Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 308

MP : MP के सागर में भीषण सड़क हादसा, सड़क किनारे खड़े 4 किशोरों को बस ने रौंदा, चारों की मौत

0

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली क्षेत्र में तेज रफ्तार निजी बस ने सड़क किनारे खड़े चार किशोरों को रौंद दिया, जिससे चारों की मौके पर मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई, एक परिवार का इकलौता बेटा और एक नाबालिग शामिल है. बच्चे भैंसों की तलाश कर सड़क किनारे खड़े थे. पुलिस ने बस जब्त कर चालक के खिलाफ केस दर्ज किया और जांच शुरू कर दी.

मध्य प्रदेश के सागर जिले के रहली थाना क्षेत्र में रविवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा हो गया. सड़क किनारे खड़े चार किशोरों को एक तेज रफ्तार निजी बस ने कुचल दिया, जिससे चारों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में दो सगे भाई, एक परिवार का इकलौता बेटा और एक नाबालिग शामिल है. हादसा इतना भयावह था कि युवक कई फीट हवा में उछलकर दूर जाकर गिरे. अनंतपुरा गांव और पूरा पाल समाज गहरे सदमे में है.

दरअसल, यह हादसा अनंतपुरा गांव के पास उस समय हुआ, जब चारों बच्चे भैंसों की तलाश कर रहे थे. वे सड़क किनारे खड़ी बाइक के पास खड़े होकर आपस में बात कर रहे थे. तभी सिमरिया से दमोह की ओर जा रही एक निजी बस तेज रफ्तार से आई और सीधे उन पर चढ़ गई. टक्कर इतनी तेज थी कि आसपास मौजूद लोग कुछ समझ पाते, उससे पहले ही चारों बच्चे सड़क पर खून से लथपथ गिर चुके थे. स्थानीय लोग मदद के लिए दौड़े, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी.

हादसे में जिन चार किशोरों की जान गई, वे थे शिवम पिता रामचरण पाल (18), उनके भाई सत्यम (17), प्रशांत उर्फ प्राशू पिता खुमान पाल (14), जो परिवार का इकलौता बेटा था और उमेश पिता चेतू पाल (16) जो दो भाइयों में छोटा था. एक ही परिवार के इतने बच्चों की मौत ने गांव में गहरा शोक फैला दिया है. प्रशांत की एक छोटी बहन है, जबकि शिवम और सत्यम की मां का रो-रोकर बुरा हाल है. उमेश का परिवार भी सदमे में है और पूरे गांव में मातम पसरा है.

हादसे की जानकारी मिलने पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जमा हो गए. किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दी. रहली थाना पुलिस तुरंत पहुंची और बस को जब्त कर लिया. बस चालक के विरुद्ध केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है. चारों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रहली अस्पताल भेजा गया.घटना की खबर मिलते ही देवरी विधायक बृजबिहारी पटेरिया मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में जाते समय रास्ते से ही लौटकर सीधे घटनास्थल पर पहुंचे. उन्होंने मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और सांत्वना दी. विधायक पटेरिया ने कहा कि एक ही परिवार के चार बच्चों की मौत अत्यंत हृदय विदारक है. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को हरसंभव सहायता दिलाई जाएगी और इसके लिए मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आर्थिक मदद का अनुरोध किया जाएगा.

मृतकों के चाचा भगवानदास ने बताया कि चारों बच्चे भैंसों की तलाश में निकले थे. वे सड़क किनारे खड़ी बाइक के पास खड़े होकर बातचीत कर रहे थे. तभी अचानक तेज रफ्तार बस आई और सभी को रौंद दिया. हम समझ ही नहीं पाए कि क्या हो गया.

SPORTS : ICC WTC में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी कौन, इन दो टीमों के सबसे ज्यादा प्लेयर्स, भारत का क्या हाल

0

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में रन बनाने की दौड़ लगातार रोमांचक होती जा रही है. जो रूट 6000 से ज्यादा रन के साथ शीर्ष पर काबिज हैं, जबकि स्टीव स्मिथ और मार्नस लाबुशेन भी कड़ी टक्कर दे रहे हैं.

आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) की शुरुआत के बाद से ही टेस्ट क्रिकेट में रन बनाने की रफ्तार और भी दिलचस्प हो गई है. लगातार मुश्किल परिस्थितियों, तेज गेंदबाजी और स्पिन के इम्तिहान के बीच कई दिग्गज बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने लंबे फॉर्मेट में अपनी काबिलियत साबित की है. इस लिस्ट में इंग्लैंड के पूर्व कप्तान जो रूट सबसे आगे हैं, जिन्होंने WTC में रन बनाने का नया कीर्तिमान रच दिया है.

जो रूट – इंग्लैंड

इंग्लैंड के जो रूट 2019 से 2025 के बीच खेले गए 70 मैचों में 6088 रन बनाकर WTC के शीर्ष रन-स्कोरर बने हुए हैं. 262 रन की उनकी सर्वोच्च पारी यह बताती है कि वह लंबे समय तक क्रीज पर टिक कर विपक्ष को थकाने की कला में माहिर हैं. 52 की औसत, 21 शतक और 22 अर्धशतक ने उन्हें इस युग के सबसे भरोसेमंद टेस्ट बल्लेबाजों की श्रेणी में ला खड़ा किया है.

स्टीव स्मिथ – ऑस्ट्रेलिया

दूसरे नंबर पर हैं ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज स्टीव स्मिथ, जिन्होंने 56 मैचों में 4297 रन ठोके हैं. 13 शतक और 19 अर्धशतक वाले स्मिथ अपनी अनोखी तकनीक और धैर्यपूर्ण बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं. 211 रन की उनकी बेमिसाल पारी और लगभग 50 की औसत उन्हें रूट के बाद नंबर 1 की पोजिशन के सबसे बड़े दावेदारों में खड़ा करती है.

मार्नस लाबुशेन – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के ही मार्नस लाबुशेन 4285 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं. 98 पारियों में 48 की शानदार औसत से रन बनाकर लाबुशेन ने खुद को आधुनिक टेस्ट क्रिकेट का सुपरस्टार साबित किया है. 215 रन की बड़ी पारी और लगातार 23 अर्धशतक उनकी स्थिरता का प्रमाण हैं.

बेन स्टोक्स – इंग्लैंड

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बेन स्टोक्स 3624 रन के साथ इस लिस्ट में चौथे स्थान पर हैं. आक्रामक बल्लेबाजी और बड़ी परिस्थितियों में मैच पलटने की क्षमता ने उन्हें खास बनाया है. 105 पारियों में 8 शतक और 17 अर्धशतक दर्शाते हैं कि वह इंग्लैंड की बैटिंग लाइनअप की रीढ़ हैं.

ट्रैविस हेड – ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड 3444 रन बनाकर पांचवें नंबर पर शुमार हैं. 73 से ज्यादा की स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाना उन्हें एक अनोखा टेस्ट बल्लेबाज बनाता है. उनकी बल्लेबाजी ने कई मैचों में ऑस्ट्रेलिया को मजबूत स्थिति दी है.

UP : देवरिया में नकली पनीर फैक्ट्री का भंडाफोड़, पाम ऑयल, हाइड्रोजन पेरॉक्साइड से बनाते थे जहरीला पनीर

0

यूपी में खाद्य विभाग ने नकली बनाने वाले बड़े सिंडिकेट का खुलासा किया है. विभाग ने देवरिया में एक फैक्ट्री पर छापेमारी की, जिसमें नकली पनीर का पूरा खेल सामने आ गया.

उत्तर प्रदेश के देवरिया में खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन ने नकली पनीर बनाने वाले मिलावट खोरों पर बड़ी कार्रवाई की है. खाद्य विभाग ने भारी मात्रा में स्किम्ड मिल्क पाउडर और पाम ऑयल मिलाकर बनाए नकली पनीर नष्ट किया.

मिलावट खोरों ने हरियाणा के कारीगरों से नकली पनीर बनाना सीखा था, जिसके बाद उन्होंने यहां भी नकली पनीर बनाने की फैक्ट्री डाल दी और पनीर बनाकर बेचना शुरू कर दिया. आरोपी स्किम्ड मिल्क पाउडर और पाम ऑयल मिलाकर पनीर बनाते थे और पीलापन हटाने के लिए सेफोलाइट, टीनोपाल का इस्तेमाल करते थे.

खाद्य विभाग ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए सिद्धार्थनगर, देवरिया और प्रतापगढ़ में चल रही इन फैक्ट्रियों को सील किया है. जानकारी में पता चला है कि हरियाणा के पलवल, नूंह के कारीगर नकली पनीर बनाकर पश्चिमी यूपी के मथुरा व अन्य जिलों में पनीर की सप्लाई करते थे. खाद्य विभाग ने खुलासा किया नकली पनीर बनाने वाले सिंडिकेट ने पश्चिमी यूपी के मिलावट खोरों को नकली पनीर बनाना सिखाया था, जिसके बाद वो पूर्वांचल के जिलों में पहुँच गए और वहां पनीर और दूसरे दूध से बने उत्पाद बनाने का लाइसेंस लेकर नकली पनीर बनाने लगे.

ये पूरा सिंडिकेट असली पनीर के साथ नकली पनीर की भी आपूर्ति करता था, जिससे इनका गोरखधंधा पकड़ में नहीं आया. खाद्य विबाग ने देवरिया में राधिका जी मिल्क प्रोडक्ट की फैक्ट्री पर छापेमारी की थी, जहां से मथुरा का रहने वाला युवक विजय पकड़ा गया था. जांच में उसके तार हरियाणा के गिरोह से मिले है. इस फैक्ट्री से दो हजार किलो स्किम्ड मिल्क पाउडर, 400 किलो हाईड्रोजन पेरोक्साइड, तीन टीनें रिफाइंड पाम ऑयल और दो किलो सेफोलाइट बरामद हुआ है. आरोपियों से पूछताछ में कई और नाम भी सामने आए हैं जल्द ही उनपर भी कार्रवाई होगी.

ENTERTAINMENT : बिग बॉस में बवाल, तान्या की बदतमीजी पर भड़कीं मालती चाहर, 150 कैमरों के सामने जड़ा थप्पड़?

0

बिग बॉस 19 से कुनिका सदानंद विदा दे चुकी हैं. अपकमिंग एपिसोड में नॉमिनेशन टास्क होगा. तान्या मित्तल ने मालती चाहर को नॉमिनेट किया. लेकिन इस टास्क के दौरान ऐसा कुछ हुआ कि मालती अपना आपा खो बैठीं. प्रोमो में मालती तान्या को थप्पड़ जड़ती हुई दिख रही हैं. लेकिन सच क्या है एपिसोड देखने पर ही मालूम पड़ेगा.

बिग बॉस 19 फिनाले से बस 2 हफ्ते दूर है. हर कंटेस्टेंट शो में जीतने के लिए खेल रहा है. बीते वीकेंड का वार में कुनिका सदानंद का सफर खत्म हुआ. फिनाले के इतना नजदीक आकर कुनिका को घर वापस जाना पड़ा. फैंस उनकी जर्नी को बेहद मिस करेंगे. अब शो में 8 कंटेस्टेंट्स बचे हैं. इनमें से कोई एक घरवाला इस हफ्ते बाहर होगा. वो कौन होगा, वक्त ही बताएगा. लेकिन नॉमिनेशन टास्क में बड़ा पंगा हो गया है.

शो का नया प्रोमो सामने आया है जिसमें सभी घरवाले एक दूसरे को नॉमिनेट कर रहे हैं. कंटेस्टेंट्स को जिसे भी नॉमिनेट करना होगा, उसके चेहरे पर नॉमिनेशन की स्टैंप लगानी होगी. अमाल ने गौरव खन्ना, प्रणित ने अमाल, शहबाज ने तान्या, तान्या ने मालती चाहर को नॉमिनेट किया. लेकिन इस दौरान बड़ा पंगा हो गया. तान्या ने कंफेशन रूम में कहा कि वो पूरे घर को नॉमिनेट करना चाहती हैं. फिर बाहर आकर मालती को चुना.

तान्या ने मालती के मुंह पर नॉमिनेशन की स्टैंप लगाई. ये हरकत देख मालती को गुस्सा आ जाता है. वो तान्या पर भड़कती हैं. इसके बाद मालती ने वो किया जिसकी किसी ने उम्मीद नहीं की थी.वीडियो में दिखाया गया है कि मालती गुस्से में तान्या को थप्पड़ मारती हैं. हालांकि ऐसा मालती ने सच में किया या फिर थप्पड़ मारने की एक्टिंग की, ये एपिसोड देखने के बाद ही मालूम पड़ेगा. मालती के मुंह पर स्टैंप लगाने के लिए अमाल ने तान्या को बदतमीज बुलाया. उन्हें कहा- मुंह पर लगाते हैं क्या किसी के? इतनी भोली मत बन कि तुझे ये बात पता नहीं थी. तान्या की इस हरकत को किसी ने सपोर्ट नहीं किया.

बिग बॉस में गेम अब रोमांचक मोड़ पर आ चुका है. बीते हफ्ते फैमिली वीक था. घर में शांति थी. सभी घरवाले इमोशनल राइड पर थे. लेकिन अब फिनाले के इतनी पास पहुंचकर हर कोई आगे निकलने की होड़ में दिख रहा है. ये हफ्ता काफी क्रूशियल होने वाला है. देखना होगा किसका गेम ऑडियंस को पसंद आता है, कौन एविक्ट होकर बाहर जाता है.

NATIONAL : भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा, नई नवेली दुल्हन की मौत, चालक फरार

0

छत्तीसगढ़ के भिलाई में नेशनल हाइवे-53 पर एक दर्दनाक हादसे में 29 साल की युवती की मौके पर ही मौत हो गई. पिता के साथ दोपहिया वाहन से घर लौट रही साक्षी द्विवेदी को पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन सहित फरार हो गया. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शनिवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को दहला दिया. नेशनल हाइवे-53 पर आईटीआई के पास हुई इस दुर्घटना में 29 साल के साक्षी द्विवेदी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पिता बाल-बाल बच गए. टक्कर के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया. हादसे के बाद हाइवे पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई.

जानकारी के मुताबिक साक्षी अपने पिता के साथ पदुमनगर स्थित घर जा रही थीं. वह राजनांदगांव की एक कंपनी में काम करती थीं और हर सप्ताह की तरह इस बार भी अपने मायके आई थीं. आमतौर पर वह भिलाई-3 स्टेशन उतरती थीं, लेकिन इस बार पावर हाउस रेलवे स्टेशन पर उतरीं, जहां से पिता उन्हें बाइक पर लेकर घर की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी भीषण थी कि साक्षी बाइक से उछलकर सड़क पर गिर गईं और मौके पर ही उनकी मृत्यु हो गई. वहीं उनके पिता को हल्की-फुल्की चोटें आईं. राहगीरों ने घटना की सूचना तुरंत खुर्सीपार पुलिस को दी. पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हाइवे पर पड़े शव के चिथड़े और बिखरे सामान को देखकर लोग दहशत में आ गए.

पुलिस के अनुसार, हादसे के बाद आरोपी ट्रेलर चालक मौके से फरार हो गया. एएसपी (शहर) भिलाई-दुर्ग सुखनंदन राठौर ने बताया, ‘खुर्सीपार थाना क्षेत्र के पास NH-53 पर एक ट्रेलर ने बाइक को टक्कर मारी, जिसमें एक महिला की मौत हो गई. पिता को गंभीर चोट नहीं आई है. आरोपी ट्रेलर चालक फरार है.

मृतका साक्षी द्विवेदी इसी साल फरवरी में विवाह बंधन में बंधी थीं. परिवार वालों का रो-रोकर बुरा हाल है. परिजन और स्थानीय लोग आरोप लगा रहे हैं कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की गति अत्यधिक रहती है और अक्सर हादसे होते रहते हैं. उन्होंने प्रशासन से इस व्यस्त मार्ग पर सख्त कार्रवाई और स्पीड कंट्रोल उपाय लागू करने की मांग की है.

NATIONAL : दुबई तेजस क्रैश में शहीद नमांश को विंग कमांडर पत्नी का आखिरी सैल्यूट…

0

यह हादसा दुबई एयरशो के दौरान शुक्रवार दोपहर लगभग 2:10 बजे (स्थानीय समय) अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ. इसमें तेजस विमान उड़ा रहे भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल की मौत हो गई. अब उनका पार्थिव शरीर कांगड़ा स्थित पैतृक गांव पहुंचा है. नमांश की पत्नी अफसाना भी वायुसेना में विंग कमांडर हैं.

दुबई एयरशो 2025 के दौरान तेजस जेट क्रैश में जान गंवाने वाले भारतीय वायुसेना के विंग कमांडर नमांश स्याल का पार्थिव शरीर शनिवार को UAE से भारत लाया गया. रविवार सुबह पार्थिव शव हिमाचल स्थित कांगड़ा एयरपोर्ट पहुंचाया गया, जहां वायुसेना अधिकारियों, स्थानीय लोगों और परिजनों ने उन्हें अंतिम सम्मान दिया.

एयरपोर्ट पर उनकी पत्नी विंग कमांडर अफसाना, सात साल की बेटी और माता-पिता पार्थिव शरीर को देखने पहुंचे. अपनी बेटी का हाथ थामे IAF अधिकारियों के साथ अफसाना नम आंखों और संभलते कदमों के साथ कास्केट की ओर बढ़ीं.

कास्केट के पास पहुंचते ही एक बेहद मार्मिक दृश्य सामने आया. विंग कमांडर अफसाना ने अपने पति को सलामी दी. आंखों में आंसू होते हुए भी वह अपने पति के प्रति सम्मान प्रकट करते हुए पूरे शौर्य और गरिमा के साथ खड़ी रहीं. इस पल ने वहां मौजूद अधिकारियों, जवानों और आम लोगों को भी भावुक कर दिया.

मूलरूप से हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा के रहने वाले नमांश ने लव मैरिज की थी. नमांश की पत्नी भी भारतीय वायु सेना में अफसर हैं. नमांश और अफसाना के कई सपने थे. दोनों ने देश की रक्षा की कसम साथ-साथ खाई थी. लेकिन 16 साल का यह साथ एक पल में उस वक्त खत्म हो गया, जब तेजस एयरक्रॉफ्ट क्रैश हो गया.

कांगड़ा एयरपोर्ट से विंग कमांडर नमांश स्याल के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव नागरोता बगवां (पत्यालकर, हिमाचल प्रदेश) ले जाया जाएगा, जहां अंतिम संस्कार होगा. इससे पहले, उनके पार्थिव शरीर को एयरफोर्स स्टेशन सुलूर (तमिलनाडु) भी ले जाया गया, जहां अधिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. विंग कमांडर स्याल भारतीय वायुसेना की No. 45 स्क्वाड्रन ‘फ़्लाइंग डैगर्स’ से जुड़े थे.

नगरोटा बगवां के रहने वाले विंग कमांडर स्याल अपने डिसिप्लिन और बेहतरीन सर्विस रिकॉर्ड के लिए जाने जाते थे. उन्होंने हमीरपुर जिले के सैनिक स्कूल, सुजानपुर टीरा से पढ़ाई की. उनके पिता जगन नाथ, जो एक रिटायर्ड आर्मी ऑफिसर थे और बाद में हिमाचल प्रदेश एजुकेशन डिपार्टमेंट में प्रिंसिपल बने.

यह हादसा शुक्रवार दोपहर लगभग 2:10 बजे (स्थानीय समय) अल मकतूम इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर हुआ. तेजस विमान प्रदर्शन के लिए हवा में उड़ रहा था. यह कई बार शो साइट के ऊपर से गुजरा और एक लो रोल (कम ऊंचाई पर घुमाव) कर रहा था. अचानक विमान का नियंत्रण खो गया और यह तेजी से जमीन की ओर गिर गया. टकराने पर जोरदार धमाका हुआ और काला धुआं निकलने लगा. वीडियो फुटेज में दिखा कि विमान ने बैरल रोल (घुमाव) किया, लेकिन फिर संतुलन बिगड़ गया.

SURAT : फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर ने 9वीं मंजिल से कूदकर दे दी जान, जनवरी में थी सगाई और शादी

0

सूरत के सरथाना इलाके में 28 वर्षीय फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राधिका ने चाय पार्टनर कैफे की 9वीं मंज़िल से कूदकर आत्महत्या कर ली. वह करीब 20 मिनट तक कैफे में बैठीं, फिर अचानक रेलिंग पार कर नीचे कूद गईं. जनवरी में उनकी सगाई और शादी तय थी. पुलिस ने मोबाइल, चैट और कॉल रिकॉर्ड जब्त कर मंगेतर एवं परिवार से पूछताछ शुरू कर दी है.

गुजरात के सूरत शहर में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 28 साल की फिजियोथेरेपिस्ट डॉक्टर राधिका ने 21 नवंबर की शाम खुदखुशी कर ली. राधिका ने सरथाना इलाके के बिजनेस हब बिल्डिंग में स्थित चाय पार्टनर कैफे की 9वीं मंज़िल से कूदकर अपनी जान दे दी. यह वही कैफे है, जहां वह अक्सर अपने मंगेतर के साथ जाया करती थीं. जनवरी 2026 में राधिका की सगाई और शादी तय थी, ऐसे में उनकी खुदखुशी कई सवाल खड़े कर रही है.

घटना के दिन शाम करीब 8 बजे राधिका अकेले कैफे पहुंचीं. वहां उन्होंने चाय का ऑर्डर दिया, फिर पानी की बोतल और ग्लास मंगाया. कैफे कर्मचारी कोबिद अली के मुताबिक, राधिका करीब 20 मिनट तक बिल्कुल सामान्य तरीके से फोन पर बात करती रहीं. कर्मचारी जैसे ही किचन में गया और वापस आया, उसने देखा कि राधिका ऊपर रेलिंग की तरफ जा रही हैं. कुछ ही सेकंड में राधिका रेलिंग पर चढ़ीं और नीचे कूद गईं. नीचे गिरते ही उनकी मौके पर ही मौत हो गई.

डॉ. राधिका जमनभाई कोटडिया मूल रूप से जामनगर जिले के कलावड तालुका के मोती भेगड़ी गांव की रहने वाली थीं. वर्तमान में वह अपने परिवार के साथ सूरत के सरथाना क्षेत्र में रहती थीं. उनके पिता एक डायमंड फैक्ट्री में डायमंड वर्कर हैं. राधिका पेशे से फिजियोथेरेपिस्ट थीं और सरथाना-जकातनाका में ‘श्रीजी फिजियो क्लिनिक’ चलाती थीं. वह आत्मनिर्भर थीं और परिवार को भी आर्थिक रूप से सहयोग करती थीं.

जनवरी में होने वाली सगाई और शादी को लेकर राधिका बेहद उत्साहित थीं. रोज सुबह और शाम वह अपने मंगेतर से बात करती थीं. घटना वाले दिन भी वह सुबह अपनी क्लिनिक गईं, फिर दोपहर को घर लौटीं और इसके बाद वापस क्लिनिक चली गईं. शाम को उन्होंने स्टाफ से कहा कि वह योगी चौक जा रही हैं, लेकिन वह सीधा कैफे पहुंचीं.

जांच के दौरान पुलिस को राधिका के व्हाट्सएप मैसेज मिले हैं. बताया जा रहा है कि राधिका ने अपने मंगेतर को लिखा था ‘तुम अपने माता-पिता को छोटी-छोटी बातें मत बताना’. इससे साफ संकेत मिलता है कि राधिका और उनके मंगेतर के बीच कुछ समय से तनाव चल रहा था. दोनों अक्सर वॉयस कॉल और वीडियो कॉल पर बात करते थे, लेकिन अब इन संदेशों की जांच की जा रही है ताकि खुदखुशी की वजह स्पष्ट हो सके.

राधिका के मरने की खबर जैसे ही परिवार तक पहुंची, घर में मातम छा गया. सभी सदस्य घटनास्थल पर पहुंचकर बेसुध रोने लगे. पुलिस ने राधिका का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और परिवार के बयान लेकर आगे की जांच शुरू कर दी है. राधिका के शव का पोस्टमॉर्टम कराया गया और फिलहाल पुलिस हर एंगल से इस मामले की जांच कर रही है.

सूरत पुलिस के एसीपी विपुल पटेल ने बताया कि टीम यह पता लगाने में जुटी है कि राधिका ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया. पुलिस कैफे के कर्मचारी, परिवार और मंगेतर के बयानों के आधार पर जांच कर रही है. साथ ही राधिका के चैट, कॉल रिकॉर्ड और फोन डेटा की भी गहराई से जांच होगी, जिससे सुसाइड की वजह स्पष्ट हो सके.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : पंजाब में 13 साल की बच्ची के साथ बलात्कार और हत्या, आरोपी गिरफ्तार, SHO निलंबित

0

पंजाब के जालंधर से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है. यहां 13 साल की बच्ची के साथ एक 45 साल के व्यक्ति ने रेप कर उसकी हत्या कर दी है.

पंजाब से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां पर एक 45 साल के व्यक्ति ने 13 साल की लड़की का रेप कर उसकी हत्या कर दी है.घटना के बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो कई खुलासे हुए. लड़की की हत्या करने के बाद आरोपी ने लड़की के शव को बाथरूम में बंद कर दिया. लड़की के परिवार वाले उसे काफी समय से ढूंढते रहे थे और जब वह उन्हें नहीं मिली तो सीसीटीवी कैमरा चेक किया गया तो पता चला की लड़की आरोपी के घर गई थी और आरोपी ने उसके साथ रेप कर उसकी हत्या कर दी.

इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया.परिवार के सदस्यों ने आरोपी के साथ मारपीट भी की. लेकिन इस घटना ने पुलिस पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं. पारिवारिक सदस्यों ने आरोप लगाया कि जब पुलिस को इसे लेकर शिकायत मिली तो थानेदार मंगतराम ने आरोपी के घर की तलाशी ली और उन्हें यह बोल दिया गया कि उनकी लड़की उस घर में नहीं है. लेकिन परिवार के विरोध करने पर जब पुलिस के अधिकारी वहां पर पहुंचे तो घर के अंदर दोबारा तलाशी ली गई तब लड़की का शव बाथरूम में मिला.

मृतक लड़की के भाई हर्षदीप सिंह और उसके चाचा अमनदीप सिंह ने बताया कि उनकी लड़की अक्सर आरोपी की बेटी से मिलने उसके घर जाती थी. लेकिन कल जब उनकी लड़की आरोपी के घर गई तो आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर और अकेला पाकर लड़की के साथ दुष्कर्म किया और बाद में गला घोट कर हत्या कर दी.

भाई और चाचा ने बताया कि सीसीटीवी की वीडियो से पता चला कि उनकी लड़की 4:00 बजे के करीब आरोपी के घर गई थी और आरोपी व्यक्ति ने पहले उसके साथ दुष्कर्म किया फिर हत्या कर शव को बाथरूम में रख दिया.

Bhakti : विवाह पंचमी पर होगा अयोध्या में ध्वजारोहण, जानें क्या रहेगा ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त

0

25 नवंबर 2025 को अयोध्या में राम मंदिर के शिखर पर केसरिया ध्वज फहराया जाएगा. यह आयोजन त्रेता युग की परंपराओं की पुनर्स्मृति जैसा पवित्र अनुष्ठान माना जा रहा है. खास बात यह है कि ध्वजारोहण विवाह पंचमी के पावन दिन अभिजीत मुहूर्त में संपन्न होगा, जिसे ज्योतिष शास्त्र में अत्यंत मंगलकारी समय माना जाता है.

25 नवंबर को एक बार फिर अयोध्या इतिहास रचने वाला है. दरअसल, इस दिन विवाह पंचमी का पर्व मनाया जाएगा और इस दिन राम मंदिर के शिखर पर केसरिया रंग का ध्वज फहराया जाएगा. यह केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं बल्कि त्रेता युग की पुनर्स्मृति जैसा अद्भुत दृश्य माना जा रहा है. श्री रामचरितमानस के मुताबिक, ”बंधन व पताका केतु और शिव बनाए मंगल हेतु”, अर्थात ध्वज स्वयं मंगल का सूचक है.

शास्त्रों के अनुसार, एक तरह से धर्म ध्वज वह केंद्र है जहां समस्त देव ऊर्जाएं प्रवाहित होती हैं. इसलिए, मंदिर के शिखर पर स्थापित ध्वज केवल प्रतीक नहीं, अपितु दैवीय शक्ति का संवाहक माना जाता है. अब जानते हैं ध्वज फहराने का शुभ मुहूर्त.

ज्योतिषियों के अनुसार, विवाह पंचमी के दिन राम मंदिर पर ध्वजारोहण अभिजीत मुहूर्त में करना बहुत ही शुभ माना रहा है. इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर दोपहर 12 बजकर 30 मिनट तक का समय रहेगा. ये अवधि बहुत ही शुभ मानी जा रही है. ज्योतिषियों के अनुसार, 30 मिनट का यह समय विशिष्ट मुहूर्त माना जा रहा है.

वैदिक ज्योतिष के अनुसार, अभिजीत मुहूर्त कोई भी कार्य करने के लिए सबसे शुभ समय माना जाता है. इसे दिन का सबसे शक्तिशाली मुहूर्त कहा गया है, क्योंकि यह सीधे सूर्य देव की ऊर्जा से जुड़ा होता है. जानकारी के लिए आपको बता दें कि राम लला की प्राण प्रतिष्ठा भी अभिजीत मुहूर्त में हुई थी. इसी कारण ध्वजारोहण के लिए भी अभिजीत मुहूर्त ही शुभ माना जा रहा है.

NATIONAL : भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट – जबलपुर द्वारा स्वच्छता एवं हेलमेट जागरूकता अभियान संपन्न

0

जबलपुर।
महिला शक्ति एवं भारतीय मानव अधिकार सहकार ट्रस्ट की जबलपुर टीम द्वारा आज शहर में स्वच्छता अभियान एवं हेलमेट जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। अभियान के दौरान ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ-साथ यातायात पुलिस विभाग के अधिकारियों ने भी पूर्ण सहयोग देकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अभियान में ट्रस्ट के सदस्यों ने शहरवासियों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया, विशेषकर हेलमेट पहनने की अनिवार्यता, यातायात नियमों का पालन, और सुरक्षित ड्राइविंग के महत्व पर विस्तृत जानकारी दी।
साथ ही शहर के प्रमुख ब्रिज क्षेत्र में फैली गंदगी की सफाई कर नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि—
“गुटका, पान आदि खाकर सड़क एवं सार्वजनिक स्थलों पर थूकना बंद करें और स्वच्छ जबलपुर के निर्माण में सहयोग दें।”
अभियान मे संभाग अध्यक्ष – सौंपा चटर्जी, जिला अध्यक्ष – अनीता दुबे, जिला अध्यक्ष – धनराज सोनकर, महामंत्री – अर्चना यादव, रांझी तहसील अध्यक्ष – नीलम गोटिया, जिला कार्यकारिणी सदस्य – ममता यादव, रेखा पटेल, रेखा विश्वकर्मा, सरोज शर्मा, रूपा दहियात उपस्थित रहे
राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुनील सिंह यादव जी ने मीडिया के माध्यम से संदेश दिया कि“जबलपुर टीम ने जो जागरूकता अभियान चलाया है, वह समाज के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। स्वच्छता और सड़क सुरक्षा दोनों ही जीवन से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दे हैं। मैं पूरी टीम को उनके अद्भुत व अनुकरणीय कार्य हेतु हृदय से बधाई देता हूँ।”
युवा राष्ट्रीय अध्यक्ष कृष्णा जी यादव का संदेश

“युवा पीढ़ी यदि आगे बढ़कर समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का संकल्प ले ले, तो शहर और देश दोनों सुंदर बन जाएंगे। जबलपुर टीम ने युवाओं की सहभागिता से उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।”

राष्ट्रीय सचिव शिवम तिवारी का संदेश
“संगठन का उद्देश्य केवल समस्याओं को उठाना ही नहीं, बल्कि समाधान के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना भी है। स्वच्छता और हेलमेट जागरूकता जैसे अभियान समाज सुधार का सशक्त माध्यम हैं।”
मीडिया प्रभारी जीवन लाल जैन चाय वाले,भावेश नाहर,अंकित जैन,अनिल जैन सुश्री सोना जैन, जितेंद्र जैन, ओम प्रकाश टांडी का संदेश
“हमारी मीडिया टीम लगातार यह प्रयास करती है कि समाज में जन-जागरूकता अधिक से अधिक फैले। जबलपुर टीम का यह अभियान जनता तक सकारात्मक संदेश पहुंचाने में अत्यंत सफल रहा।”
संगठन के अन्य पदाधिकारी डॉ प्रेम कुमार वैध,श्रीमती मधु शर्मा, श्रीमती साधना सेठी,मनीष गुप्ता,सुनील सेठिया, संतोष सिंह पवार,समरथ पुरी गोस्वामी, लखन आंजना विनायक गुप्ता, युवराज सिंह राठौर, गोकुल सोलंकी, का संयुक्त संदेश

“हम सभी यह संकल्प लेते हैं कि आगे भी शहर और समाज के लिए ऐसे जनहित कार्य निरंतर जारी रहेंगे। ट्रस्ट सदैव हर नागरिक के अधिकारों एवं सुरक्षा के लिए कार्य करता रहेगा।”

- Advertisement -