Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 307

UP : ‘मिलने नहीं आओगी तो…’, पूर्व प्रेमी ने किया शादीशुदा महिला से रेप, फिर 6 दोस्तों के हवाले किया; सिद्धार्थनगर में घिनौनी वारदात

0

यूपी के सिद्धार्थनगर में एक विवाहित दलित महिला से 7 युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया है. पूर्व प्रेमी ने उसे मिलने बुलाया और खुद बलात्कार करने के बाद अपने 6 दोस्तों को सौंप दिया. पुलिस ने शिकायत पर BNS की धाराओं और SC/ST एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है, जिनमें 2 जेल भेजे गए और 4 को बाल सुधार गृह भेजा गया है.

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक विवाहित दलित महिला के साथ 7 युवको ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया है. पीड़िता को अपने मायके आई थी. जहां पूर्व प्रेमी ने फोन करके उसे मिलने के लिए बुलाया और वहां पहले तो खुद बलात्कार किया फिर अपने 6 दोस्तों को बुलाकर उसे सौंप दिया.

सिद्धार्थनगर पुलिस ने पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाने में धारा 70(1), 351(3) BNS व 3(2) एवं एससी/एसटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज करके 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार करके माननीय न्यायालय भेज दिया है. फिलहाल, 2 अभियुक्तों को जेल भेजा गया, जबकि 4 अभियुक्तों को बाल सुधार गृह भेजा गया.

आपको बता दें कि सिद्धार्थनगर जिले के मिश्रौलिया थानाक्षेत्र के एक गांव की 22 वर्षीय महिला अपने मायके आई हुई थी. यहां उसके पुराने प्रेमी ने उसे फोन करके मिलने के लिए बुलाया. महिला ने आने से मना किया तो उसने कहा कि ‘मिलने नहीं आओगी तो घर पर मिलने आ जाऊंगा.’ इस बात से डरी महिला ने उसके द्वारा बताई गई जगह में मिलने के लिए हां कर दिया.

महिला 12 नवंबर 2025 को उसकी बताई गई जगह मिलने पहुंच गई. यहां पर उसका प्रेमी विकास व उसका दोस्त जग्गी मौजूद थे. पीड़िता के मुताबिक, उन दोनों ने मेरे साथ बारी-बारी से रेप किया फिर अपने दोस्तों को फोन करके बुलाया और उन लोगों ने भी एक-एक कर बलात्कार किया. उन्होंने गैंगरेप का वीडियो भी बनाया. साथ ही धमकी दी कि किसी को यह बात बताई तो जान से मार देंगे. ऐसे में मैं डर की वजह से चुप रही. जब मेरा भाई दिल्ली से लौटा तब उसे पूरी बात बताई. जिसके बाद भाई के साथ 21 नवंबर को थाने गई और शिकायत दर्ज कराने के बाद एक्शन की मांग की.

फिलहाल, मिश्रौलिया थाने में पुलिस ने 70(1), 351(3) BNS व 3(2) V एससी/एसटी एक्ट की धारा में मुकदमा दर्ज करके 6 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया. 2 अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया. वहीं, नाबालिक अभियुक्तों को बाल सुधार गृह भेजा गया है. अभी इस घटना का मुख्य अभियुक्त पुलिस की पकड़ में नहीं आया है जिसकी तलाश में पुलिस लगी हुई है.

ENTERTAINMENT : 2 शादी और 6 बच्चे, 13 नाती-पोतों से भरा हुआ है धर्मेंद्र का परिवार, कोई है एक्टर तो कई लाइमलाइट से कोसों दूर

धर्मेंद्र का 89 की उम्र में निधन हो गया है. ऐसे में उनका परिवार एक बार फिर से सुर्खियों में छा गया है.दो शादी करने वाले एक्टर का कुनबा बहुत ही बड़ा है,जिसमें उनके कुछ के छह बच्चे हैं.

बॉलीवुड के ही-मैन यानी धर्मेंद्र ने 89 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है. धर्मेंद्र ने अपने 6 दशक से भी ज्यादा लंबे करियर में 300 से भी ज्यादा फिल्मों में काम किया है. धर्मेंद्र अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब सुर्खियों में रहते थे. धर्मेंद्र ने दो शादियां की थी और उनका कुनबा बहुत ही बड़ा है.इनमें से कुछ एक्टर हैं तो वहीं कुछ लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं. चलिए आपको भी बताते हैं कि एक्टर के परिवार में कौन-कौन है?

धर्मेंद्र ने 1954 में प्रकाश कौर के संग पहली शादी की थी. इस शादी से धर्मेंद्र को 4 बच्चे हुए. धर्मेंद्र की पहली शादी से हुए बच्चों का नाम सनी देओ, बॉबी देओल, विजेता देओल और अजीता देओल है. बॉबी और सनी ने धर्मेंद्र की तरह ही एक्टिंग की राह चुनी.

वहीं उनकी दोनों बेटियां विजेता और अजीता लाइमलाइट से काफी दूर रहती हैं. अजीता पेशे से टीचर हैं और उनके पति किरण चौधरी अमेरिका में डेंटिस्ट हैं. अजीता अपनी फैमिली के संग अमेरिका में रहती हैं.उनके दो बच्चे हैं निकिता और प्रियंका.

वहीं, विजेता अपने पति विवेक गिल के संग दिल्ली में रहती हैं.विजेता के पति विवेक गिल ‘राजमकल होल्डिंग्स एंड ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड’ के डायरेक्टर हैं. विवेक और विजेता की शादी 17 दिसंबर 1988 में हुई थी. इस कपल के दो बच्चे हैं. एक बेटी जिसका नाम प्रेरणा गिल है और बेटे का नाम साहिल है.

धर्मेंद्र की बहुओं पर गौर करें तो सनी देओल ने एंग्लो इंडियन लड़की पूजा देओल के संग शादी की है. बता दें सनी और पूजा 2 बच्चों के पेरेंट्स हैं. एक बेटे का नाम करण देओल और दूसरे का नाम राजवीर देओल है.सनी के बड़े बेटे करण देओल ने लॉन्ग टर्म गर्लफ्रेंड दृशा आचार्य संग 2003 में शादी की.

वहीं, राजवीर ने भी 2023 में ‘दोनों’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा. धर्मेंद्र के दूसरे बेटे बॉबी देओल ने तान्या आहूजा को अपना जीवनसाथी बनाया है.बॉबी की पत्नी तान्या एक बिजनेस वुमैन हैं और अक्सर अपने पति के संग बॉलीवुड पार्टी में स्पॉट की जाती हैं.

बॉबी और तान्या भी दो बेटों आर्यमन और धरम के पेरेंट्स हैं. फिलहाल दोनों लाइमलाइट से दूर रहते हैं.धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी के संग दूसरी शादी की थी.इस शादी के लिए एक्टर ने इस्लाम कबूल किया था. इस शादी से धर्मेंद्र को दो बेटियां ईशा और अहाना देओल हुई थीं.

ईशा ने अपने पेरेंट्स के नक्शे कदम पर चलते हुए बॉलीवुड में डेब्यू किया, लेकिन सफल नहीं हो पाईं. अहाना को भी 2002 में ‘ना तुम जानो ना हम; में देखा गया था. इस फिल्म में वो अपनी बहन ईशा देओल की दोस्त बनी थी. एक फिल्म के बाद ही अहाना ने बॉलीवुड से दूरी बना ली.

बता दें ईशा देओल ने बिजनेसमैन भरत तख्तानी के संग शादी की थी लेकिन उनका तलाक हो चुका है. ईशा देओल की दो बेटियां हैं, जिनके नाम राध्या और मिराया है.वहीं, अहाना देओल ने वैभव वोहरा संग शादी की है. इस कपल के तीन बच्चे हैं, जिसमें जुड़वां बेटी और एक बेटा शामिल है.

NATIONAL : गर्लफ्रेंड का शादी से इनकार बर्दाश्त नहीं कर पाया युवक, उठाया ये खौफनाक कदम

0

विकास के परिजन देर शाम एक शादी समारोह में दावत खाने गए थे. इसी दौरान घर में अकेले विकास को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. जिसके बाद कोहराम मच गया.

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जनपद में थाना रामगढ़ क्षेत्र इलाके के कपावली में रविवार रात एक युवक विकास की संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि विकास के गांव की ही एक लड़की से प्रेम संबंध थे. इस प्रेम संबंध में विकास और उसकी प्रेमिका बीते 5 नवंबर को घर छोड़कर चले गए थे, लेकिन परिवार वालों के दबाव के बाद 11 नवंबर को विकास की प्रेमिका अपने घर पहुंच गई.

इसके बाद प्रेमी विकास भी अपने घर आ गया था. विकास और उसके प्रेमिका के बीच तीन दिन पहले भी वीडियो कॉल पर बात हुई. जिसके बाद विकास की प्रेमिका ने उस से शादी करने और बात करने से इनकार कर दिया. इसके बाद विकास गुमसुम रहने लगा.

रविवार को विकास के परिजन देर शाम एक शादी समारोह में दावत खाने गए थे. इसी दौरान घर में अकेले विकास को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगी और उसकी मौत हो गई. शादी समारोह से लौटे परिजनों ने जब घर के दरवाजे खटखटाए तो दरवाजा नहीं खुला. जिस पर गेट तोड़कर अंदर प्रवेश किया तो विकास को अचेत पड़ा देखकर चीख पुकार मच गई. परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक को अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने विकास को मृत घोषित कर दिया.

DSP प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि थाना नारखी क्षेत्र के कपावली निवासी विकास यादव का गांव की ही एक युवती से प्रेम संबंध था. विकास की प्रेमिका 5 नवंबर को अपनी ननिहाल थाना मटसेना क्षेत्र से विकास के साथ घर छोड़कर चली गई थी. जिसकी गुमशुदगी थाना मटसेना में दर्ज कराई गई थी. इसके बाद 11 नवंबर को विकास और उसकी प्रेमिका दोनों घर लौट गए, लेकिन बाद में प्रेमिका द्वारा शादी से इनकार करने पर विकास क्षुब्ध हो गया. इस प्रेम संबंध में विफल होने के कारण युवक विकास ने अपने बाबा की लाइसेंसी डबल बैरल बंदूक से उसे वक्त खुद को गोली मारकर हत्या कर ली, उसके घर वाले एक शादी समारोह में गए थे.

डिप्टी एसपी के मुताबिक मामले की गंभीरता से जांच की गई है, मौके पर उच्च अधिकारियों द्वारा निरीक्षण भी किया गया है. विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम द्वारा मौके से साक्ष्य संकलन किये गए हैं. इस साक्षी संकलन के दौरान पाया गया है कि पास में जो हथियार पाया गया है, उसे पर खून के निशान है और गोली बहुत नजदीक से मारी गई है.

ENTERTAINMENT : धर्मेंंद्र का निधन, सनी देओल ने मुखाग्नि दी, श्रद्धांजलि देने पहुंचे बॉलीवुड दिग्गज

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र का निधन हो गया है. 89 साल की उम्र में उन्होंने आखिरी सांस ली है. धर्मेंद्र लंबे समय से बीमार चल रहे थे. उनका ब्रीच कैंडी अस्पताल में इलाज चल रहा था. उसके बाद उन्हें घर पर डिस्चार्ज कराकर ले आए थे. धर्मेंद्र का अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट पर हुआ है. बड़े बेटे सनी देओल ने मुखाग्नि दी है.

धर्मेंद्र को मुखाग्नि उनके बड़े बेटे सनी देओल ने दी है. उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले श्मशान घाट में हुआ है. जहां उनका पूरा परिवार पहुंचा है. ईशा देओल धर्मेंद्र की दूसरी पत्नी हेमा मालिनी भी सफेद कपड़ों में पहुंच गई हैं.

धर्मेंद्र की बेटी ईशा देओल भी पहुंच गई हैं. ईशा देओल बहुत ही दुखी नजर आईं. नो चेहरे को दुप्पटे से छुपाकर पहुंची थीं. उनकी फोटोज और वीडियो पर वायरल हो रही हैं. हाल ही में धर्मेंद्र के निधन की अफवाहें उड़ी थीं तब ईशा ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके लताड़ लगाई थी.धर्मेंद्र की पत्नी हेमा मालिनी को सफेद कपड़ों में गाड़ी में देखा गया. हेमा मालिनी का ऐसा हाल देखकर उनके फैंस भी परेशान हो रहे हैं. धर्मेंद्र का पूरा घर गम में डूबा है.

NATIONAL : उदयपुर की ग्रैंड वेडिंग में अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज की धमाकेदार परफॉर्मेंस, फीस सुनकर उड़ेंगे होश, बॉलीवुड एक्टर्स ने इतना किया चार्ज

0

भारतीय-अमेरिकी अरबपति रामाराजू मंटेना की बेटी नेत्रा मंटेना की शादी खबरों में बनी है. उनकी शादी 23 नवंबर को थी. ये ग्रैंड वेडिंग उदयपुर में हुई. इस शादी के फंक्शन 4 दिन तक चले. 20 नवंबर को फंक्शन की शुरुआत हुई. 20 को डीजे नाइट थी. फिर 21 और 22 को मेहंदी और संगीत सेरेमनी हुई. 23 नवंबर को शादी की रस्में हुईं.

नेत्रा मंटेना की शादी वामसी गादिराजू के साथ हुई थी. इस शादी में बॉलीवुड के बड़े-बड़े स्टार्स शामिल हुए. इसके अलावा अमेरिकन सिंगर जेनिफर लोपेज ने भी अपनी परफॉर्मेंस से जान डाल दी. जेनिफर की परफॉर्मेंस के वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हैं. उन्होंने स्टेज पर परफॉर्मेंस से आग लगा दी. ऐसे में हर तरफ चर्चा है कि आखिर जेनिफर ने इस परफॉर्मेंस के लिए कितना चार्ज किया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, जेनिफर ने उदयपुर में हुई इस ग्रैंड वेडिंग के लिए 17 करोड़ रुपये चार्ज किए.

इसके अलावा एक्टर शाहिद कपूर और रणवीर सिंह के 3-4 करोड़ रुपये चार्ज करने की खबरें हैं. वहीं खबरें हैं कि नोरा फतेही ने इस फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए 50 लाख से 1 करोड़ रुपये चार्ज किए हैं. वहीं कृति सेनन, जैकलीन फर्नांडिस करण जौहर, जाह्नवी कपूर ने 1-2 करोड़ पर पर्सन चार्ज किए हैं.

इसके अलावा एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित ने भी इस शादी में परफॉर्म किया. उन्होंने फिल्म देवदास के गाने डोला रे डोला पर डांस किया. सोशल मीडिया पर उनके परफॉर्मेंस के वीडियोज वायरल हैं. नेत्रा और वामसी के वेडिंग लुक भी वायरल हैं. नेत्रा ने रेड कलर का लेस वाला खूबसूरत सा लहंगा पहना. इसके अलावा वामसी ने व्हाइट कलर की शेरवानी कैरी की. दोनों मेड फॉर ईच अदर लग रहे थे. उनकी शादी का केक भी बहुत वायरल है. ये केक किसी महल से कम नहीं था. व्हाइट कलर का महर जैसा केक, जिसमें हाथी, शेर बने थे और फूलों से डेकोरेशन थीं.

NATIONAL : बंगाल में SIR विवाद के बीच बड़ा खुलासा… 70 वर्षीय महिला का नाम 44 मतदाता सूचियों में दर्ज

0

घटना सामने आने के बाद भाजपा ने तृणमूल पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया. भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह तृणमूल की सोची-समझी रणनीति है और इसी तरह के फर्जी वोटरों के आधार पर तृणमूल वर्षों से चुनाव जीतती आई है.

बंगाल में SIR विवाद के बीच पश्चिम बर्धमान जिले के पांडवेश्वर में मतदाता सूची संशोधन (एसआईआर) अभियान के दौरान एक गंभीर अनियमितता सामने आने से सियासी हलचल तेज हो गई है. स्थानीय 70 वर्षीय मायारानी गोस्वामी का नाम राज्य के अलग-अलग क्षेत्रों की 44 अलग-अलग मतदाता सूचियों में दर्ज मिला है. इस खुलासे के बाद भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के बीच तीखी राजनीतिक तनातनी शुरू हो गई है.

बैदनाथपुर पंचायत के डिवीसी पाड़ा की रहने वाली मायारानी गोस्वामी ने बताया कि एसआईआर फॉर्म के क्यूआर कोड को स्कैन करने पर उन्हें यह चौंकाने वाली जानकारी मिली. उन्होंने कहा कि हर सूची में उनके और उनके पति के नाम के स्थान पर मायारानी और गौर लिखा है, लेकिन उपनाम और ईपीआईसी नंबर हर जगह अलग-अलग हैं.

घटना सामने आने के बाद भाजपा ने तृणमूल पर चुनावी धांधली का आरोप लगाया. भाजपा नेता जितेंद्र तिवारी ने कहा कि यह तृणमूल की सोची-समझी रणनीति है और इसी तरह के फर्जी वोटरों के आधार पर तृणमूल वर्षों से चुनाव जीतती आई है.वहीं, तृणमूल कांग्रेस ने जवाबी हमला बोलते हुए आरोपों को खारिज किया. पार्टी सांसद कीर्ति आजाद ने कहा कि यह गड़बड़ी चुनाव आयोग की लापरवाही है और भाजपा इसे राजनीतिक रंग देने की कोशिश कर रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा समर्थक एसआईआर प्रक्रिया को भटका रहे हैं.

मतदाता सूची सुधार को लेकर पहले से जारी विवाद के बीच इस नई गड़बड़ी ने राज्यभर में मतदाता सूची की विश्वसनीयता पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. आगामी चुनावी माहौल को देखते हुए यह मामला राजनीतिक तापमान को और बढ़ाने वाला माना जा रहा है.

NATIONAL : तस्करों पर बड़ा शिकंजा, 15 हजार से ज्यादा नकली विदेशी शराब की बोतलें मिली, आठ गिरफ्तार

0

हजारीबाग के चौपारण क्षेत्र में पुलिस ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए टंडडीह और परसातरी गांव से कुल 357 पेटी (15,936 बोतल) नकली विदेशी शराब बरामद की. इस ऑपरेशन में स्कॉर्पियो सहित चार वाहन और आठ तस्कर गिरफ्तार किए गए, जो झारखंड–बिहार के विभिन्न जिलों के रहने वाले हैं. तस्कर शराब को बिहार भेजने की तैयारी में थे. यह हालिया वर्षों में पुलिस की सबसे बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है.

हजारीबाग जिले के चौपारण क्षेत्र में शराब तस्करों की बढ़ती गतिविधियों पर लगाम कसने के लिए पुलिस ने एक ऐसी कार्रवाई को अंजाम दिया, जिसने पूरे इलाके में हलचल मचा दी. गुप्त सूचना पर की गई इस छापेमारी में पुलिस ने टंडडीह और परसातरी गांव से कुल 357 पेटी, यानी 15,936 बोतल नकली विदेशी शराब, जब्त की है. साथ ही शराब तस्करी के इस नेटवर्क से जुड़े आठ लोगों को गिरफ्तार किया गया है.

पकड़े गए तस्कर झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों से हैं, जो लंबे समय से इस सीमा क्षेत्र में शराब की अवैध आपूर्ति का जाल फैलाकर बैठे थे. गिरफ्तार आरोपियों के पास से चार वाहन, जिनमें एक स्कॉर्पियो, एक स्विफ्ट डिज़ायर, एक डैटसन गो प्लस और एक निसान टेरानो शामिल है—जब्त किए गए हैं. पुलिस के लिए यह अब तक की सबसे बड़ी सफलता बताई जा रही है. चौपारण थाना प्रभारी के अनुसार, पुलिस को कई दिनों से इस इलाके में एक बड़े गिरोह के सक्रिय होने की सूचना मिल रही थी. लेकिन पुख्ता कार्रवाई संभव नहीं हो पा रही थी. मंगलवार देर शाम जिला मुख्यालय से आई एक गुप्त सूचना ने पूरा खेल बदल दिया. सूचना थी कि टंडडीह निवासी कुमार चंदन के घर में भारी मात्रा में नकली विदेशी शराब का भंडारण किया गया है, जिसे रात में बिहार भेजने की तैयारी है. शराब की खेप को छोटे-छोटे वाहनों में बांटकर भेजने की योजना बनी थी, ताकि चेकपोस्ट की निगाहों से बचा जा सके. जानकारी मिलते ही डीएसपी अजीत कुमार विमल ने देर रात एक विशेष छापामारी दल गठित किया. इस टीम में पुलिस निरीक्षक चंद्रशेखर कुमार और चौपारण थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी शामिल थे. उनकी अगुआई में टीम मौके की ओर बढ़ी.

रात लगभग 10 बजे के आसपास छापामारी दल टंडडीह गांव में दाखिल हुआ. पुलिस की गाड़ियों की आवाज सुनते ही शराब माफिया के लोग भागने लगे. कुछ लोग घर से बाहर निकलकर अंधेरे में गुम हो जाने की कोशिश में थे, जबकि कुछ लोग वाहन स्टार्ट कर मौके से निकलने का प्रयास कर रहे थे. लेकिन पुलिस टीम पहले से घेराबंदी कर चुकी थी. कुछ ही मिनटों में मौके पर मौजूद तस्कर पुलिस के हत्थे चढ़ गए. इसके बाद पुलिस ने कुमार चंदन के घर की तलाशी शुरू की, जो इस नेटवर्क का मुख्य केंद्र बताया जा रहा है. तलाशी जैसे-जैसे आगे बढ़ती गई, शराब के कार्टन एक-एक कर सामने आते गए. कमरे, स्टोर रूम, घर के बगल में बनी छोटी झोपड़ी—हर जगह पेटियों का अंबार लगा मिला.

पुलिस ने जब इनकी गिनती शुरू की तो आंकड़ा चौंकाने वाला था 160 पेटी (7680 बोतल) 8 PM ब्रांड, 172 पेटी (8256 बोतल) स्टार गोल्ड ब्रांड, इसके अलावा परसातरी गांव से 25 पेटी कुल मिलाकर 15,936 बोतल नकली विदेशी शराब बरामद हुई. इतना ही नहीं, पुलिस को वहाँ नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले स्टीकर, ढक्कन, सील और पैकिंग सामग्री भी मिली, जो इस बात की पुष्टि करती है कि गिरोह न सिर्फ शराब तस्करी करता था बल्कि नकली शराब की पैकेजिंग भी यहीं होती थी. पकड़े गए तस्करों के पास से जिन वाहनों को जब्त किया गया, वे बिहार भेजी जाने वाली शराब की गाड़ियों में शामिल थे.

इन वाहनों में कई फर्जी नंबर प्लेट भी मिलीं, जिससे स्पष्ट है कि गिरोह लगातार पुलिस की निगरानी को चकमा देकर तस्करी करता था. बरामद वाहनों से कई मोबाइल फोन भी मिले हैं, जिनमें चैट, कॉल रिकॉर्ड और रूट मैप जैसी महत्वपूर्ण जानकारियाँ होने का अंदेशा है. इस कार्रवाई में चुन्नू कुमार, कुमार चंदन, रणविजय कुमार सिंह, मो. असलम अंसारी, दीपक कुमार महतो,रौबिन महतो, अरमान अंसारी, प्रवीण कुमार महतो को गिरफ्तार किया गया है. ये सभी अलग-अलग जिलों से जुड़े हुए हैं और एक संगठित गिरोह के रूप में काम कर रहे थे. पुलिस के अनुसार यह नेटवर्क काफी दिनों से सक्रिय था और तस्करों का असर कई जिलों तक फैला हुआ है. पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ जारी है.

NATIONAL : कर्नाटक कांग्रेस में बगावत, शिवकुमार गुट ने बढ़ाया हाईकमान पर दबाव, विधायकों का तीसरा बैच दिल्ली पहुंचा

0

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन का मसला अब कांग्रेस हाईकमान के लिए सिरदर्द बढ़ाता नजर आ रहा है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक विधायकों का तीसरा बैच दिल्ली पहुंच चुका है.

कर्नाटक में सत्ता परिवर्तन की मांग अब बगावत की शक्ल लेती नजर आ रही है. डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के समर्थक विधायकों के सीएम बदलने की मांग को लेकर दिल्ली कूच का सिलसिला जारी है. शिवकुमार समर्थक विधायकों के दो बैच पहले से ही दिल्ली में हैं और अब तीसरा बैच भी पहुंच चुका है. दिल्ली पहुंचे शिवकुमार समर्थक विधायकों के तीसरे बैच में छह से आठ विधायक शामिल बताए जा रहे हैं.

जानकारी के मुताबिक, डीके शिवकुमार के खेमे के विधायक चाहते हैं कि कांग्रेस नेतृत्व उनसे संबंधित मुद्दों पर स्थिति स्पष्ट करे. यही वजह है कि विधायक दिल्ली में जमे हुए हैं, मुलाकात के लिए समय मांग रहे हैं. पिछले एक हफ्ते में यह तीसरी बार है, जब डीके शिवकुमार के गुट के विधायक दिल्ली पहुंचे हैं. शिवकुमार समर्थक विधायकों के रुख ने बेंगलुरु से दिल्ली तक सियासी तापमान बढ़ा दिया है.

शिवकुमार समर्थक विधायक दिल्ली में जमे हुए हैं, वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे बेंगलुरु में हैं. कांग्रेस अध्यक्ष को बेंगलुरु से दिल्ली लौटना था, लेकिन फिलहाल उन्होंने दिल्ली वापसी का प्लान टाल दिया है और बेंगलुरु में ही रुक गए हैं. कांग्रेस सूत्रों के मुताबिक पार्टी अध्यक्ष खड़गे सूबे के वरिष्ठ नेताओं के साथ लगातार बैठकें कर रहे हैं.

बेंगलुरु में बैठकों का दौर डीके समर्थक विधायकों का दिल्ली कूच, इसे कर्नाटक कांग्रेस के असंतोष से जोड़कर देखा जा रहा है. कर्नाटक में कांग्रेस विधायकों की लामबंदी ने पार्टी नेतृत्व की टेंशन बढ़ा दी है. पार्टी नेतृत्व इस मुद्दे पर किसी भी तरह की जल्दबाजी के मूड में नहीं है. कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे की कर्नाटक यात्रा से पहले डिनर मीटिंग में नेताओं ने भी यह डिमांड की थी कि नेतृत्व को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए.

कर्नाटक कांग्रेस में जारी सियासी हलचल को लेकर नेता खुलकर कुछ भी बोलने से बचते नजर आ रहे हैं. डीके शिवकुमार ने भी हाल ही में कहा था कि सभी विधायक मेरे हैं.

MP : ‘आयुर्वेदा Spa’ में मसाज की जगह ‘गंदा काम’… लेडी पुलिस ने मारी रेड, 7 युवतियां और 3 आपत्तिजनक हालत में पकड़े

0

मध्य प्रदेश के ग्वालियर शहर में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने का मामला सामने आया है. शहर के सिटी सेंटर इलाके में पुलिस ने रविवार रात दो स्पा सेंटरों पर छापा मारा. इस कार्रवाई में 7 महिला समेत 3 पुरुषों को हिरासत में लिया है. पकड़े गए सभी महिला पुरुष अनैतिक गतिविधियों में शामिल थे. पुलिस ने इन सभी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है.

ASP विदिता डागर ने बताया कि शहर के सिटी सेंटर इलाके में हो रही अनैतिक गतिविधियों की पुलिस को लगातार जानकारी मिल रही थी.इसी सूचना पर तुलसी विहार इलाके में ब्लैक पर्ल्स स्पा और एसएस आयुर्वेदा स्पा सेंटर पर रेड मारी गई. इस दौरान दोनों स्पा सेंटरों पर कुछ कस्टमर और महिलाएं आपत्तिजनक हालत में पाए गए और आपत्तिजनक सामान भी बरामद हुआ.

एएसपी ने बताया कि शुरुआती जांच में इन दोनों सेंटरों से कुल 10 लोगों को हिरासत में लिया गया है. हिरासत में ली गई कुछ लड़कियां ग्वालियर की रहने वाली हैं, जबकि कुछ दूसरे शहरों से यहां रहने आई हैं. इस मामले में आगे की पूछताछ अभी बाकी है. पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम (Immoral Traffic Prevention Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

NATIONAL : महाराष्ट्र के मंत्री के निजी सहायक की पत्नी ने की आत्महत्या, घरेलू विवाद का मामला, पती पर केस दर्ज

0

महाराष्ट्र से दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है. मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक की पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते आत्महत्या कर ली है. इसके बाद से हड़कंप मच गया है.

महाराष्ट्र से आत्महत्या की खबर आई है.राज्य के पशुपालन एवं पर्यावरण मंत्री पंकजा मुंडे के निजी सहायक की पत्नी ने घरेलू विवाद के चलते मध्य मुंबई स्थित अपने आवास पर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने बताया कि राज्य के पशुपालन एवं पर्यावरण मंत्री मुंडे के निजी सहायक अनंत गर्जे की पत्नी गौरी पाल्वे शनिवार शाम वर्ली इलाके में अपने घर में फंदे से लटकी पाई गईं जिसके बाद हड़कंप मच गया.

पुलिस का कहना है कि घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, अभी तक किसी गिरफ्तारी की जांच नहीं चल रही है. अनंत गर्जे पर बीएनएस की धारा 108, 85, 352 और 351(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है.

- Advertisement -