Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 305

NATIONAL : मोबाइल गेम की ऐसी लत! मां ने नहीं दिया फोन रिपेयरिंग का पैसा तो 13 साल के बच्चे ने दे दी जान

0

बेगूसराय के पहाड़ी गाछी गांव में 13 वर्षीय रवि कुमार ने मोबाइल गेम खेलने के लिए खराब मोबाइल ठीक कराने के पैसे न मिलने पर आत्महत्या कर ली. मां द्वारा फोन पर डांटने और रुपये देने से इनकार करने के बाद उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना से पूरे गांव में सदमा है और पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

बिहार में बेगूसराय जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के पहाड़ी गाछी गांव में गुरुवार की सुबह एक 13 वर्षीय बच्चे ने आत्महत्या कर ली. मृतक रवि कुमार मोबाइल गेम खेलने का आदी था और पिछले कई दिनों से अपना खराब मोबाइल ठीक करवाने के लिए पैसे मांग रहा था. आर्थिक रूप से कमजोर दादा ने रुपये देने से इनकार किया और माता-पिता से मांगने को कहा, जिसके बाद रवि ने अपनी मां से बात की, लेकिन वहां से भी डांट फटकार मिलने पर वह नाराज हो गया.

रवि के पिता चंदन दास और मां केरल में मजदूरी करते हैं,जबकि वह गांव में अपने दादा शंकर दास और दादी के साथ रहता था. घटना से एक दिन पहले 21 नवंबर को उसने अपनी मां को फोन करके मोबाइल ठीक कराने के लिए 1000 रुपये की मांग की थी.मां ने उसकी मोबाइल गेम खेलने की आदत को लेकर नाराजगी जताई और रुपये भेजने से मना कर दिया. यह बात रवि को बुरी लगी और वह चुपचाप कमरे में चला गया.

22 नवंबर की सुबह जब दादा-दादी काम के लिए बाहर गए, तो रवि ने घर को अंदर से बंद कर लिया और साड़ी के सहारे फांसी लगा ली. कुछ समय बाद जब शंकर दास वापस लौटे और दरवाजा अंदर से बंद मिला,तो उन्होंने पीछे से सीढ़ी लगाकर घर में प्रवेश किया. अंदर रवि का शव फंदे से लटका मिला.

मालूम हुआ कि रवि की बहन भी 2 साल पहले इसी जगह फांसी लगाकर आत्महत्या कर चुकी है.रवि के दादा शंकर दास ने बताया कि वह मोबाइल पर लगातार गेम खेलता था. मोबाइल खराब हो गया इस वजह से उसने मां से रुपया मांगा. मां ने डांट फटकार की और रुपया नहीं दिया, इसी से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पोस्टमार्टम करा कर परिजनों को सौंप दिया है.

घटना की सूचना रवि के मां पिता को दी गई है जो केरल से चल चुके हैं और आज उनके पहुंचने की संभावना है. घटना के बाद आज पूर्व मेयर सह मेयर प्रतिनिधि संजय कुमार भी पीड़ित परिजनों से मुलाकात की और कहा कि दुखद घटना है कि मोबाइल में बच्चे व्यस्त हो रहे हैं और मोबाइल गेम खेलने के लिए आत्महत्या तक कर रहे हैं जो दुखद है. वहीं पड़ोसी लालू राम ने बताया कि रवि मोबाइल पर गेम खेलने का आदी था और मोबाइल खराब होने पर रुपया नहीं मिलने से नाराज होकर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या की है.

ENTERTAINMENT : इस गुजराती फिल्म ने रच दिया इतिहास, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना डाला ये तगड़ा रिकॉर्ड, हाथ मलते रह गए अजय देवगन- फरहान अख्तर

गुजराती सिनेमा अपने अब तक के सबसे शानदार पलों में से एक का गवाह बन रहा है, और इसका सारा क्रेडिट अंकित सखिया की ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ को जाता है. करण जोशी, रीवा राछ, श्रुहाद गोस्वामी, अंशु जोशी और किन्नल नायक स्टारर इस फिल्म ने इतिहास रच दिया है. रिलीज के 47 दिनों में छप्परफाड़ कमाई कर चुकी ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ ने एक नया रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. हैरानी की बात ये है कि ये अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 और फरहान अख्तर की 120 बहादुर सहित कई फिल्मों के आग डंके की चोट पर नोट छाप रही है.

जब क्षेत्रीय सिनेमा की बात आती है तो आमतौर पर तेलुगु या तमिल या कन्नड़ सिनेमा का दबदबा होता है, लेकिन यह पहली बार है जब किसी गुजराती फिल्म ने सभी को चौंका दिया है और इंडस्ट्री की ध्यान खींचा है. दरअसल हम बात कर रहे हैं ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ की जिसने 47 दिनों में 76.55 करोड़ रुपये की चौंका देने वाली कमाई कर डाली है. इसी के साथ ये न केवल अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली गुजराती फिल्म बन गई है, बल्कि 2025 की 36वीं सबसे बड़ी भारतीय हिट के रूप में नेशनल चार्ट में भी एंट्री कर गई है.

50 लाख रुपये के मामूली बजट पर बनी इस फिल्म ने ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ को पहले ही एक ऑलटाइम ब्लॉकबस्टर बना दिया है. दिलचस्प बात ये हैं कि ऐसी इंडस्ट्री में जहां ज़्यादातर फ़िल्में पहले कुछ हफ़्तों में ही टॉप पर पहुंच जाती हैं वहां ‘लालो-कृष्णा सदा सहायते’ का सफ़र उल्टा रहा. दरअसल फिल्म ने पहले हफ़्ते में 33 लाख रुपये और दूसरे हफ़्ते में 27 लाख रुपये की कमाई के साथ मामूली शुरुआत की. आमतौर पर, ऐसे आंकड़े इस बात का संकेत देते हैं कि फ़िल्म सिनेमाघरों से बाहर हो जाएगी, लेकिन यहीं से इस फ़िल्म की किस्मत बदल गई. पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ और दर्शकों के साथ इमोशनल कनेक्शन के दम पर, लालो ने तीसरे हफ़्ते में 62 लाख रुपये की कमाई के साथ एक शानदार ग्रोथ दिखाई.

फिर इस फिल्म की चौथे हफ्ते की कमाई किसी चमत्कार की तरह 12.08 करोड़ रुपये तक पहुंच गई, जो किसी गुजराती भाषा की फिल्म के लिए अब तक की सबसे बड़ी छलांग है. पांचवें हफ्ते में 25.70 करोड़ रुपये की सनसनीखेज कमाई करने के बाद तो ये ब्लॉकबस्टर बन गई. इसके बाद छठे हफ्ते में इसने 24.40 करोड़ रुपये कमाए. जिससे साबित हुआ कि लालो लगभग पूरी तरह से बार-बार देखने वालों और जनता के जबरदस्त सपोर्ट के दम पर चल रही है.

फिल्म की ये शानदार दौड़ सातवें हफ्ते में भी जारी रही. फिल्म ने अकेले सातवें वीकेंड में 9.95 करोड़ रुपये जोड़े. 46वें दिन (सोमवार) को लालो ने 1.50 करोड़ रुपये कमाए और इसके एक दिन बाद, 47वें दिन, फिल्म ने 1.70 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया जिससे इसकी कुल कमाई अब 76.55 करोड़ रुपये हो गई है.

इसके साथ ही, लालो – कृष्णा सदा सहायता ने राजकुमार राव और वामिका गब्बी की भूल चूक माफ (72.3 करोड़ रुपये) के लाइफटाइम कलेक्शन को पीछे छोड़ दिया है. इसने प्रदीप रंगानाथन की ड्यूड के 73.13 करोड़ रुपये के कलेक्शन को भी मात दे दी है. यह अब सभी भारतीय भाषाओं में इस साल की 36वीं सबसे बड़ी हिट है, जो गुजराती सिनेमा के लिए एक बड़ी उपलब्धि है. ट्रेंड को देखते हुए फिल्म का थिएटर रन अभी खत्म होने से बहुत दूर है, उम्मीद है कि फिल्म जल्द ही 80 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लेगी और 85 करोड़ रुपये के आंकड़े की ओर बढ़ेगी.

NATIONAL : छत्तीसगढ़ में भयानक हादसा, ट्रक-कार की टक्कर में 5 की मौत- 3 घायल

0

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में दर्दनाक सड़क दुर्घटना हो गई जिसके चलते 5 लोगों की मौत हो गई है और 3 लोग घायल हो गए हैं. पुलिस ने घायलों को अस्पताल में इलाज के लिए भेज दिया है.

जांजगीर थाना क्षेत्र के ग्राम सुकली में देर रात एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हुआ. जहां तेज रफ्तार ट्रक और स्कॉर्पियो की जोरदार टक्कर हो गई जिसमें 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं 3 लोग घायल हो गए.

जो 3 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं उन्हें नाजुक हालत में हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. पुलिस अधिकारी ने बताया कि नवागढ़ निवासी ग्रामीण वाहन से बारात में गए थे और जब वह वापस लौट रहे थे तब ही सुकाली गांव में उनके वाहन की टक्कर ट्रक से हो गई.

कश्यप, पिता–कोमल कश्यप (उम्र 27), पोमेश्वर जलतारे, पिता–पुरुषोत्तम जलतारे (उम्र 33), भूपेंद्र साहू पिता–रेशम साहू (उम्र 40), कमलनयन साहू, पिता–रामचरण साहू (उम्र 22) के रूप में की गई है. हादसा इतना भीषण था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए. सूचना मिलने के बाद जांजगीर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा और मामले की जांच में जुटी गई.

ENTERTAINMENT : दूसरी बार पिता बनेंगे अर्जुन बिजलानी? शादी के 12 साल बाद प्रेग्नेंट हुई वाइफ

टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक माने जाने वाले अर्जुन बिजलानी आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं, फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ को लेकर हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हो.टीवी के पॉपुलर एक्टर में से एक माने जाने वाले अर्जुन बिजलानी आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाए रहते हैं, फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ को लेकर हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हो.

अर्जुन बिजलानी हाल ही में अशनीर ग्रोवर के रिएलिटी शो राइज एंड फॉल के विनर बने हैं.इसी बीच अब वो अपनी शादीशुदा लाइफ को लेकर एक बार फिर से लाइमलाइट में छा गए हैं.

कुछ दिनों पहले खबरें आई थीं कि अर्जुन बिजलानी शादी के 12 साल बाद अपनी वाइफ नेहा स्वामी से तलाक ले रहे हैं. अब खबरें हैं कि वो दूसरी बार पिता बनने वाले हैं.अब अर्जुन बिजलानी ने अपनी वाइफ नेहा की दूसरी प्रेग्नेंसी पर खुलकर बात की है. एक्टर ने फिल्मीज्ञान को दिए इंटरव्यू कहा कि मैंने हाल ही में ये अफवाह सुनी है कि नेहा दोबारा प्रेग्नेंट है.

अर्जुन ने आगे बताया कि हाल ही में भारती सिंह का बेबी शॉवर हुआ था. उस दौरान उनकी टीम ने कुछ तस्वीरें पोस्ट कर दीं. उसके बाद लोगों ने उन्हें बधाईयां देनी शुरू कर दी.

अर्जुन ने कहा कि फिर मैंने लोगों से कहा कि हमारा बेबी शॉवर नहीं है. भारती का है, आगे फोटोज देखो अपने आप सब पता लग जाएगा.अर्जुन ने ये कहकर इन खबरों पर विराम लगा दिया है कि वो दूसरी बार पिता नहीं बनने वाले हैं.मालूम हो 2013 में एक्टर ने नेहा स्वामी संग शादी की थी.

शादी के दो साल बाद एक्टर एक बेटे के पिता बने थे. अर्जुन ने इंटरव्यूमें ये भी कहा कि जब उन्हें फैंस से अटेंशन मिलती है तो काफी अच्छा लगता है.
बता दें कई इंटरव्यू में अर्जुन ने बताया है कि जब उनकी वाइफ पहली बार प्रेग्नेंट थीं तो उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं थी. ऐसे में वो बच्चे को रखना नहीं चाहते थे. लेकिन,. जैसे ही अबॉर्शन के लिए अपनी वाइफ को लेकर अस्पताल पहुंचे, उन्हें काम के लिए कॉल आ गई तो उन्होंने अपना फैसला बदल दिया.

MUMBAI : जन्मदिन मनाने के बहाने छात्र को जिंदा जलाने की कोशिश, 5 दोस्त गिरफ्तार

0

मुंबई में 21 वर्षीय छात्र अब्दुल को जन्मदिन मनाने के बहाने पांच दोस्तों ने पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश की. घटना CCTV में कैद हो गई है. सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस जांच कर रही है.जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला न केवल हैरान करने वाला है बल्कि इंसानियत को शर्मसार करने वाला भी है. घटना मंगलवार ( 25 नवंबर) की रात की है.

पीड़ित के भाई के अनुसार, रात 12 बजे अब्दुल के पांच दोस्तों अयाज मालिक, अशरफ मलिक और तीन अन्य ने उसे फोन कर नीचे बुलाया. उन्होंने कहा कि वे उसका जन्मदिन सेलिब्रेट करना चाहते हैं. जैसे ही अब्दुल नीचे आया, दोस्तों ने उसे केक काटने के लिए कहा. पीड़ित के अनुसार, केक काटने के दौरान दोस्तों ने अचानक उस पर अंडे और पत्थर फेंकने शुरू कर दिए. अब्दुल ने विरोध किया और कारण पूछा, लेकिन इससे पहले कि वह कुछ समझ पाता, अशरफ मलिक ने स्कूटी से निकाला गया ज्वलनशील पदार्थ उसकी ओर फेंक दिया.

पीड़ित ने बताया कि जैसे ही बोतल फेंकी गई, उसे पेट्रोल की गंध आई. उसने जोर से चिल्लाया ‘तुम क्या कर रहे हो?’, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी. उसके शरीर में आग पकड़ चुकी थी. सीसीटीवी फुटेज में यह पूरा दर्दनाक दृश्य साफ दिखाई देता है, जिसमें अब्दुल आग से घिरा हुआ अपनी जान बचाने के लिए दौड़ता दिख रहा है. घटना के बाद पांचों आरोपी वहां से फरार हो गए.

स्थानीय लोगों की मदद से अब्दुल को तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां वह गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में भर्ती है. डॉक्टरों ने बताया कि उसके शरीर का बड़ा हिस्सा जल चुका है और अभी उसकी हालत नाजुक बनी हुई है. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर सभी पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें 29 नवंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है.

जांच अधिकारी ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोस्तों ने यह सब ‘मस्ती’ के नाम पर किया, लेकिन यह मस्ती किस हद तक खतरनाक और जानलेवा हो सकती है, इसका अंदाजा उन्हें भी नहीं था या शायद था भी. फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और यह जानने की कोशिश कर रही है कि घटना के पीछे कोई पुरानी रंजिश या विवाद तो नहीं था. इस वारदात ने फिर एक बार सवाल खड़ा कर दिया है क्या दोस्तों पर भरोसा करना अब भी सुरक्षित है.

MP: सीहोर VIT यूनिवर्सिटी में भड़का छात्रों का गुस्सा, कैंपस के वाहनों में लगाई आग

0

इंदौर-भोपाल हाईवे पर कोठरी के पास VIT यूनिवर्सिटी में छात्रों ने जमकर हंगामा किया. छात्रों ने हंगामा मचाते हुए यूनिवर्सिटी के वाहनों को भी जला दिया है.सीहोर जिले स्थित वीआईटी (VIT) यूनिवर्सिटी में मंगलवार रात छात्रों ने जमकर हंगामा किया. यूनिवर्सिटी कैंपस में गुस्साए छात्रों ने तोड़फोड़ की और वाहनों में आग लगा दी. हंगामा का मुख्य कारण हॉस्टल के 24 छात्रों में पीलिया के लक्षण दिखने की खबर है. छात्रों ने खाने की क्वालिटी को लेकर नाराजगी व्यक्त की.

छात्रों ने आधी रात को इंदौर-भोपाल हाईवे पर कोठरी के पास स्थित यूनिवर्सिटी कैंपस में हंगामा मचाते हुए वीआईटी के कई वाहनों को क्षतिग्रस्त कर जला दिया.हंगामे की सूचना मिलते ही ABVP (अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद) के कार्यकर्ता भी कैंपस पहुंच गए. छात्रों के हंगामे और आगजनी के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं.

एसपी दीपक कुमार शुक्ला ने ‘आजतक’ से फोन पर बातचीत में बताया कि हंगामे की सूचना पर पुलिस पहुंची थी. छात्रों ने खाने की क्वालिटी में समस्या और छात्रों के बीमार होने की जानकारी दी.एसपी ने बताया कि छात्रों को समझा बुझाकर शांत किया गया है और फिलहाल कैंपस में शांति है. फूड विभाग अब हॉस्टल के खाने के सैंपल की जांच करेगा. प्रबंधन ने छात्रों के गुस्से को शांत करने और स्थिति नियंत्रित करने के लिए यूनिवर्सिटी में 5 दिनों की छुट्टी भी घोषित कर दी है. फिलहाल वीआईटी प्रबंधन इस मामले को लेकर मीडिया में कोई भी बयान देने से बच रहा है.

NATIONAL : प्रयागराज में दुल्हन ने निकाली अपनी बारात, बग्घी पर सवार होकर पहुंची दूल्हे के घर, वीडियो वायरल

0

संगम नगरी प्रयागराज में एक अनोखी शादी चर्चा में है, जहां दुल्हन अपनी बारात लेकर ससुराल निकली. कीडगंज इलाके में निकली इस बारात में डीजे की धुन पर दुल्हन भी झूमकर नाच रही थी. बेटी के पिता राजेश जायसवाल का सपना था कि उनकी पांचों बेटियां बेटों की तरह धूमधाम से शादी करें, जिसे उन्होंने पूरा किया.

आपने अभी तक तमाम शादियां देखी होंगी, जहां दूल्हा बारात लेकर अपने ससुराल जाता है. लेकिन संगम नगरी प्रयागराज में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. जहां दुल्हन ही अपनी बारात लेकर ससुराल को निकल पड़ी. सड़क पर डीजे की धुन पर बाराती नाच रहे हैं और दुल्हन भी ख़ुशी से झूम रही है. यह अनोखी बारात यूपी के प्रयागराज के कीडगंज इलाके में निकली.

दरअसल, राजेश जायसवाल के कोई बेटा नहीं है सिर्फ पांच बेटियां ही हैं. सभी बेटियों को उन्होंने बेटों की तरह पाला है. जायसवाल का सपना था कि उनकी बेटी तनु की बारात बेटों की तरह धूमधाम से निकले. इसके लिए उन्होंने बाकायदा शादी/बारात का कार्ड छपवाया और लोगों को न्योता दिया, जिसमें लिखा था- “हमारी बेटी की बारात जाएगी.” जब शादी का दिन आया तो लड़की पक्ष से बैंड-बाजा, बाराती तैयार होकर दूल्हे के घर निकल पड़े. प्रयागराज की सड़कों पर जब ये अनोखी बारात निकली तो लोग देखते रह गए. दुल्हन तनु बग्घी पर सवार होकर नाच-गा, झूम रही थी. अगल-बगल बाराती चल रहे थे.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे दुल्हन तनु अपनी बारात लेकर दूल्हे के घर पहुंचीं. तनु बग्घी पर सवार होकर करीब दो किलोमीटर तक डांस करते हुए गईं. इस अनोखी बारात को देखने के लिए कोई सड़क किनारे खड़ा था तो कोई बालकनी से नजरें गड़ाए देख रहा था.

ENTERTAINMENT : ‘मेरा रेट पूछते हैं’, नेशनल क्रश बनी एक्ट्रेस को यूजर्स ने भेजे अश्लील मैसेज, बोलीं- ये अजीब है

एक्ट्रेस गिरिजा ओक लाइमलाइट में छाई हुई हैं. वो रातोरात नेशनल क्रश बन गई हैं. लेकिन क्या आप जानते है अचानक से मिले फेम के पीछे के साइड इफेक्ट्स क्या हैं? गिरिजा ने बताया सोशल मीडिया पर लोग उन्हें भद्दे और अश्लील मैसेज भेजते हैं.

एक्ट्रेस गिरिजा ओक पिछले दो दशक से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. लेकिन अपने एक वायरल वीडियो की वजह से वो रातोरात नेशनल क्रश बन गईं. गिरिजा ने मराठी और हिंदी फिल्मों-शोज में काम किया है. अचानक से मिले फेम पर गिरिजा ने रिएक्ट किया है. उन्होंने एक इंटरव्यू में इसके साइड इफेक्ट्स पर भी बात की है.

दरअसल, गिरिजा की इंटरनेट पर कुछ बोल्ड तस्वीरें सामने आई थीं. जिसके बाद लोग उन्हें ‘इंडिया की सिडनी स्वीनी’ कहने लगे. कुछ लोग उन्हें ‘नई नेशनल क्रश’ का टैग देने लगे. इस पर द लल्लनटॉप से बातचीत में गिरिजा ने कहा, किसी ने मुझसे पूछा कि कुछ बदला क्या है? मैंने कहा, नहीं. मुझे तो अभी तक ज्यादा काम के ऑफर भी नहीं मिल रहे हैं.

अचानक से मिले फेम के डार्क साइड को गिरिजा ने रिवील किया. एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें सोशल मीडिया पर अश्लील मैसेज भी आ रहे हैं. गिरिजा के बताया, किसी ने मुझे लिखा कि मैं तुम्हारे लिए कुछ भी कर सकता हूं. मुझे एक चांस दो. किसी ने मुझसे मेरा रेट पूछते हुए कहा- एक घंटा बैठने की कीमत क्या है? मुझे ऐसे बहुत से मैसेज आते हैं. यही लोग अगर मुझे रियल लाइफ में देखें, तो शायद नजरें तक नहीं मिलाएंगे. पर पर्दे के पीछे लोग कुछ भी कहते हैं. सामने आने पर वही लोग बहुत प्यार और सम्मान से बात करते हैं. ये दुनिया बहुत अजीब है. इस वर्चुअल दुनिया को कितनी गंभीरता से लेना चाहिए इस मुद्दे पर बहस हो सकती है.

गिरिजा के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्होंने टीनएज में मराठी मूवी में काम किया था. वो हिंदी मूवीज में छोटे मोटे किरदारों में दिखीं. फिल्म तारे जमीन पर और शोर इन द सिटी में छोटे रोल किए, लेकिन धीरे-धीरे मराठी सिनेमा की जानी-मानी कलाकार बन गईं. उन्होंने लेडीज स्पेशल और मॉडर्न लव: मुंबई जैसे टीवी शो में भी काम किया है. हाल में वो नेटफ्लिक्स की फिल्म इंस्पेक्टर जेंडे में मनोज बाजपेयी के साथ दिखीं. वो जल्द ही गुलशन देवैया के साथ शो परफेक्ट फैमिली में नजर आएंगी.

NATIONAL : नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी की मौत… प्रैक्टिस के दौरान सीने पर टूटकर गिरा पोल

0

रोहतक के लाखन माजरा गांव में 16 वर्षीय नेशनल बास्केटबॉल खिलाड़ी हार्दिक की प्रैक्टिस के दौरान पोल गिरने से मौत हो गई. हादसा सीसीटीवी में कैद हुआ. दो दिन पहले बहादुरगढ़ में ही ऐसा हादसा देखने को मिला था.हरियाणा के रोहतक के लाखन माजरा गांव में एक बड़ा हादसा हो गया. गांव के खेल ग्राउंड में बने बास्केटबॉल कोर्ट पर 16 साल का नेशनल लेवल खिलाड़ी हार्दिक अकेले प्रैक्टिस कर रहा था. करीब दस बजे वह पोल से लटकने की कोशिश कर रहा था. लेकिन, उसने सोचा भी नहीं था अगले कुछ पलों में वह लचर खेल इंफ्रास्ट्रक्चर का शिकार हो जाएगा.

जब वह लटका तो कुछ नहीं हुआ, लेकिन दूसरी बार जैसे ही उसने पोल पकड़ा, लोहे का पूरा पोल सीधे उसके ऊपर गिर पड़ा. ये पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. पास ही अभ्यास कर रहे खिलाड़ियों ने दौड़कर हार्दिक को बाहर निकाला और तुरंत PGI रोहतक ले गए. लेकिन कुछ देर इलाज चलने के बाद उसने दम तोड़ दिया और देश ने एक होनहार खिलाड़ी को खो दिया.

हार्दिक ने कई नेशनल प्रतियोगिताओं में मेडल जीते थे. कांगड़ा में सिल्वर, हैदराबाद में ब्रॉन्ज और पुडुचेरी में एक और ब्रॉन्ज. उसकी अचानक मौत से परिवार और गांव में सदमा है. हादसा वहां लगे सीसीटीवी में साफ रिकॉर्ड हुआ है.यह पहली घटना नहीं है. दो दिन पहले रविवार को बहादुरगढ़ के होशियार सिंह स्टेडियम में भी ठीक ऐसा ही हादसा हुआ था. वहां 15 साल का अमन शाम करीब साढ़े तीन बजे प्रैक्टिस करने आया था.

अभ्यास के दौरान अचानक बास्केटबॉल का पोल उसके ऊपर गिर गया. उसे भी तुरंत PGI रोहतक ले जाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.दो दिनों में दो युवा खिलाड़ियों की मौत ने पूरे हरियाणा में खेल स्टेडियमों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. दोनों हादसों में पोल गिरने की वजह सामने आई है. अब लोगों की मांग है कि सरकार सभी खेल मैदानों में लगे बास्केटबॉल पोल और दूसरी संरचनाओं की तत्काल जांच कराए ताकि आगे ऐसा हादसा फिर न हो.

NATIONAL : मां और भाई ने महिला को 1.38 लाख में बेचा, जबरन करा दी शादी, ऐसे पकड़ा गया दूल्हा

0

बांदा में मानव तस्करी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां ने अपने बेटे के साथ मिलकर शादीशुदा बेटी को हरियाणा के एक युवक को बेच दिया. युवती की शिकायत पर पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है. महिला तस्करी से जुड़ा यह संगठित नेटवर्क पुलिस के रडार पर है और मामले की गहराई से जांच की जा रही है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक मानव तस्करी का सनसनीखेज मामला सामने आया है.यहां पैसो के खातिर एक महिला ने बेटे के साथ मिलकर अपनी ही शादीशुदा बेटी को हरियाणा के रहने वाले युवक को बेच दिया. इतना ही नही बल्कि जबरन उसकी दोबारा शादी करा दी और अनजान व्यक्ति के साथ भेजा जा रहा है. इसके बाद परेशान युवती ने पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने आनन फानन में मुकदमा दर्ज करके आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है.

ASP का कहना है कि महिला के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.इधर, युवती की मां और उसके भाई की तलाश की जा रही है. एसपी पलाश बंसल के निर्देश पर पुलिस की दो टीमें इस पूरे मानव तस्करी नेटवर्क की जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है.एसपी के मीडिया सेल से जारी ऑफिसियल प्रेस नोट के मुताबिक 22 नवम्बर को चित्रकूट की रहने वाली एक शादीशुदा युवती ने थाना AHTU में शिकायत लेकर आई. उसने बताया कि दो दिन पहले उसकी मां मुन्नी और भाई जयनारायण ने बांदा लाकर उसे हरियाणा के रहने वाले कृष्ण कुमार को 1,38,000 रुपये में बेच दिया. उसकी जबरन शादी करा दी, जबकि वो पहले से शादीशुदा है. इतना ही नहीं परिजनों द्वारा युवती के फर्जी डाक्यूमेंट भी बनवाये गए.

पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी और BNS की 143(2), 336(3) जैसी मानव तस्करी की धाराओ में केस दर्ज किया. पुलिस ने जांच शुरू की और पीड़ित युवती का बयान अदालत में कराया. इधर पुलिस ने सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी कृष्ण कुमार को गिरफ्तार कर लिया. बाकी अन्य आरोपी इस पूरे मामले में शामिल थे, उनकी तलाश में पुलिस दबिश दे रही है. पुलिस मानव तस्करी के इस बड़े मामले में गहराई से जांच कर रही है.

- Advertisement -