Wednesday, April 29, 2026
Home Blog Page 323

ENTERTAINMENT : शर्लिन चोपड़ा ने निकलवाए 1.65 किलो के ब्रेस्ट इंप्लांट, वीडियो शेयर कर बोलीं- अब ये बोझ मेरे सीने से हट चुका है

शर्लिन चोपड़ा ने ब्रेस्ट इंप्लांट रिमूवल सर्जरी करवाई है, क्योंकि उन्हें हैवी ब्रेस्ट की वजह से दिक्कतें हो रही थी. सर्जरी के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है.

बॉलीवुड की कॉन्ट्रोवर्शियल क्वीन शर्लिन चोपड़ा इन दिनों फिर सुर्खियों में हैं. शर्लिन ने हाल ही में एक वीडियो शेयर कर बताया कि उन्होंने आखिरकार अपने ब्रेस्ट इम्प्लांट्स रिमूव करवा दिए हैं. उनका कहना था कि वो कई दिनों से एक तकलीफ से जूझ रही हैं, वो है शरीर में दर्द. शर्लिन ने बताया था कि उन्हें बॉडी पेन ब्रेस्ट इम्प्लांट्स की वजह से हैं. ऐसे में उन्होंने तय किया है कि सर्जरी की मदद से वो उन्हें रिमूव करवा देंगी. हाल ही में उन्होनें सर्जरी के बाद वीडियो भी शेयर किया हैं.

शर्लिन चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर की हैं जिसमें उन्होंने ब्रेस्ट इंप्लांट और खुल कर बात की हैं. वीडियो में उन्होंने कहा कि ‘ये भरी बोझ मेरी सेने से हट चुके है. मेरा एक ब्रेस्ट इंप्लांट 825 ग्राम का था और इसे हटवाकर में काफी अच्छा और हल्का महसूस कर रही हूं’.

वीडियो शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘मेरा विश्वास है कि अनावश्यक बोझ के साथ जीवन जीने का कोई मतलब नहीं है! यह मेरी निजी राय है.. हर किसी की अपनी राय होती है.. मेरे ब्रेस्ट इम्प्लांट रिमूवल/ब्रेस्ट एक्सप्लांट सर्जरी के लिए मेरे बेहद कुशल डॉक्टरों की टीम को बहुत-बहुत धन्यवाद’.

दरअसल शर्लिन ने पहले भी एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वह अपनी पूरी तकलीफ़ खुलकर बताती नजर आई थीं. उन्होनें कहा, पिछले कुछ महीनों से मुझे बहुत ज्यादा पीठ, सीने, गर्दन और कंधों में दर्द हो रहा था. मेरे सीने में काफी दर्द-प्रेशर फील हो रहा है. कई बार डॉक्टर्स को दिखाने के बाद मुझे समझ आया कि आखिर ये दर्द मुझे किस कारण से है.

फिर उन्हें डॉक्टर मे बताया कि मुझे ये दर्द हैवी ब्रेस्ट इम्प्लांट की वजह से है. तो मैंने ये डिसाइड किया है कि मैं हैवी ब्रेस्ट इम्प्लांट हटवा रही हूं. मैं थोड़ी सी नर्वस होने के साथ बहुत एक्साइटेड भी हूं. मैं बिना किसी एक्स्ट्रा बैगेज के नई लाइफ शुरू करने का इंतजार नहीं कर सकती. मैं प्रार्थना करती हूं कि भगवान मुझे और मेरे सर्जन को आशीर्वाद दें जो आज ये सर्जरी करेंगे.

PUNJAB : पाकिस्तान गई पंजाब की महिला सरबजीत कौर नहीं लौटी वापस, पुलिस जांच में जुटी

0

पंजाब की 48 वर्षीय सिख तीर्थयात्री सरबजीत कौर पाकिस्तान से वापस नहीं लौटीं. धर्म परिवर्तन और विवाह का दावा सोशल मीडिया पर वायरल है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पंजाब की 48 वर्षीय महिला सरबजीत कौर के पाकिस्तान से वापस न लौटने का मामला गंभीर होता जा रहा है. चंडीगढ़ पुलिस व पंजाब पुलिस ने पुष्टि की है कि वे इस मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं. सरबजीत कौर गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व के अवसर पर पाकिस्तान गए 1,900 से अधिक सिख श्रद्धालुओं के जत्थे का हिस्सा थीं. जानकारी के अनुसार, यह जत्था 4 नवंबर को अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान गया था और प्रकाश पर्व से जुड़े कार्यक्रमों में शामिल हुआ था.

जत्था बृहस्पतिवार रात भारत लौट आया, लेकिन कपूरथला जिले के अमनीपुर गांव की रहने वाली सरबजीत कौर भारत वापस नहीं लौटीं. सहायक पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र वर्मा ने बताया कि लापता महिला की तलाश की जा रही है और अभी तक उनके धर्म परिवर्तन या किसी अन्य दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है. इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित ‘निकाहनामा’ वायरल है, जिसमें दावा किया गया है कि सरबजीत कौर ने इस्लाम धर्म कबूल कर लिया है और पाकिस्तान के शेखुपुरा निवासी नासिर हुसैन से विवाह कर लिया है.

पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि सरबजीत कौर के खिलाफ ठगी और धोखाधड़ी के तीन मामले पहले से दर्ज हैं दो कपूरथला सिटी थाने में और एक बठिंडा के कोट फत्ता थाने में. अधिकारियों के अनुसार, इन मामलों की अदालत में कार्यवाही लगभग पूरी हो चुकी है. बताया जा रहा है कि सरबजीत के पति कई वर्षों से विदेश में रहते हैं और उनके दो बेटे भी हैं.

कौर के पास जनवरी 2024 में जालंधर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय द्वारा जारी किया गया पासपोर्ट था, जिसके आधार पर वह पाकिस्तान यात्रा के लिए शामिल हुई थीं. तीर्थयात्रियों की सूची भेजने वाली SGPC ने साफ कहा है कि उनका काम सिर्फ सूची भेजना था और यात्रियों की पृष्ठभूमि जांच करना सरकार की जिम्मेदारी है.

तीर्थ यात्रा का नेतृत्व अकाल तख्त के कार्यकारी जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गडगज कर रहे थे. जत्थे ने पाकिस्तान में गुरुद्वारा जन्म स्थान ननकाना साहिब, करतारपुर साहिब और अन्य ऐतिहासिक गुरुद्वारों में दर्शन किए. शुरू में केंद्र सरकार ने सुरक्षा चिंताओं के चलते यात्रा की अनुमति देने से इनकार किया था, लेकिन बाद में अनुमति दे दी.

UP : मैं विधायक हूं…18 दिन तक होटल में लिए मजे, सांसद लिखी गाड़ी के साथ दो फर्जी नेता गिरफ्तार

0

आगरा का विधायक बताने वाले विनोद ने 28 अक्टूबर को सदर कोतवाली के एक होटल में कमरा बुक किया.18 दिन तक उसने होटल में कोई बिल नहीं चुकाया और बाहर के रेस्टोरेंट से भी खाना मंगाकर खाता रहा.

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां दिल्ली के तुगलकाबाद निवासी विनोद और उसके साथी मनोज ने खुद को आगरा विधायक बताकर सदर थाना क्षेत्र में 18 दिन एक होटल में बिना पैसा चुकाए रह रहा था. सांसद लिखी गाड़ी से कारोबारियों पर रौब गांठ रहा था. होटल मालिक की शिकायत पर पुलिसने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

पुलिस के मुताबिक खुदको आगरा का विधायक बताने वाले विनोद ने 28 अक्टूबर को सदर कोतवाली के एक होटल में कमरा बुक किया.18 दिन तक उसने होटल में कोई बिल नहीं चुकाया और बहर के रेस्टोरेंट से भी खाना मंगाकर खाता रहा.उसने खुद को एक पोस्टर में दिल्ली नगरनिगम का पूर्व पार्षद बताया है. जबकि वो कुछ भी नहीं है.

यही नहीं आरोपी विनोद एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम पहुंचा और स्टाफ को धमकाया कि मैं विधायक हूँ मेरे लिए VIP इंतजाम करो. कल से क्रिकेट खेलूंगा,इसक साथ ही इसका एक वीडियो भी वायरल है जिसमें यह खुद को विधायक बता रहा है.

होटल स्वामी पवन ने बताया कि आरोपी ने 18 दिनों से कब्जा किया हुआ है, जब भी कमरे का किराया और खाने का बिल मांगा तो बोला एक दिसम्बर तक सरकारी काम से रुका हूँ. बाद में दूंगा. जब लगा कि अब हद हो गयी तो शिकायत की.

शिकायत के बाद जब पुलिस पून्च्ताच के लिए पहुंची तो आरोपी ने पुलिस भी धमकाने की कोशिश की. ACP इमरान ने बताया कि दोनों आरोपी दिल्ली के हैं. दोनों में से कोई भी सांसद या विधायक नहीं हैं. इनके खिलाफ मामला दर्ज कर सकहत कार्रवाई की जाएगी, फिलहाल पूछताछ जारी है.

ENTERTAINMENT : रोहित शेट्टी का TV पर कॉमेडियन प्रणित ने उड़ाया मजाक, पर क्यों रो पड़ीं तान्या मित्तल?

शनिवार को घरवालों की क्लास लगाने के बाद अब रविवार के एपिसोड में रोहित शेेट्टी सभी कंटेस्टेंट्स संग मस्ती करते दिखेंगे. प्रणित मोरे ने रोहित शेट्टी को रोस्ट भी किया. वहीं, घर में कुछ ऐसा हुआ, जिसपर तान्या फूट-फूटकर रोने लगीं.

इस हफ्ते सलमान खान की जगह रोहित शेट्टी ने वीकेंड का वार एपिसोड होस्ट किया. रोहित शेट्टी ने अमाल मलिक और शहबाज की क्लास लगाई. साथ ही नेशनल टीवी पर मालती को ‘लेस्बियन’ कहने पर कुनिका सदानंद को भी आईना दिखाया. मगर संडे के एपिसोड में घरवालों को जबरदस्त शॉक लगने वाला है, क्योंकि रोहित शेट्टी अपने ही अंदाज में उनपर वार करेंगे.

प्रोमो वीडियो में देख सकते हैं कि इस बार कॉमेडियन प्रणित मोरे ने रोहित शेट्टी को ही रोस्ट कर डाला. रोहित ने प्रणित से पूछा- जो भी यहां आता है उसको यही डर होता है कि मेरे बारे में क्या बोला होगा? रोहित फिर प्रणित से उनके बारे में कुछ कहने को कहते हैं. प्रणित, रोहित शेट्टी को रोस्ट करते हुए बोले- रोहित सर इतने टैलेंटेड हैं यार…उनपर खतरों के खिलाड़ी के होस्ट होना सूट करता है, क्योंकि सबसे बड़ा खतरा ‘दिलवाले’ फिल्म में उन्होंने 100 करोड़ डाले थे. प्रणित की बात सुनकर रोहित शेट्टी समेत सभी घरवालों की हंसी छूट गई.

इसके बाद रोहित शेट्टी ने घरवालों को शॉक बैंड पहनाकर उन्हें करंट के झटके भी दिए. प्रणित से रोहित शेट्टी बोले- शाहरुख का…अजय का सलमान का सबका बदला लेगा शेट्टी. फरहाना भट्ट को करंट के झटके दिए गए.

इस हफ्ते शो में सेलेब्रिटी ज्योतिषी भी आईं. उन्होंने सभी घरवालों को बेझिझक उनके फ्यूचर के बारे में बताया. फरहाना ज्योतिषी से पूछती हैं- मैं जिंदगी में सक्सेसफुल कब हो जाऊंगी? इसपर ज्योतिषी ने उनसे कहा- तुम्हें सक्सेसफुल की डेफिनेशन भी नहीं पता है. उन्होंने अमाल मलिक से कहा कि उन्हें दुश्मनों की जरूरत नहीं है, क्योंकि वो खुद के ही सबसे बड़े दुश्मन हैं.

इसके बाद सेलिब्रिटी ज्योतिषी ने तान्या से कहा कि लाइफ में वो काफी ज्यादा बुली हुई हैं. ये सुनकर तान्या फूट-फूटकर रोने लगीं. वो अपने इमोशन्स पर काबू नहीं रख पाईं. ज्योतिषी ने फिर तान्या को गले लगाकर चुप कराया. कुल-मिलाकर इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड काफ अलग और एंटरटेनिंग रहा. तो जरूर देखिएगा आज रात वीकेंड का वार एपिसोड.

NATIONAL : AC कोच में टिकट बुकिंग और मदद का बहाना… बुजुर्ग पति–पत्नी के बैग से पार किए 50 लाख के जेवरात, फिर ऐसे पकड़ा गया गैंग

0

केरल के कोझिकोड में चेन्नई-मेंगलुरु ट्रेन से यात्रा कर रहे एक बुजुर्ग दंपति के 50 लाख रुपये के जेवरात चोरी हो गए थे. इस मामले को लेकर पुलिस का कहना है कि AC कोच में टिकट बुक कर अंतरराज्यीय गैंग के बदमाश ये काम करते थे. इस गैंग के चार सदस्यों को पकड़ लिया गया है.

केरल के कोझिकोड में रेलवे पुलिस ने अंतरराज्यीय चोरी गिरोह के चार आरोपियों को अरेस्ट किया है, जिन्होंने ट्रेन में यात्रा कर रहे एक बुजुर्ग दंपति के बैग से करीब 50 लाख के सोने-हीरे के गहने चोरी कर लिए थे. आरोपियों ने AC कोच में टिकट बुक कर मदद का बहाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजेश, दिलबाग, मनोज और जितेंद्र के रूप में हुई है, जो सभी हरियाणा के रहने वाले हैं.

एजेंसी के अनुसार, यह गैंग कई राज्यों में यात्रा कर AC कोच के यात्रियों को निशाना बनाता था और बड़े सफाई से चोरी करता था. बुजुर्ग दंपति चेन्नई-मेंगलुरु ट्रेन के AC-2 टियर कोच में यात्रा कर रहे थे. उन्होंने चेन्नई में ट्रेन में चढ़ने के बाद अपना बैग चेक किया था, जिसमें सोने और हीरे के कीमती जेवरात थे.

कोझिकोड के कोयिलांडी पहुंचकर देखा तो गहने गायब थे. दंपति ने बताया कि यात्रा के दौरान दो हिंदी भाषी युवक उनके कोच में थे, जिन्होंने उनका बैग ऊपर रखने में मदद भी की थी. शक इन दोनों पर ही गया. शिकायत मिलते ही कोझिकोड रेलवे पुलिस स्टेशन में SHO बशीर पीके के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई गई. टीम ने दंपति के बयान के आधार पर AC कोच में मौजूद सभी यात्रियों की जांच शुरू की.

पुलिस ने सबसे पहले ट्रेन के रिजर्वेशन चार्ट की जांच की और उन यात्रियों की पहचान शुरू की, जो हिंदी भाषी थे और घटना के समय उसी कोच में सफर कर रहे थे. इसके बाद रेलवे स्टेशन और ट्रेन के कोचों से सीसीटीवी फुटेज निकाला गया. फुटेज में संदिग्ध चार युवक दिखाई दिए.

इसके बाद टीम ने टिकट बुक करते समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल नंबर ट्रेस किए. कॉल डेटा रिकॉर्ड (CDR) और टावर लोकेशन की मदद से पुलिस को सुराग मिला कि आरोपी केरल-कर्नाटक बॉर्डर की ओर भागने की कोशिश कर रहे हैं. कोझिकोड़ रेलवे पुलिस ने स्थानीय पुलिस की मदद से बॉर्डर के पास संदिग्धों को लोकेट कर घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया. तलाशी लेने पर उनके पास से सभी चोरी किए गए सोने और हीरे के गहने बरामद कर लिए गए.

जांच में खुलासा हुआ कि ये चारों एक संगठित गैंग का हिस्सा हैं, जो अक्सर AC कोच में टिकट बुक कर अमीर यात्रियों को निशाना बनाते थे. ट्रेन में सफर के दौरान वे यात्रियों से बातचीत करते, मदद का दिखावा करते और बैग संभालने या ऊपर रखने का मौका तलाशते.

जैसे ही मौका मिलता, वे बैग से कीमती सामान निकालकर खुद को सामान्य यात्री की तरह व्यवहार करते और अगले स्टेशन पर उतर जाते थे. पुलिस ने बताया कि इनका क्राइम रिकॉर्ड कई राज्यों में फैला हुआ है और इनके पिछले मामलों की भी जांच की जा रही है. कोझिकोड़ रेलवे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद गहने दंपति को वापस सौंप दिए जाएंगे. चारों आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया जाएगा.

BIHAR : ‘मुझे अनाथ बना दिया, बाप-बहनों को छोड़ आई’, लालू यादव की बेटी रोहिणी ने फिर किया भावुक पोस्ट

0

बिहार चुनाव नतीजों के बाद लालू यादव परिवार में मचे घमासान के बीच रोहिणी आचार्य का भावुक पोस्ट सामने आया है. उन्होंने अपमान, बेइज्जती होने के अपने दर्द को खुलकर बयां किया है.

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद लालू यादव के परिवार में मचे घमासान के बीच रोहिणी आचार्य का नया X पोस्ट सामने आया है, जिसने सियासी हलचल तेज कर दी है. कुछ ही दिन पहले उन्होंने राजनीति छोड़ने और परिवार से नाता तोड़ने की घोषणा की थी. अब उन्होंने अपने ताजा पोस्ट में जिस तरह अपना दर्द बयां किया है, उससे लोगों में हैरानी और चिंता दोनों बढ़ गई है.

रोहिणी ने लिखा, “कल एक बेटी, एक बहन, एक शादीशुदा महिला, एक माँ को जलील किया गया, गंदी गालियाँ दी गयीं, मारने के लिए चप्पल उठाया गया, मैंने अपने आत्मसम्मान से समझौता नहीं किया, सच का समर्पण नहीं किया, सिर्फ और सिर्फ इस वजह से मुझे बेइज्जती झेलनी पड़ी, कल एक बेटी मजबूरी में अपने रोते हुए माँ – बाप बहनों को छोड़ आयी, मुझसे मेरा मायका छुड़वाया गया.. मुझे अनाथ बना दिया गया आप सब मेरे रास्ते कभी ना चलें , किसी घर में रोहिणी जैसी बेटी-बहन पैदा ना हो”

ENTERTAINMENT : मंगेतर संग पूल में समय बिताती दिखीं अंशुला कपूर, शेयर की पर्सनल मोमेंट्स की फोटोज

अंशुला कपूर ने इंस्टाग्राम पर मंगेतर के साथ एक वीडियो शेयर किया है. इसमें उन्होंने मंगेतर के साथ स्पेशल टाइम की पिक्स शेयर की हैं.एक्टर अर्जुन कपूर की बहन अंशुला कपूर काफी चर्चा में रहती हैं. वो रोहन ठक्कर को डेट कर रही हैं. रोहन संग उनकी सगाई हो गई है. अंशुला और रोहन की तस्वीरें और वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं. अब अंशुला ने मंगेतर को बर्थडे पर विश किया है और उनके लिए खास पोस्ट की है. अंशुला ने रोहन के साथ बिताए पलों को याद किया है.

अंशुला ने लिखा- आप मेरे सेफ प्लेस हो. मेरे सबसे बड़े चियरलीडर, मेरे खाने के पार्टनर, मेरी जिंदगी. वो जो मुझे एक ऐसे प्यार करता है जिसने सब कुछ बदल दिया है. तुम मेरी खुशियों को अपनी खुशी की तरह सेलिब्रेट करतो हो. मेरे बुरे वक़्त को बिना किसी हिचकिचाहट के झेलते हो. तुम मुझे उस स्पष्टता से देखते हो जिसकी मुझे कभी ज़रूरत ही नहीं थी. हैप्पी बर्थडे रोहन.

फोटोज में अंशुला मंगेतर के साथ पूल में टाइम बिताते नजर आईं. इसके साथ वो क्वालिटी टाइम स्पेंड करते दिखें. अंशुला और रोहन साथ में काफी खुश नजर आए. दोनों ने साथ क्रिसमस सेलिब्रेट किया. अंशुला की इस पोस्ट पर संजय कपूर और महीप कपूर ने भी रिएक्ट किया.

बता दें कि रोहन ठक्कर स्क्रीनराइटर हैं. उन्होंने अंशुला को न्यूयॉर्क में जुलाई 2025 में प्रपोज किया था. अंशुला और रोहन ने 2023 में अपने रिलेशनशिप को ऑफिशियल किया था. अब अक्टूबर 2025 में उन्होंने सगाई की थी. उनकी सगाई गुजराती रीति-रिवाज से गुई थी. सोशल मीडिया पर अंशुला की सगाई की तस्वीरें खूब वायरल हुई थी. इस सगाई में सिर्फ घरवाले ही मौजूद रहे थे. अंशुला ने सगाई में ब्लू कलर का लहंगा पहना था. उनकी बहनें जाह्नवी और खुशी ने उनकी तैयार होने में मदद की थी. अंशुला सोशल मीडिया पर अक्सर रोहन संग फोटोज शेयर करती हैं. वो रोहन संग वेकेशन पर भी जाती रहती हैं.

NATIONAL : पत्नी पर फेंका तेजाब, फिर दिया छत से धक्का… काफी समय से दोनों के बीच चल रहा था विवाद

0

मंडी के सैण मोहल्ले में पति ने पहले पत्नी पर तेजाब फेंका और फिर उसे छत से धक्का दे दिया. महिला 50% से अधिक झुलसी और गंभीर हालत में एम्स बिलासपुर रेफर हुई. आरोपी पति को पुलिस ने घर से ही हिरासत में लिया है. एएसपी अभिमन्यु वर्मा ने मामले की पुष्टि कर जांच शुरू की है.

हिमाचल प्रदेश के मंडी शहर के सैण मोहल्ले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक पति ने पहले अपनी पत्नी पर तेजाब फेंक दिया और फिर उसे घर की छत से नीचे धक्का दे दिया. तेजाब गिरने से महिला बुरी तरह झुलस गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां से हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया.

जानकारी के मुताबिक, घायल महिला की पहचान 41 वर्षीय ममता (पत्नी नंदलाल) के रूप में हुई है. यह परिवार मूल रूप से धर्मपुर का रहने वाला है और कुछ समय से मंडी शहर के सैण मोहल्ले में रह रहा था. महिला का पति मंडी में चाय की दुकान चलाता है. बताया गया कि दंपत्ति के बीच काफी समय से घरेलू विवाद चल रहा था.

शनिवार शाम किसी बात को लेकर दोनों के बीच अचानक झगड़ा बढ़ गया. इसी दौरान आरोपी पति ने तैश में आकर पत्नी पर तेजाब फेंक दिया, जिससे उसका 50 प्रतिशत से ज्यादा शरीर झुलस गया. तेजाब से चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसी मौके पर पहुंचे और तुरंत घायल महिला को जोनल अस्पताल मंडी ले गए.

एएसपी मंडी अभिमन्यु वर्मा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची. आरोपी पति नंदलाल को घर पर ही मौजूद पाया गया, जिसे तुरंत हिरासत में ले लिया गया. पुलिस यह जांच कर रही है कि तेजाब कहां से लाया गया और घटना के पीछे असली वजह क्या थी. दंपत्ति के दो बच्चे-18 साल का बेटा और 16 साल की बेटी भी इस घटना से सदमे में हैं.

ENTERTAINMENT : अजय देवगन की फिल्म ‘दे दे प्यार दे 2’ का जलवा बरकरार, दूसरे दिन की कमाई में दिखा बड़ा जंप

अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ रही है. दूसरे दिन इसके कलेक्शन में उम्मीद के मुताबिक अच्छा जंप देखा गया है.

पिछले काफी समय से थिएटर्स में ऑडियंस एक फन फैमिली एंटरटेनर फिल्म का इंतजार कर रही थी. कुछ वक्त पहले ‘थामा’ आई, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला. अब अजय देवगन भी अपने फैंस के लिए ‘दे दे प्यार दे 2’ लेकर आए, जो एक मजेदार फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म साबित हो रही है. अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह की ‘दे दे प्यार दे 2’ पहले दिन धीमी शुरुआत के बाद बॉक्स ऑफिस पर अपनी रफ्तार पकड़ रही है. दूसरे दिन इसके कलेक्शन में उम्मीद के मुताबिक अच्छा जंप देखा गया है.

पिछले काफी समय से थिएटर्स में ऑडियंस एक फन फैमिली एंटरटेनर फिल्म का इंतजार कर रही थी. कुछ वक्त पहले ‘थामा’ आई, जिसे फैंस का भरपूर प्यार मिला. अब अजय देवगन भी अपने फैंस के लिए ‘दे दे प्यार दे 2’ लेकर आए, जो एक मजेदार फैमिली एंटरटेनिंग फिल्म साबित हो रही है.

‘दे दे प्यार दे 2’ को क्रिटिक्स और ऑडियंस से अच्छा रिव्यू मिल रहा है. लोग इसकी कहानी और फिल्म में दिखाए मैसेज की तारीफ कर रहे हैं. वहीं फिल्म में कॉमिक टाइमिंग जबरदस्त होने के चलते इसके क्लिप्स सोशल मीडिया पर वायरल हैं. हालांकि फिल्म की ओपनिंग उम्मीद के मुताबिक बिल्कुल अच्छी नहीं थी. अजय देवगन की फिल्म ने पहले दिन सिर्फ 8.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था.

मगर शनिवार के दिन इसके कलेक्शन में आने वाले ऊछाल का अनुमान पहले से ही लगाया जा चुका था. हर तरफ से पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ मिलने के चलते, ‘दे दे प्यार दे 2’ का सेकेंड डे कलेक्शन तारीफ के काबिल है. सैकनिल्क की रिपोर्ट अनुसार, फिल्म ने शनिवार के दिन 12.25 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया है जिसके बाद इसका टोटल कलेक्शन 21 करोड़ रुपये हो गया है.

हालांकि ये आंकड़े फिलहाल फाइनल नहीं हैं. पहले दिन के मुकाबले, दूसरे दिन ‘दे दे प्यार दे 2’ के कलेक्शन में 40% का इजाफा देखने मिला. फिल्म की ऑक्यूपेंसी भी शनिवार के दिन शानदार रही. पूरे इंडिया के थिएटर्स में औसतन करीब 21% तक ऑक्यूपेंसी नोट हुई. ‘दे दे प्यार दे 2’ का कलेक्शन अपनी पहली फिल्म की तरह ही आगे बढ़ता नजर आ रहा है.

साल 2019 में आई ‘दे दे प्यार दे’, जिसमें अजय और रकुल प्रीत सिंह के साथ तब्बू भी थीं, उसने भी दूसरे दिन कुछ इसी तरह का जंप देखा था. उस फिल्म ने पहले वीकेंड 38.54 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था. अब देखने वाली बात होगी कि क्या इसका सीक्वल ‘दे दे प्यार दे 2’ पहला हफ्ता खत्म होने तक अपनी पिछली फिल्म का फर्स्ट वीक कलेक्शन पार कर पाएगी या नहीं.

बात करें ‘दे दे प्यार दे 2’ की, तो इसमें अजय और रकुल के अलावा आर माधवन, गौतमी कपूर, जावेद जाफरी, मिजान जाफरी और इशिता दत्ता जैसे एक्टर्स भी शामिल है. इस फिल्म की कहानी पिछले पार्ट से आगे की होती है. जिसे लव रंजन और तरुण जैन ने लिखा है. वहीं अंशुल शर्मा ने इसे डायरेक्ट, तो लव रंजन और टी-सीरीज ने प्रोड्यूस किया है.

NATIONAL : दिल्ली ब्लास्ट के बाद बंद लाल किला मेट्रो स्टेशन दोबारा खोला गया, सभी गेट हुए चालू

0

दिल्ली में 10 नवंबर के बम धमाके के बाद बंद किया गया लाल किला मेट्रो स्टेशन अब दोबारा खोल दिया गया है और DMRC ने सभी गेट संचालन के लिए खोलने की जानकारी दी है. इसी बीच ब्लास्ट जांच में बड़ा खुलासा हुआ है—मौके से 9mm कैलिबर के दो जिंदा और एक खाली कारतूस मिले हैं.

दिल्ली में सुरक्षा कारणों से बंद किया गया लाल किला मेट्रो स्टेशन अब पूरी तरह खोल दिया गया है. DMRC ने ट्वीट कर बताया कि स्टेशन के सभी गेट को संचालन के लिए खोल दिया गया है. आज गेट नंबर 1 और 4 को खोला गया, जबकि गेट नंबर 2 और 3 कल ही खोल दिए गए थे.

10 नवंबर को दिल्ली बम धमाके के बाद यह स्टेशन एहतियातन बंद कर दिया गया था. वहीं दूसरी तरफ, लाल किला ब्लास्ट मामले में एक और अहम खुलासा हुआ है. पुलिस सूत्रों के मुताबिक धमाके वाली जगह से 9mm कैलिबर के तीन कारतूस मिले हैं. इनमें से दो जिंदा कारतूस हैं, जबकि एक खाली खोखा मिला है.

यह हथियार आम लोग इस्तेमाल नहीं कर सकते और आमतौर पर सुरक्षा बल या पुलिसकर्मी ही 9mm पिस्टल का उपयोग करते हैं. सबसे बड़ी बात यह है कि मौके से न तो कोई पिस्टल मिली और न उसका कोई हिस्सा. यानी कारतूस मौजूद हैं, लेकिन उन्हें चलाने वाला हथियार अब तक गायब है.

पुलिस ने मौके पर मौजूद अपने स्टाफ के हथियार और कारतूस की जांच भी करवाई, लेकिन किसी पुलिसकर्मी के कारतूस मिसिंग नहीं पाए गए. अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि ये कारतूस वहां पहुंचे कैसे- क्या ये ब्लास्ट के बाद i20 कार से गिरे, या इसके पीछे कोई और वजह है. कारतूसों की बरामदगी ने जांच एजेंसियों के सामने नए सवाल खड़े कर दिए हैं.

- Advertisement -

News of the Day