Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 320

NATIONAL : बिहार चुनाव रिजल्ट को लेकर MP के गुना में हुई बहस, दो मामाओं ने कर दी भांजे की हत्या

0

भांजा आरजेडी (RJD) का समर्थक था, जबकि दोनों मामा जेडीयू (JDU) के समर्थक थे. तीनों के बीच शराब के नशे में राजनीतिक चर्चा शुरू हुई, जो जल्द ही हाथापाई में बदल गई. इसी बीच RJD समर्थक की हत्या कर दी गई.

बिहार चुनाव के नतीजों पर राजनीतिक चर्चाओं से शुरू हुई बहस के बाद मध्य प्रदेश के गुना जिले में मामाओं ने भांजे की हत्या कर दी. एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह घटना कैंट थाना इलाके स्थित पुलिस लाइन के निर्माणाधीन परिसर में हुई, जहां बिहार के शिवहर जिले का रहने वाला मजदूर शंकर मांझी (22) अपने मामा राजेश मांझी (25) और तूफानी मांझी (27) के साथ रह रहा था.

पुलिस थाना प्रभारी अनूप भार्गव ने कहा कि शुरुआती जांच में पता चला है कि शंकर RJD का समर्थक था, जबकि दोनों आरोपी JD(U) के समर्थक थे. तीनों ने नशे में झगड़ा किया, जो मारपीट में बदल गया.

कहा जाता है कि राजेश और तूफानी शंकर को पास के कीचड़ वाले इलाके में खींचकर ले गए और उसे नीचे गिरा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई.पुलिस शंकर को जिला अस्पताल ले गई, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. भार्गव ने कहा कि राजेश और तूफानी को हिरासत में ले लिया गया और पूछताछ के दौरान दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली. मामला दर्ज कर लिया गया है.

BREAKINGNEWS : दिल्ली के 4 कोर्ट परिसर और दो CRPF स्कूल को बम की धमकी, लाल किला ब्लास्ट के बाद से सनसनी

दिल्ली के साकेत, पटियाला हाउस, तीस हजारी और रोहिणी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. द्वारका और प्रशांत विहार के दो सीआरपीएफ स्कूलों को भी ईमेल द्वारा ऐसी ही धमकी मिली है.

दिल्ली के साकेत कोर्ट, पटियाला हाउस, तीस हजारी और रोहिणी कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है. धमकी मिलने के बाद से ही चारों परिसरों में सुरक्षा टाइट कर दी गई है और कैंपस की जांच की जा रही है. पुलिस को अभी तक कुछ संदिग्ध नहीं मिला है.

दिल्ली के चार न्यायालयों के अलावा, दो CRPF स्कूलों में भी बम ब्लास्ट की धमकी दी गई है. इनमें द्वारका और प्रशांत विहार के स्कूल शामिल हैं. यह धमकी मेल के जरिए भेजी गई है.

GUJARAT : पत्नी के रिश्ते से तंग पति ने दो गोलियों में खत्म कर दी कहानी, चाची-भतीजे के प्रेम प्रसंग का दुखद अंत

0

राजकोट के नागेश्वर इलाके में पति ने घरेलू विवाद के बीच पत्नी को गोली मारकर खुद को भी गोली मार ली. पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है. परिवार का आरोप है कि पत्नी के भतीजे से प्रेम संबंध के चलते लंबे समय से झगड़ा चल रहा था. मृतक लालजीभाई अपनी पत्नी को वापस अपनाना चाहता था, लेकिन विवाद बढ़ता गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

गुजरात के राजकोट से एक चौंकाने वाली और दुखद घटना सामने आई है, जहां नागेश्वर इलाके में एक पति ने अपनी पत्नी पर गोली चलाने के बाद खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली. पत्नी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है, जबकि परिवार पर अचानक आए इस हादसे से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है. घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

घटना नागेश्वर क्षेत्र की एक इमारत के आंगन में हुई. शुरुआती जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच पिछले डेढ़ महीने से झगड़ा चल रहा था. ससुराल पक्ष ने आरोप लगाया है कि पत्नी के अपने पारिवारिक भतीजे के साथ प्रेम संबंध थे, जिसके चलते परिवार में तनाव काफी बढ़ गया था. आरोप है कि योगा से लौटने पर पति ने गुस्से में आकर पहले पत्नी को गोली मारी और फिर खुद को गोली मारकर जान दे दी.

मृतक लालजीभाई की बड़ी बहन ने बताया कि लालजी और त्रिशा की शादी करीब दो दशक पहले हुई थी और उनका 18 साल का एक बेटा भी है. डेढ़ महीने पहले लालजी ने कथित तौर पर अपनी पत्नी त्रिशा और भतीजे विशाल को आपत्तिजनक हालत में पकड़ लिया था. इसके बाद त्रिशा घर छोड़कर अपनी दोस्त पूजा के साथ रहने लगी थी, जिससे परिवार में तनाव और बढ़ गया.

परिवार का कहना है कि लालजी अपनी पत्नी को फिर से अपनाने और नई शुरुआत करने के लिए तैयार था. उन्होंने त्रिशा को मनाने की कोशिश भी की, लेकिन आरोप है कि पूजा, सोनू और भतीजा विशाल त्रिशा को लालजी के खिलाफ भड़का रहे थे. स्थिति यहां तक पहुंच गई कि त्रिशा और विशाल ने एक महीने पहले लालजी के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी, जिसके बाद पुलिस ने लालजी को हिरासत में लिया था.

परिवार का यह भी आरोप है कि लालजी ने अपने घर, पैसे और गहने पत्नी को देने की पेशकश की थी, फिर भी त्रिशा मानने को तैयार नहीं हुई. पुलिस का कहना है कि घटना घरेलू विवाद से जुड़ी है. इस दुखद गोलीकांड के बाद पत्नी त्रिशा अभी भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती हैं और उनका इलाज जारी है. पुलिस मामले की हर एंगल से जांच कर रही है.

ENTERTAINMENT : फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल की दोस्ती में आई दरार, बहस में दोनों ने एक-दूसरे को सुनाई खरी-खोटी

0

बिग बॉस 19 का फिनाले होने वाला है. शो खत्म होने में अब कम दिन बचे हैं तो कंटेस्टेंट भी आपस में दोस्ती करते नजर आ रहे हैं. कुछ दिनों से घर में तान्या और फरहाना की दोस्ती दिख रही थी.

बिग बॉस 19 के घर में आए दिन किसी न किसी चीज को लेकर लड़ाई होती रहती है. घरवालों को लड़ाई के लिए कोई न कोई मुद्दा चाहिए होता है. शो में जहां फरहाना भट्ट की सबसे लड़ाई होती नजर आ रही थी तो सिर्फ तान्या मित्तल ही उनकी दोस्त बनी नजर आती थीं मगर अब इनकी दोस्ती में भी दरार आ गई है. फरहाना और तान्या की घर में लड़ाई हो गई है. दोनों एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाती नजर आईं.

तान्या ने फरहाना की तरफ दोस्ती का हाथ बढ़ाया था. दोनों एक-दूसरे के साथ खड़ी नजर आती थीं. मगर अब इस दोस्ती में भयानक दरार आ गई है. ये लड़ाई इतनी ज्यादा बढ़ गई कि फरहाना ने तान्या को कहा कि वो उनकी गुलाम बनने की कोशिश कर रही हैं.

बिग बॉस का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें फरहाना गार्डन एरिया में थूक देती हैं जो तान्या को अच्छा नहीं लगता है. तान्या फरहाना से कहती हैं- ‘उन्हें यहां नहीं थूकना चाहिए.’ फरहाना का ये बात सुनकर दिमाग खराब हो जाता है और तान्या से कहती हैं- ‘मेरा दिमाग मत खराब करो.’ इसके बाद तान्या कहती हैं- ‘कोई तुमसे डरता नहीं है और कई उनका गुलाम भी नहीं है.’ फरहाना को गुस्सा आ जाता है और वो कहती हैं- ‘जानबूझकर खुद ऐसे मुद्दे उठाती हैं और फिर गुलाम बनने की कोशिश कर रही हैं.’ दोनों को इस तरह से लड़ता देखकर सारे घरवालें चौंक जाते हैं. आखिर में कुनिका ने बेटे अयान बीच में आकर बात संभालने की कोशिश करते हैं.

बता दें बिग बॉस में इस हफ्ते फैमिली वीक चल रहा है. सोमवार के एपिसोड में शो में कुनिका के बेटे अयान और अशनूर के पिता शो में आए हैं. अब आज के एपिसोड में गौरव खन्ना की पत्नी और फरहाना भट्ट की मां आने वाली हैं.

GUJARAT : गुजरात में बड़ा अग्निकांड! चलती एंबुलेंस में लगी आग, एक दिन के मासूम, पिता और डॉक्टर समेत चार लोग जिंदा जले

0

गुजरात के अरवल्ली जिले में सोमवार (17 नवंबर) देर शाम एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां मोडासा के राणासैयद चौराहे के पास एक चलती एम्बुलेंस में अचानक भीषण आग लग गई. इस घटना में एम्बुलेंस में सवार डॉक्टर, नर्स, बच्चे के पिता और नवजात शिशु जिंदा जल गए. उन्हें वाहन से निकलने का मौका नहीं मिला. उन्हें बचाया नहीं जा सका.

घटना के समय अहमदाबाद के ऑरेंज हॉस्पिटल की यह एम्बुलेंस एक दिन के नवजात शिशु को प्रसव के बाद आगे के उपचार के लिए अहमदाबाद ले जा रही थी. एंबुलेंस मोडासा से गुजर रही थी, तभी अचानक वाहन में तेज आग भड़क उठी. चालक और आगे बैठे बच्चे के एक रिश्तेदार को किसी तरह बाहर निकाल लिया गया, लेकिन पीछे का हिस्सा आग की लपटों में घिर गया, जिससे बाकी लोग बाहर नहीं निकल सके.

जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोगों ने तुरंत हादसे की सूचना मोडासा नगरपालिका की फायर ब्रिगेड को दी. दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया. वहीं, स्थानीय पुलिस ने दो अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया. इस भयावह घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एम्बुलेंस को पेट्रोल पंप के पास जलते हुए देखा जा सकता है.

बता दें कि हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान भी हो गई है. नर्स भाविकाबेन रमणभाई मनात (उम्र 22 वर्ष) और डॉक्टर राज शांतिलाल रेंटिया (उम्र 35 वर्ष), जो मूल रूप से हिम्मतनगर के चिठोड़ा गांव के रहने वाले थे और वर्तमान में अहमदाबाद स्थित एक अस्पताल में कार्यरत थे, आग में झुलसकर मौत का शिकार हो गए. नवजात शिशु भी आग से नहीं बच सका, जबकि बच्चे के पिता भी गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं.

स्थानीय पुलिस ने हादसे की जांच शुरू कर दी है. प्रारंभिक अनुमान है कि एम्बुलेंस में तकनीकी खराबी या शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी, हालांकि इसकी पुष्टि जांच के बाद ही होगी.

मोडासा जैसे शांत इलाके में हुए इस हादसे ने पूरे क्षेत्र को झकझोर कर रख दिया है. लोगों में एम्बुलेंस जैसी जीवनरक्षक सेवा की सुरक्षा पर भी सवाल उठ रहे हैं. परिवार और अस्पताल स्टाफ का रो-रोकर बुरा हाल है. यह घटना एक दर्दनाक याद बनकर रह गई है कि कभी-कभी जिंदगी बचाने के लिए चल रहे वाहन ही मौत का कारण बन जाते हैं.

NATIONAL : गुरुग्राम में मंदिर ढहाने पर बवाल: सोसाइटी में प्रशासन की कार्रवाई से भड़के लोग, सड़क जाम-तनाव बढ़ा

0

पिछले दिनों सोसाइटी निवासियों ने सोसाइटी में एक मंदिर का निर्माण किया था. जिसे तोड़ने के लिए बिल्डर आगे आया था. लोगों का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें मंदिर का स्थान भी बताया था,हरियाणा के गुरुग्राम सेक्टर-85 की पिरामिंड हाइट्स सोसाइटी में मंदिर को लेकर चला आ रहा विवाद अब तूल पकड़ गया है. सोसाइटी में बनाए गए शिव मंदिर को तोड़ने के लिए आज प्रशासनिक अमला तोड़फोड़ दस्ते के साथ पहुंच गया. जैसे ही लोगों को इसकी भनक लगी तो लोग विरोध में सामने आ गए. जिसके बाद भारी पुलिसबल को मौके तक तैनात किया गया. पुलिसबल की मौजूदगी में मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया.

लोगों ने प्रशासन की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध किया है. लोगों का कहना है कि बिल्डर की मनमानी पर रोक लगाने की बजाय अधिकारी भी उनकी आस्था को ठेस पहुंचाने के लिए यह मंदिर तोड़ रहे हैं.

आपको बता दें कि पिछले दिनों सोसाइटी निवासियों ने सोसाइटी में एक मंदिर का निर्माण किया था. जिसे तोड़ने के लिए बिल्डर आगे आया था. लोगों का कहना है कि बिल्डर ने उन्हें फ्लैट बेचते वक्त मंदिर का स्थान भी बताया था,लेकिन आज तक बिल्डर मंदिर का निर्माण करने में असफल रहा. इसका लोगों ने विरोध किया और मामला पुलिस तक पहुंचा था.

उस वक्त पुलिस ने आला अधिकारियों को सूचित करते हुए मामले को शांत करा दिया था, लेकिन आज एक बार फिर मामला तूल पकड़ गया है. आज भारी पुलिसबल की मौजूदगी में मंदिर को जेसीबी की मदद से तोड़ दिया गया. फिलहाल सोसाइटी में पुलिस बल को तैनात किया गया है. सोसाइटी निवासियों द्वारा रोड जाम कर भारी प्रदर्शन भी किया गया. इसके बाद पुलिस प्रशासन द्वारा लोगों को शांत किया गया और फिर से मंदिर निर्माण को पूरा करने का आश्वासन देते हुए मामले को शांत किया गया. वही पुलिस को भी बिल्डर के खिलाफ शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है.

तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान लोगों और पुलिस के बीच तनातनी का माहौल भी हो गया. लोगों का आरोप है कि बिल्डर की तरफ से कुछ नुमाइंदे भी इस कार्रवाई के दौरान आए थे. जिन्होंने सोसाइटी निवासियों के साथ मारपीट करने का प्रयास भी किया. इस दौरान पुलिस के बीच में आने के कारण माहौल नहीं बिगड़ा. हालांकि पूरी सोसाइटी में तनाव का माहौल है, जिसके कारण पुलिस बल को तैनात किया गया है.

ENTERTAINMENT : 3 महीने बाद पत्नी से मिलकर इमोशनल हुए गौरव खन्ना, किया Kiss, शरमाए अमाल मलिक, बोले- आंखें बंद…

फैमिली वीक में सभी कंटेस्टेंट्स के घरवाले उन्हें सपोर्ट करने आ रहे हैं. पहले दिन कुनिका सदानंद के बेटे अयान और अशनूर कौर के पिता घर में आए. अब गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा की शो में एंट्री हो चुकी है. पत्नी को देख गौरव काफी इमोशनल होते दिखे.बिग बॉस 19 में फैमिली वीक चल रहा है. कंटेस्टेंट्स को सपोर्ट करने उनके घरवाले आ रहे हैं. करीब 3 महीने बाद अपने परिवार से मिलकर सभी काफी इमोशनल हो रहे हैं. अब घर में गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला की एंट्री हो चुकी है. पत्नी से मिलकर गौरव की खुशी का ठिकाना नहीं रहा.

अपकमिंग एपिसोड का प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बिग बॉस जैसे ही अनाउंस करते हैं कि घर में आकांक्षा आ रही हैं, तो गौरव का चेहरा खुशी से खिल उठता है. फिर जब आकांक्षा पति गौरव से मिलती हैं, तो पत्नी को देखकर वो काफी इमोशनल हो जाते हैं. उनकी आंखों में खुशी के आंसू छलक उठे.

गौरव पत्नी को प्यार से गले लगा लेते हैं और फिर उन्हें कैमरे पर Kiss भी करते हैं. गौरव को पत्नी संग रोमांस करता देख अमाल मलिक शरमा जाते हैं. वो आंखें बंद कर लेते हैं. पत्नी संग गौरव के रोमांटिक री-यूनियन को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं. फैंस उन्हें परफेक्ट और एडोरेबल कपल बता रहे हैं. दोनों केमिस्ट्री देखते ही बनती है.

वहीं, दूसरी ओर घर की नई बेस्ट फ्रेंड्स फरहाना भट्ट और तान्या मित्तल आपस में भिड़ पड़ी हैं. दरअसल, फरहाना गार्डन एरिया में थूक देती हैं. तान्या इसपर फरहाना से कहती हैं कि वो वहां थूकें नहीं. मगर इस बात पर फरहाना भड़क जाती हैं और फिर दोनों की लड़ाई हो जाती है. तान्या गुस्से में फरहाना से कहती हैं- तुमसे कोई डरता नहीं है और न ही कोई तुम्हारा गुलाम है. इसपर फरहाना ने पलटवार करते हुए कहा कि कोई उन्हें गुलाम नहीं बना रहा है, वो खुद ही गुलाम बनने पर तुली हुई हो.

फरहाना और तान्या को लड़ता देख कुनिका सदानंद के बेटे अयान हैरान रह जाते हैं. शो का प्रोमो देख फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ गई है. आप भी देखना मत भूलिए बिग बॉस.

GUJARAT : शादी की सुबह ही दुल्हन का सुहाग उजाड़कर होने वाला पति फरार, साड़ी और पैसे को लेकर हुआ झगड़ा

0

गुजरात के भावनगर में शादी के दिन ही होने वाले पति ने दुल्हन की हत्या कर दी. साड़ी और पैसों को लेकर हुई कहासुनी के दौरान साजन बारैया ने लोहे की पाइप से सोनी राठौड़ पर हमला किया और उसका सिर दीवार पर पटक दिया. गंभीर चोटों से सोनी की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

गुजरात के भावनगर में शादी के दिन ही एक युवती की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. प्रभुदास झील इलाके में रहने वाली सोनी राठौड़ की हत्या उसके होने वाले पति साजन बारैया ने कर दी. यह घटना 15 नवंबर की सुबह हुई, जिस दिन दोनों की शादी होनी थी. पुलिस के मुताबिक, साजन और सोनी के बीच साड़ी और पैसों को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद गुस्से में होने वाला पति ने हमला कर दिया और सोनी की मौत हो गई. फिलहाल आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है.

घटना गंगाजलिया थाना क्षेत्र की प्रभुदास तालाब गली नंबर-10 के पास की है. सोनी राठौड़ और साजन बारैया पिछले कुछ समय से लिव-इन में रह रहे थे और बाद में परिवार की सहमति से शादी तय हुई थी. शादी वाले दिन साजन सुबह सोनी के घर पहुंचा था. वहां दोनों के बीच पहले बहस और फिर झगड़ा हुआ. पुलिस का कहना है कि विवाद साड़ी और शादी में होने वाले खर्च को लेकर बढ़ गया.

झगड़े के दौरान साजन का गुस्सा इतना बढ़ गया कि उसने लोहे की पाइप उठाकर सोनी के सिर पर वार कर दिया. इसके बाद उसने सोनी का सिर दीवार पर पटक दिया. गंभीर चोट लगने से सोनी लहूलुहान हो गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिवार ने तुरंत पुलिस को इसकी जानकारी दी.

डीसीपी आर.आर. सिंधल ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सिर पर गंभीर चोटें मौत का कारण बताई गई हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि साजन की शादी से पहले भी किसी और व्यक्ति से झगड़ा हुआ था, जिस पर उसके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी. मात्र 24 घंटे के अंदर उसके खिलाफ दूसरी एफआईआर दर्ज हो गई है.

हत्या के बाद साजन मौके से फरार हो गया. पुलिस टीम उसके संभावित ठिकानों पर लगातार दबिश दे रही है. पुलिस ने बताया कि साजन और सोनी लिव-इन में रहते थे और शादी को लेकर दोनों की तैयारियां चल रही थीं. लेकिन शादी के दिन ही हुए विवाद ने यह रिश्ता खत्म कर दिया. पुलिस का कहना है कि साजन की गिरफ्तारी के बाद ही घटना के पीछे के पूरे कारण सामने आ सकेंगे. फिलहाल सोनी के परिवार में मातम पसरा है और इलाके में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल है.

NATIONAL : ‘हमारे खेत से मत गुजरो…’, बच्चे को अस्पताल ले जाते हुए पड़ोसी ने रोका रास्ता, देरी के चलते मौत

0

बाड़मेर जिले में इलाज में देरी के कारण 9 वर्षीय मासूम कमलेश की दर्दनाक मौत ने पूरे क्षेत्र को झकझोर दिया. परिजन मासूम को अस्पताल ले जाना चाहते थे, लेकिन पड़ोसियों द्वारा रास्ता बंद किए जाने से गाड़ी ढाणी तक नहीं पहुंच पाई और बच्चे को पैदल दो किलोमीटर ले जाना पड़ा. जिला अस्पताल पहुंचते-पहुंचते बच्चे ने दम तोड़ दिया. घटना के बाद परिजनों ने कलेक्ट्रेट पहुंचकर रास्ता खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

राजस्थान में बाड़मेर जिले के सदर थाना क्षेत्र के गरल गांव में रविवार की रात एक हृदयविदारक घटना सामने आई. यहां 9 साल के मासूम कमलेश को तेज बुखार आने पर परिजन सुबह उसे अस्पताल ले जाना चाह रहे थे, लेकिन पड़ोसियों द्वारा रास्ता रोक देने से गाड़ी ढाणी तक नहीं पहुंच पाई. इससे मासूम की जान बचाने में कीमती समय बर्बाद हो गया.

मृतक के चाचा गोरधनराम के अनुसार उनका घर गांव की ढाणी में है, जहां पहुंचने वाला रास्ता पड़ोसियों के खेतों के बीच से जाता है. पड़ोसियों ने इस रास्ते पर लोहे की जाली लगाकर तारबंदी कर रखी है और किसी भी वाहन को आने-जाने नहीं देते. सुबह 6 बजे जब बच्चे को अस्पताल ले जाने के लिए गाड़ी आई, तो पड़ोसी शेराराम ने उसे ढाणी से 2 किलोमीटर दूर ही रोक दिया. ड्राइवर ने फोन कर यह सूचना दी, जिसके बाद परिजन बच्चे को गोद में उठाकर पैदल गाड़ी तक ले गए.

गाड़ी मिलने के बाद बच्चे को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन देर हो चुकी थी. चिकित्सकों ने कमलेश को मृत घोषित कर दिया. परिजनों का कहना है कि अगर रास्ता बंद न होता और समय पर अस्पताल पहुंच जाते, तो बच्चे की जान बच सकती थी. कमलेश 3 भाइयों और 2 बहनों में सबसे बड़ा था, जबकि उसके पिता डूंगराराम चूरू के सरदारशहर में हैंडीक्राफ्ट की फैक्ट्री में काम करते हैं. मासूम की मौत के बाद परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा. उन्होंने बच्चे का शव लेकर कलेक्ट्रेट पहुंचकर पड़ोसी खेत में लगे लोहे के गेट हटवाने और रास्ता स्थायी रूप से खुलवाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया.

घटना की सूचना पर कोतवाल बलभद्र सिंह और डीएसपी रमेश कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे. शव को अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया. तहसीलदार हुकमीचंद ने बताया कि परिजन पहले भी रास्ता बंद होने की शिकायत कर चुके हैं और प्रशासन ने रास्ता खुलवाया था. पटवारी और RI को मौके पर भेजा गया है. जल्द ही स्थिति स्पष्ट कर रास्ता खुलवाने की कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : स्कूल ले जाते वक्त छात्राओं को छेड़ता था ड्राइवर, लड़की ने घर आकर बताई पूरी कहानी

0

मुंबई के सांताक्रूज इलाके में एक 48 वर्षीय स्कूल वैन ड्राइवर पर तीन बच्चियों के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा. बच्चियों में से एक ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. मामले में POCSO और भारतीय न्याय संहिता के तहत केस दर्ज किया गया और जांच
मुंबई के पूर्वी उपनगरों में सांताक्रूज इलाके में एक 48 वर्षीय स्कूल वैन ड्राइवर पर तीन छात्राओं के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगा है. पुलिस ने शनिवार को आरोपी को गिरफ्तार किया. आरोपी बच्चों को अलग-अलग स्कूलों तक ले जाने वाली प्राइवेट वैन चलाता था.

बताया गया कि तीनों बच्चियां घटना के बाद डर के कारण किसी को कुछ नहीं बताईं. लेकिन उनमें से एक छात्रा ने अपनी मां को घटना के बारे में बताया. मां ने अन्य छात्रों से पूछताछ की और उसके बाद शिकायत दर्ज कराई गई.पुलिस ने मामले में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) और POCSO
मामले की जांच आगे बढ़ाने के लिए केस को जूहू पुलिस को सौंप दिया गया है. पुलिस ने कहा कि आरोपी से पूछताछ जारी है और मामले में अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

पुलिस ने अभिभावकों और स्कूलों से अपील की है कि वे बच्चों को सतर्क रहने की सलाह दें और किसी भी संदिग्ध घटना की तुरंत सूचना पुलिस को दें.

- Advertisement -

News of the Day