Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 297

NATIONAL : दिल्ली मेट्रो ने कमाल कर दिया! ऊपर चलती ट्रेनों को एक सेकंड भी नहीं रोका, ठीक नीचे बना डाली सुरंग

0

दिल्ली मेट्रो ने रेड लाइन पर चलती ट्रेनों के ठीक नीचे सुरंग बनाई बिना किसी रुकावट के फेज-4 पूरा होने के बाद नेटवर्क 520 किलोमीटर से ज्यादा लंबा हो जाएगा और यात्रा आसान होगी.

दिल्ली मेट्रो ने ऐसा कारनामा कर दिखाया जो पहले कभी नहीं हुआ. दिल्ली मेट्रो को दिल्ली की धड़कन भी कहा जाता है, प्रति दिन मेट्रो की अलग-अलग लाइन पर रोज कई लाख लोग सफर करते हैं. ऐसे ही एक लाइन पर, DMRC ने रेड लाइन जिसमें रोज़ सात लाख लोग सफर करते हैं, ट्रेनें दिन-रात दौड़ती रहती हैं. उस चलती हुई लाइन के ठीक नीचे पुलबंगश के पास नई सुरंग खोद दी लेकिन ऊपर की ट्रेनों को एक पल के लिए भी नहीं रोका गया.

ये जगह बहुत मुश्किल थी. ऊपर जो मेट्रो का ट्रैक है, वो ऊंचे-ऊंचे खंभों पर टिका हुआ है. अगर नीचे खुदाई करते वक्त जरा भी गड़बड़ होती तो ऊपर का पूरा ट्रैक हिल जाता. लेकिन हमारे इंजीनियर भाइयों ने ऐसा जादू किया कि कुछ हुआ ही नहीं. पहले ऊपर वाले खंभों के आसपास की मिट्टी को पक्का किया. इसके लिए 180 छेद किए और उनमें मज़बूत सीमेंट डालकर मिट्टी को चट्टान जैसा बना दिया, ताकि नीचे मशीन चलाने से भी ज़मीन न बैठे. हर पल नज़र रखी. तरह-तरह के मीटर और मशीनें लगाईं जो बताती रहती थीं कि कहीं ज़मीन धंसी तो नहीं, खंभा टेढ़ा तो नहीं हुआ. इंजीनियर 24 घंटे ड्यूटी पर थे. अच्छी बात ये रही कि सब कुछ एकदम परफेक्ट रहा.

अभी एक तरफ की सुरंग पूरी हो गई है, दूसरी तरफ का काम भी ज़ोर-शोर से चल रहा है. दिल्ली मेट्रो के बड़े अफसर अनुज दयाल ने कहा, “रेड लाइन पर एक मिनट की रुकावट भी लाखों लोगों को भारी परेशानी में डाल देती. हमने वो होने नहीं दिया.” फेज-4 पूरा होने के बाद दिल्ली का मेट्रो नेटवर्क 520 किलोमीटर से ज्यादा लंबा हो जाएगा, यानि फेज-4 पूरा होने के बाद आम आदमी के लिए घर से ऑफिस, बाज़ार, स्कूल जाने का रास्ता और आसान हो जाएगा.

उज्ज्वल कुमार, पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट, एक दशक से खबरों की दुनिया में सक्रिय. राजनीति और सामाजिक मुद्दों को गहराई से समझकर देश तक सटीकता से पहुँचाने में माहिर. ABP न्यूज और डिजिटल के लिए निष्पक्ष, प्रभावशाली पत्रकारिता मेरा मकसद. खाली समय में अनछुई जगहों की सैर, संगीत का आनंद और परिवार के साथ यादगार पल बिताना पसंद.

NATIONAL : ‘माथे पर सिंदूर और लाश पर हल्दी…’ अंतिम संस्कार से पहले प्रेमिका ने पूरी की रस्म तो फफक पड़े लोग, सन्न कर देगी ये कहानी

0

ये कहानी महाराष्ट्र के नांदेड़ की है. एक लड़की एक युवक से प्यार करती थी. फैमिली को पता चला तो विरोध में आ गए. प्रेमी को हिदायत देने लगे. फिर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी. लड़की को पता चला तो वह बदहवास हालत में प्रेमी की लाश के पास पहुंची. अंतिम संस्कार से पहले उसने हल्दी और कुमकुम लगाकर सिंदूर लगाया. वहीं प्रेमी को भी हल्दी लगाई. यह देख मौजूद लोग फफक पड़े.

महाराष्ट्र के नांदेड़ में दहला देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक युवक की हत्या उसकी प्रेमिका के परिजनों ने कर दी. जब इस बारे में प्रेमिका को पता चला तो वह बदहवास हालत में तुरंत प्रेमी के घर पहुंच गई और अंतिम संस्कार से पहले माथे पर सिंदूर लगाया, इसी के साथ प्रेमी की लाश पर भी हल्दी लगाई गई. यह देखकर वहां मौजूद लोग फफक हो उठे.

दरअसल, घटना नांदेड़ शहर के जूना गंज इलाके में गुरुवार शाम करीब 5:30 बजे की है. मृतक युवक की पहचान सक्षम ताटे के रूप में हुई है. सक्षम का एक लड़की से बीते तीन साल से प्रेम संबंध चल रहा था. जब लड़की के परिजनों को पता चला तो विरोध करने लगे. जब लव अफेयर का सिलसिला चलता रहा तो लड़की के परिजनों ने खौफनाक साजिश रच डाली.

आरोप है कि लड़की के पिता गजानन मामिलवार ने अपने दोनों बेटों साहिल और हिमेश तथा एक दोस्त के साथ मिलकर बेटी के प्रेमी सक्षम पर हमला कर दिया. पहले उस पर गोली चलाई, फिर मरणासन्न हालत में उसके सिर पर बड़ा पत्थर मारकर उसकी हत्या कर दी.

मृतक युवक लड़की के भाइयों का दोस्त था. वह घर आता-जाता था. लड़की के भाई ने सक्षम को यह कहकर समझाने की कोशिश की कि वह उसकी बहन से बात न करे. इसके बाद लड़की के पिता गजानन मामिलवार, भाई साहिल मामिलवार, हिमेश मामिलवार ने दूसरे साथियों की मदद से सक्षम को पीटा, गोली मारी, सिर पर बड़ा पत्थर मारकर हत्या कर दी. मृतक और आरोपी का क्रिमिनल बैकग्राउंड बताया जा रहा है.

प्रेमी की हत्या के बाद जब सक्षम का शव घर लाया गया तो परिजन बिलख पड़े. लड़की भी वहां पहुंच चुकी थी. उसने प्रेमी के अंतिम संस्कार से पहले हल्दी और कुमकुम लगाया और माथे पर सिंदूर भी लगाया. इसके साथ सक्षम को भी हल्दी लगाई गई. यह देख वहां मौजूद लोग फफक पड़े. हत्या के इस मामले में मृतक की मां की शिकायत पर पुलिस ने लड़की के माता-पिता और दो भाइयों समेत आठ लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया है.

लड़की ने कहा कि मेरे माता-पिता और भाई को फांसी होनी चाहिए. सक्षम और मेरा तीन साल से प्रेम संबंध था. मेरे परिवार को यह मंजूर नहीं था, सक्षम के जेल से छूटने के बाद मेरे परिवार वाले उसकी हत्या की साजिश रच रहे थे. वे मुझे धमका रहे थे. लड़की ने आरोप लगाया कि यह हत्या जातिगत झगड़े में की गई. आरोपियों को मौत की सजा दी जाए और इंसाफ मिले. लड़की ने कहा कि भले ही सक्षम अब नहीं रहा, हम अब भी उससे प्यार करते हैं और मैं उसके घर पर ही रहूंगी. यह सुनकर सभी लोग हैरान रह गए. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.

हत्या से दो घंटे पहले लड़की की मां सक्षम के घर गई थी और उसे धमकाया था कि बेटी से दूरी बनाए रखे. इसके कुछ ही घंटों बाद युवक की हत्या कर दी गई. मृतक की मां की शिकायत पर इतवारा पुलिस ने लड़की के माता-पिता, उसके दोनों भाइयों और अन्य साथियों सहित कुल आठ लोगों पर हत्या का मामला दर्ज किया है. डीएसपी प्रशांत शिंदे के मुताबिक, पुलिस इस पूरे मामले की जांच में जुटी है.

NATIONAL : दो सप्ताह तक बंधक बनाकर 3 लोगों ने किशोरी से किया गैंगरेप, 2 गिरफ्तार

0

हापुड़ के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसकी सहेली के पिता ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर सामूहिक दुष्कर्म किया. पीड़ित किशोरी बीती 13 नवंबर को अपने घर से गायब हो गई थी. 25 नवंबर को वह एक आरोपी के मकान में बेसुध अवस्था में मिली. जिसके बाद उसने जो जानकारी दी, उसके बाद सभी के पैरों तले जमीन खिसक गई.

पीड़िता के अनुसार सहेली ने ही पीड़िता को नशीली कोल्ड ड्रिंक पिलाई थी. जिसके बाद आरोपियों ने बारी-बारी से इस संगीन वारदात को अंजाम दिया. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए पीड़िता की मां ने बताया कि उसके पति गुर्दें की बीमारी से ग्रस्त हैं.

जिस वजह से वह अपने परिवार में अकेली कमाने वाली है. बीती 13 नवंबर को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर से अचानक गायब हो गई थी. काफी खोजबीन करने के बाद भी उसका पता नहीं लग सका था. जिसके बाद पीड़िता की मां ने पिलखुवा कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी.

इसी बीच 25 नवंबर को लड़की गांधी बाजार निवासी नरेश के मकान से बेसुध हालत में मिली. होश आने पर पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसकी सहेली ने उसे अपने घर पर बुलाया था. जहां पर सहेली ने उसे कोल्ड ड्रिंक पिला दी थी. इसके बाद वह बेसुध हो गई थी. फिर सहेली के पिता आशीष ने अपने दोस्त नरेश और हेमंत के बुला लिया और तीनों ने बारी-बारी से उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया.

इसके बाद पीड़िता पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह से मिली और पूरे घटनाक्रम से उन्हें अवगत कराया. पुलिस अधीक्षक के आदेश पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है और 2 को गिरफ्तार भी कर लिया है.

ENTERTAINMENT : टीवी के सुपरस्टार की बॉलीवुड में होगी एंट्री, सलमान खान ने गौरव खन्ना को दिया ऑफर, जल्द ‘भाईजान’ संग करेंगे काम

0

सुपरस्टार सलमान खान ने ग्रैंड फिनाले से ठीक एक हफ्ते पहले बिग बॉस 19 में गौरव खन्ना की परफॉर्मेंस की तारीफ की. सलमान ने यह भी अनाउंस किया कि वह जल्द ही गौरव के साथ काम करेंगे.

टीवी के सुपरस्टार गौरव खन्ना सेलिब्रिटी मास्टर शेफ जीतने के बाद इन दिनों रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. सीरियल अनुपमा से ऑडियंस के दिल पर छाने वाले अनुज यानी गौरव के पास इस समय काम की कोई कमी नहीं है लेकिन उन्हें इस बीच छोटे पर्दे से सीधा बड़े पर्दे पर छाने का मौका हाथ लग गया है.

शनिवार को ‘बिग बॉस 19’ का आखिरी वीकेंड का वार गौरव खन्ना के लिए सबसे खास रहा. यहां इस बात का खुलासा हुआ कि गौरव खन्ना की बॉलीवुड में एंट्री होने वाली है. बिग बॉस 19 के होस्ट और बॉलीवुड के सबसे बड़े सुपरस्टार सलमान खान ने वीकेंड का वार में गौरव खन्ना की जमकर तारीफ की. सलमान खान ने कहा, ‘इनकी पत्नी इनकी इज्जत करती हैं. इनके माता पिता को इनपर गर्व होता होगा. इनके दोस्त इनपर नाज करते होंगे. इनके साथ काम करके लोगों को अच्छा लगता होगा. बल्कि मैं अगर कभी इनके साथ काम करुंगा तो मुझे अच्छा लगेगा. मैं जल्दी ही गौरव के साथ काम करूंगा.’ ये बात सुनकर गौरव खन्ना थोड़े इमोशनल हुए और उन्होंने सलमान खान को धन्यवाद कहा.

वहीं इस वीकेंड का वार एपिसोड के दौरान सलमान खान ने घरवालों को गौरव खन्ना के बर्ताव और गेमप्ले पर अपने विचार बताने के लिए बुलाया. जहां कई लोगों ने उन पर दोगला, धोखेबाज या बहुत ज्यादा स्ट्रेटेजिक होने का आरोप लगाया. वहीं सलमान ने बीच में आकर गौरव के शांत और संतुलित व्यवहार की तारीफ की. उन्होंने गौरव से कहा, ‘अगर यह आपकी स्ट्रेटजी है तो गौरव खन्ना को शाबाशी, क्योंकि इस माहौल में सब्र रखना लगभग नामुमकिन है…हैट्स ऑफ ब्रदर.’

इसके बाद सलमान खान ने अपनी बात खत्म की. फिर शहबाज बदेशा ने गौरव को बधाई दी. जिसके बाद गौरव खन्ना ने कहा, ‘आंसू आ गए मेरी आंखों में ये सुनकर. सलमान खान ने कहा ये बहुत बड़ी बात है.’

NATIONAL : 15 साल की उम्र में घर से भागा, दिल्ली में धर्म बदला…SIR सर्वे ने 40 साल बाद परिवार से मिलाया

0

बरेली में SIR सर्वे के चलते 40 साल पहले गायब हो चुका ओमप्रकाश अचानक घर लौट आया. दिल्ली में ‘सलीम’ बनकर जिंदगी बिताने वाले ओमप्रकाश को दस्तावेज़ जांच में पहचान साबित न कर पाने पर अपने गांव काशीपुर आना पड़ा. लौटते ही गांव ने बैंड-बाजे और फूल मालाओं से स्वागत किया. 15 साल की उम्र में घर छोड़ा युवक पांच बच्चों का पिता बन चुका है और अब स्थायी रूप से गांव में रहने का फैसला कर लिया है.

यूपी के बरेली में विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) सर्वे के दौरान एक ऐसा अनोखा और भावुक कर देने वाला मामला सामने आया जिसने पूरे गांव को हैरानी और खुशी दोनों से भर दिया. दरअसल 40 साल पहले घर छोड़कर गायब हो चुका ओमप्रकाश, जो दिल्ली में ‘सलीम’ नाम से जीवन बिता रहा था, सर्वे के दौरान दस्तावेज़ मांगने पर अचानक अपने पैतृक गांव काशीपुर (थाना शाही क्षेत्र) लौट आया.

उसके लौटते ही गांव में उत्साह की लहर दौड़ गई और परिवार वालों ने बैंड-बाजे और फूल मालाओं के साथ उसका स्वागत किया. ओमप्रकाश ने बताया कि वह 15 साल की उम्र में घर छोड़कर दिल्ली चला गया था और तब से उसने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा.

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में रहते हुए उसने मुस्लिम धर्म अपना लिया, अपना नाम सलीम रख लिया और उसी पहचान से उसकी आईडी भी बन गई. दिल्ली में उसने शाहबानो (सायरा बानो) से शादी की और आज उसकी चार बेटियां और एक बेटा है. तीन बेटियों की शादी भी हो चुकी है.

SIR सर्वे के दौरान जब उससे पैदाइशी दस्तावेज़ और मूल पहचान के रिकॉर्ड मांगे गए, तो वह दिल्ली में अपने नाम और दस्तावेज़ों को लेकर उलझन में पड़ गया. उसका रिकॉर्ड सत्यापन में मेल नहीं खा रहा था. मजबूरी में उसने अपने गांव से प्रमाण लाने का निर्णय लिया और 40 साल बाद वह पहली बार अपने गांव की ओर आया.

गांव में उसके पहुंचते ही जैसे मानो खोया बेटा लौट आया हो. बहनों और रिश्तेदारों ने गले लगाकर उसका स्वागत किया. ग्रामीणों ने मिठाइयां बांटीं और गांव में खुशी का माहौल बन गया. ओमप्रकाश ने कहा, ’40 साल बाद अपने गांव लौटा हूं, पहले बहन के घर गया. यहां बहुत बदलाव हो गया है. तब मिट्टी के मकान थे, कच्चे रास्ते थे. अब सब पक्के घर और सड़कें हो गई हैं. अपने लोगों से मिलकर बहुत खुशी हुई.’

उसने बताया कि दिल्ली में वह टेंट हाउस का काम कर रहा था और अब स्थाई तौर पर गांव में ही रहने की योजना बना रहा है. साथ ही, अपने नाम और पहचान के कागज़ अब गांव से ही बनवाने की प्रक्रिया में है. उसने बताया कि उसके दादा और चाचा के नाम पर 16 बीघा जमीन थी, जिसकी स्थिति भी वह अब देख रहा है.

SIR सर्वे के कारण सामने आया यह मामला सामाजिक और प्रशासनिक दोनों ही स्तरों पर चर्चा का विषय बना हुआ है. गांव के लोग इसे ‘चमत्कार जैसा’ बताते हैं कि 40 साल बाद एक बिछड़ा हुआ बेटा दस्तावेज़ों की वजह से ही सही, लेकिन घर वापस आ गया.

UP: प्रेमी-प्रेमिका ने की खुदकुशी, फोन पर बातचीत के बाद अलग-अलग गांवों में दोनों ने एक साथ खाया जहर

0

उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले में अलग-अलग जगहों पर एक 20 साल के लड़के और उसकी नाबालिग गर्लफ्रेंड ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. सर्किल ऑफिसर (CO) अभय कुमार पांडे ने बताया कि पिपला गांव के रहने वाले विपुल ने शनिवार को ज़हर खा लिया और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई.

परिवार की रिक्वेस्ट पर पुलिस ने ज़रूरी फॉर्मैलिटी पूरी करने के बाद बिना पोस्टमॉर्टम कराए बॉडी सौंप दी. CO ने बताया कि यहां स्योहारा इलाके में एक अलग घटना में एक 16 साल की लड़की ने विपुल से फोन पर बात करने के तुरंत बाद ज़हरीली चीज़ खा ली और उसी दिन उसकी मौत हो गई.CO ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चलता है कि दोनों मौतें दोनों के बीच रिश्ते से जुड़ी हैं, और आगे की जांच चल रही है व अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

ENTERTAINMENT : 50 दिन बाद भी गुजराती फिल्म मचा रही धूम, अब ‘एक दीवाने की दिवानियत’ का किया शिकार, बना डाला ये रिकॉर्ड

अंकित सखिया की गुजराती फिल्म ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ हर दिन नया रिकॉर्ड अपने नाम कर रही है. दिलचस्प बात ये है कि ये फिल्म रिलीज के 50 दिन पूरे होने के बाद भी खूब कमाई कर रही है. एक मामूली क्षेत्रीय रिलीज के रूप में शुरू हुई इस फिल्म ने अब बड़ा कमाल कर दिखाया है. दरअसल इसने हर्षवर्धन राणे, सोनम बाजवा और मिलाप जावेरी की रोमांटिक ड्रामा एक दीवाने की दीवानियत को पीछे छोड़ दिया है.

‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ थमने का नाम नहीं ले रही है. ये फिल्म अब बड़ी हिंदी रिलीज को भी मात दे रही है. फिलहाल इसने रिलीज के 50 दिनों में 80 करोड़ का आंकड़ा पार कर हर्षवर्धन राणे की इस साल की हिट फिल्म ‘एक दीवाने की दीवानियत’ को मात दे दी है. बता दें कि ‘एक दीवाने की दीवानियत’ का भारत में लाइफटाइम कलेक्शन 78.93 करोड़ रुपये है जिसे पछाडकर ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ ने साल 2025 की 35वीं सबसे बड़ी हिट का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है.

‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ की बॉक्स ऑफिस परफॉर्मेंस बाकई हैरान कर देने वाली है. शुरुआती 3 हफ्तों तक इसने मामूली कमाई की थी लेकिन चौथे हफ्ते से तो जैसे इसकी लॉटरी ही लग गई और फिर ये ऐसी सरपट दौड़ी की 50 लाख के मामूली बजट में बनी इस फिल्म ने 80 करोड़ का कलेक्शन कर लिया. फिलम की 50वे दिन की कमाई की बात करें तो सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘लालो कृष्णा सदा सहायते’ ने रिलीज के 50वें दिन 90 लाख की कमाई की. इसी के साथ इसके 50 दिनों का कुल कलेक्शन 80 करोड़ रुपये हो गया है. मेकर्स को उम्मीद है कि 8वें वीकेंड में इसकी कमाई में फिर तेजी देखने को मिलेगी और ये 100 करोड़ी बनने के नजदीक पहुंच जाएगी.

मात्र 50 लाख रुपये के मामूली बजट पर बनी किसी फिल्म के लिए 80 करोड़ का कलेक्शन करना एक बड़ी उपलब्धि है. अब इसका प्रॉफिट मार्जिन 15,000% से भी ज़्यादा हो गया है, जिससे लालो उस कैटेगिरी में पहुंच गई है जहां विश्व सिनेमा के इतिहास में बहुत कम फिल्में पहुंच पाई हैं.

NATIONAL : दिल्ली के शाहदरा में सनसनीखेज वारदात, बर्थडे से ठीक पहले युवक की गोली मार कर हत्या

0

दिल्ली के शाहदरा जिले में 27 वर्षीय युवक गगन की उसके घर के पास गोली मारकर हत्या कर दी. वारदात उसके जन्मदिन से कुछ मिनट पहले हुई. हमलावर ने हवा में दो राउंड फायरिंग भी की. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और CCTV फुटेज खंगाल रही है.

दिल्ली के शाहदरा जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां 27 वर्षीय युवक गगन की उसके घर के पास सिर में गोली मारकर हत्या कर दी. बताया जा रहा है कि ये वारदात गगन के जन्मदिन मनाने से कुछ देर पहले हुई है. वह आधी रात 12 बजे अपना बर्थडे मनाने वाला था.पुलिस ने बताया कि ये घटना गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात की है. जब गगन अपने घर (फर्श बाजार थाना क्षेत्र) से बाहर निकला था, तभी किसी ने गोली मारकर गगन की हत्या कर दी. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए GTB अस्पताल की मॉर्चरी में रखवा दिया है.

मृतक के पिता के अनुसार वह किसी दोस्त से मिलने जा रहा था. जैसे ही वह घर के पास पहुंचा और किसी से गले मिला, तभी अचानक हमलावर ने उसके सिर में तड़ाके से गोली मार दी. गोली लगते ही गगन की मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद हत्यारे ने डराने-धमकाने के लिए हवा में दो और राउंड फायरिंग की.परिवार ने बताया कि 10 दिन पहले ही गगन की पत्नी ने बेटे को जन्म दिया था. जन्मदिन की खुशी में पूरा परिवार उत्साहित था, लेकिन कुछ ही मिनटों में खुशियां मातम में बदल गईं.

वारदात की सूचना मिलते ही डीसीपी शाहदरा, फर्श बाजार थाने के SHO, शाहदरा थाने के SHO, क्राइम टीम और FSL टीम तुरंत मौके पर पहुंच गई. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. वह हमलावर का पता लगाने के लिए आसपास के CCTV फुटेज खंगाल रही है और लोगों से पूछताछ भी कर रही है.

NATIONAL : फोन कॉल, फिरौती और बंधी हालत में तस्वीर… महिला टीचर के अपहरण की कहानी से फैली सनसनी

0

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में एक महिला टीचर का फिल्मी अंदाज में अपहरण कर लिया गया. स्कूल जाने के लिए घर से निकली महिला जब ऑटो से जा रही थी, तभी रास्ते में किडनैप हो गया. कुछ ही घंटों बाद किडनैपर ने महिला के पति को फोन कर पांच लाख की फिरौती मांगी और बंधी हुई हालत में महिला का फोटो भेजा. अचानक हुई इस घटना ने परिवार को दहशत में डाल दिया.

छत्तीसगढ़ में दुर्ग के भिलाई में एक महिला टीचर का फिल्मी अंदाज़ में अपहरण कर लिया गया. स्कूल जाने के लिए घर से निकली महिला जब ऑटो से ड्यूटी पर जा रही थी, तभी रास्ते में उनका किडनैप हो गया. कुछ ही घंटों बाद किडनैपर ने महिला के पति को फोन कर पांच लाख रुपये की फिरौती मांगी और बंधी हुई हालत में महिला की फोटो भेजी. अचानक सामने आए इस कॉल और तस्वीर ने पति और परिवार को दहशत में डाल दिया. घबराए पति ने तुरंत भिलाई के छावनी थाने पहुंचकर पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी.

परिजनों ने कहा कि रोज की तरह महिला अपने घर से भिलाई सेक्टर स्थित निजी स्कूल के लिए निकली थी. पति को तब शक हुआ, जब स्कूल प्रबंधन ने फोन कर कहा कि टीचर आज स्कूल नहीं पहुंचीं. तलाश शुरू ही हुई थी कि तभी महिला टीचर के मोबाइल से उसके पति के पास एक कॉल आया.फोन पर मौजूद किडनैपर ने साफ कहा कि हमने तुम्हारी पत्नी को किडनैप किया है, 5 लाख रुपये लाओ, नहीं तो अंजाम बुरा होगा. किडनैपर ने सबूत के तौर पर महिला की एक फोटो भी भेजी, जिसमें वह बंधी हुई दिखाई दे रही थी.

इस मामले की शिकायत मिलते ही दुर्ग पुलिस एक्टिव हुई. एसीसीयू टीम और छावनी थाना पुलिस ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तकनीकी और मानवीय संसाधनों के आधार पर जांच शुरू की. कुछ ही घंटों में पुलिस एक संदेही ऑटो चालक तक पहुंच गई, जिसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. संदेही की निशानदेही पर पुलिस ने महिला टीचर को सकुशल बरामद कर लिया.

महिला को सुरक्षित पाकर परिवार ने राहत की सांस ली. जांच में शुरुआती तौर पर पता चला कि महिला को ऑटो चालक ने ही किडनैप किया था. पुलिस अब यह पता लगा रही है कि घटना सिर्फ फिरौती के लिए रची गई थी या इसके पीछे कोई और कारण भी थे. महिला और आरोपी ऑटो चालक दोनों से पूछताछ जारी है.

भिलाई दुर्ग के एएसपी शहर सुखनंदन राठौर ने कहा कि छावनी थाना क्षेत्र में महिला टीचर के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज होने के बाद तुरंत टीमें लगाई गईं. एक संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई और उसके बताए स्थान से महिला को सकुशल बरामद किया गया है. प्राथमिक जांच में कई बिंदु संदेह के दायरे में आए हैं, जिनकी जांच की जा रही है.

एएसपी.सुखनंदन राठौर ने कहा कि दुर्ग के छावनी थाने में एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि उसकी पत्नी को किसी ने किडनैप कर लिया है और पांच लाख रुपये की मांग की जा रही है. तत्काल हमारी एसीसीयू और छावनी थाने की टीम ने जांच शुरू की और एक संदेही को हिरासत में लिया. उसके द्वारा बताए गए स्थान से महिला को सकुशल बरामद किया गया. महिला के बयान दर्ज कर जांच की जांच रही है. महिला कैंप-1 की रहने वाली है और प्राइवेट स्कूल में जाब करती है.

BUSINESS : 3 से साढ़े 3 किलो सोना पहनकर घूमता है यह आदमी, जानें कौन हैं ‘गोल्डमैन’ कन्हैयालाल खटीक?

0

कन्हैयालाल खटीक के पास सोने के गहनों का एक से बढ़कर एक कलेक्शन है. उन्हें सोना पहनने का गजब का शौक है, जिस वजह से उन्हें ‘गोल्डमैन’ के नाम से जाना जाता है.सोने की कीमतें जिस तरह से बढ़ती जा रही है उस हिसाब से यह आम आदमी की पहुंच से बाहर जा रहा है. शादी-ब्याह या त्योहारी सीजन पर लोग इस टेंशन में पड़ जाते हैं कि बाकी के खर्चों को मैनेज कर सोने पर निवेश करें तो कैसे करें.

हालांकि, आज हम आपको जिस इंसान के बारे में बताने जा रहे हैं कि उसे ‘गोल्डमैन’ के नाम से ही इसलिए जाना जाता है क्योंकि वह किलो के हिसाब से सोना लादकर चलता है. इस शख्स का नाम कन्हैयालाल खटीक है, जो राजस्थान के चित्तौड़गढ़ से हैं. कन्हैयालाल खटीक हर रोज 3 से साढ़े 3 किलो सोना पहनकर घूमते हैं. उनके पास सोने के गहनों का एक से बढ़कर एक कलेक्शन है. सबसे खास बात यह है कि कन्हैयालाल ने फर्श से अर्श तक यह मुकाम हासिल किया है.

लगभग 25 साल पहले कन्हैयालाल खटीक एक छोटी सी गाड़ी चलाते थे, सड़कों पर फल और सब्जियां बेचते थे. लेकिन उन्हें सोने के गहनों का जबरदस्त शौक था, जिसका श्रेय वह म्यूजिक कम्पोजर बप्पी लाहिड़ी को देते हैं. उन्हें राजस्थान का बप्पी लहरी’ भी कहा जाता है. उन दिनों एक दोस्त ने उन्हें 20 ग्राम की सोने की चेन उधार दी थी. इससे उन्होंने फलों का अपना कारोबार शुरू किया और देखते ही देखते अपने इस शौक को जुनून में बदल दिया.

कारोबार आगे बढ़ा, तो उन्होंने कश्मीर से सेब इंपोर्ट करके चित्तौड़गढ़ में बेचना शुरू कर दिया. बिजनेस अच्छा चलने लगा, तो उन्होंने सोना पहनने का अपना शौक अच्छे से पूरा किया. आज कन्हैयालाल लगभग 3-3.5 किलो सोना पहनकर चलते हैं. उनके पास सोने की मोटी-मोटी चेन, सोने का बड़ा ब्रेसलेट, सोने की अंगूठियां ऐसे कई सारे गहने हैं.

अभी 10 ग्राम के 24 कैरेट सोने की कीमत 1.29 लाख रुपये के आसपास है. इस हिसाब से वह हर दिन लगभग 4-4.5 करोड़ का गहना लादकर चलते हैं. इसके बावजूद उन्होंने अपना कोई पर्सनल सिक्योरिटी नहीं रखा है. वह लोकल खटिक कम्युनिटी एसोसिएशन के डिस्ट्रिक्ट प्रेसिडेंट भी हैं.

50 साल के खटीक को हाल ही में कॉल कर धमकी भी दी गई. फोन करने वाले ने खुद को रोहित गोदारा गैंग का बताया. पहले उन्हें WhatsApp पर एक अनजान नंबर से मिस्ड कॉल आया. यह नंबर किसी दूसरे देश का लग रहा था. उसके बाद एक ऑडियो मैसेज आया, जिसमें 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई. उन्हें यह कहकर धमकाया गया कि अगर रुपये नहीं दिए तो उन्हें सोना पहनने लायक नहीं छोड़ेंगे. उन्होंने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई है. फिरौती की धमकी को लेकर पुलिस भी अलर्ट मोड पर है और मामले की जांच शुरू कर दी है.

- Advertisement -

News of the Day