Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 311

ENTERTAINMENT : ‘मस्ती 4’ का ओपनिंग डे पर धमाल, कर डाली शानदार कमाई, अजय देवगन और फरहान अख्तर की फिल्में रह गईं पीछे

0

मिलाप जावेरी अपनी पिछली रिलीज़ ‘एक दीवाने की दीवानियत’ के उम्मीद से बढ़कर और ज़बरदस्त सफलता के साथ सातवें आसमान पर हैं. कंट्रोल बजट में बनी इस फिल्म ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त कमाई की थी और 2025 में सबसे ज़्यादा मुनाफ़ा कमाने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई. अब, फिल्म मेकर ने ‘मस्ती’ के तड़के के साथ कमबैक किया है. लगा है. दरअसल हम बात कर रहे हैं रितेश देशमुख, विवेक ओबेरॉय और आफताब शिवदसानी स्टारर ‘मस्ती 4’ की, जो इस शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई है. चलिए यहां जानते हैं ‘मस्ती 4’ ने कितने करोड़ से ओपनिंग की है.

‘मस्ती’ फ्रेंचाइजी की शुरुआत साल 2004 में हुई थी. इसके बाद इसका दूसरा पार्ट साल 2013 ग्रैंड मस्ती आया था और तीसरा पार्ट ग्रेट ग्रैंड मस्ती था. वहीं अब इसका चौथा पार्ट ‘मस्ती 4’ रिलीज हुआ है. इसके दो पार्ट हिट रहे थे. दरअसल उस समय, ऐसी एडल्ट कॉमेडीज़ के लिए अच्छी संख्या में दर्शक मौजूद थे, लेकिन समय के साथ, इस जॉनर की पॉपुलैरिटी में भारी गिरावट आई. नतीजतन, तीसरा भाग, ग्रेट ग्रैंड मस्ती, उम्मीद के मुताबिक़ नहीं चला. वहीं अब ‘मस्ती 4’ की शुरुआत भी बहुत खास नहीं हुई है. हालांकि इसने ओपनिंग डे पर फरहान अख्तर की 120 बहादुर से ज्यादा कमाई की है.

‘मस्ती 4’ ने यूं तो बॉक्स ऑफिस पर बंपर ओपनिंग नहीं की है लेकिन इस फिल्म ने फ्रेंचाइजी की सबसे पहली किस्त ‘मस्ती’ (2004 में आई) के ओपनिंग डे कलेक्शन 1.80 करोड़ को मात दे दी है. हालांकि ये ग्रैंड मस्ती (2013) के पहले दिन की कमाई 12.50 करोड़ को मात नहीं दे पाई. वहीं ये ग्रेट ग्रैंड मस्ती के ओपनिंग डे कलेक्शन 2.65 करोड़ को पीछे छोड़ने से भी इंचभर दूर रह गई.

वहीं इस फिल्म ने फरहान अख्तर की 120 बहादुर को भी पीछे छोड़ दिया. बता दें कि 120 बहादुर ओपनिंग डे पर 2.35 करोड़ कमा पाई है. जबकि अजय देवगन की दे दे प्यार दे 2 ने शुक्रवार को 8वें दिन 2.25 करोड़ का कलेक्शन किया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘मस्ती 4’ का बजट 38 से 40 करोड़ रुपये बताया जा रहा है. जिसमें प्रोडक्शन और प्रमोशन का खर्च भी शामिल हैं. वहीं मेकर्स को उम्मीद है कि फिल्म की कमाई में वीकेंड पर तेजी आएगी. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ये फिल्म शनिवार और रविवार की छुट्टी का फायदा उठा पाती है या नहीं.

LIFESTYLE : दुनिया का सबसे बड़ा शिवलिंग बनकर हुआ तैयार, 96 पहिए वाली ट्रक से बिहार के लिए हुआ रवाना

बिहार के पूर्वी चंपारण स्थित चकिया में बन रहे दुनिया के सबसे बड़े विराट रामायण मंदिर के लिए 33 फीट का शिवलिंग बनकर तैयार हो चुका है. इस शिवलिंग का निर्माण तमिलनाडु के महाबलीपुरम स्थित पट्टीकाडु गांव में बीते 10 सालों से चल रहा था.33 फीट का ये शिवलिंग ग्रेनाइट पत्थर से बनकर तैयार हुआ है. बीते दिन शुक्रवार यानी 21 नवंबर 2025, को महाबलीपुरम से 96 पहिए वाली ट्रक से इस शिवलिंग को चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर के लिए रवाना कर दिया है.

शिवलिंग को रवाना करने से पहले विधिवत रूप से इसकी पूजा की गई, जिसमें गांव के लोग भी शामिल हुए. शिवलिंग को बनाने वाली कंपनी के संस्थापक विनायक वेंकटरमण ने कहा कि, इसे बनाने में करीब तीन करोड़ रुपये का खर्चा आया है.अगले साल फरवरी के आस पास यह शिवलिंग विराट रामायण मंदिर में स्थापित हो जाएगा. वैसे उम्मीद की जा रही है कि, जनवरी के मध्य ही शिवलिंग मंदिर में स्थापित हो जाए.

इस विशाल शिवलिंग को बनाने के लिए कलाकारों की 10 सालों की मेहनत है. शिवलिंग को महाबलीपुरम से बिहार पूर्वी चंपारण स्थित विराट रामायण मंदिर पहुंचाने में करीब 20 से 25 दिन का समय लग सकता है.बात की जाए शिवलिंग के वजन की तो यह 210 मीट्रिक टन का है. शिवलिंग बनाने वाली कंपनी ने बताया कि, रास्ते में कई राज्यों और शहरों में लोग शिवलिंग के दर्शन कर पाएंगे.

भारत में किसी भी मंदिर मं स्थापित होने वाला यह सबसे बड़ा शिवलिंग है. विराट रामायण मंदिर महावीर मंदिर न्यास समिति के द्वारा बनवाया जा रहा है. इस मंदिर के प्रवेश द्वार पर गणेश स्थल, सिंह द्वार, नंदी, शिवलिंग, गर्भ गृह का काम पूरा हो चुका है.विराट रामायण मंदिर 1080 फीट लंबा और 540 फीट चौड़ा होगा. जिसमें कुल 18 शिखर और 22 मंदिर होंगे औ मुख्य शिखर की ऊंचाई 270 फीट, चार शिखर की ऊंचाई 180 फीट, एक शिखर की ऊंचाई 135 फीट, आठ शिखर की ऊंचाई 108 फीट और एक शिखर की ऊंचाई 90 फीट होगी.

इस मंदिर का शिलान्यास 20 जून 2023 को किया गया था. इस मंदिर का निर्माण बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केसारिया और चकिया के बीच जानकीनगर में हो रहा है. पटना से इस मंदिर की दूरी करीब 110 किलोमीटर है. महाबलीपुरम से इस शिवलिंग को होसुर, होसाकोट, देवनाहाली, कुरनुल, हैदराबाद, निजामाबाद, अदिलाबाद, नागपुर, सीवनी, जबलपुर, कंपनी, मैहर, सतना, रीवा, मिर्जापुर, आरा, छपरा, मसरख, मोहम्मदपुर, केसरिया होते चकिया विराट रामायण मंदिर लाया जाएगा.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है किCN 24 NEWS किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

BUSINESS : 22 नवंबर को सोना खरीदने के लिए कितना पैसा करना होगा खर्च? जानें दिल्ली से पटना तक का लेटेस्ट रेट

0

भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है. अगर आप भी शनिवार, 22 नवंबर को सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो, आपको अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर पता करना चाहिए.

भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है. लोग सोने और चांदी के गहनों की खरीदारी कर रहे हैं. अगर आप भी शनिवार, 22 नवंबर को सोना खरीदने का प्लान कर रहे हैं तो, आपको अपने शहर का लेटेस्ट रेट जरूर पता करना चाहिए. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान न हो.
सोना और चांदी की कीमतें लगातार बदलती रहती है. वैश्विक अनिश्चितता, डॉलर की कीमत, सरकार द्वारा लिया गया टैक्स और दूसरे कारणों से सोने की कीमतें बदलती रहती है.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,990 रुपए
22 कैरेट – 1,15,500 रुपए
18 कैरेट – 94,530 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,840 रुपए
22 कैरेट – 1,15,350 रुपए
18 कैरेट – 94,380 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,26,880 रुपए
22 कैरेट – 1,16,300 रुपए
18 कैरेट – 97,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,840 रुपए
22 कैरेट – 1,15,350 रुपए
18 कैरेट – 94,380 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,890 रुपए
22 कैरेट – 1,15,400 रुपए
18 कैरेट – 94,430 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,990 रुपए
22 कैरेट – 1,15,550 रुपए
18 कैरेट – 94,530 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,890 रुपए
22 कैरेट – 1,15,400 रुपए
18 कैरेट – 94,430 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,840 रुपए
22 कैरेट – 1,15,350 रुपए
18 कैरेट – 94,380 रुपए

भारतीय घरेलू बाजार में सोने और चांदी जैसे बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव होता रहता है. भारत में इस वक्त शादियों का सीजन चल रहा है. ऐसे में लोग जमकर सोना की खरीदारी करते हैं. जिससे सोने की मांग और कीमतें बढ़ने की उम्मीद रहती है.

भारत में सोना खरीदना सिर्फ एक निवेश नहीं है, यह भारतीय परंपराओं से गहराई से जुड़ा हुआ है. भारत में सोना खरीदना शुभ माना जाता है. यहीं कारण है कि, हर खुशी के अवसर पर लोग सोना खरीदना पसंद करते हैं.

NATIONAL : सहारनपुर में नवजात को झाड़ियों में फेंका, कुत्तों ने नोचकर मार डाला

0

सहारनपुर में एक नवजात शिशु का शव झाड़ियों में मिला, जिसे कुत्तों ने नोच-नोचकर मार डाला. ग्रामीणों ने जब शिशु को देखा तो अफरातफरी मच गई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है. यह घटना दिल दहला देने वाली है. पुलिस अब जांच कर रही है कि मासूम को ऐसी निर्मम मौत किसने और क्यों दी और उसके माता-पिता कौन हैं.

उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. भागूवाला गांव में गुरुवार सुबह नाली के पास झाड़ियों में एक नवजात शिशु का क्षत-विक्षत शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया. स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने झाड़ियों में हलचल देखी और पास जाकर देखा तो कुत्तों के झुंड ने नवजात को बुरी तरह नोच दिया था. मौके का दृश्य इतना भयावह था कि कई लोग रो पड़े.

ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. लोगों का कहना है कि नवजात कुछ घंटे पहले ही जन्मा प्रतीत हो रहा था और किसी ने उसे जानबूझकर झाड़ियों में फेंका था. कई लोगों ने अनुमान लगाया कि यह बच्चा किसी अविवाहित मां का हो सकता है, जिसने सामाजिक बदनामी के भय से उसे त्याग दिया. हालांकि, पुलिस का कहना है कि अभी तक ऐसी किसी बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है और जांच सभी बिंदुओं पर जारी है.

घटना की जानकारी मिलते ही थाना मिर्जापुर पुलिस और फॉरेंसिक यूनिट मौके पर पहुंच गई. ASP बेहट एसएन वैभव पाण्डेय ने बताया, ‘सूचना पर पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची. नवजात का शव झाड़ियों में पड़ा मिला. शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भरते हुए पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट होगा कि नवजात की मौत जन्म के बाद हुई या उसे मृत अवस्था में फेंका गया था.’

पुलिस ने आसपास के पूरे क्षेत्र में जांच शुरू कर दी है. CCTV फुटेज की तलाश की जा रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि नवजात को वहां किसने छोड़ा. साथ ही आसपास के अस्पतालों, दाईयों और निजी क्लीनिकों से भी पूछताछ की जा रही है कि हाल ही में किसने डिलीवरी कराई थी.

ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी घटनाएं समाज की संवेदनहीनता की ओर इशारा करती हैं. उन्होंने कहा कि अगर बच्चे को सुरक्षित स्थान पर छोड़ा जाता, अस्पताल में दिया जाता या किसी NGO को सौंपा जाता, तो उसकी जान बच सकती थी. एक मासूम की मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया है और पुलिस इस जघन्य कृत्य को अंजाम देने वाले की तलाश में जुट गई है.

NATIONAL : बस्ती में अवैध संबंधों का खौफनाक अंजाम, 3 बच्चों की मां की हत्या, आरोपी प्रेमी गिरफ्तार

0

मृतका शादी-शुदा थी उसके तीन बच्चे है, फिर भी प्रीति का दिलीप अग्रहरि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतका प्रीति गर्भवती थी और वो दिलीप पर भागकर शादी का दबाब बना रही थी.उत्तर प्रदेश में बस्ती जिले के रूधौली थाना क्षेत्र के भानपुर रोड पर धान के खेत में महिला की हत्या कर शव फेंके जाने का एसपी अभिनंदन ने महज कुछ ही घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी दिलीप कुमार अग्रहरि को अरेस्ट किया है. उस के पास से हत्या में प्रयुक्त चाकू पुलिस ने बरामद किया है. इस हत्या कांड की वजह अवैध संबंध बताए जा रहे हैं.

मृतका शादी-शुदा थी उसके तीन बच्चे है, फिर भी प्रीति का दिलीप अग्रहरि के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था. मृतका प्रीति गर्भवती थी और वो दिलीप पर भागकर शादी का दबाब बना रही थी.बता दें बीते 20 नवंबर को रूधौली थाना क्षेत्र में महिला का शव मिला था, महिला को धारदार हथियार से मारकर मौत के घाट उतारा गया था. शव के पास से महिला का बच्चा भी मिला था जिसको पुलिस ने अपनी कस्टडी में लिया. महिला की पहचान आधार से हुई और उस के बांसी स्थित पति से पुलिस ने संपर्क किया गया.

पुलिस की सर्विलांस, फॉरेंसिक और क्राइम ब्रांच की टीम ने जब घटना की जांच शुरू की तो आस पास के सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हत्याभियुक्त की पहचान की गई. पुलिस ने अभियुक्त दिलीप अग्रहरि को बांसी के आमी नदी के पुल से अरेस्ट कर लिया, पूंछ ताछ में हत्याभियुक्त ने कई चौंकाने वाले खुलासे किए. उस ने बताया कि उस का मृतिका के साथ काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था. महिला की शादी हो चुकी थी और उसके पास तीन बच्चे भी थे. इसी दौरान प्रीति गर्भवती हो गयी. और वह लगातार घर से भागने का दबाव बनाने लगी.

प्रेमी दिलीप ने प्रीति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बनाई. उस को घर से भागने के बहाने बुलाया, प्रीति अपने बेटे के साथ आई. उस के बाद उस ने अपनी प्रेमिका प्रीति के गले पर चाकू से वार कर मौत के घाट उतार दिया. घटना को छुपाने के लिए शराब की बोतल, पानी की बोतल और उस के कपड़े फाड़ दिए ताकि पुलिस इस घटना को रेप और मर्डर समझे. प्रीति की सास ने रुदौली पुलिस में शिकायत कर मुकदमा दर्ज करवाया जिसके बाद आरोपी दिलीप की गिरफ्तारी कर ली गई.

एसपी अभिनंदन ने बताया कि पुलिस और सर्विलांस की टीम ने इस घटना का खुलासा करते हुए अभियुक्त दिलीप कुमार को अरेस्ट कर लिया है. उस की निशानदेही पर आला कत्ल चाकू भी बरामद कर लिया गया है. सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी इस की पहचान कर ली गई है. घटना से पहले यह मृतका के साथ था. इस के खिलाफ धारा 103(1), 5/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है.

प्रीति को रिल्स बनाने का शौक था, और वो सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थी. इसी के जरिए उसका संबंध दिलीप से हुआ था. एसपी ने बताया कि पोस्ट मार्टम रिपोर्ट में रेप की पुष्टि नहीं हुई है. इस घटना का कारण प्रेम संबंध है जिसको लेकर प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका की निर्मम तरीके से हत्या कर दी.

NATIONAL : ग्रेटर नोएडा में 22 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड, बिल्डिंग के 16वें फ्लोर से कूदी

0

ग्रेटर नोएडा में एक युवती ने 16वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली. जिस वक्त वह बिल्डिंग से कूदी, उस वक्त एक दोस्त रसोई में खाना बना रहा था. जबकि अन्य बाहर थे. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

ग्रेटर नोएडा में एक 22 वर्षीय युवती ने शुक्रवार शाम को 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. युवती एक निजी कंपनी में कार्यरत थी और अपने दोस्तों के साथ फ्लैट में रहती थी. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. फिलहाल पुलिस आत्महत्या करने के कारणों की जांच कर रही है.पुलिस के अनुसार यह घटना थाना सूरजपुर क्षेत्र के अंतर्गत मिग्सून ट्विन्स सोसायटी में हुई. सोसायटी के सिक्योरिटी ऑफिसर ने पुलिस को सूचना दी कि शामली निवासी शालू (22) पुत्री नरेश ने टावर सन-5 के 16वें फ्लोर की बालकनी से कूद गई है. सूचना मिलते ही थाना सूरजपुर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची.

पुलिस ने घटनास्थल को सुरक्षित कर शव का पंचायतनामा भरवाया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. पुलिस अधिकारियों और फील्ड यूनिट ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है. जिससे आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवती ने फोन पर बात करने के तुरंत बाद छलांग लगा दी थी. पुलिस ने युवती के फोन और अन्य सामान को भी कब्जे में लिया है.

पुलिस ने युवती के साथ रह रहे दोस्तों से भी पूछताछ की है. दोस्तों ने बताया कि उन्हें भी आत्महत्या के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और उन्हें तब पता चला जब युवती नीचे कूद गई. जिस समय युवती ने आत्महत्या की उस समय एक दोस्त रसोई में खाना बना रहा था. जबकि अन्य दोस्त बाहर गए थे. वह यहां चार दोस्तों के साथ रहती थी. युवती के माता-पिता नहीं हैं. पुलिस ने मृतका के भाई को सूचित कर दिया है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

NATIONAL : दोस्ती कर Instagram पर अश्लील कैप्शन के साथ पोस्ट की शादीशुदा महिला की फोटो, आरोपी की तलाश शुरू

0

ग्वालियर में एक शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल करने का मामला सामने आया है. आरोपी युवक ने पहले दोस्ती की, फिर महिला की फोटो लेकर नई फर्जी प्रोफाइल बनाई और उस पर अश्लील कैप्शन के साथ फोटो पोस्ट कर दीं. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

ग्वालियर में सोशल मीडिया के दुरुपयोग का गंभीर मामला सामने आया है, जहां एक शादीशुदा महिला को इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाकर ब्लैकमेल किया गया. हजीरा थाना क्षेत्र की रहने वाली महिला ने बताया कि जुलाई में उसे ‘raviarya4417’ नाम की प्रोफाइल से फ्रेंड रिक्वेस्ट मिली, जिसे उसने सामान्य तौर पर स्वीकार कर लिया. इसके बाद आरोपी रवि आर्य लगातार बातचीत करने का दबाव बनाने लगा और महिला का मोबाइल नंबर भी ले लिया.

महिला ने इस व्यवहार पर आपत्ति जताई और आरोपी को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया. लेकिन इसके बाद मामला और गंभीर हो गया. आरोपी ने ‘raviarya3050’ नाम से एक नई फर्जी आईडी बनाई और उस पर महिला की दो फोटो अपलोड कर दीं.

इन फोटो के साथ अश्लील और आपत्तिजनक कैप्शन भी लिखे गए, जिनका उद्देश्य महिला को बदनाम करना था. फोटो वायरल होने के बाद महिला के मोबाइल नंबर पर अज्ञात कॉल आने लगे, जिससे वह परेशान हो गई. पीड़िता ने तुरंत हजीरा थाना पुलिस से शिकायत की. पुलिस ने साइबर साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है

इस घटना पर सीएसपी रोबिन जैन ने बताया कि तकनीकी जांच की जा रही है और आरोपी की लोकेशन ट्रेस की जा रही है. उन्होंने कहा कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा. यह मामला सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों की ओर फिर से ध्यान खींचता है. पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि सोशल मीडिया पर किसी भी अनजान व्यक्ति की रिक्वेस्ट स्वीकार करने से पहले सतर्क रहें.

ENTERTAINMENT : टीवी पर मचाया धमाल, अब ‘भाबीजी घर पर हैं’ करेगा थिएटर में कमाल, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

भाबीजी घर पर हैं, जो पिछले एक दशक से भारत का सबसे लोकप्रिय कॉमेडी शो है, अब पहली बार बड़े पर्दे पर आ रहा है. जी सिनेमा और जी स्टूडियोज की इस फिल्म का नाम ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ है, जो 6 फरवरी 2026 को रिलीज होगी. इसमें नए कलाकार भी जुड़े हैं.

पिछले एक दशक से भी ज्यादा समय से ‘भाबीजी घर पर हैं’ भारत का सबसे प्यारा कॉमेडी शो बना हुआ है. आसिफ शेख, रोहिताश गौर, शुभांगी अत्रे और बाकी कलाकारों ने अपने आइकॉनिक किरदारों से करोड़ों दिल जीते हैं. विभूति जी का चार्म, तिवारी जी का ड्रामा, अंगूरी भाभी का ‘सही पकड़े हैं’, अनीता भाभी की कॉन्फिडेंट सॉफिस्टिकेशन और सक्सेना जी की ‘आई लाइक इट’ वाली पागलपन भरी कॉमेडी ने हर उम्र के दर्शकों को हंसाते-हंसाते लोटपोट कर दिया. देश के सबसे लंबे समय तक चलने वाले और सबसे चहेते टीवी शोज में से एक होने के नाते, इसका दर्शकों से जुड़ाव हर साल और गहरा होता गया है.

अब भारतीय टेलीविजन के इतिहास में पहली बार कोई टीवी पर चल रहा सीरियल, सिनेमा के पर्दे पर उतरने जा रहा है. जी सिनेमा और जी स्टूडियोज लेकर आ रहे हैं- ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ फिल्म, जो 6 फरवरी 2026 को थिएटर्स में रिलीज होगी. ये फिल्म आपके चहेते किरदारों को बड़े पर्दे पर एक धमाकेदार, हंसी से भरपूर एडवेंचर में लेकर आएगी. साथ ही उस कॉमेडी यूनिवर्स को और बड़ा करेगी जिसे लाखों-करोड़ों लोग प्यार करते हैं.

मौजूदा कलाकारों के साथ जुड़ रहे हैं हिंदी बेल्ट के तीन सबसे धमाकेदार कलाकार- रवि किशन, मुकेश तिवारी और निरहुआ, जिनकी बेमिसाल एनर्जी और सहज हास्य इस कॉमेडी एडवेंचर को बिल्कुल नए लेवल पर ले जाएगा. तो तैयार हो जाइए ढेर सारी खलबली, बेइंतहा हंसी और पूरी तरह लोटपोट करने के लिए. ‘भाबीजी घर पर हैं फन ऑन द रन’ को जी सिनेमा ने प्रोड्यूस किया है. मेकर्स ने फिल्म का ऐलान इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए किया और लिखा, ‘भाबीजी जो अब तक घर पर थीं, अब बड़े पर्दे पर आएंगी.’ साथ ही इससे दो फोटोज भी शेयर की गई हैं. इस ऐलान के बाद फैंस काफी खुश हैं.

मार्च 2015 में शुरू हुआ ‘भाबीजी घर पर हैं’, दो पड़ोसी कपल्स- मिश्रा और तिवारी परिवार के इर्द-गिर्द घूमता है. शो में आसिफ शेख, रोहिताश गौर, शुभांगी अत्रे, विदिशा श्रीवास्तव, योगेश त्रिपाठी समेत कई कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं.

NATIONAL : कार चलाते हुए ड्राइवर को अचानक आया हार्ट अटैक और चंद मिनटों में खत्म हो गई चार जिंदगियां

0

अंबरनाथ फ्लाईओवर पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे शहर को सदमे में डाल दिया. चुनाव प्रचार के दौरान ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आने से कार अनियंत्रित हो गई और कई वाहनों को रौंदते हुए चार लोगों की जान ले ली. हादसे की भयावह तस्वीरें और सीसीटीवी फुटेज सामने आने के बाद लोग हैरान हैं. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के अंबरनाथ में हुए भीषण हादसे ने पूरे शहर को हिलाकर रख दिया. चुनाव प्रचार के दौरान कार चालक को अचानक हार्ट अटैक आने से वाहन अनियंत्रित हो गया और कई वाहनों को टक्कर मारते हुए चार लोगों की जान ले ली. हादसे में शिवसेना उम्मीदवार किरण चौबे सहित चार लोग घायल हुए हैं. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसे देखकर लोग हैरान और परेशान हैं.

जानकारी के मुताबिक हादसा शहर के व्यस्त फ्लाईओवर पर हुआ, जहां ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर पार करते हुए कई वाहनों को टक्कर मार दी. यह भयावह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है.शिवसेना की महिला उम्मीदवार किरण चौबे अपने ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे के साथ चुनाव प्रचार के लिए बुवा पाडा क्षेत्र जा रही थीं. फ्लाईओवर पर पहुंचते ही ड्राइवर को अचानक हार्ट अटैक आ गया जिससे कार उसके नियंत्रण से बाहर हो गया.

इस दुर्घटना में ड्राइवर लक्ष्मण शिंदे की मौके पर ही मौत हो गई. इसके अलावा अंबरनाथ नगर परिषद के कर्मचारी चंद्रकांत अनारके, स्थानीय निवासी सुमित चेलानी और शैलेश जाधव की भी जान चली गई. चंद्रकांत अनारके मोटरसाइकिल से जा रहे थे और टक्कर लगने के बाद फ्लाईओवर के बीचोंबीच गिर पड़े. उन्हें अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

हादसे के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने कार का कांच तोड़कर किरण चौबे को बाहर निकाला. उन्हें निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. घायल हुए अन्य लोगों की पहचान अमित चौहान और अभिषेक चौहान के रूप में हुई है. किरण चौबे ने पुलिस को बताया कि ‘अचानक ड्राइवर की हरकत बंद हो गई, उससे पहले कि मैं कुछ समझ पाती, कार अनियंत्रित होकर कई वाहनों में जा घुसी.’

स्थानीय पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है, शुरुआती जांच में सामने आया है कि हादसे का कारण ड्राइवर को आया अचानक हार्ट अटैक था. पुलिस घटनास्थल का मुआयना कर रही है और सभी वाहनों के क्षतिग्रस्त हिस्सों और सीसीटीवी फुटेज को इकट्ठा कर रही है ताकि उसका विश्लेषण किया जा सके.

MAHARASHTRA : 8वीं की छात्रा ने किया सुसाइड, स्कूल में तीसरी मंजिल से कूदी

महाराष्ट्र के जालना में 8वीं में पढ़ने वाली छात्रा ने सुसाइड कर लिया. बताया जाता है कि छात्रा स्कूल की तीसरी मंजिल से कूद गई. जिससे उसकी मौत हो गई. छात्रा के सुसाइड पर परिजनों ने स्कूल प्रशासन पर प्रताड़ना और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया है.

महाराष्ट्र के जालना में एक नामी स्कूल में आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक 13 वर्षीय छात्रा ने स्कूल की तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. मृत छात्रा का नाम आरोही दीपक बिडलान है. बताया जाता है कि सुबह लगभग 7:30 बजे यह घटना घटी, जिसके बाद पूरे परिसर में खलबली मच गई.

जानकारी के मुताबिक आरोही रोज की तरह सुबह स्कूल पहुंची थी. लेकिन कुछ ही देर में स्कूल प्रशासन ने उसके पिता दीपक बिडलान को फोन कर बताया कि आपकी बेटी ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली है. परिजन तुरंत स्कूल पहुंचे और घायल अवस्था में आरोही को पहले एक निजी अस्पताल में ले जाया गया. वहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे जिल्हा सामान्य अस्पताल भेज दिया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.घटना की सूचना मिलते ही सदर बाजार पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर जांच शुरू की. शुरुआती जानकारी के आधार पर आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि आत्महत्या के असली कारणों की सखोल जांच जारी है.

इसी दरम्यान, मृत छात्रा के पिता दीपक बिडलान ने गंभीर आरोप लगाया है कि शिक्षकों के निरंतर मानसिक उत्पीड़न से तंग आकर उनकी बेटी ने यह चरम कदम उठाया. उनका कहना है कि बेटी कई दिनों से परेशान थी, लेकिन उन्होंने कभी सोचा भी नहीं था कि वह ऐसा कदम उठाएगी.दीपक बिडलान ने स्कूल प्रशासन पर लापरवाही और मानसिक दबाव डालने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि — “हमें न्याय चाहिए और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कारवाई की जाए. मेरी बेटी की मृत्यू के लिये स्कूल प्रशासन जिम्मेदार हैं.”

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

- Advertisement -

News of the Day