Thursday, April 30, 2026
Home Blog Page 324

NATIONAL : NIA ने मेडिकल छात्र को शादी समारोह से उठाया, पूछताछ के बाद मोबाइल जब्त

0

उत्तर दिनाजपुर में आतंकियों से संबंधों के शक में NIA द्वारा हिरासत में लिए गए अल-फला यूनिवर्सिटी के MBBS छात्र जानीसुर आलम उर्फ निसार अलम को शनिवार शाम पूछताछ के बाद रिहा कर दिया गया. उसके डिजिटल उपकरण जब्त किए गए हैं और जरूरत पड़ने पर दोबारा पेश होने के निर्देश दिए गए हैं. दिल्ली ब्लास्ट कनेक्शन को लेकर जांच एजेंसी उसकी गतिविधियों की और जांच कर रही है.

पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) द्वारा हिरासत में लिए गए MBBS छात्र जानीसुर आलम उर्फ निसार आलम को पूछताछ के बाद शनिवार शाम रिहा कर दिया गया. आलम हरियाणा स्थित अल-फला यूनिवर्सिटी का छात्र है और फिलहाल लुधियाना में रहता है. उसका पैतृक गांव दिनाजपुर के दालकोला के पास है जहां वह अपनी मां और बहन के साथ एक शादी समारोह में शामिल होने आया था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक NIA ने शुक्रवार सुबह सूरजपुर बाज़ार इलाके से आलम को हिरासत में लिया. एजेंसी उसकी मोबाइल लोकेशन की निगरानी कर रही थी और उसकी गतिविधियों पर संदेह जताया गया था. अधिकारियों के मुताबिक आलम शादी से लौट रहा था तभी NIA टीम ने उसे रोक लिया. शुरुआती पूछताछ सिलिगुड़ी स्थित NIA कार्यालय में की गई.

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आलम को शनिवार शाम पूछताछ के बाद छोड़ दिया गया, लेकिन उसका मोबाइल फोन और कुछ दस्तावेज जब्त कर लिए गए हैं. एजेंसी ने स्पष्ट किया कि उसकी जांच अभी जारी है और आवश्यकता पड़ने पर उसे दोबारा बुलाया जा सकता है.NIA अभी यह भी जांच कर रही है कि क्या उसका हालिया दिल्ली ब्लास्ट से कोई प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष संबंध है. अधिकारियों का कहना है कि डिजिटल उपकरणों की फॉरेंसिक जांच के बाद उसकी गतिविधियों की असल तस्वीर सामने आएगी. एक अधिकारी ने यह भी दावा किया कि आलम ‘संदिग्ध तरीके से’ एक स्टेशन के पास घूमता पाया गया था, जिसके आधार पर उसे रोका गया.

परिवार और रिश्तेदारों ने सभी आरोपों को खारिज किया है. आलम के चाचा ने बताया, ‘वह पढ़ाई में डूबा रहने वाला शांत स्वभाव का लड़का है, उसके बारे में ऐसे आरोप सुनना अकल्पनीय है. मां ने भी कहा कि उनका बेटा हमेशा कानून का पालन करने वाला और अपने काम में व्यस्त रहने वाला युवक है.’ NIA द्वारा तफ्तीश जारी होने के कारण मामले की पूरी सच्चाई सामने आने में अभी समय लग सकता है, लेकिन रिहाई के बाद भी आलम पर जांच का साया बना हुआ है.

NATIONAL : ऑनलाइन गेम के कर्ज में डूबे दो छात्र, कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा के घर से उड़ाए 5.60 लाख रुपये

0

ग्वालियर में ऑनलाइन गेम खेलने से कर्ज में आए दो छात्रों ने अपनी ही कोचिंग की छात्रा के घर से 5.60 लाख रुपये के सोने चांदी के जेवर और नकदी चोरी कर ली. घटना के दौरान पीड़िता ने एक आरोपी को पहचान लिया. पुलिस ने दोनों आरोपियों को टाइगर चौक से गिरफ्तार कर चोरी का पूरा सामान बरामद कर लिया.

ग्वालियर में ऑनलाइन गेम की लत ने दो छात्रों को अपराध की राह पर धकेल दिया. ऑनलाइन गेम में लगातार पैसे हारते रहने और कर्ज बढ़ जाने के बाद दोनों ने चोरी के जरिए कर्ज चुकाने का रास्ता चुना. इसके लिए उन्होंने अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली एक छात्रा के घर को निशाना बनाया. दोनों छात्रों ने देर रात पीड़िता के घर घुसकर नकदी और सोने चांदी के जेवरात चोरी कर लिए. वारदात के समय पीड़िता और उसकी ननद जाग गईं और उन्होंने आरोपियों को चोरी का सामान लेकर भागते हुए देख लिया. इसी वजह से उनकी पहचान हो गई और पुलिस तक जानकारी पहुंचने में देर नहीं लगी.

यह पूरा मामला महाराजपुरा थाना क्षेत्र के डीडी नगर का है. निवासी सपना जादौन ने पुलिस में शिकायत दर्ज कर बताया कि दस तारीख की रात वह अपनी ननद शिवानी भदौरिया के कमरे में सो रही थी. देर रात अचानक दूसरे कमरे से खटपट की आवाज आने लगी. सपना ने शोर मचाया तो शिवानी भी जाग गई. दोनों भागकर दूसरे कमरे की तरफ गईं, जहां दो युवक चोरी का सामान लेकर बाहर भागते दिखाई दिए.

सपना ने बताया कि जैसे ही दोनों युवक भागे, शिवानी ने उनमें से एक को पहचान लिया, जो उसकी ही कोचिंग का छात्र था. उसका नाम पीयूष शर्मा है, जिसे लोग विक्की पंडित के नाम से भी जानते हैं. पीड़ित परिवार ने अंदर कमरे में देखा तो बक्से का ताला टूटा हुआ था. उसमें रखी सोने की चेन, चूड़ी, ब्रजबाला, अंगूठी और 1 लाख 60 हजार नकद गायब थे. कुल मिलाकर लगभग 5 लाख 60 हजार रुपये का माल चोरी हुआ था.

शिकायत के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों की तलाश शुरू की. इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी टाइगर चौक, कैंसर पहाड़िया इलाके में देखे गए हैं. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर आरोपी पीयूष शर्मा और उसके साथी सचिन कांत जाटव को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस की पूछताछ में दोनों ने चोरी करने की बात स्वीकार कर ली.

दोनों आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलने के आदी हो गए थे. गेम में लगातार पैसे हारने के कारण उन पर कर्ज हो गया था. कर्ज चुकाने के लिए उन्होंने अपनी ही कोचिंग में पढ़ने वाली छात्रा शिवानी के घर चोरी की योजना बनाई. उन्हें यह भी पता था कि घर में सोने-चांदी के जेवर और नकदी रखी हुई है. दोनों ने रात का समय चुनकर वारदात को अंजाम दिया.

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किया गया पूरा सामान बरामद कर लिया. जिसमें सोने-चांदी के जेवर और नकदी शामिल है. पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी जिला भिंड के रहने वाले हैं और ग्वालियर में पढ़ाई के लिए रह रहे थे. ऑनलाइन गेम की लत के कारण उनके खर्च बढ़ते चले गए और अंत में दोनों ने चोरी का रास्ता अपना लिया.

Advertisement
पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया

थाना महाराजपुरा के टीआई यशवंत गोयल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन गेमिंग की वजह से युवाओं के अपराध की ओर बढ़ने के कई मामले सामने आ रहे हैं. इसलिए परिवारों को अपने बच्चों पर नजर रखने की जरूरत है.

इस घटना ने इलाके में चिंता बढ़ा दी है क्योंकि दोनों आरोपी पढ़ने वाले छात्र थे और उन्हें देखकर किसी को शक भी नहीं होता. लेकिन ऑनलाइन गेम में कर्ज के दबाव ने उन्हें अपराध करने के लिए मजबूर कर दिया. फिलहाल पुलिस दोनों को न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर रही है.

NATIONAL : ‘सनातन हिंदू एकता पदयात्रा’ में धीरेंद्र शास्त्री का बड़ा बयान, बोले- ‘ब्रज की धरती से मांस-मदिरा…’

0

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की सनातन हिंदू एकता पदयात्रा का आज नौंवा दिन है. धीरेंद्र शास्त्री ने कहा कि हम चाहते हैं कि ब्रज की धरती मांस-मदिरा से मुक्त हो.मध्य प्रदेश के छतरपुर स्थित बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर व प्रसिद्ध कथा वाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर बाबा) इन दिनों सनातन हिंदू एकता पदयात्रा निकाल रहे हैं. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की पदयात्रा का आज 9वां दिन है. यात्रा के नौवें दिन धीरेंद्र शास्त्री ने मांस मदिरा को लेकर मथुरा में बड़ा बयान दिया है.

पदयात्रा के नौवें दिन बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा, “आज इस पदयात्रा का 9वां दिन है, कल इसका समापन होगा. यह देश और सनातनी हिंदुओं की एकता के लिए किया जा रहा है… हम चाहते हैं कि ब्रज की धरती मांस-मदिरा से मुक्त हो. देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है और विकास की गति तय कर रहा है. देश का हिंदू एकजुट होगा तो देश एकजुट होगा, जिससे संविधान बचेगा.”

बागेश्वर की यात्रा नौवें दिन मथुरा में रही जिसमें कई जानी मानी हस्तियां भी शामिल हुईं. पदयात्रा में आध्यात्मिक वक्ता जया किशोरी, परमार्थ निकेतन आश्रम के प्रमुख चिदानंद सरस्वती, और अन्य लोग सनातन हिंदू एकता पदयात्रा 2025 के नौवें दिन बागेश्वर धाम सरकार आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के साथ शामिल हुए.

इसके अलावा 14 नवंबर को जब सनातन हिंदू एकता पदयात्रा अपने 8वें चरण में थी, तब फिल्म इंडस्ट्री के कई अभिनेता इस पदयात्रा में शामिल हुए. इनमें बॉलीबुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, निर्माता निर्देशक एकता कपूर, अभिनेता राजपाल यादव का नाम शामिल रहा है. वहीं पूर्व में इस पदयात्रा में देवकीनंदन ठाकुर, अनिरुद्धाचार्य, चिन्मयानंद बापू जैसे आदि संतों ने यात्रा में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई है.

आपको बता दें कि बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने 7 नवंबर से सनातन हिंदू एक पदयात्रा की शुरुआत की, 16 नवंबर यानी कल इसका समापन होगा. दस दिनों तक चलने वाली इस यात्रा में 150KM की पदयात्रा का लक्ष्य रखा गया था. यात्रा का समापन वृंदावन होगा.

ENTERTAINMENT : शाहरुख के नाम पर दुबई में बन रहा 4000 करोड़ का टॉवर, बोले- मां को गर्व होता

सुपरस्टार शाहरुख खान एक बार फिर सुर्खियों में आए हैं. उनके नाम दुबई में एक 56 फ्लोर ऊंचा टॉवर बन रहा है, जिसपर एक्टर का नाम लिखा होगा. इस टॉवर की लागत करीब 4000 करोड़ रुपये बताई जा रही है.

शाहरुख खान सिर्फ इंडिया के ही नहीं, पूरी दुनिया के लिए भी सुपरस्टार हैं. देश-विदेश हर जगह उनकी पॉपुलैरिटी काफी ज्यादा है. अरब देशों में लोग उनकी फिल्मों के दीवाने हैं. अब शाहरुख ने एक बार फिर दिखा दिया है कि लोग उन्हें क्यों इतना पसंद करते हैं. सुपरस्टार के नाम पर दुबई में एक आलीशान टावर बनने जा रहा है, जिसकी लागत अरबों रुपये से भी ज्यादा है.

शुक्रवार के दिन मुंबई में एक इवेंट हुआ, जिसमें शाहरुख खान मौजूद थे. वहां उन्होंने अपने नाम पर बन रही बिल्डिंग ‘शाहरुख्ज डेन्यूब’ का उदघाटन किया. उनके साथ इस बिल्डिंग के फाउंडर और चेयरमैन रिजवान सनज भी मौजूद थे, जिन्होंने सुपरस्टार के नाम पर इस आलीशान बिल्डिंग को बनाने का फैसला लिया.

दुबई में शाहरुख की पॉपुलैरिटी वैसे भी काफी ज्यादा है. वहां की जनता उन्हें बेशुमार प्यार देती है. अब अपने नाम पर बन रही इस बिल्डिंग को लेकर सुपरस्टार ने भी खुशी जाहिर की. उन्होंने इवेंट में कहा, ‘अगर मेरी मां जिंदा होतीं, तो वो बहुत खुश होतीं. ये बहुत बड़ा सम्मान है. जब मेरे बच्चे आएंगे, तो मैं उन्हें बताऊंगा कि वो देखो, पापा का नाम लिखा है. पापा की बिल्डिंग है.’

शाहरुख ने आगे अपने नाम पर बन रही बिल्डिंग को लेकर कहा, ‘मैंने खुद को कभी इस स्थिति में नहीं पाया था. लेकिन रिजवान भाई ने मुझे अपनी पत्नी के बारे में बताया, जो काफी बीमार हैं और इंशाअल्लाह वो जल्द ही ठीक हो जाएंगी. ये बात मेरे दिल को छू गई. पहली बार, मैंने आदिल की बात मानकर इस आइडिया पर सहमति जताई. उनकी टीम की एक सिंपल सोच थी. बहुत से लोग बड़े शहरों में अपना घर बनाने आते हैं. उनका सपना बिजनेस और घर बनाना होता है. अगर मैं इसका हिस्सा बन सका और प्रेरणा बन सका, तो ये मेरे लिए सबसे बड़ा गिफ्ट होगा.’

शाहरुख के नाम पर बन रही बिल्डिंग ‘शाहरुखज डेन्यूब’ एक कॉमर्शियल टॉवर है, जिसे साल 2029 तक कंप्लीट कर लिया जाएगा. इस प्रोपर्टी की कीमत 4000 करोड़ रुपए के आस-पास बताई जा रही है. ये टॉवर 56 फ्लोर का होगा. किसी मुस्लिम देश में पहली बार किसी मुस्लिम एक्टर की मूर्ति लगना अपने आप में एक ऐतिहासिक कदम है. वहीं टॉवर में एक हेलीपैड और स्विमिंग पूल भी शामिल होगा.

बता दें, डेन्यूब प्रोपर्टी दुबई की एक बहुत बड़ी रियल स्टेट कंपनी है जिसके फाउंडर भारत के ही रहने वाले रिजवान साजन हैं. कुछ वक्त पहले ‘बिग बॉस 19’ में भी रिजवान साजन डेन्यूब का प्रमोशन करते हुए दिख चुके हैं. बात करें शाहरुख खान के वर्क फ्रंट की, तो वो जल्द सिद्धार्थ आनंद संग ‘किंग’ में नजर आएंगे, जिसका फर्स्ट लुक टीजर एक्टर के बर्थडे पर रिलीज हुआ था.

NATIONAL : झांसा देकर शादी, फिर सुहागरात के नाम पर दो बार रेप, डरावनी है नाबालिग लड़की की कहानी

0

जशपुर में 17 वर्षीय नाबालिग को सोशल मीडिया पर वर्चुअल शादी का झांसा देकर ब्लैकमेल करने और दुष्कर्म कराने के मामले में चार साल से फरार चल रहा आरोपी दिलीप चौहान गिरफ्तार हो गया है. मुख्य आरोपी कुंदन राज पहले ही जेल में है. पुलिस ने साइबर सेल और मुखबिरों की मदद से दिलीप को कुनकुरी क्षेत्र से पकड़कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है.

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में एक बेहद चौंकाने वाली घटना का खुलासा हुआ है, जिसने सोशल मीडिया के खतरों को फिर सामने ला दिया है. एक 17 वर्षीय नाबालिग लड़की को मोबाइल पर झांसा देकर न सिर्फ वर्चुअल शादी कराई गई, बल्कि ब्लैकमेल करके उसके साथ दो बार दुष्कर्म कराया गया. इस मामले में पुलिस ने अब चार साल से फरार चल रहे आरोपी दिलीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया है. मुख्य आरोपी कुंदन राज को पुलिस 2022 में ही बिहार के पटना से गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है.

यह पूरी वारदात 2 जनवरी 2021 से 8 अप्रैल 2022 के बीच हुई. इसी दौरान कुंदन राज के कहने पर उसके दोस्त दिलीप ने पीड़िता के साथ दो बार दुष्कर्म किया. पहली बार हाई स्कूल ग्राउंड में और दूसरी बार पीड़िता के घर जाकर उसने घटना को अंजाम दिया. इस बीच कुंदन वीडियो कॉल पर सब कुछ देख रहा था.

9 अप्रैल 2022 को पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर जशपुर जिले के दुलदुला थाना पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई. मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत एफआईआर दर्ज की. इसके बाद 15 अप्रैल 2022 को जशपुर पुलिस की टीम ने पटना के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के झाऊगंज से आरोपी कुंदन राज को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद दूसरा आरोपी दिलीप चौहान फरार हो गया और लगातार ठिकाने बदलकर पुलिस को चकमा देता रहा.

पीड़िता के बारे में सामान्य जानकारी के अनुसार, घटना के समय वह 17 साल की थी और क्लास 12 की छात्रा थी. वह धोबी समुदाय (OBC) से आती है. घटना के बाद उसने पढ़ाई छोड़ दी और अब घर पर ही रहती है. यह मामला सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि एक नाबालिग की पूरी जिंदगी पर पड़े गहरे असर की कहानी भी है.

घटना की शुरुआत 2021 में हुई जब पटना निवासी कुंदन राज ने सोशल मीडिया पर पीड़िता की डिस्प्ले पिक्चर देखकर उससे संपर्क किया. उसने लगातार फोन और वीडियो कॉल करके लड़की को अपने झांसे में ले लिया. एक दिन उसने व्हाट्सएप पर अपना कटा हुआ हाथ दिखाकर सहानुभूति हासिल की और वीडियो कॉल बढ़ाता गया. प्यार और शादी का झूठा वादा करके उसने मोबाइल पर ही वर्चुअल शादी रचा ली.

शादी के बहाने उसने वीडियो कॉल के दौरान अश्लील वीडियो बनाए और जब पीड़िता ने इनकार किया तो उसे ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया. धमकी दी कि वीडियो वायरल कर दूंगा. डर के कारण पीड़िता मान गई. इसके बाद कुंदन ने कहा कि वह दूर है, इसलिए उसका दोस्त सुहागरात मनाने आएगा. यही दोस्त दिलीप चौहान था, जो खुद को दीपक यादव बताकर आया और दुष्कर्म किया.

जब पीड़िता ने दुबारा वीडियो बनाने से इनकार किया तो कुंदन ने उसका एक अश्लील वीडियो उसकी बड़ी बहन को भेज दिया. शर्म और डर की वजह से चुप रहने को मजबूर पीड़िता ने आखिरकार बहन के साथ थाने जाकर शिकायत दी. एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 294, 506, 354(क)(ग), 376(2)(न), 509(ब), पॉस्को एक्ट की धारा 4, 6, 12 और आईटी एक्ट की धारा 67(बी) जोड़ी गई. यह धाराएं दिखाती हैं कि मामला कितना गंभीर था.

जशपुर पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए दिलीप की तलाश जारी रखी. आरोपी भागकर गोवा चला गया था, लेकिन पुलिस की तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से पता चला कि वह वापस जशपुर के कुनकुरी क्षेत्र में छिपा है. बुधवार सुबह दबिश दी गई और 29 वर्षीय दिलीप चौहान को गिरफ्तार कर लिया गया. पीड़िता ने कार्यपालिक मजिस्ट्रेट के सामने उसकी पहचान की और पूछताछ में दिलीप ने अपराध स्वीकार भी किया. पुलिस अब उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज रही है. पीड़िता को काउंसलिंग और सुरक्षा उपलब्ध कराई जा रही है. जशपुर पुलिस ने यह भी तय किया है कि स्कूलों में सोशल मीडिया जागरूकता अभियान चलाया जाएगा ताकि ऐसी घटनाओं को रोका जा सके.

NATIONAL : पंजाब से PAK गुरुद्वारों के दर्शन के लिए गई 52 वर्षीय महिला ने किया धर्म परिवर्तन, फिर कर ली शादी

0

पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शन के लिए एक महिला 4 नवंबर को पंजाब से गई हुई थी. जिसे 13 नवंबर को लौटना था. लेकिन वह भारत नहीं लौटी और धर्म परिवर्तन कर लिया व एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी कर ली. इसकी जानकारी तब लगी, जब महिला का एक वीडियो सामने आया.

पाकिस्तान में गुरुद्वारों के दर्शनों के लिए गई एक भारतीय महिला जत्थे से कहीं गायब हो गई थी. कपूरथला की रहने वाली 52 वर्षीय महिला का नाम सरबजीत कौर है. 4 नवंबर को गुरु नानक देव के 555वें प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सरबजीत कौर सिख श्रद्धालुओं के जत्थे के साथ पाकिस्तान गई थी. लेकिन वापस लौटते समय वो जत्थे के साथ नहीं थी और ना ही वो भारत वापिस लौटी. जिसके बाद भारतीय इमीग्रेशन ने तुरंत ही पंजाब पुलिस को सूचित किया.

NATIONAL : करोड़ों की ठगी, रेड कॉर्नर नोटिस और दुबई से प्रत्यर्पण… आखिर कैसे पकड़ में आया भगोड़ा जगदीश पुनेठा?

0

करोड़ों की ठगी के मामलों में फरार कुख्यात ठग जगदीश पुनेठा आखिरकार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित होकर भारत वापस लाया गया है. उत्तराखंड पुलिस टीम 13 नवंबर को पुनेठा लेकर भारत लौटी. उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था. अब पुलिस उससे विस्तार से पूछताछ में जुटी है.

करोड़ों की ठगी के मामलों में फरार चल रहा कुख्यात ठग जगदीश पुनेठा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाया गया है. उत्तराखंड पुलिस के क्राइम ब्रांच–क्राइम इन्वेस्ट‍िगेशन डिपार्टमेंट (CB-CID) की टीम 13 नवंबर को पुनेठा को भारत लाई. उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) वी. मुरुगेशन ने यह जानकारी दी.

एजेंसी के अनुसार, जगदीश पुनेठा के खिलाफ पिथौरागढ़ जिले में चार गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, फर्जी इनवेस्टमेंट स्कीम्स और संगठित गिरोह बनाकर ठगी करने के साथ ही कई अन्य केस शामिल हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पुनेठा पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था.

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पुनेठा और उसके साथियों ने करीब 15.17 करोड़ रुपये की ठगी की है और 2.22 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां भी अवैध रूप से अर्जित की थीं. इन मामलों में 16 जनवरी 2023 को केस दर्ज किया गया था. आरोपी के खिलाफ धोखाधड़, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

पिथौरागढ़ पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर पुष्टि हुई कि पुनेठा दुबई में छिपकर रह रहा था. इसके बाद CB-CID ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के माध्यम से इंटरपोल से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया. नोटिस जारी होने के बाद दुबई पुलिस ने पुनेठा को पकड़ लिया.

इसके बाद देहरादून सेक्टर CB-CID के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम दुबई भेजी गई. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम आरोपी को 13 नवंबर को भारत लेकर लौटी. पुलिस के अनुसार, अब उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है, ताकि ठगी से जुड़ी अन्य कड़ियां और शामिल आरोपियों का भी पता लगाया जा सके.

करोड़ों की ठगी के मामलों में फरार कुख्यात ठग जगदीश पुनेठा आखिरकार संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से प्रत्यर्पित होकर भारत वापस लाया गया है. उत्तराखंड पुलिस टीम 13 नवंबर को पुनेठा लेकर भारत लौटी. उस पर 50 हजार का इनाम घोषित था. अब पुलिस उससे विस्तार से पूछताछ में जुटी है.

करोड़ों की ठगी के मामलों में फरार चल रहा कुख्यात ठग जगदीश पुनेठा संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से भारत वापस लाया गया है. उत्तराखंड पुलिस के क्राइम ब्रांच–क्राइम इन्वेस्ट‍िगेशन डिपार्टमेंट (CB-CID) की टीम 13 नवंबर को पुनेठा को भारत लाई. उत्तराखंड के अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (कानून-व्यवस्था) वी. मुरुगेशन ने यह जानकारी दी.

एजेंसी के अनुसार, जगदीश पुनेठा के खिलाफ पिथौरागढ़ जिले में चार गंभीर मामले दर्ज हैं, जिनमें करोड़ों रुपये की धोखाधड़ी, फर्जी इनवेस्टमेंट स्कीम्स और संगठित गिरोह बनाकर ठगी करने के साथ ही कई अन्य केस शामिल हैं. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, पुनेठा पर 50,000 रुपये का इनाम भी घोषित था.

जांच अधिकारी इंस्पेक्टर प्रताप सिंह ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि पुनेठा और उसके साथियों ने करीब 15.17 करोड़ रुपये की ठगी की है और 2.22 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियां भी अवैध रूप से अर्जित की थीं. इन मामलों में 16 जनवरी 2023 को केस दर्ज किया गया था. आरोपी के खिलाफ धोखाधड़, आपराधिक विश्वासघात, आपराधिक साजिश के साथ-साथ गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है.

पिथौरागढ़ पुलिस को मिले इनपुट के आधार पर पुष्टि हुई कि पुनेठा दुबई में छिपकर रह रहा था. इसके बाद CB-CID ने केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) के माध्यम से इंटरपोल से संपर्क किया और आरोपी के खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाया. नोटिस जारी होने के बाद दुबई पुलिस ने पुनेठा को पकड़ लिया.

इसके बाद देहरादून सेक्टर CB-CID के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम दुबई भेजी गई. सभी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद टीम आरोपी को 13 नवंबर को भारत लेकर लौटी. पुलिस के अनुसार, अब उससे विस्तृत पूछताछ की जा रही है, ताकि ठगी से जुड़ी अन्य कड़ियां और शामिल आरोपियों का भी पता लगाया जा सके.

ENTERTAINMENT : ‘अपनी लिव-इन पार्टनर से दोस्ती करवा दो…’ सीनियर ने की डिमांड तो भड़का युवक, मथुरा ले जाकर किया कत्ल

गुरुग्राम में एक निजी कंपनी में काम करने वाले युवक की हत्या कर दी गई. जांच में पता चला कि मृतक अपने साथ काम करने वाले युवक से कह रहा था कि अपनी लिव इन पार्टनर से दोस्ती करवा दो. फिलहाल पुलिस ने लिव इन में रहने वाले कपल को हत्या के आरोप में अरेस्ट कर लिया है. इस कपल ने मथुरा ले जाकर सीनियर की हत्या की थी.

गुरुग्राम में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां एक लिव-इन में रहने वाले कपल ने साल के प्राइवेट कंपनी कर्मचारी की हत्या कर दी. पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. मृतक की पहचान सोनपाल के रूप में हुई है, जो मूल रूप से यूपी के मथुरा का रहने वाला था और गुरुग्राम के खेह गांव में किराए पर रहता था. वह इंडस्ट्रियल मॉडल टाउनशिप (IMT) की एक निजी कंपनी में काम करता था.

एजेंसी के अनुसार, हत्या का मुख्य आरोपी 26 साल का कुशलपाल सिंह उर्फ कौशल उसी कंपनी में मृतक के अधीनस्थ काम करता था. वह अपनी 19 साल की लिव-इन पार्टनर के साथ मानेसर सेक्टर-1 में किराए पर रह रहा था, जो यूपी के कासगंज की रहने वाली है, जबकि कुशलपाल गोंडा का रहने वाला है.

पुलिस ने जब जांच की तो सामने आया कि मृतक सोनपाल ने कई बार आरोपी कुशलपाल के सामने कहा था कि अपनी पार्टनर से दोस्ती करा दो. इस बात से नाराज कुशलपाल ने सोनपाल को सबक सिखाने की ठान ली. पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कहा कि मृतक के द्वारा लगातार की जा रही दोस्ती की डिमांड की वजह से हत्या कर दी.

हत्या 4 अक्टूबर को की गई. पुलिस का कहना है कि घटना वाले दिन दोनों आरोपी सोनपाल को बहाने से साथ ले गए. वे उसे एक बाइक पर बैठाकर मथुरा ले गए, यह बाइक कुशलपाल ने जुलाई में पंचगांव से चोरी की थी.कुण्डली-मनेसर-पलवल (KMP) एक्सप्रेसवे के रास्ते वे उसे मथुरा के कोसी कलां इलाके तक गए. वहां सुनसान जगह पर पहुंचकर पहले सोनपाल पर हेलमेट से वार किया गया. जब वह गिर पड़ा, तो कुशलपाल ने उसके गले पर सात से अधिक बार चाकू से हमला किया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई. इसके बाद दोनों शव को वहीं छोड़कर भाग गए.

4 अक्टूबर को ही सोनपाल ने अपनी बहन को मैसेज कर बताया था कि वह शाम 4:30 बजे के आसपास घर लौट आएगा और उसके बाद वे मथुरा के लिए निकलेंगे. लेकिन वह घर नहीं पहुंचा. 7 अक्टूबर को उसके जीजा ने मिसिंग कंप्लेंट दर्ज कराई, जिसमें बताया गया कि सोनपाल का फोन बंद आ रहा है. इसी आधार पर पुलिस ने जांच शुरू की.

पुलिस को छानबीन के दौरान पता चला कि मृतक और आरोपी के बीच लगातार अनबन चल रही थी. शुरुआती सुराग मिलते ही पुलिस को हत्या की आशंका हुई और जांच शुरू की. मुख्य आरोपी कुशलपाल को पचगांव से और लड़की को मानेसर से गिरफ्तार किया गया.

पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात कबूल कर ली. पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल चाकू, हेलमेट, चोरी की बाइक, मृतक का आईडी कार्ड और बैग बरामद कर लिया है. गुरुग्राम पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपियों से आगे भी पूछताछ की जा रही है और जल्द ही घटना से जुड़े और पहलुओं का खुलासा किया जाएगा. मृतक के परिजनों को मामले की जानकारी दे दी गई है.

ENTERTAINMENT : पहली बार पति संग मस्जिद पहुंचीं सोनाक्षी, हेटर्स से बचे जहीर, बोले- धर्म परिवर्तन…

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने अबू धाबी से नया व्लॉग शेयर किया है. व्लॉग में जहीर ने सोनाक्षी के मस्जिद जाने और धर्म परिवर्तन को लेकर मजेदार रिएक्शन दिया है.

सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल फैन्स के फेवरेट कपल बन चुके हैं. शादी के बाद भी दोनों दोस्त की तरह नोकझोंक करते रहते हैं. कपल सोशल मीडिया पर काफी है. जहीर और सोनाक्षी के वीडियोज फैन्स को एंटरटेन करते रहते हैं. एक बार फिर दोनों ने फैन्स को मुस्कुराने का मौका दिया है. सोनाक्षी ने नया व्लॉग शेयर किया है, जिसमें जहीर ने उनके धर्म परिवर्तन को लेकर मजेदार रिएक्शन दिया है.

सोनाक्षी ने अपने डेली व्लॉग शेयर कर फैन्स को बताया कि आज हम अबू धाबी में हैं. यहां की ट्रिप की थोड़ी खास और एक्साइटिंग होने वाली है. अबू धाबी टूरिज्म की तरफ से हमें यहां की खूबसूरती देखने के लिए बुलाया गया है. हमारे लिए बहुत अच्छे इंतजाम भी किए गए हैं. सोनाक्षी कहती हैं कि मैं अबू धाबी आकर बहुत एक्साइटेड हूं. क्योंकि पहली बार मैं किसी मस्जिद में जाने वाली हूं. मैंने मंदिरों और चर्च में तो गई हूं, लेकिन मस्जिद कभी नहीं गई. सोनाक्षी की किसी बात पर जहीर चुटकी ना लें. ऐसा हो ही नहीं सकता.

सोनाक्षी की मस्जिद जाने वाली बात पर रिएक्ट करते हुए जहीर कहते हैं कि साफ-साफ बता दूं, मैं उसे वहां कन्वर्ट करने के लिए नहीं ले जा रहा हूं. बस, खूबसूरत जगह देखने के लिए जा रहे हैं. जैसे हम मंदिर या चर्च देखने जाते हैं, वैसे ही मस्जिद देखने जा रहे हैं. जहीर की बातों पर रिएक्ट करते हुए सोनाक्षी ने कहा कि स्पेशल मैरिज एक्ट, जिंदाबाद.

सोनाक्षी के व्लॉग में लोगों ने जैसे ही जहीर का रिएक्शन सुना, वो उनकी तारीफों के पुल बांधने लगे. फैन्स जहीर को ग्रीन फ्लैग और बेस्ट हसबैंड जैसे टैग दे रहे हैं. एक बार फिर सोनाक्षी और जहीर ने अपनी मोहब्बत लोगों को मोहब्बत करा दी है.

जहीर और सोनाक्षी 23 जून 2024 को शादी के बंधन में बंधे थे. दोनों ने स्पेशल मैरिज एक्ट के तहत शादी की थी. दूसरे धर्म में शादी करने के लिए सोनाक्षी को काफी ट्रोल भी किया गया था. लेकिन इससे इनके रिश्ते में कोई फर्क नहीं पड़ा. बीच में सोनाक्षी की प्रेग्नेंसी की खबर भी उड़ी थी, लेकिन एक्ट्रेस ने इसे अफवाह बताया.

UP : डिलीवरी के दौरान प्रसूता के गर्भाशय में छोड़ दिया गॉज-पैड, लखनऊ के सरकारी अस्पताल में बड़ी लापरवाही

0

उत्तर प्रदेश के लखनऊ से डॉक्टरों की लापरवाही का मामला सामने आया है. यहां के गोसाईंगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसूता के गर्भाशय में गॉज पैड छोड़ दिया गया. जिससे महिला की हालत खराब हो गई और टांका भी पकने लगा.

लखनऊ के गोसाईंगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में लापरवाही का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. आरोप है कि सिजेरियन डिलीवरी के दौरान प्रसूता के गर्भाशय में गॉज पैड छोड़ दिया गया, जो करीब डेढ़ महीने बाद पेशाब के दौरान बाहर आ गया. पीड़िता के परिजनों ने डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए थाने में तहरीर दी है और आईजीआरएस पोर्टल पर भी शिकायत दर्ज कराई है. मामला सामने आते ही स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है.

- Advertisement -

News of the Day