Thursday, April 30, 2026
Home Blog Page 330

NATIONAL : प्री-वेडिंग शूट और समंदर का उफान… लहरों में समा गई दुल्हन की सहेली, गुजरात में दर्दनाक हादसा

0

वो अपनी सहेली की शादी की खुशियां बांटने गई थी… लेकिन कुछ ही पलों में समंदर की लहरों में बह गई. गुजरात के गिर सोमनाथ के वेरावल में शादी से पहले का एक प्री-वेडिंग फोटोशूट दर्दनाक हादसे में बदल गया. 23 साल की ज्योतिबेन परमार समुद्र की लहरों में बह गई. कैमरे के सामने मुस्कान बिखेरने पहुंचे लोग मातम में डूब गए. कुछ ही मिनटों में चीख-पुकार मच गई.

गुजरात के गिर सोमनाथ जिले के वेरावल में दर्दनाक घटना सामने आई है. शादी से पहले का खूबसूरत सपना प्री-वेडिंग फोटोशूट के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. तूफानी अरब सागर की लहरों में एक युवती बह गई, इस दौरान बाकी चार लोगों को किसी तरह बचा लिया गया.

जो अपने सुंदर नजारों और फोटोशूट के लिए मशहूर है. यहां एक कपल शादी से पहले फोटोशूट करने पहुंचा था. दुल्हन के साथ उसकी एक सहेली 23 साल की ज्योतिबेन हरसुख भाई परमार भी आई थी. कपल और तीन अन्य लोग समुद्र किनारे सेल्फी ले रहे थे, तभी अचानक तेज और ऊंची लहरें उठीं और पांचों को अपनी चपेट में ले लिया.

समंदर के उफान के बीच दूल्हा-दुल्हन समेत चार लोगों ने हाथों की जंजीर बनाकर किसी तरह खुद को बाहर निकाल लिया, लेकिन ज्योति लहरों की रफ्तार में बह गई. देखते ही देखते वह समंदर में ओझल हो गई और चीख-पुकार मच गई.

घटना के बाद एनडीआरएफ, मरीन पुलिस, वेरावल फायर डिपार्टमेंट और स्थानीय मछुआरों की टीम ने तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया. खोज अभियान लगातार जारी है, लेकिन 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बावजूद ज्योति का कोई पता नहीं चल सका है.

फायर डिपार्टमेंट के लीडिंग फायरमैन मयंक डाभी ने बताया कि समंदर में तेज हवाओं और ऊंची लहरों के चलते सर्च ऑपरेशन में दिक्कत आ रही है. टीम लगातार नाव और ड्रोन की मदद से खोज कर रही है, लेकिन अब तक युवती का पता नहीं लग सका. ज्योति मूल रूप से मांगरोल की रहने वाली थी, लेकिन कुछ समय से वेरावल के नवापारा गांव में रह रही थी. बताया जा रहा है कि वह अपनी सहेली की शादी की तैयारियों में मदद करने आई थी और उसी के साथ प्री-वेडिंग शूट पर गई थी.

स्थानीय लोगों का कहना है कि इस बीच पर हाल में लहरों की ऊंचाई और रफ्तार खतरनाक स्तर पर है. बावजूद इसके कई कपल्स और फोटोग्राफर बिना अनुमति फोटोशूट के लिए यहां पहुंच जाते हैं. फिलहाल रेस्क्यू टीम की कोशिश जारी है और प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि समुद्र के किनारे सेल्फी या शूट के दौरान सुरक्षा नियमों का पालन करें.

JAIPUR : रात में अजीब से आवाजें सुन डर गए लोग… CCTV चेक किए तो घूमता दिखा तेंदुआ

0

जयपुर का एक वीडियो सामने आया है. जिसमें एक तेंदुए को कॉलोनी में रात में घूमते हुए देखा जा सकता है. इस वीडियो को देखने के बाद कॉलोनी के लोगों में दहशत फैल गई.

राजस्थान के जयपुर के रिहायशी इलाकों में तेंदुए का मूवमेंट लगातार बढ़ता जा रहा है. ताजा मामला दुर्गापुरा स्थित लाल बहादुर कॉलोनी का है. जहां बीती रात करीब 1.20 बजे एक तेंदुआ घूमता नजर आया. रात के सन्नाटे में जंगल का यह ‘मेहमान’ गलियों में टहलता दिखा तो स्थानीय लोगों में हड़कंप मच गया. कॉलोनी के कुछ लोगों ने देर रात घरों के बाहर अजीब सी आवाजें सुनीं तो सीसीटीवी कैमरे चेक किए. इस दौरान उन्हें एक बड़ा तेंदुआ कॉलोनी की गलियों में आराम से घूमता नजर आया.

फुटेज सामने आते ही कॉलोनी में दहशत फैल गई और लोगों ने तुरंत वन विभाग को सूचना दी. सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पूरी रात इलाके में सर्च ऑपरेशन चलाया गया. हालांकि सुबह तक तेंदुए का कोई सुराग नहीं मिल पाया. विभाग की टीम ने एहतियातन लोगों को घरों से बाहर न निकलने और पालतू जानवरों को सुरक्षित रखने की अपील की है.

वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक लेपर्ड की मूवमेंट का एरिया गोपालपुर ओवरब्रिज से जुड़ी फैक्ट्रियों तक फैला हुआ है. इसी रेंज में पहले भी तेंदुए की गतिविधियां दर्ज हो चुकी हैं. इस बार भी गोपालपुर ओवरब्रिज के पास एक फैक्ट्री परिसर में पिंजरा लगाया गया है. कुछ महीने पहले भी इसी इलाके में एक तेंदुआ पकड़ा गया था, जिसे बाद में सुरक्षित फॉरेस्ट एरिया में छोड़ा गया था. अब उसी क्षेत्र में फिर से मूवमेंट दिखने से वन विभाग की चिंता बढ़ गई है.

ENTERTAINMENT : टीवी पर आते ही ब्लॉकबस्टर हुई ‘हॉउसफुल 5’, 4.6 करोड़+ व्यूज से बनाया नया रिकॉर्ड

0

‘हाउसफुल 5’ का टेलीविजन प्रीमियर हो गया है. थिएटर्स के बाद अब ये फिल्म टीवी पर भी अपना जलवा दिखा रही है. जबरदस्त व्यूवरशिप से इसने नया रिकार्ड बना लिया है.

हाउसफुल की फ्रेंचाइजी हमेशा से ही दर्शकों की फेवरेट रही है. इस फ्रेंचाइजी की पांचवीं फिल्म ने भी बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार कलेक्शन किया है. लेकिन अब इस फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर हो गया है और इसने टीवी स्क्रीन्स पर भी फैंस को इंप्रेस कर दिया. प्रीमियर के बाद इसके व्यूज ने फिल्म को इस साल का सबसे बड़ा प्रीमियर बना दिया है.

6 जून को अक्षय कुमार की मल्टीस्टारर फिल्म ‘हाउसफुल 5’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई. बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई करने के बाद इसने 11 अक्टूबर को स्टार गोल्ड से अपनी एंट्री टीवी स्क्रीन्स पर दर्ज की.

वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर पर भी ‘हाउसफुल 5’ ने नया रिकार्ड अपने नाम कर किया. कोईमोई के मुताबिक भारत के 1.91 करोड़ घरों में ‘हाउसफुल 5’ को 4.65 करोड़ लोगों ने देखा.

इसका मतलब 4.65 करोड़ व्यूज के साथ ‘हाउसफुल 5’ इस साल की सबसे बड़ी टीवी प्रीमियर बन गई है. फिल्म की इनोवेटिव डुअल क्लाइमेक्स फॉर्मेट से इसे दर्शकों के बीच और भी पॉपुलर बना दिया और यूनिक स्टोरी लाइन के वजह से दर्शक भी फिल्म के अंत तक बने रहें.

वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर की अपार सफलता के बाद अक्षय कुमार ने भी अपनी फीलिंग्स शेयर की है. उन्होंने कहा कि, ‘हाउसफुल फ्रेंचाइजी हमेशा ही नॉनस्टॉप एंटरटेनमेंट और लाफ्टर के बारे में ही रही है. टीवी पर भी ऐसा प्यार देख कर दिल भर आया है. 4.65 करोड़ तक पहुंच पाना वाकई एक माइलस्टोन है.’ऑडियंस का ऐसा प्यार पाकर अक्षय कुमार ने उनका शुक्रिया अदा किया. अभिनेता का मानना है एक अच्छी और एंटरटेनिंग फिल्म हमेशा ही ऑडियंस के दिल तक अपना रास्ता बना ही लेती है.

साजिद नाडियाडवाला के नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के बैनर तले इस फिल्म को बनाया गया है. ‘हाउसफुल 5’ में अक्षय कुमार, रितेश देशमुख और अभिषेक बच्चन के साथ सोनम बाजवा, सौंदर्या शर्मा, जैकलिन फर्नांडीज और नरगिस फाखरी को लीड रोल्स में देखा गया था.इसके साथ ही चित्रांगदा सिंह ,नाना पाटेकर,संजय दत्त और फरदीन खान जैसे स्टार्स ने भी अपनी अहम भूमिका निभाई. वहीं बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर गौर करें तो सैक्निल्क के मुताबिक ‘हाउसफुल 5’ ने अपने खाते में 183.3 करोड़ रुपए जमा किए हैं.

UP : मेरठ में एक और ‘मुस्कान’, अब काजल ने पति को दिया नशा, फिर प्रेमी के साथ मिलकर उतारा मौत के घाट

0

मेरठ में साहिल हत्याकांड के बाद एक और पति को मौत के घाट उतारा गया है. मुस्कान रस्तोगी की तर्ज पर काजल ने प्रेमी के साथ मिलकर अनिल को मौत की नींद सुला दिया है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ से एक बार फिर दिल-दहला देने वाली वारदात का खुलासा हुआ है. शहर में मुस्कान रस्तोगी जैसी एक और घटना सामने आई है. एक बार फिर ऐसी ही घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. बता दें, काजल नाम की महिला ने अपने प्रेमी आकाश के साथ मिलकर पति अनिल की हत्या करवा दी. प्रेमी और पत्नी ने युवक को खाने में नशा मिलाकर खिलाया, उसके बाद गंग नहर में उसका शव धकेल दिया. घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है.

इस वारदात पर एक बार फिर सवाल उठता है कि मेरठ में आखिर कितनी मुस्कान है. दरअसल, मेरठ में एक के बाद एक ऐसी तमाम वारदातें सामने आ रही है, जिसमें अपने प्यार में रुकावट बने पति को प्रेमी के साथ मिलकर मौत के घाट उतारा जा रहा है.

बता दें, अभी कुछ दिनों पहले ही मुस्कान रस्तोगी का मामला सामने आया था जिसमें उसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ राजपूत को मारकर नीले ड्रम में दफना दिया था लेकिन पुलिस के खुलासे के बाद मुस्कान और साहिल जेल की सलाखों के पीछे है

रोहटा थाना क्षेत्र का रहने वाला अनिल दो हफ्ते से रहस्यमयी हालात में लापता था. जब पुलिस ने जांच के धागे सुलझाने शुरू किए, तो सामने आया ऐसा सच जिसने सबको सन्न कर दिया. अनिल की पत्नी काजल और उसके प्रेमी आकाश ने मिलकर मौत का ऐसा खेल रचा जिसने सबको सन्न कर दिया.

इस खेल में दांव पर था एक इंसान का भरोसा, एक पति का प्यार और एक पत्नी की हैवानियत. 25 अक्टूबर की रात काजल ने मुस्कुराते हुए अनिल को खाना परोसा, लेकिन उस खाने में नशे की गोलियां मिला दी. अनिल बेहोश होकर गिर पड़ा. आधी रात के सन्नाटे में काजल का प्रेमी आकाश अपने दोस्त बादल के साथ घर आया.

तीनों ने मिलकर बेहोश अनिल को बाइक पर बांधा और गंग नहर की तरफ रवाना हो गए. वहां पहुंचकर उन्होंने काजल के दुपट्टे से अनिल का गला घोंट दिया और उसकी लाश को गंग नहर की गहराइयों में धकेल दिया. इस साजिश का पर्दाफाश तब हुआ जब शक के आधार पर काजल व आकाश से पूछताछ की गई. पूछताछ में जब सच्चाई सामने आई, तो पुलिसकर्मियों तक के रोंगटे खड़े हो गए.

एसपी देहात अभिजीत सिंह ने इस पूरे हत्या कांड का खुलासा किया. फिलहाल तीनों आरोपी गिरफ्तार हैं, जबकि पुलिस टीमें अब भी गंग नहर की लहरों में अनिल की लाश की तलाश कर रही हैं. पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम कार्रवाई की जा रही है.

BUSINESS : सिर्फ एक डील और करोड़ों रुपए हो गए स्वाहा! जानें क्यों गिरे भारती एयरटेल के शेयर

0

शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली. वहीं, इस गिरावट के बीच भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर भी 4.46 प्रतिशत लुढ़क गए.

भारतीय शेयर मार्केट में सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार को गिरावट देखने को मिली. वहीं, इस गिरावट के बीच भारत की जानी-मानी टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल के शेयर भी 4.46 प्रतिशत लुढ़क गए. शेयरों में आई गिरावट की मुख्य वजह सिंगापुर टेलीकम्युनिकेशंस की कंपनी में हिस्सेदारी का बेचना रहा.

सिंगटेल ने भारती एयरटेल में अपनी 0.8 प्रतिशत हिस्सेदारी बेच दी. इस डील के लिए सिंगटेल को 1.16 अरब अमेरिकी डॉलर प्राप्त हुए. कंपनी की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. मिली जानकारी के अनुसार, सिंगटेल ने यह कदम री-स्ट्रक्चरिंग की योजना को ध्यान में रखते हुए लिया है.

सिंगटेल साल 2000 से भारती एयरटेल में निवेशक है. अगर हम डेटा की बात करें तो, अब सिंगटेल की भारती एयरटेल में हिस्सेदारी 27.5 प्रतिशत रह गई है. वहीं, यह आंकड़ा 2022 में 31.4 फीसदी था. हालांकि, पिछले कुछ सालों में भारती एयरटेल के शेयरों की कीमतों में जबरदस्त उछाल देखने को मिली है. जिसके कारण सिंगटेल को इस डील से अच्छा मुनाफा कमाने का अवसर मिला है.

शुक्रवार, 7 नवंबर को इस डील के बाद से कंपनी के शेयरों में गिरावट देखने को मिली. बीएसई पर कंपनी के शेयर 2001.10 पर लाल निशान लेते हुए बंद हुए. हालांकि, कंपनी ने 2,048.60 रुपए पर दिन की शुरुआत की थी. कारोबारी दिन की समाप्ति पर कंपनी के शेयर 4.46 प्रतिशत टूट गए. जो पिछले बंद से 93 रुपए की गिरावट को दिखाता है. कंपनी के शेयर 2,135.75 रुपए के अपने 52 सप्ताह के ऑल टाइम हाई पर पहुंची थी.

भारती एयरटेल की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, कंपनी को इस तिमाही में मुनाफा हुआ है. इस तिमाही में कंपनी का मुनाफा 89 प्रतिशत बढ़कर 6,792 करोड़ रुपए रहा है. लगातार बढ़ रहे ग्राहकों की संख्या के कारण कंपनी के मुनाफे में इजाफा हुआ है.

ENTERTAINMENT : दादा बनने के बाद बेहद खुश हैं विक्की कौशल के पापा, कहा- ‘भगवान की मेहरबानी ऐसे ही जूनियर कौशल पर बनी रहे’

0

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बन गए हैं. कैटरीना ने बेटे को जन्म दिया है. घर में पोता आने के बाद शाम कौशल का रिएक्शन सामने आया है.

बॉलीवुड के क्यूट कपल विक्की कौशल और कैटरीना कैफ पेरेंट्स बन गए हैं. कैटरीना ने 7 नवंबर को बेटे को जन्म दिया है. जब से फैंस और सेलेब्स को विक्की-कैटरीना के पेरेंट्स बनने के बारे में पता चला है तब से हर कोई उन्हें बधाई दे रहा है. इस कपल के लिए सब बेहद खुश हैं. कौशल परिवार में छोटा सदस्य आने से सबसे ज्यादा खुश दादा शाम कौशल हैं. शाम कौशल ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके अपनी खुशी जाहिर की है. साथ ही वो इमोशनल भी हो गए.

विक्की कौशल के पिता बनने पर उनके घर में खूब जश्न मनाया जा रहा है. कैटरीना और विक्की के लिए पूरा परिवार बहुत ज्यादा खुश है. ऐसे में दादा बनने के बाद शाम कौशल फूले नहीं समा रहे हैं.

शाम कौशल ने शनिवार को सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके खुशी जाहिर की है. उन्होंने लिखा- शुक्रिया रब दा. कल से भगवान का मेरे परिवार पर इतना मेहरबान रहने के लिए. जितना भी शुक्र कर रहा हूं. उनकी ब्लेसिंग के सामने कम पड़ रहा है. भगवान बहुत दयालु है और हमेशा रहा है. भगवान की मेहरबानी ऐसे ही मेरे बच्चों पर और सबसे जूनियर कौशल पर बनी रहे. हम सब बहुत खुश हैं और बहुत ब्लेस्ड फील कर रहे हैं. दादा बनने के बाद बहुत ज्यादा खुश हूं. भगवान का आशीर्वाद बना रहे. रब राखा.

शाम कौशल का य पोस्ट खूब वायरल हो रहा है. फैंस इस पर कमेंट करके उन्हें दादा बनने की बधाई दे रहे हैं. एक फैन ने लिखा- सबसे कूल दादा को ढेर सारी बधाई. दूसरे ने लिखा-छोटे राजकुमार के आने की बहुत खुशी है, बधाई हो. एक ने लिखा-गुरु जी का आशीर्वाद है ये बच्चा. आपको और परिवार को बहुत बधाई.

बता दें विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने सितंबर के महीने में प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी. उन्होंने बहुत ही क्यूट फोटो शेयर करके कैटरीना की प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की थी.

ENTERTAINMENT : ‘बाहर जा सकती हो…’, सलमान खान ने फरहाना को बीच शो से निकाला? बोले- मैं शर्मिंदा…

0

सलमान खान इस वीकेंड का वार फरहाना भट्ट को घर से बाहर जाने को कहते दिखे. दरअसल, फरहाना लगातार शो में टीवी इंडस्ट्री के लिए भद्दे कमेंट कर रही हैं. गौरव खन्ना के टीवी करियर पर भी फरहाना ने सवाल उठाए थे. उनकी इस हरकत को सलमान ने सरेआम कॉल आउट किया.

Bigg Boss 19: इस हफ्ते वीकेंड का वार एपिसोड काफी धुआंधार होने वाला है. शो में इस बार सलमान खान का दबंग अंदाज दिखने वाला है. सलमान घर की तीन हसीनाओं को जमकर फटकारते दिखेंगे. सलमान ने सबके सामने तान्या मित्तल को एक्सपोज किया. टीवी इंडस्ट्री पर भद्दे कमेंट करने पर फरहाना की भी क्लास लगाई. आइए जानते हैं सलमान ने किसे क्या कहा?

वीकेंड का वार एपिसोड का पहला प्रोमो सामने आ चुका है. शो में ईधर की बातें उधर करने पर सलमान खान ने भोजपुरी हसीना नीलम गिरी को खूब लताड़ लगाई. सलमान ने कहा- नीलम का करियर है ब्रेकिंग न्यूज…इधर की बातें उधर करती हैं. किसने शुरू किया था नीलम बचाओं आंदोलन? अब शुरू करना है नीलम से बचो आंदोलन.

सलमान खान ने तान्या मित्तल का गेम प्लान भी घरवालों के सामने एक्सपोज किया कि किस तरह वो अमाल मलिक को घर से बेघर करने के लिए नॉमिनेट करना चाहती थीं, मगर वो प्लान उनका कामयाब नहीं हो पाया. सलमान ने तान्या से कहा- तान्या, अमाल को नॉमिनेट करने का आपका प्लान फेल हो गया, क्योंकि बिग बॉस ने आपको अमाल का ऑप्शन दिया ही नहीं था. इतना बिल्डअप दिया गया है कि मैं सबके सामने अमाल को भइया बोलूंगी. आप उसे जलाना चाह रही थीं. उकसाना चाह रही थीं. सलमान ने आगे तान्या से कहा- किसी को फर्क नहीं पड़ा. अब भइया से सइयां तो जा नहीं सकते. अगर ये आपका गेम प्लान है तो क्या गेम प्लान है.

वहीं, दूसरी ओर 21 साल की अशनूर कौर को नेशनल टीवी पर बॉडीशेम करने पर भी तान्या को पिछले हफ्ते डांट सुननी पड़ी थी. लेकिन फिर भी तान्या ने अशनूर से माफी नहीं मांगी. तान्या के इस रवैये को भी सलमान खान ने कॉल आउट किया. सलमान की फटकार सुन तान्या के चेहरे की रंगत उड़ती दिखी. वो काफी खामोशी से डांट सुनती रहीं. सलमान के खुलासे से अमाल भी हैरान दिखे.

फरहाना भट्ट भी सलमान की फटकार से बच नहीं पाईं. टीवी इंडस्ट्री पर भद्दे कमेंट करने पर सलमान ने फरहाना को खूब लताड़ा. दबंग खान ने फरहाना से शो से बाहर जाने तक को कह दिया. सलमान ने गुस्से में फरहाना से कहा- आप क्या बोलती रहती हैं कि टेलीविजन नहीं करना चाहतीं. यहां कर क्या रही हैं आप? लोग ये शो देख रहे हैं मेरी वजह से. मैं शर्मिंदा हूं कि मेरी वजह से लोग आपको जान रहे हैं. ये मीडियम आपके लिए बहुत छोटा है. आप यहां से जा सकती हैं. सलमान ने मेकर्स से गेट खोलने को भी कहा. अब फरहाना घर से बाहर जाती हैं या नहीं, ये एपिसोड टेलीकास्ट होने के बाद ही पता चलेगा.

प्रोमो देख हर किसी के होश उड़ गए हैं. फैंस दो हिस्सो में बंट गए हैं. तान्या को डांटने पर कुछ लोग सलमान को सपोर्ट कर रहे हैं, तो कुछ का कहना है कि अमाल मलिक को आगे बढ़ाने के लिए सलमान ने तान्या को विलेन बनाया है. वैसे आपको क्या लगता है?

NATIONAL : नींद में SUV चालक ने बाइक और रिक्शा को मारी टक्कर, तीन की मौत, तीन घायल

0

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा में शनिवार सुबह एक SUV चालक की लापरवाही से तीन लोगों की मौत हो गई और तीन घायल हुए. चालक योगा राव विशाखापत्तनम से लौटते वक्त नींद की झपकी में बाइक और रिक्शा को टक्कर मार बैठा. हादसा किर्लमपुड़ी मंडल के एनएच-16 पर हुआ. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और लापरवाह ड्राइविंग का मामला दर्ज किया है.

आंध्र प्रदेश के काकीनाडा जिले के सोमावरम गांव में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. यह हादसा तब हुआ जब एक तेज रफ्तार SUV चालक नींद की झपकी में बाइक और रिक्शा को पीछे से टक्कर मार बैठा.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस ने बताया कि, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे किर्लमपुड़ी मंडल के नेशनल हाईवे-16 पर हुआ. SUV चालक योगा राव विशाखापत्तनम से जग्गमपेट की ओर जा रहा था. रास्ते में थकान और नींद के कारण उसने वाहन से नियंत्रण खो दिया और सड़क पर चल रही बाइक और रिक्शा को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी.

काकीनाडा जिले के एसपी बिंदु माधव गरिकापति ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. मृतकों में बाइक और रिक्शा सवार लोग शामिल हैं. हादसे में तीन अन्य लोग घायल हैं, जिन्हें नजदीकी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं, SUV में सवार सभी लोग सुरक्षित बताए जा रहे हैं.

शुरुआती जांच में पता चला है कि योगा राव पिछले कुछ दिनों से पारिवारिक शादी समारोह में व्यस्त थे और थकान के कारण यात्रा के दौरान नींद की झपकी लग गई, जिससे यह हादसा हुआ. पुलिस ने आरोपी चालक को मौके से गिरफ्तार कर लिया है और लापरवाही से वाहन चलाने (रेकलैस ड्राइविंग) के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया है.

इस दर्दनाक हादसे के बाद स्थानीय लोग काफी आक्रोशित हैं और प्रशासन से हाइवे पर निगरानी बढ़ाने की मांग कर रहे हैं. पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

NATIONAL : बिहार चुनाव: मुश्किल में फंसे RJD विधायक भाई वीरेंद्र, पोलिंग बूथ पर दारोगा को दी थी धमकी, हुई FIR

0

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के दौरान मनेर विधानसभा सीट से राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के प्रत्याशी और विधायक भाई वीरेंद्र विवादों में घिर गए हैं. आरोप है कि महिनावां स्थित हाई स्कूल के पोलिंग बूथ पर एक वृद्ध महिला की मदद कर रहे पुलिस अधिकारी को भाई वीरेंद्र ने धमकी दे दी थी और जातिसूचक शब्दों का इस्तेमाल किया था. इस मामले में अब भाई वीरेंद्र पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

दरअसल, गुरुवार (6 नवंबर) को बिहार की 121 सीटों पर विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान पूरा हुआ. इस बीच मनेर इलाके से एक वीडियो सामने आया, जिसमें राजद विधआक भाई वीरेंद्र एक पुलिस वाले से लड़ते हुए देखे गए. विधायक एक पुलिसकर्मी को हड़का रहे थे. वीडियो में देखा गया था कि पुलिसकर्मी पोलिंग बूथ के गेट पर पर्चा चेक कर रहा था और उसके बाद ही मतदाताओं को अंदर जाने दे रहा था. 

भाई वीरेंद्र ने क्या कहा था?

इसी दौरान एक महिला पर्ची लेकर गेट तक पहुंची, तो दारोगा ने उसका पर्चा भी चेक किया. तब भाई वीरेंद्र पुलिसकर्मी ने लड़ पड़े. उन्होंने कह दिया, “आप चेक करने वाले कौन होते हैं? अंदर चेक करेगा. आप यहां बीजेपी का काम करने आए हैं. तिवारी हो यार…” अब उनके इसी बयान की वजह से उनपर केस हो गया है. 

वोटिंग के दौरान भाई वीरेंद्र ने किया था यह दावा किया था कि इस बार बिहार की जनता सरकार बदलना चाहती है. प्रशासन के लोगों को पर्चा चेक करने का अधिकार नहीं है. RJD विधायक ने कहा था, “एक तिवारी है… कोई जमादार है… इसको चेक करने का पावर है क्या? इसको चेक करने का पावर नहीं है. इसलिए मैंने कहा कि मैं रिपोर्ट करूंगा.” 

भाई वीरेंद्र ने यह भी दावा किया था कि मतदाताओं को रोकने के मकसद से पुलिसकर्मी वोटर पर्ची चेक कर रहे हैं जबकि पुलिसकर्मियों की ओर से दावा किया गया था कि सिस्टम पदाधिकारी के निर्देश पर वे पर्ची चेक कर रहे थे.

- Advertisement -