Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 291

NATIONAL : विदेश से लौटी पत्नी ने प्रेमी संग रची साजिश, पति का गला दबाकर की हत्या, फरीदकोट पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का किया खुलासा

फरीदकोट के गांव सुखनवाला में एक ब्लाइंड मर्डर केस में पुलिस ने पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. दोनों कनाडा से डीपोर्ट होकर लौटे थे और पति को इनके रिश्ते का पता चल गया था. हत्या के बाद पत्नी ने पुलिस को चोरी की झूठी कहानी सुनाई, लेकिन जांच में पूरा सच सामने आ गया.

फरीदकोट जिले के गांव सुखनवाला में हुए एक ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा करते हुए पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया. शुरूआती जांच में यह मामला चोरी के दौरान हत्या जैसा बताया गया था, लेकिन पुलिस की गहराई से जांच ने एक खौफनाक सच्चाई सामने ला दी.

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रूपिंदर कौर और हरकंवलप्रीत सिंह के तौर पर हुई है. दोनों कुछ समय पहले ही कनाडा से डीपोर्ट होकर पंजाब आए थे. पुलिस के मुताबिक मृतक गुरविंदर सिंह को अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के रिश्ते की जानकारी हो गई थी, जिसके बाद दोनों ने उसे रास्ते से हटाने की योजना बनाई.

एसपी इन्वेस्टिगेशन जोगेश्वर सिंह गोराया ने बताया कि डीएसपी तिर्लोचन सिंह की अगुवाई में जांच शुरू की गई. पूछताछ में सामने आया कि रूपिंदर कौर जनवरी 2025 में कनाडा से लौटकर अपने पति के साथ रह रही थी, लेकिन उसका ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर मिले हरकंवलप्रीत सिंह के साथ प्रेम संबंध चल रहा था.

पुलिस के अनुसार, घटना वाली रात रूपिंदर कौर ने अपने साथी हरकंवलप्रीत को घर बुलाया. दोनों ने मिलकर गुरविंदर सिंह का गला दबाकर हत्या कर दी. वारदात को छुपाने के लिए पत्नी ने पुलिस को बताया कि रात में घर में चोर घुस आए थे और हाथापाई में उसके पति की जान चली गई. लेकिन पुलिस को उसकी कहानी पर शक हुआ और सख्ती से पूछताछ में पूरा सच सामने आया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और अदालत से रिमांड भी हासिल कर लिया गया है. पुलिस अब उनसे आगे की पूछताछ कर रही है.

RAJASTHAN : मचान पर बहू और प्रेमी को देख ससुर और जेठ ने जिंदा जलाया… कैलाश के बाद अब सोनी ने भी तोड़ा दम

0

जयपुर जिले के दूदू क्षेत्र में प्रेम संबंध को लेकर सामने आई भयावह वारदात ने पूरे इलाके को झकझोर दिया है. खेत की मचान पर बैठे प्रेमी कैलाश और सोनी को पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया गया. एक दिन पहले कैलाश की मौत हो चुकी थी और सोमवार को सोनी ने भी दम तोड़ दिया.

प्यार, जिंदगी को रंग देता है, लेकिन जब उसी प्यार की राह में नफरत की आग भड़क उठे, तो अंत इतना खौफनाक हो जाता है कि रूह कांप उठे. राजस्थान के जयपुर के दूदू में कैलाश और सोनी के इश्क का भी कुछ ऐसा ही रिश्ता था, लेकिन उनकी मंजिल मौत बन गई. खेत के एक मचान पर दोनों को जिंदा जला दिया गया और अब सिर्फ राख नहीं, पीछे 2-2 मासूम बच्चों का रोता हुआ भविष्य बचा है. एक दिन पहले कैलाश ने दुनिया को अलविदा कह दिया तो वहीं आज सोनी भी जिंदगी से जंग हार गई.

कुछ दिन पहले गांव में प्रेम संबंध को लेकर हुई इस दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे क्षेत्र को स्तब्ध कर दिया था. यहां खेत की मचान पर बैठे प्रेमी जोड़े पर पेट्रोल डालकर उन्हें आग के हवाले कर दिया गया। यह हादसा शनिवार देर रात तब हुआ, जब विधवा सोनी गुर्जर अपने प्रेमी कैलाश गुर्जर से मिलने खेत की टापरी पर पहुंची थी.

कथित प्रेमी जोड़े को मृतक महिला सोनी के जेठ और ससुर ने आग में फूंक दिया. दरअसल, मौखमपुरा थाना इलाके के बाडोलाव गांव में शुक्रवार रात करीब 2 बजे सोनी अपने प्रेमी कैलाश से मिलने खेत में गई थी, दोनों खेत में बनी मचान पर एक दूसरे की बाहों में बाहें डालकर बैठे थे. वे इस दुनिया से बेखबर थे, एक दूसरे साथ जीने मरने की कसमें खा रहे थे, तभी सोनी के चचिया ससुर और उसके जेठ ने तेल छिड़ककर दोनों को आग के हवाले कर दिया. पता चला है कि कैलाश और सोनी के ससुराल वाले रिश्तेदार तो थे, लेकिन दोनों के परिवार में पिछले कुछ वक्त से रंजिश भी चल रही थी.

हालांकि, मृतक कैलाश गुर्जर के परिजनों का आरोप है कि जब दोनों परिवार में पहले से इतना झगड़ा है तो प्यार कैसे पनप सकता है, जबकि दोनों परिवार एक दूसरे का मुंह तक नहीं देखना चाहते थे. ऐसे में उनका आरोप है कि महिला सोनी गुर्जर को मोहरा बनाकर कैलाश को जिंदा जलाया गया है. हालांकि इसके पीछे इनसाइड स्टोरी को खंगाले तो सामने आया कि करीब सालभर पहले सोनी के जेठ के लड़के और कैलाश के भाई की लड़की ने लव मैरिज की थी. इसी वजह से दोनों परिवारों में रंजिश पैदा हो गई थी.

सोनी के जेठ और उसके ससुराल के बाकी लोगों को अब सोनी के इश्क की आड़ में अपने रिश्तेदारों से भी बदला लेने का अच्छा मौका मिल गया था. कैलाश को तो मौत के घाट उतारा ही गया, साथ ही सोनी को भी आग के हवाले कर दिया. सोनी छह साल पहले ही विधवा हो गई थी, उसके दो बच्चे भी हैं, जब कि कैलाश पहले से ही शादीशुदा है और उसके भी दो बच्चें है. इसके बावजूद जब दोनों मिले तो एक दूसरे को अपना दिल दे बैठे, जिसका अंजाम बेहद खौफनाक रहा. हालांकि कथित प्रेमी जोड़े के दो-दो बच्चें बेसहारा हो चुके है, जो इंसाफ की उम्मीद पर बैठे है.

NATIONAL : नवदंपति को मंदिर लाया था परिवार, नदी में गिरी स्कॉर्पियो, दूल्हा- दुल्हन की मांओं की मौत

0

टोंक जिले में एक दर्दनाक हादसे में नवदंपत्ति के परिजनों की स्कॉर्पियो गाड़ी निर्माणाधीन पुल से अनियंत्रित होकर सहोदरा नदी में गिर गई. हादसे में दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि नवविवाहित दंपत्ति सहित कई लोग घायल हुए.परिजन त्रिनेत्र गणेश के दर्शन से लौट रहे थे. प्राथमिक जांच में गूगल मैप द्वारा अधूरे पुल की जानकारी न देने को दुर्घटना का कारण माना जा रहा है.

राजस्थान के टोंक जिले में बीती देर शाम टोंक-पीपलू सड़क मार्ग पर ढूंढिया गांव के नज़दीक निर्माणाधीन पुल से एक स्कॉर्पियो के अनियंत्रित हो सहोदरा नदी में गिर जाने का मामला सामने आया है. दुर्घटना इतनी जबरदस्त थी कि एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई . वहीं गंभीर रूप से घायल हुई दूसरी महिला की जिला मुख्यालय के सआदत अस्पताल लाते समय रास्ते में मौत हो गयी.

गौरतलब है कि सहोदरा नदी में पानी होने के चलते स्कॉर्पियों में फंसे लोगों को निकालने में लोगों को खासी मशक्कत करनी पड़ी.स्कॉर्पियो के नदी में गिरने के समय पीछे चल रहे एक अन्य वाहन में सवार लोगों ने सभी घायलों व शव को निकालकर सआदत अस्पताल पहुंचाया. हादसे का कारण गूगल मैप पर निर्माणाधीन पुल पर किसी भी तरह के संकेत नहीं होना माना जा रहा है.

परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में 25 नवंबर को किशनगढ़ निवासी सुनील का विवाह रूपनगढ़ क्षेत्र की रहने वाली सुमन से हुआ था.ऐसे में वर वधू दोनों के परिजन आज सवाई माधोपुर के रणथंभोर स्थित त्रिनेत्र गणेश के दर्शन के लिये आये थे.पुलिस ने बताया कि वे शाम को लौटते समय गूगल मैप के बताये रास्ते के अनुसार टोंक से पीपलू मालपुरा होते हुए किशनगढ़ लौट रहे थे. ढूंढिया गांव के समीप सहोदर नदी के निर्माणाधीन पुल पर अधूरा निर्माण होने के चलते स्कॉर्पियो नदी में जा गिरी.

मिली जानकारी के अनुसार स्कॉर्पियो में सवार दोनों ही परिवार अजमेर सांसद भागीरथ चौधरी के रिश्तेदार थे. ऐसे में सआदत अस्पताल प्रबंधन व पुलिस घायलों के उपचार को लेकर पूरी तरह मुस्तेद नजर आये.

पुलिस ने बताया कि स्कॉर्पियों में जीवनराम,उनकी पत्नि मंजू,पुत्री सरिता,उनका नव विवाहित पुत्र सुशील,पुत्र वधु सुमन,सुमन के माता-पिता सुप्यार व सुखराम सवार थे.दुर्घटना में मंजू व सुप्यार की मौत हुई है जबकि वर वधु व अन्य लोग जख्मी हुए हैं.पीपलू के थानाधिकारी ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जायेगा.

BIHAR : शादी में रसगुल्ला को लेकर बवाल… दूल्हा और दुल्हन पक्ष भिड़े, जमकर चलीं कुर्सियां

0

बिहार में बोधगया के एक होटल में शादी समारोह में रसगुल्ले को लेकर बवाल हो गया. यहां दूल्हा और दुल्हन पक्ष के बीच जमकर मारपीट हो गई. पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह लोग एक-दूसरे पर कुर्सियों, बर्तनों से हमला कर रहे हैं. घटना के बाद दुल्हन पक्ष ने शादी से इंकार कर दिया है. दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है.

बिहार के गया में हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी समारोह में ‘रसगुल्ला’ को लेकर दूल्हा और दुल्हन पक्ष के लोगों के बीच जमकर मारपीट हो गई. पूरा घटनाक्रम होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है. घटना के बाद दुल्हन पक्ष शादी करने से इंकार कर रहा है, जिससे दोनों परिवारों में तनाव बना हुआ है.

मामला बोधगया के एक होटल का है. यहां 29 नवंबर 2025 को शादी समारोह था. दुल्हन पक्ष के लोग होटल में पहले से ठहरे थे, जबकि हथियारा गांव से दूल्हा बारात लेकर पहुंचा था. शादी की रस्में शुरू होने ही वाली थीं कि खाने के काउंटर पर अचानक विवाद खड़ा हो गया.

मिठाई खासकर रसगुल्ला की मात्रा कम होने पर दुल्हन पक्ष के लोगों ने आपत्ति जताई. देखते ही देखते मामूली कहासुनी बड़ी बहस में बदल गई. विवाद इतना बढ़ा कि लोग हाथापाई पर उतर आए और फिर कुर्सियां, बर्तन और जो भी हाथ में आया, उसी से एक-दूसरे पर हमला करने लगे. मौके पर चीख-पुकार मच गई और शादी का माहौल पूरी तरह बिगड़ गया. पूरी घटना होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि रसगुल्ला को लेकर शुरू हुआ विवाद कैसे बड़े झगड़े में बदल गया. अब यह फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल है.

दूल्हे के चचेरे भाई सुशील ने कहा कि शादी का पूरा इंतजाम दूल्हा पक्ष ने ही किया था. उन्होंने कहा कि हमने सारी व्यवस्था होटल में की थी. खाने को लेकर थोड़ी कहासुनी हुई और तभी मारपीट शुरू हो गई. पुलिस भी मौके पर आई और दोनों पक्षों को समझाकर चली गई. लेकिन अब लड़की वाले शादी से इनकार कर रहे हैं. हम चार दिन से कोशिश कर रहे हैं कि शादी कैसे भी हो जाए, क्योंकि हम बारात लेकर शादी करने ही आए थे.

दूल्हे की मां ने कहा कि मारपीट के दौरान दोनों पक्षों के बीच समझौता लगभग हो गया था, लेकिन इसके बाद दुल्हन पक्ष के लोग अचानक गहने और जेवर लेकर दुल्हन के साथ चले गए. उन्होंने कहा कि हमने दुल्हन को देने वाले जेवर भी साथ रखे थे, लेकिन लड़की वाले उसे लेकर चले गए. होटल की बुकिंग भी हमारी तरफ से की गई थी. हम अब भी शादी के लिए तैयार हैं, लेकिन लड़की वाले जिद पर अड़े हैं. फिलहाल दोनों परिवारों में तनाव का माहौल है.

NATIONAL : सुहागरात में 1 बजे खुली दूल्हे की नींद, देखा तो दुल्हन गायब, खोजने निकला पूरा ससुराल तो…

0

बिजनौर जिले में नहटौर थाना क्षेत्र से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां सुहागरात पर ही नई-नवेली दुल्हन ससुराल से रहस्यमयी तरीके से गायब हो गई. रातभर हड़कंप और तलाश के बाद दुल्हन गांव के बाहरी रास्ते पर मिली. जांच में सामने आया कि दुल्हन शादी से पहले एक अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध में थी.

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के नहटौर थाना क्षेत्र में एक अजीबो-ग़रीब मामला सामने आया है, जिसमें नई-नवेली दुल्हन सुहागरात पर ही ससुराल से लापता हो गई. रविवार रात शादी के बाद सोमवार सुबह विदा होकर आई दुल्हन पूरे दिन ससुराल में रही, लेकिन रात होते ही वह अचानक बिना बताए गायब हो गई. जब पति की नींद खुली और दुल्हन को पास नहीं पाया, तो उसके होश उड़ गए.

सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव के लोगों के साथ मिलकर तलाश अभियान चलाया. लगभग डेढ़ बजे रात में दुल्हन गांव के बाहरी रास्ते पर मिल गई. उसके मिलते ही दोनों पक्ष थाने पहुंचे, जहां पहले तीखी नोकझोंक हुई और आरोप-प्रत्यारोप लगे. स्थिति को शांत कराने में पुलिस को काफ़ी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार समझौते के बाद मामला शांत हुआ.

पति का कहना है कि दुल्हन का व्यवहार संदिग्ध रहा और वह उसे साथ रखने के लिए तैयार नहीं है. दूसरी ओर, दुल्हन के मायके पक्ष ने भी अपनी बात पर ज़ोर दिया, लेकिन अंत में दोनों परिवारों ने किसी भी कानूनी कार्रवाई से साफ़ इनकार कर दिया. पुलिस ने औपचारिक प्रक्रियाओं के बाद दुल्हन को उसके मायके वालों को सौंप दिया.

धामपुर सीओ अभय कुमार पांडेय ने आज तक को बताया कि जांच में सामने आया कि दुल्हन शादी से पहले किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम संबंध में थी, जो खुद शादीशुदा और दो बच्चों का पिता है. परिवार ने लड़की की शादी कहीं और तय कर दी, लेकिन दुल्हन अपने प्रेम संबंध को पीछे नहीं छोड़ सकी और शादी के बाद पहली रात में ही घर छोड़कर भाग गई.

फिलहाल मामला शांत हो चुका है और दोनों परिवार अलग-अलग लौट गए हैं. दूल्हे ने साफ़ कर दिया है कि वह अब दुल्हन को अपने साथ नहीं रखेगा, जबकि दुल्हन अपने मायके में ही रही है. सोशल मीडिया और स्थानीय इलाके में यह घटना लगातार चर्चा का विषय बनी हुई है.

NATIONAL : कूनो नेशनल पार्क में बड़ा इवेंट… CM मोहन यादव आज 3 चीतों को बाड़े से जंगल में छोड़ेंगे

0

मुख्यमंत्री मोहन यादव मादा चीता वीरा और उसके दो 10 महीने के शावकों को बाड़े से जंगल में छोड़ेंगे. इस कदम से इन चीतों को पूरी तरह से प्राकृतिक वातावरण में रहने का मौका मिलेगा.

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव गुरुवार को इंटरनेशनल चीता डे के मौके पर जिले के कूनो नेशनल पार्क में बाड़ों में रखे गए तीन चीतों को जंगल में छोड़ेंगे. कलेक्टर अर्पित वर्मा ने कहा कि जंगल में छोड़े जाने के बाद, ये चीते पूरी तरह से नेचुरल माहौल में रह सकेंगे.एडिशनल प्रिंसिपल चीफ कंजर्वेटर ऑफ फॉरेस्ट (APCCF) और लायन प्रोजेक्ट के डायरेक्टर उत्तम कुमार शर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री मादा चीता वीरा और उसके दो 10 महीने के बच्चों को छोड़ेंगे.

यह इवेंट पारोंड फॉरेस्ट एरिया में होगा, जो कूनो नेशनल पार्क के अंदर एक खास टूरिज्म जोन है, जहां चीतों के परिवार की मौजूदगी से इकोटूरिज्म के मौके और प्रोजेक्ट चीता के साथ लोगों का जुड़ाव और बढ़ने की उम्मीद है.कहा गया कि छोड़ने के बाद उनकी सुरक्षा और लैंडस्केप में सफलतापूर्वक घुलने-मिलने को पक्का करने के लिए एडवांस्ड रेडियो-ट्रैकिंग और डेडिकेटेड फील्ड टीमों के जरिए मॉनिटरिंग जारी रहेगी.

इस मौके पर, मुख्यमंत्री 2026 के लिए कूनो नेशनल पार्क कैलेंडर भी जारी करेंगे, साथ ही KNP में फ्री-रेंजिंग चीतों के क्लिनिकल मैनेजमेंट के लिए नया बनाया गया फील्ड मैनुअल भी जारी करेंगे.

ENTERTAINMENT : धर्मेंद्र संग किया बॉलीवुड डेब्यू, हीमैन को यादकर इमोशनल हुए अमिताभ के नाती अगस्त्य

फिल्म ‘इक्कीस’ में अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा और अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है, जो 25 दिसंबर 2025 को रिलीज होगी. धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए अगस्त्य भावुक हो गए.

अमिताभ बच्चन के नाती अगस्त्य नंदा जल्द ही फिल्म ‘इक्कीस’ में नजर आने वाले हैं. उनके साथ अक्षय कुमार की भांजी सिमर भाटिया लीड रोल में हैं. फिल्म से दोनों बॉलीवुड की दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं. ‘इक्कीस’ धर्मेंद्र की आखिरी फिल्म है. फिल्म रिलीज से पहले मुंबई में इसका इवेंट हुआ, जिसमें अगस्त्य, हीमैन के बारे में बात करते हुए इमोशनल हो गए.

फिल्म इवेंट में धर्मेंद्र के बारे में बात करते हुए अगस्त्य भावुक दिखे. उन्होंने धर्मेंद्र को लेकर कहा कि उन्होंने हमारे परिवार की चार पीढ़ियों के साथ काम किया है. उन्होंने मेरे परनाना के साथ काम किया है, मेरे नाना के साथ काम किया. फिर मुझे उनके साथ स्क्रीन स्पेस शेयर करने का सौभाग्य मिला. हमारे लिए ये बहुत सम्मान की बात है कि हम उनके साथ काम कर पाए. मुझे बेहद दुख है कि उन्हें इस फिल्म के लिए वो प्यार नहीं मिल पाया, जिसके वो हकदार थे.

इवेंट में अगस्त्य नंदा और सिमर भाटिया के अलावा निर्देशक दिनेश विजान और एक्टर जयदीप अहलावत भी पहुंचे. जयदीप अहलावत ने भी धर्मेंद्र के साथ काम करना बहुत सम्मानजनक बताया. उन्होंने कहा कि फिल्म में धर्मेंद्र ने जो रोल निभाया है, उसे निभाना आसान नहीं था. लेकिन वो जब भी सेट पर आते थे चीजों को आसान बना देते थे. मैंने उनके साथ फिल्म की और ये पल मेरे लिए बहुत खास था.

MP : पति दिनभर खेलता था PubG, नई दुल्हन ने रोका तो गमछे से गला घोंटकर ले ली जान

0

मध्य प्रदेश के रीवा में पत्नी ने पति को पबजी खेलने से मना किया तो उसकी हत्या कर दी गई. हत्या के बाद से ही आरोपी पति फरार है. पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए विशेष टीम का गठन भी कर दिया है.

मध्य प्रदेश के रीवा जिले के गुढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत नव विवाहिता का शव उसके घर में मिलने के बाद हड़कंप मच गया. मृतका की पहचान नेहा पटेल के रूप में हुई है, जिसके पति पर इस हत्या का आरोप लगा है. आरोप है कि पबजी गेम खेलने पर मना करने से विवाद बढ़ा, जिसके बाद पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी.

मिली जानकारी के मुताबिक 5 मई 2025 को नेहा की शादी हिंदू रीति रिवाज के अनुसार गुढ़वा निवासी रंजीत से हुई थी. 6 माह पहले अग्नि के सात फेरे लेकर जिसके साथ 7 जन्मों तक साथ निभाने की कसमें खाईं, उसी पति पर अब अपनी पत्नी की हत्या का आरोप लगा है. बताया जाता है कि मोबाइल पर पबजी गेम खेलने की लत पति रंजीत पटेल को ऐसी लगी कि पत्नी की हर बात उसे नागवार गुजर रही थी. वो लगातार पत्नी से दहेज की मांग भी कर रहा था. जिसे उसके ससुराल वाले पूरा नहीं कर पा रहे थे. इस बात को लेकर भी वो अपनी पत्नी से अक्सर विवाद करता था. साथ ही रंजीत पटेल घर का कोई काम भी नहीं करता था और दिनभर पबजी खेलता था.

आरोपी, अपनी पत्नी द्वारा कहे जाने वाले किसी काम को भी नहीं करता था. जिसको लेकर मंगलवार को दोनों के बीच झगड़ा हो गया. वहीं घटना के दिन भी देर रात पत्नी ने पति को पबजी खेलने के बजाय नौकरी करने की सलाह दी, तो वह भड़क उठा और गमछे से नेहा का गला घोंट दिया.

हत्या के बाद रंजीत अपने साढ़ू को मैसेज भेज कर नेहा को जान से मारने की जानकारी दी. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई है और मायके वालों के भी बयान लिए गए हैं. साथ ही पुलिस आरोपी पति के गिरफ्तारी का भी प्रयास कर रही है.

BUSINESS : 10000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में Swiggy, जानें क्या है ऑनलाइन फूड डिलीवरी कंपनी का मेगा प्लान?

0

भारत में ऑनलाइन फूड डिलीवरी कराने वाली कंपनी स्विगी अगले हफ्ते तक 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसके लिए क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) रूट का सहारा लिया जाएगा. ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म स्विगी (Swiggy) 10,000 करोड़ रुपये जुटाने की तैयारी में है. इसके लिए कंपनी क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट (QIP) का रूट पकड़ेगी. स्विगी अगले हफ्ते तक इंस्टीट्यूशनल इन्वेस्टर्स से 10,000 करोड़ रुपये (1.1 बिलियन डॉलर) जुटाने वाली है.

नाम न जाहिर करने की शर्त पर एक सूत्र ने बताया कि कंपनी ने शेयर सेल को मैनेज करने के लिए तीन बैंकों को शॉर्टलिस्ट किया है – सिटीग्रुप इंक. और जेपी मॉर्गन चेस एंड कंपनी की इंडियन यूनिट्स और कोटक महिंद्रा कैपिटल कंपनी. बोर्ड ने भी 7 नवंबर को क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने के प्लान को मंजूरी दी थी, जिस पर शेयरहोल्डर और रेगुलेटरी अप्रूवल का मिलना अभी बाकी है. डील का समय और साइज अभी भी बदल सकता है.

कारोबारी साल 2025 की सितंबर तिमाही में स्विगी को 1092 करोड़ रुपये का घाटा हुआ, जो एक साल पहले हुए 626 करोड़ रुपये के घाटे से कहीं ज्यादा थी. हालांकि, इस दौरान कंपनी का ऑपरेश्नल रेवेन्यू पिछले साल की समान तिमाही के 3601 करोड़ रुपये से बढ़कर 5561 करोड़ रुपयेतक पहुंच गया था. सितंबर के महीने में ही स्विगी ने बाइक-टैक्सी सर्विस प्रोवाइडर रैपिडो में अपनी पूरी हिस्सेदारी बेचने को मंजूरी दे दी. यह सौदा करीब 2400 करोड़ रुपये में हुआ.

तीन साल पहले अप्रैल 2022 में करीब 1000 करोड़ रुपये रैपिडो में 12 परसेंट हिस्सेदारी खरीदी थी. पिछले महीने नुवामा इंस्टीट्यूशनल इक्विटीज ने कहा था कि लगभग 7,000 करोड़ रुपये नकद से स्विगी की वित्तीय स्थिति को मजबूती मिली है. इसमें रैपिडो में बेची गई हिस्सेदारी से मिली रकम भी शामिल है. कंपनी अब क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 10,000 करोड़ रुपये तक जुटाने का प्लान बना रही है.

जोमैटो (Zomato) ने भी पिछले साल क्वालिफाइड इंस्टीट्यूशनल प्लेसमेंट के जरिए 8500 करोड़ रुपए का फंड जुटाया था. कंपनी ने इसके पीछे वजह अपने पास कैश रिजर्व बढ़ाने को बताया था. अब स्विगी भी इस राह पर चलने के लिए तैयार है. ऐसे में बताया जा रहा है कि इससे दोनों कंपनियों में प्रतिस्पर्धा बढ़ने की संभावना है.

NATIONAL : श्रावस्ती में दंपती की हत्या का खुलासा, 3 सौतेले बेटे निकले कातिल, वकील ने रची थी साजिश

0

श्रावस्ती में दंपती की हत्या उनके तीन सौतेले बेटों ने की थी, पुलिस ने इस मामले में वकील और तीनों बेटों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह पूरा जमीन कब्जा से जुड़ा था.

श्रावस्ती में 22 और 23 नवंबर को पूर्व प्रधान रोशन अली और उनकी पत्नी वसीला की निर्मम हत्या कर दी जाती है. जिनका शव खून में लथपथ संदिग्ध परिस्थितियों में घर के बाहर और पत्नी वसीला का शव घर के बाहर झाड़ियां में पड़ा हुआ मिला. पुलिस ने दोनों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था. पुलिस ने घटना का खुलासा करते हुए तीन बेटों समेत वकील को जेल भेज दिया है.

दरअसल, पूरा मामला उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जनपद के थाना इकौना के खावा पोखर गांव का है. खावा पोखर गांव में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब पूर्व प्रधान रोशन अली और उनकी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी गई. पुलिस ने जब शव कब्जे में लिया और मामले की जांच शुरू की तो पोस्टमार्टम की रिपोर्ट में सामने आया की दंपती की गला दबाकर हत्या की गई थी.

पुलिस ने इस मामले में मृतका के तीन बेटों और एक वकील को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की. पुलिस की पूछताछ में पता चला कि एडवोकेट प्रभाकर त्रिपाठी उर्फ रिंकू ने इस हत्या का षड्यंत्र रचा था और इस चक्रव्यूह में सौतेले बेटे नसीब, हबीब और मुसीबत के साथ मिलाकर पूर्व प्रधान रोशन अली और वसीला की हत्या कर दी.

इस मामले का खुलासा हुआ तो पता चला कि वकील प्रभाकर त्रिपाठी ने पूर्व प्रधान की जमीन को अवैध तरीके से कब्जा कर बेच लिया था, जिसे काफी दिनों से विवाद चल रहा था. इसी विवाद को लेकर एडवोकेट प्रभाकर त्रिपाठी ने पूरा षड्यंत्र रच कर दोनों की हत्या करवा कर बेटों को ही हत्यारा बना दिया. बरहाल पुलिस ने मामले का खुलासा कर 3 सौतेले बेटों समेत वकील को भी जेल भेज दिया है.

- Advertisement -