Thursday, April 30, 2026
Home Blog Page 326

ENTERTAINMENT : चुनावी मैदान में जीत के करीब 25 साल की मैथिली, बोलीं- मेरा सफल होना दिख रहा है

लोकगायिका मैथिली ठाकुर चुनावी मैदान में पहली बार उतरीं हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के नतीजों में उन्हें शुरुआती बढ़त मिलती देखी गई है. ऐसे में सिंगर ने आजतक के माध्यम से अपनी खुशी जाहिर की है.

बिहार चुनाव के नतीजों पर इस समय हर किसी की आंखें गड़ी हुई हैं. सभी ये जानने के लिए बेताब हैं कि आखिर बिहार में इस बार किसकी सरकार बनेगी. इस चुनाव में भोजपुरी सितारे भी उतरे हैं. खेसारी लाल यादव, रितेश पांडे, मैथिली ठाकुर, पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह जैसे तमाम सेलेब्स इस बार अलग-अलग सीटों से उम्मीद हैं.

NATIONAL : ‘कमजोर कड़ी’ से किंग बने नीतीश कुमार ने चुपके से कैसे पलटी बाजी, जानिये

0

नीतीश कुमार की छवि, उनके प्रति सहानुभूति, महिला वोटरों का समर्थन, शराबबंदी का प्रभाव और चुनाव से पहले किया गया डायरेक्ट कैश ट्रांसफर बिहार विधानसभा चुनाव में फायदेमंद साबित हुए है – नतीजे संकेत दे रहे हैं कि सत्ता विरोधी नहीं, बल्कि ये सत्ता समर्थक लहर का असर है.

ये नीतीश कुमार की जीत है. और, ये नीतीश कुमार ही हैं जिनकी बदौलत जेडीयू ने बीजेपी से कहीं आगे बढ़कर बिहार चुनाव में प्रदर्शन किया है – सबसे बड़ी बात नीतीश कुमार को बिहार के वोटर की पूरी सहानुभूति भी मिली है. बीच बीच में नीतीश कुमार के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर की बात हो रही थी, लेकिन नतीजे तो सत्ता समर्थक लहर का संकेत दे रहे हैं.

ये सहानुभूति भी नीतीश कुमार को करीब करीब वैसी ही मिली है, जैसी 2015 में उनके डीएनए पर सवाल उठाने जैसा ही असर था. जिस तरह से उनको बीमार मुख्यमंत्री और भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह बताया गया – लोगों ने पूरी तरह नकार दिया है.

और सबसे बड़ी बात नीतीश कुमार की माफी लोगों ने कबूल कर ली है. अव्वल तो वो बीजेपी नेतृत्व से माफी मांग रहे थे. महागठबंधन के साथ जाने को लेकर बार बार दोहराते रहे कि ‘दो बार गलती हो गई थी, अब कहीं नहीं जाएंगे’ – और मोदी-शाह ही नहीं बिहार के लोगों ने भी नीतीश कुमार की माफी कबूल कर ली है.

चुनाव की घोषणा होने से पहले ही बिहार सरकार ने पहली बार में 75 लाख महिलाओं के खाते में सीधे 10-10 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए गए थे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने खुद दिल्ली से इस योजना को लॉन्च किया. बाद में ऐसी लाभार्थी महिलाओं की संख्या एक करोड़ से ऊपर हो गई थी. बिहार चुनाव में एनडीए की तरफ से ये सबसे बड़ा मास्टरस्ट्रोक साबित हो रहा लगता है. हालांकि, महागठबंधन की तरफ से एक नैरेटिव चलाने की कोशिश की गई. ये लोन अमाउंट है, या अनुदान? लेकिन लोगों पर लगता नहीं कि कोई असर हो पाया.

जब तेजस्वी यादव को लगा कि नीतीश कुमार के इस दांव से बाजी हाथ से फिसल सकती है तो जीविका दीदियों के लिए उनकी तरफ से नई घोषणाएं हुईं – 30 हजार रुपये महीना वेतन और सरकारी नियुक्ति के अलावा और भी सुविधाएं. लेकिन, लोगों को देने के वादे के मुकाबले मिल जाने पर ज्यादा भरोसा हुआ. डायरेक्ट कैश ट्रांसफर का ये प्रयोग मध्य प्रदेश और कई राज्यों में सफल रहा है.

  1. शराबबंदी पर लोगों ने लगाई मुहर

2015 के चुनाव में महागठबंधन का नेता रहते हुए ही नीतीश कुमार ने शराबबंदी की अहमियत समझ ली थी. महिलाओं के एक कार्यक्रम में जैसे ही ये मांग उठी नीतीश कुमार ने मौके पर ही ऐलान कर दिया कि सत्ता में लौटे तो बिहार में पूर्ण शराबबंदी लालू करेंगे – और चुनावी वादा निभाया भी.

शराबबंदी लागू होने के बाद कई तरह के सवाल उठे. अदालतों में ज्यादा मामले पहुंचने पर भी आपत्ति जताई गई. लेकिन, नीतीश कुमार एक बार शराबबंदी लागू करने के बाद पीछे नहीं हटे.

जन सुराज पार्टी के नेता प्रशांत किशोर ने जरूर ये वादा किया था कि उनकी सरकार बनी तो वो शराबबंदी खत्म कर देंगे. तेजस्वी यादव की तरफ से खुलकर तो कोई वादा नहीं किया गया था, लेकिन समीक्षा की बात जरूर हो रही थी – जनादेश से साफ हो गया है कि बिहार के लोग, खासकर महिलाएं शराबबंदी को कायम रखना चाहते हैं.

  1. ब्रांड नीतीश पर वोटर का विश्वास

2005 से नीतीश कुमार ने लोगों के बीच ‘सुशासन बाबू’ की जो छवि बनाई है, बिहार चुनाव के नतीजे बता रहे हैं कि वो अब भी कायम है. बिहार में बिजली व्यवस्था और सूबे के कोने कोने तक अच्छी सड़कें, लोगों को आगे भी विकास जारी रहने का विश्वास दिलाया है.

चुनाव से पहले हत्या की कई घटनाओं की वजह से कानून व्यवस्था को लेकर कई बार सवाल जरूर उठे, लेकिन बीजेपी के साथ मिलकर नीतीश कुमार ने ‘जंगलराज’ की याद दिलाई, और जल्दी ही न्यूट्रलाइज कर दिया.

बेशक नीतीश कुमार की छवि ‘पलटू राम’ वाली बना दी गई, लेकिन काम के बूते जेडीयू नेता ने सारे सवालों का जवाब दे दिया है.

  1. महिला वोटर का नीतीश पर भरोसा

महिलाओं के लिए तो नीतीश कुमार ने कुर्सी पर बैठते ही स्कीम शुरू कर दी थी. जिन लड़कियों को नीतीश कुमार ने स्कूल जाने के लिए साइकिल दी, वे अब बड़ी हो गईं. घर बसा लिया, और नीतीश कुमार ने महिलाओं के लिए और भी योजनाएं लागू की – नौकरियों और पंचायतों में आरक्षण के साथ साथ आशा वर्कर को मिल रही सुविधाओं में इजाफा की घोषणाओं ने भी रंग दिखाया है.

महिलाओं के लिए वादे तो तेजस्वी यादव और राहुल गांधी की तरफ से भी किए गए, लेकिन नीतीश कुमार ने चुनाव से पहले भी फायदा पहुंचाकर भरोसा बनाए रखा. ये भरोसा भी कि ये महिलाओं के लिए योजनाएं चलती रहेंगी.

  1. सहानुभूति भी नीतीश कुमार को मिली है

नीतीश कुमार पर निजी हमले भी बहुत हुए. प्रशांत किशोर तो तीन साल से उनके खिलाफ कैंपेन ही चला रहे थे. ये ठीक है कि प्रशांत किशोर के निशाने पर तेजस्वी यादव भी हुआ करते थे – लेकिन नीतीश कुमार की सेहत पर जिस तरह सवाल उठाए गए, लगता है बिहार के लोगों को अच्छा नहीं लगा.

तेजस्वी यादव तो नीतीश कुमार को बीमार मुख्यमंत्री और भ्रष्टाचार का भीष्म पितामह तक कहने लगे थे – और प्रशांत किशोर ने तो बिहार सरकार से मुख्यमंत्री का हेल्थ बुलेटिन जारी करने की मांग कर डाले थे. नतीजों से सबको नामंजूर कर दिया है.

ठंड से जम गए झरना-झील, बद्रीनाथ धाम में माइनस 16 डिग्री तक गिरा पारा, वीडियो में देखें पूरा हाल

0

पहाड़ों में अक्टूबर और नवंबर की बर्फबारी के बाद जबरदस्त शीतलहर का असर समय से पहले ही दिखाई देने लगा है. ठंड लगभग एक महिने पहले ही पहाड़ों में दस्तक दे चुकी है. आमतौर पर बद्रीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद नाले, झरने और झीलें जमना शुरू होती है लेकिन इस बार हालात पहले ही ऐसे हो गए हैं. बता दें, अभी भी बद्रीनाथ यात्रा के 12 दिन शेष हैं लेकिन हर दिन बढ़ती ठंड लोगों को परेशान कर रही है.

बद्रीनाथ धाम में लगातार कड़ाके की ठंड बढ़ती जा रही है. यहां चल रही बर्फीली हवाओं की वजह से तापमान काफी गिर गया है. धाम में स्थित शेषनेत्र झील, ऋषिगंगा के झरने और बहता पानी जमना शुरू हो गया है. तापमान करीब माइनस 10 से 16 डिग्री तक पहुंच चुका है, जिसके कारण लगातार ठंड बढ़ती जा रही है.

लोगों को यह नजारा बेहद खूबसूरत लग रहा है तो कहीं बढ़ती ठंड के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. यहां पैदल रास्तों पर गिरता पानी भी जमकर पाले में बदल गया है. शेषनेत्र और बद्रीश झील की का पानी अब पूरी तरह जमना शुरू हो गया है. बर्फीली हवाओं के चलते हर तरफ कड़ाके की ठंड का असर महसूस हो रहा है. इस समय बद्रीनाथ धाम में ठंड का प्रकोप देखने को मिल सकता है.

आकर्षक नजारों के बीच बढ़ रही परेशानी
बद्रीनाथ में बर्फ से ढके पहाड़ काफी आकर्षक लग रहे हैं. बामणी गांव मार्ग में पेड़ों पर जमी बर्फ लोगों को आकर्षित कर रही है. जितने मनमोहक ये नजारे दिख रहे हैं उतनी ही कड़ाके की ठंड का सामना लोगों को करना पड़ रहा है. लोगों को रास्तों में पाला जमने से आवागमन में भी परेशानी हो रही है.

ENTERTAINMENT : धर्मेंद्र से मिलने अकेले निकल पड़े अमिताभ बच्चन? फैंस बोले- जय-वीरू का मिलन…

0

धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार के बाद अमिताभ बच्चन उनसे मिलने उनके जुहू वाले घर पहुंचे. एक्टर अकेले ही उनसे मिलने गए. इसका वीडियो सामने आया तो फैंस इमोशनल हो गए, लोगों ने कहा कि जय-वीरू आखिर कब तक दूर रह सकते हैं.

बॉलीवुड के ही-मैन धर्मेंद्र कुछ दिनों से अस्पताल में एडमिट थे. वो हाल ही में डिस्चार्ज होकर अपने घर पहुंचे हैं. जब से उनकी एडमिट होने की खबर आई थी, उनसे मिलने उनके चाहने वालों और करीबियों का तांता लगा था. लेकिन अब ‘वीरू’ के हाल जानने खुद ‘जय’ पहुंच गए हैं. मतलब ये कि उन्हें मिलने अमिताभ बच्चन पहुंचे.तीन दिन से चाहने वालों को ‘जय-वीरू’ की जोड़ी कम्प्लीट होने का इंतजार था, वो घड़ी अब आ ही गई. धर्मेंद्र की सेहत में अब सुधार है और वो घर लौट आए हैं. इस बीच, उनके पुराने दोस्त और सुपरस्टार अमिताभ बच्चन बुधवार शाम उन्हें देखने उनके जुहू स्थित घर पहुंचे.

वीडियो में अमिताभ खुद गाड़ी चलाते नजर आए. वो अकेले ही धर्मेंद्र से मिलने पहुंचे. महानायक के आते ही पैप्स की भीड़ ने उन्हें घेर लिया. हालांकि अम‍िताभ को हीमैन के घर में एंट्री करते हुए नहीं देखा गया. रिपोर्ट्स ये भी आ रही हैं कि पैपराजी की भीड़ इतनी ज्यादा थी कि अम‍िताभ वापस लौट गए. लेकिन धर्मेंद्र के घर के बाहर अमिताभ का होना फैन्स को इमोशनल कर रहा है. शहंशाह 83 साल के हैं, ऐसे में अपने दोस्त के लिए, इतनी भीड़ में अकेले उनका मिलने आना भी किसी हैरानी से कम नहीं है.

मालूम हो कि, अमिताभ और धर्मेंद्र के बीच की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. दोनों ने 1975 की सुपरहिट फिल्म ‘शोले’ में साथ काम किया था, जिसमें उनकी जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया था. वर्षों बीत जाने के बाद भी इन दोनों दिग्गजों के बीच गहरी दोस्ती और आपसी सम्मान कायम है.

अमिताभ बच्चन ने हमेशा धर्मेंद्र को अपने बड़े भाई जैसा माना है. वहीं, धर्मेंद्र भी अमिताभ की मेहनत और अनुशासन के बड़े प्रशंसक रहे हैं. सोशल मीडिया पर दोनों के फैंस इस मुलाकात की तस्वीरें और वीडियो देखकर भावुक हो गए हैं. फैंस का कहना है कि “जय और वीरू की ये जोड़ी आज भी उतनी ही मजबूत है जितनी शोले के समय थी.”

धर्मेंद्र आज सुबह यानी 12 नवंबर की सुबह 7 बजकर 30 मिनट पर ब्रीच कैंडी अस्पताल से डिस्चार्ज हुए थे. इसके बाद उन्हें जुहू वाले बंगले पर लाया गया. धर्मेंद्र से लगातार सभी करीबी मिलने आ रहे हैं. डायरेक्टर गुड्डू धनोआ ने भी धर्मेंद्र से मिलने के बाद कहा था कि वो ठीक हैं और रिकवर कर रहे हैं. वहीं काजोल भी उनसे मिलने पहुंची थीं.

WORLD : कनाडा की विदेश मंत्री से मिले डॉ. एस. जयशंकर, दोनों देशों के रिश्तों को फिर से मजबूत करने पर हुई चर्चा

0

कनाडा ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि जी-7 सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा और समृद्धि, आर्थिक लचीलापन, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों सहित वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी.

विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर की कनाडा की विदेश मंत्री अनीता आनंद से मुलाकात हुई है. दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय साझेदारी को और मजबूत करने की आशा जताई है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने इसे लेकर सोशल मीडिया प्लटफॉर्म एक्स पर पोस्ट भी किया. दोनों नेताओं की ये मुलाकात नियाग्रा में जी-7 के इतर हुई है.

एस. जयशंकर ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्होंने जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक की मेजबानी के लिए अनीता आनंद को बधाई दी और नए रोडमैप 2025 के कार्यान्वयन में प्रगति की सराहना की. उन्होंने कहा, ‘हम अपनी द्विपक्षीय साझेदारी और मजबूत होने की आशा करते हैं.’

अनीता आनंद ने भी एक्स पर एक पोस्ट किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने व्यापार, ऊर्जा, सुरक्षा और लोगों के बीच संबंधों पर सहयोग के बारे में चर्चा की. विदेश मंत्रालय ने मंगलवार (11 नवंबर, 2025) को कहा, ‘जी-7 विदेश मंत्रियों की बैठक में विदेश मंत्री की भागीदारी वैश्विक चुनौतियों का समाधान करने और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर ग्लोबल साउथ की आवाज को मजबूत करने के लिए अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ काम करने की भारत की निरंतर प्रतिबद्धता को दर्शाती है.’

कनाडा ने जी-7 बैठक के लिए ऑस्ट्रेलिया, ब्राजील, भारत, सऊदी अरब, मेक्सिको, दक्षिण कोरिया, दक्षिण अफ्रीका और यूक्रेन को आमंत्रित किया है. कनाडा ने पिछले हफ्ते ही कहा था कि जी-7 सम्मेलन में समुद्री सुरक्षा और समृद्धि, आर्थिक लचीलापन, ऊर्जा सुरक्षा और महत्वपूर्ण खनिजों सहित वैश्विक आर्थिक और सुरक्षा चुनौतियों पर चर्चा होगी.

डॉ. एस. जयशंकर की कनाडा यात्रा अनीता आनंद की भारत यात्रा के एक महीने बाद हो रही है, जब दोनों पक्षों ने व्यापार, महत्वपूर्ण खनिजों और ऊर्जा के क्षेत्रों में संबंधों को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वाकांक्षी रोडमैप का अनावरण किया था.अपनी बैठक में, दोनों विदेश मंत्रियों ने वैश्विक आर्थिक वास्तविकताओं और एक-दूसरे की रणनीतिक प्राथमिकताओं को ध्यान में रखते हुए द्विपक्षीय व्यापार और निवेश पर जल्द से जल्द मंत्रिस्तरीय चर्चा शुरू करने पर सहमति व्यक्त की थी.

National : अब लाल रंग की फोर्ड कार की तलाश, राजधानी के सभी थानों में अलर्ट जारी

0

दिल्ली ब्लास्ट केस की जांच में पचा चला है कि संदिग्ध के साथ एक और लाल रंग की कार थी. इस कार को लेकर यूपी और हरियाणा पुलिस को भी अलर्ट किया गया है.

दिल्ली ब्लास्ट केस में दिल्ली पुलिस ने अलर्ट जारी किया है. पूरी दिल्ली में एक कार की तलाश में पुलिस जुटी है. ये संदिग्ध कार फोर्ड की Eco sports है. गाड़ी का रंग लाल है. दिल्ली पुलिस की 5 टीमें एक कार की तलाश में जुटी हुई है. जांच में सामने आया है कि संदिग्ध के साथ i20 के अलावा एक और लाल रंग की कार थी. दिल्ली के सभी पुलिस स्टेशन, पुलिस पोस्ट और बॉर्डर चेकिंग पर लाल रंग की कार की तलाश के लिए अलर्ट किया गया है. यूपी और हरियाणा पुलिस को भी लाल कार को लेकर अलर्ट भेजा गया है.

बता दें कि लाल किले के पास हुए ब्लास्ट के बाद जांच एजेंसियों की कार्रवाई तेज हो चुकी है. इस मामले की जांच एनआईए को पहले ही सौंपी जा चुकी है. एनआईए की टीम ब्लास्ट साइट की जांच कर रही है. जिन गाड़ियों को नुकसान पहुंचा है उसकी भी जांच की जा रही है.

विस्फोट के बाद से ही दिल्ली को हाई अलर्ट पर रखा गया है. दिल्ली में बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान चलाया जा रहा है. इस विस्फोट में 12 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए. दिल्ली की सभी एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर अर्धसैनिक बलों के साथ-साथ बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात हैं.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के तहत शहर में आने-जाने वाले वाहनों की गहन तलाशी ली जा रही है. बाजारों, मेट्रो स्टेशन, रेलवे टर्मिनल और बस अड्डों पर वाहनों की तलाशी ली जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी संदिग्ध गतिविधि नजरों से बच न पाए.

जांच एजेंसियां ब्लास्ट वाली जगह के आसपास के इलाकों में बिखरे पार्टिकल्स जुटा रही हैं. हर छोटी से छोटी जानकारी जांच को आगे बढ़ाने और दोषियों तक पहुंचने में मदद कर सकती है. ऐहतियात के लिए बुधवार को लाजपतराय मार्केट बंद है. यह मार्केट विस्फोट वाले स्थान से कुछ ही कदमों की दूरी पर है. यहां के व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने पुलिस प्रशासन के निर्देश पर बुधवार को भी बाजार बंद रखने का निर्णय लिया. दरअसल, यह इलाका विस्फोट वाले स्थान के सबसे नजदीक है, इसलिए कई पार्टिकल्स यहां मौजूद दुकानों के ऊपर व आसपास गिरे हैं. पुलिस व जांच एजेंसियां इन्हें एकत्र कर रही हैं.

वहीं, लालकिला का मेट्रो स्टेशन भी लोगों की आवाजाही के लिए बंद है. दरअसल ज्यादा लोगों की आवाजाही से यहां मौजूद सबूत नष्ट हो सकते हैं और मौके पर मौजूद फॉरेंसिक टीम का काम प्रभावित हो सकता है. इसलिए लाल किले के सामने वाला मुख्य मार्ग फिलहाल बंद है.

BUSINESS : गूगल को कानूनी नोटिस, जेमिनी AI का इस्तेमाल कर यूजर्स का डेटा चोरी का करने आरोप

0

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि गूगल ने 1967 में बने “California Invasion of Privacy Act” का उल्लंघन किया है. यह कानून बिना सभी पक्षों की सहमति के निजी संवाद की रिकॉर्डिंग या एक्सेस को प्रतिबंधित करता है.

दुनियाभर में तेजी से लोकप्रिय हो रही आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब विवादों के घेरे में आ गई है. जहां एक ओर कंपनियां एआई के जरिए उत्पादकता बढ़ाने और लागत घटाने की दिशा में काम कर रही हैं, वहीं दूसरी ओर, टेक दिग्गज गूगल पर अपने एआई असिस्टेंट “जेमिनी” के जरिए यूजर्स की निजी जानकारी ट्रैक करने का गंभीर आरोप लगा है.

कैलिफोर्निया के सैन जोस फेडरल कोर्ट में दायर एक याचिका में दावा किया गया है कि गूगल ने जेमिनी एआई असिस्टेंट का इस्तेमाल कर यूजर्स के निजी कम्युनिकेशन डेटा — जैसे Gmail, चैट और Meet — को गुप्त तरीके से ट्रैक किया.

हलफनामे में कहा गया है कि पहले इन प्लेटफॉर्म्स पर यूजर्स को एआई प्रोग्राम को “टर्न ऑन” करने का विकल्प दिया जाता था, लेकिन अक्टूबर 2025 में Alphabet Inc. ने बिना किसी सूचना के इन सभी एप्लिकेशन में जेमिनी को डिफॉल्ट रूप से “ऑन” कर दिया. इस प्रक्रिया में यूजर्स की अनुमति लिए बिना उनके निजी डेटा — ईमेल, अटैचमेंट्स और चैट हिस्ट्री — तक पहुंच हासिल की गई.

याचिका में यह भी कहा गया है कि गूगल ने यूजर्स को जेमिनी को “टर्न ऑफ” करने का विकल्प तो दिया है, लेकिन यह विकल्प प्राइवेसी सेटिंग्स के अंदर गहराई में छिपा हुआ है, जहां सामान्य यूजर का पहुंचना मुश्किल है. जब तक यूजर इस टूल को मैन्युअली डिएक्टिवेट नहीं करता, तब तक गूगल को उसके सारे ईमेल और अटैचमेंट्स तक एक्सेस बना रहेगा.

याचिकाकर्ताओं ने आरोप लगाया है कि गूगल ने 1967 में बने “California Invasion of Privacy Act” का उल्लंघन किया है. यह कानून बिना सभी पक्षों की सहमति के निजी संवाद की रिकॉर्डिंग या एक्सेस को प्रतिबंधित करता है.

जेमिनी, गूगल का एडवांस्ड एआई असिस्टेंट है, जिसे चैटिंग, ईमेल कम्पोज़िंग, मीटिंग समरी और डेटा विश्लेषण जैसे कार्यों के लिए तैयार किया गया है. कंपनी का दावा है कि जेमिनी “यूजर्स की सुविधा” के लिए बनाया गया है, लेकिन अब उस पर प्राइवेसी उल्लंघन के गंभीर आरोप लग चुके हैं. कोर्ट ने गूगल को नोटिस जारी करते हुए इस मामले पर स्पष्टीकरण देने को कहा है. अगर आरोप साबित होते हैं, तो यह मामला न केवल गूगल की साख के लिए बड़ा झटका साबित होगा, बल्कि एआई डेटा प्राइवेसी को लेकर वैश्विक बहस को भी नया मोड़ दे सकता है.

जहां एक ओर एआई इंसानों का काम आसान बना रहा है, वहीं दूसरी ओर यूजर्स की निजता (Privacy) पर सवाल लगातार गहराते जा रहे हैं. अब देखना यह होगा कि कोर्ट का फैसला इस एआई विवाद को किस दिशा में ले जाता है.

MUTHRA : जूता चुराई की रस्म पर भड़का दूल्हा, वरमाला उतारकर फेंकी; दुल्हन ने शादी से किया इनकार, लौटा नंगे पैर

0

मथुरा के सुरीर इलाके में जूते चुराई की रस्म के दौरान दूल्हा भड़क गया और उसने दुल्हन पक्ष से बदसलूकी कर दी. दूल्हे के खराब व्यवहार से नाराज होकर दुल्हन ने शादी से तुरंत इनकार कर दिया. इसके बाद दूल्हा और उसके रिश्तेदार बारात लेकर बिना जूते-चप्पल पहने ही लौट गए.

यूपी के मथुरा में एक शादी में जूता चुराई की रस्म के दौरान बड़ा बवाल हो गया. दूल्हे को यह रस्म इतनी नागवार गुजरी कि उसने दुल्हन पक्ष के लोगों से बदसलूकी कर दी. दूल्हे के खराब व्यवहार से दुल्हन नाराज हो गई और उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दूल्हा बिना जूते-चप्पल पहने ही बारात लेकर वापस लौट गया.

मामला मथुरा के सुरीर इलाके का है. यहां 7 नवंबर को एक दूल्हा जूते चुराने की रस्म पर भड़क गया. दरअसल, सहपऊ के एक गांव से बारात आई थी. रात्रि भोज के बीच जब जूते चुराई की रस्म चल रही थी, तभी दूल्हा गुस्से में आ गया. दूल्हे के खराब व्यवहार को देखकर दुल्हन ने तत्काल प्रभाव से शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन के परिवार वालों ने पहले तो दूल्हे पक्ष को समझाने की कोशिश की, लेकिन दूल्हा और उसके रिश्तेदार शांत नहीं हुए और नाराजगी दिखाने लगे.

माहौल गर्मा गया जब नाराज दूल्हे ने वरमाला और अंगूठी उतारकर फेंक दी और बिना जूते-चप्पल पहने ही जाने लगा. दूल्हे का यह बर्ताव देखकर दुल्हन पक्ष का गुस्सा भड़क उठा और उन्होंने भी अपनी बेटी का समर्थन करते हुए शादी से मना कर दिया.

मामला बढ़ता देखकर दोनों पक्षों के कुछ समझदार लोगों ने हस्तक्षेप किया. काफी देर तक हंगामे और बवाल के बाद दोनों पक्षों के बीच समझौता हो गया. समझौते के तहत, दूल्हा पक्ष ने दुल्हन पक्ष को शादी का पूरा खर्चा दिया, जिसके बाद जाकर मामला शांत हो सका और दूल्हा बैरंग लौट गया.

ENTERTAINMENT : ड‍िस्चार्ज हुए गोव‍िंदा, अस्पताल से निकलकर फैन्स से म‍िले, देर रात बिगड़ी थी तबीयत

0

अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद गोविंदा को बीती रात हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. मगर आज उन्हें डिस्चार्ज मिल गया है. गोविंदा ने अस्पताल से निकलने के बाद फैंस से मुलाकात भी की.

गोविंदा के फैंस के लिए गुड न्यूज है. एक्टर को हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है. अस्पताल से घर जाते हुए गोविंदा ने पैप्स को मुस्कुराकर पोज भी दिए और वेव भी किया. गोविंदा को फिट और हेल्दी देख फैंस खुशी से गदगद हो गए हैं. गोविंदा के वकील और खास दोस्त ललित बिंदल ने इंडिया टुडे को एक्टर की हेल्थ के बारे में जानकारी दी है. ललित ने बताया कि गोविंदा के टेस्ट की रिपोर्ट्स नॉर्मल आई हैं. घबराने की कोई बात नहीं है, जिसके बाद डॉक्टर्स ने उन्हें डिस्चार्ज कर दिया है.

ललित बिंदल ने गोविंदा के बारे में जानकारी देते हुए कहा- गोविंदा पिछले एक महीने से काफी ज्यादा बिजी हैं. इसी वजह से शायद वो बेहोश हुए. पिछले कुछ दिनों का उनका बिजी शेड्यूल भी उनकी तबीयत खराब होने की एक वजह है.’डॉक्टर ने उन्हें आराम करने और डाइट का ठीक से ध्यान रखने की सलाह दी है. वो अब घर पर हैं और बेहतर महसूस कर रहे हैं. उन्होंने अपने चाहनेवालों की सभी शुभकामनाओं के लिए उनका शुक्रिया अदा किया है.

ललित बिंदल ने ही गोविंदा की तबीयत बिगड़ने को लेकर जानकारी दी थी. उन्होंने बताया था कि बीती रात गोविंदा अपने घर में बेहोश हो गए थे. उन्हें कमजोरी और घुटन महसूस हो रही थी. तबीयत बिगड़ने पर गोविंदा ने उन्हें कॉल करके बुलाया था. फिर फैमिली डॉक्टर की सलाह के बाद वो गोविंदा को हॉस्पिटल लेकर गए थे, जहां उन्हें एडमिट कर लिया गया था.

गोविंदा के डॉक्टर्स ने कई टेस्ट किए, जिनकी रिपोर्ट्स आज नॉर्मल आई हैं. ऐसे में डॉक्टर्स ने गोविंदा को डिस्चार्ज कर दिया है और उन्हें आराम करने की सलाह दी है. फैंस भी एक्टर की अच्छी सेहत के लिए दुआ कर रहे हैं और अपने फेवरेट स्टार के हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होने पर खुशी मना रहे हैं.

NATIONAL : शादी में दूल्हे को चाकू मारकर भाग रहे थे बदमाश, कैमरे वाले ने 2 KM तक ड्रोन से किया पीछा, फिर…

0

अमरावती के बडनेरा में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे पर चाकू से हमला कर दिया गया. घटना ड्रोन कैमरे में कैद हो गई, जिसने आरोपी का पीछा भी किया. बताया जा रहा है कि डीजे पर नाचते समय धक्का लगने से विवाद हुआ था. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

अमरावती के बडनेरा इलाके में मंगलवार की रात एक शादी समारोह खून के मैदान में बदल गया. साहिल लॉन में चल रही शादी के मंच पर अचानक एक युवक ने दूल्हे पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में दूल्हा गंभीर रूप से घायल हो गया. पूरी घटना ड्रोन कैमरे में रिकॉर्ड हो गई, जिसके आधार पर पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

जानकारी के अनुसार, फिर्यादी सुजल राम समुद्रे (22) की शादी सोमवार रात 9.30 बजे हो रही थी. तभी आरोपी राघव जितेंद्र बक्शी मंच के पास आया और लोहे के चाकू से दूल्हे की बाईं जांघ और घुटने के पास तीन बार वार किए. हमले के बाद दूल्हे के पैर से खून बहने लगा और समारोह में अफरातफरी मच गई.

सूत्रों के अनुसार, विवाद की शुरुआत डीजे पर नाचते समय धक्का लगने से हुई थी. मामूली झगड़ा इतना बढ़ गया कि आरोपी ने गुस्से में आकर हमला कर दिया. हमले के बाद आरोपी वहां से भागने लगा, लेकिन उसने दूल्हे के पिता पर भी झपटने की कोशिश की.ड्रोन कैमरे में आरोपी का चेहरा साफ दिखा, जिसने पुलिस को अहम सबूत दिया. घटना की शिकायत पर बडनेरा पुलिस स्टेशन में अप. क्र. 586/2025, कलम 109(1) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया है. थानेदार सुनील चौहान ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी की खोज शुरू कर दी है.

घायल दूल्हे को रिम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है. पुलिस का कहना है कि आरोपी राघव जितेंद्र बक्शी फरार है और जल्द उसे गिरफ्तार किया जाएगा. ड्रोन ऑपरेटर की सूझबूझ से आरोपी की पहचान आसान हुई है.

- Advertisement -

News of the Day