Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 298

SPORTS : ‘घरेलू क्रिकेट खेलो, वरना ऐसे ही हारोगे…’, भारतीय टीम पर बरस पड़े कपिल देव, ईडन गार्डन्स की पिच पर भी उठाए सवाल

0

भारतीय टीम ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ कोलकाता टेस्ट मैच 30 रनों से गंवा दिया था. फिर उसे गुवाहाटी टेस्ट मैच में 408 रनों से हार झेलनी पड़ी. टेस्ट क्रिकेट में रनों के लिहाज से भारत की ये सबसे बड़ी पराजय रही.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ भारतीय टीम को अपने घर पर दो मैचों की टेस्ट सीरीज में 0-2 से करारी हार झेलनी पड़ी थी. यह पिछले 12 महीनों में भारत की दूसरी घरेलू टेस्ट सीरीज हार रही. दोनों ही मौकों पर भारतीय टीम का टेस्ट सीरीज में सूपड़ा साफ हुआ. इसे टीम इंडिया के टेस्ट इतिहास का सबसे कमजोर दौर कहा जा रहा है.

साउथ अफ्रीका के खिलाफ मिली टेस्ट सीरीज हार से टीम इंडिया के पूर्व कप्तान कपिल देव काफी खफा हैं. कपिल देव मौजूदा भारतीय टेस्ट टीम पर बरस पड़े. टेस्ट सीरीज में भारतीय बल्लेबाज साउथ अफ्रीका की संतुलित गेंदबाजी आक्रमण के सामने पूरी तरह फेल रहे. ऑफ स्पिनर साइमन हार्मर की गेंदबाजी का भारतीय बल्लेबाज तोड़ नहीं खोज पाए और वो ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ भी बने. इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों की स्पिन के खिलाफ कमजोरी उजागर हुई, जिस पर कपिल देव ने टीम के खिलाड़ियों की तैयारी पर ही सवाल उठा दिए.

कपिल देव ने कहा कि आज के खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट में अलग-अलग तरह की पिचों पर खेलने से बच रहे हैं, जबकि पुरानी पीढ़ी के खिलाड़ी वहीं से तकनीक और मानसिक मजबूती हासिल करते थे. कपिल देव ने स्पोर्ट्स स्टार से कहा, ‘मैं जानना चाहता हूं कि आज के कितने टॉप खिलाड़ी घरेलू क्रिकेट खेल रहे हैं. अगर आप डोमेस्टिक क्रिकेट में क्वालिटी गेंदबाजों का सामना नहीं करेंगे, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर संघर्ष करेंगे.’

1983 वर्ल्ड कप विजेता टीम के कप्तान ने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में हुए पहले टेस्ट की पिच पर भी नाराजगी जताई, जहां मुकाबला तीन दिन में खत्म हो गया था. कपिल देव ने कहा कि आजकल फोकस टी20 और ओडीआई पर ज्यादा है और बल्लेबाज मुश्किल पिचों पर खेलने की आदत खो चुके हैं.कपिल देव कहते हैं, ‘ऐसी पिच का क्या फायदा जहां टॉस हारो और मैच हारो. जहां कोई टीम 200 भी पार ना कर पाए. यह टेस्ट क्रिकेट के लिए अच्छा नहीं है. स्पिन और सीम दोनों को मदद करने वाली पिचों पर खेलने के लिए धैर्य और अलग स्किल की जरूरत होती है, ये चीजें मौजूदा दौरे के खिलाड़ी विकसित नहीं कर पा रहे हैं.’

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में हार के बाद भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) 2025-27 की अंकतालिका में पांचवें स्थान पर खिसक ग. इस चक्र में भारतीय टीम ने नौ में से केवल चार मैच जीते हैं और उसका अंक प्रतिशत 48.15 है.शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम अब लंबे समय तक टेस्ट मैच नहीं खेलेगी. भारतीय टीम का अगला टेस्ट असाइमेंट अगले साल अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ होगा. तब भारतीय टीम श्रीलंका दौरे पर दो टेस्ट मैच खेलेगी. मौजूदा चक्र में अभी भारत के 9 टेस्ट बाकी हैं, जिनमें से 4 विदेशी जमीन पर हैं.

ENTERTAINMENT : ‘बहुत ईगो क्लैश हो गया…’, संजय लीला भंसाली संग इस्माइल दरबार के रिश्ते पर बेटे आवेज ने तोड़ी चुप्पी

इस्माइल दरबार और संजय लीला भंसाली के बीच वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के वक्त काफी अनबन हुई. जिसके बाद इस्माइल दरबार ने उनके साथ काम करने को मना कर दिया था. अब आवेज दरबार का इसपर रिएक्शन आया है.

म्यूजिक कंपोजर इस्माइल दरबार ने फिल्ममेकर संजय लीला भंसाली के साथ ‘हम दिल दे चुके सनम’ और ‘देवदास’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में काम किया है. मगर इन दोनों ही दिग्गज कलाकारों के बीच का रिश्ता हमेशा उतार-चढ़ाव भरा रहा है. बात यहां तक बढ़ गई कि इस्माइल दरबार ने संजय लीला भंसाली के साथ काम न करने की कसम खा ली. अब इस पर आवेज दरबार का रिएक्शन आया है.

दरअसअ सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में इस्माल दरबार के बेटे आवेज दरबार ने संजय लीला भंसाली के साथ पिता की अनबन पर खुलकर बात की और बताया कि दोनों का रिश्ता टॉम एंड जेरी जैसा है.दोनों ही दिग्गज कलाकारों पर आवेज दरबार ने कहा, ‘संजय लीला भंसाली और इस्माइल दरबार का रिश्ता टॉम एंड जेरी जैसा है. वे छोटी-छोटी बातों पर एक दूसरे से गुस्सा हो जाते हैं और प्रोजेक्ट छोड़ देते हैं. मैंने ऐसा बहुत देखा है, ये कई सालों से उनका पैटर्न बन गया है.’

आवेज ने आगे बताया, ‘पहले ये मेरी फैमिली के लिए चौंकाने वाला था. दोनों के रिश्तों के प्रति हमारा नजरिया हमेशा एक जैसा रहा है, लेकिन मैं रिश्तों को समझ नहीं पाया. दोनों ही एक दूसरे की काफी इज्जत करते हैं, लेकिन दोनों के बीच बहुत सारे ईगो क्लैश होते हैं.’

जब आवेज से पूछा गया कि इस्माइल दरबार ने वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ क्यों छोड़ी दी? इस पर उन्होंने जवाब दिया, ‘सिर्फ हीरामंडी ही नहीं बल्कि भंसाली के साथ कई प्रोजेक्ट उन्होंने छोड़ दिए. मुझे ये नहीं पता ऐसा क्यों होता है, मुझे उसके बारे में उन्होंने कभी नहीं बताया. जब-जब ये हुआ, उस वक्त मैं वहां पर मौजूद भी नहीं था.

इस्माइल दरबार और संजय लीला भंसाली के बीच विवाद की बड़ी वजह ‘हीरामंडी: द डायमंड बाजार’ से ही जुड़ा हुआ है. इस्माइल दरबार ने इस प्रोजेक्ट पर डेढ़ साल तक काम किया. एक मीडिया आर्टिकल में उनके योगदान को रीढ़ की हड्डी बताया. इसके बाद भंसाली को ये लगा कि ये सब इस्माइल दरबार ने ही करवाया है. इसके बाद उनके बीच दरार आ गई.

NATIONAL : बिना चिंता कराएं इलाज, सरकार करेगी पूरी आर्थिक मदद…’, CM योगी ने जनता दर्शन में दिया भरोसा

0

सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनता दरबार में आए सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है, हर समस्या का प्रभावी समाधान होगा.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता दर्शन में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक सहायता की मांग करने पहुंचे लोगों को आश्वस्त किया कि वह बिना चिंता किए उच्चीकृत अस्पतालों में इलाज कराएं, सरकार उनकी भरपूर आर्थिक मदद करेगी. उपचार में जो भी धनराशि खर्च होगी, उसकी व्यवस्था सरकार करेगी.

सीएम योगी ने इसे लेकर अफसरों को निर्देशित भी किया कि जिन लोगों को उपचार में आर्थिक सहायता की आवश्यकता है, उनके इस्टीमेट की प्रक्रिया को जल्द से पूरा कराकर शासन को उपलब्ध कराया जाए. हर जरूरतमंद को मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता राशि उपलब्ध कराई जाएगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार सुबह उन्होंने गोरखनाथ मंदिर में आयोजित जनता दर्शन में करीब 200 लोगों से मुलाकात की. मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सभागार में कुर्सियों पर बैठाए गए. लोगों से एक-एक करके समस्याएं सुनीं और निस्तारण के लिए आश्वस्त करते हुए उनके प्रार्थना पत्र संबंधित अधिकारियों को हस्तगत किए.

सीएम ने सभी लोगों को आश्वस्त किया कि किसी को भी परेशान होने या घबराने की आवश्यकता नहीं है. हर समस्या का प्रभावी समाधान कराया जाएगा. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे जनता की समस्याओं पर पूरी गंभीरता और संवेदनशीलता से ध्यान देकर उनका त्वरित, गुणवत्तापूर्ण और संतुष्टिपरक निस्तारण कराएं ताकि किसी को भी परेशान न होना पड़े.

मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि कहीं कोई जमीन कब्जा या दबंगई कर रहा हो तो उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए. पारिवारिक मामलों के निस्तारण में दोनों पक्षों को एकसाथ बैठाकर संवाद करने को प्राथमिकता दी जाए. मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को यह निर्देश भी दिए यदि कोई पात्र व्यक्ति शासन की कल्याणकारी योजनाओं के लाभ से वंचित है तो उसे तत्काल योजनाओं का लाभ उपलब्ध कराया जाए.

जनता दर्शन में हर बार की तरह इस बार भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे थे. इनमें एक बच्ची भी शामिल थी जो अपनी मां के इलाज के लिए आर्थिक सहायता के लिये आई थी. मुख्यमंत्री ने कहा कि आप चिंता मत करो, इलाज कराओ, पैसे की व्यवस्था कर दी जाएगी. अन्य लोगों को भी उन्होंने इसी आत्मीयता से भरोसा दिया कि सरकार किसी भी जरूरतमंद के इलाज में धन की कमी को बाधक नहीं बनने देगी. विवेकाधीन कोष से पर्याप्त मदद की जाएगी.

ENTERTAINMENT : शादी की सेकेंड एनिवर्सरी पर रणदीप हुड्डा ने पत्नी लिन संग फैंस को दी गुड न्यूज, जंगल में बोनफायर एंजॉय करते हुए अनाउंस की प्रेगनेंसी

रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम ने अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर फैंस को गुड न्यूज दी है. दरअसल कपल ने प्रेग्नेंसी अनाउंस कर दी है.

‘जाट’ एक्टर रणदीप हुड्डा और उनकी पत्नी लिन लैशराम के घर में खुशियों ने दस्तक दे दी है. दरअस ये जोड़ी पेरेंट्स बनने वाल है. कपल ने एक अलग अंदाज में इंस्टाग्राम पर अपनी प्यारी तस्वीर शेयर कर प्रेगनेंसी की अनाउंसमेंट की है. दिलचस्प बात ये है कि कपल ने 29 नवंबर यानी आज अपनी शादी की दूसरी सालगिरह पर फैंस को ये गुड न्यूज शेयर की है. वहीं अब फैंस और तमाम सेलेब्स कपल को बधाई दे रहे हैं.

बता दें कि शनिवार को, रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम ने अपने इंस्टाग्राम पर लिन की प्रेग्नेंसी की खुशी भरी पोस्ट की. उन्होंने जंगल में कैम्प फायर के पास बैठे हुए अपनी एक तस्वीर शेयर की, जिसके साथ उन्होंने कैप्शन लिखा, “दो साल का प्यार, रोमांच, और अब… एक छोटा सा वाइल्ड आने वाला है.”

पोस्ट शेयर करते ही फैन्स और सेलिब्रिटीज़ ने इस जोड़े को बधाई देना शुरू कर दिया है. फैसल मलिक ने कमेंट किया, “मुबारक हो.” कई नेटिज़न्स ने अपनी खुशी ज़ाहिर की और इस जोड़े को उनकी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं भी दीं.बता दें कि रणदीप और लिन, ने साल 2023 में एक इंटीमेट कल्चरल मणिपुरी फंक्शन में शादी की थी. तब से ये जोड़ी फैंस की फेवरेट बनी हुई है. वहीं रणदीप और लिन भी हमेशा कपल गोल सेट करने का कोई मौका नहीं छोड़ते हैं.

रणदीप हुड्डा और लिन लैशराम की मुलाकात नसीरुद्दीन शाह के थिएटर ग्रुप मोटली में हुई थी और आखिरकार दोनों एक-दूसरे के प्यार में पड़ गए. बताया जा रहा है कि लॉकडाउन के दौरान दोनों साथ रहने लगे और 2022 में इंस्टाग्राम पर अपने रिश्ते को ऑफिशियल बना दिया।.उन्होंने 29 नवंबर, 2023 को मणिपुर के इम्फाल में एक पारंपरिक मैतेई समारोह में शादी की थी.

इसके बाद, इस जोड़े ने मुंबई में एक ग्रैंड रिसेप्शन होस्ट किया था, जिसमें इम्तियाज़ अली, तमन्ना भाटिया, विजय वर्मा, चंकी पांडे, जावेद जाफ़री, जीतेंद्र समेत फिल्म जगत की कई हस्तियां शामिल हुई थीं.

रणदीप हुड्डा के वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्टर को आखिरी बार सनी देओल स्टारर फिल्म ‘जाट’ में देखा गया छा. अब वह सैम हार्ग्रेव द्वारा निर्देशित और जॉन सीना स्टारर अपकमिंग एक्शन एडवेंचर कॉमेडी फिल्म ‘मैचबॉक्स’ में नज़र आएंगे.

NASIK : साधुग्राम की जगह पर रेस्टोरेंट-बैंक्वेट हॉल का निर्माण, तपोवन में 220 करोड़ के टेंडर पर विवाद

0

नाशिक शहर के तपोवन में साधुग्राम के लिए 1800 पेड़ों को काटने के प्रस्ताव पर भारी विवाद चल रहा है, जिस पर उद्धव ठाकने ने इसे पेड़ों की हत्या बताकर विरोध किया है.महाराष्ट्र के नासिक शहर में कुंभ मेले से पहले की तैयारियों के बीच तपोवन के साधुग्राम की जगह पर 1800 पेड़ों की कटाई का विवाद (Tapovan Tree Cutting Controversy) चल रहा है, जबकि महापालिका प्रशासन नए विवाद में फंस गया है. जिस जगह पर साधुग्राम बनाना है, वहां PPP यानी पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप के आधार पर प्रदर्शन केंद्र, बैंक्वेट हॉल, रेस्टोरेंट बनाने की योजना बनाई जा रही है.

इस संबंध में, महापालिका प्रशासन ने 220 करोड़ रुपये का टेंडर निकाला है और 33 साल के लिए यहां की जगह निजी डेवलपर को देने का आरोप लगाया जा रहा है. इससे भ्रम और बढ़ गया है और पर्यावरण (tree cutting in tapovan) प्रेमी आक्रामक हो गए हैं.

इस बीच हर 12 साल में कुंभमेला होता है, इसलिए कुंभमेला के अलावा इस जगह का उपयोग किया जाना चाहिए, इसके लिए MICE हब यानी मीटिंग, इंसेंटिव, कॉन्फ्रेंस एग्जीबिशन सेंटर शुरू करने के लिए टेंडर निकाला गया है. कुंभमेला से पहले ही यह टेंडर निकालने से महापालिका की भूमिका पर सवालिया निशान लग गया है, इसलिए महापालिका नए राजस्व स्रोत बनाकर कुंभमेला की जगह की देखभाल करेगी, यहां कोई स्थायी निर्माण नहीं होगा, कुंभमेला के दौरान जगह फिर से महापालिका के कब्जे में आ जाएगी, ऐसा खुलासा महापालिका आयुक्त मनीषा खत्री ने किया है.

साथ ही, साधुग्राम की जगह पर पेड़ न काटकर नेहरू नगर, गांधी नगर, मेरी की कॉलोनियों में साधुओं के निवास की व्यवस्था करें, ऐसी मांग पर्यावरण प्रेमियों ने की है, इसलिए कुंभमेला के दौरान देशभर से आने वाले कर्मचारियों की व्यवस्था की जाएगी, ऐसी जानकारी मनीषा खत्री ने दी. नासिक शहर के नक्शे के माध्यम से एक्सक्लूसिव जानकारी एबीपी माझा को दी.

इस बीच, इन्हीं मुद्दों पर शिवसेना पार्टीप्रमुख उद्धव ठाकरे ने कड़ा विरोध किया है और इस बारे में बात करते हुए उन्होंने कहा कि साधुग्राम बनाने में हमें कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन साधुग्राम के नाम पर तपोवन के हजारों पेड़ों की हत्या करने के फैसले का हम कड़ा विरोध करते हैं. सरकार यह काम पुण्य कमाने का दिखावा करते हुए कर रही है, लेकिन वास्तव में यह प्रकृति का विनाश करने का प्रयास है और इसमें हिंदुत्व का सहारा लिया जा रहा है, ऐसी टिप्पणी उन्होंने की.

उन्होंने पूछा कि पिछले कुंभमेले में इस्तेमाल की गई जगह इस बार क्यों नहीं इस्तेमाल की जा रही है, नए पेड़ लगाने के लिए खाली जगह होने की बात कही जाती है तो साधुग्राम वहीं क्यों नहीं बनाया जा रहा है? पहले प्रकृति को मारना और फिर “नए पेड़ लगाना” ऐसा दिखावा करना भ्रष्टाचार है, ऐसा उन्होंने कहा.

MP : मूवी टिकट, टाइगर सफारी और हेलीकॉप्टर जॉय राइड… SIR में लगे BLOs की मौज, मिल रहे शानदार इनाम

0

रीवा और जबलपुर जिलों में समय सीमा से पहले शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन का लक्ष्य पूरा करने वाले BLO और सुपरवाइजरों को एयर टिकट, जंगल सफारी और मूवी टिकट जैसे अनूठे इनाम दिए जा रहे हैं.

मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में मिसाल पेश करने वाले बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) इन दिनों जिला प्रशासन की अनूठी पुरस्कार योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं. टारगेट को तय समय सीमा से पहले पूरा करने वाले ‘सुपर बीएलओ’ को टाइगर सफारी, मूवी टिकट और यहां तक कि हेलीकॉप्टर जॉय राइड जैसे शानदार इनाम मिल रहे हैं.

मध्य प्रदेश के जबलपुर की स्नेहलता पटेल अपने अधीन सभी बूथों का शत-प्रतिशत डिजिटाइजेशन पूरा करने वाली जिले की पहली बीएलओ सुपरवाइजर बनीं. उन्होंने समय से पहले पनागर विधानसभा क्षेत्र के 7 हजार 706 वोटर्स फॉर्म अपलोड कर सभी को चौंका दिया. जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह के निर्देशानुसार, स्नेहलता पटेल को पुरस्कार स्वरूप पीएम श्री हेली पर्यटन सेवा के माध्यम से विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल कान्हा और बांधवगढ़ की हवाई यात्रा (जॉय राइड) कराई गई.

ENTERTAINMENT : ‘भाबीजी घर पर हैं’ को शुभांगी अत्रे ने कहा अलविदा, सेट से शेयर किया वीडियो, फैंस बोले – ‘आपके बिना शो अधूरा है’

टीवी एक्ट्रेस शुभांगी अत्रे अब सीरियल ‘भाबी जी घर पर हैं’ का हिस्सा नहीं है. दरअसल शो में जल्द ही पुरानी अंगूरी भाभी यानि शिल्पा शिंदे की एंट्री होने वाली है. अब एक्ट्रेस ने सेट से अपने आखिरी दिन का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. इसे देखकर उनके फैंस भावुक हो गए हैं और कह रहे हैं कि उनके बिना ये शो अधूरा ही रहेगा.

शुभांगी अत्रे ने ये वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है. वीडियो शो के सेट का है. जहां एक्ट्रेस शो से जुड़ी टीम को जलेबी खिलाती हुई नजर आ रही हैं. वीडियो शेयर कर एक्ट्रेस ने कैप्शन में लिखा, ‘जलेबी वाला बॉय.. मेरी एक्सटेंडेड फैमिली को गुडबाय..’ एक्ट्रेस का वीडियो देख फैंस इमोशनल हो गए हैं. किसी ने कहा, ‘हम आपको बहुत याद करेंगे..’ तो एक यूजर ने कहा, ‘मैम आपके बिना शो अधूरा है..’ एक ने लिखा, ’10 साल से आपको देख रही हूं. अब शो ही नहीं देखूंगी.’

शुभांगी अत्रे ने हाल ही ‘बॉम्बे टाइम्स’ को दिए इंटरव्यू में कहा था. ‘मैंने हमेशा मिसेज कोहली से वादा किया था कि शो में मेरा सफर आन, बान और शान से शुरू होगा और ठीक वैसे ही खत्म भी होगा. मैं इससे बेहतर विदाई की उम्मीद नहीं कर सकती थी. रिप्लेसमेंट के कारणों में उलझने का कोई मतलब नहीं है..’

शुभांगी ने ये भी कहा था कि अब वो नए किरदार की तलाश करना चाहती हूं. मेरा विचार यहां से बाहर निकलने और फिर से काम की तलाश शुरू करने का है. लाइफ में उन्होंने बहुत कुछ देख लिया है और वो पूरी तरह से तैयार हूं. इसके साथ ही एक्ट्रेस अपनी बेटी पर भी ध्यान देना चाहती हैं..’
.

LIFESTYLE : खाली पेट अनार का जूस पीने के हैं कई जबरदस्त फायदे, बस इस बात का रखें ध्यान

अनार का जूस पीने से शरीर को कई फायदे होते हैं. कुछ एक्सपर्ट खाली पेट अनार का जूस पीने की भी सलाह देते हैं. इसके क्या फायदे होते हैं, यह इस आर्टिकल में जानेंगे.

फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं इसलिए इन्हें सेहत का खजाना भी कहा जाता है. इसका कारण है कि कोई भी फल में फाइबर, विटामिन, मिनरल्स औ एंटीऑक्सीडेंट्स काफी मात्रा में होते हैं. फलों के सेवन से इन न्यूट्रीएंट और माइक्रोन्यूट्रीएंट्स की कमी दूर होती है. इसलिए एक्सपर्ट्स भी फल या उनके जूस पीने की सलाह देते हैं. अनार एक ऐसा फल है जिसका जूस पीना काफी फायदेमंद साबित हो सकता है. अनार का जूस अपने भरपूर पोषक तत्वों, एंटीऑक्सीडेंट्स और स्वास्थ्य लाभों के लिए जाना जाता है. हालांकि कुछ एक्सपर्ट बताते हैं कि यदि आप खाली पेट अनार का जूस पीते हैं तो अधिक फायदा मिल सकता है. तो आइए आज हम आपको खाली पेट अनार का जूस पीने के फायदे बताते हैं. लेकिन ध्यान रखें बिना किसी एक्सपर्ट की सलाह के खाली पेट जूस ना पिएं.

अनार का जूस प्यूनिकेलेजिन्स और एंथोसायनिन एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर होता है जो शरीर में फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. इसमें विटामिन सी, विटामिन के और फोलेट होता है. मिनरल्स की बात करें तो ये पोटेशियम, मैग्नीशियम और आयरन से भरपूर होता है. साथ ही इसमें नेचुरल शुगर भी होती है जो तुरंत एनर्जी देती है.खाली पेट अनार का जूस पीने से पाचन तंत्र उत्तेजित होता है और अच्छे से पेट साफ होता है. साथ ही इसमें विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने की क्षमता होती है जिससे लिवर के काम में सुधार होता है.

एक्सपर्ट्स के मुताबिक, खाली पेट अनार का जूस पीने से हार्ट हेल्थ को बढ़ावा मिलता है. ब्लड सर्कुलेशन सुधरता है और ब्लड प्रेशर कम होता है. एलडीएल (खराब कोलेस्ट्रॉल) कम होता है और एचडीएल (अच्छा कोलेस्ट्रॉल) बढ़ता है. ब्लड वेसिल्स पर ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस कम करता है जिससे हृदय रोग का खतरा कम हो जाता है.अपने दिन की शुरुआत अनार के जूस से करने से इम्यूनिटी को बढ़ावा मिलता है क्योंकि इसमें काफी अच्छी मात्रा में विटामिन सी पाया जाता है. वहीं शरीर को संक्रमण और सूजन से स्वाभाविक रूप से लड़ने में मदद मिलती है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सिडेंट कोशिकाओं को नुकसान पहुंचने से बचाते हैं.

खाली पेट अनार का जूस पीने से मेटाबॉलिज्म में सुधार होता है और ये फैट सेल्स को ब्रेक करने में मदद करते हैं. इसकी नेचुरल मिठास मीठा खाने की क्रेविंग को कम करता है और आंत की हेल्थ को प्रमोट करके वेट मैनेजमेंट में मदद करता है.ध्यान रखें कि अनार का जूस पीना लाभदायक है लेकिन सुबह इसका सेवन करने से संवेदनशील व्यक्तियों में हल्की एसिडिटी या सीने में जलन पैदा हो सकती है. साथ ही ये शरीर में चीनी की मात्रा को भी काफी अधिक बढ़ा सकती है. हमेशा ताजा या 100% शुद्ध अनार का रस पिएं और अतिरिक्त चीनी मिलाने से बचें.

सुबह खाली पेट 1 छोटा गिलास (100-150 मिलीलीटर) अनार का जूस पीने के 20-30 मिनट बाद हल्का नाश्ता जरूर करें.

NATIONAL : कुरनूल में दो कारों के बीच भीषण टक्कर, हादसे में पांच लोगों की दर्दनाक मौत

0

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 167 पर शनिवार सुबह एक भयावह सड़क हादसा हुआ, जिसमें दो कारों की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो बच्चे भी शामिल हैं. हादसा सुबह करीब 4:30 बजे हुआ. पुलिस ने दो घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जिनमें एक की हालत गंभीर बनी हुई है.

आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में शनिवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया. कुरनूल के इमिगानूर उप-मंडल के कोटेकाल गांव में राष्ट्रीय राजमार्ग 167 पर दो कारों की आमने-सामने टक्कर में पांच लोगों की मौत हो गई. मृतकों में दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं. यह हादसा सुबह लगभग 4:30 बजे हुआ, जब दोनों वाहन तेज रफ्तार में एक-दूसरे से टकरा गए.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक इमिगानूर उप-मंडल की पुलिस अधिकारी एन. भार्गवी ने जानकारी दी कि घटनास्थल पर ही पांच लोगों ने दम तोड़ दिया. उन्होंने बताया कि यह हादसा इतनी तेजी और ताकत के साथ हुआ कि दोनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस टीम और स्थानीय प्रशासन वहां पहुंचा.

हादसे में दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए. घायलों में से एक की हालत बेहद नाज़ुक बताई जा रही है, जिसे कुरनूल गवर्नमेंट जनरल हॉस्पिटल (GGH) में रेफर किया गया है, जबकि दूसरे घायल का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है. पुलिस के अनुसार, मृतक और घायल सभी कर्नाटक के रहने वाले हैं और किसी निजी काम से आंध्र प्रदेश की ओर जा रहे थे.

पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में यह साफ हुआ है कि दोनों कारें हाइवे पर विपरीत दिशा से आ रही थीं और तेज रफ्तार के कारण चालक वाहनों को नियंत्रित नहीं कर पाए. टक्कर इतनी भीषण थी कि कारों में मौजूद यात्रियों के बचने की कोई संभावना नहीं बची.घटना के बाद पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है और हादसे के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी है. यह भी जांच की जा रही है कि क्या किसी वाहन का चालक नींद में था या सड़क पर दृश्यता की कमी थी. हादसे के बाद स्थानीय लोग बड़ी संख्या में घटनास्थल पर पहुंच गए और पुलिस की मदद से राहत कार्य में सहयोग किया.

NATIONAL : कोडीन कफ सिरप तस्करी में 12 और फर्में फंसीं, वाराणसी में बड़ी कार्रवाई

0

वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए यूपी के खाद्य-औषधि विभाग ने 12 और फार्मास्यूटिकल कंपनियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. इससे पहले 26 कंपनियों पर कार्रवाई की जा चुकी है. विभागीय निरीक्षक जनाब अली के अनुसार जांच के दौरान 12 फर्में संदिग्ध पाई गईं, जिनके संचालकों ने नोटिस का जवाब नहीं दिया. मामले में कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज कर दी गई है.यूपी के वाराणसी में कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध तस्करी मामले में राज्य सरकार का खाद्य-औषधि विभाग लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में विभाग ने शुक्रवार को 12 और फार्मास्यूटिकल फर्मों के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. इससे पहले इस मामले में 26 कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है.

विभागीय निरीक्षक जनाब अली ने बताया कि कोडीन कफ सिरप की तस्करी मामले में 26 कंपनियों के खिलाफ 15 नवंबर को मुकदमा दर्ज किया गया था. उसी जांच के दौरान विभाग को 12 अन्य संदिग्ध फर्मों के बारे में भी जानकारी मिली थी. इसके बाद विभाग की टीम इन 12 फर्मों के सत्यापन और निरीक्षण के लिए मौके पर पहुंची.न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक जांच के दौरान चौंकाने वाली स्थिति सामने आई. विभागीय निरीक्षक अली के अनुसार, टीम जब इन 12 फर्मों के पते पर पहुंची तो वहां या तो दुकानें बंद मिलीं या फिर उन पतों पर बिल्कुल अलग व्यवसाय चल रहा था. यानी, कागजों पर मौजूद ये कंपनियां मौके पर मौजूद नहीं थीं

इन फर्मों के संचालकों को विभाग ने नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था. नोटिस में साफ कहा गया था कि वो अपनी गतिविधियों, संचालन और दस्तावेजों के बारे में जानकारी उपलब्ध कराएं लेकिन तय समय सीमा बीतने तक किसी भी फर्म संचालक की ओर से न तो कोई जवाब मिला और न ही कोई दस्तावेज प्रस्तुत किए गए.इसके बाद विभाग ने शुक्रवार को 12 कंपनियों के खिलाफ वाराणसी के कोतवाली थाने में मामला दर्ज कराया. अधिकारियों के मुताबिक, इन सभी फर्मों पर जांच में सहयोग न करने और दस्तावेज उपलब्ध न कराने के आरोप में कार्रवाई की गई है.

कोडीन युक्त कफ सिरप की अवैध सप्लाई और तस्करी पिछले कुछ महीनों में वाराणसी सहित कई जिलों में सामने आई है. इस मामले में पहले भी भारी मात्रा में स्टॉक जब्त किया गया है और कई सप्लाई चेन की कड़ियां उजागर हुई हैं. विभागीय अधिकारी जनाब अली ने कहा कि इस मामले की जांच जारी है और आगे भी ऐसे फर्मों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी, जो अवैध सप्लाई नेटवर्क में शामिल पाए जा रहे हैं या जांच में सहयोग नहीं कर रहे हैं.

- Advertisement -

News of the Day