Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 315

MP : ‘3 दिन में खुद हटाओ, नहीं तो तोड़ने का खर्चा भी वसूलेंगे’, Al-Falah यूनिवर्सिटी चेयरमैन के घर पर बुलडोजर का साया,महू कैंट बोर्ड का नोटिस

0

सेना की महू छावनी की ओर से नए नोटिस में कानूनी वारिसों को तीन दिन के अंदर स्ट्रक्चर हटाने को कहा गया है. अगर निर्देश का पालन नहीं होता है तो बोर्ड कार्रवाई करेगा और इसका खर्च संबंधित पार्टी से वसूला जाएगा.मध्य प्रदेश में महू कैंटोनमेंट बोर्ड ने अल फलाह ग्रुप के चेयरमैन जवाद अहमद सिद्दीकी के घर को तोड़ने का नोटिस जारी हुआ है. कैंटोनमेंट बोर्ड कहा है कि अगर तीन दिनों के अंदर खुद घर नहीं हटाया तो स्ट्रक्चर को गिरा दिया जाए.

कैंटोनमेंट इंजीनियर एचएस कलोया ने कहा, ”हमने मरहूम मौलाना हम्माद के घर को एक नोटिस जारी किया है, जो जवाद अहमद सिद्दीकी के पिता हैं. नोटिस के अनुसार, डिपार्टमेंट ने पहले भी 1996 और 1997 में कैंटोनमेंट्स एक्ट 1924 की संबंधित धाराओं के तहत बिना इजाजत कंस्ट्रक्शन को हटाने का निर्देश देते हुए कई कम्युनिकेशन जारी किए थे.”कलोया ने कहा, ”लेकिन बार-बार नोटिस देने के बावजूद कंस्ट्रक्शन को नहीं हटाया गया. नए नोटिस में प्रॉपर्टी पर अभी रहने वाले या कानूनी वारिसों को तीन दिन के अंदर बिना इजाज़त के स्ट्रक्चर को हटाने का निर्देश दिया गया है.”

अधिकारी ने कहा कि अगर निर्देश का पालन नहीं किया जाता है, तो कैंटोनमेंट बोर्ड हटाने की कार्रवाई करेगा और खर्च कैंटोनमेंट एक्ट के नियमों के अनुसार संबंधित पार्टी से वसूला जाएगा. यह प्रॉपर्टी – मकान नंबर 1371 – महू के मुकेरी मोहल्ला इलाके में सर्वे नंबर 245/1245 पर है.पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मध्य प्रदेश पुलिस ने पहले जवाद सिद्दीकी के भाई हमूद अहमद सिद्दीकी को महू में एक फाइनेंशियल फ्रॉड के सिलसिले में हैदराबाद से गिरफ्तार किया था.

हमूद पर 25 साल पहले MP के महू में बड़े पैमाने पर फाइनेंशियल फ्रॉड करने का आरोप है. दिल्ली ब्लास्ट का मुख्य आरोपी डॉ. उमर उन नबी अल फलाह यूनिवर्सिटी के जनरल मेडिसिन डिपार्टमेंट में असिस्टेंट प्रोफेसर था.

माना जाता है कि दिल्ली ब्लास्ट से जुड़े कई संदिग्धों का यूनिवर्सिटी से संबंध था, जिससे जांच करने वालों को इंस्टीट्यूशनल रिकॉर्ड, फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन और एडमिनिस्ट्रेटिव अप्रूवल की जांच करने के लिए कहा गया.

बता दें कि हरियाणा के फरीदाबाद स्थित अल फलाह यूनिवर्सिटी 10 नवंबर को दिल्ली में हुए ब्लास्ट केस में जांच का केंद्र बन रही है. दिल्ली ब्लास्ट में 15 लोग मारे गए थे और कई अन्य घायल हुए थे.

NATIONAL : ससुराल में दामाद ने सास पर किया जानलेवा हमला, इश्तिहार चिपकाने के बाद पुलिस ने पकड़ा

0

झारखंड के गढ़वा जिले में सास पर जानलेवा हमला करने वाले दामाद को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. आरोपी पिछले 11 महीनों से फरार था. पीड़ित सास ने उसके खिलाफ बरडीहा थाने में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था. न्यायालय के आदेश पर घर पर इश्तिहार चिपकाने के बाद पुलिस ने उसे देर रात पकड़ लिया.

झारखंड के गढ़वा जिले में एक दामाद की हरकत ने पूरे परिवार को संकट में डाल दिया. बरडीहा थाना क्षेत्र के जीका गांव निवासी रमेश रजवार को पुलिस ने मंगलवार की रात गिरफ्तार कर लिया और बुधवार को उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. रमेश पर अपनी सास पर जानलेवा हमला करने का गंभीर आरोप है.

घटना के अनुसार, रमेश किसी बात को लेकर अपने ससुराल गया था. वहां उसकी सास से कहासुनी हो गई और विवाद इतना बढ़ गया कि उसने सास पर हमला कर दिया. इससे सास गंभीर रूप से घायल हो गई. पीड़िता ने तुरंत बरडीहा थाने में दामाद के खिलाफ हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कराया था.घटना के बाद रमेश 11 महीनों तक फरार रहा. कई बार पुलिस ने उसे पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह हाथ नहीं लगा. न्यायालय में तय समय पर आत्मसमर्पण न करने पर अदालत ने उसके घर पर कर्की-जप्ती की प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया. सोमवार को पुलिस ने उसके घर पर ढोल बजाकर इश्तिहार चिपकाया, ताकि वह अदालत के आदेश की जानकारी से इनकार न कर सके.

इस कार्रवाई के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए अभियान तेज किया. मंगलवार की देर रात पुलिस को सफलता मिली और रमेश को गिरफ्तार कर लिया गया. थाना प्रभारी ऋषिकेश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया और तत्परता से कार्रवाई की. बुधवार को आरोपी रमेश रजवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में गढ़वा जेल भेज दिया गया. इस घटना ने इलाके में तनाव का माहौल बना दिया है और गांव के लोग भी इस घटना को लेकर काफी हैरान हैं.

NATIONAL : दिसंबर में दौड़ेगी पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन, रेलमंत्री ने किया कंफर्म

0

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि यात्रियों के आराम को बढ़ाने के लिए पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में कुछ मामूली रेट्रोफिटिंग की जा रही है. जिनमें आपातकालीन अलार्म बटन की जगह बदलना, आग से बचाव के लिए विशेष केबल और डिवाइस लगाना शामिल है. अपग्रेड की गई यह ट्रेन अगले महीने यानी दिसंबर में लॉन्च की जाएगी.

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है.रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने जानकारी दी कि देश की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन में थोड़े बहुत सुधार का काम चल रहा है. ये सुधार (रेट्रोफिटिंग) करने के बाद ट्रेन को दिसंबर में यात्रियों के लिए शुरू कर दिया जाएगा. रेलमंत्री ने कहा कि पहली ट्रेन का टेस्टिंग के दौरान कुछ छोटी-मोटी चीजें सामने आई थी. खासकर बोगी और सीटों में. उन्हीं को ठीक किया जा रहा है. उन्होंने कहा, हम शॉर्टकट में विश्वास नहीं करते. शानदार ट्रेन बनाकर यात्रियों के लिए सफर को आरामदायक बनाना है.

ट्रायल रन के बाद ट्रेन की बोगी और सीटों में क्या-क्या बदलाव हो रहे हैं?

आपातकालीन अलार्म बटन को ऊपरी बर्थ के पीछे से हटाकर ऐसी जगह लगाया जा रहा है जहां यात्री आसानी से दबा सकें
एसी की डक्ट को बेहतर जगह पर शिफ्ट करना
आग से बचाव के लिए खास केबल और आर्क फॉल्ट डिटेक्शन डिवाइस लगाना.
सीसीटीवी के लिए आग से बचने वाली केबल
यूरोपीय सुरक्षा मानकों (EN 45545 और EN 15227) की थर्ड-पार्टी जांच
पहले कई बार टली थी लॉन्चिंग
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन की लॉन्चिंग पहले भी कई बार टल चुकी है. इससे पहले 15 अक्टूबर लॉन्चिंग की तारीख दी गई थी, लेकिन अब कंफर्न है कि दिसंबर में ट्रेन पटरी पर दौड़ेगी. बेमल (BEML) कंपनी इस समय 10 स्लीपर वंदे भारत ट्रेन बना रही है. कंपनी के अधिकारी के मुताबिक, पहली ट्रेन प्रोटोटाइप थी, इसलिए उसका हर पैरामीटर पर गहराई से टेस्ट हुआ. अब सारे सुझाए गए बदलाव करके ट्रेन को और बेहतर बना रहे हैं.

रेलवे का कहना है कि सुरक्षा और आराम में कोई समझौता नहीं किया जाएगा. यही वजह है कि थोड़े से बदलाव के लिए भी पूरी ट्रेन को फिर से तैयार किया जा रहा है. यात्री अब बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जैसे ही ट्रेन लॉन्च होगी तो लंबी दूरी की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आरामदायक और सुरक्षित हो जाएगी.

बता दें कि वंदे भारत ट्रेन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का ड्रीम प्रोजेक्‍ट्स में शामिल है. वंदे भारत स्‍लीपर ट्रेन का निर्माण बीईएमएल (BEML) द्वारा किया गया है. इसे 160 किमी प्रति घंटे की रफ्तार के लिए डिजाइन किया गया है, और इसका ट्रायल 180 किमी/घंटे की रफ्तार पर किया गया है.

NATIONAL : वृंदावन में साध्वी की हत्या का 11 महीने बाद खुलासा, यमुना पार ले जाकर जला दिया था शव, जानिए पूरी क्राइम कहानी

0

मथुरा के वृंदावन में लापता बुजुर्ग साध्वी चंद्रमुखी देवी की हत्या का खुलासा हुआ है. संपत्ति हड़पने की नीयत से हत्या कर शव को यमुना पार जला दिया गया था. फर्जी कागजात सामने आने पर पुलिस ने जांच शुरू की और इस ब्लाइंड मर्डर में 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

मथुरा के वृंदावन में बुजुर्ग साध्वी चंद्रमुखी देवी उर्फ चित्र दासी के लापता होने का मामला अब खौफनाक हत्या की कहानी बनकर सामने आया है. संपत्ति हड़पने की नीयत से उनकी हत्या कर दी गई और सबूत मिटाने के लिए शव को यमुना पार ले जाकर जला दिया गया था. पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा करते हुए 8 में से 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

बता दें कि साध्वी चंद्रमुखी देवी वृंदावन के गौशाला नगर में लगभग 20 वर्षों से रह रही थीं. वह 21 दिसंबर 2024 को अचानक लापता हो गईं. शुरू में पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज की, लेकिन जून-जुलाई 2025 में उनके मकान के फर्जी कागजात सामने आने लगे. मामला एसएसपी श्लोक कुमार तक पहुंचा, जिसके बाद एएसपी सीओ सिटी आसन चौधरी को जांच सौंपी गई. हत्या की आशंका के साथ फर्जी वसीयत बैनामा की जानकारी का उल्लेख करते हुए 15 नवंबर 2025 को मुकदमा दर्ज हुआ.

मंगलवार रात 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इनमें अभिषेक शर्मा, विजय सिंह, वकील मोहम्मद, ओंकार सिंह और विकास मिश्रा शामिल हैं. आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि योजनाबद्ध तरीके से साध्वी की हत्या करने के बाद, शव को यमुना पार ले जाकर जला दिया गया ताकि कोई सबूत न बचे. हत्या के बाद, उन्होंने घर का ताला तोड़कर साध्वी के आधार कार्ड, पुराने दस्तावेज़ और मकान की रजिस्ट्री चोरी कर ली, और फर्जी मृत्यु प्रमाण पत्र भी बनवा लिया था.

सीओ सिटी संदीप सिंह ने बताया कि कुछ व्यक्तियों द्वारा साध्वी को गायब कर उनकी जमीन की फर्जी रजिस्ट्री कराई गई है. जांच उपरांत छह आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, और मामले में विधिक कार्यवाही की जा रही है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत विवेचना के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

ENTERTAINMENT : पवन सिंह का दबदबा, डर से भोजपुरी स्टार्स ने नहीं की मदद, ज्योति सिंह का नया आरोप

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह हाल ही में चुनाव हार गईं. उन्होंने कहा कि उन्हें इंडस्ट्री से उतना समर्थन नहीं मिला जितनी उम्मीद थी. ज्योति ने बताया कि पवन सिंह के दबदबे के कारण कई लोगों ने उनका साथ नहीं दिया.

भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह को हाल ही में हुए चुनाव में हार का सामना करना पड़ा. इस हार के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें भोजपुरी इंडस्ट्री से उतना समर्थन नहीं मिला, जितनी उन्हें उम्मीद थी. उनका मानना है कि पवन सिंह का इंडस्ट्री में बड़ा दबदबा है और इसी वजह से कई लोगों ने उनका साथ नहीं दिया.

भोजपुरी फिल्म जगत का असर राजनीति में भी देखा जाता है. बड़े कलाकार लोगों पर काफी प्रभाव डालते हैं, इसलिए चुनावों में उनकी पॉपुलैरिटी मायने रखती है. ज्योति सिंह के मुताबिक, इंडस्ट्री के कुछ बड़े नामों का झुकाव पवन सिंह की तरफ होने के कारण उन्हें नुकसान हुआ. उन्होंने जब कुछ लोगों को किसी ना किसी मदद के लिए कॉन्टैक्ट किया तो सभी ने बेकार का बहाना मारकर मना कर दिया.

ज्योति ने एक यूट्यूबर से बातचीत में कहा कि- मैंने इंडस्ट्री से कई लोगों को कॉल किया तो साफ समझ आया कि वो लोग बहाना दे रहे हैं. क्योंकि मैंने एक बार म्यूजिक चैनल के लिए गाने भी मांगे, बीच में जब मैं कुछ और कर रही थी तो लोगों ने तब भी मना कर दिया था. वैसे भी मैंने कई बार कोशिश की तो हर बार मुझे मना किया जाता रहा. सबने कोई ना कोई बहाना ही मारा, कि मैं यहां नहीं हूं, मैं तो निकल गया हूं. जो कि पता चल जाता है. ऐसा थोड़े है कि मुझे समझ नहीं आएगा.

आगे ज्योति ने पवन सिंह का नाम लिए बिना बताया कि ये सब डर से ही किया जा रहा है. वो बोलीं- हां, और इसकी क्या वजह होगी. इंडस्ट्री में रहकर और कोई क्या कर सकेगा. साफ समझ आया मुझे ये सब कि… दबदबे में क्या किया जा रहा है.

ज्योति ने इसी के साथ पवन सिंह को बीजेपी से टिकट ना मिलने पर भी बात की और कहा कि- लोग मुझपर इल्जाम लगा रहे हैं कि मैंने उनके लिए सब खराब कर दिया. मेरी वजह से उन्हें टिकट नहीं मिला. वो 20 साल से बीजेपी के कार्यकर्ता रहे हैं. अब इस साल अगर उन्हें टिकट नहीं दिया गया तो मेरी गलती हो गई. अब तक क्यों नहीं दिया गया था. मुझे टार्गेट करने का क्या मतलब है.

NATIONAL : गला दबाया, थप्पड़ मारा और घसीटा…खेलते हुए मैडम के बेटे को लगी बॉल तो छात्र का किया ऐसा हाल

0

सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चुनहेटी के प्राथमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा के छात्र के साथ की गई कथित पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. यहां एक टीचर ने बच्चे को बुरी तरह पीटा.

उत्तर प्रदेश में सहारनपुर के रामपुर मनिहारान क्षेत्र के गांव चुनहेटी के प्राथमिक विद्यालय में सातवीं कक्षा के छात्र के साथ की गई कथित पिटाई का मामला सामने आने के बाद हड़कंप मचा हुआ है. आरोप है कि दोपहर के लंच ब्रेक के दौरान बच्चों के खेलते समय फुटबॉल एक टीचर के बेटे को जा लगी, जिसके बाद नाराज टीचर ने बॉल फेंकने वाले छात्र को बुरी तरह पीट दिया. घायल छात्र का वीडियो वायरल होने के बाद मामला स्थानीय पुलिस और शिक्षा विभाग तक पहुंच गया है. परिवार का आरोप है कि टीचर द्वारा गला दबाने, थप्पड़ मारने और घसीटने के कारण बच्चा बेहोश हो गया था और किसी तरह बदहवास हालत में घर पहुंचा.

परिजनों ने बच्चे के चेहरे और गले पर आए निशान दिखाते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों में भी इस घटना को लेकर जबरदस्त आक्रोश है. उनका कहना है कि सरकारी स्कूलों में शिक्षकों की मनमानी बढ़ती जा रही है और छोटे-छोटे बच्चों के साथ हिंसक व्यवहार आम बात बन गया है. ग्रामीणों का आरोप है कि सुरक्षित वातावरण की उम्मीद में बच्चों को स्कूल भेजने वाले परिवारों का भरोसा लगातार टूट रहा है. पीड़ित परिवार ने टीचर के तत्काल निलंबन और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है.

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कोमल कुमारी ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि वायरल वीडियो और अभिभावकों की शिकायत उनके संज्ञान में आ चुकी है. यह मामला बलियाखेड़ी ब्लॉक के उच्च प्राथमिक विद्यालय चुनहेटी गाड़ा का है, जहां टीचर पर बच्चे को पीटने का आरोप लगा है.

उन्होंने बताया कि जांच खंड शिक्षा अधिकारी को सौंप दी गई है और यदि आरोप साबित होते हैं, तो संबंधित शिक्षिका के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी. प्रशासनिक समीक्षा के बाद यह प्रकरण अब सरकारी स्कूलों में बच्चों की सुरक्षा और शिक्षकों की जवाबदेही पर गंभीर सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस ने बताया कि इस पूरे प्रकरण की जांच हमने वहां के खंड शिक्षा अधिकारी को दी है,अगर पुष्टि होती है तो हम संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करेंगे.

NATIONAL : रोहतक में हॉरर किलिंग, लव मैरिज करने वाली सपना को घर में घुसकर किया गोलियों से छलनी

0

रोहतक के काहनी गांव में देर रात एक दिल दहला देने वाली हॉरर किलिंग ने पूरे इलाके को दहला दिया. 2022 में प्रेम विवाह करने वाली सपना को उसके घर में घुसकर गोलियों से भून दिया गया. गोलीबारी में सपना का देवर साहिल भी गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे पीजीआई रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तफ्तीश शुरू कर दी है.

हरियाणा के रोहतक में देर रात एक सनसनीखेज हॉरर किलिंग की वारदात हुई है. काहनी गांव में विवाहिता सपना की गोली मारकर हत्या कर दी गई, जबकि उसे बचाने आए देवर साहिल को भी हमलावरों ने गोली मार दी. घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में दहशत फैल गई. गंभीर रूप से घायल साहिल को तुरंत PGI रोहतक के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है.

पुलिस के अनुसार, मृतका सपना ने साल 2022 में गांव के ही युवक सूरज से प्रेम विवाह किया था. दोनों एक ही जाति और एक ही गांव के थे, लेकिन परिवार के कुछ सदस्य इस शादी से नाराज बताए जाते हैं. शुरुआती जानकारी के अनुसार, सपना के ससुराल और मायके पक्ष में इस विवाह को लेकर पहले से विवाद चल रहा था और इसकी वजह से परिवार के कुछ लोगों में गहरा रोष था.

वारदात के वक्त सपना का पति सूरज घर पर मौजूद नहीं था. देर रात हथियारबंद हमलावर घर में घुसे और सपना पर सीधा फायरिंग कर दी. गोलीबारी की आवाज सुनकर देवर साहिल उसे बचाने दौड़ा, लेकिन हमलावरों ने उसे भी गोली मार दी. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.सूचना मिलते ही रोहतक पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया. गांव में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर पुलिस जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में प्रेम विवाह को लेकर दुश्मनी की आशंका जताई जा रही है, हालांकि पुलिस सभी एंगल से जांच कर रही है.

गांव में तनाव का माहौल है और पुलिस ने सुरक्षा के मद्देनज़र अतिरिक्त बल तैनात किया है. मृतका के परिजनों और ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है. पुलिस अधिकारियों के अनुसार, हमलावरों की पहचान करने के लिए कई टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही इस हॉरर किलिंग का पर्दाफाश किया जाएगा.

ENTERTAINMENT : अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भांजे से इंफ्लुएंसर ओरी का कनेक्शन, 252 करोड़ के ड्रग्स केस पूछताछ के लिए बुलाया

सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी की मुसीबतें बढ़ गई हैं. उन्हें 252 करोड़ के MD ड्रग्स मामले में गिरफ्तार आरोपी सलीम शेख के बयान के आधार पर आज मुम्बई पुलिस ने बुलाया है. सूत्रों का कहना है कि शेख ने अपने बयान में बताया था कि ओरी और अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम का भांजा अलीशाह पारकर अच्छे दोस्त हैं.

इतना ही नही शेख ने यह भी दावा किया कि ओरी ड्रग्स लेता भी है और ड्रग्स की पार्टियों में भी जाता भी है. इन्ही आरोपों की जांच के लिए मुंबई पुलिस की एंटी नारकोटिक्स यूनिट ने आज ओरी को घाटकोपर यूनिट आकर अपना पक्ष देने को कहा है.ओरी ने मुंबई पुलिस से समय की मांग की है. ओरी के वकील ने पुलिस को लेकर देकर कहा कि ओरी उपलब्ध नही होने के नाते 25 नवंबर के बाद ही पूछताछ के लिए जांच एजेंसी के सामने आ पाएंगे. पुलिस उसे समय देने पर विचार कर रही है, अबतक दूसरा समन नही भेजा गया है.

पुलिस सूत्रों ने यह भी बताया कि इस ड्रग्स नेटवर्क में जुड़े (खरीददार या बेचने वाले) एक दूसरे से बातचीत करने के लिए जेंगी, सिग्नल, ट्रिमा, इंस्टाग्राम और फेसटाइम का इस्तेमाल करते थे. सूत्रों ने यह भी दावा किया कि जितने भी बॉलीवुड और पॉलिटिक्स से जुड़े लोगों के नाम शेख ने लिए थे सभी को पूछताछ के लिए बुलाया जाएगा.

आरोपी ने दावा किया था कि उसने पहले नोरा फतेही, श्रद्धा कपूर और उसके भाई सिद्धार्थ कपूर, जीशान सिद्दीकी, ओरी उर्फ ओरहान, अब्बास मस्तान, लोका तथा अन्य कई व्यक्तियों के साथ देश और विदेश में ड्रग पार्टियों का आयोजन किया था.

इस केस में नोरा फतेही का नाम सामने आने के बाद एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके सफाई दी है. उन्होंने लिखा था- ‘आपकी जानकारी के लिए, मैं पार्टियों में नहीं जाती. मैं लगातार काम कर रही हूं. मेरी कोई पर्सनल लाइफ है ही नहीं. मैं खुद के ऐसे लोगों से नहीं जोड़ती. अगर मैं छुट्टी लेती हूं, तो अपने दुबई वाले घर या फिर करीबी लोगों के साथ वक्त बिताना पसंद करती हूं. मुझे लग रहा कि मेरा नाम आसान टार्गेट है. लेकिन मैं ये सब फिर से नहीं होने दूंगी.’

UP : ‘रात में दोस्तों को बुलाकर पति करवाता है अनैतिक…’ लखनऊ की महिला ने पति पर लगाए गंभीर आरोप

0

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है. एक महिला ने अपने पति पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं कि पति उससे दहेज की डिमांड करता था. निजी तस्वीरें वायरल करने की धमकी देता था. इसके अलावा अपने दोस्तों को बुलाकर उसने अनैतिक काम करवाता था.

यूपी की राजधानी लखनऊ में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. यहां वजीरगंज थाना क्षेत्र की रहने वाली एक महिला ने अपने पति पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट करने, मानसिक प्रताड़ना, नशीला पदार्थ खिलाने और दोस्तों के साथ अनैतिक कार्य करवाने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं. मामला सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पीड़िता ने कहा कि पति शादी के बाद से ही दहेज लाने का दबाव बनाता था. दहेज न मिलने पर वह अक्सर गालियां देता, छोटी-छोटी बातों पर मारपीट करता और कई बार घर से बाहर निकाल देता था. महिला के अनुसार, पति की हरकतें धीरे-धीरे और खतरनाक होती गईं.

पीड़िता ने आरोप लगाया कि पति देर रात अपने नए-नए दोस्तों को घर पर बुलाता था. इसके बाद वह उसे कोल्ड ड्रिंक में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला देता था. महिला के मुताबिक, नशीले पदार्थ का असर होते ही वह बेसुध हो जाती थी और इसी दौरान आरोपी पति अपने दोस्तों से अनैतिक कार्य करवाता था. होश आने पर जब वह विरोध करती, तो पति उसे प्राइवेट फोटोज और वीडियो वायरल करने की धमकी देता था.

पीड़िता का दावा है कि जब वह प्रेग्नेंट हो गई तो जबरन उसे गर्भपात की दवा खिला दी गई, जिसके बाद उसकी हालत गंभीर हो गई. पति कहता था कि ये बच्चा मेरा नहीं है. पीड़िता ने बताया कि इस दौरान उसे डॉक्टर के पास भी नहीं ले जाया गया. लगातार प्रताड़ना और धमकियों से परेशान होकर महिला आखिरकार न्याय की गुहार लेकर मुख्यमंत्री कार्यालय, पुलिस आयुक्त कार्यालय और अन्य अधिकारियों के पास पहुंची. पुलिस ने आरोपी पति और उसके साथियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. फिलहाल पुलिस जांच में जुटी है.

UP : 10 साल तक शारीरिक शोषण, फिर दूसरी लड़की के साथ शादी करने चला सिपाही, पुलिस लेकर पहुंच गई प्रेमिका

0

कानपुर में एक आलीशान गेस्ट हाउस में एक सिपाही की शादी से ठीक पहले उसका ऐसा करनामा सामने आ गया कि उसे दुल्हन के साथ गेस्ट हाउस से भागना पड़ा. उसने कानपुर देहात जिले में शादी का झांसा देकर एक एलएलबी छात्रा से 10 सालों तक रेप किया था. इसी लड़की ने शादी के दिन पुलिस के साथ धावा बोल दिया.

उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आलीशान गेस्ट हाउस में एक सिपाही की शादी से ठीक पहले उसका ऐसा करनामा सामने आ गया कि माहौल अजब हो गया. यहां पर सिपाही संतोष यादव की शादी की तैयारी चल रही थी. उसी समय कानपुर देहात की रहने वाली है एक एलएलबी छात्रा पुलिस के साथ संतोष का एनबीडब्ल्यू वारंट लेकर पहुंच गई. उसने वहां सबको बताया कि सिपाही संतोष यादव ने शादी के नाम पर कई बार रेप किया है. लेकिन बाद में शादी करने से इनकार कर दिया तो मैंने उसकी रिपोर्ट कानपुर देहात की अकबरपुर कोतवाली में दर्ज कराई है. पुलिस उसकी तलाश कर रही है.

उसने आगे बताया कि अदालत से उसका गिरफ्तारी का एनबीडब्ल्यू वारंट निकाला है लेकिन वह अदालत में हाजिर नहीं हो रहा है. आज हम लोगों को पता चला कि उसकी यहां शादी हो रही है इसलिए हम लोग पुलिस के साथ उसकी गिरफ्तारी के लिए आए हैं .लेकिन पुलिस के आने से पहले ही संतोष यादव को पुलिस के आने का पता चल चुका था इसलिए वह गेस्ट हाउस से अपनी होने वाली पत्नी को लेकर गायब हो गया. इधर पुलिस ने पूरे गेस्ट हाउस में उसकी तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला. कानपुर देहात की पुलिस के साथ कानपुर की चाकरी की पुलिस की थी जो गेस्ट हाउस में पुलिस स्टेशन सिपाही की गिरफ्तारी के लिए पहुंची थी लेकिन वह फरार हो गया.

पीड़ित छात्रा का कहना था की वो कानपुर देहात की रहने वाली है और लगभग 1 साल पहले अकबरपुर कोतवाली में आरोपी सिपाही सचिन यादव की तैनाती के दौरान उनकी मुलाकात हुई और दोनों का इश्क परवान चढ़ गया.

यादव ने एल एल बी छात्रा से वादा किया कि वो उससे शादी करेगा और लगातार उसका शारीरिक शोषण करता रहा. कुछ दिन पहले आरोपी सिपाही सचिन का ट्रांसफर सुल्तानपुर हो गया और उसने पीड़ित छात्रा से दूरी बना ली जिसके बाद पीड़ित छात्रा ने अकबरपुर कोतवाली मे आरोपी सिपाही सचिन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया लेकिन पुलिस ने महज मुकदमा दर्ज कर कोई कार्यवाही नहीं की. इसी बीच छात्रा को पता लगा कि आरोपी सिपाही सचिन कानपुर के कोयला नगर मे शादी कर रहा है जिसके बाद पीड़िता ने ये कदम उठाया.

- Advertisement -

News of the Day