Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 313

BIHAR : महागठबंधन में बड़ी टूट के आसार! NDA के साथ जाने को तैयार ये पार्टी, बस रखी ये शर्त


बिहार की राजनीति में एक बार फिर हलचल बढ़ गई है. इस बार महागठबंधन के भीतर से बड़े राजनीतिक उलटफेर के संकेत मिल रहे हैं. सहरसा से विधायक और इंडियन इंक्लूसिव पार्टी (IIP) के अध्यक्ष आईपी गुप्ता ने खुलकर कहा है कि उन्हें NDA की ओर से कॉल आया है और वे NDA में शामिल होने को तैयार हैं, लेकिन एक महत्वपूर्ण शर्त के साथ. गुप्ता का यह बयान महागठबंधन की पहले से कमजोर होती स्थिति को और चुनौती देता दिखाई दे रहा है.

IP गुप्ता ने कहा कि वे NDA में जाने के लिए तैयार हैं, पर उनकी साफ शर्त है कि तांती-ततवा समाज को SC कैटेगरी में शामिल किया जाए. उनका कहना है कि यह निर्णय केंद्र सरकार ही ले सकती है और अगर उनकी यह मांग मान ली जाती है तो वे बिना देर किए NDA का दामन थाम लेंगे. उन्होंने बताया कि बिहार में तांती-ततवा समाज की जनसंख्या 80 लाख से 1 करोड़ के बीच है, लेकिन इन्हें उचित प्रतिनिधित्व नहीं मिला है.

IIP प्रमुख ने दावा किया कि विधानसभा चुनाव के दौरान उनकी पार्टी ने अपना पूरा वोट महागठबंधन के घटक दलों को ट्रांसफर कराया. उनके मुताबिक, NDA को यह वोटबैंक की ताकत पता है और इसी वजह से उन्हें NDA में आने का ऑफर मिल रहा है. IP गुप्ता ने यह भी कहा कि तांती समाज पहले से ही आर्थिक और सामाजिक तौर पर पिछड़ा है, इसलिए SC कैटेगरी में शामिल करना आवश्यक है.

महागठबंधन की करारी हार पर टिप्पणी करते हुए IP गुप्ता ने कहा कि गठबंधन दलों को बैठकर यह समीक्षा करनी चाहिए कि आखिर चूक कहां हुई. उन्होंने साफ कहा कि जनता ने जो संदेश दिया है, उसे समझने और आत्ममंथन करने की जरूरत है.

IP गुप्ता ने यह भी घोषणा की कि यदि NDA उनकी शर्त मान लेता है, तो NDA में शामिल होने से पहले वे महागठबंधन के वोटरों और दलों से सार्वजनिक रूप से माफी मांगेंगे. उनका कहना है कि NDA में जाकर भी वे तांती-ततवा समाज और अपने क्षेत्रों के वोटरों के लिए लगातार काम करते रहेंगे.

बिहार की राजनीति में यह बयान आने वाले दिनों में एक बड़े राजनीतिक बदलाव की भूमिका तैयार कर सकता है. महागठबंधन के लिए यह चुनौती है, जबकि NDA के लिए एक बड़ा अवसर है.

ENTERTAINMNET : मिस यूनिवर्स 2025 बनीं मेक्सिको की फीतिमा बॉश, जानें- कितनी मिली प्राइज मनी

मेक्सिको की फातिमा बॉश ने मिस यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है. इसके साथ ही उन्हें मोटी प्राइज मनी और कई दूसरे बेनिफिट्स भी मिले हैं.मिस यूनिवर्स पेजेंट, मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन द्वारा हर साल आयोजित किया जाता है. ये दुनिया के सबसे आइकॉनिक ब्यूटी पेजेंट में से एक है. मिस यूनिवर्स 2025 का 74वां एडीशन थाईलैंड के बैंकॉक में आयोजित किया गया, जहां मेक्सिको की फ़ातिमा बॉश ने खिताब अपने नाम कर लिया.

मिस यूनिवर्स 2025 की थीम “पावर ऑफ लव’ थी और इसमें 121 देशों के कंटेस्टेंट्स ने हिस्सा लिया था. . इस साल सऊदी अरब, फ़िलिस्तीन और मोज़ाम्बिक सहित कई देशों ने पहली बार इस प्रतियोगिता में भाग लिया. भारत की मनिका विश्वकर्मा टॉप 12 से आगे नहीं बढ़ पाईं.

हालांकि मिस यूनिवर्स ऑर्गेनाइजेशन ने इस साल की सटीक प्राइज मनी की ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की है, लेकिन रिपोर्टों से पता चलता है कि विनर को लगभग 250,000 डॉलर मिलेंगे, जो 2024 की विनर विक्टोरिया केयर की गई प्राइज मनी के समान हैं. पुरस्कार राशि के अलावा, विनर को 50,000 डॉलर की मंथली सैलरी मिलेगी, जो आमतौर पर ट्रैवल, पब्लिक अपीयरेंस और मिस यूनिवर्स ब्रांड के तहत की जाने वाली एक्टीविटीज को कवर करता है.

मिस यूनिवर्स 2025 को मोटी प्राइज मनी के साथ ही न्यूयॉर्क शहर में स्थित आलीशान अपार्टमेंट भी मिलता है, जो विनर रहने के दौरान उनका ऑफिशियल रेजीडेंस बन जाता है. और, ज़ाहिर है, मिस यूनिवर्स की कोई भी कहानी ताज के बिना पूरी नहीं होती. इस साल के जटिल कारीगरी से जगमगाते ताज की कीमत 5 मिलियन डॉलर आंकी गई है.

मिस यूनिवर्स विनर को पूरे साल स्टाइलिंग असिस्टेंस भी प्रोवाइड की जाएगी. फ़ातिमा बॉश को लीडिंग फैशन डिज़ाइनरों, मेकअप आर्टिस्ट और हेयर स्टाइलिस्टों के साथ कॉन्टेक्ट में रखा जाएगा ताकि उन्हें मीटिंग्स, फ़ोटोशूट और इंटरनेशनल इवेंट्स के लिए हमेशा तैयार रखा जा सके.

ENTERTAINMENT : शहनाज गिल बनीं दिवा, एक्ट्रेस ने शेयर की अब तक की सबसे ग्लैमरस तस्वीरें, देखकर सर्दी में भी पसीने ना छूट जाएं तो कहना

शहनाज गिल आए दिन किसी ना किसी वजह से सुर्खियों में छाई रहती हैं. फिर चाहे वो पर्सनल लाइफ को लेकर हो या प्रोफेशनल लाइफ को लेकर हो. एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है.शहनाज गिल किसी भी परिचय की मोहताज नहीं हैं. ‘बिग बॉस 13’ के बाद से ये पंजाबी एक्ट्रेस और सिंगर हर किसी की फेवरेट बन चुकी है. सोशल मीडिया पर भी इनकी शानदार फैन फॉलोइंग देखने को मिलती है, जहां अक्सर वो अपनी ग्लैमरस तस्वीरें शेयर करती रहती हैं.

अब हाल ही में शहनाज गिल ने कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसने इंटरनेट पर आग लगा दी है.लेटेस्ट फोटो में शहनाज ब्लैक टैंक टॉप और अनबटन जीन्स में पोज देती हुई नजर आ रही हैं.उन्होंने अपने इस लुक को मैरून फर कोट के साथ लेयर किया है. अपने इस लुक के लिए शहनाज ने कोई एक्सेसरीज नहीं पहनीं, सिर्फ ओपन हेयर के संग अपने लुक को ग्लैमरस बनाया है.

तस्वीरों को शेयर करते हुए शहनाज ने कैप्शन में लिखा,’Diva mode: always ON.….🖤.’शहनाज की ये तस्वीरें सामने आते ही लोगों ने कॉमेंट की बौछार शुरू कर दी है.कुछ ने कॉमेंट सेक्शन में रेड-हार्ट इमोजी ड्रॉप किए, तो कुछ ने फायर इमोजी के साथ तस्वीरों की तारीफ की.

एक यूजर ने लिखा,’माई ग्लैमरस गर्ल’. बता दें बिग बॉस 13 के बाद शहनाज गिल को जबरदस्त स्टारडम मिली. एक्ट्रेस ने 2015 में अपने करियर की शुरुआत Shiv Di Kitaab नाम के म्यूजिक वीडियो से की थी.शहनाज ने 2017 में पंजाबी फिल्म Sat Shri Akaal England से एक्टिंग डेब्यू किया.

शहनाज गिल इन दिनों अपनी पहली प्रोडक्शन फिल्म इक कुड़ी की सफलता को एंजॉय कर रही हैं. इस फिल्म में एक ऐसी लड़की की कहानी को दिखाया गया है जो टूटी हुए परिवार से ताल्लुक रखती है. ऐसे में वो अपने अरेंज मैरिज वाले रिश्ते पर शक करने लगती है और अपने मंगेतर के सीक्रेट अतीत का सच जानने निकल पड़ती है. शहनाज गिल ने हाल ही में एक इंटरव्यू में कहा कि ‘बिग बॉस’ ने उन्हें बहुत कुछ दिया. आज वो अपने करियर में जिस मुकाम पर हैं ‘बिग बॉस’ के बदौलत ही हैं.

BUSINESS : नया फीचर लाने की तैयारी में Zomato, अब रेस्टोरेंट्स को मिलेगा सीधे कस्टमर्स से जुड़ने का मौका

0

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रहा है, जिससे रेस्टोरेंट्स को सीधे ग्राहकों से जुड़ने का मौक मिले.यह अभी पायलट फेज में है.

ऑनलाइन फूड डिलीवरी प्लेटफॉर्म Zomato ने एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके तहत Zomato कस्टमर्स का डेटा जैसे कि नाम, पता और फोन नंबर रेस्टोरेंट्स के साथ शेयर कर पाएगा. इससे रेस्टोरेंट्स को सीधे ग्राहकों से जुड़ने में मदद मिलेगी, जिससे ग्राहकों की पसंद और अनुभव का पता लगाया जा सकेगा.

इससे ग्राहकों को बेहतर ढंग से समझने के साथ उनके साथ बेहतर रिश्ता भी बनाया जा सकेगा. हालांकि, यह फीचर अभी भी पायलट चरण में है. रेस्टोरेंट्स के साथ कस्टमर की जानकारी शेयर करने के लिए Zomato नेशनल रेस्टोरेंट्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (NRAI) के साथ बातचीत कर रहा है.

Zomato के इस कदम से लगभग 10 साल पुराना झगड़ा भी खत्म हो सकता है, जिसमें रेस्टोरेंट्स ने फ़ूड डिलीवरी ऐप्स पर कस्टमर्स का डेटा छिपाने का आरोप लगाया था. Zomato का यह नया फीचर अभी पायलट फेज में है. यानी कि इसकी टेस्टिंग की जा रही है. नए सिस्टम के तहत रेस्टोरेंट्स को कस्टमर की डिटेल्स तभी मिलेंगी, जब कस्टमर इसकी परमिशन दे दें. Zomato रेस्टोरेंट्स के साथ आपका फोन नंबर शेयर करने से पहले परमिशन मांगेगा. डेटा शेयरिंग के इस फीचर से कस्टमर्स के साथ मार्केटिंग और प्रमोशनल मैसेज शेयर करने में रेस्टोरेंट्स को मदद मिलेगी.

रेस्टोरेंट्स का कहना है कि उन्हें कस्टमर की जानकारी तक एक्सेस की जरूरत है ताकि वे समझ सकें कि कौन ऑर्डर कर रहा है, वे कितनी बार ऑर्डर करते हैं और वे किस तरह का खाना पसंद करते हैं. उनका तर्क है कि इससे उन्हें मार्केटिंग का पैसा ज्यादा समझदारी से खर्च करने और कस्टमर की पसंद से मेल खाने वाले ऑफर या प्रमोशन भेजने में मदद मिलती है. उनका मानना ​​है कि कस्टमर्स के साथ लंबे समय तक चलने वाला रिश्ता बनाने के लिए उनसे सीधे जुड़ने की जरूरत है.

GUJARAT : SIR ड्यूटी में लगे BLO का हार्ट अटैक से निधन, परिवार का आरोप- ज्यादा काम की वजह से तनाव में थे

0

गुजरात के खेड़ा जिले में SIR कार्यभार से परेशान BLO रमेशभाई परमार की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई. परिजनों ने काम के दबाव को मौत का कारण बताया.गुजरात के खेड़ा जिले में SIR के लिए काम करने वाले BLO की अचानक दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई. कपडवंज तालुका के नवापुरा प्राथमिक विद्यालय के आचार्य रमेशभाई परमार का मंगलवार (18 नवंबर) की देर रात निधन हो गया था.

परिजनों ने आरोप लगाया कि BLO रमेशभाई परमार SIR के काम के बोझ से परेशान हो रहे थे. यही कारण है कि उन्हें हार्ट अटैक आ गया. रमेशभाई परमार पिछले 25 साल से शिक्षक के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे.

रमेशभाई ने अपने शिक्षक जीवन की शुरुआत महुधा तालुका के अलीणा गांव से की थी. इसके बाद वे कपडवंज तालुका की बेटावाला प्राथमिक शाला में कार्यरत रहे. बाद में नवापुरा प्राथमिक शाला में आचार्य के रूप में नियुक्त किया गया था.

रमेशभाई परमार के परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और विधवा मां थे. वे कपडवंज तालुका के जांबुडी गांव में रहते थे. परिवार के मुखिया होने के कारण पूरा परिवार उन्हीं पर निर्भर था और परिवार में कोई अन्य कमाने वाला नहीं था. रमेशभाई के निधन से परिवार में गहरा शोक व्याप्त है.

रमेशभाी के परिवार के अनुसार, BLO के काम के कारण वह काफी तनाव में थे. देर रात तक वे यह कार्य करते थे. घर में इंटरनेट नेटवर्क न होने के कारण वे अपने चचेरे भाई के घर जाते थे.

मंगलवार देर रात तक चचेरे भाई के घर काम करने के बाद रमेशभाई जब घर पहुंचे तो बेटी ने उन्हें भोजन करने को कहा, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और सोने चले गए. रोज़मर्रा की तरह सुबह वे जल्दी नहीं उठे तो परिवार ने सोचा कि काम के बोझ से थक गए होंगे, इसलिए उन्हें जगाया नहीं. समय बीतने पर जब परिवार ने उन्हें जगाने की कोशिश की तो वे नहीं जागे. अंत में परिजन उन्हें निजी गाड़ी में लेकर अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

रमेशभाई की मृत्यु की बात सुनते ही परिवार के पैरों तले ज़मीन खिसक गई. घर में रोना-पीटना शुरू हो गया. परिवार के आरोपों के संबंध में एबीपी अस्मिता की टीम ने जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी परेशभाई वाघेला से संपर्क करने का प्रयास किया. टेलीफोनिक बातचीत में जिला प्राथमिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि उन्होंने अब तक मृतक शिक्षक रमेशभाई परमार के परिवार से मुलाकात नहीं की है और इस मामले में कैमरे पर कुछ भी कहने से इनकार कर दिया.

ENTERTAINMENT : ‘क्या मैंने छिछोरी हरकत…’, दिव्या खोसला ने लीक की मुकेश भट्ट संग फोन कॉल, बोलीं- माफिया…

0

एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक फोन कॉल शेयर की. जिसमें वो बॉलीवुड प्रोड्यूसर मुकेश भट्ट संग बात करते हुए सुनाई दी. इसी के साथ एक्ट्रेस ने इंडस्ट्री के माफिया के खिलाफ आवाज उठाने की मांग भी की.

बॉलीवुड एक्ट्रेस दिव्या खोसला कुमार अक्सर अपनी खूबसूरती को लेकर अक्सर ही सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं. इसके अलावा वो अपने बेबाक बयानों के लिए भी काफी फेमस हैं. इस बीच एक्ट्रेस फिल्म ‘सावी’ और ‘जिगरा’ के बीच अनबन को लेकर फिर चर्चा में आ गई हैं. जिसे मुकेश भट्ट ने प्रोड्यूस किया था. अब इसे लेकर बात इतनी बड़ी कि दिव्या खोसला ने सोशल मीडिया पर एक फोन कॉल रिकॉर्डिंग शेयर कर दी.

दरअसल एक्ट्रेस दिव्या खोसला ने आलिया भट्ट की फिल्म जिगरा को सावी की कॉपी बताया था. जिसके बात कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि मुकेश भट्ट ने दिव्या के इस स्टेटमेंट को पब्लिसिटी स्टंट बताया और कहा, ‘आलिया को कॉपी की जरूरत नहीं है.’

मीडिया रिपोर्ट्स को मानते हुए दिव्या, मुकेश भट्ट के बयान से काफी भड़क गई. जिसके बाद उन्होंने मुकेश भट्ट संग हुई कॉल को लीक कर दिया. खास बात ये रही कि ये ऑडियो रिलीज एक्ट्रेस के बर्थडे के दिन हुआ. दिव्या खोसला ने मुकेश भट्ट संग ये फोन कॉल अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है. जिसमें वो मुकेश से पूछती हैं कि ‘सावी’ और ‘जिगरा’ के विवाद पर आपने मेरे खिलाफ बात क्यों की, क्या आपने ऐसा कहा कि मैंने कोई छिछोरी हरकत की, ये सब पब्लिसिटी स्टंट के लिए मैंने किया?

इसपर मुकेश ने कहा, ‘मैंने इस बारे में किसी से बात नहीं की और ना ही किसी ने मुझसे पूछा. ये सारी प्लानिंग की गई है. मैं ऐसी हरकत क्यों करूंगा? ये तुम्हारे बर्थडे के दिन ही क्यों हुआ? इस चीज से मेरे और तुम्हारे रिलेशनशिप पर कोई फर्क नहीं पड़ेगा. तुम किसी की भी बातों में मत आना. आप मुझे जानते हैं, मैं ऐसा क्यों करूंगा.’

दिव्या ने इस ऑडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते हुए कैप्शन लिखा, ‘मैं इस खुलासे से काफी हैरान हूं. हाल ही में मुझे जो पता चला, वो परेशान करने वाला और दिल दहला देने वाला है. भारी मन से मुझे लगता है कि इस सच्चाई को जनता के सामने लाना जरूरी है. खासकर उन कलाकारों और फैंस के लिए जिन्होंने हमारी फिल्म इंडस्ट्री में लॉबिंग और गेटकीपिंग का दंश झेला है.’

एक्ट्रेस ने आगे लिखा, ‘बदकिस्मती से, मेरे पास मिस्टर मुकेश भट्ट और मेरे बीच हुई टेलीफोन पर हुई बातचीत को सबके सामने लाने के अलावा कोई चारा नहीं बचा है, ताकि लोग खुद सुन सकें कि कैसे कुछ ग्रुप करियर खराब करने और असली टैलेंट को बाहर निकालने की कोशिश करते हैं. यह बर्ताव मंज़ूर नहीं है और इसे नॉर्मल नहीं किया जा सकता. अब समय आ गया है कि हम आवाज उठाएं. अब समय आ गया है कि हम इंडस्ट्री माफिया को सामने लाएं.’

NATIONAL : दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर शुरू हुई हेलीकॉप्टर सेवा, हादसों में घायल होंगे एयरलिफ्ट, पर्यटन को भी मिलेगा बढ़ावा

0

दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर अब हेलीकॉप्टर सेवा शुरू हो गई है। अलवर जिले के पिनान रेस्ट एरिया के 125 किमी हिस्से पर बने हेलीपैड से यह सेवा शुरू हुई है। हादसों में घायल लोगों को तुरंत एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया जाएगा। साथ ही यात्री सरिस्का समेत अन्य पर्यटन स्थलों की हवाई सैर भी कर सकेंगे। यह सुविधा एक्सप्रेसवे पर पहली बार शुरू हुई है

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर यात्रियों को अब हेलीकॉप्टर की आधुनिक सुविधा मिलने लगी है. अलवर जिले के पिनान रेस्ट एरिया के 125 किमी हिस्से में बने हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर सेवा की शुरुआत की गई है. इस सेवा का संचालन बुक योर हेलीकॉप्टर कंपनी द्वारा किया जा रहा है. यह सेवा दुर्घटनाओं के समय घायल लोगों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगी.

कंपनी के प्रवक्ता मनीष कुमार सुनारी ने बताया कि इस सेवा का मुख्य उद्देश्य सड़क हादसों में घायल व्यक्तियों को गोल्डन आवर के भीतर इलाज दिलाना है. एक्सप्रेसवे पर रोजाना हजारों वाहन गुजरते हैं और दुर्घटनाओं की स्थिति में एम्बुलेंस को पहुंचने में समय लग जाता है. ऐसे में हेलीकॉप्टर सेवा तेज और सुरक्षित विकल्प बन सकती है और कई लोगों की जान बचा सकती है.

कंपनी के अधिकारियों ने बताया कि जल्द ही इस सेवा का दूसरा चरण भी शुरू किया जाएगा. इसे राजस्थान पर्यटन विभाग के साथ मिलकर संचालित किया जाएगा. इस चरण में सरिस्का, अरावली पर्वतमाला, ऐतिहासिक धरोहरों और प्रमुख दर्शनीय स्थलों के लिए जॉय राइड और एरियल टूर शुरू किए जाएंगे. इससे राजस्थान में हेलीकॉप्टर पर्यटन को नई दिशा मिलेगी और पर्यटन उद्योग को बढ़ावा मिलेगा.

पिनान रेस्ट एरिया में बने हेलीपैड को अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार किया गया है. यहां एक साथ 8 हेलीकॉप्टर पार्क किए जा सकते हैं. रात में उड़ान संचालन के लिए हाई इंटेंसिटी लाइटें और पायलटों के लिए नेविगेशन सुविधा भी उपलब्ध है. यात्रियों के लिए वेटिंग लाउंज और आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम की भी व्यवस्था है. दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर अभी आठ जगहों पर हेलीपैड बनाए गए हैं, लेकिन पहली बार सेवा अलवर जिले में शुरू की गई है. आने वाले समय में अन्य रेस्ट एरिया पर भी यह सुविधा शुरू की जाएगी.

GUJARAT : गुजरात में ‘लुटेरी दुल्हन’ और गैंग गिरफ्तार, 18 से अधिक युवकों को बना चुकी थी शिकार

0

गुजरात पुलिस ने शादी के नाम पर ठगी करने वाले अंतर-जिला गिरोह का पर्दाफाश किया है. चांदनी नाम की महिला ने राज्यभर में 18 से अधिक युवकों से शादी कर लाखों रुपये और गहने ठगे. शिकायत के बाद पुलिस ने चांदनी, उसकी मां, रश्मिका और दलाल राजेश को गिरफ्तार किया है. गिरोह अब तक 52 लाख रुपये की ठगी कर चुका है.

गुजरात में शादी को ठगी का जरिया बनाने वाले एक बड़े गिरोह का खुलासा हुआ है. मेहसाणा जिले के बेचराजी पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत के बाद पुलिस ने इस गिरोह की परतें खोल दी हैं. यह गिरोह अलग-अलग जिलों में युवकों से शादी कर चार दिन बाद गहने और रुपये लेकर गायब हो जाता था. पुलिस ने गिरोह की मुख्य आरोपी चांदनी, उसकी मां सविताबेन, रश्मिका और दलाल राजेश को गिरफ्तार कर लिया है.

मामला तब उजागर हुआ जब बेचराजी के आदीवाड़ा गांव के युवक सचिन पटेल ने पुलिस में शिकायत की। उसने बताया कि अगस्त महीने में उसने अहमदाबाद की चांदनी राठौड़ से पांच लाख रुपये और गहने देकर शादी की थी. शादी के चार दिन बाद चांदनी का कथित जीजा राजू ठक्कर आया और पिता की तबीयत खराब होने का बहाना बनाकर उसे ले गया. बाद में चांदनी ने फोन बंद कर दिया. जब पीड़ित ने बात करने की कोशिश की तो उससे तलाक के नाम पर पचास हजार रुपये और मांगे गए और उसे झूठे बलात्कार के केस में फंसाने की धमकी दी गई.

पुलिस जांच में पता चला कि चांदनी ने सिर्फ सचिन ही नहीं, बल्कि गुजरात के कई जिलों में 18 से अधिक युवकों से शादी की थी. वाव, ईडर, पाटन, बावला, राजकोट और मोरबी में भी इसी तरह की ठगी की गई थी. गिरोह शादी से पहले फर्जी आधार कार्ड और स्कूल लीविंग सर्टिफिकेट दिखाकर अपना असली नाम छुपा लेता था. ठगी का यह नेटवर्क अहमदाबाद के शुभम और जयमाडी मैरिज ब्यूरो की मदद से चलता था. पुलिस ने बताया कि इस गिरोह ने अब तक 52 लाख रुपये और गहने वसूले हैं. मामले में आगे की जांच जारी है और अन्य पीड़ितों के सामने आने की संभावना है.

ENTERTAINMENT : यूट्यूब से ताबड़तोड़ पैसा कमा रहीं फराह खान, किया खुलासा, बोलीं- फिल्मों से ज्यादा…

कोरियोग्राफर फराह खान ने कुछ समय पहले खुद का यूट्यूब चैनल शुरू किया था. अपने कुक दिलीप को भी फैन्स से रूबरू करवाया था. आज फराह का ये चैनल फैन्स के बीच हिट है.

कोरियोग्राफर फराह खान हेडलाइन्स में बनी रहती हैं. दरअसल, जबसे फराह ने कुक दिलीप के साथ मिलकर अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, फैन्स के बीच ये छाई रहती हैं. फराह हर वीक किसी न किसी सेलेब के घर जाती हैं और उनका पूरा घर दिखाती हैं. इसके साथ ही किचन में कुछ न कुछ पकाती भी हैं. कुक दिलीप भी उनकी मदद करते दिखते हैं.

यूट्यूब व्लॉगिंग से फराह काफी सुर्खियां बटोर रही हैं. हाल ही में फराह अपनी दोस्त सानिया मिर्जा के साथ बैठीं. जहां उन्होंने पर्सनल और प्रोफेशनल मुद्दों पर खुलकर बात की. फराह से पूछा गया कि अगर उन्हें मौका मिले तो वो कोरियोग्राफी या कॉन्टेंट क्रिएशन में से क्या चुनेंगीं?

सानिया मिर्जा के पॉडकास्ट ‘सर्विंग इट अप विद सानिया’ में फराह ने कहा- मैं ज्यादा पैसा कॉन्टेंट क्रिएशन से बना रही हूं. ये बात सच है. फराह की ये बात सुनकर सानिया हंसने लगती हैं. वो कहती हैं कि ये बात उस इंसान से आ रही है जो 300 करोड़ की फिल्म बनाती है. बता दें कि फराह खान की फिल्म ‘हैप्पी न्यू ईयर’ ने 300 करोड़ से ज्यादा बॉक्स ऑफिस पर कमाई की थी. इसमें शाहरुख खान और दीपिका पादुकोण लीड रोल में नजर आई थीं.

फराह ने बिना समय लिए रिप्लाई किया कि नहीं, पर्सनली बताऊं तो मैंने सबसे ज्यादा कमाई कॉन्टेंट क्रिएशन से की है. लेकिन अगर तुम मेरे से पूछोगी कि मैं असल में क्या करना चाहती हूं तो मेरा पहला प्यार डायरेक्शन था, है और रहेगा भी. ये मेरी बात है. अगर रिपोर्ट्स की मानें तो फराह खान की नेट वर्थ 350 करोड़ रुपये है.

कोरियोग्राफी के अलावा फराह कई फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. हाल ही में ‘गफूर’ गाना फराह ने ही कोरियोग्राफ किया है. साथ ही उसका डायरेक्शन भी संभाला है. इसमें तमन्ना भाटिया नजर आई थीं. आर्यन खान की वेब सीरीज ‘द बैड्स ऑफ बॉलीवुड’ में ये गाना था.

कुछ दिनों पहले फराह खान, एक्ट्रेस निक्की तंबोली के घर गई थीं, जहां उन्होंने कुक दिलीप को साथ बैठकर खाने के लिए ऑफर किया था. लेकिन दिलीप ने इनकार कर दिया. उन्होंने कहा कि वो किचन में बैठकर खाने में ज्यादा कम्फर्टेबल हैं. फराह खान की इस बात को लेकर फैन्स के बीच काफी सराहना हुई थी.

MAHARASHTRA : ‘मराठी क्यों नहीं बोलते’, कहकर मुंबई लोकल ट्रेन में पीटा, तनाव में युवक ने दी जान

0

महाराष्ट्र के कल्याण में 19 साल के कॉलेज छात्र अर्नव खैरे की मौत से कई सवाल खड़े हो गए हैं. उनके पिता ने आरोप लगाया है कि लोकल ट्रेन में मराठी-हिंदी भाषा को लेकर हुए विवाद और मारपीट से हुए मानसिक तनाव के कारण उनके बेटे ने आत्महत्या की है. फिलहाल, पुलिस ने एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज किया है और आगे की जांच चल रही है.

महाराष्ट्र के कल्याण में एक दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे राज्य को झकझोर कर रख दिया है. मुलुंड के केलकर कॉलेज में साइंस फर्स्ट ईयर के 19 साल के छात्र अर्नव जितेंद्र खैरे ने मंगलवार रात अपने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.मृतक के पिता जितेंद्र खैरे का आरोप है कि 18 नवंबर की सुबह लोकल ट्रेन में भाषाई विवाद के दौरान कुछ लोगों ने अर्नव को बुरी तरह पीटा और ‘तुम मराठी क्यों नहीं बोलते?’ कहकर धमकाया. इस मानसिक तनाव और डर से उनका बेटा इतना टूट गया कि उसने जान दे दी.

अर्नव के पिता ने बताया कि दोपहर में फिर पिता से बात हुई तो अर्नव की आवाज में घबराहट साफ थी. उसने कहा, ‘मेरी तबीयत ठीक नहीं है, बहुत डर लग रहा है.’ पिता ने उसे हिम्मत बंधाई, लेकिन शाम को जब जितेंद्र खैरे काम से घर लौटे तो दरवाजा अंदर से बंद था. पड़ोसियों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया तो अर्नव का शव फंदे पर लटका मिला. उसे रुख्मिनीबाई हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां रात 9.05 बजे उसे मृत घोषित कर दिया.

पिता ने कहा कि भाषा के झगड़े की वजह से हुई मारपीट के डर और तनाव से बेटे ने ये कदम उठाया है और उसे इंसाफ मिलना चाहिए.कोलसेवाड़ी पुलिस ने फिलहाल एक्सीडेंटल मौत का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. स्थानीय लोग लोकल ट्रेन में हुए कथित हमले की स्वतंत्र जांच की मांग कर रहे हैं. रेलवे पुलिस को भी इस बारे में बता दिया गया है और CCTV फुटेज हासिल करने की कोशिश की जा रही है.

वहीं, पिछले कुछ महीनों में महाराष्ट्र के अंदर मराठी-हिंदी झगड़े की बढ़ती घटनाओं के बीच घटना ने नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है. खासकर युवाओं पर पड़ने वाला साइकोलॉजिकल असर, भाषा को लेकर बढ़ती असहिष्णुता और यात्रियों की सुरक्षा फिर से सामने आ गई है.

- Advertisement -

News of the Day