Monday, May 11, 2026
Home Blog Page 512

NATIONAL : बिजली गिरने से पहले बचाई जा सकेगी जान, यूपी के लिए बनेगी स्पेशल सैटेलाइट, जानें- प्लान

0

उत्तर प्रदेश में हर साल बिजली गिरने की वजह से कई जानें चली जाती हैं. इन घटनाओं को लेकर सीएम योगी आदित्यनाथ की सरकार नई योजना बनाने पर विचार किया जा रहा है. इसके तहत यूपी का अपना एक अलग उपग्रह होगा, जो बिजली गिरने जैसी स्थिति में समय रहते सटीक जानकारी दे सकेगा. जिससे हर साल बिजली गिरने की स्थिति में मासूम लोगों की जान बचाई जा सकेगी.

सोमवार को सीएम योगी आदित्यनाथ की भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन इसरो के अध्यक्ष डॉ वी नारायणन से मुलाकात हुई. इस दौरान उनके बीच रिमोट सेंसिंग तकनीक और राज्य के लिए अलग उपकरण की संभावनाओं को लेकर बात हुई. इस दौरान सीएम योगी ने राज्य में बिजली गिरने की वजह से हो रही मौतों को लेकर चिंता जताई और इसे लेकर उनसे बात की.

सीएम योगी ने इसरो प्रमुख से राज्य की तकनीकी और आपदा प्रबंधन से जुड़े विषयों को लेकर भी बात की. इस दौरान उन्होंने उत्तर प्रदेश के लिए अलग से उपग्रह विकसित करने का सुझाव दिया जो समय रहते ख़राब मौसम और आकाशीय बिजली गिरने जैसी आपदाओं के बारे में जानकारी दे सकें. उन्होंने कहा कि अगर राज्य का अपना एक विशेष उपग्रह हो तो और भी ज्यादा सही और सटीक जानकारी मिलने में मदद मिलेगी और कई हादसों से समय रहते बचा जा सकेगा.

डॉ वी नारायणन ने भी सीएम योगी आदित्यनाथ को इस मामले को लेकर गंभीरता से विचार करने को कहा है. उन्होंने कहा आश्वासन दिया कि इस समस्या का समाधान निकालने की कोशिश की जाएगी. उन्होंने सीएम योगी रिमोट सेंसिंग तकनीक की प्रगति और उसके इस्तेमाल की जानकारी भी मुख्यमंत्री को दी. अगर इस तरह की योजना पर आगे काम किया जाता है तो यूपी अपने आप में पहला ऐसा राज्य होगा जहां अलग उपग्ह की योजना पर काम होगा. इससे प्रदेश के विकास को और भी रफ्तार मिलेगी.

 

DELHI : कमरे में संदिग्ध हाल में मिले नाबालिग लड़की और लड़के के शव, दोनों की दोस्ती से परिवार को था ऐतराज

0

दिल्ली के नजफगढ़ में 16 साल का लड़का और लड़की एक कमरे में फंदे से लटके मिले. दोनों पुराने दोस्त थे और इस दोस्ती से नाराज दोनों के परिवारों में पहले विवाद भी हो चुका था. पुलिस मामले को आत्महत्या मान रही है.दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों को पता लगा कि यहां दो नाबालिगों के शव एक कमरे से मिले हैं. लगभग 16 साल के लड़के और लड़की के शव एक कमरे से बरामद हुए हैं. मालूम हुआ कि दोनों एक दूसरे का काफी वक्त से जानते भी थे. आशंका है कि दोनों ने खुदकुशी की है.

पुलिस के मुताबिक अभी जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ होगा कि मौत कैसे हुई, लेकिन अभी तक किसी कमरे में न तो किसी तीसरे शख्स की मौजूदगी के बारे में जानकारी मिली है और न ही सबूत. माना जा रहा है कि दोनों ने खुदखुशी की है.

जानकारी मिली है कि दोनों एक-दूसरे के काफी अच्छे दोस्त थे, और अक्सर मिलते भी थे. इसी को लेकर पहले भी उनके परिवारों के बीच विवाद हो चुका था, जो कोर्ट तक भी जा पहुंचा था. बाद में दोनों पक्षों में समझौता हो गया था. फिलहाल पुलिस इस मामले को प्रथम दृष्टया आत्महत्या मान रही है. नजफगढ़ थाना पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है. दिल्ली पुलिस का कहना है हैंगिंग से दोनों की डेथ हुई है.

DELHI : शख्स ने बेटी को थप्पड़ मारा तो पत्नी ने जड़ा तमाचा, गुस्साए पति ने घोंट दिया उसका गला… फिर पहुंचा थाने

0

गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क में घरेलू विवाद के चलते केतन नामक व्यक्ति ने पत्नी ज्योति की गला घोंटकर हत्या कर दी. घटना के बाद उसने थाने जाकर खुद सरेंडर कर दिया. दोनों ने छह साल पहले लव मैरिज की थी और उनकी दो बेटियां हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है.

दिल्ली से सटे साइबर सिटी गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क इलाके में एक महिला की हत्या का मामला सामने आया है. यहां एक शख्स ने मामूली विवाद पर अपनी पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी. वहीं इसके बाद हत्यारोपी पति खुद थाने पहुंचा और बोला एसएचओ साहब मैंने अपनी पत्नी का मर्डर कर दिया है, मुझे अरेस्ट कर लो. यह सुनकर थाने में मौजूद अधिकारी हैरान रह गए. पुलिस ने तुरंत उसे हिरासत में ले लिया. आरोपी की पहचान केतन के रूप में हुई है.

हिरासत में लेने के बाद पुलिस आरोपी को साथ लेकर घटना स्थल पर पहुंची. यहां बिल्डिंग की दूसरी मंजिल पर महिला की लाश पड़ी मिली. घर पर अन्य सदस्य भी मौजूद थे. जानकारी के अनुसार हत्यारोपी ने 6 साल पहले लव मैरिज की थी. मालूम हुआ कि रविवार रात को आरोपी द्वार बेटी को थप्पड़ मारने से गुस्साई पत्नी ने पति को थप्पड़ जड़ दिया था. इस बात से वह इतना भड़का कि उसने पत्नी की हत्या कर दी.

आरोपी केतन राजेंद्र पार्क के बी ब्लॉक में अपने परिवार के साथ रहता है. वह नोएडा के जेवर एयरपोर्ट पर कार्गो में काम करता है. उसकी पत्नी 31 साल की ज्योति दिल्ली के बिंदापुर की रहने वाली थी और एक कंपनी में नौकरी करती थी. दोनों की वहीं मुलाकात हुई और छह साल पहले उन्होंने लव मैरिज कर ली थी. केतन की दो बेटियां है, जिनमें एक की उम्र 4 साल है एक की 2 साल है. बी ब्लॉक के जिस मकान में केतन का परिवार रहता है, वह दो मंजिला है. ग्राउंड फ्लोर पर केतन के माता-पिता रहते हैं, जबकि वह फर्स्ट फ्लोर पर पत्नी ज्योति और दो बेटियों के साथ रहता था. केतन के पिता विनोद कुमार डॉक्टर है और घर के पास ही क्लीनिक चलाते हैं.

परिवार का कहना है कि शनिवार की रात को ड्यूटी करने के बाद केतन घर आ गया था. रात को उसका पत्नी ज्योति के साथ किसी बात पर झगड़ा हुआ. इसके बाद दोनों सो गए. रविवार को केतन की छुट्टी थी. पूरे दिन वह घर ही था. शाम को फिर उसकी ज्योति के साथ लड़ाई हो गई. बात इतनी बढ़ गई कि केतन ने गुस्से में ज्योति का गला दबा दिया और उसकी मौत हो गई. इसके बाद वह परिवार के लोगों को बिना बताए राजेंद्र पार्क थाने पहुंच गया और सरेंडर कर दिया.

सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीमें केतन के घर पहुंचीं. ज्योति की डेड बॉडी बिस्तर पर पड़ी थी. पुलिस ने परिवार के लोगों से भी बात की गई. उन्हें घटना के बारे में कुछ नहीं पता था. उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि पति-पत्नी में झगड़े होते रहते थे, लेकिन उन्हें इस घटना के बारे में नहीं पता. केतन पुलिस की हिरासत में है. पुलिस टीम अभी घरेलू कलह में ही हत्या को कारण मान रही है. वहीं पुलिस केतन से पूछताछ में जुट गई है.

ENTERTAINMENT : 1600 करोड़ में बनी रामायणम्, रणबीर को मिली करोड़ों में फीस, साई पल्लवी-यश भी नहीं रहे पीछे

0

पता चला है कि रामायणम् फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को कितनी फीस मिल रही है, और उनके बाद सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी को कितनी मोटी रकम दी जा रही है. वहीं यश फिल्म के कितने परसेंट का हिस्सा अपने नाम कर रहे हैं.

जबसे मैग्नम ओपस रामायणम् से रणबीर कपूर और यश की झलक पहली बार सामने आई है, फैंस फिल्म के शानदार VFX और म्यूजिक को लेकर दीवाने हो गए हैं. बताया जा रहा है कि ये फिल्म अब तक की सबसे महंगी फिल्मों में से एक है, और इसका बजट करीब 1600 करोड़ रुपये है.

अब ये भी पता चला है कि इस फिल्म में भगवान राम का किरदार निभा रहे रणबीर कपूर को कितनी फीस मिल रही है, और उनके बाद सीता का रोल निभा रहीं साई पल्लवी को कितनी मोटी रकम दी जा रही है.रणबीर कपूर, जो दो भागों में बनने वाली इस रामायणम् फिल्म में श्री राम का रोल कर रहे हैं, फिल्म की कास्ट में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर हैं. फिल्म फेयर की रिपोर्ट को माने तो, उन्हें एक पार्ट के लिए 75 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, यानी दोनों पार्ट मिलाकर कुल 150 करोड़ रुपये की फीस मिल रही है.

वहीं साई पल्लवी, जो सीता का किरदार निभा रही हैं, उन्होंने भी अपनी फीस मे इजाफा किया था. उन्हें एक पार्ट के लिए 6 करोड़ रुपये मिल रहे हैं, यानी दोनों पार्ट मिलाकर कुल 12 करोड़ रुपये मिलेंगे.

KGF फेम यश फिल्म के को-प्रोड्यूसर भी हैं, जो नमित मल्होत्रा की प्राइम फोकस स्टूडियोज के साथ मिलकर इस फिल्म को बना रहे हैं. उनकी फीस का खुलासा नहीं हो पाया है. पर माना जा रहा है कि प्रोड्यूसर होने के नाते वो फिल्म की प्रॉफिट शेयरिंग में बड़ा हिस्सा लेंगे. बहुत लोग नहीं जानते, लेकिन नितेश तिवारी के डायरेक्शन में बनी रामायणम् भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी फिल्मों में से एक होगी. ताजा रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म के दोनों हिस्सों को बनाने में भारी इन्वेस्टमेंट की गई है.

हाल ही में प्रोड्यूसर नमित मल्होत्रा के करीबी ने ये कंफर्म किया कि रामायण फ्रैंचाइजी का कुल बजट 1600 करोड़ रुपये है. सूत्र ने बताया, “जहां रामायण पार्ट 1 का बजट 900 करोड़ रुपये है, वहीं दूसरे भाग का बजट 700 करोड़ रुपये रखा गया है. दूसरे भाग का बजट कम इसलिए है क्योंकि पहले भाग में ही दुनिया और किरदारों की रचना पर बड़ा निवेश किया गया है. इसलिए दूसरे भाग में ज्यादातर एक्शन सीक्वेंस ही शूट होने हैं. पहले पार्ट में तैयार हुए किरदार और सेट्स को दूसरे पार्ट में भी इस्तेमाल किया जाएगा.”

सोर्स ने ये भी कहा कि पूरी टीम को अपने निवेश की भरपाई होने और मुनाफा कमाने का पूरा भरोसा है, क्योंकि इस फिल्म का मकसद सिर्फ भारतीय नहीं, बल्कि दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचना है. इसी वजह से फिल्म के विजुअल्स को वर्ल्ड-क्लास बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

रामायणम् को 8 बार ऑस्कर जीत चुके VFX स्टूडियो DNEG, और यश की Monster Mind Creations के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया जा रहा है. फिल्म को IMAX फॉर्मेट में शूट किया जा रहा है और ये पूरी दुनिया में रिलीज होगी. रामायणम् का पहला पार्ट दिवाली 2026 में और दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज किया जाएगा.

NATIONAL : अब तेरे दिल में हम आ गए… लेडी सुपरकॉप ने थाने में माधुरी दीक्षित के गाने पर बनाई रील, वायरल हुई तो IG ने लगाई कड़ी फटकार

0

लेडी सुपरकॉप अंकिता मिश्रा ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘आरजू’ के रोमांटिक सॉन्ग ‘अब तेरे दिल में हम आ गए…’ के बोल पर थाने के अंदर ही रील बन ली. इस रील के सोशल मीडिया में वायरल होते ही तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं.

पुलिस जवानों और अफसरों में रील बनाने की खुमारी सिर चढ़ कर बोल रही है. कोई वर्दी में थाने के बाहर तो कोई थाने के अंदर रील बना रहा है. मध्य प्रदेश के रीवा की एक लेडी सुपरकॉप की भी एक रील सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रही है. वीडियो वायरल होते ही पुलिस की किरकिरी हो गई. मामले को आईजी ने गंभीरता से लेते हुए हिदायत दी है. साथ ही रीवा जोन के सभी पुलिस अधीक्षकों को निर्देश जारी किए हैं.

आईजी रीवा ने पुलिसकर्मियों के रील बनाने और उसे सोशल मीडिया में पोस्ट करने पर प्रतिबंध लगा दिया है. साथ ही रील बनाने वाली पुलिस पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए हैं.थाना प्रभारी ने बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और माधुरी दीक्षित स्टारर फिल्म ‘आरजू’ के रोमांटिक सॉन्ग ”तेरे दिल में हम आ गए…’ के बोल पर थाने के अंदर ही रील बना ली. इस रील के सोशल मीडिया में वायरल होते ही तरह तरह की चर्चाएं शुरू हो गईं. देखें REEL:-

इस वीडियो को लेकर यूजर्स तरह-तरह के कमेंट कर रहे हैं. यहां तक कि यूजर्स यह कह रहे हैं कि इन्हें पुलिस की नौकरी छोड़कर फिल्मों में हाथ आजमाना चाहिए.इससे पुलिस की खूब किरकिरी हुई. पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाने लगे. लिहाजा, गौरव राजपूत (आईजी रीवा जोन) ने रील बनाने पर प्रतिबंध लगा दिया है. कोई भी पुलिस की वर्दी-वेपन, गाड़ी, थाना आदि में रील बनाते पाया गया तो उसकी खैर नहीं है.

आदेश में लिखा है- ”प्रायः देखा जा रहा है कि बहुत से पुलिसकर्मी वर्दी में अथवा सिविल में अपनी रील बनाकर सोशल मीडिया में वायरल या अपलोड करते हैं. पुलिस जैसे अनुशासित विभाग में रहकर किसी भी पुलिसकर्मी द्वारा ऐसा किया जाना अनुशासन के विपरीत होकर उसकी पद और गरिमा के भी प्रतिकूल है. जिससे आज जनता के मध्य पुलिस की छवि पर भी अत्यधिक प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है, इसलिए रीवा, सीधी, सतना, मैहर सिंगरौली और मऊगंज के अधीनस्थ समस्त पुलिसकर्मियों को कड़ी हिदायत दी जाती है.

विभागीय कार्यों के अतिरिक्त अन्य कोई भी ऐसी पोस्ट सोशल मीडिया पर न प्रेषित करें. जिससे पुलिस विभाग की गरिमा को क्षति पहुंचे. अगर कोई भी पुलिसकर्मी ऐसा करता है तो उसके जिम्मेदार वो खुद होंगे और उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी.”

MP: रायसेन जिले में बारिश कहर का कहर… स्कूल से लौटते समय स्कूली छात्र बहा, तालाब फूटने से घरों में भरा पानी

0

MP News: गणेश मंदिर रोड पर स्कूल से घर लौट रहे छात्रों में से एक छोटा बच्चा तेज बहाव में नहीं संभल सका और पानी में बहने लगा. मंदिर के पास खड़े लोगों ने यह नजारा देखा तो दौड़कर बच्चे को सकुशल बचा लिया, हालांकि बच्चे का रेनकोट बह गया, जिसे आगे जाकर पकड़ा जा सका.

 

मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में 4 दिन से लगातार बारिश कहर ढा रही है, जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. रायसेन जिले के बेगमगंज, उदयपुरा और सिलवानी में भारी बारिश हो रही है. स्कूल से घर लौटते समय एक छात्र तेज बहाव में बह गया, लेकिन लोगों ने दौड़कर उसकी जान बचा ली. जरा-सी लापरवाही भारी पड़ सकती थी.

दूसरी ओर, पील पहाड़ी और बेलखेड़ी के बीच बना तालाब फटने से खेतों में खड़ी फसल बर्बाद हो गई और घरों में पानी भर गया. जिले के बेगमगंज में मूसलाधार बारिश के कारण सड़कों पर डेढ़ से दो फीट तक पानी बह निकला. गणेश मंदिर रोड पर स्कूल से घर लौट रहे छात्रों में से एक छोटा बच्चा तेज बहाव में नहीं संभल सका और पानी में बहने लगा.

मंदिर के पास खड़े लोगों ने यह नजारा देखा तो दौड़कर बच्चे को सकुशल बचा लिया, हालांकि बच्चे का रेनकोट बह गया, जिसे आगे जाकर पकड़ा जा सका. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

 

MP : MP के सीधी जिले में भालू ने 3 लोगों को मार डाला; गुस्साई भीड़ ने भालू को भी मार डाला

0

MP News: टाइगर रिजर्व के पास भालू के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए. उन्होंने बताया कि लाठी-डंडों से लैस गुस्साए ग्रामीणों ने भालू को घेर लिया और उसे मार डाला.

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में संजय गांधी टाइगर रिजर्व के पास एक गांव में गुस्साए स्थानीय निवासियों ने भालू को पीट-पीटकर मार डाला. जंगली जानवर के हमले में 3 लोगों की मौत से गुस्साई भीड़ ने इस घटना को अंजाम दिया. घटना जिला मुख्यालय से 65 किलोमीटर दूर बस्तुआ गांव के पास घने जंगल में भोर में हुई. फोन पर संपर्क किए जाने पर मारवास पुलिस स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) भूपेश वैस ने बताया कि टाइगर रिजर्व के पास भालू के हमले में 3 लोगों की मौत हो गई और 2 अन्य घायल हो गए.

BIHAR : स्कूल में बच्ची से बर्बरता! 5 साल की मासूम को बेरहमी से पीटा, सुई चुभोई, बेल्ट बांधकर लटकाया

0

बिहार के मधेपुरा में एक निजी स्कूल में 5 वर्षीय बच्ची की बेरहमी से पिटाई का मामला सामने आया है. स्कूल संचालक के भतीजे पर बच्ची को बेल्ट से पीटने और सुई चुभाने का आरोप है. बच्ची गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती है.

बिहार के मधेपुरा के शंकरपुर थाना क्षेत्र से शनिवार को दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है. यहां एक स्कूल संचालक के भतीजे ने पांच साल की बच्ची की बेरहमी से पिटाई की. आरोप है कि बच्ची को बेल्ट से पीटा गया और सुई से घायल किया गया. पीड़िता को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है.

जानकारी के मुताबिक, यह मामला मौरा कबियाही पंचायत के नया गांव स्थित एक निजी स्कूल में हुआ, जिसमे पांच साल की बच्ची की निर्मम तरीके से पिटाई की गई. पिटाई का आरोप स्कूल संचालक अनिल यादव के भतीजे अन्नू कुमार पर लगा है. घटना के बाद से ही स्कूल में ताला लटका हुआ है. पीड़ित परिवार का कहना है कि बच्ची की पिटाई के बाद बेल्ट के सहारे उसे टांगने की कोशिश की गई. उसके हाथ और पैर में निडिल चुभोकर घायल किया गया.

परिजनों के अनुसार, घटना के बाद स्कूल संचालक बच्ची को कबियाही हटिया स्थित पीड़िता की मां की दुकान के पास उसे छोड़ कर भाग गया. फिल्हाल पीड़िता को जन नायक कर्पूरी ठाकुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया है. मेडिकल कॉलेज में मौजूद पीड़िता पूजा कुमारी की बुआ रीना देवी ने बताया कि पांच महीने पहले उनके भाई संजय यादव ने अपनी दो बेटियों का शंकरपुर के न्यू पब्लिक स्कूल में दाखिला कराया था.

बीते शनिवार रात उनकी भाभी हटिया पर अपनी नाश्ते की दुकान पर थी. इसी दौरान स्कूल संचालक अनिल यादव बच्ची को गंभीर हालत में छोड़ कर भाग गया. इसके बाद परिवार वालों ने पीड़िता को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया. उन्होंने बताया कि उनकी भतीजी को स्कूल संचालक ने पहले बेल्ट से पीटा फिर गर्दन से बेल्ट के सहारे टांग कर उसकी पिटाई की गई. इसके बाद सीरिंज की निडिल हाथ में चुभोई गई. हालांकि इस मामले में शंकरपुर थाना को आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है. थाना अध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि आवेदन मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी.

 

RASHIFAL : आज का पंचांग और राशिफल

08-जुलाई-2025
वार:-मंगलवार
तिथि:-13त्रयोदशी24:38
माह:-आषाढ़
पक्ष:-शुक्लपक्ष
विक्रम सम्वंत:-2082
शकसम्वंत:-1947
नक्षत्र:-ज्येष्ठा27:15
योग:-शुक्ल22:17
करण:-कौलव11:58
चन्द्रमा:-वृश्चिक 27:15/धनु
सूर्योदय:-05:43
सूर्यास्त:-19:29
दिशाशूल:-उत्तर
निवारण उपाय:-तिल का सेवन
ऋतु:-वर्षा ऋतु
गुलिक काल:-12:32से14:13
राहूकाल:-15:54से17:35
अभीजित:-12:05से12:59

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-परिश्रम के बावजूद चेष्टाएं व्यर्थ जा सकती हैं। अपनी युक्ति और तरकीब से काम करने से आपको अपने प्रयासों में इच्छित सफलता मिलेगी। शारीरिक और मानसिक रूप से खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। मन में कुछ नया सीखने की उत्सुकता बनी रहेगी। परिवार का सहयोग मिलेगा। कुछ न कुछ नया करने की इच्छा हो सकती है। धन की स्थिति में सुधार होने के योग हैं। गृहस्थी में जिस बात को छुपाने के प्रयास करेंगे वही तकरार का कारण बनेगी। संतान के कारण परेशानी उत्पन्न होगी।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी और उदासी रह सकती हैं। आज आपका आत्मविश्वास आपके लिये सफलता की कुंजी साबित होगा। आप लक्ष्यों पर से ध्यान नहीं हटाएं और कड़ी मेहनत करना जारी रखें। महत्वपूर्ण कार्यों को अंजाम देने में अधिक सोच-विचार करने में कुछ परिणाम आपके हाथ से निकल सकते हैं। इसलिए योजनाओं के साथ-साथ कार्य क्षमता पर भी ध्यान लगाएं। संतान का चंचल होना आपकी परेशानी का कारण बन सकता है।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-अपनी सोच सकारात्मक रखें। आपको भाग्य का पूर्ण सहयोग मिलेगा। पसंदीदा वस्तुओं की खरीद करेंगे। खुद पर भरोसा करें तो आपकी कोशिशों का आपको उम्दा लाभ मिलेगा। भाइयों और मित्रों के साथ संबंधों में मधुरता आएगी। आज आपके चारों तरफ सुखद माहौल रहेगा। घर-परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेंगी। पिछले दिनों से चल रही लेन-देन की कोई बडी डील तय हो जाने की खुशी होगी।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आपको महत्वपूर्ण निर्णय लेने में असुविधा रह सकती है। अपने मन की आवाज़ अवश्य सुनें। आपके मूड में कुछ उतार-चढ़ाव रह सकता है। कई दिनों से जिस बात को लेकर आप चिंतित थे वह चिंता आपकी दूर हो सकती हैं। आज आपके बिजनेस में वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज बिना वजह विवादों में फंसने से बचें। कुछ कानूनी और निवेश संबंधी जटिलताओं का सामना करना पड़ सकता है।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-नवीन कार्य की योजना बन सकती है। अगर आप पूरी शिद्दत से मेहनत करते हैं तो काफी समय से रुके हुए कार्य शीघ्रता से पूरे हो सकते हैं। परिवार के लोग सहयोग करेंगे। आज आप कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। नौकरी और करियर के क्षेत्र में अप्रत्याशित अवसर मिल सकते हैं। आध्यात्म एवं परोपकार का सहारा लें निकट भविष्य में अवश्य काम आएगा। धर्म कर्म में निष्ठा होने पर भी पाप कर्म के प्रति ज्यादा आकर्षण रहेगा। लड़ाई झगड़े से नुकसान होगा।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसाय अथवा जॉब में में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। आज आपको कार्य व्यवसाय के साथ सामाजिक क्षेत्र से भी उन्नति के अवसर मिलेंगे। अपनी वाणी एवं व्यवहार से प्रभावित कर किसी से भी आसानी से काम निकाल लेंगे। वाहन चलाने में सावधानी रखें।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-पारिवारिक वातावरण धर्य की कमी से खराब हो सकता है घर की अपेक्षा आज बाहर समय बिताने से सहज अनुभव करेंगे। सेहत मानसिक विकार को छोड़ सामान्य रहेगी। आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसाय अथवा जॉब में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती हैं। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य से पारिवारिक बिजनेस में आज आपको लाभ हो सकता है। सायंकाल का समय आज आप अपनी संतान को कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं। आज आप अपने घर का निर्माण अथवा साज-सज्जा की चीजों पर भी ध्यान लगाएंगे, वे उसमें कुछ धन भी व्यय करेंगे। आज आपको अपने घर में कोई नई वस्तु की खरीदारी भी कर सकते हैं, जो खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):-आपकी योजनाओं को सकारात्मक दिशा मिलेगी। अतः पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी क्षमता अनुसार काम करें। भूमि संबंधी खरीद-फरोख्त का काम संपन्न हो सकता है। अपने स्वभाव और दिनचर्या में बदलाव लाना जरूरी है। इस समय अपने प्रतिद्वंदियो की गतिविधियों से अनभिज्ञ ना रहे। अगर रुपए पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है, तो उसे बहुत ही सावधानी से करें या स्थगित ही रखें।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आपको कड़ी मेहनत का फल मिलने वाला है और मूल्यांकन भी सकारात्मक रहेगा। आर्थिक लाभ प्राप्ति के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। इसलिए किसी भी अवसर को हाथ से जाने ना दें। स्पष्ट वार्ता करना आपके लिए भविष्य में लाभकारी रहेगा। किसी के साथ भी अनावश्यक वार्तालाप से बचें। सोशल मीडिया का प्रयोग भी आज के दिन सावधानी से करें। अधिक भावुकता आपको नुकसान दे सकती है। आने वाले कुछ दिनों में विस्फोटक स्थिति पैदा हो सकती है।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-अपने विचारों को स्पष्ट रखें। अपनी योजनाओं को किसी के सामने ज्यादा जाहिर न करें। आपकी गुप्त योजनाएं आपके कााम में फायदा देंगी। आज के दिन आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा जिस भी कार्य को करने का मन बनाएंगे उसे देर-अबेर पूरा करके ही मानेंगे। अपने मजाकिया व्यवहार से आस-पास का वातावरण हल्का बनाएंगे। ना चाहते भी व्यर्थ के कार्यों पर धन खर्च हो सकता है। प्रेम संबंधों के कारण हानि होगी।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-आज के दिन दूसरों की कमियों का मजाक न उड़ाएं, तो वहीं दूसरी ओर जितना हो सके अपना संपर्कों को बढ़ाएं और अच्छे लोगों से मिलें। सकारात्मक विचारों को आत्मसात करें। आपकी मान-प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी। कार्यक्षेत्र में किसी बड़े बुजुर्ग की सलाह को मानने से व्‍यवसाय और नौकरी में प्रगति होगी। राजनीति के क्षेत्र में जो लोग कार्य कर रहे हैं उनके लिए आज का दिन अच्‍छा है।

आपका दिन शुभ व मंगलमय हो।

ENTERTAINMENT : स्मृति ईरानी के वजन पर कमेंट करना Ram Kapoor को पड़ा भारी, यूजर्स ने जमकर सुनाई खरी-खोटी

0

एक्टर राम कपूर एक बार फिर विवादों में घिरे हुए नजर आ रहे हैं. हाल ही में उन्होंने एक्ट्रेस स्मृति ईरानी के वेट पर कमेंट किया. जिसकी वजह से वो ट्रोल हो रहे हैं.

टीवी के पॉपुलर एक्टर राम कपूर (Ram Kapoor) इन दिनों अपने वेट लॉस को लेकर चर्चा में बने हुए हैं. साथ एक्टर अपनी हालिया रिलीज वेब सीरीज ‘मिस्त्री’ का भी जमकर प्रमोशन कर रहे हैं. इसी बीच उन्होंने एक्ट्रेस स्मृति ईरानी (Smriti Irani) के वजन पर कुछ ऐसा कमेंट कर दिया. जिसे लेकर वो सोशल मीडिया पर बुरी तरह ट्रोल हो रहे हैं.

दरअसल ह्यूमन्स ऑफ बॉम्बे को दिए एक इंटरव्यू में राम कपूर ने अपने वजन को लेकर खुलकर बात की. इसी दौरान एक्टर स्मृति ईरानी का उदाहरण देते हुए कुछ ऐसा कह दिया कि जो नेटिजन्स को रास नहीं आ रहा. एक्टर ने कहा कि, ‘एक महिला के तौर पर वो भी मेरे जितने ही वेट की थीं, लेकिन मुझसे ज्यादा सक्सेसफुल रही थीं. बस फर्क ये है कि उन्होंने पहले शो छोड़ दिया था, वो स्मृति ईरानी थीं..’

राम कपूर ने ये भी कहा कि, ‘जब क्योंकि सास भी कभी बहू थी खत्म हुआ था. तो वो बड़ी थी. ये फर्क आपको पहले साल और शो के आखिर साल में देखेंगे तो साफ नजर आएगा. हां, लेकिन वो उतनी ही सक्सेसफुल भी हैं. पुरुषों का ऐसा करना मुश्किल होता है लेकिन स्मृति जैसी महिलाओं ने ये करके दिखाया है.’

स्मृति ईरानी को लेकर किया गया राम कपूर का ये कमेंट यूजर्स को बिल्कुल पसंद नहीं आ रहा. एक यूजर ने रेडिट पर लिखा कि, क्या वो पागल हो गए हैं.’ ये क्या बाकवास है.’ दूसरे ने लिखा, इन्हें क्या हो गया? ये एक के बाद एक ऐसी अजीबोगरीब बातें क्यों कह रहे हैं? या ये हमेशा से ऐसा ही थे और मुझे अभी पता चला है? एक ने कहा, ‘कोई इन्हें चुप करवा दो प्लीज..’ बता दें कि स्मृति ईरानी बहुत जल्द एकता कपूर के शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2’ में नजर आएंगी.

 

- Advertisement -