Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 317

WORLD : पहले लगा झटका, अब शानदार ‘कमबैक’ की तैयारी; ट्रंप के टैरिफ को इस इंडस्ट्री ने दिखाया ठेंगा

0

भारत के सीफूड एक्सपोर्ट में झींगा की सबसे हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. 2024–25 में भारत ने 4.88 अरब डॉलर का झींगा एक्सपोर्ट किया, लेकिन फिर ट्रंप के टैरिफ ने सारा खेल बिगाड़ दिया.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने जब अगस्त में भारत पर 50 परसेंट टैरिफ लगाया था, तब उस दौरान देश की एक इंडस्ट्री को बड़ा झटका लगा था. यह इंडस्ट्री है-भारत का सबसे बड़ा सीफूड मार्केट, जिस पर टैरिफ का गहरा असर देखने को मिला था. खासतौर पर टैरिफ ने भारत के झींगा निर्यात को बुरी तरह से प्रभावित किया क्योंकि भारतीय झींगा का अमेरिका बड़ा खरीदार है.

भारत हर साल अमेरिका में अरबों डॉलर का झींगा भेजता है और टैरिफ से यह कारोबार पूरी तरह चौपट हो गया. टैरिफ की वजह से अमेरिका में झींगा की कीमतों में 20-21 परसेंट तक का उछाल आया और टैरिफ का यही बढ़ा हुआ बोझ वहां के उपभोक्ताओं पर पड़ा. ऐसे में अमेरिका से झींगा के कई ऑर्डर कैंसिल हो गए. मामला गहराता गया और आंध्र प्रदेश से अमेरिका को होने वाले झींगा एक्सपोर्ट में 59.72 परसेंट तक की गिरावट आई. जाहिर तौर पर इससे एक्सपोटर्स को तगड़ा नुकसान हुआ.

आंध्र प्रदेश देश का सबसे बड़ा झींगा उत्पादक राज्य है. टैरिफ से हुए नुकसान के कारण यहां कई सीफूड प्रोसेसिंग यूनिट बंद हो गए क्योंकि निर्यातकों के लिए कारोबार में अचानक बढ़े हुए खर्च को झेलना मुश्किल हो रहा था. लेकिन अब इसी इंडस्ट्री ने गजब का कमबैक किया है. भारत झींगा निर्यात पर अमेरिका पर निर्भरता को कम करते हुए नए-नए बाजार तलाश रहा है. इनमें रूस और यूरोपीय यूनियन भी शामिल है.

भारत ने तो रूस के साथ एक समझौता भी किया है, जिसके तहत रूस भारत की लगभग 25 फिश प्रोसेसिंग यूनिट्स को अपने बाजार में एक्सपोर्ट की इजाजत देगा. इसी मंजूरी के साथ अब ये यूनिट्स सीधे रूस में अपना प्रोडक्ट्स एक्सपोर्ट कर पाएंगी. हाल ही में यूरोपियन यूनियन (EU) ने भी भारत की 102 नई मरीन यूनिट्स को मंजूरी दी.

भारत के सीफूड एक्सपोर्ट में झींगा की सबसे हिस्सेदारी सबसे ज्यादा है. 2024–25 में भारत ने 4.88 अरब डॉलर का झींगा एक्सपोर्ट किया, जो टोटल सीफूड एक्सपोर्ट का लगभग 66 परसेंट है. लेकिन ट्रंप के टैरिफ ने सारा खेल बिगाड़ दिया. हालांकि, अब नए रास्ते तलाशकर देश की यह इंडस्ट्री धीरे-धीरे संभल रही है. इसी क्रम में भारत UAE के साथ भी बातचीत कर रहा है ताकि वहां भी इंडस्ट्री को अपने उत्पादों के लिए कुछ नए मौके मिल सके.

ENTERTAINMENT : परिणीति-राघव ने 1 महीने बाद दिखाई बेटे की झलक, किया नामकरण, खास है मतलब

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा ने 19 अक्टूबर को बेटे का वेलकम किया था. मां बनने के एक महीने बाद उन्होंने अपने नन्हे राजकुमार को दुनिया से रूबरू करवाया है.

परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की खुशियां सातवें आसमान पर हैं. परिणीति अब एक मां के किरदार में हैं. 19 अक्टूबर को उन्होंने बेटे को जन्म दिया था. पेरेंट बनने के बाद कपल की जिंदगी का नया चैप्टर शुरू हो चुका है. पेरेंट बनने के महीने बाद राघव-परिणीति ने फैन्स को बड़ी ट्रीट दी है. उन्होंने सोशल मीडिया पर नन्हे राजकुमार की पहली झलक शेयर की है. कपल ने बेटे का नाम भी रिवील किया है.

परिणीति ने 19 अक्टूबर को बेटे को जन्म दिया था. हर कोई उनके घर आए नन्हे मेहमान की झलक देखने को बेकरार था. इंतजार की घड़ियां खत्म हुईं. एक्ट्रेस ने इंस्टाग्राम पर बेटे संग पहली फोटो शेयर की है. तस्वीर में राघव चड्ढा और परिणीति चोपड़ा बेटे के नन्हे कदमों को चूमते दिख रहे हैं. दोनों बेटे के प्यार में डूबे हुए नजर आए. कपल को देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे वो इस दिन का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे.

तस्वीर के साथ उन्होंने बेटे का नाम भी रिवील किया. एक्ट्रेस लिखती हैं कि जल का रूप, प्रेम का स्वरूप, वही है नीर. हमारे दिलों को जीवन की एक अनंत बूंद में शांति मिली. हमने उसका नाम रखा ‘नीर’, पवित्र, दिव्य, असीम.

परिणीति और राघव चड्ढा की मुलाकात लंदन में एक इवेंट के दौरान हुई थी. राघव से मिलते ही परिणीति उन्हें अपना दिल दे बैठीं. मुलाकातों का सिलसिला शुरू हुआ और दोनों एक-दूसरे से प्यार कर बैठे. इसके बाद 24 सितंबर 2023 में दोनों शादी के बंधन में बंधे.

राघव-परिणीति माता-पिता बन चुके हैं. वो अपनी नई जर्नी को लेकर एक्साइटेड हैं. परिणीति मां बनने के बाद सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं. वो अपना डेली रूटीन फैन्स के साथ शेयर करती हैं. परिणीति एक्ट्रेस से व्लॉगर भी बन चुकी हैं. उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया है, जिसमें वो फैन्स के साथ अपनी पर्सनल लाइफ की बातें शेयर करती दिखती हैं.

AHMEDABAD : दिल्ली ब्लास्ट के बाद अहमदाबाद में गैरेज, सर्विस सेंटर के लिए नया रूल, प्रशासन ने दिए ये आदेश

0

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अहमदाबाद में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है. पुलिस कमिश्नर ने सभी गैरेज, वर्कशॉप और सर्विस सेंटरों को आदेश दिया है कि रिपेयरिंग या बिक्री के लिए आने वाले हर वाहन और उसके मालिक का रजिस्ट्रेशन अनिवार्य रूप से दर्ज करें. सीसीटीवी कैमरे और 30 दिन की रिकॉर्डिंग भी जरूरी होगी.

दिल्ली कार ब्लास्ट के बाद अब अहमदाबाद शहर में सुरक्षा एजेंसियों ने सतर्कता बढ़ा दी है. संभावित आतंकी गतिविधियों और अपराध रोकने के लिए शहर में पहली बार गैरेज, वर्कशॉप और सर्विस सेंटरों को कड़े नियमों का पालन करने का आदेश दिया गया है.अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक द्वारा जारी नोटिफिकेशन के अनुसार अब किसी भी वाहन को रिपेयरिंग या बिक्री के लिए लेने से पहले उसका और मालिक का पूरा रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगा.

पुलिस के आदेश के मुताबिक, हर गैरेज और वर्कशॉप को एक विस्तृत रजिस्टर में वाहन से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज करनी होगी. इसमें वाहन का प्रकार, कंपनी, रजिस्ट्रेशन नंबर, इंजन नंबर, चेसिस नंबर, मालिक का नाम-पता, मोबाइल नंबर, आईडी कार्ड की प्रति, वाहन आने-जाने की तारीख और वाहन लाने-ले जाने वाले व्यक्ति की पहचान शामिल होगी. जांच के दौरान यह डेटा पुलिस के साथ साझा करना अनिवार्य होगा.

इसके अलावा सभी सर्विस सेंटर्स को एंट्री और एग्ज़िट गेट पर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे और कम से कम 30 दिनों की रिकॉर्डिंग सुरक्षित रखनी होगी. पुलिस का कहना है कि शहर में दूसरे राज्यों और जिलों से बड़ी संख्या में लोग काम के सिलसिले में आते हैं, जिसके कारण चोरी, लूट, चैन स्नैचिंग जैसे अपराधों की घटनाएं बढ़ रही हैं. कई बार अपराधी अपराध करने के बाद वाहनों के मॉडिफिकेशन या रिपेयरिंग के लिए उन्हें गैरेज में खड़ा कर देते हैं, जिससे मामलों को सुलझाने में कठिनाई आती है.

नोटिफिकेशन में बताया गया है कि संदिग्ध गतिविधियों पर निगरानी रखने और अपराध रोकने के लिए यह आदेश जरूरी था. पुलिस के अनुसार, वाहन रजिस्ट्रेशन की अनिवार्यता से अपराध में इस्तेमाल किए गए वाहनों तक तेजी से पहुंच बन सकेगी. आदेश का उल्लंघन करने पर अनआर्म्ड हेड कांस्टेबल से लेकर वरिष्ठ अधिकारियों तक को बीएनएस की धारा 223 के तहत कार्रवाई का अधिकार दिया गया है.

NATIONAL : 20 फीट गहरे सीवर चैंबर में गिरा 2 साल का मासूम, मां के हाथ पकड़कर जा रहा था साथ

0

ठाणे में दो साल के बच्चे का लगभग 20 फीट गहरे खुले सीवर चैंबर में गिरने का खौफनाक मामला सामने आया. बच्चा फुटपाथ पर अपनी मां के साथ चल रहा था कि संतुलन खोकर चैंबर में गिर गया. स्थानीय लोगों ने उसे तुरंत बाहर निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया. अधिकारियों ने खुला सीवर ढककर सुरक्षा सुनिश्चित की और भविष्य में ऐसे हादसों से बचने की अपील की.

महाराष्ट्र के ठाणे शहर में मंगलवार शाम एक छोटे बच्चे के साथ खौफनाक हादसा हुआ जब दो साल के हामदान गुफरान कुरैशी लगभग 20 फीट गहरे खुले सीवर चैंबर में गिर गए. यह घटना ज्ञानसाधना कॉलेज के पास हुई. ठाणे नगर निगम के डिजास्टर मैनेजमेंट सेल के प्रमुख यासिन तडवी ने बताया कि बच्चे के गिरने की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और अधिकारियों ने तत्काल कार्रवाई की.

हामदान अपनी मां के साथ फुटपाथ पर चल रहा था, तभी अचानक उसका संतुलन बिगड़ा और वह खुले ड्रेनेज चैंबर में गिर गया. आसपास के स्थानीय लोगों ने तुरंत बच्चे को बाहर निकाला और उसे प्राथमिक उपचार के लिए जिला सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया. बाद में बेहतर चिकित्सा सुविधा के लिए बच्चे को शहर के एक निजी अस्पताल में शिफ्ट किया गया.

यासिन तडवी ने बताया कि ‘लगभग 20 फीट की ऊंचाई से गिरना इस उम्र के बच्चे के लिए बेहद खतरनाक हो सकता था. सौभाग्य से बच्चा बच गया. हमारा मुख्य ध्यान था कि उसे तुरंत और उचित चिकित्सा सहायता मिले.’अधिकारियों ने कहा कि खुला सीवर चैंबर लोहे की पाइप के कारण ढंक नहीं पाया गया था. घटना के बाद पाइप को काटकर चैंबर को सुरक्षित ढंक दिया गया. तडवी ने सभी संबंधित विभागों से अपील की कि इस प्रकार की सुरक्षा लापरवाहियों को भविष्य में दोबारा होने से रोका जाए.

स्थानीय लोग और प्रशासन इस घटना के बाद सीवर और खुले ड्रेनेज के आसपास सुरक्षा उपाय बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. अधिकारियों का कहना है कि फुटपाथ और सार्वजनिक स्थानों पर नियमित निरीक्षण और उचित ढक्कन सुनिश्चित करने से इस तरह के हादसों से बच्चों और राहगीरों की सुरक्षा की जा सकती है.

विशेषज्ञों का कहना है कि शहरों में खुले ड्रेनेज और सीवर चैंबर गंभीर जोखिम पैदा कर सकते हैं, खासकर छोटे बच्चों के लिए. इसलिए नागरिक और प्रशासन दोनों की सतर्कता बेहद जरूरी है.

NATIONAL : ‘EC को बदनाम कर रहे राहुल गांधी और कांग्रेस’, जजों-ब्यूरोक्रेट्स समेत 272 हस्तियों ने लिखी खुली चिट्ठी

0

चुनाव आयोग पर लगातार हमलों को लेकर देश के 272 प्रमुख हस्तियों ने खुला पत्र जारी किया है. उन्होंने कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर EC की छवि धूमिल करने का आरोप लगाया. पत्र में कहा गया कि बिना सबूत गंभीर आरोप लगाकर संवैधानिक संस्थाओं को कमजोर करने की साजिश हो रही है.

देश के 272 दिग्गजों ने चुनाव आयोग के समर्थन में खुला खत जारी किया है. इनमें 16 पूर्व जज, 123 सेवानिवृत्त नौकरशाह, 14 पूर्व राजदूत और 133 पूर्व सैन्य अधिकारी शामिल हैं. इस पत्र में कांग्रेस और विपक्षी नेताओं पर आरोप लगाया गया है कि वे लगातार बेबुनियाद आरोपों के जरिए चुनाव आयोग सहित संवैधानिक संस्थाओं की साख खराब करने की कोशिश कर रहे हैं.

खुले पत्र में कहा गया है कि भारत का लोकतंत्र आज किसी बाहरी हमले से नहीं, बल्कि “जहरीली राजनीतिक बयानबाजी” से चुनौती का सामना कर रहा है. सिग्नेटरी में विपक्ष की ओर से EC के खिलाफ ‘प्रूफ होने’ का दावा किया जा रहा है, लेकिन कोई औपचारिक शिकायत या हलफनामा अब तक नहीं दिया गया है, जिससे यह साबित होता है कि आरोप सिर्फ राजनीतिक रणनीति हैं, सच्चाई नहीं.

पत्र में लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की हालिया टिप्पणियों का जिक्र किया गया है, जिनमें उन्होंने EC पर वोट चोरी करने का आरोप लगाया था और यहां तक कहा था कि उनकी खोज “एटम बम” जैसी है. पत्र में यह भी कहा गया कि इस तरह के बयानों से चुनाव आयोग के अधिकारियों को धमकाने की कोशिश झलकती है.

दिग्गजों के अनुसार EC ने SIR प्रक्रिया को पूरी पारदर्शिता के साथ सार्वजनिक किया है, कोर्ट की निगरानी वाले तरीकों से सत्यापन किया है, फर्जी वोटरों को हटाया है और नए पात्र मतदाताओं को जोड़ा है. ऐसे में EC को ‘BJP की बी-टीम’ बताना एक “राजनीतिक हताशा” है, न कि तथ्यों पर आधारित आरोप.सिग्नेटरीज ने कहा कि जब विपक्षी दलों को राज्यों में अनुकूल चुनाव परिणाम मिलते हैं तो EC की आलोचना गायब हो जाती है, लेकिन प्रतिकूल परिणाम आने पर आयोग “विलेन” बना दिया जाता है. यह सेलेक्टिव आक्रोश राजनीतिक अवसरवाद को उजागर करता है.

खुले पत्र में चेतावनी दी गई है कि देश की मतदाता सूची से फर्जी मतदाताओं और गैर-नागरिकों को हटाना लोकतंत्र के लिए अनिवार्य है. अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, जापान, जर्मनी जैसे देशों का उदाहरण देते हुए कहा गया कि दुनिया भर में नागरिकता आधारित मतदान ही लोकतांत्रिक आधारशिला माना जाता है. भारत को भी इसी कठोरता से अपनी मतदाता सूची की शुचिता बनाए रखनी चाहिए.

दिग्गजों ने EC से अपील की कि वह पारदर्शिता बनाए रखे और आवश्यक हो तो कानूनी रास्तों से अपनी साख की रक्षा करे. साथ ही राजनीतिक दलों से कहा कि वे बिना सबूत आरोप लगाने के बजाय नीतिगत विकल्प प्रस्तुत करें और लोकतांत्रिक फैसलों को सम्मानजनक रूप से स्वीकार करें.

Gold Price Today: शादी सीजन से पहले लौटी सोने की खोई चमक, जानें अपने शहर का ताजा भाव

0

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में बुधवार, 19 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है. MCX पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,22,799 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ.

घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में बुधवार, 19 नवंबर को तेजी देखने को मिल रही है. मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड फ्यूचर वायदा बुधवार को 1,22,799 रुपए (प्रति 10 ग्राम) पर ओपन हुआ. इसके आखिरी कारोबारी दिन एमसीएक्स पर सोना 1,22,640 रुपए पर ट्रेड करते हुए बंद हुआ था.

19 नवंबर की सुबह 10 बजे, एमसीएक्स पर 5 दिसंबर का एक्सपायरी वाला गोल्ड 1,22,762 रुपए पर ट्रेड कर रहा था. जो कि पिछले दिन की बंद कीमत से लगभग 120 रुपए की उछाल दिखाता है. एमसीएक्स गोल्ड शुरुआती कारोबार में 1,22,960 रुपए के हाई लेवल पर पहुंचा था.

वहीं, बुधवार को एमसीएक्स पर चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को रही है. खबर लिखे जाने तक, एमसीएक्स पर चांदी 1,55,002 रुपये प्रति किलोग्राम पर कारोबार कर रही थी. कारोबारी दिन की शुरुआत में चांदी 1,55,039 रुपए पर ओपन हुआ था. पिछले दिन की बंद की तुलना में चांदी की कीमतों में लगभग 360 रुपए की तेजी दर्ज की जा रही थी.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,010 रुपए
22 कैरेट – 1,14,600 रुपए
18 कैरेट – 93,790 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,24,860 रुपए
22 कैरेट – 1,14,450 रुपए
18 कैरेट – 93,640 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,460 रुपए
22 कैरेट – 1,15,000 रुपए
18 कैरेट – 96,000 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,24,860 रुपए
22 कैरेट – 1,14,450 रुपए
18 कैरेट – 93,640 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,24,910 रुपए
22 कैरेट – 1,14,500 रुपए
18 कैरेट – 93,690 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,010 रुपए
22 कैरेट – 1,14,600 रुपए
18 कैरेट – 93,790 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,24,910 रुपए
22 कैरेट – 1,14,500 रुपए
18 कैरेट – 93,690 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,24,860 रुपए
22 कैरेट – 1,14,450 रुपए
18 कैरेट – 93,640 रुपए

सोना और चांदी जैसे बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. सोने की कीमतों में बुधवार को तेजी देखी जा रही है. ऐसे में सोना खरीदने वालो को आज ज्यादा खर्च करना पड़ सकता है.

MP : छिंदवाड़ा में 7 आयुर्वेदिक दवाओं पर बैन, 5 महीने की बच्ची की मौत के बाद हुई कार्रवाई

0

छिंदवाड़ा में कासामृत सिरप समेत 7 आयुर्वेदिक दवाएं खराब क्वालिटी की पाई गईं. ग्वालियर लैब रिपोर्ट आने के बाद आयुष विभाग ने इन दवाओं की बिक्री और खरीदी पर रोक लगा दी है.

छिंदवाड़ा जिले में एक बार फिर दवाओं की गुणवत्ता पर बड़ा सवाल खड़ा हो गया है. बिछुआ इलाके में 5 महीने की मासूम बच्ची की संदिग्ध मौत के मामले में जांच के बाद 7 आयुर्वेदिक दवाएं अमानक पाई गई हैं. इसके बाद जिला आयुष विभाग ने इन सभी दवाओं की बिक्री और खरीदी पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा दी है.

30 अक्टूबर को बिछुआ कस्बे में संदीप मिनोट की 5 महीने की बच्ची सर्दी-खांसी से पीड़ित थी. इलाज के लिए वे कुरोठे मेडिकल स्टोर पहुंचे, जहां से उन्होंने कासामृत सिरप और 16 पुडि़या दवाई खरीदीं. परिजनों के मुताबिक, दवाई देने के कुछ समय बाद ही बच्ची की तबीयत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई. परिजनों ने मामले की शिकायत आयुष विभाग में की.

शिकायत के बाद आयुष विभाग ने मौके से दवाओं के सैंपल लेकर ग्वालियर की लैब में भेजे. रिपोर्ट आने पर पता चला कि कासामृत सिरप, गिलोय सत्व, कामदुधा रस, प्रवाल पिष्टी, मुक्ता शक्ति भस्म, लक्ष्मी विलास रस, कफ कुठार रस ये सातों दवाएं मानकों पर खरा नहीं उतरतीं.

रिपोर्ट आते ही जिला आयुष अधिकारी डॉ. प्रमिला यावतकर ने कार्रवाई करते हुए इन सभी दवाओं की खरीदी-बिक्री पर प्रतिबंध कर दिया है. विभाग ने मेडिकल स्टोर और सप्लायर्स को निर्देश जारी कर दिए हैं कि जब तक जांच पूरी न हो, इन दवाओं को न स्टॉक करें और न ही बेचें.

छिंदवाड़ा में इससे पहले कोल्ड्रिफ सिरप से हुई 24 बच्चों की मौत ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की नींद उड़ा दी थी. उसके बाद यह नया मामला सामने आने से जिले में दवाओं की गुणवत्ता पर फिर से गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं.

घटना के बाद बिछुआ और आसपास के गांवों में लोग डर में हैं. ग्रामीणों का कहना है कि जब छोटे बच्चों के लिए दी जाने वाली दवाएं ही सुरक्षित नहीं हैं, तो भरोसा कैसे करें? परिजनों ने मेडिकल स्टोर संचालक और दवा सप्लायर पर भी कड़ी कार्रवाई की मांग की है.

ENTERTAINMENT : ‘आसान नहीं था कमबैक’, प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन से हिचकीं स्वरा भास्कर, बयां की फीलिंग्स

स्वरा भास्कर ने कलर्स टीवी के शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा के पहले सीजन के ग्रैंड फिनाले के बाद अपनी वापसी पर भावुक पोस्ट किया. प्रेग्नेंसी के दौरान आलोचनाओं का सामना करने के बाद यह उनका पहला ऑन-कैमरा काम था. उन्होंने शो में दोस्ती, प्यार और अपने पति के साथ समय बिताने का अनुभव साझा किया.

स्वरा भास्कर और फहाद अहमद कलर्स टीवी के मशहूर रियलिटी शो धमाल विद पति पत्नी और पंगा की सबसे पसंद की जाने वाली जोड़ियों में से एक रहे. पहले सीजन का ग्रैंड फिनाले हो चुका है, लेकिन स्वरा अब भी इस सफर से बहुत भावुक हैं क्योंकि यह उनके लिए बेहद खास रहा.प्रेग्नेंसी के दौरान स्वरा को काफी आलोचनाओं का सामना करना पड़ा. शादी के चार महीने में ही प्रेग्नेंट होने से लेकर वजन बढ़ने की वजह से काम कम मिलने तक, उन्होंने बहुत कुछ सुना. प्रेग्नेंसी के बाद 2.5 साल में पति पत्नी और पंगा उनकी पहली ऑन-स्क्रीन वापसी रही.

स्वरा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर शो की कई तस्वीरें शेयर कीं, जिसका पहला सीजन रविवार को खत्म हुआ. तस्वीरों में स्वरा शो के होस्ट मुनव्वर फारूकी और सोनाली बेंद्रे के साथ नजर आ रही हैं, साथ ही बाकी प्रतियोगी भी दिख रहे हैं.कैप्शन में उन्होंने लिखा,”प्रेग्नेंसी और डिलीवरी के 2.5 साल बाद धमाल विद पति पत्नी और पंगा मेरा पहला ऑन-कैमरा काम था. सच कहूं तो मैं इस शो के लिए इसलिए राजी हुई क्योंकि इसकी शूटिंग का शेड्यूल आसान था और इसे काम पर वापसी के लिए एक सहज कदम माना.”

उन्होंने आगे लिखा,“मैं इस शो में बहुत शक, बिलकुल भी उम्मीद ना होने और को-कोंटेस्टेंट्स के बारे में कोई जानकारी नहीं रखते हुए आई थी. मैं कहूंगी कि मैं काफी सिनिकल थी. लेकिन पति पत्नी और पंगा मेरे लिए एक ऐसी खुशी और वरदान साबित हुआ, जिसे मैंने शुरुआत में पहचाना ही नहीं.”

स्वरा ने यह भी कहा,“मुझे इस शो में दोस्ती, हंसी, प्यार, दर्शकों से फिर जुड़ाव, और अपने पति के साथ नॉन-पैरेंटिंग कपल टाइम मिला, लेकिन सबसे जरूरी- मैंने फिर से अपने परफॉर्मर इंस्टिंक्ट और कैमरे के सामने आने की खुशी को पाया.” उन्होंने सभी साथियों और शो के मेकर्स को भी धन्यवाद दिया और लिखा,“आप सभी ने मुझे जितनी खुशी और मकसद दिया है, वो मैंने शब्दों में पूरी तरह व्यक्त नहीं किया है.”

स्वरा ने लिखा कि यह शो उनके पोस्टपार्टम फेज में उनके लिए एक संकेत जैसा था. वो लिखती हैं- “इस शो ने मुझे उस धुंध से बाहर निकालने में मदद की जहां मैं नहीं जानती थी कि कैसे और कब काम पर वापस जाना है. आप सभी का मैं दिल से आभार मानती हूं.” उन्होंने अपने पति की भी तारीफ करते हुए लिखा,“शो ने मुझे मेरे पति का एक नया रूप दिखाया- एक करीबी रियलिटी स्टार. शो के खत्म होने से मैं उदास हूं, लेकिन दिल में ढेर सारा प्यार और शुक्रगुजारी लेकर आगे बढ़ रही हूं.”

शो के ग्रैंड फिनाले में सेलिब्रिटी कपल रुबिना दिलैक और अभिनव शुक्ला ने पहला सीजन जीत लिया और सर्वगुण संपन्न जोड़ी का खिताब हासिल किया. उन्होंने गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी को हराकर जीत दर्ज की. प्रतियोगियों में स्वरा भास्कर- फहाद अहमद, हिना खान-रॉकी जायसवाल, गुरमीत-देबिना, गीता फोगाट-पवन कुमार, सुदेश लहरी-ममता लहरी और अविका गौर-मिलिंद चंदवानी शामिल थे.

NATIONAL : ज्वेलरी शॉप से गहने चोरी करते दो महिलाएं पकड़ाईं….

0

झारखंड के देवघर में आभूषण दुकान पर चोरी करते हुए दो महिलाओं को रंगे हाथ पकड़ा गया है. जिसके बाद पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया और पूछताछ कर रही है.

झारखंड के देवघर-मधुपुर में सोने–चांदी की दुकानों को निशाना बनाने वाली महिला चोर गिरोह इन दिनों सक्रिय हो गया है. मंगलवार को रामयश रोड स्थित मां जगदम्बा ज्वेलर्स में दो महिलाएं ग्राहक बनकर पहुंची. जिसके बाद दुकानदार ने उन्हें पायल दिखाना शुरू किया, इसी दौरान दोनों महिलाओं ने मौका पाकर पांच जोड़ी पायल चुपके से चोरी कर ली. चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई.

वहीं कुछ देर बाद दुकानदार को गड़बड़ी का संदेह हुआ और जब फुटेज देखा गया, तो चोरी की पूरी वारदात सामने आ गई. दुकानदार के शोर मचाने पर आस-पास के लोग भी जुट गए और दोनों संदिग्ध महिलाओं को पकड़ लिया. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद पुलिस ने दोनों महिलाओं को हिरासत में ले लिया.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी महिलाएं बिहार के लखीसराय जिले की रहने वाली बताई जा रही हैं. पुलिस गिरोह के अन्य सदस्यों की भी तलाश कर रही है. पुलिस का दावा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

RAJASTHAN : डीजे पर नाच रहे थे युवक, पिस्टल लहराकर किया फायर… दूल्हे के दोस्त की बेटी के सिर में लगी गोली, दर्दनाक मौत

0

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के जसाई गांव में ‘बान’ रस्म के दौरान हुई खुशी मातम में बदल गई, जब डीजे पर नाचते समय युवकों की फायरिंग में 6 साल की वीरा नामक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई. शराब के नशे में टशन दिखाने के लिए की गई फायरिंग ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर स्थित जसाई गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय टशन दिखाने के दौरान गोली चलाई गई. इस दौरान गोली दूल्हे के दोस्त की 6 साल की बेटी के सिर में लग गई.बच्ची वीरा जमीन पर गिर गई.फायरिंग के दौरान चारों तरफ अफरातफरी मच गई. हादसे में घायल वीरा को नीमराना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया. यहां से जयपुर लेकर जाने के दौरान बच्ची की मौत हो गई.

थाना प्रभारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि गांव में 22 नवंबर को राजेश जाट की शादी होनी है.शादी से पहले ‘बान’ (शादी से पहले की रस्म) देने का कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान गांव का राजेश का दोस्त सतपाल मीणा अपनी बेटी वीरा और परिवार समेत कार्यक्रम में आए थे.वहां डीजे पर 5 से 7 युवक डांस कर रहे थे. सभी लोग शराब के नशे में थे. इस दौरान युवकों ने टशन दिखाने के लिए पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी. उस समय वीरा घर के अंदर चौक में खड़ी हुई थी. फायरिंग के दौरान अचानक चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. परिजन तुरंत वीरा की तरफ दौड़े तो वह खून से लथपथ थी.

वीरा के पिता सतपाल ने बताया कि घर के गेट पर डीजे चल रहा था. मैं उस समय डीजे से थोड़ी दूर खड़ा था.वीरा घर के अंदर चौक में थी. तभी मुझे गोली चलने की आवाज सुनाई दी.अंदर से चिल्लाने की आवाज आई. इस पर सभी लोग भागकर चौक में पहुचे. वहां बेटी वीरा खून से लथपथ थी. वीरा के मामा शिव कुमार ने बताया कि डीजे पर नाचते समय लगातार फायरिंग हो रही थी. फायरिंग की घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बच्ची को गंभीर हालत में नीमराणा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां से स्थिति नाजुक होने पर जयपुर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही वीरा की मौत हो गई.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. थाना प्रभारी ने बताया की पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.गोली चलाने वाले युवकों और हथियार की तलाश की जा रही है.बच्ची के पिता सतपाल मीणा भिवाड़ी में परिवहन विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात है. वीरा के एक बड़ा भाई और छोटी बहन हैं.घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई. वीरा के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

- Advertisement -

News of the Day