Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 318

RAJASTHAN : डीजे पर नाच रहे थे युवक, पिस्टल लहराकर किया फायर… दूल्हे के दोस्त की बेटी के सिर में लगी गोली, दर्दनाक मौत

0

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के जसाई गांव में ‘बान’ रस्म के दौरान हुई खुशी मातम में बदल गई, जब डीजे पर नाचते समय युवकों की फायरिंग में 6 साल की वीरा नामक बच्ची की गोली लगने से मौत हो गई. शराब के नशे में टशन दिखाने के लिए की गई फायरिंग ने पूरे परिवार को सदमे में डाल दिया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश जारी है.

राजस्थान के खैरथल-तिजारा जिले के मुंडावर स्थित जसाई गांव में शादी समारोह के दौरान डीजे पर डांस करते समय टशन दिखाने के दौरान गोली चलाई गई. इस दौरान गोली दूल्हे के दोस्त की 6 साल की बेटी के सिर में लग गई.बच्ची वीरा जमीन पर गिर गई.फायरिंग के दौरान चारों तरफ अफरातफरी मच गई. हादसे में घायल वीरा को नीमराना के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया. हालत गंभीर होने पर उसे जयपुर रैफर किया गया. यहां से जयपुर लेकर जाने के दौरान बच्ची की मौत हो गई.

थाना प्रभारी महावीर सिंह शेखावत ने बताया कि गांव में 22 नवंबर को राजेश जाट की शादी होनी है.शादी से पहले ‘बान’ (शादी से पहले की रस्म) देने का कार्यक्रम रखा गया था. इस दौरान गांव का राजेश का दोस्त सतपाल मीणा अपनी बेटी वीरा और परिवार समेत कार्यक्रम में आए थे.वहां डीजे पर 5 से 7 युवक डांस कर रहे थे. सभी लोग शराब के नशे में थे. इस दौरान युवकों ने टशन दिखाने के लिए पिस्तौल लहराते हुए फायरिंग कर दी. उस समय वीरा घर के अंदर चौक में खड़ी हुई थी. फायरिंग के दौरान अचानक चिल्लाने की आवाज सुनाई दी. परिजन तुरंत वीरा की तरफ दौड़े तो वह खून से लथपथ थी.

वीरा के पिता सतपाल ने बताया कि घर के गेट पर डीजे चल रहा था. मैं उस समय डीजे से थोड़ी दूर खड़ा था.वीरा घर के अंदर चौक में थी. तभी मुझे गोली चलने की आवाज सुनाई दी.अंदर से चिल्लाने की आवाज आई. इस पर सभी लोग भागकर चौक में पहुचे. वहां बेटी वीरा खून से लथपथ थी. वीरा के मामा शिव कुमार ने बताया कि डीजे पर नाचते समय लगातार फायरिंग हो रही थी. फायरिंग की घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई. बच्ची को गंभीर हालत में नीमराणा के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया. जहां से स्थिति नाजुक होने पर जयपुर रेफर किया गया. लेकिन रास्ते में ही वीरा की मौत हो गई.

घटना की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए. थाना प्रभारी ने बताया की पीड़ित पक्ष की शिकायत मिलते ही सख्त कार्रवाई की जाएगी.गोली चलाने वाले युवकों और हथियार की तलाश की जा रही है.बच्ची के पिता सतपाल मीणा भिवाड़ी में परिवहन विभाग में अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के पद पर तैनात है. वीरा के एक बड़ा भाई और छोटी बहन हैं.घटना के बाद शादी की खुशियां मातम में बदल गई. वीरा के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है.

RAJASTHAN : जैसलमेर हादसे के बाद बढ़ा विवाद, बस बॉडी बिल्डर्स ने परिवहन विभाग के खिलाफ खोला मोर्चा

0

जैसलमेर बस हादसे के बाद परिवहन विभाग की सख्ती से शुरू हुआ विवाद अब और गहराता जा रहा है. पहले प्राइवेट बस ऑपरेटर्स और अब बस बॉडी बनाने वाले बिल्डर्स भी मैदान में उतर आए हैं. ऑल राजस्थान बस ट्रक बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन ने परिवहन विभाग के अधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं और कहा है कि विभाग की कार्रवाई नियमों के नाम पर उत्पीड़न बनकर रह गई है.


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने बताया कि जैसलमेर हादसे के तुरंत बाद प्रदेशभर में ज्यादातर बस बॉडी बिल्डिंग कारखानों को बंद करा दिया गया. सिर्फ इतना ही नहीं, कारखानों में तैयार खड़ी बसें और मरम्मत चल रही गाड़ियां भी सीज कर दी गईं.बिल्डर्स का कहना है कि वे सभी नियमों का पालन करने को तैयार हैं, लेकिन उनके कारखाने दोबारा शुरू ही नहीं होने दिए जा रहे. इससे छोटे कारोबारियों के साथ-साथ मजदूरों के सामने रोजी-रोटी का बड़ा संकट खड़ा हो गया है.

एसोसिएशन का दावा है कि विभाग की ओर से कारखानों को खोलने के लिए लाखों रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है. उनका कहना है कि बस का सर्टिफिकेट तो परिवहन विभाग ही देता है, ऐसे में कारखाने बंद कर देना और बिना नोटिस सीज कर देना कहीं से भी न्यायसंगत नहीं है. मजदूरों के पास रोजगार नहीं बचा है और छोटे व्यवसायियों की कमर टूटने लगी है.

बिल्डर्स ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, परिवहन मंत्री और डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा से हस्तक्षेप की अपील की है. एसोसिएशन ने साफ चेतावनी दी है कि यदि जल्द कारखाने नहीं खोले गए और उत्पीड़न बंद नहीं हुआ तो वे अपने कारखानों की चाबियां सीएम, डिप्टी सीएम या परिवहन कमिश्नर को सौंप देंगे.

महामंत्री महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि जैसलमेर हादसे से उन्हें भी दुख है, लेकिन उसे सिर्फ बस बिल्डर्स और ऑपरेटर्स की गलती नहीं कहा जा सकता.उन्होंने कहा कि कई बार हवाई जहाजों, ट्रेनों और कारों में भी आग लगती है. क्या उन कंपनियों पर कार्रवाई होती है? नहीं, क्योंकि वह एक दुर्घटना होती है. फिर हमारे ऊपर ही सारी जिम्मेदारी क्यों डाल दी जा रही है?

एसोसिएशन का कहना है कि यदि छोटे कारखानों को इसी तरह बंद रखा गया तो यह काम सिर्फ बड़े पूंजीपतियों के हाथ में रह जाएगा. इससे हजारों लोगों की नौकरी खतरे में पड़ जाएगी.महावीर प्रसाद शर्मा ने कहा कि एसोसिएशन परिवहन विभाग की हर शर्त और नियम को मानने को तैयार है, लेकिन इसके लिए उन्हें थोड़ा समय और विभाग का सहयोग चाहिए. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आने वाले दिनों में वे लोकतांत्रिक तरीके से बड़ा विरोध प्रदर्शन करेंगे.

NATIONAL : फिजियोथैरेपी सेंटर के अंदर नीलगाय, सड़क पर भागे मरीज… सामने आया वीडियो

0

बिजनौर जिले में धामपुर शुगर मिल रोड स्थित एक फिजियोथैरेपी सेंटर में अचानक एक नीलगाय घुस गई. मरीज और स्टाफ दहशत में बाहर भागे, कुछ ने वीडियो रिकॉर्ड किया. नीलगाय सेंटर में घूमी, उपकरण और सामान हिल गया, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ. कुछ समय बाद नीलगाय जंगल लौट गई.वन विभाग ने पैट्रोल बढ़ाने और जरूरत पड़ने पर सुरक्षित ढंग से नीलगाय को जंगल में छोड़ने की योजना बनाई.

उत्तर प्रदेश में बिजनौर के धामपुर शुगर मिल रोड पर स्थित एक फिजियोथैरेपी हेल्थ सेंटर में अचानक जंगल से भटक कर एक नीलगाय घुसने से अफरातफरी मच गई. सेंटर में कई मरीज उपचार के लिए आए थे, उन्होंने देखा कि एक नीलगाय तेजी से अंदर आ गई. ये देखते ही सभी मरीज और स्टाफ दहशत में बाहर भागे. कई लोग कमरे और केबिनों में छिप गए, जबकि कुछ ने घटना का वीडियो रिकॉर्ड किया.

वीडियो में नीलगाय बेखौफ होकर सेंटर में घूमती दिख रही है और मरीज बाहर खड़े होकर उसके शांत होने और वापस जंगल लौटने का इंतजार करते दिखे. नीलगाय के घुसने से अंदर रखे उपकरणों में हलचल मची और कुछ सामान गिरकर टूट गया, पर किसी के घायल होने की जानकारी नहीं मिली. स्थानीय लोग बताते हैं कि आसपास के जंगल से रास्ता भटकने की वजह से वन्यजीव कभी-कभी आबादी में आ जाते हैं.

कुछ समय बाद नीलगाय खुद ही सेंटर से बाहर निकलकर जंगल की ओर चली गई और उसके जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली. घटना का वायरल हुआ वीडियो सोशल मीडिया पर फैल गया है और लोग अपनी प्रतिक्रियाएँ दे रहे हैं. सेंटर के कर्मचारियों ने बताया कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई और नुकसान की जानकारी की जा रही है. स्थानीय लोग वीडियो शेयर कर वन विभाग से कार्रवाई की मांग कर रहे हैं. वन विभाग ने कहा है कि वे इलाके में पैट्रोल बढ़ाएंगे और आवश्यक हुआ तो पशु को सुरक्षित पकड़कर जंगल में छोड़ा जाएगा.

UP : इस बिजनेसमैन फैमिली में हुआ मुख्तार के छोटे बेटे का निकाह… जानिए कौन हैं उमर अंसारी की दुल्हन फातिमा?

0

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी का निकाह 15 नवंबर को दिल्ली में हुआ. दुल्हन फातिमा गाजीपुर की हैं और प्रसिद्ध कारोबारी मलिक मियां की नातिन हैं. 17 नवंबर को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन हुआ, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए.

यूपी के पूर्व विधायक मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी का निकाह धूमधाम से संपन्न हुआ. निकाह के बाद दिल्ली में भव्य वेडिंग रिसेप्शन हुआ जिसमें कई बड़ी हस्तियों ने शिरकत की, जिसकी तस्वीरें सोशल मिडिया पर वायरल हो रही हैं. फिलहाल, सबके मन में सवाल है कि आखिर उमर अंसारी की दुल्हनियां कौन हैं, जो मुख्तार परिवार की बहू बनी हैं. आइये जानते हैं…

आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी के बेटे उमर का निकाह 15 नवंबर 2025 को दिल्ली के अशोक लॉन में हुआ. दुल्हन फातिमा गाजीपुर के मुहम्मदाबाद की रहने वाली हैं और प्रसिद्ध कारोबारी मलिक मियां की नातिन हैं. दोनों परिवारों में पहले से सामाजिक रिश्ते रहे हैं.निकाह के बाद 17 नवंबर को दिल्ली में भव्य रिसेप्शन रखा गया, जिसमें कई बड़े नेता शामिल हुए. सपा मुखिया अखिलेश यादव भी नवदंपति को आशीर्वाद देने पहुंचे. पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, सांसद असदुद्दीन ओवैसी, इमरान प्रतापगढ़ी, इकरा हसन, प्रिया सरोज, इमरान मसूद और सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल समेत कई नामी-गिरामी हस्तियां इस रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंची थीं.

निकाह के दौरान उमर अपने पिता मुख्तार और मां अफशां को याद करते हुए भावुक हो गए. उन्होंने स्टेज पर पत्नी फातिमा को अपने पिता की तस्वीर भी दिखाई. निकाह के खास मौके पर अफशां मौजूद नहीं थीं, क्योंकि उनके खिलाफ एक लाख रुपये का इनाम और लुकआउट नोटिस जारी है. वहीं, मुख्तार का इंतकाल हो चुका है.

मुख्तार अंसारी की गैरमौजूदगी में उनके बड़े बेटे और मऊ सदर से विधायक अब्बास अंसारी ने अभिभावक की भूमिका निभाई. वहीं, मुख्तार के बड़े भाई और गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी मेहमानों की अगवानी करते नजर आए. जबकि, अब्बास की पत्नी निकहत अंसारी ने कन्या पक्ष की ओर से फातिमा की देखभाल की.

जानकारी के मुताबिक, उमर की पत्नी फातिमा प्रसिद्ध कारोबारी मलिक मियां की नातिन हैं, जिनका परिवार गाजीपुर के मुहम्मदाबाद में मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास ‘फाटक’ के पास ही रहता है. बताया जा रहा है कि दोनों (उमर और फातिमा) एक-दूसरे से पहले से परिचित थे और परिवार की सहमति के बाद यह रिश्ता तय हुआ.

ENTERTAINMENT : मां को देख छलके फरहाना के आंसू, पैरों में गिरकर रोईं, रोस्ट हुए घरवाले, चौंके अमाल मलिक

बिग बॉस के फैमिली वीक में फरहाना भट्ट की मां की एंट्री ने घर के माहौल को पूरी तरह बदल दिया. मां-बेटी के मिलन ने सभी घरवालों और फैंस को भावुक कर दिया. फरहाना की मां ने घरवालों को रोस्ट करते हुए हंसी-मजाक का माहौल सेट किया.

रियलिटी शो बिग बॉस में फैमिली वीक ने एक्साइटमेंट बनाई हुई है. शो में हर कोई इमोशनल राइड पर है. गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला, अशनूर के पिता, कुनिका सदानंद के बेटे अयान और पोतियों ने घर में आकर सबको रुलाया. अपकमिंग एपिसोड में कश्मीरी हसीना फरहाना भट्ट की मम्मी नजर आएंगी. मां को देख फरहाना फूट-फूटकर रोने लगती हैं.

प्रोमो वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे ही बिग बॉस फरहाना भट्ट के मां के आने की अनाउंसमेंट करते हैं, वो इमोशनल हो जाती हैं. उनकी मां बेटी को पैंपर करती हैं. उन्हें लाड दुलार करती हैं. फरहाना बिग बॉस के अनफ्रीज करने पर मां के पैरों में गिरकर रोने लगती हैं. फिर दोनों मां-बेटी गले लगकर खूब रोती हैं. दोनों का ये मिलन देख सभी घरवालों की आंखें नम हो जाती हैं.

फरहाना की मां के आने से घर का माहौल पूरी तरह से बदल जाता है. वो जहां खुद को गौरव खन्ना की बड़ी फैन बताती हैं. वहीं घरवालों को रोस्ट करने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं. फरहाना की मां का ये अंदाज देख घरवाले शॉक्ड हो जाते हैं. एक्ट्रेस अपनी बेटी को भी रोस्ट कर देती हैं. फरहाना की मां ने गौरव खन्ना से मिलकर कहा- मैं आपके फैंस से भी फैन हूं. गौरव ने मजे लेते हुए कहा कि ये बात अपनी बेटी की तरफ देखकर कहिए. इस पर उनकी मां ने कहा- इसे थोड़ा ना पता टीवी क्या है. फरहाना ये सुनकर शॉक्ड हो जाती हैं. एक्ट्रेस ने कहा- मेरी मां यहां मुझे रोस्ट करने आई हैं.

फिर अमाल ने उनकी मां से कहा- माफ करना लेकिन इसकी जुबान इतनी लंबी क्यों है? इसके बाद एक्ट्रेस की मां ने ऐसा जवाब दिया कि हर कोई शॉक्ड हो जाता है. अमाल को जवाब देते हुए वो बोलीं- आपसे तो छोटी है उसकी जुबान. उनकी ये बात सुनकर सब जोर से चिल्लाने और ताली बजाने लगते हैं.बिग बॉस में फरहाना तो छाई ही हुई हैं, अब उनकी मां भी सोशल मीडिया पर बज क्रिएट कर रही हैं. मां-बेटी के रीयूनियन ने फैंस का दिल छू लिया है.

NATIONAL : भोपाल से पुणे जा रही छात्रा से चलती बस में छेड़छाड़, पुलिस चेकिंग प्वाइंट देखते ही लड़की ने दिखाई हिम्मत

0

भोपाल से पुणे जा रही एक छात्रा के साथ चलती बस में ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर ने छेड़छाड़ की. इंदौर पहुंचते ही छात्रा ने बस रुकवाकर राजेंद्र नगर थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस चेकिंग प्वाइंट देखते ही उसने हिम्मत जुटाई. शिकायत के तुरंत बाद ड्राइवर और क्लीनर बस छोड़कर भाग गए. पुलिस तीनों आरोपियों की तलाश कर रही है.

इंदौर से एक चिंताजनक घटना सामने आई है जहां चलती बस में एक छात्रा से ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर द्वारा छेड़छाड़ की गई। पीड़िता भोपाल में स्पोर्ट्स एक्टिविटी में शामिल होने के बाद पुणे लौट रही थी। आरोप है कि बस में चढ़ते ही तीनों कर्मचारियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार शुरू कर दिया। रास्ते भर वह डर और शर्म के कारण विरोध नहीं कर सकी।

जब बस इंदौर के नजदीक पहुंची और छात्रा को पुलिस चेकिंग प्वाइंट दिखाई दिया, तो उसने हिम्मत दिखाते हुए बस रुकवाने की मांग की। इंदौर पहुंचते ही उसने राजेंद्र नगर थाने के पास बस रुकवाकर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।जैसे ही छात्रा बस से उतरी, ड्राइवर और क्लीनर मौके से बस छोड़कर फरार हो गए। कंडक्टर भी घटनास्थल से गायब पाया गया। उनकी फरारी के कारण बस लगभग तीन घंटे तक थाने में खड़ी रही, जिससे अन्य यात्री परेशान रहे। बाद में पुलिस ने यात्रियों को सुरक्षित रखने के लिए वैकल्पिक ड्राइवर की व्यवस्था की और बस को आगे भेजा।

एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से पुणे की रहने वाली है और उसने रास्ते में लगातार हुए अभद्र व्यवहार की जानकारी दी है। अधिकारी ने कहा कि पीड़िता अपने अधिवक्ता से चर्चा कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।पुलिस ने ड्राइवर, कंडक्टर और क्लीनर की तलाश शुरू कर दी है। बस ट्रेवल्स कंपनी से भी सभी कर्मचारियों की जानकारी जुटाई जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर कठोर कार्रवाई की जाएगी।कुछ समय पहले भी मुंबई से इंदौर आ रही एक युवती के साथ ऐसी ही घटना हुई थी, जिसके बाद इंटर स्टेट बसों की चेकिंग बढ़ाई गई थी। इस ताजा घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।

NATIONAL : ‘मम्मी के दोस्त ने वीडियो दिखाई, कहा- ISIS ज्वाइन करो…’, चाचा के साथ थाने पहुंचा नाबालिग

0

केरल में एक 16 वर्षीय किशोर द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने हड़कंप मचा दिया है. किशोर ने दावा किया कि उसकी मां के एक दोस्त ने, मां की जानकारी में रहते हुए, उसे ISIS से जुड़ने का दबाव बनाया था. परिवारिक विवाद के बीच सामने आए इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. मां ने आरोपों को बेबुनियाद बताते हुए इसे वैवाहिक मतभेद का परिणाम बताया है.

केरल में एक नाबालिग लड़के द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों ने स्थानीय प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों को सतर्क कर दिया है. यह मामला तब सामने आया जब 16 साल के लड़के के चाचा उसे लेकर पुलिस के पास पहुंचे और शिकायत दर्ज करवाई कि उसके भतीजे को उसकी मां का दोस्त कथित रूप से ISIS से जुड़ने के लिए कह रहा है.

शिकायत के अनुसार, किशोर पिछले कुछ वर्षों से अपने परिवार के साथ यूके में रह रहा था. वहीं उसकी मां एक नर्स के रूप में कार्यरत है. किशोर हाल ही में केरल लाया गया. इसी दौरान उसने अपने चाचा को बताया कि यूके में उसकी मां की एक दोस्त ने उसे संदिग्ध वीडियो दिखाए और उग्रवादी संगठन ISIS की विचारधारा अपनाने के लिए कहने लगा.

किशोर के चाचा ने इस खुलासे को गंभीर मानते हुए तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और अब सभी आरोपों की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है. अधिकारियों का कहना है कि किशोर की सुरक्षा प्राथमिकता है और उसकी मनोवैज्ञानिक काउंसलिंग भी सुनिश्चित की जाएगी. वहीं, लड़के की मां ने इन सभी आरोपों को सिरे से नकार दिया है. उसका कहना है कि यह मामला मेरे वैवाहिक विवाद का हिस्सा है और उनके अलग रह रहे पति ऐसे आरोप के लिए बच्चे का इस्तेमाल कर रहे हैं. मां ने पुलिस को बताया कि वह यूके में कार्यरत हैं और उनका इन आरोपों से कोई संबंध नहीं है.

पुलिस का कहना है कि फिलहाल मामले की शुरुआती जांच चल रही है, और यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि आरोप तथ्यों पर आधारित हैं या पारिवारिक तनाव का परिणाम है. जांच अधिकारी- डिजिटल सबूतों, कथित वीडियो, यूके में संपर्कों और दोनों पक्षों के बयान की विस्तृत जांच कर रहे हैं. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए, पुलिस ने कहा है कि वे जरूरत पड़ने पर केंद्रीय एजेंसियों से भी सहायता ले सकते हैं. फिलहाल किशोर सुरक्षित है और जांच आगे बढ़ रही है.

NATIONAL : झाड़ फूंक और झोलाछाप डॉक्टर से इलाज…एक-एक कर चली गई घर के 3 बच्चों की जान

0

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत ने इलाके को झकझोर दिया है. बीमार बच्चों का इलाज अस्पताल में कराने के बजाय झोलाछाप डॉक्टर और झाड़-फूंक कराने के कारण तीनों की कुछ ही दिनों के भीतर मौत हो गई. मामला सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग ने तीन सदस्यीय जांच टीम गठित की है, जबकि गांव में दहशत का माहौल है और लोगों में आधुनिक चिकित्सा के प्रति अविश्वास गहराया है.

छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में अमलीपदर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम धनौरा में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां झोलाछाप डॉक्टर और झाड़-फूंक पर भरोसा करने के कारण एक ही परिवार के तीन मासूम बच्चों की मौत हो गई. घटना ने पूरे इलाके को सदमे में डाल दिया है और स्वास्थ्य व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं.

धनौरा निवासी डमरूधर नागेश अपने परिवार के साथ मक्का तुड़ाई के लिए उदंती अभ्यारण्य क्षेत्र स्थित ससुराल साहेबीनकछार गया हुआ था. सप्ताहभर वहीं रहने के दौरान उसके तीनों बच्चों- 8 वर्षीय अनिता, 7 वर्षीय बालक और 4 वर्षीय गोरेश्वर की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी. बच्चों को बुखार आया तो डमरूधर ने वहीं के एक झोलाछाप से इलाज कराया.

स्थिति बिगड़ती देख परिवार गांव लौटा, लेकिन यहां भी उन्होंने अस्पताल जाने के बजाय झाड़-फूंक का सहारा लिया. गांव के लोगों को जब बच्चों की हालत का पता चला तो उसने तत्काल अस्पताल ले जाने की सलाह दी, लेकिन परिवार ने इसे नजरअंदाज कर दिया. परिणाम बेहद दर्दनाक रहा -11 नवंबर को सबसे पहले 8 साल की अनिता की मौत हो गई. इससे पहले परिवार संभल पाता, तभी 13 नवंबर को 7 वर्षीय बालक की भी सांसें थम गईं और उसी दिन कुछ घंटे बाद 4 वर्षीय गोरेश्वर की भी मृत्यु हो गई.

तीन बच्चों की लगातार मौत से गांव शोक में डूब गया है और लोग डर के साए में जी रहे हैं. ग्रामीणों में इस बीमारी को लेकर दहशत फैली हुई है. स्वास्थ्य विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. यू. एस. नवरत्न के निर्देश पर तीन सदस्यीय जांच दल गठित किया है, जो गांव पहुंचकर मौतों के कारणों की जांच में जुट गया है.

अधिकारियों के अनुसार इस क्षेत्र में स्वास्थ्य सुविधाएं बेहद कमजोर हैं, जिसके कारण ग्रामीण झोलाछाप डॉक्टरों और पारंपरिक उपचार पर निर्भर रहते हैं. इससे पहले भी इस गांव में सर्पदंश के दो मामलों में झाड़-फूंक के कारण जानें गई थीं. वनांचल क्षेत्रों में झोलाछापों की सक्रियता स्वास्थ्य विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करती है.

जिले के सीएमएचओ ने बताया कि रायपुर से एक विशेष टीम भी गांव पहुंचकर विस्तृत जांच करेगी. इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग इस आदिवासी बहुल क्षेत्र में जनजागरूकता कार्यक्रम चलाने की तैयारी कर रहा है, ताकि लोगों में आधुनिक चिकित्सा के प्रति विश्वास बढ़ाया जा सके और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

NATIONAL : गुरु तेग बहादुर शहीदी दिवस: CM सैनी गुरुद्वारा साहिब को निजी कोष से देंगे ₹21 लाख, कार्यक्रम में हिस्सा लेने कुरुक्षेत्र जाएंगे PM मोदी

0

हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में यात्रा की शुरुआत के दौरान उन्हें अद्वितीय साहस और मानवता की रक्षा का प्रतीक बताया. यमुनानगर से चौथी पवित्र तीर्थ यात्रा की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि यह यात्रा उनके महान बलिदान का संदेश जन-जन तक पहुंचाएगी.

हर‍ियाणा के मुख्यमंत्री नायब स‍िंह सैनी ने कहा क‍ि औरंगजेब के अत्याचारों के समय गुरु तेग बहादुर ने जिस साहस, त्याग और मानवता की रक्षा का संदेश दिया, वह पूरी दुनिया के लिए प्रेरणास्रोत है. उन्होंने कहा, “कश्मीरी पंडितों के संरक्षण के लिए गुरु जी का दिया गया महान बलिदान मानव इतिहास में अद्वितीय है.”

मंगलवार को गुरु तेग बहादुर के 350वें शहीदी दिवस के उपलक्ष्य में नायब स‍िंह सैनी चौथी पवित्र तीर्थ यात्रा की यमुनानगर से शुरुआत कर रहे थे. यह यात्रा उस ऐतिहासिक जगह से शुरू हुई, जहां बाबा बंदा सिंह बहादुर ने धर्म की रक्षा के लिए कई महान कार्य किए थे.

सैनी ने कहा, “हरियाणा सरकार गुरुओं के इतिहास के संरक्षण और फैलाव के लिए काम कर रही है. इसी कड़ी में 25 नवंबर को कुरुक्षेत्र में राज्य स्तरीय शहीदी दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मुख्य अतिथि होंगे.” मुख्यमंत्री ने संगत से अपील की है कि वे अपने परिवार सहित इस ऐतिहासिक मौके पर जरूर मौजूद रहें.

कार्यक्रम में हरियाणा सरकार के मंत्री, बीजेपी के सीनियर नेताओं और हरियाणा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी मौजूद थे. मुख्यमंत्री सैनी ने कहा कि यह तीर्थ यात्रा गुरु तेग बहादुर जी, भाई मतीदास जी, भाई सतिदास जी और भाई दयाला जी के उस अद्वितीय बलिदान को जन-जन तक पहुंचाने की कोशिश है, जिसने धार्मिक स्वतंत्रता और मानवता की रक्षा की नींव को सशक्त किया. उन्होंने बताया कि हरियाणा में कुल चार यात्राएं निकाली जा रही हैं. आज शुरू हुई यह यात्रा 24 नवंबर को कुरुक्षेत्र पहुंचेगी.

सीएम सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने भी गुरु परंपरा के सम्मान के लिए महत्वपूर्ण पहलें की हैं, जिनमें करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण सबसे बड़ा उदाहरण है. इससे लाखों श्रद्धालुओं को ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन का मौका मिला है. मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का बलिदान भारत की आध्यात्मिक और सांस्कृतिक विरासत की रक्षा का प्रतीक है. इस इतिहास को घर-घर तक पहुंचाना हमारा काम है. उन्होंने अपने निजी कोष से 21 लाख रुपए गुरुद्वारा साहिब को देने का ऐलान भी किया.

NATIONAL : मुख्तार के बेटे उमर अंसारी का हाई प्रोफाइल वेडिंग रिसेप्शन, ओवैसी-सिब्बल समेत पहुंची ये बड़ी हस्तियां…

0

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी और फातिमा के वेडिंग रिसेप्शन में दिल्ली में दिग्गजों का जमावड़ा लगा. इस भव्य रिसेप्शन में पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, असदुद्दीन ओवैसी, कपिल सिब्बल, इमरान मसूद, इकरा हसन और प्रिया सरोज जैसी हस्तियों ने शिरकत की. मेहमानों की अगवानी सपा सांसद अफजाल अंसारी ने की. यह रिसेप्शन 15 नवंबर को हुए गुपचुप निकाह के बाद आयोजित किया गया था.

मुख्तार अंसारी के छोटे बेटे उमर अंसारी की शादी के रिसेप्शन में दिग्गजों का जमावड़ा लगा. पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी, सांसद असदुद्दीन ओवैसी, इमरान प्रतापगढ़ी, इकरा हसन, प्रिया सरोज, इमरान मसूद और सुप्रीम कोर्ट के वकील कपिल सिब्बल समेत कई नामी-गिरामी हस्तियां इस रिसेप्शन में शिरकत करने पहुंची थीं. ये वेडिंग रिसेप्शन दिल्ली में हुआ था, जिसकी तस्वीरें अब सामने आ रही हैं.

आपको बता दें कि उमर अंसारी की शादी यूपी के गाजीपुर (मोहम्दाबाद) निवासी फातिमा से हुई है. 17 नवंबर की रात दिल्ली के एक लॉन में भव्य रिसेप्शन हुआ जिसमें कई राजनीतिक हस्तियों ने पहुंचकर वर-वधू को आशीर्वाद दिया. इस कार्यक्रम में शहाबुद्दीन के बेटे और बिहार के विधायक ओसामा भी शामिल रहे.

मेहमानों की अगवानी खुद गाजीपुर से सपा सांसद अफजाल अंसारी कर रहे थे, जबकि पूरे आयोजन की जिम्मेदारी उमर के बड़े भाई अब्बास अंसारी और भाभी निकहत अंसारी ने संभाली थी. यह वेडिंग रिसेप्शन 15 नवंबर को हुए गुपचुप निकाह के बाद आयोजित किया गया, जिसे परिवार ने बेहद निजी रखा था.

- Advertisement -

News of the Day