Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 304

NATIONAL : तो क्या ChatGPT बन जाएगा पैसे कमाने की मशीन? कंपनी कर रही है यह प्लानिंग

0

एआई चैटबॉट चैटजीपीटी बनाने वाली कंपनी ओपनएआई अब एक नया प्लान बना रही है. कंपनी की योजना अब सिर्फ नए और स्मार्ट चैटबॉट बनाना नहीं है बल्कि अपने चैटबॉट को पैसे कमाने की मशीन में बदलने का है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, ओपनएआई चैटजीपीटी के यूजर्स को पेड सब्सक्राइबर्स में बदलना चाहती है. कंपनी को उम्मीद है कि उसके 2.6 अरब वीकली यूजर्स में 8.5 प्रतिशत यानी करीब 22 करोड़ यूजर्स चैटजीपीटी का प्रीमियम वर्जन खरीदेंगे. अगर ऐसा होता है तो यह दुनिया की सबसे बड़ी सब्सक्रिप्शन सर्विस बन सकती है.

अभी कितने यूजर करते हैं प्रीमियम सर्विस का यूजइस साल जुलाई तक चैटजीपीटी के लगभ 5 प्रतिशत वीकली एक्टिव यूजर्स (करीब 3.5 करोड़) कंपनी के प्लस और प्रो प्लान का यूज करते हैं.भारत में इनकी कीमत क्रमश: 1,999 रुपये और 19,900 रुपये प्रति महीना है. ओपनएआई का मानना है कि यह सिर्फ शुरुआत है और आगे चलकर और बड़ी संख्या में लोग उसकी पेड सर्विसेस को यूज करेंगे.

अभी कैसी है कंपनी की वित्तीय हालत

ओपनएआई लगातार पॉपुलर होती जा रही है, लेकिन इसकी आर्थिक स्थित ग्रोथ और लागत के बीच फंसी हुई है. कंपनी की सालाना रेवेन्यू रन रेट इस साल के आखिर तक 20 बिलियन डॉलर तक पहुंचने का अनुमान है, लेकिन इसके साथ ही खर्चे भी आसमान छू रहे हैं. एडवांस्ड एआई सिस्टम चलाने और रिसर्च के लिए कंपनी की कंप्यूटेशनल डिमांड भी बढ़ रही है, जिससे लागत बढ़ती जा रही है. एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस साल की पहली छमाही में ओपनएआई ने 4.3 बिलियन डॉलर का रेवेन्यू जनरेट किया था, लेकिन इस समयावधि के दौरान उसने 2.5 बिलियन डॉलर खर्च किए थे.

आमदनी के दूसरे तरीके भी देख रही कंपनी

सब्सक्रिप्शन के अलावा ओपनएआई आमदनी के दूसरे तरीके भी एक्सप्लोर कर रही है. कंपनी को उम्मीद है कि भविष्य में उसकी 20 प्रतिशत आमदनी चैटजीपीटी में शॉपिंग और एडवरटाइजमेंट वाले फीचर्स से आएगी.

BUSINESS : आज कितना गिरा सोने का भाव? जानें 24, 22 और 18 कैरेट सोने की लेटेस्ट कीमत

0

स्पॉट मार्केट में मजबूत डिमांड और अगले महीने US फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की उम्मीदों के बीच बुधवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी आई. शुरुआती कारोबारी में दोनों ने ही आधे परसेंट से ज्यादा की बढ़त हासिल की. चूंकि देश में अभी शादी-ब्याह का माहौल है इसलिए आज 27 नवंबर को भी सोने-चांदी के रेट पर लोगों की नजरें बनी रहेंगी.

कितनी है आज 24, 22 और 18 कैरेट की कीमत?
गुरुवार को 24 कैरेट के एक ग्राम सोने की कीमत 12775 रुपये है, जो कल के मुकाबले 16 रुपये कम है. वहीं, 22 कैरेट सोने की कीमत आज 11710 रुपये प्रति ग्राम है, जो बुधवार के मुकाबले 15 रुपये कम है. इसी तरह से 18 कैरेट सोने का भाव आज 12 रुपये कम होकर 9581 रुपये प्रति ग्राम है.

इस हिसाब से आज 24 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम 1,27,750 रुपये है, जो कल 1,27,910 रुपये थी. यानी कि कीमत में 160 रुपये की कमी आई है. 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति 10 ग्राम आज 1,17,100 रुपये है, जो कल 1,17,250 रुपये थी. यानी कि इसमें भी 150 रुपये की कमी आई है. 18 कैरेट का 10 ग्राम का सोना भी 120 रुपये कम होकर आज 95,810 रुपये पर कारोबार कर रहा है.

इन शहरों में आज सोने की कीमत
मुंबई, कोलकाता, बेंगलुरु, हैदराबाद, केरल, पुणे, विजयवाड़ा, नागपुर और भुवनेश्वनर जैसे शहरों में आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम क्रमश: 12,775 रुपये और 11,710 रुपये है.
दिल्ली, जयपुर, लखनऊ और चंडीगढ़ में आज 24 कैरेट सोने की कीमत 12,790 रुपये है और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम 11,725 रुपये है.
चेन्नई, कोयंबटूर, मदुरै और सेलम में आज 24 और 22 कैरेट सोने की कीमत प्रति ग्राम क्रमश: 12,840 रुपये और 11,770 रुपये है.
चांदी की कीमत
आज भारत में चांदी की कीमत 173 रुपये प्रति ग्राम और 1,73,000 रुपये प्रति किलोग्राम है, जो कल के मुकाबले क्रमश: 4 और 4000 रुपये ज्यादा है. भारत में चांदी की कीमत इंटरनेशनल कीमतों से तय होती है, जो किसी भी दिशा में ऊपर-नीचे होती हैं. इसके अलावा यह डॉलर के मुकाबले रुपये की करेंसी मूवमेंट पर भी निर्भर करता है. अगर डॉलर के मुकाबले रुपया गिरता है और इंटरनेशनल कीमतें स्थिर रहती हैं, तो चांदी और महंगी हो जाएगी.

NATIONAL : गंगोत्री में भीषण ठंड से जमे नदी-नाले, स्नो लेपर्ड निगरानी के लिए वन विभाग ने लगाए ट्रैप कैमरे

0

उत्तराखंड के गंगोत्री नेशनल पार्क में तापमान शून्य से नीचे पहुंचने के साथ ही कड़ाके की ठंड ने दस्तक दे दी है. अत्यधिक ठंड के कारण गंगोत्री धाम समेत गोमुख और नेलांग घाटी के नदी-नाले तथा झरने पूरी तरह जम चुके हैं. उच्च हिमालयी क्षेत्र में पानी जम जाने के चलते स्थानीय कर्मचारी बर्फ को आग पर पिघलाकर पानी की आपूर्ति कर रहे हैं.

इन कठिन परिस्थितियों के बीच वन विभाग ने शीतकाल के दौरान अवैध शिकार पर रोक लगाने और दुर्लभ वन्यजीवों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पार्क क्षेत्र में करीब 50 ट्रैप कैमरे स्थापित किए हैं. ये कैमरे गोमुख क्षेत्र, केदारताल ट्रैक रूट, नेलांग घाटी तथा समुद्रतल से 10 से 13 हजार फीट ऊंचाई वाले इलाकों में लगाए गए हैं.

गंगोत्री में शुन्य से नीचे पारा

कनखू बैरियर के इंचार्ज वन दरोगा राजवीर रावत के अनुसार, गंगोत्री धाम क्षेत्र में तापमान लगातार शून्य से नीचे दर्ज हो रहा है. उन्होंने बताया कि कठोर ठंड के चलते नदी-नाले जम गए हैं, जिससे विभागीय टीमों को दैनिक कार्यों में भी चुनौती का सामना करना पड़ रहा है. इसके बावजूद कर्मचारी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में पहुंचकर ट्रैप कैमरे सफलतापूर्वक स्थापित कर चुके हैं.

शिकार रोकने के लिए लगे कैमरे

ये ट्रैप कैमरे स्नो लेपर्ड, कस्तूरी मृग, भरल, भूरा भालू जैसे दुर्लभ वन्यजीवों की गतिविधियों को रिकॉर्ड करते हैं. साथ ही बर्फबारी के दौरान होने वाली अवैध शिकार गतिविधियों पर निगरानी में भी ये तकनीक कारगर साबित हो रही है. प्राप्त फुटेज से वन्यजीवों की जनसंख्या का आकलन और उनके आवागमन के पैटर्न का विश्लेषण करना विभाग के लिए आसान हो जाता है.

वन विभाग का कहना है कि शीतकाल के दौरान इस निगरानी से न केवल पार्क की जैव विविधता की सुरक्षा सुनिश्चित होगी बल्कि दुर्लभ प्रजातियों के संरक्षण प्रयासों को भी मजबूती मिलेगी. यही नहीं अगर कोई अभी अप्रत्याशित गतिविधि होगी उस पर भी नजर रहेगी.

LUCKNOW : फर्जी इंस्टा ID, प्राइवेट फोटोज और धमकियां…लखनऊ में साइबर बुलिंग का शिकार हुई नाबालिग

0

लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा के साथ साइबर बुलिंग का गंभीर मामला सामने आया है.छात्रा ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसकी तस्वीरों और निजी जानकारी का गलत उपयोग करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और इसी के जरिए उसे बदनाम करने की कोशिश की.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आलमबाग क्षेत्र में रहने वाली 17 वर्षीय नाबालिग छात्रा साइबर बुलिंग और ऑनलाइन उत्पीड़न की एक गंभीर घटना का शिकार हुई है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि एक युवक ने उसकी तस्वीरों और निजी जानकारियों का दुरुपयोग करते हुए फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाई और इसके माध्यम से उसे बदनाम करने तथा मानसिक रूप से परेशान करने का प्रयास किया.

छात्रा के अनुसार, आरोपी युवक लगातार चैट के जरिए उसे धमकाता था. वह उसकी तस्वीरों को गलत तरीके से इस्तेमाल करने की बात कहकर ब्लैकमेल करता और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी भी देता था. यह सिलसिला कई दिनों से चल रहा था, जिससे छात्रा मानसिक तनाव में आ गई.

मामला तब और गंभीर हो गया जब आरोपी ने फर्जी आईडी के माध्यम से छात्रा के परिवार के सदस्यों और जान-पहचान वाले लोगों को अभद्र और आपत्तिजनक संदेश भेजने शुरू कर दिए. इससे परिवार की प्रतिष्ठा पर भी आंच आई और घर में दहशत का माहौल बन गया. बढ़ते दबाव और भय से परेशान होकर छात्रा ने अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई.

परिजनों की सहमति के बाद छात्रा कृष्णानगर थाने पहुंची और पुलिस को लिखित तहरीर दी. पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल एफआईआर दर्ज की और जांच शुरू कर दी. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान और लोकेशन का पता लगाने के लिए साइबर सेल की विशेषज्ञ टीम को लगाया गया है. आरोपी द्वारा बनाई गई फर्जी आईडी, चैट हिस्ट्री, मोबाइल नंबर और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है.

पुलिस का कहना है कि डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की गिरफ्तारी जल्द की जाएगी. वहीं, परिवार ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं पर अंकुश लग सके. इस घटना ने एक बार फिर साइबर सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं. विशेषज्ञों के अनुसार, नाबालिगों के सोशल मीडिया उपयोग पर अभिभावकों को निगरानी बढ़ानी चाहिए ताकि ऐसे मामलों को समय रहते रोका जा सके.

SPORTS : गुवाहाटी में टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन, मिली इतिहास की सबसे बड़ी हार, 408 रनों से जीता दक्षिण अफ्रीका

0

दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों से हराया. रनों के हिसाब से टीम इंडिया की भारत में सबसे बड़ी हार है. भारत सीरीज भी 0-2 से हार गया.

दक्षिण अफ्रीका ने गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टेस्ट में भारत को 408 रनों के बड़े अंतर से हराया. 549 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की दूसरी पारी 140 रनों पर समाप्त हो गई. इस टेस्ट में भारत के बल्लेबाजों का शर्मनाक प्रदर्शन देखने को मिला, पहली पारी में सिर्फ यशस्वी जायसवाल और दूसरी पारी में सिर्फ रवींद्र जडेजा अर्धशतक लगा पाए. पहली पारी में भी टीम इंडिया 201 रनों पर ऑल आउट हो गई थी. टेम्बा बावुमा ने बतौर कप्तान कभी कोई टेस्ट नहीं हारने का अपना रिकॉर्ड इस सीरीज में भी कायम रखा. दक्षिण अफ्रीका 2 मैचों की टेस्ट सीरीज 2-0 से जीत गई.

भारत ने घर पर खेले पिछले 7 टेस्ट में से 5 हारे हैं. पिछले साल इसी महीने में टीम इंडिया न्यूजीलैंड से घर पर 3-0 से टेस्ट सीरीज हारी थी. गुवाहाटी से पहले कोलकाता में भी टीम इंडिया का शर्मनाक प्रदर्शन रहा था, वहां पिच को दोष दिया गया लेकिन यहां तो मेहमान टीम के बल्लेबाजों ने शानदार प्रदर्शन किया था. फिर भी इस पिच पर भारत का कोई बल्लेबाज नहीं चला. पहली पारी में सेनुरन मुथुसामी ने शतक (109) जड़ा था, जबकि गेंदबाज मार्को यानसेन ने भी भारतीय गेंदबाजों पर खूब रन (93) बनाए थे, वह अपने शतक से चूक गए थे.

दक्षिण अफ्रीका से 0-2 से टेस्ट सीरीज हारने के बाद भारत वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-2027 अंक तालिका में 5वें स्थान पर पहुंच गया है.

टेम्बा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था. एडन मार्क्रम (38) और रयान रिकेल्टन (35) ने पहले विकेट के लिए 82 रनों की साझेदारी कर टीम को अच्छी शुरुआत दिलाई थी. ट्रिस्टन स्टब्स (49) और टेम्बा बावुमा (41) ने तीसरे विकेट के लिए 84 रनों की साझेदारी की. भारत के गेंदबाज पहली पारी में बेअसर रहे, इसका अंदाजा इस बात से लगा सकते हो कि निचले क्रम के बल्लेबाज मार्को यानसेन ने भी 93 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली, जिसके सहारे दक्षिण अफ्रीका 489 के टोटल तक पहुंचा.

पहली पारी में दक्षिण अफ्रीका के लिए सबसे ज्यादा रन सेनुरन मुथुसामी ने बनाए, उन्होंने 2 छक्के और 10 चौकों की मदद से 109 रन बनाए थे. ये उनका पहला टेस्ट शतक है. मार्को यानसेन ने 93 रनों की विस्फोटक पारी में 7 छक्के लगाकर इतिहास रचा. वह भारत के खिलाफ एक टेस्ट पारी में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने.

भारत के लिए पहली पारी में कुलदीप यादव ने सर्वाधिक 4 विकेट लिए, लेकिन उनकी इकॉनमी 3.94 की रही. उन्होंने 115 रन खर्चे. बुमराह और सिराज के नाम 2-2 विकेट रहे, वह भी रनों पर अंकुश लगाने में असफल रहे.

यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल ने पहली पारी में भारत को अच्छी शुरुआत दिलाई थी, दोनों ने पहले विकेट लिए 65 रनों की साझेदारी की थी. हालांकि भारत का मिडिल आर्डर पूरी तरह फ्लॉप रहा. राहुल (22) को केशव महाराज ने आउट किया, इसके बाद यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक जड़ा. वह भी 58 रन बनाकर साइमन हार्मर का शिकार हुए. ये 95 पर भारत का दूसरा विकेट था, इसके बाद भारत का 7वां विकेट 122 के स्कोर पर गिरा. यानी 27 रन के अंदर 6 विकेट गिर गए.

साई सुदर्शन (15), ध्रुव जुरेल (0), ऋषभ पंत (7), रवींद्र जडेजा (6), नितीश कुमार रेड्डी (10) सस्ते में आउट हो गए. मार्को यानसेन ने इस पारी में 6 विकेट लिए. वो तो वाशिंगटन सुंदर और कुलदीप यादव के बीच साझेदारी ने जैसे-तैसे भारत को 200 पार पहुंचा भी दिया. सुंदर ने 48 रन बनाए, वहीं कुलदीप ने सिर्फ 19 रन बनाए लेकिन उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया.

दक्षिण अफ्रीका ने पहली पारी में 288 रनों की बढ़त बनाई थी. मेहमान टीम ने दूसरी पारी 260/5 रनों पर घोषित कर भारत के सामने जीत के लिए 549 का लक्ष्य रखा. दूसरी पारी में ट्रिस्टन स्टब्स ने 93 रन बनाए, वह अपने शतक से चूक गए. उनके विकेट के साथ ही बावुमा ने पारी घोषित कर दी थी.

दूसरी पारी में भी भारत के बल्लेबाजों का फ्लॉप शो जारी रहा. यशस्वी जायसवाल (13), केएल राहुल (6) अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए, जायसवाल को यानसेन ने आउट किया तो केएल राहुल को हार्मर ने अपना शिकार बनाया.

आज टेस्ट के आखिरी दिन कुलदीप रूप के रूप भारत की पारी का तीसरा विकेट गिरा. इसके बाद ध्रुव जुरेल (2) और ऋषभ पंत (13) भी सस्ते में आउट हो गए. सुदर्शन भी 14 रन बनाकर चलते बने. रवींद्र जडेजा ने कुछ हद तक संघर्ष किया, लेकिन वो काफी नहीं था. जडेजा ने 2 छक्के और 4 चौकों की मदद से 54 रन बनाए. भारत की दूसरी पारी 140 रनों पर सिमट गई. दक्षिण अफ्रीका ने 408 रनों के बड़े अंतर से इस मुकाबले को जीत लिया.इस पारी में साइमन हार्मर ने सर्वाधिक 6 विकेट लिए, ये उनके टेस्ट करियर का दूसरा फाइव विकेट हॉल था. 2 विकेट केशव महाराज ने लिए. मार्को यानसेन और सेनुरन मुथुसामी के नाम 1-1 विकेट रहा.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस 19 में दीपक चाहर की बहन, सपोर्ट में उतरे क्रिकेटर्स, युजवेंद्र चहल-सुरेश रैना ने किया चीयर

मालती चाहर ‘बिग बॉस 19’ की स्ट्रॉन्ग कंटेस्टेंट में से एक हैं. मालती टॉप 8 में पहुंच चुकी हैं. उन्हें अब भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी सपोर्ट कर रहे हैं और उनके लिए फैंस से वोट्स भी मांग रहे हैं.

क्रिकेटर दीपक चाहर की बहन मालती चाहर ने बिग बॉस 19 में वाइल्ड कार्ड एंट्री लेकर शो में तड़का लगा दिया था. शुरुआत से वो बिंदास होकर फ्रंट फुट पर खेल रही हैं. मालती टॉप 8 में जगह बना चुकी हैं. उन्हें शो का विनर बनाने के लिए पूरी क्रिकेट आर्मी एक हो गई है. भारतीय क्रिकेट टीम के कई बड़े खिलाड़ी मालती को सपोर्ट कर रहे हैं.

बिग बॉस 19 के ग्रैंड फिनाले में सिर्फ दो हफ्ते ही बाकी हैं. सभी खिलाड़ियों को उनके फैंस का सपोर्ट मिल रहा है. मगर मालती चाहर के सपोर्ट में भारतीय क्रिकेट टीम के कई दिग्गज खिलाड़ी आगे आकर उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं.क्रिकेटर युजवेंद्र चहल, सरेश रैना, अर्शदीप सिंह, खलील अहमद, तिलक वर्मा, शिवम दुबे समेत कई बड़े खिलाड़ियों ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर पोस्ट शेयर कर मालती के लिए वोट अपील की है और फैंस से रिक्वेस्ट की है कि वो मालती को ज्यादा से ज्यादा वोट करके उन्हें शो का विनर बनाएं.

बिग बॉस की बात करें तो इस समय शो में टिकट-टू-फिनाले टास्क चल रहा है. शो के फिनाले में पहुंचने के लिए सभी कंटेस्टेंट्स कड़ी मेहनत कर रहे हैं. हर कोई अब गेम में एक्टिव दिखाई दे रहा है. अब फिनाले में कौन अपनी जगह बनाता है ये भी देखने वाली बात होगी.

मालती के गेम की बात करें तो जब वो शो में आई थीं तो उन्होंने खुल्लम खुल्ला सभी से पंगे लिए थे. मालती ने किसी से भिड़ने का कोई मौका नहीं छोड़ा था. मगर फिर अचानक बीच में उनका गेम थोड़ा ठंडा पड़ गया था. मगर मालती ने अब फिर से गेम में पकड़ बना ली है. वो गेम में काफी एक्टिव हैं. देखने वाली बात होगी कि वो गेम में कितना आगे तक जाती हैं.

NATIONAL : मां-बाप जमा नहीं करा सके स्कूल फीस तो छूटी पढ़ाई, अब 8वीं की छात्रा ने की आत्महत्या

0

रेवाड़ी में 14 वर्षीय छात्रा ने स्कूल फीस न भर पाने से पढ़ाई बंद होने के कारण सुसाइड कर लिया. आर्थिक तंगी से परेशान परिवार काम पर था, पुलिस जांच में पढ़ाई रुकना मुख्य वजह सामने आई.हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा क्षेत्र से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है, जहां 14 वर्षीय 8वीं कक्षा की छात्रा ने आर्थिक तंगी और पढ़ाई रुक जाने से आहत होकर अपनी जान दे दी. यह घटना सेक्टर-6 थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड स्थित एक किराए के मकान में हुई, जहां छात्रा अपने परिवार के साथ रहती थी.

मृतका की पहचान बिहार के मोतिहारी निवासी रिंकू कुमारी के रूप में हुई है. परिवार कुछ समय पहले ही बेहतर जीवनयापन की तलाश में धारूहेड़ा आया था. रिंकू पढ़ाई में होनहार थी, लेकिन आर्थिक स्थिति खराब होने के कारण उसके माता-पिता स्कूल की फीस जमा नहीं कर पाए. इसी वजह से स्कूल प्रशासन ने उसकी पढ़ाई रोक दी थी. यह बात रिंकू को अंदर तक तोड़ चुकी थी और वह पिछले कुछ समय से मानसिक रूप से परेशान थी.

पुलिस के अनुसार, घटना मंगलवार (25 नवंबर) शाम की है जब रिंकू घर पर अकेली थी. उसके पिता इलेक्ट्रीशियन का काम करते हैं और मां सब्जी की रेहड़ी लगाती हैं. रोज की तरह दोनों काम पर गए हुए थे. उसके छोटे भाई-बहन भी बाहर खेल रहे थे. करीब शाम 6:30 बजे जब परिवार घर लौटा, तो उन्होंने रिंकू को पंखे से लटका हुआ पाया. परिवार उसे तुरंत नजदीकी निजी अस्पताल ले गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना के बाद सेक्टर-6 थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. जांच अधिकारी एएसआई महिपाल के अनुसार, शव को पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल रेवाड़ी भेजा गया, जहां प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रिंकू पढ़ाई बंद होने से गहरे अवसाद में चली गई थी. उसे लग रहा था कि आर्थिक तंगी के कारण वह आगे नहीं पढ़ पाएगी. पुलिस का कहना है कि अब तक किसी तरह के बाहरी दबाव, उत्पीड़न या किसी अन्य वजह के संकेत नहीं मिले हैं.

इस घटना ने शिक्षा और आर्थिक असमानता पर बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है. समाजसेवियों का कहना है कि आर्थिक कारणों से बच्चों की पढ़ाई रुकना कई बार उनके मानसिक स्वास्थ्य पर गंभीर असर डालता है. स्कूलों और प्रशासन को ऐसे मामलों पर संवेदनशीलता से ध्यान देने की जरूरत है ताकि किसी बच्चे को मजबूरी में पढ़ाई न छोड़नी पड़े.

रिंकू की आत्महत्या ने पूरे इलाके को स्तब्ध कर दिया है. स्थानीय लोगों का कहना है कि सरकार और समाज को मिलकर ऐसी परिस्थितियों में बच्चों की मदद के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी त्रासदी दोबारा न हो.

ALIGADH : बिना वर्दी के निकले SSP, शराबियों ने पूछा- कौन हो…? जवाब सुनते ही गिलास-बोतल छोड़ भाग खड़े हुए

0

अलीगढ़ में एसएसपी नीरज जादौन सिविल ड्रेस में पब्लिक प्लेस पर खुलेआम शराब पीने वालों का मुआयना करने पहुंचे. जब शराबियों ने उन्हें नहीं पहचाना, तो एसएसपी ने कहा, “मैं तुम्हारे शहर का एसएसपी हूं.” यह सुनते ही शराबी सामान छोड़कर भाग खड़े हुए. इस अचानक कार्रवाई में अवैध अतिक्रमण करने वाले और शराब पीने वाले आठ लोगों को गिरफ़्तार किया गया.

यूपी के अलीगढ़ में पब्लिक प्लेस में खुलेआम शराब पीने वालों पर पुलिस ने एक्शन लिया. एसएसपी खुद बिना वर्दी के मुआयना करने निकले. लेकिन इस दौरान ड्रिंक कर रहे कुछ युवक उन्हें पहचान नहीं पाए और पुलिस अधिकारी से बहस करने लगे. जब उन्हें जानकरी हुई तो उनके पैरों तले की जमीन खिसक गई.

दरअसल, अलीगढ़ एसएसपी नीरज जादौन ने सार्वजनिक स्थल पर खुले में शराब पीने और अवैध अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है. सिविल ड्रेस में मौके पर पहुंचे एसएसपी को देख शराबियों ने पूछा, “कौन हो तुम?” जवाब मिला, “एसएसपी हूं तुम्हारे शहर का.” ये सुनते ही शराबी गिलास-बोतल छोड़कर भाग खड़े हुए. इस अचानक कार्रवाई से हड़कंप मच गया और आठ लोगों को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया.

एसएसपी ऑफिस के नजदीक, तस्वीर महल के पास सार्वजनिक जमीन पर दुकान और ठेले लगाकर अवैध अतिक्रमण करने वाले 8 व्यक्तियों को पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है. पकड़े गए लोगों में प्रेस क्लब कैंटीन का संचालक भी शामिल है, जिसने अवैध रूप से ठेले और काउंटर लगवा रखे थे. ये लोग प्रेस क्लब वाली गली के सामने अवैध रूप से पानी, पकौड़ी और नमकीन आदि के काउंटर लगाकर सरकारी संपत्ति पर कब्जा कर चुके थे.

UP : यूपी में SIR के लिए OTP मांगे तो रहें सावधान! चुनाव आयोग ने दी चेतावनी, हो सकती है साइबर ठगी

0

यूपी के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने कहा कि अगर एसआईआर प्रक्रिया में कोई वोटर से ओटीपी मांगता है तो वो फर्जी या संदिग्ध हो सकता है.

उत्तर प्रदेश में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण यानी एसआईआर की प्रक्रिया का काम तेजी से चल रहे हैं. इस बीच साइबर अपराधी भी एक्टिव हो गए हैं जिसे लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने लोगों को अलर्ट किया है. उन्होंने वोटरों को ओटीपी ठगी से सावधान रहने की चेतावनी दी है. मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि एसआईआर की प्रक्रिया के दौरान मतदाताओं को सतर्क रहने की सलाह दी है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची शुद्धिकरण में बीएलओ द्वारा किसी तरह की ओटीपी नहीं मांगी जाती हैं. उन्होंने स्पष्ट किया इस पूरी प्रक्रिया के दौरान किसी भी चरण में वोटरों से ओटीपी नहीं ली जाती है.

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि SIR की प्रक्रिया के दौरान सभी बीएलओ घर-घर जाकर मतदाताओं को गणना प्रपत्र दे रहे हैं और फॉर्म भरवा रहे हैं. इस प्रक्रिया में ओटीपी की आवश्यकता नहीं है. उन्होंने वोटरों को अलर्ट जारी करते हुए कहा कि कुछ अराजक तत्व BLO बनकर लोगों से मोबाइल OTP मांग रहे हैं, ऐसे लोग फर्जी और संदिग्ध हैं.

चुनाव आयोग ने इस तरह के मामलों को साइबर ठगी की आशंका बताया हैं और लोगों को इन अफवाहों से सावधान रहने की अपील की है. अगर कोई आपसे फ़ोन करके, मैसेज करके या अन्य किसी तरह से एसआईआर के लिए ओटीपी मांगता है तो वोटर किसी भी स्थिति में उसके साथ अपना ओटीपी साझा न करें.

चुनाव आयोग ने कहा कि ऐसे लोग वोटरों से धोखाखड़ी कर सकते हैं. इन घटनाओं से बचने के लिए चुनाव आयोग ने लोगों को अपने बीएलओ से संपर्क करने की अपील की. चुनाव आयोग ने कहा कि वोटर ख़ुद भी गणना पत्र भरकर बीएलओ को जमा कर सकते हैं. नवदीप रिणवा ने सभी जिला निर्वाचन अधिकारियों को एसआईआर से जुड़ी अफवाहों को रोकने के लिए जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं ताकि एसआईआर की प्रक्रिया में लोग सावधान रहे और कोई गड़बड़ी न हो सके.

AHMEDABAD : अहमदाबाद रेलवे स्टेशन बनेगा देश का सबसे ऊंचा 16 मंजिला मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब, होंगी वर्ल्ड क्लास सुविधाएं

0

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का करीब 24 हजार करोड़ की लागत से पुनर्विकास का काम किया जा रहा है. जिसका मकसद स्टेशन को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाना है.गुजरात में अहमदाबाद के लोगों को जल्द ही एक बड़ी सौगात मिलने वाली हैं, यहां के कालूपुर रेलवे स्टेशन के नाम से चर्चित रेलवे स्टेशन को भारत का सबसे ऊँचे 16 मंजिला मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब के रूप में पुनर्विकसित किया जा रहा है. जिसमें पार्किंग से लेकर, ऑफिस और एयरपोर्ट जैसी आधुनिक सुविधाएं होंगी.

अहमदाबाद रेलवे स्टेशन का करीब 24 हजार करोड़ की लागत से पुनर्विकास का काम किया जा रहा है. जिसका मकसद स्टेशन को मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब बनाना है. जो देश का सबसे ऊंचा स्टेशन होने के साथ तमाम आधुनिक सुविधाओं से लेस होगा और 35 हेक्टेयर क्षेत्र में फैला होगा. इस मामले पर पश्चिम रेलवे के डीआरएम वेद प्रकाश ने कहा कि अहमदाबाद स्टेशन दुनिया के सबसे बड़े स्टेशन डेवलेपमेंट का हिस्सा है. इसमें 16 मंजिल फ्लोर का बिल्डिंग बनना है, इसके 15 मंजिल का हिस्सा बनकर तैयार हो गया है. नीचे दो अंडरग्राउंड और ऊपर के दो फ्लोर के पिलर भी बन गए हैं. स्टेशन तक आने के लिए एलिवेटेड रोड भी बनकर तैयार हो गए हैं.

डीआरएम ने कहा कि यहां दो से तीन लाख लोग आसानी आ जा सकते हैं. ये कंप्लीट मॉडल होगा, यानी चाहे मेट्रो, बस, बुलेट ट्रेन में जाना होगा तब कनेक्ट होगा. जगह-जगह एस्केलेटर, सीढ़ियां और लिफ्ट लगाई जाएंगी, जिससे किसी को कोई परेशानी नहीं होगी. इस स्टेशन का पुनर्निमाण कार्य साल 2027 तक पूरा होने की उम्मीद है. यहां पर यात्रियों को वर्ल्ड क्लास सुविधाएं होंगी ये मल्टी-मॉडल ट्रांसपोर्ट हब रेल, मेट्रो, बस और बुलेट ट्रेन के नेटवर्क से जुड़ा होगा. ख़ास बात ये है कि इसका डिज़ायनर और स्ट्रक्चर न्यूयॉर्क के हडसन हाई लाइन से प्रेरित है.

इस स्टेशन पर तीन हजार गाड़ियों के पार्किंग की व्यवस्था होगी. इसके अलावा इसमें दफ़्तर, होटल, गार्डन और मॉर्डन मॉल भी बनाए जाएंगे. इस स्टेशन के ग्राउंड लेवल पर पारंपरिक ट्रेन होंगी. जबकि अंडरग्राउंड लेवल सबवे का निर्माण किया जा रहा है. अपर लेवल से बुलेट ट्रेन की कनेक्टिविटी की जा रही है.

- Advertisement -

News of the Day