Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 322

NATIONAL : मुंबई में नवजात को 5 लाख में बेचने की कोशिश, डॉक्टर एजेंट समेत 5 पर केस दर्ज

0

मुंबई के गोवंडी इलाके से मानवता को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. एक अविवाहित महिला अपने नवजात बेटे को 5 लाख रुपये में बेचने की कोशिश कर रही थी. एक एक्टिविस्ट की सूचना पर पुलिस ने छापा मारकर यह सौदा विफल कर दिया और डॉक्टर, दलालों, खरीदार सहित पांच लोगों पर केस दर्ज किया. जांच में सामने आया है कि संबंधित नर्सिंग होम में अवैध प्रसव और गर्भपात की गतिविधियां लंबे समय से चल रही थीं.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के गोवंडी इलाके में रविवार को एक चौंकाने वाला मामला सामने आया, जिसमें एक 21 साल की अविवाहित महिला अपने नवजात शिशु को 5 लाख रुपये में बेचने का प्रयास कर रही थी.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने समय रहते इस सौदे को विफल कर दिया और डॉक्टर, नर्सिंग होम संचालक, कर्मचारी, एजेंट, बच्चे को खरीदने की कोशिश करने वाली महिला सहित कुल पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

जानकारी के अनुसार, 21 साल की महिला ने गोवंडी स्थित एक नर्सिंग होम में समय से पहले (प्रिमेच्योर) बच्चे को जन्म दिया था. उसी दौरान नवजात को बेचने की डील की तैयारी की जा रही थी. मानवाधिकार कार्यकर्ता बीनू वर्घेसे को जब इस संदिग्ध गतिविधि की जानकारी मिली, तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. इसके बाद देवनार पुलिस स्टेशन के सहायक निरीक्षक कैलास सोनवणे के नेतृत्व में एक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

पुलिस ने बताया कि नर्सिंग होम का मालिक डॉ. कयामुद्दीन खान, स्टाफ अनिता पोट सावत, बच्चे की मां, एजेंट शामा, और बच्चा खरीदने की इच्छुक महिला दर्शना को नामजद कर IPC की संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया गया है.

तफ्तीश में यह भी सामने आया कि नर्सिंग होम में कई कर्मचारी इस अवैध धंधे में शामिल हो सकते हैं. पुलिस के अनुसार, डॉ. खान BUMS (बैचलर ऑफ यूनानी मेडिसिन एंड सर्जरी) डिग्रीधारी हैं और उन्हें इस प्रकार की डिलीवरी प्रक्रिया करने का कोई कानूनी अधिकार नहीं है. इसके बावजूद नर्सिंग होम में न केवल अवैध प्रसव कराए जा रहे थे, बल्कि पहले भी कई अवैध गर्भपात (illegal abortions) कराने का संदेह है.

पुलिस अधिकारी ने बताया, ‘नर्सिंग होम का संचालन और मेडिकल प्रक्रियाएं अवैध रूप से चल रही थीं, यह भी जांच की जा रही है कि बच्चे को बेचने की योजना पहले से तैयार थी या महिला की मजबूरी का फायदा उठाकर यह सौदा कराया जा रहा था.’

ENTERTAINMENT : प्रेग्नेंट भारती सिंह को हुई ये बीमारी, टेंशन में कॉमेडियन, बोलीं- डॉक्टर ने भी बहुत डांटा

भारती सिंह प्रेग्नेंट हैं. वो अपनी लाइफ और हेल्थ अपडेट देती रहती हैं. अब भारती सिंह ने बताया कि उनका शुगर बढ़ गया है. इसी कारण से वो टेंशन में हैं.

भारती सिंह ने यूट्यूब व्लॉग में बताया, ‘मैं कंफ्यूज हूं क्योंकि मैं कुछ भी मीठा नहीं खा रही हूं. मैं सिर्फ सुबह एक कप चाय पीती हूं. उसके अलावा कुछ नहीं खाती हूं. मुझे गुस्सा आ रहा है. ऐसा क्यों हो रहा है? हर्ष भी अभी यहां नहीं हैं वो दुबई गया हुआ है. वो रात तक आएगा. मुझे उनके बिना बहुत अकेला फील हो रहा है. मुझे रोना आ रहा है. मैं कुछ खा नहीं रही हूं फिर भी शुगर क्यों बढ़ा हुआ है. मैं तो कई स्ट्रेस भी नहीं ले रही हूं.’

आगे भारती ने बताया, ‘मैं अपनी डायट को लेकर भी बहुत स्ट्रिक्ट हूं. मैं गेंहू भी नहीं खा रही हूं, सिर्फ मिलेट खा रही हूं. पता नहीं ऐसा क्यों हो रहा है. मैं बहुत टेंशन में हूं. मैं चाहती हूं कि ये मेरे बेबी को इफेक्ट न करें. मुझे डॉक्टर भी बहुत डांटा है.’

बता दें कि भारती सिंह दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं. उन्हें एक बेटा है और वो दोबारा मां बनने वाली हैं. भारती सिंह ने कुछ समय पहले स्विटजरलैंड जाकर अपनी प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. भारती सिंह अपनी पूरी फैमिली के साथ स्विटजरलैंड गई थीं. यहां उन्होंने पति के साथ मिलकर प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.

भारती सिंह प्रेग्नेंसी में अपना पूरा ख्याल रख रही हैं. वो काम भी कर रही हैं. उन्होंने शो लाफ्टर शेफ की शूटिंग शुरू कर दी है. भारती सिंह ने पिछली प्रेग्नेंसी में भी खूब काम किया था. यहां तक कि बेटे गोला के जन्म के कुछ दिन बाद ही वो काम पर लौट आई थीं. भारती सिंह ने बताया कि उन्हें काम करना बहुत पसंद है.

LIFESTYLE : Gen Z और मिलेनियल्स पर बढ़ता तनाव, नौकरी की दिक्कतें और पैसों की टेंशन बनी बड़ी वजह

नौकरी का दबाव भी युवाओं को परेशान कर रहा है. डेलॉइट के सर्वे में जो लोग अक्सर तनाव महसूस करते हैं उनमें 36 प्रतिशत जेन जी और 33 प्रतिशत मिलेनियल्स ने कहा कि उनकी जॉब ही उनके तनाव की बड़ी जड़ है.

आज के बदलते दौर में जेन जी और मिलेनियल्स के बीच भी तनाव लगातार बढ़ रहा है. डेलॉइट के एक नए सर्वे के अनुसार युवा पीढ़ी को सबसे ज्यादा टेंशन पैसों और रोजमर्रा के खर्चों को लेकर है. कई युवाओं को लगता है कि उनका आर्थिक भविष्य सुरक्षित नहीं है और यही बात उनके तनाव की सबसे बड़ी वजह बन रही है. इसके अलावा जेन जी और मिलेनियल्स का तनाव काम की वजह से भी लगातार बढ़ रहा है. डेलॉइट के इस सर्वे में 44 देश के 23,000 लोगों ने हिस्सा लिया है जिसमें 14,468 जेन जी और 8,853 मिलेनियल्स शामिल थे. ऐसे में चलिए आज हम आपको बताते हैं की जेन जी और मिलेनियल्स का तनाव क्यों बढ़ रहा है और नौकरी और टेंशन उनके बढ़ते तनाव की बड़ी वजह क्यों मानी जा रही है.

पैसों के अलावा नौकरी का दबाव भी युवाओं को परेशान कर रहा है. डेलॉइट के इस सर्वे में जो लोग अक्सर तनाव महसूस करते हैं उनमें 36 प्रतिशत जेन जी और 33 प्रतिशत मिलेनियल्स ने कहा कि उनकी जॉब ही उनके तनाव की सबसे बड़ी जड़ है. दरअसल लंबे काम के घंटे, काम को सरहाना न मिलना और ऑफिस का अनफेयर माहौल यह सब मिलकर तनाव बढ़ा रहे हैं. इस सर्वे में यह सामने आया है कि कई लोग अब भी दिनभर एंग्जायटी और तनाव में रहते हैं. कोरोना के बाद बर्नआउट, अनिश्चिता और थकान जैसी चुनौतियां बनी हुई है. वहीं यह बातें अब भी मेंटल हेल्थ को प्रभावित करती है.

इस सर्वे में एक बड़ी चिंता यह भी सामने आई है कि कई युवा अपनी समस्या ऑफिस में बताने से डरते हैं. एक तिहाई से ज्यादा जेन जी बताते हैं कि उन्हें डर रहता है कि अगर उन्होंने आवाज उठाई तो इसका बुरा असर उनकी नौकरी पर पढ़ सकता है. वहीं जो लोग पहले से ज्यादा तनाव में है उनमें यह डर और बढ़ जाता है. इस सर्वे के अनुसार 62 प्रतिशत जेन जी और 61 प्रतिशत मिलेनियल्स काम की दिक्कत बताने से हिचकिचाते हैं. वहीं सर्वे के अनुसार 60 प्रतिशत से ज्यादा तनाव ग्रस्त युवाओं को लगता है कि उनकी कंपनी ठीक से काम नहीं कर रही . उन्हें पारदर्शिता, फैसलों और ऑफिस कल्चर को लेकर शिकायतें हैं. इससे युवाओं और कंपनियों के बीच दूरियां और ज्यादा बढ़ रही है.

डेलॉइट की तरफ से किए गए इस सर्वे के अनुसार हर तीसरा जेन जी खुद को अकेला महसूस करता है. वहीं जिन युवाओं में तनाव ज्यादा है उनमें यह संख्या 60 प्रतिशत से भी ज्यादा है. वहीं इस सर्वे के अनुसार हाइब्रिड और वर्क फ्रॉम होम काम के बाद भी इस अकेलेपन की समस्या खत्म नहीं हो रही है. इसके अलावा करीब 30 प्रतिशत जेन जी का कहना है कि उन्हें लगता है कि उनका काम किसी काम का नहीं है. इससे उन्हें काम में दिलचस्पी कम होती जा रही है और मेंटल रूप से थकान बढ़ रही है. इसके अलावा कई युवाओं को ऑफिस में हर छोटी बात पर कंट्रोल किया जाना पसंद नहीं आता है. वहीं माइक्रो मैनेजमेंट उनके तनाव, थकान और काम की एक्साइटमेंट को काफी कम कर देता है.

इस सर्वे के अनुसार कई कंपनियों ने अब मेंटल हेल्थ से जुड़े सपोर्ट देना शुरू कर दिए हैं. जैसे कंपनियों ने अपने एंप्लॉय के लिए काउंसलिंग, वैलनेस प्रोग्राम और हेल्पलाइन शुरू की है. लेकिन इनका इस्तेमाल करने वाले युवा अभी कम है. वहीं जो लोग ज्यादा तनाव में है उनमें से सिर्फ 46 प्रतिशत जेन जी और 48 प्रतिशत मिलेनियल्स इप प्रोग्राम में भाग लेते हैं. वहीं डब्ल्यूएचओ के अनुसार हर साल डिप्रेशन और एंग्जायटी की वजह से दुनिया में 12 अरब काम के दिन बर्बाद हो जाते हैं. इससे साफ है कि मेंटल हेल्थ सिर्फ व्यक्तियों पर नहीं बल्कि इकोनॉमी पर भी असर डालती है.

Disclaimer: यह जानकारी रिसर्च स्टडीज और विशेषज्ञों की राय पर आधारित है. इसे मेडिकल सलाह का विकल्प न मानें. किसी भी नई गतिविधि या व्यायाम को अपनाने से पहले अपने डॉक्टर या संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें.

NATIONAL : प्रेमिका से मिलने पहुंचे युवक को परिजनों ने पहले पीटा, फिर मांग में सिंदूर भरवाकर करवा दी शादी

0

झारखंड के धनबाद में हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. दरअसल, यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इस दौरान युवक को लड़की के परिजनों ने पकड़ लिया और जमकर पीटा. इसके बाद परिजनों ने लड़की की मांग में सिंदूर भरवाकर शादी करवा दी.

ये कहानी धनबाद के बरवाअड्डा थाना इलाके के भेलाटांड़ बस्ती की है. यहां एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने उसके घर पहुंचा था. इस दौरान प्रेमिका के परिजनों ने उसे पकड़ लिया और पहले तो जमकर धुनाई की. इसके बाद परिजनों ने प्रेमी से प्रेमिका की मांग में सिंदूर भरवा दिया.

धनबाद बाबूडीह के रहने वाले जमीन कारोबारी प्रेम गोप के बेटे सोनू गोप का प्रेम प्रसंग तीन साल से भेलाटांड की रहने वाली युवती से चल रहा था. इस बीच लड़की के परिजनों ने लड़की की शादी बोकारो में तय कर दी. घर में शादी की तैयारियां होने लगीं. तिथि फाइनल हो गई और कार्ड भी छप गए.

इस बीच सोनू गोप ने बोकारो में कॉल कर लड़के को बता दिया कि लड़की से उसका प्रेम प्रसंग चल रहा है, वहां शादी न करे. इस कॉल के बाद लड़की की शादी टूट गई. इस पर लड़की के परिजनों ने सोनू के पिता से मिलकर दोनों के प्रेम प्रसंग के बारे में बताया और शादी का प्रपोजल रखा, लेकिन सोनू के पिता शादी के लिए तैयार नहीं हुए.

सोनू ने लड़की को कॉल कर मिलने के लिए बुलाया. वहीं लड़की का कहना है कि उसने यह कहते हुए इनकार कर दिया कि आपके पिता शादी से मना कर रहे हैं तो हम क्यों मिलें. इस पर सोनू लड़की के घर पहुंच गया, लड़की ने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दे दी.

लड़की के परिजनों ने सोनू को पकड़कर जमकर पीटा, फजीहत की. इसी के साथ सोनू के पिता को भी जानकारी दी. सूचना पर वे कुछ करीबियों के साथ भेलाटांड़ पहुंचे और दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा.इस मामले की सूचना बरवाअड्डा पुलिस को दी गई. सूचना पर बरवाअड्डा पुलिस मौके पर पहुंची. लड़की के परिजन सोनू के साथ शादी करने का दबाव डाल रहे थे. काफी देर तक दोनों पक्षों के बीच बात हुई, फिर सोनू ने लड़की की मांग में सिंदूर भरा.

इस संबंध में लड़की ने कहा कि हम दोनों के बीच तीन साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था. सोनू बराबर फोन करता था कि तुम कहीं और शादी करोगी तो आत्महत्या कर लूंगा. लड़की के चाचा राजू ने कहा कि लड़की की शादी बोकारो में तय की गई थी, तिलक में दी जाने वाली सभी चीजें लड़के वालों को दी थीं.

इसके बाद इस लड़के ने बोकारो के लड़के को फोन किया तो उन लोगों ने शादी से इनकार कर दिया और जो भी सामान दिया था, उन लोगों ने वापस कर दिया. फिर हमारे समाज के लोगों ने इस लड़के के पिता से बातचीत की, लेकिन नहीं माने और शादी से इनकार कर दिया. फिर लड़का लड़की से मिलने घर पहुंच गया. दोनों को पकड़ लिया और शादी करवा दिए.

NATIONAL : महाराष्ट्र के स्कूल में 100 उठक-बैठक लगाने से छात्रा की मौत? दोषियों पर कार्रवाई की उठी मांग

0

महाराष्ट्र के पालघर में छठी कक्षा की छात्रा अंशिका को देर से आने पर 100 उठक-बैठक करवाई गई. कुछ दिन बाद उसकी मौत हो गई, अब इस घटना की जांच शुरू हो गई है.

महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई इलाके में एक निजी स्कूल में छठी कक्षा की छात्रा की मौत ने एक बार फिर स्कूलों में शारीरिक दंड के तरीकों पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मामला सातिवली स्थित स्कूल का है, जहां कथित रूप से देर से आने की सजा के तौर पर छात्रा अंशिका को 100 उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया गया था. कुछ दिन बाद ही अंशिका की मुंबई के एक अस्पताल में मौत हो गई.

घटना के सामने आने के बाद अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है. महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं के अनुसार, अंशिका और चार अन्य छात्रों को आठ नवंबर को स्कूल देर से पहुंचने के कारण 100-100 बार उठक-बैठक करनी पड़ी थी.

अंशिका की मां ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी की मौत उसकी शिक्षिका द्वारा दी गई ‘अमानवीय सजा’ का परिणाम है. उन्होंने कहा कि शिक्षक ने अंशिका को स्कूल बैग पीठ पर रखकर उठक-बैठक करने के लिए मजबूर किया. उन्होंने यह भी बताया कि उनकी बेटी पहले से ही स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों से जूझ रही थी, बावजूद इसके उसे सजा दी गई.

वसई के मनसे नेता सचिन मोरे ने कहा कि यह अत्यंत गंभीर मामला है और इसे तत्काल जांच की आवश्यकता है. स्कूल की एक शिक्षिका ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि अंशिका ने कितनी उठक-बैठक की और उसकी मौत इसी वजह से हुई या किसी अन्य कारण से. खंड शिक्षा अधिकारी पांडुरंग गलांगे ने कहा कि अंशिका की मौत की पूरी जांच की जा रही है. उन्होंने यह भी बताया कि जांच से ही मौत का असली कारण पता चलेगा. फिलहाल इस मामले में कोई पुलिस शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है.

मीडिया से बात करते हुए अंशिका की मां ने कहा कि सजा के बाद उनकी बेटी की स्वास्थ्य स्थिति तेजी से बिगड़ गई थी. उन्हें गर्दन और पीठ में तेज दर्द होने लगा और वह उठ भी नहीं पा रही थीं. उन्होंने स्कूल जाकर शिक्षक से शिकायत की, लेकिन शिक्षक ने बताया कि छात्रों को देर से आने पर दंडित किया गया था.

अंशिका की मां ने स्पष्ट किया कि बच्चों को सजा देने का मतलब यह नहीं कि उन्हें पीठ पर बैग रखकर शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया जाए. उनका कहना है कि इस अमानवीय सजा ने उनकी बेटी की जान ले ली.अधिकारियों का कहना है कि मामले की पूरी तहकीकात की जाएगी और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी. इस घटना ने स्कूलों में शारीरिक दंड देने की प्रथाओं पर नए सिरे से बहस शुरू कर दी है.

UP : गोरखपुर में चार मंजिला रेस्टोरेंट-बैंक्वेट में लगी भीषण आग, केयरटेकर की दम घुटने से मौत

0

गोरखपुर के नौकाविहार स्थित चार मंजिला रेस्टोरेंट-बैंक्वेट हाल में रविवार सुबह भीषण आग लगी. हादसे में केयरटेकर की दम घुटने से मौत हुई और आग का खौफनाक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

यूपी के गोरखपुर में रविवार की भोर में एक बड़ा हादसा हो गया. नौकाविहार पर चार मंजिला रेस्‍टोरेंट-बैंक्‍वेट हाल में भीषण आग लग गई. इस हादसे में रेस्‍टोरेंट के बाथरूम में छिपे केयर टेकर की दम घुटने से मौत हो गई. आग इतनी भयावह थी कि हादसे में सबकुछ जलकर खाक हो गया. आग लगने की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. मौके पर पहुंची फायरबिग्रेड की चार गाडि़यों ने आग को फैलने से बचाया और उस पर काबू किया. आग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

गोरखपुर के रामगढ़ताल थानाक्षेत्र के नौका विहार बौद्ध संग्रहालय के पास रेस्टोरेंट में भीषण आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. आग की ऊंची लपटे और धुएं का गुबार दूर से ही दिखाई देने लगा. हादसे में गोंडा जनपद के रहने वाले हाउस कीपिंग स्‍टाफ पुरुषोत्‍तम (55 वर्ष) की दम घुटने से मौत हो गई. चार मंजिला रेस्टोरेंट एंड बैंक्वेट हाल में सुबह समय 5 बजकर 16 मिनट पर आग लगने की सूचना फायर विभाग को मिली. आग इतनी भीषण थी कि चारों मंजिल (G+3) धू-धूकर जलने लगी. वायरल वीडियो देखकर ऐसा लग रहा है, जैसे किसी फिल्म की शूटिंग का ये वीडियो है.

हालांकि इस दर्दनाक हादसे में सबकुछ जलकर खाक हो गया. वहां से मार्निंग वॉक के लिए रात से भोर होने के प्रहर में निकल रहे लोगों ने इसका वीडियो बना लिया. जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, आग की वजह शार्ट सर्किट बताई जा रही है. तारामंडल रोड नौका विहार के पास बौद्ध संग्रहालय के सामने थाना- रामगढ़ताल स्थित वाटर वेज रेस्टोरेंट एंड बैंकेट में आग लगी. सूचना पर एफएसओ गोलघर के साथ फायर ब्रिगेड की चार गाड़ियों को घटना स्थल पर भेजा गया.

सीएफओ गोरखपुर संतोष कुमार राय तत्काल स्वयं भी घटनास्थल पर पहुंच गए. घटनास्थल पर पहुंच कर देखा गया कि आग जी+3 के निर्मित पूरे भवन में लगी है, जिसके भूतल पर दुकान, प्रथम तल पर रेस्टोरेंट व द्वितीय तल पर कमरे व तृतीय तल पर बैंक्वेट हॉल था. आग रेस्टोरेंट में लगी थी व पूरे फ्लोर में फैल गई लगी थी, जिसे चार अग्नि शमन वाहनों की सहायता से पम्पिंग करके पूर्ण रूप से बुझा दिया गया. हालांकि आग से प्रथम तल पर एक पुरुषोत्तम नाम का हाउस कीपिंग करने वाला व्यक्ति काफी गंभीर अवस्था में वाशरूम में गिरा पड़ा था. जिसे स्थानीय पुलिस ने इलाज हेतु अस्पताल भेजा गया, जिसे चिकित्सकों द्वारा चेक करने के उपरांत मृत घोषित कर दिया. रेस्टोरेंट एंड बेंकवेट हाल मनोज शाही का बताया जा रहा है. आग पर दो घंटे में काबू पाया गया.

गोरखपुर के मुख्‍य अग्निशमन अधिकारी संतोष कुमार राय ने बताया कि रविवार 16 नवंबर को सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर फायर स्‍टेशन को रामगढ़ताल अंतर्गत रेस्‍टोरेंट एंड बैंक्‍वेट हाल में आग लग गई. तत्‍काल चार गाडि़यों को भेजा गया. भूतल से तृतीय तल तक आग एक साथ जल रही थी. आग को पूर्ण रूप से बुझाया गया. भवन के प्रथमतल के रेस्‍टोरेंट के बाथरूम में एक युवक औंधे मुंह गिरा हुआ था. उसे जिला चिकित्‍सालय भेजवाया गया. जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. डेढ़ घंटे के अ‍थक प्रयास से आग पर काबू पाया गया.

NATIONAL : ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान हादसा, रस्सी टूटने के बाद गिरा युवक, अस्पताल में कराया भर्ती

0

ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान रस्सी टूटने से एक पर्यटक नीचे गिरा और घायल हुआ. वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, हादसे ने एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा पर सवाल खड़ा कर दिया है.

ऋषिकेश के शिवपुरी क्षेत्र में बंजी जंपिंग के दौरान एक और हादसा सामने आया है. बुधवार, 12 नवंबर की शाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक पर्यटक को जंप के दौरान रस्सी टूटने के बाद नीचे गिरते हुए देखा जा सकता है. गिरने से पर्यटक घायल हो गया. स्थानीय सूत्रों के अनुसार घायल युवक का प्राथमिक उपचार किया गया है.

यह कोई पहला मामला नहीं है. कुछ दिन पहले भी शिवपुरी में बंजी जंपिंग के दौरान एक युवक के चोटिल होने का मामला सामने आया था. लगातार हो रही ऐसी घटनाओं ने एडवेंचर स्पोर्ट्स की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. रोमांच चाहने वाले युवाओं के लिए बंजी जंपिंग आकर्षण का केंद्र है, लेकिन सुरक्षा में जरा सी भी चूक बड़ी दुर्घटना में बदल सकती है.

हाल ही में बंजी जंपिंग का क्रेज सिर्फ युवाओं तक सीमित नहीं रहा. साथ ही, कुछ दिन पहले ब्रिटेन की 83 वर्षीय महिला ने शिवपुरी के एक बंजी सेंटर से 117 मीटर की ऊंचाई से छलांग लगाकर सभी को हैरान कर दिया था. जानकारी के अनुसार, उनका वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हुआ और लोगों ने उम्र को सिर्फ एक संख्या बताकर उनकी सराहना की.

इसी तरह पैरा खिलाड़ी डॉ. नीरजा गोयल ने 109 मीटर की ऊंचाई से बंजी जंप कर एडवेंचर जगत में नया इतिहास रचा. इसके अलावा, उनका वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब देखा जा रहा है और लोग उनके जज्बे को सलाम कर रहे हैं. लेकिन इन प्रेरणादायक वीडियोज के बीच हाल के हादसों ने साफ कर दिया है कि एडवेंचर स्पोर्ट्स जितने रोमांचकारी हैं, उतने ही जोखिम भरे भी. बताया गया है कि, विशेषज्ञों का कहना है कि बंजी जंपिंग सेंटरों को सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन करना चाहिए, ताकि इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

NATIONAL : दिल्ली के कई VVIP इलाकों से गुजरी जैश आतंकी की कार… 43 सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

0

जैश का आतंकी उमर मोहम्मद अपनी कार लेकर कहां-कहां गया, किस-किस लोकेशन पर गया, ये सारी जानकारी 43 सीसीटीवी फुटेज से सामने आ चुकी है. फुटेज से खुलासा हुआ है कि जैश के आतंकी की कार दिल्ली के कई VVIP इलाकों से गुजरी थी. 29-30 अक्टूबर को ये कार यूनिवर्सिटी में खड़ी थी. तीस तारीख को वो फरीदाबाद यूनिवर्सिटी से फरार हुआ था.

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी उमर मोहम्मद उर्फ उमर नबी की आई 20 कार की हर मूवमेंट अब सामने है. कुल 43 सीसीटीवी फुटेज में यह साफ हो गया है कि उमर न केवल कई संवेदनशील और VVIP इलाकों से गुजरा, बल्कि यह भी सवाल उठ रहा है कि क्या अगर पुलिस समय रहते कुछ बुनियादी जांच कर लेती, तो लाल किले पर हुआ बम धमाका रोका जा सकता था.

सबसे बड़ा खुलासा यह है कि 29 और 30 अक्टूबर को उमर की आई ट्वेंटी कार फरीदाबाद यूनिवर्सिटी के अंदर खड़ी थी. सीसीटीवी फुटेज यह दिखाते हैं कि उमर नबी यूनिवर्सिटी के ही आसपास था और कार भी वहीं मौजूद थी. यह बात इसलिए बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि इससे ठीक एक दिन पहले 28 अक्टूबर को उमर का करीबी और साथी आतंकी मुजम्मिल पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया जा चुका था.

मुजम्मिल पूछताछ में बता चुका था कि उसका एक और साथी उमर नबी अभी फरार है. अगर उस समय यूनिवर्सिटी के सीसीटीवी फुटेज की पड़ताल की जाती, तो पुलिस को सीधे-सीधे उमर की लोकेशन और उसकी कार का पता चल सकता था.यह सुराग एजेंसियों के लिए बेहद महत्वपूर्ण होता, क्योंकि इसके बाद कार के नंबर पर अलर्ट जारी किया जा सकता था, और इसकी तलाश दिल्ली–NCR में शुरू की जा सकती थी.

सीसीटीवी फुटेज के अनुसार, 30 अक्टूबर को उमर यूनिवर्सिटी से निकलकर फरीदाबाद के कई अलग-अलग इलाकों में घूमता रहा. यहां भी वह कई बार कैमरों में दर्ज हुआ. इसके बाद करीब 10 दिन तक उमर की लोकेशन कई जगह बदलती रही, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया.

फिरोजपुर झिरका एटीएम से 9 नवंबर का एक सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. उमर कथित तौर पर पैसे निकालने एटीएम गया था. फुटेज में i20 कार को एक एटीएम के पास देखा जा सकता है. दूसरा व्यक्ति कार से उतरता हुआ दिखाई दे रहा है. दूसरे व्यक्ति से एजेंसियों ने इसी मामले में पूछताछ की है. सीसीटीवी के आधार पर संबंधित व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है.

9 नवंबर को उसकी आई-20 कार पहली बार फिर से कैमरे में दर्ज हुई, इस बार दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेस-वे पर. अगली सुबह यानी 10 नवंबर की सुबह 8 बजे उमर बदरपुर बॉर्डर से दिल्ली में एंट्री करता है. दिल्ली में एंट्री के बाद जो फुटेज सामने आए हैं, वे बताते हैं कि आई-20 कार दिल्ली के इन संवेदनशील इलाकों में घूमती रही. इनमें अकबर रोड, कनॉट प्लेस, इंडिया गेट, तुगलक रोड, अरुणा आसफ अली मार्ग और दरियागंज शामिल हैं.सीसीटीवी फुटेज का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा यह है कि इन सभी वीआईपी इलाकों से होकर गुजरने के बाद उमर की कार सीधे लाल किले पर पहुंचती है. वहां पहुंचने के बाद उसने बम धमाके को अंजाम दे दिया.

सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद यह सवाल है कि क्या लाल किले पर धमाका रोका जा सकता था? दरअसल, 28 अक्टूबर को मुजम्मिल गिरफ्तार हुआ था, जिसने बताया था कि उसका साथी उमर भी शामिल है. अगर 29-30 अक्टूबर को जांच होती, तो उमर की कार और लोकेशन पुलिस के सामने आ सकती थी. कार नंबर पर तुरंत अलर्ट जारी होता, तो यह वाहन दिल्ली–NCR में किसी भी चेकिंग प्वाइंट पर रोका जा सकता था.

Gold Price Today: 16 नवंबर को सोने के रेट में आया बड़ा बदलाव, देखें आपके शहर में आज कितना चल रहा भाव

0

भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है. ऐसे में गोल्ड मार्केट में लोगों की चहल-पहल भी बढ़ी है. लोग सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. सोना खरीदने से पहले जानें आपके शहर का ताजा रेट.

Gold Price Today: भारत में शादियों के सीजन की शुरुआत हो गई है. ऐसे में गोल्ड मार्केट में लोगों की चहल-पहल भी बढ़ी है. सोने की लगातार तेज हो रही कीमतों के बावजूद भी लोग सोने की जमकर खरीदारी कर रहे हैं. घरेलू फ्यूचर मार्केट में सोने की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है.

हालांकि, पिछले सप्ताह 24 कैरेट सोने की कीमतों में 3060 रुपए की बढ़ोतरी देखने को मिल थी. अगर आज रविवार, 16 नवंबर को आप सोना खरीदने का विचार कर रहे हैं तो, आपको सोने के ताजा रेट जरूर जान लेनी चाहिए. ताकि आपको किसी तरह का आर्थिक नुकसान ना हो.

आपके शहर में सोने का भाव (गुड रिटर्न के अनुसार)

दिल्ली में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,230 रुपए
22 कैरेट – 1,14,800 रुपए
18 कैरेट – 93,960 रुपए

मुंबई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,080 रुपए
22 कैरेट – 1,14,650 रुपए
18 कैरेट – 93,810 रुपए

चेन्नई में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,26,000 रुपए
22 कैरेट – 1,15,500 रुपए
18 कैरेट – 96,400 रुपए

कोलकाता में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,080 रुपए
22 कैरेट – 1,14,650 रुपए
18 कैरेट – 93,810 रुपए

अहमदाबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,130 रुपए
22 कैरेट – 1,14,700 रुपए
18 कैरेट – 93,860 रुपए

लखनऊ में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,230 रुपए
22 कैरेट – 1,14,800 रुपए
18 कैरेट – 93,960 रुपए

पटना में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,130 रुपए
22 कैरेट – 1,14,700 रुपए
18 कैरेट – 93,860 रुपए

हैदराबाद में सोने के दाम (प्रति 10 ग्राम)

24 कैरेट – 1,25,080 रुपए
22 कैरेट – 1,14,650 रुपए
18 कैरेट – 93,810 रुपए

भारत में सोना खरीदना सिर्फ एक निवेश नहीं है, यह भारतीय परंपराओं से जुड़ा हुआ है. भारतीय शुभ अवसरों, त्योहारों, शादियों पर सोना खरीदते हैं. लोगों का मानना है कि, सोना खरीदना शुभ संकेत लेकर आता है.

यहीं कारण है कि, भारत में इस बहुमूल्य धातु की मांग बनी रहती है. साथ ही निवेशक भी बाजार के उतार-चढ़ाव से बचने के लिए सोने की खरीदारी एक सेफ निवेश विकल्प के तौर पर करते हैं.

ENTERTAINMENT : ‘वाराणसी’ इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने लूटी महफिल, महेश बाबू की जमकर की तारीफ, बोलीं – ‘हैदराबाद मेरा घर है’

हैदराबाद में हुए ‘वाराणसी’ फिल्म के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने देसी लुक से महफिल लूटी. इस इवेंट में उन्होंने महेश बाबू की जमकर तारीफ की.

साउथ सिनेमा के पॉपुलर फिल्ममेकर एसएस राजामौली ने बीते दिन हैदराबाद में ग्रैंड ‘ग्लोबट्रॉटर’ इवेंट आयोजित किया था. जिसमें महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा की फिल्म का टाइटल ‘वाराणसी’ रिवील किया गया. इसके बाद से सोशल मीडिया पर लगातार इस इवेंट की ही चर्चा चल रही है. कोई महेश बाबू की तारीफों के पूल बांधता दिखा, तो कोई प्रियंका चोपड़ा के देसी लुक पर फिदा हुआ. इस इवेंट में प्रियंका ने व्हाइट लहंगे में शानदार एंट्री ली थी. एक्ट्रेस ने स्टेज पर अपनी दिल की बातें शेयर की और हैदराबाद को अपना दूसर घर बताया.

राजामौली की फिल्म ‘वाराणसी’ के लॉन्च इवेंट में फिल्म की हीरोइन प्रियंका चोपड़ा ने देसी लुक में एंट्री मारी. उन्होंने व्हाइट कलर का हैवी वर्क वाला लहंगा पहना था. एक्ट्रेस ने अपना लुक मैचिंग ज्वेलरी, बालों में चोटी और माथे पर बिंदी लगाकर पूरा किया. प्रियंका ने स्टेज पर सबसे पहले सेलेब्स और ऑडियंस को हाथ जोड़कर नमस्ते किया और फिर कहा, ‘ये वो धरती है जहां मैं वापस आकर बहुत खुश हूं, तेलुगू सिनेमा में काम करने का सबसे ज्यादा मजा तभी है जब आप इंडस्ट्री के ग्रेट्स के साथ काम करते हो.’

‘वाराणसी’ के जरिए प्रियंका चोपड़ा 6 साल बाद इंडियन सिनेमा में कदम रखने जा रही है. ऐसे में ये फिल्म एक्ट्रेस और उनके फैंस के लिए काफी खास है. फिल्म में प्रियंका के साथ साउथ सिनेमा के प्रिंस महेश बाबू लीड रोल में हैं. जिनका फिल्म में दमदार किरदार नजर आएगा. ऐसे में इवेंट में प्रियंका ने महेश बाबू की जमकर तारीफ की. एक्ट्रेस ने कहा, ‘आप और आपके खूबसूरत परिवार, नम्रता-सितारा ने मुझे फील करवाया कि हैदराबाद मेरा घर है. इसके लिए बहुत शुक्रिया.’प्रियंका चोपड़ा ने ‘वाराणसी’ के इवेंट में फैंस के साथ ज्यादातर हिंदी में ही बात की. इसलिए एक्ट्रेस ने उनसे एक वादा भी किया. उन्होंने कहा, ‘अभी मुझे तेलुगू नहीं आती, लेकिन मैं वादा करती हूं कि अगली बार जब भी यहां पर आउंगी, तो तेलुगू बोलती हुई ही आपको दिखाई दूंगी..’

‘वाराणसी’ के इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने फिल्म में विलेन का रोल निभाने वाले पॉपुलर स्टार पृथ्वीराज के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा, ‘वो फिल्म में बहुत डरावने हैं, लेकिन रियल लाइफ में वो बहुत ही विनम्र व्यक्ति हैं.’बात करें फिल्म ‘वाराणसी’ की तो ये साल 2027 में सिनेमा घरों में दस्तक देगी. फिल्म में महेश बाबू रुद्र का और प्रियंका चोपड़ा मंदाकिनी का किरदार निभा रही हैं. फिल्म से एक्ट्रेस का पहला लुक भी सामने आ चुका है. जिसमें वो येलो साड़ी पहनकर हाथ में बंदूक लेकर एक्शन करती हुई दिखाई दी.

- Advertisement -

News of the Day