रेट कट का फैसला लिया है. 

जीएसटी रिफॉर्म और मजबूत खपत का किया जिक्र

आरबीआई गवर्नर के अनुसार, मजबूत खपत और जीएसटी में किए गए सुधार के कारण देश की दूसरी तिमाही की जीडीपी ग्रोथ में तेजी आई. उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2025 में रिटेल महंगाई घटकर 0.25 प्रतिशत पर आ गई है, जो अब तक का सबसे निचला स्तर है.  

1 अक्टूबर की पिछली मौद्रिक नीति बैठक में रेपो रेट में कोई बदलाव नहीं किया गया था. रेपो रेट को 5.5 प्रतिशत पर स्थिर रखने का फैसला कमिटि ने लिया था.

इस साल रेपो रेट में कितनी कमी हुई?

आरबीआई ने इस साल फरवरी से जून के बीच रेपो रेट में कुल 100 बेसिस प्वाइंट की कटौती की थी. यानी ब्याज दरें 6.5 प्रतिशत से घटाकर 5.5 प्रतिशत पर लाई गई थी. इसके बाद अगस्त और अक्टूबर की पॉलिसी बैठकों में किसी तरह का बदलाव नहीं किया गया और रेपो रेट स्थिर रखने का फैसला किया गया था. 

NATIONAL : आ गई कंपकंपाती ठंड! राजस्थान के शेखावाटी में शीतलहर का अलर्ट, फसलों पर भी संकट के आसार

0

पश्चिमी विक्षोभ और उत्तरी भारत की बर्फबारी का सीधा असर राजस्थान के मौसम पर दिखाई दे रहा है. राज्य के एक दर्जन से ज्यादा शहरों में तापमान सिंगल डिजिट में पहुंच गया है और जयपुर में इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है. मौसम विभाग का कहना है कि आगामी दिनों में भी ठंड का यही दौर जारी रहेगा, जबकि शेखावाटी क्षेत्र में शीतलहर का अलर्ट जारी किया गया है.

प्रदेश के कई हिस्सों में लगातार गिरते तापमान के कारण रातें और ज्यादा कड़ाके की हो गई हैं. शेखावाटी के अनेक क्षेत्रों में रात का तापमान दो डिग्री सेल्सियस से भी नीचे पहुंच गया है, जिससे जनजीवन प्रभावित हो रहा है. खेती-किसानी में भी बढ़ती सर्दी की मार दिखाई देने लगी है क्योंकि कई इलाकों में पाला पड़ना शुरू हो गया है, जिससे सब्जियों से लेकर रबी की अन्य फसलों को नुकसान पहुंच रहा है. किसान फसल बचाने के लिए सिंचाई और धुआं करने जैसे पारंपरिक उपायों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन गलन इतनी अधिक है कि राहत मिलना मुश्किल हो रहा है. मौसम विशेषज्ञों ने बताया कि हवा की रफ्तार कम होने से रात में ठंड का असर तेजी से बढ़ रहा है और सुबह देर तक कोहरा छाया रह रहा है.

सीकर रहा सबसे ठंडा इलाका

पिछले 24 घंटों में राजस्थान का सबसे ठंडा इलाका सीकर का फतेहपुर रहा, जहां न्यूनतम तापमान 1.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया. बीकानेर के लूणकरणसर में 3.2, सीकर में 3, नागौर में 3.1, अलवर में 5.4, दौसा में 4.6 और झुंझुनूं में 6.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ. राजधानी जयपुर में भी ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से कम है.

शेखावाटी के चूरू, सीकर, झुंझुनूं समेत नागौर, बीकानेर और गंगानगर में भी रात को गलन तेज हो गई है. दिन में भी हल्की ठंडी हवा के कारण लोगों को बिना गर्म कपड़ों के बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है, जबकि शाम के समय सड़क किनारे अलाव जलाते लोगों की संख्या बढ़ गई है. बाजारों, बस स्टैंडों और ग्रामीण इलाकों में लोग खुद को गर्म रखने के लिए लकड़ियों और गोबर के उपलों का इस्तेमाल करते नजर आ रहे हैं.

तापमान में गिरावट का सिलसिला रहेगा जारी 

मौसम विभाग के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में अगले एक सप्ताह तक आसमान साफ रहेगा और तापमान में गिरावट का सिलसिला जारी रहेगा. उनके अनुसार शेखावाटी क्षेत्र में न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रह सकता है और कुछ स्थानों पर शीतलहर का प्रभाव भी दिखाई देगा. शर्मा ने कहा कि हवा की दिशा उत्तर-पश्चिमी होने से ठंडक और बढ़ेगी. 

विशेषज्ञों ने लोगों को रात में सावधानी बरतने, बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सुरक्षा देने और सुबह के समय यात्रा करते हुए धुंध के कारण सतर्क रहने की सलाह दी है. मौसम विभाग का अनुमान है कि अभी कुछ दिन तक प्रदेशभर में हाड़ कंपा देने वाली सर्दी का यही सिलसिला जारी रहेगा.

ENTERTAINMENT : भाई दीपक चाहर का सपोर्ट-क्रिकेटर्स ने मांगे वोट, फिर भी क्यों बिग बॉस से बाहर हुईं मालती?

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर बिग बॉस 19 से बाहर हो गई हैं. उनका ट्रॉफी जीतने का सपना अधूरा रह गया है. मालती शो के टॉप 5 कंटेस्टेंट्स में अपनी जगह नहीं बना पाईं. आखिर मालती के गेम में कहां कमी रह गई…आइए जानते हैं.

बिग बॉस 19 को अपने टॉप 5 कंटेस्टेंट्स मिल चुके हैं. गौरव खन्ना, फरहाना भट्ट, तान्या मित्तल, अमाल मलिक और प्रणित मोरे शो के टॉप 5 खिलाड़ी बने हैं. फिनाले से 3 दिन पहले मिड वीक एविक्शन में इंडियन क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर शो से बाहर हो गई हैं. उनका ट्रॉफी जीतने का सपना टूट गया है.

मालती को उनके भाई दीपक चाहर और कई बड़े क्रिकेटर्स सपोर्ट कर रहे थे. कई क्रिकेटर्स ने उनके लिए वोट अपील भी की थी. मगर फिर भी मालती टॉप 5 में शामिल होने से पीछे रह गईं. आखिर गेम मे मालती से कहां चूक हुई? आइए जानते हैं…

मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री ली थी. शो में आते ही उन्होंने हलचल मचा दी थी. उन्होंने एंट्री के साथ ही हर किसी की नाक में दम कर दिया था. मालती जबरन सबसे भिड़ती दिखी थीं. उन्होंने कई घरवालों से खुल्लम-खुल्ला बिना डरे पंगे लिए. वो फ्रंट फुट पर गेम खेलती दिखी थीं.

मगर फिर धीरे-धीरे गेम में मालती की एनर्जी डाउन होती गई. उनका गेम कमजोर पड़ गया. वो लड़ाई-झगड़ों से बचने लगीं. जब भी कोई उनसे भिड़ने की कोशिश करता था, तो वो बिना जवाब दिए ही वॉक आउट कर लेती थीं. मालती ना कभी खुद को डिफेंड करती थीं और ना ही सही बात पर स्टैंड ले पाती थीं, क्योंकि जैसे ही कोई मुद्दा शुरू होता था, तो वो वहां से वॉक आउट कर लेती थीं. घरवालों ने उनका नाम वॉकआउट क्वीन तक रख दिया था.

मालती का ये अंदाज लोगों को पसंद नहीं आया. फैंस उनका गेम देखना चाहते थे, लेकिन वो अपनी ही धुन में रहने लगीं. सलमान खान ने भी उन्हें समझाने की कोशिश की. मगर उन्हें समझ नहीं आया. फैमिली वीक में मालती को उनके भाई दीपक चाहर ने भी ये चीज समझाई थी कि लड़ाई के बीच उनका वहां से निकल जाना उन्हें कमजोर दिखाता है. उन्हें अपने लिए स्टैंड लेना चाहिए. अपने हक के लिए लड़ना चाहिए. मगर तब तक शायद देर हो चुकी थी. मालती के हाथों से गेम का प्लॉट निकल चुका था.

मालती घर में ज्यादा किसी से रिश्ते भी नहीं बना पाईं. शो में उनकी दोस्ती सिर्फ प्रणित मोरे संग दिखी. मगर फिर भी वो प्रणित की कभी प्रायोरिटी नहीं बन पाईं. अमाल मलिक को मालती शो से पहले से जानती थीं. मगर गेम में अमाल ने भी उनका ज्यादा साथ नहीं दिया. मालती गेम में एक तरह से अकेली पड़ गई थीं. वो चाहती तो इस चीज को अपने फेवर में कर सकती थीं. शो की सोलो वॉरियर बनकर फैंस का दिल जीत सकती थीं.

मगर मालती गेम में काफी ठंडी दिखीं. खैर, वाइल्ड कार्ड में आकर टॉप 6 तक पहुंचना भी कम बात नहीं है. उम्मीद है कि वो भले ही बिग बॉस नहीं जीत पाईं मगर जिंदगी में जरूर बड़ी कामयाबी हासिल करेंगी.

NAGPUR : गर्लफ्रेंड ने कर दिया कांड… बॉयफ्रेंड के रूम पर पहुंची, रात के 3 बजे चाकू से मार डाला, फिर खुद को दिए जख्म

0

नागपुर में खौफनाक घटना सामने आई है. यहां गर्लफ्रेंड ने एक युवक की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. हत्या को आत्महत्या का रूप देने के लिए उसने खुद को भी घायल कर लिया, लेकिन पुलिस जांच में सच सामने आ गया. फिलहाल आरोपी लड़की अस्पताल में भर्ती है, जहां से छुट्टी मिलते ही पुलिस उसे अरेस्ट कर लेगी.

महाराष्ट्र के नागपुर में सनसनीखेज कहानी सामने आई है. यहां नंदनवन पुलिस थाना क्षेत्र में एक लड़की ने अपने प्रेमी की चाकू घोंपकर हत्या कर दी. इसके बाद आत्महत्या दिखाने के लिए प्रेमिका ने खुद को भी जख्म दिए. पुलिस ने प्रेमिका के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल प्रेमिका को इलाज के लिए नागपुर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हालत ठीक होने पर उसकी गिरफ्तारी होगी.

नंदनवन थाने के इंस्पेक्टर विनायक कोली ने बताया कि मृतक का नाम बालाजी कल्याणे है, जो मूल रूप से नांदेड़ का रहने वाला है. वह प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने नागपुर में किराए पर रह रहा था. बालाजी कल्याणे का 25 साल की रति देशमुख के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. रति भी नांदेड़ की रहने वाली थी.

वह शहर के एक कॉलेज में बीएएमएस कर रही है. रति और बालाजी के बीच अफेयर बीते कुछ सालों से चल रहा था. कुछ दिनों से बालाजी को शक हो रहा था कि अब रति का प्रेम-प्रसंग किसी और के साथ हो गया है. इस बात को लेकर दोनों के बीच झगड़े हो रहे थे. घटना के दिन रति बालाजी के कमरे पर पहुंची. रात को करीब तीन बजे रति ने चाकू से बालाजी के गले पर चार से पांच वार किए, जिसके बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.

बॉयफ्रेंड की हत्या के बाद रति जोर-जोर से बचाओ-बचाओ चिल्लाने लगी, ताकि किसी को शक न हो. रति का शोर सुनकर दूसरे कमरे में सोए बालाजी के दोस्त जाग गए और तुरंत मौके पर पहुंचे. बालाजी के दोस्तों ने बालाजी और रति को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने बालाजी को मृत घोषित कर दिया. वहीं रति को चोट आई है. उसका इलाज चल रहा है. पुलिस ने प्रेमिका रति देशमुख के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि अस्पताल से छुट्टी होते ही उसे अरेस्ट कर लिया जाएगा.

NATIONAL : ‘गांधी ने उस नए वर्ल्ड ऑर्डर का अंदाजा लगाया जो आज बन रहा’, राजघाट की पुस्तिका में पुतिन का संदेश

0

महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे राष्ट्रपति पुतिन ने बापू को महान दार्शनिक बताया. पुतिन ने कहा कि गांधीजी के सिद्धांतों और मूल्यों का रूस और भारत आज इंटरनेशनल स्टेज पर सम्मान करते हैं और सहयोग करते हैं.

भारत दौरे पर आए राष्ट्रपति पुतिन ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. इस मौके पर उन्होंने गांधीजी के सिद्धांतों को याद करते हुए आगंतुक पुस्तिका में लंबा संदेश लिखा. पुतिन ने कहा कि महात्मा गांधी ने अपने समय में ही नए, ज्यादा न्यायपूर्ण वर्ल्ड ऑर्डर का अंदाजा लगा लिया था जो अभी बन रहा है.

राष्ट्रपति पुतिन को शुक्रवार को सबसे पहले राष्ट्रपति भवन में 21 तोपों को सलामी दी गई. इसके बाद वे महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचे. पुतिन ने राजघाट पर फूलमाला चढ़ाकर गांधी को श्रद्धांजलि दी और फिर विजिटर्स बुक में संदेश में लिखा. ये उनकी यात्रा के द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के एजेंडे का हिस्सा था.

महात्मा गांधी की समाधि स्थल राजघाट पर विजिटर्स बुक में पुतिन ने बहुपक्षीयता (मल्टीपोलैरिटी) का संदेश दिया. पुतिन का यह संदेश गांधी की अहिंसा और शांति की विरासत के संदर्भ में वैश्विक शांति और बहुपक्षीय विश्व व्यवस्था पर जोर देता हुआ प्रतीत होता है. विजिटर्स बुक में राष्ट्रपति पुतिन ने लिखा, “आज के भारतीय राज्य के संस्थापकों में से एक महान दार्शनिक और मानवतावादी महात्मा गांधी ने हमारी दुनिया के लिए लीडरशिप के मसले पर एक बहुत बड़ा योगदान दिया. पुतिन ने लिखा कि आजादी, अच्छाई और परोपकार पर उनके विचार आज भी काम के हैं. “

पुतिन ने अपने संदेश में न्यू वर्ल्ड ऑर्डर को याद करते हुए गांधीजी के मैसेज की चर्चा की. उन्होंने लिखा, “महात्मा गांधी ने असल में उस नए, ज़्यादा न्यायपूर्ण वर्ल्ड ऑर्डर का अंदाज़ा लगाया था जो अभी बन रहा है. एल. एन टॉलस्टॉय को लिखे अपने चिट्ठियों में उन्होंने दुनिया के भविष्य, भागने से आज़ादी और लोगों के बारे में बात की. ये वही सिद्धांत और मूल्य हैं जिनका रूस और भारत आज इंटरनेशनल स्टेज पर सम्मान करते हैं और सहयोग करते हैं.”

राजघाट के बाद राष्ट्रपति पुतिन नई दिल्ली स्थित हैदराबाद हाउस पहुंचे. यहां पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ उन्होंने संयुक्त बयान जारी किया. इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से कहा कि भारत न्यूट्रल नहीं है और यूक्रेन युद्ध में शांति के पक्ष में है. उन्होंने इस साल की शुरुआत में डोनाल्ड ट्रंप से भी यही बात कही थी. शुक्रवार को दिल्ली में अपनी बहुप्रतीक्षित द्विपक्षीय बैठक के दौरान, पीएम मोदी ने पुतिन की एक दूरदर्शी नेता के तौर पर तारीफ की और इस बात पर जोर दिया कि “यह शांति का युग है.”

NATIONAL : 14-15 की उम्र और मोहब्बत के चक्कर में सुसाइड! लड़के और लड़की ने फांसी पर झूलकर दे दी जान

0

सारण जिले में नाबालिग प्रेमी जोड़े की फांसी लगाकर आत्महत्या करने की दर्दनाक घटना सामने आई है. घर में परिजन न होने का फायदा उठाकर दोनों किशोर-किशोरी ने दुपट्टे से फंदा बनाकर अपनी जान दे दी. घटना सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव की है.

बिहार के सारण जिले के सहाजितपुर थाना क्षेत्र में एक नाबालिग प्रेमी जोड़े द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है.घटना उस समय हुई जब नाबालिग प्रेमिका के घर पर उसके माता पिता मौजूद नहीं थे. उसी दौरान नाबालिग प्रेमी और प्रेमिका ने दुपट्टे का फंदा बनाकर गले में लगाकर आत्महत्या कर ली.घटना बीते बुधवार की शाम की बताई जा रही है.

मृत नाबालिग की पहचान 15 साल के सनिस महतो, जलालपुर थाना क्षेत्र के नवादा मठिया गांव निवासी गनपत महतो का पुत्र के रूप में हुई है. वह अपने बड़े भाई और पिता के साथ अपने ननिहाल, सहाजितपुर थाना क्षेत्र के मोती छपरा गांव में रहता था. वहीं नाबालिग प्रेमिका की पहचान 14 साल की अंजली कुमारी, मोती छपरा गांव निवासी जयलाल प्रसाद के पुत्री के रूप में हुई है. दोनों के घर आसपास ही थे और दोनों एक-दूसरे को पसंद करते थे. घटना के वक्त दोनों के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे. इसी का फायदा उठाकर लड़का प्रेमिका के घर पहुंच गया.प्रेमिका के घर पर ही दोनों ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली.

प्रेमिका के बुजुर्ग दादा जब देर शाम खेत से लौटकर आए तो उन्होंने घर में अंजली की तलाश की. काफी इंतजार के बाद जब वह बाहर नहीं निकली तो उन्होंने घर के कमरे को जाकर देखा. दरवाजा अंदर से बन्द मिला.दरवाजा खुलवाने की कोशिश की ,लेकिन दरवाजा नहीं खुला.तब उन्होंने खिड़की के रास्ते झांक कर देखा तो दोनों को छत से लटका हुआ पाया.आननफानन में दरवाजे को किसी तरह खोलकर उन दोनों के शवों को उतारा गया.

इस वाकये की खबर इलाके में आग की तरह फैली और नाबालिग प्रेमी के पिता गनपत महतो जो खेत मे काम कर रहे थे,उनतक पहुंची.उन्होंने मौके पर पहुंचकर अपने बेटे की शिनाख्त की. इस घटना के बाद कुछ लोगों ने दोनों शवों के क्रियाकर्म की तैयारी करनी शुरू कर दी .लेकिन इसी बीच किसी ने सहाजितपुर थाने को इसकी सूचना दे दी.पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों के शवों को बुधवार देर रात पोस्टमार्टम के लिये छपरा सदर अस्पताल भेज दिया.

तीन डॉक्टरों का मेडिकल बोर्ड गठित कर गुरूवार को दोनों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया.दोनों के शवों का बिसरा भी जांच के लिए संरक्षित कर लिया गया है. आज इस मामले को लेकर फोरेंसिक टीम ने मौके पर जाकर घटना से सम्बंधित सभी पहलुओं की जांच पड़ताल की और वैज्ञानिक साक्ष्य इकट्टा किया.

अभी इस मामले में किसी भी पक्ष की तरफ से थाने को कोई आवेदन नहीं दिया गया है.नाबालिग प्रेमी के घर पर सिर्फ पिता है जो मेहनत मजदूरी करके अपना भरण पोषण करते हैं,जबकि मां का देहांत पहले ही हो चुका है.इधर, नाबालिग प्रेमिका के पिता बाहर कहीं काम करते हैं, जबकि मां किसी विवाह में शामिल होने के लिए दिल्ली गई हुई है.इसके घर सिर्फ बुजुर्ग दादा और दादी ही है.

MAHARASHTRA : सोलापुर में ट्रांसजेंडर ने लवर की दूसरी शादी से आहत होकर की आत्महत्या, मरने से पहले बनाया वीडियो

0

महाराष्ट्र के सोलापुर में 22 साल के ट्रांसजेंडर ने प्रेमी के धोखा और दूसरी शादी करने के चलते आत्महत्या कर ली. मरने से पहले वीडियो में उसने प्रेमी को जिम्मेदार बताया. जानें पूरा मामला.

महाराष्ट्र के सोलापुर के बाले इलाके से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है. गुरुवार दोपहर दो बजे एक 22 साल के ट्रांसजेंडर युवक प्रकाश उर्फ वेंकप्पा कोली ने आत्महत्या कर ली. आत्महत्या से पहले उसने एक वीडियो बनाकर अपने रिश्तेदारों को भेजा, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए अपने प्रेमी सुजीत को जिम्मेदार ठहराया.

प्रकाश ने वीडियो में बताया कि डेढ़ साल पहले उसने अपने प्रेमी सुजीत से शादी की थी. वह अपने परिवार, बहन और शिक्षक को छोड़कर सुजीत के साथ रहने लगा था, लेकिन कुछ समय बाद सुजीत ने उसे छोड़ दिया और दूसरी लड़की से शादी करने का फैसला कर लिया. इसी दुख और धोखे से परेशान होकर प्रकाश ने अपने प्रेमी की हल्दी के दिन फांसी लगाकर जान दे दी.

इस घटना के बाद प्रकाश के रिश्तेदारों ने पुलिस को वीडियो दिखाया और कहा कि सुजीत ही उसे लगातार परेशान कर रहा था. शिकायत के आधार पर पुलिस ने सुजीत अप्पासाहेब जमादार के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज कर लिया है और उसे गिरफ्तार कर लिया गया है.

शुरुआती जानकारी के अनुसार, प्रकाश सुबह करीब 9 बजे बाले के साईनगर इलाके में अपने किराए के कमरे में फांसी पर लटका मिला. उसने रस्सी से पहले अपने गले में एक कागज भी बांधा था. परिजन उसे तुरंत छत्रपति शिवाजी महाराज सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और ट्रांसजेंडर समुदाय के कई लोग अस्पताल पहुंच गए.

परिजनों के अनुसार, प्रकाश और सुजीत की मुलाकात वैद्यवाड़ी, प्रियंका चौक में हुई थी और यहीं से उनका अफेयर शुरू हुआ. दोनों करीब आठ साल तक साथ रहे. डेढ़-दो साल पहले दोनों ने शादी भी की थी और इसका वीडियो प्रकाश ने अपने रिश्तेदारों को भेजा था. शादी के बाद दोनों साथ रहने लगे, लेकिन झगड़े शुरू होने के बाद प्रकाश ने पांच महीने पहले बाले में अलग कमरा ले लिया था. सुजीत वहां अक्सर आता-जाता था.

मृतक के भाई और बहन ने बताया कि सुजीत ने प्रकाश से जीवनभर साथ रहने का वादा किया था, लेकिन बाद में वह पैसा, सोना और अन्य सामान लेकर उसे धोखा देकर छोड़ गया. अब वह दूसरी शादी कर रहा था, जो प्रकाश सहन नहीं कर पाया.

प्रकाश पांच भाई-बहनों में चौथे नंबर का था. बचपन से ही उसका स्वभाव लड़कियों जैसा था, इसलिए रीति-रिवाज के अनुसार वह ट्रांसजेंडर समुदाय में शामिल हो गया था और उसका नाम ‘स्वीटी’ रखा गया था. परिवार का कहना है कि प्रकाश को मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था. उन्होंने सुजीत पर कठोर कार्रवाई करने की मांग की है. पुलिस फिलहाल वीडियो, मोबाइल फोन और अन्य सबूतों की जांच कर रही है.

ENTERTAINMENT : क्यों मां ऐश्वर्या राय बच्चन का हाथ थामकर हर इवेंट में जाती हैं आराध्या? एक्ट्रेस ने बताया

‘विश्व सुंदरी’ ऐश्वर्या राय बच्चन सऊदी अरब जेद्दा गई हुई हैं. यहां 3 दिसंबर से 13 दिसंबर तक रेड सी फिल्म फेस्टिवल हो रहा है. ऐश्वर्या, बॉलीवुड से पहली गेस्ट रहीं, जिन्होंने अपने करियर, पर्सनल लाइफ, फिल्म और बेटी आराध्या के हर जगह साथ होने पर बात की.

ऐश्वर्या राय के क्या ही कहने. जहां जाती हैं, चार चांद लगा देती हैं. सोशल मीडिया पर तो ये काफी कम एक्टिव नजर आती हैं, लेकिन जब भी नजर आती हैं, किसी इवेंट में ही दिखती हैं. आजकल ऐश्वर्या, सऊदी अरब में हैं. रेड सी फिल्म फेस्टिवल चल रहा है, जिसमें ऐश्वर्या ब्लैक गाउन पहनकर पहुंची हैं.

सोशल मीडिया पर हर जगह इनकी तस्वीरें वायरल हो रही हैं. फोटोशूट का वीडियो फैन्स के बीच बार-बार शेयर किया जा रहा है. ऐश्वर्या ने इवेंट में सिर्फ अपनी अदाओं से ही फैन्स का दिल नहीं जीता, बल्कि काफी सारी चीजों पर खुलकर बात भी की. ऐश्वर्या के साथ शायद इस बार आराध्या बच्चन नहीं गई हैं. हालांकि, उन्होंने इस बात का जिक्र जरूर किया है कि आखिर वो हर जगह साए की तरह उनके साथ क्यों नजर आती हैं.

आराध्या बच्चन, हमेशा मां ऐश्वर्या राय का हाथ थामे स्पॉट होती हैं. कान्स फिल्म फेस्टिवल हो या फिर अवॉर्ड फंक्शन, इवेंट हो या पार्टी, या फिर शादी. हर जगह आराध्या मां के ही साथ नजर आती हैं. इसके पीछे की वजह ऐश्वर्या ने बताई. एक्ट्रेस ने कहा- जब आराध्या हुई तो मैं उसको इवेंट में लेकर गई. वहां मैंने सोचा कि आराध्या को गाउन पहनाते हैं. लेकिन मैंने उसको गाउन इसलिए नहीं पहनाया कि उसकी फोटो क्लिक होंगी. बल्कि इसलिए पहनाया क्योंकि मेरे लिए वो नन्ही बच्ची है जो फेयरी टेल स्टोरी पढ़ेगी.

तो वो ड्रेस हमेशा मैंने उसको अपने लिए पहनाई. उसके मन में ये न आए कि मां गाउन क्यों पहन रही हैं. छोटी सी बच्ची जो अपनी मां को गाउन में देख रही है. बाल बने हुए हैं, मेकअप हो रखा है. मैंने उसके साथ ये फेयरी टेल वाली चीज खेलनी शुरू की, लेकिन अपने लिए. उसे अपनी तरह बनाने के लिए मैंने ये किया, जिससे उसको ये न लगे कि वो अलग है.

जब-जब आराध्या ने मेरे साथ ड्रेसअप किया, मैंने उसके वीडियोज बनाए. जो काफी मनोरंजक हैं. वो मैंने कहीं भी डाले नहीं हैं. न ही किसी को दिखाए हैं. मैं एक तरफ रेड कारपेट के लिए रेडी हो रही हूं और दूसरी तरफ आराध्या गोल-गोल घूम रही है. फिर एक दिन ऐसा हुआ कि आराध्या मेरे साथ वॉक करते हुए बाहर आई और उसने उस समय मेरा हाथ पकड़ा हुआ था.

मैंने भी उसका हाथ नहीं छोड़ा, क्योंकि मुझे दिख रहा था कि वो उस मोमेंट को एन्जॉय कर रही है. तो तबसे हम दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर चलते हैं, जहां भी जाते हैं, साथ जाते हैं. ये बात सोशल मीडिया पर वायरल हुई. काफी सारी रील्स इसपर बनीं, लेकिन मेरे लिए वा मैं-बेटी का एक मोमेंट रहा और है भी.

- Advertisement -

News of the Day