Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 303

NATIONAL : मेरठ जेल की बैरक नंबर 12A में भेजी गई मुस्कान, बेटी के जन्म के बाद मिलने नहीं आया कोई परिजन

0

मेरठ जेल के अधीक्षक ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद भी मुस्कान रस्तोगी से मिलने कोई परिजन नहीं आया है. नवजात राधा को देखने न उसके माता-पिता और न ही ससुराल पक्ष से कोई आया है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ में अपने पति सौरभ राजपूत की हत्या के मामले में जेल में बंद मुस्कान को मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल से छुट्टी दिए जाने के बाद नवजात बेटी के साथ मेरठ जेल की बैरक संख्या 12ए में भेज दिया गया है. जेल अधीक्षक वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान और उसकी बेटी पूरी तरह स्वस्थ हैं तथा बच्ची का टीकाकरण जेल परिसर में ही कराया जाएगा.

अधीक्षक के अनुसार, अब तक किसी भी पक्ष की ओर से बच्ची के डीएनए परीक्षण की लिखित मांग नहीं की गई है, इस कारण जेल प्रशासन ने डीएनए जांच की कोई प्रक्रिया शुरू नहीं की है, जेल सूत्रों ने बताया कि नियमित चिकित्सा जांच के दौरान मुस्कान के गर्भवती होने का पता चला था. सोमवार शाम करीब 6:50 बजे उसने मेडिकल कॉलेज में सामान्य प्रसव से बेटी को जन्म दिया था.

चिकित्सकों ने दोनों को स्वस्थ बताते हुए बुधवार दोपहर पुलिस सुरक्षा में वापस जेल भेजने का निर्देश दिया, जिसके बाद उन्हें पुलिस वाहन से जेल परिसर लाया गया. जेल सूत्रों के अनुसार मुस्कान को बैरक नंबर 12ए में रखा गया है, जहां पहले से छोटे बच्चों के साथ कई महिलाएं रहती हैं. उन्होंने बताया कि इस बैरक में मुस्कान और उसके बच्चे के अलावा 21 महिला कैदी और तीन बच्चे मौजूद हैं.

सूत्रों ने बताया कि बेटी के जन्म के बाद भी मुस्कान से मिलने कोई परिजन जेल नहीं पहुंचा. जेल अधीक्षक ने कहा कि मुस्कान के पिता प्रमोद रस्तोगी और मां कविता उसकी पहली बेटी पीहू की देखभाल कर रहे हैं, लेकिन नवजात राधा को देखने नहीं आए. वहीं सौरभ के परिवार की ओर से भी कोई जेल नहीं पहुंचा है.

वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि जेल के चिकित्सक नियमित रूप से मुस्कान और उसकी बेटी का स्वास्थ्य परीक्षण करेंगे. जेल सूत्रों ने बताया कि मुस्कान को पौष्टिक भोजन दिया जा रहा है और फिलहाल उससे कोई काम नहीं लिया जाएगा, एक माह बाद उससे हल्का काम कराया जाएगा. जेल में बच्चों के लिए क्रैच की सुविधा उपलब्ध है तथा बच्ची का आंगनबाड़ी में पंजीकरण भी कराया जाएगा. जेल नियमावली के अनुसार मां और बच्ची को सभी आवश्यक वस्तुएं उपलब्ध कराई जाएंगी.

बता दें कि मुस्कान को उसके पति सौरभ राजपूत की हत्या करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था. प्राथमिकी के अनुसार, इस साल तीन मार्च को दोनों ने मिलकर सौरभ की हत्या की और शव के टुकड़े करके उन्हें एक नीले ड्रम में भरकर सीमेंट का घोल डाल दिया. वारदात के बाद दोनों हिमाचल प्रदेश चले गए थे. बाद में मुस्कान ने अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी, जिसके आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज किया.

ENTERTAINMENT : 30 म‍िनट ICU के बाहर किया धर्मेंद्र का इंतजार, नहीं हो पाई थी मुमताज की आखिरी मुलाकात

सीनियर एक्ट्रेस मुमताज ने धर्मेंद्र के साथ बिताए पलों को याद करते हुए अपनी आखिरी मुलाकात न हो पाने के दर्द को शयर किया. उन्होंने बताया कि मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने की कोशिश नाकाम रही. मना किए जाने के बावजूद वो एक मौके के इंतजार में थीं, लेकिन असफल रहीं.

सीनियर एक्ट्रेस मुमताज ने धर्मेंद्र के साथ झील के उस पार और लोफर जैसी हिट फिल्मों में काम किया. एक्ट्रेस ने हाल ही में इस बॉलीवुड के ही-मैन के साथ बिताए हुए पलों को याद किया. साथ ही बताया कि कैसे उनकी धर्मेंद्र के आखिरी पलों में मुलाकात नहीं हो पाई. वो उनसे मिलने के लिए इंतजार कर रही थीं, लेकिन मिलना नसीब नहीं हो पाया.

धर्मेंद्र को यादकर मुमताज भावुक हो गईं और उन्होंने अपनी आखिरी बार मुलाकात ना हो पाने के दर्द को बयां किया. उन्होंने बताया कि वो धर्मेद्र संग अपनी दोस्ती को लेकर बेहद सेंसिटिव रही हैं. वो बोलीं कि उनकी एक्टर को आखिरी बार देख पाने की कोशिश नाकाम हो गई. मुमताज ने बताया कि उन्होंने मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में धर्मेंद्र से मिलने की कोशिश की, जहां उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के बाद भर्ती कराया गया था. वो अपने पुराने सह-कलाकार की एक झलक पाने की उम्मीद में अस्पताल पहुंचीं, लेकिन वहां दुख भरी खबर मिली.

उन्होंने कहा- मैं उन्हें देखने गई थी, लेकिन स्टाफ ने कहा कि वो वेंटिलेटर पर हैं और किसी को भी मिलने की इजाजत नहीं है. मैं 30 मिनट वहीं बैठी रही, उम्मीद थी कि शायद मिल पाऊं… लेकिन नहीं मिल सकी. मैं उन्हें देखे बिना ही लौट आई.ये निराशा मुमताज के दिल में बस गई, और वो आज भी उस पल को याद कर दुखी हो जाती हैं जब वो उन्हें एक आखिरी बार नहीं देख सकीं.

मुमताज ने बताया कि उन्होंने धर्मेंद्र से आखिरी बार 2021 में उनके घर पर मुलाकात की थी. ये एक ऐसी याद है जिसे वो बहुत संजोकर रखती हैं.उन्होंने कहा- मैं उनसे आखिरी बार 2021 में उनके घर मिली थी. वो मुलाकात बहुत प्यारी थी. वही हमारी आखिरी मुलाकात थी. उनके शब्दों में उनके लिए गहरा दर्द और ये दुख झलकता है कि वही मुलाकात अब उनकी आखिरी याद बन गई.

मुमताज ने धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी के लिए गहरी संवेदना जताई और कहा कि ये दुख उनके लिए बेहद भारी होगा. उन्होंने कहा- मुझे उनके परिवार और हेमा जी के लिए बहुत दुख है. वो हमेशा उनसे बहुत जुड़ी रहीं. ये दुख उन्हें बहुत गहराई से महसूस हो रहा होगा. वो सच में उनसे बहुत प्यार करती थीं.

मंगलवार को मुमताज ने धर्मेंद्र के साथ अपनी पुरानी तस्वीरें शेयर की थीं. इनमें फिल्मों की कुछ झलकियां और एक अनसीन ग्रुप फोटो शामिल थी, जिनमें अंजू महेंदरू, पूनम सिन्हा, जैकी श्रॉफ, डैनी डेंजोंगपा, तलत अजीज के साथ खुद मुमताज और धर्मेंद्र शामिल थे. इन्हें शेयर कर उन्होंने लिखा था- धरम जी, आप थे और हमेशा हमारे साथ रहेंगे. आपकी आत्मा को शांति मिले!

BIHAR : जिस पत्नी के कत्ल में पति जेल में बंद, वो बॉयफ्रेंड के साथ मिली जिंदा… पांच महीने बाद ऐसे खुला राज

0

बिहार के मोतिहारी जिले में बेहद चौंका देने वाला मामला सामने आया है. यहां एक महिला को मृत मानकर उसके पति को हत्या के आरोप में जेल भेज दिया गया, जबकि पति कहता रहा कि वो कहीं चली गई है, वो जिंदा है. अब पांच महीने बाद वो महिला दिल्ली में अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिली है.

बिहार के मोतिहारी में हैरान कर देने वाली कहानी सामने आई है. यहां एक व्यक्ति अपनी जिस पत्नी की हत्या के आरोप में पांच महीने से जेल में है. वो पत्नी जिंदा सही सलामत अपने प्रेमी के साथ दिल्ली में पकड़ी गई है. यह मामला काफी पेचीदा हो गया है. जब ये पूरी कहानी सीनियर अफसरों के संज्ञान में आई तो पुलिस ने तत्परता दिखाई. अब महिला को बरामद कर मोतिहारी कोर्ट में पेश कर दिया गया है.

दरअसल, ये मामला अरेराज के वार्ड नंबर दस का है. यहां रहने वाले रंजीत कुमार पर पत्नी की हत्या का आरोप उसके ससुराल पक्ष ने लगाया था. रंजीत बार-बार पुलिस से गुहार लगाता रहा, सीसीटीवी फुटेज भी देता रहा कि उसकी पत्नी घर से कहीं चली गई है, उसकी मौत नहीं हुई है, लेकिन पुलिस मानने को तैयार नहीं थी. पुलिस ने रंजीत कुमार की गुहार सुनने की बजाय उसे अरेस्ट कर लिया.

वहीं रंजीत कुमार के पिता न्याय की गुहार लगा रहे थे. मामला जब कोर्ट में पहुंचा और कोर्ट ने जब चार्जशीट और सबूत मांगा तो पुलिस महिला की हत्या का सबूत नहीं दे सकी. बाद में पुलिस को जानकारी मिली कि महिला नोएडा में छिपकर रह रही है. इसके बाद पीड़ित परिवार ने अपने पैसे खर्च कर पुलिस के साथ महिला का पता लगाया और पुलिस उसे बरामद कर लाई. वहीं रंजीत कुमार के पिता ने कहा कि दिल्ली तक जाने में करीब 20 हजार रुपये खर्च हो गए. हम लोग लगातार पुलिस से गुहार लगाते रहे, पुलिस मानने को तैयार नहीं थी, लेकिन सत्य की जीत हुई और हमारा बेटा निर्दोष निकला.

पीड़ित रंजीत कुमार के वकील ने कहा कि मामला पूरी तरह अनुसंधान का था. पुलिस ने ठीक से अनुसंधान नहीं किया, जिसके कारण एक निर्दोष व्यक्ति 5 महीने से जेल में है. ऐसी स्थिति में पुलिस पर भी कार्रवाई होनी चाहिए. जिस महिला ने मानसिक प्रताड़ना दी है, उस पर मानहानि का केस चलना चाहिए. वहीं इस पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ कुमार रवि ने कहा कि इस तरह का मामला संज्ञान में आया है. मामले की जांच कराई जा रही है. हर बिंदु पर पुलिस जांच करेगी. जो भी गड़बड़ी होगी, उस पर कार्रवाई होगी.

NATIONAL : शादी की खुशियां मातम में बदलीं, दूल्हे की कार ने पिता को रौंदा, दुल्हन का भाई गंभीर

0

बलांगीर में एक शादी की खुशियां मातम में बदल गईं. दूल्हे की कार अचानक आगे बढ़ते हुए बारातियों को रौंदती चली गई. हादसे में दूल्हे के पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल है. पुलिस ने वाहन की तकनीकी खराबी या ड्राइवर की गलती की जांच शुरू कर दी है. दुखद घटना के बावजूद शादी की रस्में पूरी की गईं.

ओडिशा के बलांगीर जिले में मंगलवार देर रात एक दर्दनाक हादसे ने शादी का जश्न पल भर में गम में बदल दिया. बेलपाड़ा थाना क्षेत्र के मंडल गांव में दूल्हे की कार अचानक तेज़ी से आगे बढ़ गई और बारात में नाच रहे लोगों को कुचल दिया. इस घटना में दूल्हे के पिता गिभलू बाग की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया.

जानकारी के मुताबिक, दूल्हे का परिवार लोइसिंहा थाना क्षेत्र के अमपाली गांव से शादी समारोह में शामिल होने मंडल गांव पहुंचा था. रात में बारात शुरू हुई और ढोल-नगाड़ों के बीच रिश्तेदार दूल्हे की कार के आगे नाचने लगे. यह प्रथा स्थानीय शादियों में आम है.

इसी दौरान दूल्हे को लेकर जा रही कार अचानक ज़ोर से आगे बढ़ गई और नाचते हुए बारातियों को रौंद डाला. टक्कर इतनी तेज़ थी कि दूल्हे के पिता गिभलू बाग की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं दुल्हन का भाई गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे तुरंत नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है.

इस दुखद घटना के बाद दोनों परिवारों में शोक का माहौल था लेकिन आपसी सहमति से तय किया गया कि शादी की रस्में जारी रहें. परिवारों का कहना था कि अधूरा विवाह और भी अधिक समस्याएं पैदा कर सकता था, इसलिए भारी दिल के साथ कार्यक्रम पूरा किया गया.

सूचना मिलते ही बेलपाड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हादसे की जांच शुरू की. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए पटनागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया है.अब पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि क्या गाड़ी में कोई तकनीकी खराबी आई थी? या चालक से कोई अचानक गलती हुई?

NATIONAL : अस्पताल से गायब हुआ एक दिन का नवजात, परिवार का हंगामा, नर्स पर लगाए गंभीर आरोप

0

कुशीनगर मेडिकल कॉलेज से एक दिन के नवजात शिशु के अचानक गायब होने से हड़कंप मच गया. परिवार ने अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और शक के आरोप लगाए, जबकि पुलिस ने नर्सों और गार्डों से पूछताछ शुरू कर दी है. ASP सिद्धार्थ वर्मा ने मामले को गंभीर बताते हुए जांच सर्किल ऑफिसर को सौंप दी है. तमाम कोशिशों के बावजूद नवजात का अभी तक कोई सुराग नहीं मिला है.

उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कुशीनगर मेडिकल कॉलेज के स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट (SNCU) से एक दिन का नवजात शिशु रहस्यमय परिस्थितियों में गायब हो गया. घटना के बाद अस्पताल प्रशासन से लेकर पुलिस विभाग तक में हड़कंप मच गया है. परिवार लगातार अस्पताल स्टाफ पर लापरवाही और संदेह जताते हुए धरना और विरोध कर रहा है.

जानकारी के अनुसार, मंगलवार शाम प्रदीप कुमार की पत्नी रीना ने एक बेटा जन्मा था. जन्म के तुरंत बाद एक स्टाफ नर्स ने बताया कि बच्चे को सांस लेने में दिक्कत है, जिसके चलते उसे स्पेशल न्यूबॉर्न केयर यूनिट में भर्ती कर दिया गया. परिवार को उम्मीद थी कि बच्चे की हालत जल्दी सुधरेगी, लेकिन अगले ही दिन सुबह हालात पूरी तरह बदल गए.

बुधवार सुबह जब प्रदीप अपने नवजात बेटे को देखने SNCU पहुंचे, तो उन्होंने पाया कि बच्चा वहां मौजूद नहीं है. हैरानी की बात यह थी कि अस्पताल के रजिस्टर में बच्चे का नाम दर्ज था, लेकिन वार्ड में उसका कोई पता नहीं था. परिवार ने हंगामा शुरू कर दिया और तुरंत पुलिस को सूचना दी. परिजनों का आरोप है कि अस्पताल की एक स्टाफ नर्स की भूमिका संदिग्ध है और उसी की लापरवाही से बच्चा गायब हुआ है.

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वार्ड में तैनात नर्सों और सुरक्षा गार्डों से पूछताछ की. मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ASP) सिद्धार्थ वर्मा और पडरौना सर्किल ऑफिसर भी अस्पताल पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया. ASP वर्मा ने कहा कि यह ‘अत्यंत गंभीर मामला’ है और इसकी जांच सर्किल ऑफिसर को सौंपी गई है. उन्होंने आश्वासन दिया कि हर संभव दिशा में जांच की जा रही है.

MAHARASHTRA : मामूली बहस में हैवान बना पति, पत्नी की गला घोंटकर हो गया फरार

0

डोंबिवली के कोलेगांव इलाके में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात में पति ने मामूली झगड़े के दौरान पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. मृतका की पहचान ज्योति धाहिये के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पति पोपट धाहिये हत्या के बाद फरार हो गया. मानपाड़ा पुलिस ने आरोपी की तलाश में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, जिससे इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के डोंबिवली के कोलेगांव इलाके में बुधवार देर रात एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जिसने पूरे क्षेत्र को हिला कर रख दिया. जानकारी के अनुसार, यहां एक मामूली घरेलू झगड़े ने इतना भयावह रूप ले लिया कि पति ने अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया. मृतका की पहचान ज्योति धाहिये के रूप में हुई है, जबकि आरोपी पोपट धाहिये की तलाश में पुलिस ने खोज अभियान तेज कर दिया है.

NATIONAL : ₹5 लाख दो, 12 करोड बना देंगे! लाल कपड़े में लपेटकर मटके में डालवाए रुपए और बिजनेसमैन भेजा शमशान, घर लौटा तो उड़ गए होश

0

गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान ने विक्की से कहा कि मटके में शमशान से शक्तियां आएंगी और 3 लाख रुपए 12 करोड़ बन जाएंगे. इसके बाद उन्होंने विक्की से कहा कि तब तक आप शमशान जाकर मंत्रों का जाप कर आओ.

मध्य प्रदेश के खरगोन में ‘धन वर्षा’ के लालच में एक सनसनीखेज ठगी का मामला सामने आया है. एक फील्ड मैनेजर और उसके साथियों को जादू टोना कर 5 लाख रुपए को 12 करोड़ बनाने का झांसा देकरठगों ने 3 लाख रुपए हड़प लिए। इस वारदात में चौंकाने वाली बात यह है कि मुख्य आरोपी एक मुस्लिम बाबा था, जिसने ठगी करने के लिए सनातन का चोला ओढ़ रखा था।

कोतवाली थाना इलाके का यह मामला है. कुम्हारखेड़ा निवासी फील्ड मैनेजर विक्की चौहान ने अपने परिचित कॉलोनाइजर हरीश जैन और प्रॉपर्टी ब्रोकर राजू अवस्थी के साथ थाने में शिकायत दर्ज कराई है. इसके मुताबिक, ”मैं उमारखेड़ी रोड पर पुलिया के आगे खड़ा था. तभी मेरे पास एक सफेद रंग की फोर्ड कार आई और इसमें से दो पुरुष और एक महिला सवार थे. उन्होंने मुझसे कहा हम तीनों जादू टोने से पैसों की बारिश करते हैं. अगर आप 5 लाख दोगे तो 12 करोड रुपए बना देंगे.

विक्की ने कहा, ”मेरे पास अभी ₹3 लाख हैं. तो तीनों ने मुझसे कहा कि हम जादू टोने से तुम्हारे ₹3 लाख को 12 करोड़ बना देंगे. बस तुम्हें पूजा का कुछ सामान लाना है और क्रिया करने के लिए किसी कमरे का इंतजाम करना होगा. मैं तीनों (रितिक कंगाली, गोविंद महाराज और नेहा शर्मा ) को अपने साथ अपने घर ले गया.

फरियादी विक्की तीनों को अपने साथ अपने घर ग्राम कुम्हारखेड़ा ले गया और स्टोर रूम में मटका ,अगरबत्ती , लाल कपड़ा , मिठाई, फूल, इत्यादि सामान लाकर दिया. विक्की ने उन्हें ₹3 लाख नकद दिए, जिसे गोविंद महाराज और नेहा शर्मा ने लाल कपड़े में रखवाकर एक मटके में बंद कर दिया.

इनमें से एक गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान ने विक्की से कहा कि थोड़ी देर में इसमें शमशान से शक्तियां आएंगी और 3 लाख रुपए 12 करोड़ बन जाएंगे. इसके बाद उन्होंने विक्की को शमशान जाकर मंत्रों का जाप करने को कहा.

विक्की चौहान के शमशान जाते ही तीनों आरोपी फोर्ड कार (MP09CG3321) से फरार हो गए. वापस आकर विक्की ने स्टोर रूम खोलकर देखा तो मटके के अंदर लाल कपड़े में रखे ₹3 लाख नकद भी गायब थे, जिससे विक्की के होश उड़ गए.

पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए घटनास्थल और आसपास के संभावित रास्तों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और आरोपियों की कार को चिह्नित किया. पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपियों की पहचान गोविंद महाराज उर्फ शेख रहमान (मदीना नगर, इंदौर), रितिक कंगाली (सतवास, देवास) और नेहा शर्मा (सुदामा नगर, इंदौर)के रूप में हुई है. पुलिस ने ठगी के ₹3 लाख रुपए और घटना में इस्तेमाल करीब 4 लाख रुपए की फोर्ड कार जब्त कर ली है.

NATIONAL : ‘एक लाख रुपया भी ले गई साहब…’,जीजा संग साली फरार,पिता ने लगाई पुलिस से गुहार

0

बांदा जिले में एक युवती के लापता होने का हैरान करने वाला मामला सामने आया है. परिवार का आरोप है कि लड़की अपने सगे जीजा के साथ घर से एक लाख रुपये और गहने लेकर गायब हो गई है. परेशान पिता ने पुलिस से गुहार लगाई, जिसके बाद पैलानी पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस सर्विलांस के जरिए युवती की तलाश में जुटी है और जल्द बरामदगी का दावा कर रही है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां कथित तौर पर एक युवती अपने सगे जीजा संग रफूचक्कर हो गयी. लड़की के पिता का कहना है कि लड़की घर से एक लाख रुपये कैश भी ले गयी है. पीड़ित पिता ने पुलिस से बेटी की खोजबीन की गुहार लगाई है. पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके सर्विलांस के माध्यम से उसे ट्रेस करना शुरू भी कर दिया है. पुलिस अधिकारी का दावा है कि जल्द ही उसे बरामद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : सेबी का बड़ा प्रस्ताव, निवेशकों के लिए दस्तावेज प्रक्रिया सरल बनाने की कही बात

0

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने कहा, ‘‘दस्तावेजों के गैर-मानकीकरण और पंजीयक हस्तांतरण एजेंट (आरटीए) सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा अपनाए गए अलग-अलग तरीकों के कारण, निवेशकों को विभिन्न सूचीबद्ध कंपनियों के लिए अलग-अलग दस्तावेज तैयार करवाने में परेशानी होती है.’’

नियामक ने यह भी कहा कि सरलीकृत दस्तावेज का लाभ उठाने के लिए मौजूदा पांच लाख रुपये की सीमा कई साल पहले निर्धारित की गई थी. तब से, देश का प्रतिभूति बाजार पूंजीकरण, निवेशक भागीदारी और औसत निवेश आकार के मामले में काफी आगे बढ़ गया है.

सरलीकृत होंगे दस्तावेज

सरलीकृत दस्तावेज व्यवस्था के तहत, निवेशकों को एफआईआर, पुलिस शिकायत, अदालती आदेश या अखबारों में विज्ञापन की प्रतियां दाखिल करने से छूट दी गई है. इस पर गौर करते हुए सेबी ने कहा कि व्यक्तिगत प्रतिभूति होल्डिंग्स का मूल्य काफी बढ़ गया है. परिणामस्वरूप, पहले की सीमा को बनाए रखना अब वर्तमान बाजार की वास्तविकताओं के अनुरूप नहीं है और निवेशकों के लिए प्रक्रिया संबंधी बाधाएं पैदा करता है.

सेबी ने अपने परामर्श पत्र में कहा, ‘‘उपरोक्त बातों को ध्यान में रखते हुए और निवेशकों को निवेश में आसानी और प्रक्रियात्मक सुविधा प्रदान करने के लिए, डुप्लिकेट यानी प्रतिलिपि प्रतिभूतियों के जारी करने के लिए सरलीकृत दस्तावेज व्यवस्था की सीमा पांच लाख रुपये से बढ़ाकर 10 लाख रुपये करने का प्रस्ताव है.’’

इस प्रक्रिया को और अधिक व्यवस्थित बनाने के लिए, नियामक ने एक सामान्य हलफनामा-सह-क्षतिपूर्ति फॉर्म शुरू करने का प्रस्ताव दिया है, जिससे प्रतिलिपि प्रतिभूतियां प्राप्त करने की लागत भी कम होगी. इसके अतिरिक्त, यह प्रस्ताव किया गया है कि निवेशक शिक्षा एवं संरक्षण निधि प्राधिकरण द्वारा अपनाई गई गतिविधियों के अनुरूप, स्टाम्प शुल्क निवेशक के निवास राज्य के आधार पर लगाया जाए.

वर्तमान में, प्रतिलिपि प्रतिभूतियां जारी करने के लिए, निवेशकों को कई दस्तावेज देने की जरूरत होती है. इसमें प्रतिभूति और प्रमाणपत्र संख्या का विवरण देने वाली एफआईआर या पुलिस शिकायत की प्रतियां, समाचार पत्रों में विज्ञापन और गैर-न्यायिक स्टाम्प पेपर पर निष्पादित अलग-अलग हलफनामे और क्षतिपूर्ति बॉन्ड शामिल हैं.

BOLLYWOOD : निधन के बाद हेमा मालिनी को सताई धर्मेंद्र की याद, इमोशनल होकर शेयर की ढेर सारी यादें

0

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र इस दुनिया को 24 नवंबर को छोड़कर चले गए थे. धर्मेंद्र के जाने से उनका पूरा परिवार टूट गया है. धर्मेंद्र के परिवार की तरफ से अभी तक कोई पोस्ट शेयर नहीं किया गया है. अब उनकी पत्नी हेमा मालिनी को उनकी याद बहुत सता रही है. उन्होंने धर्मेंद्र को याद करते हुए ढेर सारी फोटोज शेयर की हैं. धर्मेंद्र के निधन के बाद हेमा मालिनी का पहला रिएक्शन सामने आया है.

हेमा मालिनी का पहला रिएक्शन

हेमा मालिनी ने धरमजी को याद करते हुए एक लंबा-चौड़ा पोस्ट शेयर किया है. उन्होंने लिखा- ‘धरम जी, वो मेरे लिए बहुत कुछ थे. प्यारे पति, हमारी दो बेटियों, ईशा और अहाना के प्यारे पिता, दोस्त, फिलॉसफर, गाइड, कवि, जरूरत के हर समय मेरे साथ रहने वाले-असल में, वो मेरे लिए सब कुछ थे! और हमेशा अच्छे और बुरे समय में मेरे साथ रहे हैं. उन्होंने अपने आसान, दोस्ताना व्यवहार से मेरे परिवार के सभी सदस्यों को अपना बना लिया था, हमेशा उन सभी में प्यार और दिलचस्पी दिखाते थे.’हेमा मालिनी ने आगे लिखा- ‘एक पब्लिक पर्सनैलिटी के तौर पर, उनका टैलेंट, उनकी पॉपुलैरिटी के बावजूद उनकी विनम्रता, और उनकी यूनिवर्सल अपील ने उन्हें सभी लेजेंड्स में एक यूनिक आइकॉन बनाया. फिल्म इंडस्ट्री में उनकी हमेशा रहने वाली शोहरत और कामयाबियां हमेशा रहेंगी. मेरा पर्सनल नुकसान शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता और जो खालीपन पैदा हुआ है, वह मेरी बाकी ज़िंदगी तक रहेगा. सालों तक साथ रहने के बाद, मेरे पास कई खास पलों को फिर से जीने के लिए बहुत सारी यादें बची हैं.’

कुछ खास पल किए शेयर

हेमा मालिनी ने धरमजी के साथ ढेर सारी और भी फोटोज शेयर की हैं. जिसमें दोनों साथ में बहुत प्यारे लग रहे हैं.

- Advertisement -

News of the Day