Thursday, April 30, 2026
Home Blog Page 327

ENTERTAIMENT : मां को यादकर रो पड़ीं सुजैन खान, एक्स वाइफ के दुख में साथ खड़े दिखे ऋतिक रोशन

0

फराह खान अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी मां को याद किया है. वीडियो में बड़े-बड़े सितारे जरीन खान को याद करते दिखे. वहीं सुजैन खान मां की प्रेयर मीट में फूट-फूटकर रोती दिखीं.

संजय खान की पत्नी और एक्ट्रेस जरीन खान के निधन उनके चाहने वालों के दिलों में खालीपन छोड़ गया है. जरीन 81 साल की थीं और उम्र से जुड़ी बीमारियों से जूझ रही थीं. एक्ट्रेस के निधन के बाद मुंबई में उनके लिए प्रेयर मीट रखी गई. प्रेयर मीट में परिवार और दोस्त उन्हें याद करते दिखे. इस दौरान सुजैन खान को फूट-फूटकर रोते देखे गया.

मशहूर अभिनेत्री जरीन खान ने 7 नवंबर को दुनिया को अलविदा कह दिया है. उनकी याद में परिवार ने एक श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की थी. ऋतिक रोशन, सैफ अली खान, जितेंद्र और राकेश रोशन समेत कई जाने-माने सितारे जरीन खान को आखिरी विदाई देने श्रद्धाजंलि सभा में पहुंचे. जरीन खान की बेटी फराह खान अली ने प्रेयर मीट का एक वीडियो शेयर किया है.

श्रद्धाजंलि सभा से सामने आया ये वीडियो भावुक कर देने वाला है. प्रेयर मीट में ऋतिक रोशन, संजय खान और जायद खान समेत सभी सितारे अपनी स्पीच एक्ट्रेस को याद करते दिखे. वहीं मां की प्रेयर मीट में सुजैन इमोशनल हो जाती हैं और उनकी आंखों से आंसू बहने लगते हैं.

ये पहला मौका है जब सुजैन को यूं रोते देखे गया. अब उनकी लाइफ में बहुत सारी मुश्किलें आईं, लेकिन वो हमेशा मुस्कुराती दिखीं. पर मां के जाने के बाद सुजैन अपने आंसुओं को रोक नहीं पाईं. सुजैन की आंखों में आंसू देखकर उनके चाहने वाले भी इमोशनल हो रहे हैं. फराह खान अली ने इंस्टाग्राम पर वीडियो शेयर करते हुए अपनी मां को याद किया. उन्होंने लिखा, दुनिया के लिए वो जरीन संजय खान थीं, लेकिन मेरे और मेरे भाई-बहनों के लिए सिर्फ हमारी मां. वो मेरी पूरी दुनिया थीं, जब तक मैंने ये नहीं देखा कि कितने लोग उन्हें अंतिम सम्मान देने आए.

फराह ने लोगों के प्यार के लिए शुक्रिया जताया और अपनी मां के दयालु व्यक्तित्व को सलाम किया. उन्होंने लिखा, उनके लिए सब बराबर थे और हर कोई उतना ही महत्वपूर्ण. उन्होंने हमें अपनी तरह बनाया, प्यार से और बिन किसी स्वार्थ के. आगे उन्होंने कहा कि भगवान का शुक्रिया कि जो उन्होंने हमें जरीन जैसी मां दी. हम उनकी विरासत को आगे बढ़ाएंगे.

NATIONAL : पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स का मार्च, सीनेट चुनाव की मांग पर विरोध-प्रदर्शन तेज

0

चंडीगढ़ स्थित पंजाब यूनिवर्सिटी में आज छात्रों के बड़े विरोध प्रदर्शन के चलते सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. ‘पंजाब यूनिवर्सिटी बचाओ मोर्चा’ के बैनर तले छात्र सीनेट चुनाव की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. निहंग जत्थे, पूर्व छात्र और युवा नेता इस मार्च में शामिल हुए हैं, जबकि केंद्र सरकार ने नोटिफिकेशन वापस ले लिया है.

पंजाब यूनिवर्सिटी में आज छात्रों द्वारा बुलाए गए बड़े विरोध प्रदर्शन के मद्देनज़र सभी प्रवेश द्वारों पर सुरक्षा व्यवस्था को कड़ा कर दिया गया है. यूनिवर्सिटी परिसर के भीतर और आसपास पुलिस की तैनाती बढ़ा दी गई है ताकि किसी भी स्थिति को नियंत्रित रखा जा सके.

NATIONAL : ‘Dad my strength’ जिस टैटू से पिता को होता था गर्व, आज उसी से हुई अमर की शिनाख्त, आतंकियों ने उजाड़ा हंसता-खेलता परिवार

0

दिल्ली लाल किले के पास जब धमाका हुआ, किसी ने सोचा भी नहीं था कि जिंदगी के इतने चेहरे एक पल में खामोश हो जाएंगे. उन्हीं चेहरों में से एक अमर कटारिया का भी चेहरा था. दवाओं का कारोबारी, पिता का गर्व, तीन साल के बेटे का हीरो और दोस्तों की महफिल की जान अमर अपने पीछे ऐसी खामोशी छोड़ गया है, जो जिंदगी भर बोलती रहेगी.

घूमने और बाइकिंग के शौकीन 34 साल के अमर कटारिया भी सोमवार शाम हुए धमाके का शिकार हो गए. चांदनी चौक के भागीरथ पैलेस में दवाओं के कारोबारी अमर का चार साल पहले विवाह हुआ और तीन साल पहले बेटा है, जिसे पता ही नहीं कि उसकी जिंदगी में क्या धमाका हो गया? दोस्तों के बीच महफिल की जान, हंसमुख और जिंदादिल! दोस्त याद करके फफक पड़ते हैं.

पिता जगदीश कटारिया ने भरी आंख, दिल और गले से बताया कि अस्पताल से तड़के फोन आया कि बाजुओं पर बने टैटू ‘मॉम माय फर्स्ट लव’ और ‘डैड माय स्ट्रेंथ’ और ‘कृति’ लिखा है. वो आपका क्या लगता है?

दरअसल, अमर को भी सोमवार रात पिता जगदीश कटारिया, मां, पत्नी और बेटे के साथ डिनर पर जाना था. पिता से बात हो गई कि रास्ते में उसे पिक कर लिया जाए. फिर सब साथ चलेंगे. लेकिन अमर पहले ही ऐसी यात्रा पर निकल गया, जहां से कोई लौट कर नहीं आता. घर वाले सुनी पथराई आंखों से इंतजार ही करते रह गए.

सारी रात बेटे को देखने के लिए अस्पतालों के चक्कर लगाते रहे. किसी ने घुसने तक नहीं दिया. आधी रात के बाद तक वीआईपी और आला पुलिस अधिकारी अस्पताल और मौका ए वारदात का दौरा करते रहे. तड़के चार बजे के बाद बेटे का शव देख पाए. पूरे बदन पर कोई ज़ख्म नहीं. बस गर्दन के पीछे गहरा जख्म था. जैसे किसी ने जिंदगी की डोर वहीं से काट दी हो.

अब मां, बाप बहन और चार साल पहले दुल्हन बनकर घर में आई बहू के आगे अंधेरा है. तीन साल के मासूम को भी क्या पता कि सबकी जिंदगी ऐसी अंधेरी सुरंग में घुस गई है, जहां रोशनी दूर-दूर तक नहीं दिखती.

NATIONAL : ‘राजा रघुवंशी को सोनम और राज ने हवस पूरी करने के लिए मारा’, शिलांग जाने से पहले बड़े भाई का दावा

0

इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी मुख्य गवाह के तौर पर गवाही देंगे. शिलांग रवाना होने से पहले विपिन ने दावा किया कि राजा की हत्या सोनम और राज कुशवाहा ने हवस के लिए की थी. उन्होंने कहा कि वह अपने भाई को न्याय दिलाने और सभी पाँचों आरोपियों को कठोर सज़ा दिलवाने के लिए अंत तक लड़ेंगे.

मध्य प्रदेश के इंदौर के ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी हत्याकांड में अब उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी की गवाही होने जा रही है. गवाही के लिए विपिन रविवार को शिलांग रवाना हो गए. रवाना होने से पहले उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बड़ा दावा किया कि राजा की हत्या सोनम और राज कुशवाहा ने हवस के लिए की थी.

NATIONAL : बॉयफ्रेंड ने वीडियो कॉल पर उतरवाया कपड़े, फिर करने लगा ब्लैकमेल…तंग युवती ने किया सुसाइड

0

वैशाली में एक युवती ने सुसाइड कर लिया. युवती के प्रेमी ने शादी से इनकार कर दिया था और उसे ब्लैकमेल भी कर रहा था. जिससे तंग आकर उसने खुद को आग लगा ली और उसकी मौत हो गई.

बिहार के वैशाली में प्रेमी के शादी से इनकार करने और ब्लैकमेल करने से तंग एक युवती ने खुद पर पेट्रोल छिड़क कर आग लगा ली. जिससे वह 90 प्रतिशत झुलस गई थी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. घटना बिदुपुर थाना क्षेत्र के कष्टहरिया गांव की है. मामले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी कौशल कुमार और उसके मौसा रंजित कुमार यादव को अरेस्ट कर लिया है. दोनों पटना के नेऊरा थाना क्षेत्र के मधोपुर गांव के रहने वाले हैं.

मौत से 4 घंटे पहले युवती का एक वीडियो भी सामने आया था. जिसमें वो अपने बॉयफ्रेंड के बारे में बता रही थी. वो कह रही थी कि पटना के रहने वाले कौशल ने मेरी फोटो-वीडियो वायरल कर दी है. वीडियो कॉलिंग पर उसने मुझसे मेरे कपड़े उतरवाए. इसी दौरान उसने वीडियो-फोटो बना लिया. इसके बाद वो मुझे ब्लैकमेल करने लगा था.

मृतका की मां ने बताया बेटी पिछले 2 साल से पटना के कौशल कुमार से प्रेम करती थी. कौशल ने शादी करने से इनकार कर दिया था. फिर एक महीने पहले मेरी बेटी का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. इससे परेशान होकर उसने आत्महत्या कर ली.मृतका की मां ने आगे बताया कि अश्लील वीडियो वायरल होने पर महिला थाने में शिकायत करने गई थी. लेकिन वहां से हमें गाली देकर भगा दिया गया. पुलिस ने कहा था ‘तुम खुद अपना वीडियो वायरल कर रही हो.’ उस समय पुलिस ने मेरी मदद की होती तो आज हमारी बेटी बच जाती.

पटना के माधोपुर गांव में प्रेमी कौशल कुमार और मृतका का ननिहाल है. वहीं दोनों की पहली मुलाकात हुई थी. दोस्ती होते ही दोनों ने नंबर एक्सचेंज कर लिया. धीरे-धीरे दोनों की नजदीकियां बढ़ी. इस दौरान दोनों की वीडियो कॉल पर खूब बातें होती थी.

वो बार-बार प्रेमिका को मिलने के लिए भी बुलाता था. लड़की ने एक दिन शादी की बात कही तो कौशल ने साफ इनकार कर दिया. इसके बाद दोनों में विवाद गहरा गया.बिदुपुर थानाध्यक्ष रवि प्रकाश ने बताया कि एक युवती द्वारा खुद से आग लगा लेने की सूचना मिली थी. इसके बाद अस्पताल पहुंचकर लड़की का बयान दर्ज किया था. बयान के मुताबिक FIR दर्ज की और आरोपी कौशल कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है. इसके अलावा कौशल का सहयोग करने वाले उसके मौसा रंजीत यादव को भी गिरफ्तार किया है. दोनों से पूछताछ की जा रही है. पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आगे के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.

NATIONAL : शख्स ने किया सुसाइड, आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 2 महिलाओं पर FIR

0

बेंगलुरु में एक व्यक्ति ने फ्लैट के बाथरूम में फांसी लगाकर जान दे दी. मृतक के भाई की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है और दो महिलाओं के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है.बेंगलुरु में दो महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में मामला दर्ज किया गया है. उनके पुरुष फ्लैटमेट को यहां उनके किराए के अपार्टमेंट में मृत पाया गया था. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

मृतक की पहचान केरल के तिरुवनंतपुरम निवासी विष्णु सीपी (39) के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि वह यहां चार साल से अधिक समय से एक मेडिकल ट्रांसक्रिप्शन फर्म में तकनीशियन के रूप में काम कर रहे थे. पुलिस ने बताया कि 7 नवंबर को यहां उनके ज्वाइंट आवास के बाथरूम में शव फांसी से लटका मिला. फिलहाल घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है.

पुलिस के अनुसार वह व्यक्ति अपनी दो महिला मित्रों के साथ फ्लैट साझा करता था और उसके छोटे भाई ने शिकायत में आरोप लगाया है कि उसके भाई का दोनों महिलाओं के साथ कुछ विवाद था. उनमें से एक उसके भाई के साथ संबंध में थी.

पुलिस ने बताया कि उसकी शिकायत के आधार पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत दोनों महिलाओं के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने कहा कि वे लगाए गए आरोपों की जांच कर रहे हैं.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

GUJARAT : राजकोट में वंदे भारत एक्सप्रेस को रोकने की कोशिश, पटरी पर बैठे लोग

0

गुजरात के राजकोट में फ्लाई ओवर ब्रिज के निर्माण के कारण एक रेलवे फाटक को बंद कर दिया गया. फाटक बंद होने की वजह से लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. जिससे तंग होकर स्थानीय लोग रेलवे ट्रैक पर बैठ गए और वंदे भारत ट्रेन रोकने की कोशिश की.

राजकोट जिले के जेतपुर शहर में धोराजी रोड पर फ्लाईओवर ब्रिज बनने के कारण रेलवे फाटक बंद कर दिए जाने से नाराज़ स्थानीय लोगों ने वंदे भारत ट्रेन को रोकने का प्रयास किया. रेलवे फाटक बंद किए जाने के मुद्दे पर स्थानीयों का गुस्सा चरम पर पहुंच गया था. गुस्साए लोगों ने सोमवार शाम 4 बजे के आसपास सोमनाथ से अहमदाबाद जा रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को रोकने की कोशिश की, जिससे प्रशासन में हड़कंप मच गया. वहीं स्थानीयों ने बंद रेलवे फाटक को फिर से खोलने की मांग की.

जेतपुर के धोराजी रोड पर हाल ही में 53 करोड़ रुपये की लागत से फ्लाईओवर ब्रिज बनाया गया है. इसके चलते वर्षों पुराना रेलवे फाटक बंद कर दिया गया है. हालांकि इस फाटक के बंद होने से जलाराम नगर–1, 2, 3 और नीलकंठ क्षेत्र सहित आसपास के लगभग 7 इलाकों के निवासियों की परेशानी बढ़ गई है. क्योंकि यह फाटक सीधे आवासीय क्षेत्र को जोड़ता था. लेकिन अब इसके बंद हो जाने से स्थानीय लोगों को अपने घर पहुंचने के लिए लंबा चक्कर लगाकर जाना पड़ रहा है, जिससे समय और ईंधन दोनों की बर्बादी हो रही है.

इसी कारण लोगों में भारी नाराजगी देखी गई और रेलवे फाटक को फिर से खोलने की मांग को लेकर स्थानीय निवासियों का आक्रोश फूट पड़ा. बड़ी संख्या में लोग रेलवे ट्रैक पर उतर आए और वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन के गुजरते समय उसे रोकने की कोशिश की. साथ ही लोग ट्रैक पर बैठ गए, जिससे मामला गंभीर बन गया.

घटना की गंभीरता को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने तुरंत वंदे भारत ट्रेन को जेतलसर जंक्शन पर रोक दिया. दूसरी ओर, विरोध की सूचना मिलते ही रेलवे RPF, उद्योगनगर पुलिस, सिटी पुलिस और तालुका पुलिस का बड़ा दल मौके पर पहुंचा. अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शन कर रहे स्थानीय लोगों को समझाने की कोशिश की और स्थिति को शांत कराया. पुलिस ने ट्रैक पर बैठे सभी लोगों को हटाया और ट्रैक पूरी तरह से क्लियर होने के बाद जेतलसर में रुकी वंदे भारत ट्रेन को रवाना किया गया.

इस घटना के कारण कुछ समय के लिए ट्रेन संचालन प्रभावित हुआ. लेकिन फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. स्थानीय लोगों की मांग है कि आवागमन के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए या फिर रेलवे फाटक को पुनः शुरू किया जाए ताकि लोगों को परेशानी न हो. फिलहाल पुलिस ने मामला शांत करा दिया है, लेकिन स्थानीय निवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी समस्या का स्थायी समाधान नहीं हुआ तो भविष्य में फिर से आंदोलन किया जाएगा।

NATIONAL : डॉक्टर साजिद का दो दिन पहले ही हुआ था निकाह, उमर की हो चुकी सगाई

0

दिल्ली लाल किले के पास हुए धमाके में डॉ. साजिद अहमद माला को हिरासत में लिया गया है. उसकी शादी दो दिन पहले ही हुई थी। पुलवामा के डॉ. उमर का भी नाम जांच में सामने आया, जिनकी सगाई हो चुकी है. पुलिस ने दिल्ली, फरीदाबाद और श्रीनगर से जुड़े नेटवर्क का खुलासा किया, जिसमें डॉक्टरों से लेकर विस्फोटक और असॉल्ट राइफल जब्त हुई.

दिल्ली के लाल किले के पास हुए धमाके की जांच हर घंटे नए खुलासे कर रही है. पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने इस सिलसिले में कई लोगों को हिरासत में लिया है, जिनमें एक नाम सबसे ज्यादा सुर्खियों में है डॉ. साजिद अहमद माला. जम्मू के रहने वाले साजिद को हाल ही में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है.

साजिद पर आरोप है कि वह उस मॉड्यूल से जुड़ा हुआ था, जिसकी कड़ी दिल्ली ब्लास्ट से जुड़ती दिखाई दे रही है. लेकिन इस गिरफ्तारी ने जितनी हलचल सुरक्षा एजेंसियों में मचाई है, उतनी ही हैरानी उसके परिवार और परिचितों में भी है. क्योंकि, डॉ. साजिद की दो दिन पहले ही शादी हुई थी.बत्रा मेडिकल कॉलेज, जम्मू से एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी करने के बाद डॉ. साजिद ने हाल ही में फरीदाबाद की अल-फला यूनिवर्सिटी में सीनियर रेजिडेंट के तौर पर काम शुरू किया था. सब कुछ सामान्य चल रहा था नई नौकरी, नई जिम्मेदारियाँ और दो दिन पहले हुई शादी की खुशियाँ. परिवार के मुताबिक, शादी के बाद साजिद के परिवार वाले घर के दरवाज़े पर तैनात पुलिस वालों के साये में है. रिश्तेदार हैरान हैं, पड़ोसी सन्न और मां के चेहरे पर सिर्फ एक सवाल है, क्या पढ़ाई-लिखाई का यही नतीजा था?

उधर, इस जांच में एक और नाम तेजी से उभरा है जो डॉ. उमर उन नबी का है, वह पुलवामा के रहने वाले हैं. माना जा रहा है कि उनका भी इस नेटवर्क से कुछ न कुछ संबंध रहा है. उमर के घर में मातम और तनाव दोनों है. उनकी भाभी मुज़म्मिला ने मीडिया से बात करते हुए कहा, उन्होंने (सुरक्षा बलों ने) मेरे पति, देवर और सास को ले गए. उनसे उमर के बारे में पूछा गया. हमने बताया कि वो दिल्ली में है. हमने उससे आखिरी बार पिछले शुक्रवार को बात की थी. वो बच्चों से बहुत जुड़ा हुआ था, क्रिकेट खेलना पसंद करता था. हमें नहीं लगता कि वो ऐसा कर सकता है. मुज़म्मिला का कहना है कि उमर की सगाई हो चुकी थी, लेकिन शादी अभी बाकी थी. वह पिछले दो महीनों से घर नहीं आया था और पढ़ाई में व्यस्त था.

जम्मू-कश्मीर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, पूरे नेटवर्क का लिंक दिल्ली, फरीदाबाद और श्रीनगर तक फैला हुआ है. इस गिरोह में शिक्षित युवा शामिल हैं, जिनका इस्तेमाल लॉजिस्टिक और सप्लाई चेन संभालने के लिए किया जा रहा था. फरीदाबाद स्थित अल-फला यूनिवर्सिटी के एक हिस्से से भी पुलिस को कुछ अहम सुराग मिले हैं. जांच एजेंसियों ने यहां से रासायनिक पदार्थों, टाइमर और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के कुछ हिस्से जब्त किए हैं. फिलहाल ये जांच का विषय है कि इन चीजों का इस्तेमाल किसी मेडिकल प्रोजेक्ट के लिए हुआ था या किसी और मकसद से.

धमाके से पहले के घटनाक्रम में सबसे पहले अनंतनाग में जम्मू-कश्मीर पुलिस ने डॉ. आदिल अहमद राठर को गिरफ्तार किया.वह अनंतनाग मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर था और उसके लॉकर से पुलिस को AK-47 राइफल मिली था. राठर का संबंध जैश-ए-मोहम्मद और अंसार गजवात-उल-हिंद से पाया गया.

दूसरी गिरफ्तारी 7 नवंबर को हरियाणा के फरीदाबाद से हुई . यहां अल-फलाह यूनिवर्सिटी में ही कार्यरत लखनऊ की एक महिला डॉक्टर शाहीन शाहिद की कार से ‘कैरोम कॉक’ नाम की असॉल्ट राइफल मिली. पुलिस अभी यह पता लगाने में जुटी है कि उसका इस पूरी नेटवर्क में क्या रोल था. फिलहाल उसकी पहचान और तस्वीर सार्वजनिक नहीं की गई है.

7 नवंबर को ही गुजरात एटीएस ने अहमद मोहियुद्दीन सैयद नाम के डॉक्टर को पकड़ा. यह डॉक्टर हैदराबाद का रहने वाला है और चीन से पढ़ाई कर चुका है. जांच में पता चला कि वह ‘रिसिन’ नाम के बेहद जहरीले ज़हर की तैयारी कर रहा था, जो अरंडी के बीजों से बनता है. उसने दिल्ली के आज़ादपुर मंडी, अहमदाबाद के नरोडा फ्रूट मार्केट और लखनऊ के आरएसएस कार्यालय जैसी भीड़भाड़ वाली जगहों की कई महीनों तक रेकी की थी.

इसी ऑपरेशन में 10 नवंबर को चौथी अहम गिरफ्तारी भी फरीदाबाद से ही हुई. यहां डॉ. मुझमिल शकील नाम का कश्मीर का डॉक्टर पकड़ा गया. वह भी अल-फलाह यूनिवर्सिटी में पढ़ाता था. उसके पास से 360 किलो अमोनियम नाइट्रेट मिला, जो बम बनाने में इस्तेमाल होता है. फिर मुझमिल के ही दूसरे ठिकाने से 2563 किलो विस्फोटक बरामद किया गया. फरीदाबाद पुलिस ने बताया कि शकील कासंबंध जैश जैसे प्रतिबंधित संगठनों से है और वह भी पहले श्रीनगर में आतंकी पोस्टर लगाने में शामिल रहा था. उसकी पहचान अनंतनाग में पकड़े गए अदील अहमद राठर से मिली जानकारी के बाद हुई.

MP : नाम की ‘गलती’ से 1 साल जेल में रहा किसान का बेटा… कर्ज में डूबा परिवार, MP हाई कोर्ट ने कलेक्टर पर लगाया ₹2 लाख का जुर्माना

0

MP में प्रशासनिक लापरवाही के चलते एक किसान का बेटा NSA के तहत फंस गया. उसे बचाने के लिए किसान कर्ज और कानूनी लड़ाई में फंस गया, जबकि उसकी गर्भवती बहू इस कठिन समय में गंभीर मानसिक कष्ट झेल रही है.

मध्य प्रदेश के शहडोल में प्रशासनिक लापरवाही का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. एक किसान के बेटे को राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) के तहत एक साल से ज्यादा समय तक जेल में रहना पड़ा, क्योंकि शहडोल कलेक्टर ने गलती से दूसरे आरोपी नीरज कांत द्विवेदी के बजाय सुशांत बैस का नाम आदेश में डाल दिया था. पिता ने बेटे को बचाने के लिए 2 लाख रुपए का कर्ज लिया, जबकि सुशांत की पत्नी ने पति की हिरासत के दौरान ही एक बेटी को जन्म दिया और उसे गंभीर मानसिक पीड़ा झेलनी पड़ी

मध्य प्रदेश हाई कोर्ट ने इसे गंभीर प्रशासनिक चूक मानते हुए कलेक्टर केदार सिंह पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. कोर्ट ने आदेश दिया कि कलेक्टर को यह राशि अपनी जेब से भरनी होगी. बैस ने एक साल और पांच दिन जेल में बिताए. हालांकि, एक पूर्व वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मानवाधिकार कार्यकर्ता ने कहा कि यह परिवार द्वारा झेली गई पीड़ा की भरपाई नहीं करता.

इस साल सितंबर में रिहा हुए सुशांत शहडोल जिले के अपने गांव समन लौट आए हैं. उन्होंने न्यूज एजेंसी पीटीआई को अपने परिवार के सामने आए आघात के बारे में बताया, जिसमें उन्हें बचाने की लड़ाई में उनके पिता पर लिया गया 2 लाख रुपए का कर्ज भी शामिल है.

किसान ने कहा, “बहुत सारी समस्याएं थीं. मेरे पास केस लड़ने के लिए पैसे नहीं थे. इसलिए मुझे एक साल जेल में रहना पड़ा. मेरे पिता ने किसी तरह पैसों का इंतजाम किया. हमने इधर-उधर से उधार लिया और कुछ रिश्तेदारों ने भी मदद की.”पिता के पास तीन एकड़ जमीन है और परिवार खेती-बाड़ी करके गुजारा करता है. ग्रेजुएट सुशांत ने कहा कि गलत तरीके से हिरासत में लिए जाने से उनकी नौकरी की संभावनाएं खत्म हो गईं. “अब मुझे नौकरी कौन देगा? इसलिए मैं खेती-बाड़ी में अपने पिता की मदद करता हूं.”

पिछले साल फरवरी में उनकी शादी हुई थी और सितंबर में उन्हें जेल हुई थी. उस समय गर्भवती उनकी पत्नी ने इस साल मार्च में जेल में रहते हुए ही एक बेटी को जन्म दिया. उन्होंने कहा, “मेरे पूरे परिवार को समस्याओं का सामना करना पड़ा और मेरी पत्नी को भी मानसिक पीड़ा हुई. सामाजिक समस्याएं भी थीं क्योंकि मेरे खिलाफ की गई कार्रवाई राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी थी.”

मध्य प्रदेश के पूर्व डीजीपी एससी त्रिपाठी ने इसे पूरी तरह से प्रशासनिक लापरवाही का मामला बताया. उन्होंने आगे कोई टिप्पणी किए बिना बताया कि अदालत ने अब कलेक्टर पर 2 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है. लेकिन उन्होंने आगे कहा कि इससे परिवार को हुए नुकसान की भरपाई नहीं होगी.

मध्य प्रदेश मानवाधिकार आयोग के एक पूर्व सदस्य ने भी कहा कि पीड़ित ने अपनी जिंदगी का एक साल से ज्यादा खो दिया है और 2 लाख रुपए से इसकी भरपाई नहीं हो सकती. उन्होंने नाम न छापने की शर्त पर कहा कि पीड़ित परिवार को राष्ट्रीय या राज्य मानवाधिकार आयोग में अपील करके मुआवजा मांगना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि आयोग राज्य सरकार को भी जवाबदेह ठहरा सकता है.

सुशांत के पिता हीरामणि बैस ने अपनी याचिका में दावा किया था कि शहडोल एसपी ने 6 सितंबर 2024 को कलेक्टर को एक रिपोर्ट भेजकर एनएसए के तहत कार्रवाई का अनुरोध किया था और कलेक्टर ने पिछले साल 9 सितंबर को बिना किसी स्वतंत्र गवाह का बयान दर्ज किए एनएसए का आदेश पारित कर दिया.

उन्होंने याचिका में यह भी कहा कि जिस आपराधिक मामले में उनके बेटे पर एनएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था, उसका निपटारा लोक अदालत के जरिए पहले ही हो चुका है. याचिका में आरोप लगाया गया है कि एसपी ने नीरज कांत द्विवेदी नाम के एक व्यक्ति के खिलाफ एनएसए की सिफारिश की थी. हालांकि, कलेक्टर सिंह ने सुशांत के खिलाफ एनएसए का आदेश दे दिया, जिसके कारण उन्हें एक साल जेल में बिताना पड़ा.

सुनवाई के दौरान कलेक्टर केदार सिंह ने स्वीकार किया कि एनएसए आदेश में द्विवेदी की जगह गलती से सुशांत बैस का नाम आ गया था. उनके वकील ने तर्क दिया कि नीरज और सुशांत के मामलों की सुनवाई एक साथ हुई थी और इसी वजह से यह तथ्यात्मक त्रुटि हुई.

अपर मुख्य सचिव (गृह) द्वारा दायर एक हलफनामे में कहा गया है कि एनएसए आदेश राज्य सरकार को अनुमोदन के लिए भेजा गया था, लेकिन टाइपिंग की गलती के कारण आदेश में नीरज कांत द्विवेदी की जगह सुशांत का नाम आ गया. हलफनामे में कहा गया है कि क्लर्क को नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है.

हाईकोर्ट ने अपने हालिया आदेश में कलेक्टर सिंह को अवमानना नोटिस जारी किया और कहा कि उन्हें जुर्माना अपनी जेब से भरना होगा. अदालत ने यह राशि याचिकाकर्ता के बेटे के खाते में जमा करने का आदेश दिया. इस मामले में कलेक्टर को इस महीने के अंत में होने वाली अगली सुनवाई में मौजूद रहने का भी निर्देश दिया.

ENTERTAINMENT : जब एक फ्रेम में कैद हुई थीं धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां प्रकाश-हेमा, चर्चा में रही तस्वीर

धर्मेंद्र ने दो शादियों के बावजूद उन्होंने दोनों पत्नियों- प्रकाश कौर और हेमा मालिनी के साथ रिश्तों की मर्यादा बनाए रखी. अब उनके निधन की खबरों के बीच वायरल हो रही है वो दुर्लभ तस्वीर, जिसमें पहली बार दोनों पत्नियां एक ही फ्रेम में नजर आईं. ये तस्वीर धर्मेंद्र के निजी जीवन की सबसे भावनात्मक झलक मानी जाती है.

धर्मेंद्र की जिंदगी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं रही है. उन्होंने दो शादियां की, दोनों ही पत्नियों के साथ उन्होंने खुशहाल जिंदगी बिताई. पहली शादी उनकी प्रकाश कौर से हुई थी, वहीं दूसरी बार उन्होंने हेमा मालिनी से लव मैरिज की. अब उनके निधन की खबरों के बीच एक तस्वीर वायरल हो रही है, जो कि बेहद आइकॉनिक है.

हालांकि धर्मेंद्र की सबसे इंटरेस्टिंग बात ये रही कि उन्होंने दूसरी शादी करने के लिए कभी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया. वहीं हेमा ने भी कभी उनकी पहली शादीशुदा जिंदगी में दखल नहीं दिया. दोनों पत्नियां कभी एक-दूसरे से पर्सनली नहीं मिलीं.

बावजूद इसके एक फोटो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जहां प्रकाश कौर और हेमा मालिनी साथ नजर आ रही हैं. ये इकलौती ऐसी तस्वीर हैं जहां दोनों एकसाथ एक पार्टी में मौजूद थीं. इस तस्वीर को बॉलीवुड की सबसे दुर्लभ तस्वीरों में शुमार किया जाता है. क्योंकि यहां धर्मेंद्र के साथ प्रकाश और हेमा दोनों हैं. एक पार्टी में ली गई इस फोटो को प्रकाश-हेमा की इकलौती मुलाकात या सोशल अपीयरेंस भी कहा जाता है.

हेमा ने एक बार जिक्र किया था कि वो प्रकाश से शादी से पहले सिर्फ एक बार एक पब्लिक इवेंट में मिली थीं. लेकिन शादी के बाद कभी मुलाकात नहीं हुई. माना जा सकता है कि ये तस्वीर तभी की हो.हेमा मालिनी ये भी बता चुकी हैं कि उनका बंगला जुहू में भले ही प्रकाश और धर्मेंद्र के बंगले के पास था, लेकिन उन्होंने कभी उनके घर की दहलीज को पार नहीं किया. इसकी वजह सिर्फ ये थी कि वो नहीं चाहती थीं कि कोई भी किसी की जिंदगी में दखल दे. वो उस रिश्ते की इज्जत और मर्यादा को बरकरार रखना चाहती थीं.

धर्मेंद्र ने हेमा से शादी करने के लिए धर्म परिवर्तन कराया था, वो पहले से ही 4 बच्चों के पिता थे. एक्टर पहली पत्नी का साथ नहीं छोड़ना चाहते थे. धर्मेंद्र 19 साल के थे जब साल 1954 में उनकी प्रकाश कौर से शादी हुई थी, उन्हें पहली पत्नी से- अजीता, विजेता, सनी और बॉबी देओल हैं. वहीं हेमा से उन्होंने 45 की उम्र में शादी की, जिनसे उन्हें- ईशा और आहना देओल- दो बेटियां हैं.

धर्मेंद्र की पहली पत्नी प्रकाश ने भी एक बार स्टारडस्ट से हेमा संग पति के रिश्ते के बारे में बात की थी. प्रकाश ने कहा था कि- वो मेरे जीवन के पहले प्यार और आखिरी इंसान हैं. वो मेरे बच्चों के पिता हैं. मैं उनसे बहुत प्यार करती हूं और उनका बहुत सम्मान करती हूं. जो हो गया सो हो गया.

उन्होंने आगे कहा था, ‘मुझे नहीं पता कि इसके लिए मुझे उसे दोष देना चाहिए या अपनी किस्मत को लेकिन एक बात तो तय है, वो मुझसे चाहे कितना भी दूर क्यों न हो, चाहे कुछ भी हो जाए, लेकिन अगर मुझे उनकी जरूरत पड़ी तो मुझे यकीन है कि वो मेरे साथ होंगे. मैंने उन पर अपना भरोसा नहीं खोया है. आखिरकार, वो मेरे बच्चों का पिता हैं.’

- Advertisement -

News of the Day