Tuesday, March 17, 2026
Home Blog Page 5

Bollywood : स्ट्रैपलेस पिंक बिकिनी में हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ ने ढाया कहर, समंदर किनारे दिए सिजलिंग पोज

नताशा स्टेनकोविक ने सोशल मीडिया पर बिकिनी लुक्स शेयर की है. वो बेटे संग वेकेशन एंजॉय करती नजर आईं. नताशा की तस्वीरें वायरल हैं. हार्दिक पंड्या की एक्स वाइफ नताशा स्टेनकोविक एक बार फिर से चर्चा में हैं. उन्होंने हाल ही में वेकेशन पर रिलैक्स करते हुए कुछ फोटोज शेयर की हैं. फोटोज में वो कहर ढा रही हैं.

नताशा ने पिंक कलर की बिकिनी पहनी थी. उनकी बिकिनी स्ट्रैपलेस थी. एक्ट्रेस समंदर किनारे बेटे संग मस्ती करती दिखीं. उन्होंने अपने इस लुक को ब्लैक शेड्स से कंप्लीट किया. साथ ही बालों को खुला छोड़ा. नताशा ने अपने क्लासिक टू- पीस बिकिनी लुक को किलर अंदाज में पोज देने वाले तरीके से और सिजलिंग बना दिया। जहां टॉप में स्लीक स्ट्रैप्स और क्लीन स्कूप शेप है, तो हाई- कट बॉटम्स में वह अपने टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर गई। जहां बिकिनी को स्ट्रेचेबल स्विम लाइक्रा या नायलॉन ब्लेंड फैब्रिक से बनाया, जो बॉडी पर फिट बैठने के साथ ही जल्दी ड्राई होता है और कर्व्स को एन्हांस करता है।

नताशा ने यहां खाने का भी भरपूर मजा लिया. वो नारियल पानी पीती दिखी और फ्रेंच फ्राइज खाती नजर आईं. एक्ट्रेस ने स्वीमिंग पूल के किनारे भी कैंडिड पोज दिए. वो फोटोज में सिजलिंग लग रही थी. नताशा ने पूरे वेकेशन को खूब एंजॉय किया. फैंस को उनका ये बोल्ड अवतार भी पसंद आ रहा है. उनकी फोटोज सोशल मीडिया पर काफी वायरल हैं. उन्होंने फोटोज के कैप्शन में लिखा- मुझे यहां जन्नत मिली. एक्ट्रेस काफी रिलैक्स दिखीं.

33 साल की नताशा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर ही अपनी एक से बढ़कर एक तस्वीरें शेयर करती हैं। जहां उनका स्टाइल सबको इंप्रेस कर जाता है। वहीं, लेटेस्ट फोटोज में हसीना के बेहद सिजलिंग रूप देखने को मिल रहे हैं, जहां वह पूल में अपनी कातिलाना अदाएं दिखा रही हैं। जिससे नजरें ही नहीं हट रहीं।

दूसरे लुक के लिए नताशा प्रिंटेड मोनोकिनी पहनकर आईं। जिसमें पर्पल, रस्ट, वाइट और ब्लैक जैसे शेड्स का मिक्स देखने को मिल रहा है। ये बिकिनी से ज्यादा कवरेज देता है, लेकिन फिर भी बहुत फ्लैटरिंग और स्टाइलिश लग रहा है। जिसका फैब्रिक भी स्ट्रेचेबल है, जो बॉडी को कॉम्प्लिमेंट करते हुए स्विमिंग के लिए परफेक्ट रहता है।

नताशा का ये लुक परफेक्ट वेकेशन गोल्स दे रहा है, जिसे उन्होंने अपने स्टाइलिश नेकपीस और काला चश्मा लगाकर क्लासी टच दिया। यहां हसीना बटर येलो कलर का स्ट्रैपी स्लीव्स टॉप पहने हुए हैं। जिसके ब्रालेट एरिया को बॉडी फिटेड रखते हुए फ्रंट में नॉट डीटेलिंग दी और फिर फ्लोइ छोड़ दिया। जिसके साथ वाइट फ्लेयर्ड पैंट्स का कॉम्बो परफेक्ट लगा।

Business : अगर बैंक जाने का प्लान है तो पहले जान लें यह जरूरी अपडेट, अगले हफ्ते 4 दिन बंद रहेंगे बैंक.

0

अगर आप आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा. आने वाले सप्ताह में बैंक कई दिन बंद रहने वाले हैं.

अगर आप आने वाले दिनों में बैंक से जुड़ा कोई जरूरी काम करने की सोच रहे हैं, तो पहले छुट्टियों की लिस्ट देख लेना बेहतर रहेगा. भारतीय रिजर्व बैंक हर साल पहले से ही बैंक हॉलिडे कैलेंडर जारी करता हैं. जिसमें यह बताया जाता है कि किस तारीख को और किन शहरों में बैंक बंद रहने वाले है. इसलिए बैंक जाने से पहले अपने शहर से जुड़ी छुट्टियों की जानकारी जरूर चेक करनी चाहिए.

आने वाले सप्ताह की बात करें तो अलग-अलग वजहों से देश के कई शहरों में कुल चार दिन बैंक बंद रहने वाले हैं. ऐसे में अगर अगले हफ्ते बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो पहले यह जान लेना जरूरी है कि किस दिन और किस वजह से बैंक बंद रहेंगे. आइए जानते हैं, इस विषय में. आरबीआई ने 17 मार्च, मंगलवार को शब-ए-कद्र को लेकर जम्मू और श्रीनगर में बैंक बंद करने का फैसला लिया है. इसके अलावा पूरे देश में बैंकों में सामान्य कामकाज होगा. अगर आप इन शहरों में रहते हैं तो आपके बैंक जाने से परहेज करना चाहिए.

19 मार्च को देश के कई शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं. इस दिन बेलापुर, बेंगलुरु, चेन्नई, हैदराबाद, इंफाल, जम्मू, श्रीनगर, मुंबई, नागपुर, पणजी और विजयवाड़ा में बैंकिंग सेवाएं उपलब्ध नहीं होंगी. आरबीआई ने यह छुट्टी गुड़ी पड़वा, उगादी त्यौहार, तेलुगु नववर्ष दिवस, सजीबू नोंगमपनबा (चेइराओबा) और पहले नवरात्र के कारण दी है. 20 मार्च को ईद-उल-फित्र की वजह से जम्मू, श्रीनगर, कोची, त्रिवेंद्रम, विजयवाड़ा इत्यादि शहरों में बैंक बंद रहने वाले है. अगर आप इस दिन बैंक से जुड़ा कोई काम करने की प्लानिंग बना रहे हैं तो, आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

Bihar news : राज्यसभा चुनाव को लेकर पटना में NDA की बैठक में क्या हुई चर्चा, मंत्री श्रवण कुमार ने किया खुलासा

0

पटना में जेडीयू नेता संजय कुमार झा के आवास पर एनडीए नेताओं की राज्यसभा चुनाव को लेकर अहम बैठक हुई. बिहार मंत्री श्रवण कुमार ने दावा किया कि गठबंधन पांचों सीटों पर जीत दर्ज करेगा. पटना में राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए नेताओं की अहम बैठक आयोजित की गई, जिस पर बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने प्रतिक्रिया दी. यह बैठक जेडीयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय कुमार झा के आवास पर हुई, जहां कई वरिष्ठ नेता शामिल हुए. 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव से पहले रणनीति और दिशा-निर्देशों पर चर्चा की गई.

बैठक में बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सराओगी, छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी समेत कई वरिष्ठ नेता जेडीयू नेता संजय कुमार झा के पटना स्थित आवास पर पहुंचे. राज्यसभा चुनाव से पहले यह बैठक काफी अहम मानी जा रही है. पीटीआई को दिए बयान में उन्होंने बताया कि बैठक के दौरान नेताओं ने चुनाव को लेकर रणनीति और पार्टी के दिशा-निर्देशों पर चर्चा की. एनडीए के घटक दलों के बीच समन्वय बनाए रखने और मतदान प्रक्रिया को लेकर भी विचार-विमर्श किया गया.

बिहार सरकार के मंत्री श्रवण कुमार ने बताया कि यह बैठक राज्यसभा चुनाव से जुड़े दिशा-निर्देशों पर चर्चा के लिए आयोजित की गई थी. उन्होंने कहा कि 16 मार्च को होने वाले चुनाव के मद्देनजर पार्टी के नेताओं को कुछ निर्देश दिए जाते हैं और उन्हीं का पालन सुनिश्चित करने के लिए इस तरह की बैठकें आयोजित की जाती हैं. उन्होंने यह भी बताया कि इसी सिलसिले में एक और बैठक शाम को विजय चौधरी के आवास पर होने वाली है. उस बैठक के बाद यह स्पष्ट हो जाएगा कि किस नेता का मतदान किस उम्मीदवार के पक्ष में होगा.

श्रवण कुमार ने राज्यसभा चुनाव को लेकर एनडीए की स्थिति को मजबूत बताया. उन्होंने कहा कि पहले दिन से ही यह कहा जा रहा है कि चुनाव में एनडीए की जीत तय है और इसमें किसी तरह का संदेह नहीं है. उन्होंने कहा कि चुनाव में किसी सीट को लेकर कोई विवाद या अड़चन नहीं है. बैठक में हुई बातचीत अनौपचारिक होती है, लेकिन इन बैठकों के जरिए नेताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाते हैं.

मंत्री श्रवण कुमार ने कहा कि राज्यसभा चुनाव को लेकर सभी नेताओं से चर्चा की जा चुकी है और पूरा माहौल एनडीए के पक्ष में है. उन्होंने भरोसा जताया कि गठबंधन राज्यसभा की सभी पांच सीटों पर जीत हासिल करेगा. उन्होंने कहा कि एनडीए की जीत का दावा इसलिए किया जा रहा है क्योंकि सभी राजनीतिक परिस्थितियां गठबंधन के पक्ष में हैं. पार्टी के नेता पूरी तरह एकजुट हैं और चुनाव में रणनीति के अनुसार आगे बढ़ रहे हैं.

Sports : IPL 2026 में आखिरी बार खेलेंगे ये 4 दिग्गज? टूर्नामेंट के बाद ले सकते हैं संन्यास

0

37 वर्षीय रहाणे को अगर केकेआर ने रिलीज कर दिया तो बहुत मुश्किल है कि कोई नई टीम उन्हें खरीदे. रहाणे ने आईपीएल में 198 मैचों में 5032 रन बनाए, जिसमें 33 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं.

इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें संस्करण (IPL 2026) को शुरू होने में अब 2 हफ्ते से भी कम का समय बचा है. पहला मुकाबला पिछले साल की चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच 28 मार्च को एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा. विराट कोहली, रोहित शर्मा, एमएस धोनी जैसे दिग्गजों को मैदान पर देखने के लिए फैंस उत्सुक हैं. धोनी जहां सिर्फ आईपीएल में खेलते हैं तो वहीं रोहित और कोहली भी सिर्फ वनडे इंटरनेशनल और आईपीएल में ही खेलते हैं. यहां हम उन 4 खिलाड़ियों के बारे में बता रहे हैं, जिनके लिए आईपीएल 2026 बतौर प्लेयर आखिरी सीजन साबित हो सकता है.

महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफल कप्तानों में हैं, जो अपनी कप्तानी में 5 बार सीएसके को चैंपियन बना चुके हैं. वह पहले सीजन से (2016 और 2017 को छोड़कर) चेन्नई टीम के लिए खेल रहे हैं, हालांकि वह अब कप्तान नहीं हैं लेकिन पिछले सीजन कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाद होने के बाद उन्हें कप्तानी संभालनी पड़ी. धोनी आईपीएल 2026 की तैयारियों में जुट गए हैं, जो उनका बतौर प्लेयर आखिरी सीजन हो सकता है.

आईपीएल 2026 के लिए सीएसके ने संजू सैमसन को अपनी टीम में शामिल किया है, जिन्हें धोनी का उत्तराधिकारी माना जा रहा है. संजू हाल ही में खत्म हुए टी20 वर्ल्ड कप 2026 के प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट रहे. धोनी के आईपीएल करियर की बात करें तो उन्होंने 278 मैचों में 5439 रन बनाए हैं, इसमें 24 अर्धशतकीय पारियां शामिल हैं. कोलकाता नाइट राइडर्स ने साफ किया है कि अजिंक्य रहाणे आईपीएल 2026 में कप्तान बने रहेंगे. हालांकि बतौर बल्लेबाज अगर ये सीजन रहाणे के लिए फ्लॉप रहा तो उनके लिए ये सीजन आखिरी साबित हो सकता है. 37 वर्षीय रहाणे को अगर केकेआर ने रिलीज कर दिया तो बहुत मुश्किल है कि कोई नई टीम उन्हें खरीदे. रहाणे ने आईपीएल में 198 मैचों में 5032 रन बनाए, जिसमें 33 अर्धशतक और 2 शतक जड़े हैं.

37 वर्षीय तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने आईपीएल में 117 मैचों में 96 विकेट लिए हैं. पिछले सीजन इशांत गुजरात टाइटंस में शामिल हुए थे, जिसमें वह उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाए. उन्होंने 7 मैचों में सिर्फ 4 विकेट लिए, इसमें उनका इकॉनमी 11.18 का था. वह आगामी सीजन में भी इसी टीम के लिए खेलेंगे, लेकिन अगर उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो उनके लिए मुश्किल हो सकती है. यानी उनका आईपीएल करियर इस सीजन पर निर्भर करेगा.

ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मार्कस स्टोइनिस पंजाब किंग्स में शामिल है, जिन्हें टीम ने 11 करोड़ रुपये के प्राइस पर रिटेन किया था. स्टोइनिस ने आईपीएल में 4 टीमों के लिए खेले 109 मैचों में 2026 रन बनाए और 44 विकेट लिए हैं. 36 साल के स्टोइनिस विस्फोटक बल्लेबाज हैं, जो कई महत्वपूर्ण पारियां खेल चुके हैं लेकिन पिछले काफी समय से वह उम्मीद के मुताबिक अपना योगदान नहीं दे पा रहे हैं. अगर आईपीएल में उनका बल्ला नहीं चला और पंजाब किंग्स ने उन्हें रिलीज किया तो ये सीजन (IPL 2026) उनका बतौर प्लेयर आखिरी सीजन साबित हो सकता है.

National : नॉर्थ कोरिया ने किया मल्टीपल रॉकेट लॉन्चिंग सिस्टम का परीक्षण, तानाशाह किम जोंग के साथ बेटी ने भी देखा

0

नॉर्थ कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है. किम जोंग उन ने इस ड्रिल की निगरानी की, जबकि दक्षिण कोरिया ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई बताया है.

नॉर्थ कोरिया ने परमाणु क्षमता वाले रॉकेट लॉन्चर का परीक्षण किया है. सरकारी मीडिया के अनुसार यह परीक्षण शनिवार (14 मार्च 2026) को किया गया और इसकी निगरानी खुद देश के नेता किम जोंग उन ने की. रिपोर्ट के मुताबिक यह परीक्षण मल्टीपल रॉकेट लॉन्चर सिस्टम (MRLS) का था. कोरियन सेंट्रल न्यूज़ एजेंसी ने बताया कि इस अभ्यास में 600 मिमी के अल्ट्रा-प्रिसिजन रॉकेट लॉन्चर का इस्तेमाल किया गया. इस ड्रिल में कई रॉकेट लॉन्चर और दो तोपखाना यूनिट शामिल थीं.

बताया गया कि इन रॉकेटों ने पूर्वी सागर में मौजूद एक द्वीप को निशाना बनाया, जो लगभग 360 किलोमीटर दूर था. इस हथियार की मारक दूरी करीब 420 किलोमीटर बताई गई है. AFP की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग उन ने कहा कि यह एक बहुत घातक लेकिन आकर्षक हथियार है और इससे दुश्मनों को इसकी ताकत का अंदाजा हो जाएगा. परीक्षण के दौरान किम जोंग उन की बेटी किम जू ए भी मौजूद थीं. सरकारी मीडिया की तस्वीरों में वह अपने पिता के साथ दूर से रॉकेट लॉन्च देखते हुए दिखाई दीं. हाल के समय में उनकी लगातार सार्वजनिक मौजूदगी के कारण उन्हें किम जोंग उन का संभावित उत्तराधिकारी भी माना जा रहा है.

इस टेस्टिंग के बाद साउथ कोरिया ने इसे उकसाने वाली कार्रवाई बताया और कहा कि यह संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के नियमों का उल्लंघन है. सियोल ने प्योंगयांग से ऐसे परीक्षण तुरंत बंद करने की मांग की है. यह परीक्षण ऐसे समय हुआ है जब दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास चल रहा है. फ्रीडम शिल्ड नाम का यह अभ्यास 19 मार्च तक चलेगा, जिसमें करीब 18,000 दक्षिण कोरियाई सैनिक शामिल हैं.

इससे पहले किम जोंग उन की बहन किम यो जोंग ने चेतावनी दी थी कि यह सैन्य अभ्यास बहुत गंभीर परिणाम ला सकता है. बता दें कि साउथ कोरिया ने 14 मार्च को एक मिसाइल टेस्ट किया था, जो जापान के पास गिरा था. इसकी जानकारी जापानी सरकार ने एक्स के माध्यम से दी थी.

Bollywood : प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने चेहरे पर लगवाए बोटॉक्स के इंजेक्शन

प्रियंका चोपड़ा की मां मधु चोपड़ा ने हाल ही में बोटोक्स के इंजेक्शन लिए है. जिसका उन्होंने विडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है.हैरानी को बात ये है कि उन्होंने ये प्रोसेस खुद किया. ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा का परिवार हमेशा से मजबूत और पढ़ा-लिखा रहा है. उनके पिता अशोक चोपड़ा भारतीय सेना में डॉक्टर थे, जबकि उनकी मां डॉ. मधु चोपड़ा ENT यानी कान, नाक और गले की स्पेशलिस्ट हैं. मधु चोपड़ा मुंबई के जुहू में Aesthetique नाम से अपना क्लिनिक चलाती हैं और सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं, जहां वह अपने काम से जुड़ी जानकारी शेयर करती रहती हैं.

हाल ही में मधु चोपड़ा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें उन्होंने अपने चेहरे पर बोटॉक्स इंजेक्शन लगाने का पूरा प्रोसेस दिखाया. खास बात यह रही कि उन्होंने यह ट्रीटमेंट किसी और से नहीं, बल्कि खुद पर खुद ही किया. वीडियो में उन्होंने बहुत आसान तरीके से बताया कि बोटॉक्स क्या होता है और इसे कब करवाना चाहिए.

वीडियो में मधु चोपड़ा पहले अपने चेहरे पर छोटे-छोटे डॉट बनाकर उन जगहों को दिखाती हैं, जहां बोटॉक्स लगाना होता है. इसके बाद वह धीरे-धीरे आंखों के ऊपर, माथे और चिन के पास इंजेक्शन लगाती हैं. उन्होंने बताया कि यह प्रक्रिया उतनी दर्दनाक नहीं होती, जितना लोग सोचते हैं, और इसका असर आमतौर पर 3 से 4 दिन में दिखने लगता है.

डॉ. मधु चोपड़ा ने बताया कि लोगों में सबसे बड़ा भ्रम यह है कि बोटॉक्स कराने के बाद चेहरा बिल्कुल फ्रीज या प्लास्टिक जैसा दिखने लगता है. उनके मुताबिक ऐसा तभी होता है जब यह किसी इनएक्परिएंस्ड इंसान से कराया जाए. अगर सही डॉक्टर सही मात्रा में बोटॉक्स लगाए, तो चेहरा नेचुरल और फ्रेश ही दिखता है. मधु चोपड़ा ने लोगों को सलाह दी कि चेहरे से जुड़े किसी भी ट्रीटमेंट में जल्दबाजी या रिस्क नहीं लेना चाहिए. हमेशा किसी अनुभवी डॉक्टर से ही बोटॉक्स या अन्य ट्रीटमेंट कराना चाहिए.

Life style : टोफू या पनीर. किसमें होता है ज्यादा प्रोटीन, वेट लॉस के लिए क्या है बेहतरीन?

0

पनीर और टोफू दोनों ही शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का एक बढ़िया विकल्प होते हैं. चलिए आपको बताते हैं कि वेट लॉस के लिए कौन सा सही है आपके लिए. भारत में प्रोटीन की कमी एक बड़ी समस्या बनती जा रही है. इंडियन मेडिकल रिसर्च सेंटर के अनुसार देश की करीब 70 से 80 प्रतिशत आबादी पर्याप्त प्रोटीन नहीं ले पाती. यही वजह है कि शाकाहारी डाइट में प्रोटीन के सोर्स को लेकर अक्सर चर्चा होती है, खासकर पनीर और टोफू को लेकर. कई लोग यह जानना चाहते हैं कि अगर वेट लॉस करना हो, तो दोनों में से सबसे अच्छा विकल्प कौन सा होगा.

दरअसल, दोनों ही प्रोटीन से भरपूर होते हैं और शाकाहारी डाइट में आसानी से शामिल किए जाते हैं. हालांकि इनमें कई समानताएं हैं, लेकिन कैलोरी, फैट, प्रोटीन क्वालिटी और फिटनेस गोल्स पर इनके असर के मामले में काफी अंतर भी है. अगर आप फैट कम करना चाहते हैं, मसल्स बढ़ाना चाहते हैं या हेल्दी रहते हुए क्लीन डाइट फॉलो करना चाहते हैं, तो सही विकल्प चुनना आपकी प्रोग्रेस को प्रभावित कर सकता है.

टोफू, जिसे बीन कर्ड भी कहा जाता है, ईस्ट एशियाई भोजन का हिस्सा रहा है. इसे सोया दूध को जमाकर और दबाकर तैयार किया जाता है. यह पूरी तरह प्लांट-बेस्ड होता है, इसलिए वीगन और शाकाहारी लोगों के लिए प्रोटीन का अच्छा स्रोत माना जाता है. इसमें फैट कम होता है और कोलेस्ट्रॉल भी नहीं होता, इसलिए इसे हेल्दी मीट विकल्प भी माना जाता है. वहीं पनीर भारतीय रसोई का एक अहम हिस्सा है. इसे गर्म दूध में नींबू का रस या सिरका डालकर फाड़ा जाता है. यह ताजा चीज होता है, जिसे पकाने पर पिघलता नहीं है. इसका क्रीमी टेक्सचर और अच्छा प्रोटीन कंटेंट इसे भारतीय व्यंजनों में बेहद लोकप्रिय बनाता है.

इंडियन मेडिकल रिसर्च सेंटर और नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ न्यूट्रिशन के अनुसार एडल्ट को रोजाना अपने शरीर के वजन के प्रति किलोग्राम के हिसाब से लगभग 0.8 से 1 ग्राम प्रोटीन लेना चाहिए. अगर न्यूट्रिशन की बात करें तो 100 ग्राम टोफू में लगभग 76 कैलोरी, 8 ग्राम प्रोटीन और करीब 4.8 ग्राम फैट होता है. वहीं 100 ग्राम पनीर में करीब 265 कैलोरी, 18 ग्राम प्रोटीन और लगभग 20 ग्राम फैट पाया जाता है। इससे साफ है कि दोनों के अपने-अपने फायदे हैं और सही विकल्प आपके फिटनेस लक्ष्य पर निर्भर करता है.

वजन घटाने की बात करें तो टोफू कई मामलों में बेहतर माना जाता है. इसमें कैलोरी और फैट दोनों कम होते हैं, इसलिए यह कैलोरी डेफिसिट डाइट में आसानी से फिट हो जाता है. टोफू खाने से पेट ज्यादा देर तक भरा हुआ महसूस होता है, जिससे ओवरईटिंग की संभावना कम होती है. इसके अलावा इसमें आयरन भी अच्छी मात्रा में होता है, जो शरीर में एनर्जी बनाए रखने और वर्कआउट के दौरान बेहतर प्रदर्शन में मदद करता है.

Education : HPCL में 700 से ज्यादा पदों पर चल रही भर्ती, अप्लाई करने की लास्ट डेट करीब

0

HPCL की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 731 पदों को भरा जाएगा. इन पदों में जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और मैनेजमेंट से जुड़े कई पद शामिल हैं.

देश की प्रमुख ऊर्जा कंपनियों में से एक Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) ने विभिन्न पदों पर बड़ी भर्ती की घोषणा की है. इस भर्ती अभियान के तहत 700 से ज्यादा पदों को भरा जाएगा. जो उम्मीदवार लंबे समय से किसी प्रतिष्ठित कंपनी में काम करने का सपना देख रहे हैं, उनके लिए यह एक अच्छा अवसर है. इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं.

HPCL की इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 731 पदों को भरा जाएगा. इन पदों में जूनियर एग्जीक्यूटिव, इंजीनियर, ऑफिसर और मैनेजमेंट से जुड़े कई पद शामिल हैं. कंपनी तकनीकी और गैर-तकनीकी दोनों क्षेत्रों में योग्य उम्मीदवारों की तलाश कर रही है. इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 25 फरवरी 2026 से शुरू हो चुके हैं और आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 मार्च 2026 तय की गई है. ऐसे में जो भी उम्मीदवार आवेदन करना चाहते हैं, उन्हें अंतिम तारीख से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी.

HPCL की इस भर्ती में कई अलग-अलग पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी. इनमें जूनियर एग्जीक्यूटिव असिस्टेंट, सिविल इंजीनियर, केमिकल इंजीनियर, इलेक्ट्रिकल इंजीनियर, एचआर ऑफिसर, लीगल ऑफिसर, फाइनेंस ऑफिसर, सीनियर ऑफिसर, असिस्टेंट मैनेजर, मैनेजर (प्रोजेक्ट) और सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट जैसे पद शामिल हैं. इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जरूरत रखी गई है. उम्मीदवार अपनी योग्यता के अनुसार पद का चयन कर आवेदन कर सकते हैं.

HPCL में चयनित उम्मीदवारों को पद के अनुसार आकर्षक वेतन दिया जाएगा. शुरुआती स्तर के पदों के लिए वेतन लगभग 30,000 रुपये प्रति माह से शुरू हो सकता है और वरिष्ठ पदों के लिए यह 2,80,000 रुपये प्रति माह तक जा सकता है. वहीं सीनियर साइबर सिक्योरिटी स्ट्रेटजिस्ट जैसे कुछ विशेष पदों के लिए सालाना पैकेज 50 से 60 लाख रुपये तक भी हो सकता है. इस भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार अलग-अलग रखी गई है. सामान्य तौर पर उम्मीदवार की अधिकतम आयु 25 वर्ष से 43 वर्ष के बीच होनी चाहिए. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से ग्रेजुएशन, फुल-टाइम डिप्लोमा, इंजीनियरिंग डिग्री, एमबीए, चार्टर्ड अकाउंटेंसी, कॉस्ट अकाउंटेंसी, लॉ ग्रेजुएशन या संबंधित विषय में पोस्ट ग्रेजुएट डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए काम का अनुभव भी जरूरी है.

HPCL की इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले लिखित परीक्षा या कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट (CBT) आयोजित किया जाएगा. इसके बाद योग्य उम्मीदवारों को ग्रुप टास्क और इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. कंप्यूटर आधारित परीक्षा का आयोजन मई 2026 के तीसरे सप्ताह में होने की संभावना है.

ऐसे करें आवेदन

जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वे HPCL की आधिकारिक वेबसाइट www.hindustanpetroleum.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

वेबसाइट पर जाकर Current Openings सेक्शन में Recruitment of Officers 2026 लिंक पर क्लिक करना होगा.

इसके बाद उम्मीदवार को पहले रजिस्ट्रेशन करना होगा और फिर लॉगिन करके आवेदन फॉर्म भरना होगा.

फॉर्म में नाम, जन्मतिथि, पता, कैटेगरी और अन्य जरूरी जानकारी सही-सही भरनी होगी.

इसके बाद फोटो और साइन अपलोड करके आवेदन शुल्क जमा करना होगा.

आवेदन प्रक्रिया पूरी होने के बाद फॉर्म का प्रिंट आउट सुरक्षित रखना जरूरी है, ताकि भविष्य में जरूरत पड़ने पर उसका यूज किया जा सके.

Business : Meta में बड़े स्तर पर जॉब कट की आशंका, 16 हजार कर्मचारियों की नौकरियों पर मंडरा रहे संकट के बादल.

0

टेक दुनिया की जानी मानी कंपनी Meta में एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की चर्चा तेज हो गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा कम कर सकती है. टेक दुनिया की जानी मानी कंपनी Meta Platforms में एक बार फिर बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की चर्चा तेज हो गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स का लगभग 20 प्रतिशत हिस्सा कम कर सकती है. जिससे करीब 16,000 कर्मचारियों की नौकरी पर असर पड़ने की आशंका है.

बताया जा रहा है कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी टेक्नोलॉजी और इंफ्रास्ट्रक्चर पर बढ़ते खर्च को संतुलित करने के लिए यह कदम उठाया जा सकता है. साथ ही कंपनी भविष्य में ऐसी टीम तैयार करना चाहती है जो AI की मदद से ज्यादा प्रभावी और तेजी से काम कर सके. हालांकि, फिलहाल इस संभावित छंटनी को लेकर कोई आधिकारिक तारीख तय नहीं की गई है. कॉरपोरेट फाइलिंग के अनुसार 31 दिसंबर 2025 तक कंपनी में करीब 79,000 लोग काम कर रहे थे. ऐसे में अगर कंपनी अपने वर्कफोर्स में लगभग 20 फीसदी की कटौती करती है, तो करीब 16,000 कर्मचारियों की नौकरी पर खतरा हो सकता है.

यदि यह योजना लागू होती है, तो इसे 2022–23 के दौरान की गई बड़े स्तर की रीस्ट्रक्चरिंग के बाद कंपनी की सबसे बड़ी छंटनी माना जाएगा. फिलहाल यह कदम संभावित माना जा रहा है और अंतिम फैसला सामने आना बाकी है.

कंपनी इससे पहले भी कर्मचारियों की बड़ी संख्या में छंटनी कर चुकी है. नवंबर 2022 में कंपनी ने लगभग 11,000 कर्मचारियों को बाहर का रास्ता दिखाया था, जो उस समय उसकी कुल वर्कफोर्स का करीब 13 फीसदी हिस्सा था. अब एक बार फिर बड़े स्तर पर छंटनी की संभावनाओं को लेकर चर्चा हो रही है. मेटा पिछले एक साल से एआई के क्षेत्र में आगे जाने की कोशिश कर रही है. कंपनी ने इसके लिए कई टॉप एआई रिसर्चर्स को अपनी सुपरइंटेलिजेंस टीम में शामिल किया है. जानकारी के अनुसार इन्हें अच्छा-खासा पैकेज ऑफर किया गया है.

जिससे कंपनी की आगे की दिशा के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है कि कंपनी एआई पर अपना दांव लगा रही है. साथ ही कंपनी 2028 तक डेटा सेंटर निर्माण के लिए करीब 600 अरब डॉलर खर्च करने की प्लानिंग भी बना रही है.

Bollywood : खेसारी लाल यादव के जन्मदिन पर आकांक्षा पुरी ने शेयर की एक से बढ़कर एक कोजी तस्वीरें, वायरल होते ही मचा हंगामा

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव को आकांक्षा पुरी ने बेहद ही रोमांटिक अंदाज में जन्मदिन की बधाई दी है. एक्ट्रेस ने खेसारी लाल के संग कोजी तस्वीरें शेयर कर हंगामा मचा दिया है. खेसारी लाल यादव को यूं ही भोजपुरी इंडस्ट्री का ट्रेंडिंग स्टार नहीं कहा जाता है. आए दिन सोशल मीडिया पर उनके वीडियोज ट्रेंड करते रहते हैं. अब आज यानी 15 मार्च को एक्टर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. इस खास मौके पर उन्हें फैंस से लेकर सेलेब्स तक जमकर बधाई दे रहे हैं.

इसी बीच एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी ने एकदम अलग अंदाज में खेसारी लाल यादव को जन्मदिन की बधाई दी है. उन्होंने खेसारी के संग अपनी रोमांटिक तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया है. आकांक्षा ने जैसे ही इन तस्वीरों को शेयर किया, वो सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं.

तस्वीरों को शेयर करते हुए आकांक्षा ने शानदार कैप्शन भी लिखा. उन्होंने कैप्शन में लिखा,’आपको जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं खेसारी जी.भगवान आपको हमेशा स्वस्थ रखें, खुश रखें और आपका हर सपना पूरा हो. आप यही हमेशा लोगों के दिलों पर राज करते रहें.’ आकांक्षा ने खेसारी के संग जो तस्वीरें शेयर की हैं, उस पर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह का रिएक्शन दे रहे हैं. इसके अलावा आकांक्षा ने एक और कैप्शन लिखा,’मेरे जानने वाले सबसे सुंदर, सबसे ऊर्जावन, सबसे प्रतिभाशाली और सबसे फिट आदमी को जन्मदिन की शुभकामनाएं, ढेर सारा प्यार खेसारी जी, खुश रहें और हमेशा खुश रहें सुपरस्टार.’

इससे पहले भी आकांक्षा और खेसारी लाल यादव की जिम से एक वीडियो वायरल हुई थी, जिसकी खूब चर्चा हुई थी. आपको बता दें खेसारी और आकांक्षा की नजदीकियों पर अक्सर सवाल उठते हुए नजर आए हैं. लेकिन, दोनों ने एक-दूसरे को महज दोस्त ही बताया है. आपको बता दें खेसारी लाल यादव पहले से शादीशुदा हैं और उनके दो बच्चे भी हैं. उसके बाद भी उनका काफी दिनों तक काजल राघवानी संग अफेयर रहा. काजल के अनुसार एक्टर ने उनसे शादी का वादा भी किया था और बाद में धोखा दे दिया. हालांकि, खेसारी ने अपने ऊपर लगे इल्जाम को बेबुनियाद बताया.

- Advertisement -