Tuesday, April 28, 2026
Home Blog Page 300

BIHAR : सीवान में कट्टा लहराते दिनदहाड़े लूटे थे लाखों के गहने, 6 आरोपी गिरफ्तार

0

बिहार के सीवान जिले में गुरुवार को नकाबपोश बदमाशों ने हथियार लहराते हुए सर्राफा दुकान से लाखों रुपये के गहने लूट लिए थे. पुलिस ने 24 घंटे के भीतर इस घटना का पर्दाफाश करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है. बदमाशों के पास से लूट का माल बरामद कर लिया गया है.

बिहार के सीवान जिले में गुरुवार को बदमाशों ने सोने-चांदी के आभूषण की एक दुकान से लाखों रुपये मूल्य के गहने लूट लिए थे. सीवान पुलिस ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात का पर्दाफाश कर दिया है. पुलिस ने घटना को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट का माल भी बरामद कर लिया है.

घटना सीवान जिले के रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के टाड़ी बाजार की है. जानकारी के मुताबिक कृष्णा सोनी की टाड़ी बाजार में कृष्णा ज्वैलर्स नाम से सोने-चांदी के गहनों की दुकान है. गुरुवार की दोपहर में दो बाइक से छह बदमाश कृष्णा की दुकान पर पहुंचे और हथियार के बल पर बंधक बना लिया. दुकान मालिक को बंधक बनाने के बाद बदमाशों ने बोरे में गहने भरे और फायरिंग करते हुए भाग निकले.

इस दौरान स्थानीय लोगों ने एक बदमाश को पकड़ लिया और घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक मनोज तिवारी ने भी मौका मुआयना किया. पुलिस ने आसपास की दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले और भीड़ के हत्थे चढ़े बदमाश को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी.

पुलिस अधीक्षक ने दावा किया था कि वारदात को अंजाम देने वाले गैंग की पहचान हो गई है. जल्द ही सभी आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा. पुलिस ने अब सभी बदमाशों को पकड़ लिया है. गौरतलब है कि लूटपाट के बाद फरार होते समय बदमाशों ने टाड़ी बाजार में फायरिंग भी की. करीब 10 से 12 राउंड फायरिंग से व्यापारियों में दहशत फैल गई.

कुछ लोगों ने फायरिंग करते बदमाशों की वीडियो भी बना ली, जो सोशल मीडिया पर वायरल भी हो रहे हैं. घटना को लेकर इलाकाई लोगों और व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी थी.

MP : जंगल के रास्ते पैदल चलकर भोपाल पहुंचा था रेप का आरोपी सलमान, ऐसे पुलिस को देता रह चकमा

0

मध्य प्रदेश के रायसेन में 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म के आरोपी सलमान को सात दिन की तलाश के बाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. भोपाल में एक चाय दुकान से पकड़े गए सलमान को रायसेन ले जाते समय भागने की कोशिश में पुलिस ने उसके पैर में गोली मारी. आरोपी की गिरफ्तारी के विरोध और उग्र प्रदर्शनों के बाद अब पीड़िता के परिवार जल्द से जल्द न्याय की मांग कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश के रायसेन में फरार रेप आरोपी सलमान आखिरकार सातों दिनों बाद पुलिस के हत्थे चढ़ गया. पिछले शुक्रवार की रात से फरार चल रहे सलमान को पकड़ने के लिए पुलिस की 20 टीमों के लगभग 300 जवान लगातार दबिश दे रहे थे. गुरुवार देर रात आखिरकार भोपाल के गांधीनगर इलाके के वार्ड 11 स्थित एक चाय की दुकान से पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया.

जख्मी हालत में स्ट्रेचर पर ले जाए जा रहे सलमान की तस्वीरें भी सामने आई हैं. पुलिस के अनुसार, आरोपी को गांधीनगर पुलिस ने पकड़ा और फिर उसे गौहरगंज पुलिस के हवाले कर दिया गया. गौहरगंज पुलिस सलमान को रायसेन ले जा रही थी, लेकिन रास्ते में गाड़ी पंचर हो गई. इसी दौरान सलमान ने मौके का फायदा उठाकर भागने की कोशिश की, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उसके पैर में गोली मारकर उसे काबू में कर लिया.

अधिकारियों के मुताबिक आरोपी सलमान रायसेन से जंगली इलाकों में पैदल चलते हुए भोपाल पहुंचा था और दो दिन तक भोपाल में ही छिपा रहा. लेकिन जैसे ही सलमान चाय पीने के लिए बाहर निकला वो लोगों की नजरों में आ गया और पकड़ा गया. पुलिस अफसरों के मुताबिक उन्होंने बताया कि सीहोर जिले के श्यामपुर में उसका घर गांधीनगर इलाके से करीब 18 km दूर है और रेप केस में नाम आने के बाद से वो लगातार भाग रहा था.

इससे पहले आरोपी सलमान पर पुलिस ने 30 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था. उसकी गिरफ्तारी में देरी से नाराज़ लोगों द्वारा गौहरगंज थाने पर लगातार छह दिनों से विरोध-प्रदर्शन किया जा रहा था. प्रदर्शनकारियों की मांग थी कि सलमान को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए और उसे फांसी की सजा दी जाए.बुधवार को प्रदर्शन इतना उग्र हो गया कि हालात काबू में करने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े थे. इसके बावजूद भीड़ आरोपी की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही. उसकी जल्द गिरफ्तारी नहीं होने पर 26 नवंबर को सीएम मोहन यादव ने सीनियर अधिकारियों के साथ मामले की समीक्षा की, और रायसेन के तत्कालीन SP पंकज पांडे को तुरंत हटाने और उन्हें पुलिस हेडक्वार्टर से अटैच करने का आदेश दिया था.

अब सलमान की गिरफ्तारी हो चुकी है, और पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है. दूसरी ओर, इस भयावह घटना की शिकार 6 साल की बच्ची अभी भी आईसीयू में जिंदगी और मौत के बीच जूझ रही है. स्थानीय लोगों और पीड़िता के परिवार के साथ-साथ पूरे प्रदेश की नजर अब इस मामले की सुनवाई पर है. लोग उम्मीद कर रहे हैं कि आरोपी पर जल्द से जल्द न्यायिक प्रक्रिया शुरू हो और पीड़िता को इंसाफ मिल सके.

NATIONAL : निक्की हत्याकांड में चार्जशीट दाखिल, पुलिस ने पति के अवैध संबंधों का किया खुलासा

0

वहीं ब्यूटी पार्लर से अच्छी कमाई होने और दोनों बहनों के आत्मनिर्भर होने से परिवार के लोग खुश नहीं थे. पार्लर का प्रचार सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करने पर उन्हें रोका जाता था.

ग्रेटर नोएडा सिरसा गांव में विवाहिता चर्चित निक्की हत्यकांड के मामले में कासना कोतवाली पुलिस सूरजपुर जिला न्यायालय में चार्जशीट दाखिल कर चुकी है. इस मामले में पुलिस ने पति विपिन, जेठ, सास और ससुर को आरोपी बनाया है. चार्जशीट में पुलिस ने निक्की के पति के अन्य महिलाओं के साथ प्रेम संबंधों को भी आधार बनाया है.

घटना के दौरान सोशल मीडिया पर विपिन के अन्य महिलाओं के साथ अवैध संबंधों के वीडियो भी वायरल हुए थे. बताया गया है कि इसकी जानकारी निक्की को हुई तो आए दिन विपिन उसके साथ मारपीट करता था. पुलिस ने कोर्ट में दाखिल चार्जशीट में भी इसका जिक्र किया है. आरोप है कि वह जेठ, सास और ससुर से भी शिकायत करती तो उसके साथ सभी अभद्रता से पेश आते थे और निक्की के पति का साथ देते थे.

वहीं ब्यूटी पार्लर से अच्छी कमाई होने और दोनों बहनों के आत्मनिर्भर होने से परिवार के लोग खुश नहीं थे. पार्लर का प्रचार सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर करने पर उन्हें रोका जाता था. विपिन के इसी बीच एक अन्य युवती से अवैध संबंध हो गए. विरोध करने पर निक्की और उसकी बहन कंचन को प्रताड़ित किया जाता था. दोनों बहनों के मायके जाने पर आरोपी पक्ष की तरफ से करीब 45 लोगों के साथ पंचायत भी की गई.

बता दें कि, दादरी के रूपवास गांव की रहने वाली निक्की और उसकी बहन की शादी 9 सितंबर 2016 को सिरसा गांव के विपिन भाटी और उसके भाई रोहित से हुई थी. निक्की की मौत के बाद ये मामला सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा हाईलाईट हुआ था, जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई का दबाब बन गया था. अब पुलिस की चार्जशीट पर कोर्ट क्या फैसला सुनाता है , सभी की निगाहें इस पर टिकी हुई हैं. इस पूरे मामले में निक्की का छह साल के बेटा मुख्य चश्मदीद गवाह है. उसकी एक गवाही से इस पूरे मामले का रुख भी बदल सकता है.

ENTERTAINMENT : कपिल शर्मा की टीवी पर धमाकेदार कमबैक, इस शो की टीआरपी बढ़ाने आ रहे हैं दिग्गज कॉमेडियन

कपिल शर्मा बहुत जल्द टीवी पर अपनी शानदार घर वापसी करने जा रहे हैं. दरअसल कपिल उसी चैनल पर वापसी कर रहे हैं जिसने उन्हें पहली बार पूरे देश में पहचान दिलाई दी थी. खबरों के अनुसार कपिल ने 11 साल बाद कलर्स टीवी के साथ अपना विवाद खत्म कर लिया है. अब कॉमेडियन जल्द ही अपने पुराने साथियों कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के साथ ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ में अपनी हंसी का तड़का लगाएंगे.

टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के अनुसार शो से जुड़े सूत्रों ने बताया कि कपिल ‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के आने वाली एपिसोड में अपनी फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ का प्रमोशन करने आ रहे हैं. इस खबर को सुनकर फैंस काफी एक्साइटिड हैं. क्योंकि इसमें उन्हें कृष्णा अभिषेक और भारती सिंह के साथ कपिल की जोड़ी एक बार फिर देखने को मिलेगी.

दरअसल कपिल शर्मा ने साल 2013 में अपना शो ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ कलर्स टीवी पर लॉन्च किया था. इस शो से कपिल को देश और विदेश में खूब फेम मिला था. लेकिन फिर साल 2016 में चीजें बिगड़ गईं. कपिल और चैनल के बीच प्रोफेशनल मतभेद शुरू हो गए. इसके बाद कपिल ने अपना शो ‘द कपिल शर्मा शो’ सोनी टीवी पर शुरू कर दिया. अब, करीब 11 साल बाद, कपिल की कलर्स पर वापसी करने जा रहे हैं.

बात करें कपिल की फिल्म ‘किस किसको प्यार करूं 2’ की तो फिल्म का ट्रेलर हाल ही में रिलीज हुआ था. जिसमें फिल्म की कहानी और भी ज्यादा मजेदार नजर आ रही है. फिल्म में एक बार फिर कपिल चार शादियों में उलझे हुए दिखाई दिए. फिल्म में कपिल शर्मा के अलावा मनजोत सिंह, आयशा खान, हीरा वरीना, त्रिधा चौधरी और पारुल गुलाटी भी अहम किरदार में नजर आ रहे हैं.

SPORTS : BCCI ने अंडर-19 पुरुष एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा की, जानिए किसे बनाया गया कप्तान

0

अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा, जहां भारत को पाकिस्तान के साथ ग्रुप A में रखा गया है.By :

भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने पुरुष अंडर-19 एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है. यह टूर्नामेंट दुबई में 12-21 दिसंबर के बीच खेला जाएगा. आयुष म्हात्रे को भारतीय टीम की कप्तानी सौंपी गई है.

पुरुष अंडर-19 एशिया कप में भारत को ग्रुप ए में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ पाकिस्तान को भी इस ग्रुप में शामिल किया गया है, जबकि दो अन्य टीमें क्वालीफायर के जरिए इस ग्रुप में अपनी जगह बनाएंगी. ग्रुप बी में बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान के साथ क्वालीफाई करने वाली एक अन्य टीम भी शामिल होगी.

अंडर-19 एशिया कप में 8 टीमें हिस्सा लेने जा रही हैं. यह टूर्नामेंट 12 दिसंबर से शुरू होगा. पहले ही मैच में टीम इंडिया दुबई के आईसीसी एकेडमी ग्राउंड में क्वालीफायर 1 से भिड़ेगी. ठीक उसी दिन पाकिस्तान द सेवन स्टेडियम में क्वालीफायर 3 को चुनौती देगा.

14 दिसंबर को भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मैच का आयोजन होगा. हर ग्रुप से टॉप दो टीमें सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई करेंगी, जो 19 दिसंबर को होगा.

दो ग्रुपों में बंटा टूर्नामेंट

ग्रुप A: भारत, पाकिस्तान, क्वालिफायर-1, क्वालिफायर-3

ग्रुप B: बांग्लादेश, श्रीलंका, अफगानिस्तान, क्वालिफायर-2

भारत का शेड्यूल

टूर्नामेंट 12 दिसंबर से दुबई में शुरू हो रहा है और भारत अपना पहला मैच 12 दिसंबर को खेलेगा. इसके बाद टीम 14 और 16 दिसंबर को अपने बाकी दो लीग मैच खेलेगी. टीम इंडिया का लक्ष्य पिछले प्रदर्शन को दोहराते हुए फिर से खिताब अपने नाम करना होगा.

भारत की U-19 टीम

कप्तान: आयुष म्हात्रे

उप-कप्तान: विहान मल्होत्रा

अन्य खिलाड़ी: वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, अभीज्ञान कूंडू (wk), हर्वंश सिंह (wk), युवराज गोहिल, कनिष्क चौहान, खिलन ए. पटेल, नमन पुष्पक, डी. दीपेश, हेनिल पटेल, किशन कुमार सिंह, उधव मोहन, आरोन जॉर्ज.

स्टैंडबाय प्लेयर: राहुल कुमार, हेमचुदेशन जे., बी.के. किशोर, आदित्य रावत

भारत एक बार फिर युवाओं की नई फौज के साथ एशिया कप फतह करने को तैयार है. सभी की नजरें कप्तान आयुष और इस युवा टीम के प्रदर्शन पर रहेंगी.

MP : ₹1.60 करोड़ का फ्रॉड… लाओस से चल रहा था नेटवर्क, सिंगल या तलाकशुदा महिला-पुरुष होते थे टारगेट

0

Indore Digital Arrest Scam: इंदौर पुलिस जांच में सामने आया है कि यह ठगी का नेटवर्क तीन हिस्सों में काम करता था. इन आरोपियों को विशेष ट्रेनिंग दी जाती थी कि वे 45 से 60 साल के सिंगल, तलाकशुदा या अकेले रहने वाले पुरुषों-महिलाओं को सोशल मीडिया और डेटिंग ऐप्स पर टारगेट करें.इंदौर क्राइम ब्रांच ने 1 करोड़ 60 लाख रुपए के डिजिटल अरेस्ट मामले में बड़ी कार्रवाई की है. पुलिस ने दो और आरोपियों को पंजाब और गुजरात से गिरफ्तार किया है. इस मामले में अब तक कुल 19 आरोपियों को पकड़ा जा चुका है। यह ठगी नवंबर 2024 में एक महिला से की गई थी।

दरअसल, जांच में सामने आया था कि यह नेटवर्क तीन हिस्सों में काम करता है. पहली वह टीम जो पीड़ित से फोन पर संपर्क कर धमकाती है, दूसरी टीम बैंक खातों की व्यवस्था करती है और तीसरी टीम ऐसे लोगों के अकाउंट उपलब्ध कराती है, जिन्हें पैसे का लालच देकर विदेश भेजा जाता है. क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश त्रिपाठी के अनुसार, यह पूरा नेटवर्क लाओस देश से ऑपरेट हो रहा था. नवगठित कड़ी में पकड़े गए आरोपी सौरभ सिंह (वापी, गुजरात) और पतरस कुमार (फिरोजपुर, पंजाब) लाओस में रहकर इस गिरोह के लिए काम कर रहे थे.

आरोपियों ने कुबूल किया कि उन्हें वहीं एक चीनी बैंक के माध्यम से कई भारतीयों के बैंक खातों की जानकारी इकट्ठा करने और गिरोह तक पहुंचाने का काम दिया जाता था. दोनों आरोपियों को अकाउंट उपलब्ध कराने पर कमीशन मिलता था. उन्होंने लगभग 380 बैंक अकाउंट गिरोह को उपलब्ध कराए, जिनमें से 120 खातों का सक्रिय रूप से उपयोग हुआ. ट्रे​निंग के दौरान आरोपियों को 45 से 60 वर्ष के सिंगल, परित्यक्ता या अकेले रहने वाले पुरुषों–महिलाओं को सोशल मीडिया व डेटिंग एप्स पर टारगेट करने का टास्क दिया गया था.

फेसबुक, वॉट्सएप और टेलीग्राम के जरिए पहले दोस्ती बढ़ाई जाती थी, फिर महिला सदस्यों द्वारा झांसा दिया जाता था. इसके बाद डिजिटल अरेस्ट गैंग पीड़ित को मनी लांड्रिंग व कानूनी कार्रवाई का भय दिखाकर मोटी रकम ऐंठ लेता था. पुलिस अब उन विदेशी संचालकों और चाइनीज सदस्यों की जानकारी जुटा रही है, जिन्होंने आरोपियों को लाओस ले जाकर फर्जी नामों से रखा था. टीआई क्राइम जितेंद्र सिंह की तकनीकी भूमिका इस गिरफ्तारी में अहम रही.

BUSINESS : भारत के रुपये ने किया बड़ा कमाल! इन 34 देशों के साथ सीधे हो रहा व्यापार, जानें क्या होगा फायदा

0

भारतीय रुपये की ताकत अब अंतरराष्ट्रीय कारोबार में देखने को मिल रही हैं. भारतीय रुपये में अब 34 देशों के साथ कारोबार किया जा रहा है. जानें किन देशों के साथ रुपये में हो रहा हैं कारोबार…….

भारतीय रुपये की ताकत अब अंतरराष्ट्रीय कारोबार में देखने को मिल रही हैं. भारतीय रुपये में अब 34 देशों के साथ कारोबार किया जा रहा हैं. साल 2022 तक यह संख्या केवल 18 थी. जिसका सीधा मतलब है कि, व्यापार के लिए अब रुपये की पहुंच पहले से ज्यादा देशों तक हो गई है.

फॉरेक्स एक्सचेंज डीलर एसोसिएशन (एफईडीएआई) के आंकड़ों को पिछले दिनों रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के अफसरों और निर्यातकों की हुई बैठक में साझा किया गया था. इस संबंध में निर्यातकों ने कहा कि, रुपये की बढ़ती पहुंच से डॉलर पर निर्भरता कम होगी.विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म से मिली जानकारी के अनुसार, रूस यूक्रेन युद्ध के बाद से रुपये के अंतरराष्ट्रीयकरण की आवश्यकता महसूस की गई थी. रुपये में कारोबार बढ़ने से व्यापार लागत और जोखिम भी कम होता है. साथ ही निर्यातकों को लागत कम होने से बाजार में जगह बनाने में मदद मिलती हैं.

डॉलर की कीमतों और भुगतान तरीकों पर बाहरी राजनीतिक प्रभाव भी पड़ सकता है. जिससे व्यापार में रूकावट आ सकती है. इन सब से बचने के लिए रुपये में कारोबार का बढ़ना एक सकारात्मक कदम साबित हो सकता है.

भारत रुपये में अब दुनिया के कई बड़े और उभरते देशों के साथ सीधे व्यापार हो रहा हैं. इसमें ऑस्ट्रेलिया, बांग्लादेश, बेलारूस, बेल्जियम, बोत्सवाना, चीन, मिस्र, फिजी, आर्मेनिया, जर्मनी, गुयाना और इंडोनेशिया जैसे देश शामिल हैं. इसके साथ ही जापान, केन्या, कजाकिस्तान, किर्गिस्तान, मालदीव, मॉरीशस, मैगनोलिया, म्यांमार और न्यूजीलैंड भी इस व्यवस्था के तहत कारोबार कर रहे हैं.

इन देशों के अलावा ओमान, कतर, रूस, सिंगापुर, दक्षिण कोरिया, श्रीलंका, तंजानिया, संयुक्त अरब अमीरात, युगांडा, यूनाइटेड किंगडम और संयुक्त राज्य अमेरिका तक भी रुपये की पहुंच हो गई हैं. इन देशों में भी अब रुपये में कारोबार हो रहा हैं. अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय मुद्रा को लगातार स्वीकृति मिल रही है.

NATIONAL : ‘हम साधु नहीं, राजनैतिक व्यक्ति हैं’, 2029 में चुनाव लड़ने पर बृजभूषण बोले- समय आने पर बताएंगे सीट

0

अमेठी में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने SIR मुद्दे पर राहुल गांधी को घेरा. उन्होंने कहा कि SIR से साफ़-सुथरी वोटर लिस्ट बनेगी, लेकिन 10 करोड़ हिंदुओं के वोट कटेंगे, जो देश का दुर्भाग्य है. 2029 में चुनाव लड़ने पर उन्होंने कहा कि वह राजनैतिक व्यक्ति हैं, साधु नहीं; सीट का फैसला समय आने पर बताएंगे.

यूपी के अमेठी पहुंचे पूर्व बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने एसआईआर मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि मुसलमान से ज्यादा हिंदुओं के वोट कटेंगे. लगभग 10 करोड़ वोट घटेगा. बृजभूषण ने कहा कि देश का दुर्भाग्य है कि राहुल गांधी जैसे विपक्ष के नेता हैं, वो कभी मिलेंगे तो उनसे हाथ जोड़कर कहूंगा कि बहुत मुद्दे देश में हैं, क्यों बिना मतलब की बात करते हैं.

बृजभूषण सिंह ने आगे कहा कि एसआईआर एक अच्छा काम है. इससे दो जगह वोट देने वाले का नाम कटेगा और एक साफ-सुथरी वोटर लिस्ट तैयार होगी. सब समझ रहे हैं लेकिन विपक्ष नहीं समझ रहा है. वहीं, 2029 में लोकसभा चुनाव लड़ने को लेकर उन्होंने कहा कि हम राजनैतिक व्यक्ति हैं, साधु नहीं हैं, समय आने पर बता देंगे कि कहां से चुनाव लड़ेगे.

बता दें कि पूर्व सांसद अमेठी में भाजपा नेता व जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि के घर निजी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इस दौरान मीडिया से बातचीत में उन्होंने राजनितिक घटनाक्रम पर टिप्पणी की.

गौरतलब है कि हाल ही में बलरामपुर में बृजभूषण शरण सिंह ने 2029 का लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा की थी. भागवत कथा के दौरान उन्होंने कहा था कि उन्हें जनता ने नहीं, बल्कि ‘परिस्थितिजन्य’ कारणों से रिटायर किया गया था. बृजभूषण ने स्पष्ट किया कि देवीपाटन मंडल की जनता का प्यार ही उनकी ताकत है. जनता की इच्छा का सम्मान करते हुए, उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव लड़ने का निर्णय लिया है.

NATIONAL : हरिद्वार कुंभ की तैयारियों को मिली रफ्तार, CM पुष्कर सिंह धामी ने शाही स्नान की बताई तारीख

0

उत्तराखंड में आज पूज्य साधु-संतों, अखाड़ों के प्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कुंभ 2027 के शाही स्नानों की तिथियों की औपचारिक घोषणा कर दी. पवित्र गंगा तट पर आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में आध्यात्मिक भव्यता और धार्मिक उत्साह दोनों का अद्भुत संगम देखने को मिला.

मुख्यमंत्री ने बताया कि हरिद्वार कुंभ 2027 का प्रथम शाही स्नान 14 जनवरी 2027 को आयोजित होगा. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले महीनों में अन्य शाही स्नानों की तिथियां भी पारंपरिक पंचांग गणना और अखाड़ों की सहमति से घोषित की जाएंगी. उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि कुंभ मेला क्षेत्र के विकास, सुरक्षा प्रबंधन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर राज्य सरकार अभी से व्यापक तैयारियों में जुट गई है.

सीएम धामी ने कहा कि यह कुंभ उत्तराखंड की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक धरोहर को वैश्विक स्तर पर और अधिक सशक्त रूप से प्रस्तुत करने का अवसर है. सरकार का लक्ष्य है कि 2027 का कुंभ अब तक का सबसे सुव्यवस्थित, सुरक्षित और स्वच्छ मेला बने. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि यातायात, स्वच्छता, जल प्रबंधन, आपदा प्रतिक्रिया और डिजिटल सुविधाओं को प्राथमिकता दी जाए.

कार्यक्रम में उपस्थित अखाड़ा परिषद के संतों ने भी राज्य सरकार की तैयारी और तत्परता पर संतोष जताया. संत समाज ने उम्मीद जताई कि आगामी कुंभ मेला श्रद्धालुओं के लिए दिव्य और भव्य अनुभव लेकर आएगा.

घोषणा के बाद हरिद्वार में उत्साह का वातावरण देखा गया, क्योंकि कुंभ की तिथि तय होते ही पूरा क्षेत्र धार्मिक गतिविधियों और व्यवस्थाओं की ओर सक्रिय रूप से अग्रसर हो गया है. कुंभ 2027 को लेकर प्रशासन, साधु-संत और स्थानीय लोग अब तैयारियों को और तेज कर रहे हैं. बता दें कि कुंभ की घोषणा को लेकर धामी सरकार वृहद स्तर पर काम कर रही है. क्यूंकि हरिद्वार में कुंभ में न सिर्फ देश के चारों तरफ से बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालू पहुँचते हैं.

KANPUR : मां के लिव-इन पार्टनर ने बच्ची के साथ किया रेप… डरा-धमकाकर एक साल से कर रहा था घिनौना काम

0

कानपुर में एक नाबालिग लड़की की मां के प्रेमी के द्वारा एक वर्ष तक यौन शोषण किए जाने का मामला सामने आया है. पीड़िता की तबीयत बिगड़ने पर जब उसने रोकर अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी, तो महिला तुरंत पुलिस के पास पहुंची. पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में अपने पति से अलग होकर रह रही एक महिला की नाबालिग बेटी के साथ सालभर से रेप और धमकी का मामला सामने आया है. दरअसल, महिला बेटी को लेकर अपने पति से अलग हो चुकी थी और, एक दोस्त के साथ लिवइन रिलेशनशिप में रह रही थी. वह जिस दोस्त के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी, वह पिछले 1 साल से उसकी 13 साल की नाबालिक बच्ची का रेप कर रहा था. वह बेटी को धमकी देता था मां मेरी दोस्त है, उसे शिकायत करेगी तो तुझको घर से निकाल देगी. डर के मारे बेटी चुप थी. लेकिन इधर तबीयत खराब होने पर बेटी ने मां को पूरी हकीकत बता दी, जिसे सुनकर मां के होश उड़ गए. उसने तुरंत पुलिस थाने में दोस्त के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है. पुलिस ने लड़की का मेडिकल कराकर उसके बयान लिए हैं और आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है.

दिल्ली की रहने वाली एक महिला की 15 साल पहले शादी हुई थी लेकिन 8 साल पहले उसका पति से अलगाव हो गया तो महिला अपनी बेटी को लेकर कानपुर चली आई. कानपुर में उसकी अजीत नाम के एक युवक से दोस्ती हो गई. वह अपनी 13 साल की बेटी को लेकर अजीत के साथ लिव इन रिलेशनशिप में रहने लगी. इधर महिला ने एक फैक्ट्री में काम करना भी शुरू कर दिया. ऐसे में वह जब ड्यूटी पर चली जाती थी तो उसका दोस्त अजीत उसकी 13 साल की नाबालिक बच्ची को धमका कर उसका रेप करने लगा. वह एक साल से ऐसा कर रहा था.

बीते बुधवार को लड़की की तबीयत खराब हुई है तो उसने रोते हुए मां को सारी हकीकत बता दी. बेटी की हकीकत सुनते ही मां के होश उड़ गए. उसने तुरंत बेटी को ले जाकर जाजमऊ थाने में दोस्त अजीत के खिलाफ बेटी के रेप की रिपोर्ट दर्ज करा दी. थाना अध्यक्ष जितेंद्र सिंह का कहना है- बच्ची का मेडिकल करा कर बयान कराया गया है. आरोपी अजीत को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया गया है.

पुलिस ने महिला के पति को भी दिल्ली में सूचना दी है. महिला का एक बेटा भी है जो उसके पति के साथ ही रहता है. इधर 8 सालों से पति ने महिला से कोई संपर्क नहीं रखा था. महिला को अब अफसोस है कि पहले उसका पति बेटी को भी ले जाना चाहता था लेकिन महिला ने उसको नहीं जाने दिया था . अगर उसको भेज देती तो कम से कम उसकी इज्जत बच जाती है.

- Advertisement -

News of the Day