Friday, May 1, 2026
Home Blog Page 3

NATIONAL : बंगाल में सेकेंड फेज में 92% वोटिंग:नॉर्थ 24 परगना में TMC-भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसा; दावा- हावड़ा में CRPF की पिटाई से बुजुर्ग की मौत

0

पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर बुधवार को वोटिंग हुई। चुनाव आयोग के आकड़ों के मुताबिक, 92.48% वोटिंग हुई है। वोटिंग के दौरान कई जगहों पर हिंसा, झड़प, लाठीचार्ज और EVM से छेड़छाड़ की घटनाएं सामने आईं।

नॉर्थ 24 परगना के अरविंद रैली में TMC और भाजपा कार्यकर्ताओं में हिंसक झड़प हुई। दोनों पार्टियों के कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मुक्के, लाठियों से हमले किए। भारी संख्या में सुरक्षाबलों की मौजूदगी के बावजूद हालात बेकाबू दिखे।

TMC ने आरोप लगाया कि CRPF के हमले से हावड़ा के उदयनारायणपुर में एक बुजुर्ग की मौत हो गई। TMC महासचिव अभिषेक बनर्जी ने दावा किया कि बुजुर्ग अपने बेटे के साथ वोट डालने गए थे। केंद्रीय बलों ने उन्हें धक्का दिया और मारपीट की। बुजुर्ग को अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।

आज जिन 142 सीटों पर चुनाव हुए हैं, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को बंगाल विधानसभा की सभी 254 सीटों के रिजल्ट आएंगे।

NATIONAL : सुवेंदु को TMC कार्यकर्ताओं ने घेरा,BJP कैंडिडेट की कार तोड़ी:उपद्रवी को लटकाकर ले गए सुरक्षाबल

0

पश्चिम बंगाल में दूसरे फेज की वोटिंग के दौरान कई विधानसभा सीटों पर हिंसा और मारपीट की घटनाएं सामने आईं। नादिया जिले के छपरा में भाजपा एजेंट ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया। वहीं, शांतिपुर में भाजपा कैंप पर भी हमला हुआ।

बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और काउंसलर के बीच मारपीट हो गई। श्यामपुकुर में भाजपा उम्मीदवार के खिलाफ प्रदर्शन किया। BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने TMC कार्यकर्ताओं पर हमले का आरोप लगाया है।

  1. नादिया के छपरा में BJP एजेंट पर हमला

नादिया जिले की छपरा विधानसभा सीट के हतरा पंचायत में BJP पोलिंग एजेंट मुशर्रफ मीर ने TMC के कार्यकर्ताओं पर सुबह करीब 5.30 बजे पर रॉड और बंदूकों से हमला करने का आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि पुलिस ने उन्हें बचाया और अस्पताल में भर्ती कराया। वहां उनका इलाज चल रहा है और सिर पर छह टांके लगे हैं।

  1. बीजपुर में निर्दलीय प्रत्याशी और पार्षद के बीच मारपीट

बीजपुर में TMC पार्षद और निर्दलीय उम्मीदवार के बीच मारपीट हो गई। कांचरापाड़ा नगर पालिका के पार्षद कल्याण कर पोलिंग बूथ के 100 मीटर के दायरे में खड़े थे बीजेपी और निर्दलीय उम्मीदवार से उनकी बहस शुरू हो गई। इसके बाद निर्दलीय प्रत्याशी और TMC पार्षद के बीच मारपीट हो गई। पुलिस ने बीच-बचाव किया और भीड़ को तितर-बितर किया।

  1. साउथ 24 परगना में BJP उम्मीदवार की कार में तोड़फोड़

साउथ 24 परगना जिले में बसंती के बूथ नंबर 76 पर बीजेपी उम्मीदवार विकास सरदार ने कहा कि टीएमसी के गुंडों ने उनकी कार के शीशे तोड़ दिए। उनके सुरक्षाकर्मी की बंदूक छीनने की कोशिश भी की गई। घटना के बाद इलाके में तनाव है।

  1. हुगली में TMC और लेफ्ट कार्यकर्ताओं के बीच मारपीट हुई

हुगली जिले के खानकुल में राजहाटी-1 पंचायत के रामचंद्रपुर में बूथ नंबर 147 पर नकली पोलिंग एजेंट नियुक्त करने के आरोपों को लेकर तनाव के कारण TMC और इंडियन सेक्युलर फ्रंट (ISF) के समर्थकों के बीच मारपीट हो गई।

  1. TMC कार्यकर्ताओं ने सुवेंदु को घेरा, पुलिस का लाठीचार्ज

भवानीपुर में पोलिंग बूथ का दौरा करने पहुंचे सुवेंदु अधिकारी को टीएमसी समर्थकों ने घेर लिया था और उनके खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद सीआरपीएफ और पुलिस ने कोलकाता के उस बूथ से भीड़ को तितर-बितर करने के लिए लाठीचार्ज किया।

  1. BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ का आरोप- TMC के गुंडों ने हमला किया

पानीहाटी में BJP उम्मीदवार रत्ना देबनाथ ने कहा- मैं अंदर गई, सब ठीक था, जब मैं बाहर आई तो देखा कि एक बुज़ुर्ग महिला, जिसके पैर में दर्द था, वह ठीक से खड़ी नहीं हो पा रही थी, मुझे बुरा लगा और मैंने अपने सामने खड़े किसी व्यक्ति से कहा कि उसकी मदद करो। 10 मीटर के अंदर TMC के गुंडों ने मुझ पर हमला किया और कहा कि मुझे बाहर नहीं जाने देंगे।

  1. श्यामपुकुर में BJP कैंडिडेट पूर्णिमा के खिलाफ प्रदर्शन

श्यामपुकुर विधानसभा क्षेत्र में बूथ नंबर 100 और 101 पर BJP उम्मीदवार पूर्णिमा चक्रवर्ती के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया, जिससे इलाके में तनाव फैल गया।

  1. भाजपा बोली- EVM में BJP की बटन पर टेप लगाकर बंद किया

भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP का बटन टेप लगाकर ब्लॉक किया गया है। इलेक्शन कमीशन के सूत्रों ने कहा कि अगर शिकायत सही पाई गई तो फिर से मतदान कराया जाएगा।

  1. नादिया में भाजपा कैंप पर हमला

नादिया जिले में शांतिपुर विधानसभा क्षेत्र के वार्ड नंबर 16 के स्टीमर घाट इलाके में BJP कैंप पर हमले का मामला सामने आया है। दावा है कि कुछ बदमाशों ने बूथ नंबर 221 पर कैंप को निशाना बनाया।

  1. हावड़ा में EVM में गड़बड़ी के बाद हंगामा

हावड़ा के बाली में EVM में गड़बड़ी की बात को लेकर हंगामा हो गया है। इस दौरान प्रदर्शन कर रहे 2 लोगों को CRPF ने हिरासत में लिया।

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष
आज का दिन ऊर्जा, उत्साह और आत्मविश्वास से भरपूर रहेगा। नए कार्य की शुरुआत के लिए समय अनुकूल है। नौकरी में उच्च अधिकारी आपकी मेहनत की सराहना करेंगे, जिससे प्रगति के नए अवसर मिलेंगे। व्यापार में लाभ के संकेत हैं, खासकर पुराने निवेश से फायदा हो सकता है। परिवार के साथ आनंदमय समय बितेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, लेकिन थकान से बचने के लिए आराम जरूरी है।

वृषभ
आज धैर्य और समझदारी रखना बेहद जरूरी है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले अच्छी तरह विचार करें। कार्यस्थल पर कुछ मतभेद हो सकते हैं, लेकिन शांति से उन्हें सुलझा लेंगे। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के लिए नियमित दिनचर्या बनाए रखें।

मिथुन
आज का दिन मिला-जुला रहेगा। नए लोगों से मुलाकात होगी, जो भविष्य में लाभदायक साबित हो सकती है। कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। कुछ चुनौतियां आएंगी, लेकिन आप अपनी समझदारी से उन्हें पार कर लेंगे। परिवार और दोस्तों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। मानसिक तनाव से दूर रहने की कोशिश करें।

कर्क
आज परिवार और रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। घर का वातावरण खुशहाल रहेगा। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी और तरक्की के योग बन सकते हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और आय के नए स्रोत मिल सकते हैं। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

सिंह
आज आपका आत्मविश्वास ऊंचा रहेगा। कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए समय अनुकूल है। व्यापार में नए अवसर मिलेंगे और लाभ बढ़ेगा। नौकरी में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। खर्चों में वृद्धि हो सकती है, इसलिए नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कन्या
आज योजना बनाकर काम करेंगे तो सफलता निश्चित मिलेगी। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी और बचत में वृद्धि होगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य सामान्य से अच्छा रहेगा।

तुला
आज संतुलन बनाए रखना बहुत जरूरी है। काम का दबाव बढ़ सकता है, लेकिन आप उसे संभाल लेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानी रखें। परिवार के साथ समय बिताने से मानसिक शांति मिलेगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृश्चिक
आज का दिन शुभ रहेगा। कोई अच्छी खबर मिल सकती है। नौकरी और व्यापार में प्रगति के योग हैं। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बितेगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा।

धनु
आज नए अवसर प्राप्त होंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगे। व्यापार में लाभ होगा और नए प्रोजेक्ट शुरू कर सकते हैं। दोस्तों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मकर
आज आपकी मेहनत रंग लाएगी। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। परिवार के साथ समय बिताने से खुशी मिलेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

कुंभ
आज आपकी रचनात्मकता बढ़ेगी। नए विचारों को सराहना मिलेगी। नौकरी में नए अवसर मिल सकते हैं। आर्थिक स्थिति स्थिर रहेगी। परिवार और दोस्तों के साथ समय अच्छा बीतेगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

मीन
आज भावनात्मक रूप से मजबूत रहने की जरूरत है। काम पर ध्यान केंद्रित करें, सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी, लेकिन खर्चों पर नियंत्रण जरूरी है। परिवार का सहयोग मिलेगा। मानसिक शांति के लिए ध्यान और योग लाभदायक रहेगा।

BUSINESS : जोमैटो-ब्लिंकिट को चलाने वाली कंपनी का मुनाफा 346% बढ़ा, रेवेन्यू में भी 196% का उछाल

इटरनल का Q4 में कंसोलिडेटेड मुनाफा 346% बढ़कर 174 करोड़ रुपए और रेवेन्यू 196% बढ़कर 17,292 करोड़ रुपए पहुंचा। Zomato फूड डिलीवरी के बिजनेस में सुधार जारी है और Blinkit में तेज ग्रोथ दिखी है। कंपनी ने कॉम्पिटिशन के असर की बात कही, लेकिन लंबी अवधि में मजबूत ग्रोथ की उम्मीद जताई है।

फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म जोमैटो और क्विक कॉमर्स प्लेटफॉर्म ब्लिंकिट को ऑपरेट करने वाली कंपनी इटरनल मार्च तिमाही के नतीजों में जबरदस्त उछाल दिखाया है। कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट सालान आधार पर 346% बढ़कर 174 करोड़ रुपए पहुंच गया। वहीं, ऑपरेशंस से आने वाले रेवेन्यू भी तेजी से बढ़ा और 196% की बढ़त के साथ 17,292 करोड़ रुपए पर पहुंच गया। कंपनी के मुताबिक, समान आधार पर रेवेन्यू ग्रोथ 64% YoY रही। कंपनी के मुताबिक, 64% की रेवेन्यू ग्रोथ में कुछ हिस्सा अकाउंटिंग बदलाव का भी है, क्योंकि अब कंपनी केवल कमीशन नहीं, बल्कि बेचे गए सामान की पूरी कीमत को रेवेन्यू में दिखा रही है।

जोमैटो के फूड डिलीवरी बिजनेस में लगातार तीसरी तिमाही में सुधार देखने को मिला है। कंपनी के मुताबिक, इस सेगमेंट का नेट ऑर्डर वैल्यू (NOV) सालाना आधार पर 19% बढ़ा है, जो उसके लंबे समय के 20%+ ग्रोथ लक्ष्य के करीब पहुंच रहा है। हालांकि, तिमाही आधार पर इसमें 0.9% की हल्की गिरावट दर्ज की गई। फूड डिलीवरी से जुड़े ऑर्डर्स की टोटल वैल्यू में 22.5% YoY की बढ़त हुई। इसके साथ ही कंपनी के मुनाफे के लिहाज से भी सुधार देखने को मिला। एडजस्टेड EBITDA मार्जिन 5.5% तक पहुंच गया और कुल एडजस्टेड EBITDA 532 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल के मुकाबले 24% ज्यादा है। इस सेगमेंट से कंपनी का रेवेन्यू 30% बढ़कर 3,125 करोड़ रुपए हो गया।

ब्लिंकिट यानी कंपनी का क्विक कॉमर्स बिजनेस काफी तेजी से बढ़ रहा है। इस सेगमेंट का नेट ऑर्डर वैल्यू 95% YoY और 8% QoQ बढ़ा है। तिमाही के दौरान 216 नए स्टोर जोड़े गए, जिससे कुल स्टोर्स की संख्या बढ़कर 2,243 हो गई। ब्लिंकिट का एडजस्टेड EBITDA बढ़कर 37 करोड़ रुपए हो गया, जो पिछली तिमाही के 4 करोड़ रुपए से काफी ज्यादा है। वहीं, इस बिजनेस का रेवेन्यू 674% YoY की जबरदस्त बढ़त के साथ 13,232 करोड़ रुपए तक पहुंच गया, जो इसकी तेज ग्रोथ को दिखाता है।

इटरनल का कहना है कि फिलहाल बाजार में ज्यादा कॉम्पिटिशन की वजह से कुछ समय के लिए असर पड़ सकता है। खासकर आक्रामक डिस्काउंटिंग के कारण कम मार्जिन वाले प्रोडक्ट्स पर ज्यादा फोकस हो रहा है, जिससे ग्रोथ की क्वालिटी प्रभावित हो सकती है। हालांकि, कंपनी मानती है कि लंबी अवधि में कॉम्पिटिशन फायदेमंद होती है। जब कई कंपनियां मिलकर इंफ्रास्ट्रक्चर बनाती हैं, नए ग्राहक जोड़ती हैं और लोगों में जागरूकता बढ़ाती हैं, तो पूरा बाजार तेजी से बढ़ता है। कंपनी के अनुसार, FY23 से FY26 के बीच ब्लिंकिट का नेट ऑर्डर वैल्यू 104% CAGR से बढ़ा है। हालांकि अब बड़ा बेस बनने के कारण ग्रोथ थोड़ी धीमी हो सकती है। आने वाले तीन सालों में कंपनी को उम्मीद है कि नेट ऑर्डर वैल्यू 60% से ज्यादा CAGR से बढ़ेगा, यानी यह बिजनेस अगले तीन साल में करीब चार गुना तक बढ़ सकता है।

कंपनी का कहना है कि क्विक कॉमर्स अभी भी देश के सिर्फ 15-20 बड़े शहरों और सीमित कैटेगरी तक ही सीमित है। ऐसे में नए शहरों में विस्तार, ज्यादा प्रोडक्ट्स जोड़ने और ग्राहकों की बढ़ती मांग के साथ इस सेक्टर में आगे काफी बड़ी ग्रोथ की संभावना है।

NATIONAL : दिल्ली-NCR में रात से चल रही तेज हवा और बूंदाबांदी, 13 राज्यों में बारिश-आंधी का अलर्ट

0

पिछले कुछ दिनों से भीषण गर्मी और लू की मार झेल रहे उत्तर-पश्चिम भारत के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर प्रदेश, पंजाब और हरियाणा के कई इलाकों में रात से ही तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बूंदाबादी भी हुई है जिससे पारे में गिरावट दर्ज की गई है।

वहीं, देश के 13 राज्यों, यूपी, मध्य प्रदेश, तमिलनाडु, असम, बिहार, हरियाणा, हिमाचल, जम्मू, पंजाब, केरल, उत्तराखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम और मेघालय आदि में भारी बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली, नोएडा, गुरुग्राम और गाजियाबाद में रात से ही 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल रही हैं और हल्की बूंदाबादी भी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिन भर बादल छाए रहेंगे और कुछ इलाकों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है, जिससे तापमान 40-42 डिग्री से गिरकर 36-38 डिग्री तक आने की संभावना है।

PBKS vs RR: पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 में पहली हार के 3 बड़े कारण, क्यों डिफेंड नहीं हुए 222 रन

0

 IPL 2026 में मंगलवार को हुए मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब किंग्स को 6 विकेट से हराया. ये श्रेयस अय्यर एंड टीम की इस सीजन पहली हार है. जानिए हार के 3 बड़े कारण.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली पंजाब किंग्स का विजयी रथ राजस्थान रॉयल्स ने रोक दिया. 8 मैचों के बाद PBKS की IPL 2026 में ये पहली हार है. इस जीत के साथ RR अंक तालिका में तीसरे स्थान पर पहुंच गई है. मंगलवार को हुए मुकाबले की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब ने 222 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया था, लेकिन इसे डिफेंड नहीं कर पाए.

राजस्थान रॉयल्स ने 19.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर 6 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. डोनोवन फेरीरा को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया, जिन्होंने चेज करते हुए 200 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 52 रन बनाए. इससे पहले वैभव सूर्यवंशी ने टीम को विस्फोटक शुरुआत दिलाई, उन्होंने 16 गेंदों में 43 रन बनाए थे. यशस्वी जायसवाल ने 27 गेंदों में 51 रन बनाए.

पंजाब किंग्स ने 222 रनों का बड़ा स्कोर खड़ा किया था. राजस्थान ने शुरुआत तेज की, लेकिन जब यशस्वी जायसवाल आउट हुए तब पंजाब किंग्स वापसी कर सकती थी, लेकिन गेंदबाज अपनी योजनाओं जैसे धीमी गति की गेंदें या यॉर्कर, को सही तरह से लागू नहीं कर पाए. जबकि पिच पर गेंद रूककर आ रही थी, लेकिन पंजाब के गेंदबाजों ने कई फुल टॉस गेंदें, ये तेज गति की गेंदें डाली.

खासतौर पर अर्शदीप सिंह और लॉकी फर्ग्यूसन ने डेथ ओवर्स में काफी रन लुटाए, जो पंजाब किंग्स की हार का बड़ा कारण रहा. दोनों गेंदबाज तेज गति से गेंदें कर रहे थे, उनके द्वारा गति में मिश्रण देखने को नहीं मिला. क्योंकि फेरीरा और दुबे ने गेंद की गति का फायदा उठाकर ही रन बनाए, अगर यहां मिश्रण होता तो शायद बल्लेबाज फंस जाता.

 बेशक 222 रनों का स्कोर बड़ा था, लेकिन फिर भी पंजाब किंग्स की शुरुआत जैसी हुई थी उसे देखकर लगा कि उनका स्कोर 20-25 रन कम ही बन पाया. मिडिल ओवरों में 2 बार ऐसा हुआ जब 10 से ज्यादा गेंदें बिना बॉउंड्री के हुईं. मार्कस स्टोइनिस ने जहाँ 22 गेंदों में नाबाद 62 रनों की विस्फोटक पारी खेलकर टीम का स्कोर 222 तक पहुंचाया, वहीं कप्तान श्रेयस अय्यर ने 27 गेंदें खेलकर सिर्फ 30 ही रन बनाए.

WORLD : ट्रंप के गले की फांस बना ईरान युद्ध… लगातार घट रही लोकप्रियता, बाइडेन को बेहतर बता रहे अमेरिकी

0

डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता में गिरावट जारी है और रॉयटर्स-IPSOS सर्वे के मुताबिक उनका अप्रूवल रेटिंग 34% पर आ गया है. अमेरिका में महंगाई, ईंधन की बढ़ती कीमतें और ईरान के साथ युद्ध को लेकर असंतोष बढ़ रहा है. इसका असर मिडटर्म चुनावों पर भी पड़ सकता है, जहां मतदाताओं का रुझान बदलता नजर आ रहा है.

डोनाल्ड ट्रंप की लोकप्रियता लगातार घट रही है. ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग उनके मौजूदा कार्यकाल के सबसे निचले स्तर पर पहुंच गई है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स और मार्केट रिसर्च और कंसल्टिंग फर्म IPSOS के ताजा सर्वे के मुताबिक, केवल 34% अमेरिकी ट्रंप के कामकाज से संतुष्ट हैं. इससे पहले अप्रैल के मध्य में हुए सर्वे में ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 36% थी.

रॉयटर्स और IPSOS का सर्वे चार दिनों तक चला और सोमवार को पूरा हुआ. इस सर्वे के दौरान अधिकांश प्रतिक्रियाएं उस घटना से पहले दर्ज की गई थीं, जब व्हाइट हाउस कॉरेस्पॉन्डेंट्स डिनर के दौरान एक हमलावर ने कथित तौर पर राष्ट्रपति ट्रंप पर हमला करने की कोशिश की थी. हालांकि हमलावर डिनर हॉल में एंटर हो पाता उससे पहले ही सुरक्षा बलों ने उसे रोक लिया था. इस घटना का ट्रंप की लोकप्रियता पर क्या असर पड़ेगा, यह आने वाले सर्वे में पता चलेगा.

जनवरी 2025 में दूसरी बार अमेरिकी राष्ट्रपति का पद संभालने के समय डोनाल्ड ट्रंप की अप्रूवल रेटिंग 47% थी, लेकिन तब से उनकी लोकप्रियता में लगातार गिरावट देखी जा रही है. खासतौर पर अमेरिका और इजरायल द्वारा 28 फरवरी, 2026 को ईरान के खिलाफ शुरू किए गए युद्ध के बाद ट्रंप की लोकप्रियता पर बुरा असर पड़ा है. इस युद्ध के चलते अमेरिका में पेट्रोल की कीमतों में भारी उछाल आया है, जिससे आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ा है.

सर्वे के मुताबिक, केवल 22% लोगों ने महंगाई और कॉस्ट ऑफ ​लिविंग को संभालने के मामले में डोनाल्ड ट्रंप के प्रदर्शन को सही ठहराया है, जो पहले 25% था. अमेरिका में पेट्रोल की कीमतें 40% से ज्यादा बढ़कर करीब 4.18 डॉलर प्रति गैलन तक पहुंच गई हैं. इसका सीधा असर आम परिवारों के बजट पर पड़ रहा है. यह स्थिति ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी के लिए भी चिंता का कारण बन गई है, क्योंकि नवंबर में होने वाले मिडटर्म इलेक्शन में सत्ता गंवाने का खतरा बढ़ गया है.

हालांकि अब भी 78% रिपब्लिकन समर्थक डोनाल्ड ट्रंप के साथ हैं, लेकिन पार्टी के भीतर ही 41% लोग महंगाई से निपटने के उनके तरीके से असंतुष्ट हैं. हार्वर्ड सीएपीएस/हैरिसएक्स सर्वे (Harvard CAPS/HarrisX poll) के मुताबिक 85 प्रतिशत मतदाताओं को चिंता है कि पेट्रोल की बढ़ती कीमतें कॉस्ट ऑफ ​लिविंग को और बढ़ाएंगी, और 52% लोगों का कहना है कि ट्रंप के शासनकाल की तुलना में जो बाइडेन के कार्यकाल के दौरान अमेरिकी अर्थव्यवस्था बेहतर स्थिति में थी.

अमेरिका और ईरान के बीच अस्थायी संघर्षविराम लागू है, लेकिन तनाव पूरी तरह खत्म नहीं हुआ है. फारस की खाड़ी में तेल आपूर्ति प्रभावित होने से वैश्विक बाजार में ऊर्जा की कीमतों पर दबाव बना हुआ है. सर्वे में केवल 34% लोगों ने ईरान के साथ संघर्ष को समर्थन दिया, जो पहले के मुकाबले कम है. यह सर्वे देशभर में ऑनलाइन किया गया, जिसमें 1,269 वयस्कों ने भाग लिया, जिनमें 1,014 पंजीकृत मतदाता शामिल थे. सर्वे का मार्जिन ऑफ एरर लगभग 3 परसेंटेज पॉइंट है.

WORLD : ‘ईरान ढहने वाला नहीं, हम एक मजबूत देश’: मोजतबा के प्रतिनिधि ने UN पर उठाए सवाल, बताया अमेरिकी हमलों का असली सच

0

भारत में ईरान के सर्वोच्च नेता के दूत डॉ. मोहम्मद होसैन जियाईनिया ने अमेरिका और ट्रंप पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि अमेरिका ईरान के ऊर्जा ठिकानों पर हमले की धमकी देकर अंतरराष्ट्रीय कानून तोड़ रहा है और संयुक्त राष्ट्र चुप है। जियाईनिया ने स्पष्ट किया कि ईरान अपने बचाव में सैन्य ठिकानों को निशाना बना रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कई और खुलासे किए। आइए, विस्तार से समझते हैं।

क्या अमेरिका ने ईरान पर हमला कर सारी हदें पार कर दी हैं? यह सवाल इसलिए उठ रहा है क्योंकि भारत में मौजूद ईरान के एक बड़े अधिकारी ने मौजूदा अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और पश्चिमी देशों पर करारा हमला बोला है। ईरान के सर्वोच्च नेता के कार्यालय के उप प्रतिनिधि डॉ. मोहम्मद होसैन जियाईनिया ने साफ कहा है कि अमेरिका अंतरराष्ट्रीय कानूनों की धज्जियां उड़ा रहा है और संयुक्त राष्ट्र मूकदर्शक बनकर सब देख रहा है। उन्होंने ट्रंप के उस बयान पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी है जिसमें ईरान के ऊर्जा ठिकानों को बम से उड़ाने की बात कही गई थी

जियाईनिया ने साफ कर दिया है कि ईरान चुप बैठने वाला देश नहीं है और वह अपनी संप्रभुता की रक्षा करना जानता है। उनका कहना है कि ईरान पर हमला करने वाले लड़ाकू विमान सीधे अमेरिका से नहीं उड़ सकते, बल्कि वे ईरान के आसपास मौजूद अमेरिकी सैन्य ठिकानों से उड़ान भर रहे हैं, जिसमें फलस्तीन की जमीन भी शामिल है। ईरान के अधिकारी ने पूछा है कि अगर आपके घर पर कोई चारों तरफ से हमला करे, तो क्या आप चुप रहेंगे? उन्होंने भारत और ईरान की सभ्यताओं की तुलना करते हुए कहा कि हम दोनों ही देश कभी हमलावर नहीं रहे, बल्कि हमें हमेशा बाहरी ताकतों से लड़ना पड़ा है।


डॉ. जियाईनिया ने कहा कि ईरान केवल उन लोगों को निशाना बना रहा है जिन्होंने उनके क्षेत्र में घुसपैठ की है।
एक लड़ाकू विमान अमेरिकी क्षेत्र से ईरान तक उड़ान नहीं भर सकता, इसलिए अमेरिका ने ईरान के चारों तरफ अपने सैन्य अड्डे बनाए हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर आपके घर के चारों ओर मौजूद अड्डों से हमला हो, तो आप क्या करेंगे?
जियाईनिया ने स्पष्ट किया कि ईरान ऐसे हमलों के सामने चुप नहीं बैठेगा और अपनी रक्षा करना उसका कर्तव्य है।
उन्होंने कहा कि ईरान और भारत जैसी प्राचीन सभ्यताएं कभी हमलावर नहीं रहीं, बल्कि उन्होंने हमेशा विदेशी ताकतों का सामना किया है।

ईरान के अधिकारी ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पहली बार है जब कोई देश खुलेआम अंतरराष्ट्रीय कानूनों को तोड़ने की बात कह रहा है।
ट्रंप ने ईरानी सभ्यता को मिटाने की बात कही, फिर भी कोई अंतरराष्ट्रीय संस्था उनके खिलाफ आवाज नहीं उठा रही है।
संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों की इस मामले पर चुप्पी को लेकर ईरान ने गहरे सवाल खड़े किए हैं।
जियाईनिया ने पूछा कि इस दुनिया की ऐसी स्थिति क्यों हो गई है जहां ऐसी धमकियों पर कोई रोकटोक नहीं है।

ईरान में अंदरूनी कलह और नेतृत्व का संकट?

पश्चिमी मीडिया की उन रिपोर्ट्स को ईरान ने खारिज कर दिया है जिनमें कहा गया था कि ईरान में अंदरूनी कलह है।
डॉ. जियाईनिया ने कहा कि जो लोग ईरान के सिस्टम को नहीं समझते, वे ही ऐसे सवाल उठा रहे हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि ईरान एक गणराज्य है और यह किसी एक व्यक्ति पर निर्भर नहीं है; यहां एक पूरा पदानुक्रम है।
पहले आर्थिक प्रतिबंधों के कारण कुछ मतभेद थे, लेकिन अब युद्ध के बाद ईरान की जनता पूरी तरह से एकजुट है।
ईरान के लोगों को अब समझ आ गया है कि उनकी आर्थिक समस्याओं की असली जड़ बाहरी दुश्मन हैं।

कुछ दिन पहले हुई बातचीत का हवाला देते हुए जियाईनिया ने कहा कि हजरत अयातुल्ला सैयद मोजतबा खामेनेई की हालत बिल्कुल ठीक है। उनके स्वास्थ्य को लेकर उड़ाई जा रही सभी अफवाहें पूरी तरह से निराधार और झूठी हैं। उन्होंने कड़े शब्दों में कहा कि युद्ध की शुरुआत दुश्मनों ने की थी, लेकिन इसे कैसे खत्म करना है, यह फैसला ईरान करेगा।

GUJARAT : गुजरात निकाय चुनाव: 9200+ सीटों के नतीजे घोषित, सभी नगर निगमों पर BJP का कब्जा; कांग्रेस ने जीतीं 1740 सीटें

0

गुजरात के स्थानीय निकाय चुनावों में भाजपा ने शानदार जीत दर्ज करते हुए अधिकांश सीटों पर कब्जा कर लिया। वहीं कांग्रेस ने हार स्वीकार करते हुए लोकतंत्र और जनता के अधिकारों के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

गुजरात में हाल ही में संपन्न हुए स्थानीय निकाय चुनावों के नतीजों में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने एकतरफा जीत हासिल की है। इस चुनावी हार के बाद गुजरात कांग्रेस ने परिणामों को स्वीकार कर लिया है और साथ ही जनता के अधिकारों, लोकतंत्र तथा संविधान की रक्षा के लिए अपनी लड़ाई जारी रखने का संकल्प व्यक्त किया है।

गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी (जीपीसीसी) के अध्यक्ष अमित चावड़ा ने चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि राज्य में पिछले लगभग तीन दशकों से सत्ता में काबिज भाजपा के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी और निराशा थी। हालांकि, उन्होंने यह भी स्वीकार किया कि जनता की यह भावनाएं वोटों में पूरी तरह परिवर्तित नहीं हो सकीं।

चुनाव के आंकड़ों पर नजर डालें तो 26 अप्रैल को 9,200 से अधिक सीटों के लिए मतदान हुआ था, जिनकी मतगणना मंगलवार को की गई। कांग्रेस ने इन चुनावों में कुल 1,740 सीटें हासिल की हैं। इसमें तालुका पंचायतों की 1,050 सीटें, जिला पंचायतों की 136, नगर पालिकाओं की 459 और नगर निगमों की 95 सीटें शामिल हैं।

वहीं दूसरी ओर, भाजपा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चुनाव में शामिल सभी 15 नगर निगमों पर जीत दर्ज की है। इसके अलावा, 34 जिला पंचायतों में से 33 पर भाजपा का कब्जा रहा है। राज्य चुनाव आयोग (SEC) के आंकड़ों के अनुसार, अधिकांश तालुका पंचायतों और नगर पालिकाओं में भी सत्ताधारी दल का ही बोलबाला रहा, जबकि कुछ स्थानों पर कांग्रेस, आम आदमी पार्टी (आप) और निर्दलीय उम्मीदवारों ने भी जीत हासिल की है।

अमित चावड़ा ने एक वीडियो संदेश में कहा, ‘कांग्रेस जनता के अधिकारों और लोकतंत्र के लिए लड़ती रहेगी। हम नागरिकों द्वारा दिए गए जनादेश को स्वीकार करते हैं।’ उन्होंने भाजपा पर कुशासन और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि जनता का गुस्सा वोटों में नहीं बदला। चावड़ा ने जोर देकर कहा कि जिन नगर पालिकाओं और तालुका पंचायतों में कांग्रेस को बहुमत मिला है, वहां भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन सुनिश्चित किया जाएगा और नागरिकों की चिंताओं का समाधान होगा। उन्होंने आश्वासन दिया कि एक जिम्मेदार विपक्ष के रूप में कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी और जहां भी टैक्स के पैसे का दुरुपयोग होगा, वहां पार्टी संघर्ष करेगी।

यह चुनाव 2027 के विधानसभा चुनावों से पहले एक महत्वपूर्ण चुनावी अभ्यास माना जा रहा है। इसमें 15 नगर निगमों, 84 नगर पालिकाओं, 34 जिला पंचायतों और 260 तालुका पंचायतों के लिए 4.18 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने हिस्सा लिया। ये चुनाव अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) आरक्षण के संशोधित नियमों के तहत कराए गए थे, जिसके लिए कई जिलों में वार्डों का नए सिरे से परिसीमन और पुनर्गठन किया गया था। अंत में चावड़ा ने कांग्रेस के विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी और पार्टी की विचारधारा को आगे बढ़ाने की बात कही।

NATIONAL : हर साल पिघल रही 1,390 करोड़ टन बर्फ, जल सुरक्षा पर संकट; तेजी से खाली हो रहे एशिया के हिम जल भंडार

0

नासा के ग्रेस मिशन के दौरान उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों और जलवायु संबंधी डाटा के विश्लेषण के साथ वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग तकनीकों का भी उपयोग किया, जिसके अनुसार 2002 से 2023 के बीच हर साल औसतन 13.9 गीगाटन यानी करीब 1,390 करोड़ टन बर्फ खत्म हो रही है।

एशिया की जीवनरेखा हिमालय, तिब्बती पठार और आसपास की पर्वत शृंखलाओं में मौजूद ग्लेशियर तेजी से सिकुड़ रहे हैं। वैज्ञानिकों के ताजा अध्ययन के अनुसार हाई माउंटेन एशिया क्षेत्र से हर साल औसतन 1,390 करोड़ टन बर्फ खत्म हो रही है, जिसके चलते पिछले दो दशकों में करीब 27,800 करोड़ टन बर्फ गायब हो चुकी है।

यह बदलाव केवल पहाड़ों पर जमी बर्फ के घटने तक सीमित नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की जल सुरक्षा, कृषि, जलविद्युत, बुनियादी ढांचे और भविष्य के लिए गंभीर चेतावनी बन चुका है। वैज्ञानिकों ने स्पष्ट कहा है कि यदि ग्रीनहाउस गैसों के उत्सर्जन पर नियंत्रण नहीं हुआ तो यह संकट आने वाले वर्षों में और भी भयावह रूप ले सकता है।

हाई माउंटेन एशिया को अक्सर एशिया के हिम जल भंडार कहा जाता है, क्योंकि यही ग्लेशियर सालभर सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेकोंग, येलो और यांग्त्जे जैसी बड़ी नदियों को जल उपलब्ध कराते हैं। इन नदियों पर करोड़ों लोगों की आजीविका, कृषि निर्भर करता है। लेकिन अब इनके तेजी से पिघलने से एक ओर बाढ़ और ग्लेशियल झील फटने जैसी आपदाओं का खतरा बढ़ रहा है, वहीं दूसरी ओर भविष्य में गंभीर जल संकट की आशंका गहरा रही है।

नासा के ग्रेस मिशन के दौरान उपग्रहों से प्राप्त आंकड़ों और जलवायु संबंधी डाटा के विश्लेषण के साथ वैज्ञानिकों ने मशीन लर्निंग तकनीकों का भी उपयोग किया, जिसके अनुसार 2002 से 2023 के बीच हर साल औसतन 13.9 गीगाटन यानी करीब 1,390 करोड़ टन बर्फ खत्म हो रही है। यदि पूरे 20 वर्षों का हिसाब लगाया जाए, तो यह आंकड़ा 27,800 करोड़ टन से अधिक हो जाता है।

वैज्ञानिकों के अनुसार यदि ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन तेजी से बढ़ता रहा और दुनिया एसएसपी 585 परिदृश्य की ओर बढ़ी तो ग्लेशियरों के पिघलने की रफ्तार हर साल 19.5 गीगाटन यानी 1,950 करोड़ टन तक पहुंच सकती है। अध्ययन के नतीजे प्रतिष्ठित जर्नल साइंटिफिक रिपोर्ट्स में प्रकाशित हुए हैं।

रिपोर्ट के अनुसार हाई माउंटेन एशिया दुनिया के सबसे जटिल भौगोलिक और जलवायु क्षेत्रों में से एक है। यह करीब 50 लाख वर्ग किमी में फैला है, जिसमें भारत, चीन, नेपाल, भूटान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान और मध्य एशिया के कई देश शामिल हैं। इस क्षेत्र में हिमालय, काराकोरम, हिंदू कुश, पामीर और तियान शान जैसी प्रमुख पर्वत शृंखलाएं मौजूद हैं। अध्ययन के अनुसार यहां 95,000 से अधिक ग्लेशियर हैं, जो लगभग एक लाख वर्ग किमी क्षेत्र में फैले हुए हैं। ये ग्लेशियर सिंधु, गंगा, ब्रह्मपुत्र, मेकोंग, येलो और यांग्त्जे जैसी नदियों को पोषण देते हैं, जिन पर करोड़ों लोगों का जीवन निर्भर है।

- Advertisement -

News of the Day