Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 542

NATIONAL : मथुरा में बड़ा हादसा, खुदाई के दौरान गिरे 5 मकान, कई लोगों के दबे होने की आशंका

0

मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए. मकान के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है.

मथुरा के थाना गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए. मकान के अंदर कई लोगों के दबे होने की आशंका है. फिलहाल मौके पर बचाव दल पहुंच गया है और राहत व रेस्क्यू में जुट गया है. हादसे का वीडियो भी सामने आया है. जिसमें देखा जा सकता है कि कई मकान गिर गए हैं. वहीं, हादसे में एक व्यक्ति को एंबुलेंस से अस्पताल भी पहुंचाया जा रहा है.

पुलिस ने बताया कि थाना गोविंद नगर इलाके के माया टीला शाहगंज के पास खुदाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए हैं. कई लोगों के दबे होने की आशंका है. रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और राहत व बचाव कार्य में जुट गई है. फिलहाल मौके पर पुलिस बल की भी तैनाती कर दी गई है.स्थानीय लोगों ने बताया कि खुदाई के दौरान हादसा हो गया. जिससे 4 से 5 मकान गिर गए और कई लोगों के दबे होने की आशंका है. बचाव दल मौके पर पहुंच गया और रेस्क्यू किया जा रहा है. इधर रेस्क्यू टीम ने बताया कि अब तक मलबे में फंसे 3 लोगों को निकाला जा चुका है. तीन में से एक पुरुष, एक महिला और एक बच्चा है. तीनों को अस्पताल पहुंचवाया गया है.

NATIONAL : शिवपुरी में सीवर टैंक में गिरने से किशोरी की मौत, लोगों ने की मकान मालिक को अरेस्ट करने की मांग

0

पुलिस ने बताया कि लड़की अपार्टमेंट परिसर में खेल रही थी और इसी दौरान वह गलती से पुराने सीवर टैंक के जंग लगे ढक्कन पर आ गई और 15 फुट गहरे टैंक में गिर गई.मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में एक आवासीय परिसर में खुले सीवर टैंक में गिरने से 15 वर्षीय एक लड़की की मौत हो गई. पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी.

पुलिस निरीक्षक कृपाल सिंह राठौड़ ने संवाददाताओं को बताया कि यह घटना शनिवार रात करीब आठ बजे कोतवाली थाना क्षेत्र के संतुष्टि अपार्टमेंट में हुई. गुस्साए निवासियों ने इमारत के मालिक की गिरफ्तारी और अपार्टमेंट के निर्माण की गुणवत्ता की जांच की मांग करते हुए रविवार सुबह दुर्घटनास्थल के पास विरोध प्रदर्शन किया.

राठौड़ ने बताया कि लड़की परिसर में खेल रही थी और इसी दौरान वह गलती से पुराने सीवर टैंक के जंग लगे ढक्कन पर आ गई.उन्होंने बताया कि लड़की 15 फुट गहरे टैंक में गिर गई.अधिकारी ने बताया कि बच्ची के साथ खेल रहे अन्य बच्चों ने शोर मचाया और स्थानीय निवासियों को मौके पर बुलाया.पुलिस ने बताया कि लड़की का छोटा भाई ठीक उसके पीछे था, लेकिन एक राहगीर ने उसे पकड़ लिया जिससे वह बाल-बाल बच गया. स्थानीय लोगों ने बच्ची की चप्पल को सतह पर तैरते हुए देखा, लेकिन उसका पता नहीं लगा सके.

राठौड़ ने बताया कि अधिकारियों को तुरंत इसकी सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस, स्थानीय नगर निगम और राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की टीम ने बचाव अभियान शुरू किया.

उन्होंने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे सीवर टैंक से शव निकाला गया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. अधिकारी ने बताया टैंक बेहद असुरक्षित स्थिति में था और ढक्कन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था. प्रारंभिक जांच अपार्टमेंट के मालिक द्वारा घोर लापरवाही की ओर इशारा करती है.

अधिकारी ने बताया कि मृतक के पिता रवि बधोरिया की शिकायत पर संतोष अपार्टमेंट के मालिक अर्जुन दीवान के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 (लापरवाही से मौत) के तहत मामला दर्ज किया गया है. गुस्साए निवासियों ने विरोध प्रदर्शन किया और अपार्टमेंट के मालिक पर टैंक की खतरनाक स्थिति के बारे में बार-बार शिकायतों की अनदेखी करने का आरोप लगाया.

JAIPUR : लप्पू सचिन ने बीच सड़क पर लोगों को फ्री में बांटी बीयर, पुलिस ने कान पकड़वाकर मंगवाई माफी

0

घटना जयपुर के मानसरोवर इलाके की है, जहां निर्जला एकादशी के दिन लप्पू सचिन और उसके साथी स्कॉर्पियो गाड़ी में बीयर और शराब की बोतलें लेकर निकले. धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्होंने राह चलते वाहन चालकों को रुकवाया और फ्री में शराब और बीयर परोसी. वहीं खड़े होकर पीने के लिए उकसाया और पूरी घटना की वीडियो भी बनाया.

जयपुर में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर और यूट्यूबर लप्पू सचिन उर्फ सचिन सेन ने सारी हदें पार करते हुए बीच सड़क पर लोगों को फ्री में बीयर और शराब पिला दिया. वो भी निर्जला एकादशी के दिन. लोगों को रोककर फ्री में बीयर और शराब बांटने का वीडियो भी बनाया और उसे अपने सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया. धार्मिक संगठनों के विरोध के बाद जयपुर पुलिस ने मुख्य आरोपी सचिन सेन उर्फ लप्पू सचिन और उसके छह साथियों को गिरफ्तार कर लिया है.

घटना जयपुर के मानसरोवर इलाके की है, जहां निर्जला एकादशी के दिन कुछ युवक स्कॉर्पियो गाड़ी में बीयर और शराब की बोतलें लेकर निकले. धार्मिक भावनाओं के साथ खिलवाड़ करते हुए उन्होंने राह चलते वाहन चालकों को रुकवाया और फ्री में शराब परोसी. वहीं खड़े होकर पीने के लिए उकसाया और पूरी घटना की वीडियो भी बनाया.

पुलिस उपायुक्त जयपुर दक्षिण दिगंत आनंद ने बताया कि शहर की सड़कों पर शराब बांटने का वीडियो सामने आया था. जिसके आधार पर मानसरोवर थाना पुलिस ने वीडियो में दिखाई दे रही स्कोर्पियो गाड़ी के नम्बर के आधार पर मालिक की तलाश की. वीडियो को वायरल करने वाले मुख्य आरोपी लप्पू सचिन उर्फ सचिन सेन से पूछताछ हुई. इसके आधार पर उसका सहयोग करने वाले उसके साथी प्रदीप कड़वासरा, विकास वर्मा, अभिषेक निर्मल, सुनील कुमार, आदित्य महरिया और अंकित को गिरफ्तार किया गया.

वहीं पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि निर्जला एकादशी पर्व पर आमजन द्वारा जल/शरबत वितरण किया जाता है, लेकिन हमने यह वीडियो किसी आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंचाने के लिए नहीं बनाया बल्कि सोशल मीडिया पर फालोवर्स बढ़ाने के लिए बनाया था. उस दिन निर्जला एकादशी पूर्व होने के कारण आमजन की भावनाओं को ठेस पहुंच गई, जिसके लिए हम सभी माफी मांगते हैं.

 

NATIONAL : मुंबई वाले सावधान! समुद्र से उठेंगी तेज लहरें, IMD ने जारी किया तेज बारिश का अलर्ट

0

मुंबई के कुछ हिस्सों में रातभर गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई. हालांकि सुबह तक बारिश की तीव्रता कम हो गई. शहर में कहीं भी बहुत अधिक जलभराव की सूचना नहीं है.

मुंबई के कुछ हिस्सों में शनिवार (14 जून) देर रात भारी बारिश हुई. भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने रविवार (15 जून) को शहर और उपनगरों में कुछ स्थानों पर और अधिक बारिश होने की संभावना जताई है. आईएमडी ने मुंबई के लिए ‘येलो अलर्ट’ जारी किया है, जिसमें कुछ स्थानों पर भारी बारिश की चेतावनी दी गई है. वहीं, पड़ोसी जिले ठाणे, रायगढ़ और पालघर के लिए ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया गया है, जहां अत्यधिक बारिश की संभावना है.

मुंबई के कुछ हिस्सों में रातभर गरज और बिजली कड़कने के साथ बारिश हुई. हालांकि सुबह तक बारिश की तीव्रता कम हो गई. अधिकारियों ने बताया कि शहर में कहीं भी बहुत अधिक जलभराव की सूचना नहीं है. नगर निकाय अधिकारियों के अनुसार, रविवार सुबह आठ बजे तक 24 घंटे की अवधि में, दक्षिण मुंबई में 31 मिमी, पूर्वी उपनगरों में 21 मिमी और पश्चिमी उपनगरों में 20 मिमी बारिश दर्ज की गई.

मौसम विभाग की मानें तो रविवार (15 जून) को अपराह्न दो बजकर 52 मिनट पर समुद्र में 4.27 मीटर की ऊंचाई तक लहरें उठ सकती हैं, जबकि रात 8 बजकर 55 मिनट पर 1.91 मीटर तक की लहरें उठने की संभावना है. अधिकारियों ने बताया कि सोमवार रात 2 बजकर 37 मिनट पर 3.55 मीटर तक की लहरें और सुबह 8 बजकर 20 मिनट पर 1.06 मीटर की निम्न स्तर की लहरें उठने का पूर्वानुमान है.

 

NATIONAL : DRI की बड़ी कार्रवाई, 1 करोड़ से ज्यादा की सोना तस्करी में एयर इंडिया चालक दल का सदस्य अरेस्ट

0

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना और एयर इंडिया के चालक दल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक अधिकारी ने दी है.

राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने सोने की तस्करी करने वाले गिरोह के सरगना और एयर इंडिया के चालक दल के एक सदस्य को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. अधिकारियों ने रविवार को बताया कि आरोपी के पास से 1.41 करोड़ रुपये मूल्य का सोना जब्त किया गया है.

एक अधिकारी ने बताया कि डीआरआई को इस गिरोह के बारे में विशेष जानकारी मिली थी कि एयरलाइन चालक दल का एक सदस्य अमेरिका से भारत में विदेशी मूल के सोने की तस्करी में संलिप्त है. इसलिए यहां छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर निगरानी बढ़ा दी गई थी. शुक्रवार को न्यूयॉर्क से मुंबई पहुंची एयर इंडिया की उड़ान संख्या एआई-116 के चालक दल के एक पुरुष सदस्य को रोका गया.

चालक दल के सदस्य की शुरुआती तलाशी में कोई बरामदगी नहीं हुई. अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान पता चला कि उसने चालक दल के सदस्यों के लिए उड़ान के बाद श्वास परीक्षण के दौरान बैगेज सेवा क्षेत्र के पास काले डक्ट टेप में लिपटे विदेशी मूल के सोने की छड़ों से भरे पाउच को छिपा दिया था. जिसके बाद 1373 ग्राम वजनी विदेशी सोने की छड़ें बरामद की गईं.

अधिकारी ने बताया कि आरोपी चालक दल के सदस्य ने अपने बयान में पहले भी भारत में सोने की तस्करी करने की बात स्वीकार की थी. इसी कार्रवाई में गिरोह के “मास्टरमाइंड” को भी पकड़ा गया, जो भारत में सोने की तस्करी के लिए चालक दल के सदस्यों को नियुक्त कर रहा था. अधिकारी ने बताया कि “मास्टरमाइंड” ने भी सोने की तस्करी में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. दोनों आरोपियों को सीमा शुल्क अधिनियम के प्रावधानों के तहत गिरफ्तार किया गया है.

ENTERTAINMENT : 47 साल की उम्र में भी कुंवारी हैं शाहरुख खान की ये कोस्टार, बोलीं – ‘मैंने बहुत गलत हाथ पकड़े हैं..’

0

शाहरुख खान और सलमान खान समेत कई स्टार्स के साथ सुपरहिट फिल्मों में नजर आने वाली एक्ट्रेस दिव्या दत्ता आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है. फैंस उनकी एक्टिंग के साथ मासूमियत के भी कायल हैं. एक्ट्रेस 47 साल की हो चुकी हैं. लेकिन अभी तक उन्होंने शादी नहीं की. इसको लेकर हाल ही में उन्होंने खुलकर बात की और शादी ना करने की वजह भी बताई.

दिव्या दत्ता ने हिंदी रश के साथ बातचीत में अपनी शादी पर बात की. एक्ट्रेस ने कहा कि, ‘अगर आपको लाइफ में एक अच्छा पार्टनर मिल जाए, तो शादी अच्छी है. अगर नहीं मिलता, तो भी जिंदगी खूबसूरती से आगे बढ़ती रहती है. एक खराब रिश्ते में रहने की जगह आप खुद को संवारिए.’

दिव्या दत्ता ने आगे कहा, ‘‘मैं शादी तो करना चाहती हूं, लेकिन मुझे ऐसा पार्टनर चाहिए, जो मेरे साथ घूमने जाएं. हां अगर ऐसा ना भी हुआ तब भी मैं खुश रह लूंगी. क्योंकि मैंने जिंदगी में बहुत गलत हाथ पकड़े हैं और आप इसी से सीखते हैं. ऐसा जरूरी नहीं है कि आपकी जिंदगी में कोई अच्छा पार्टनर आए, तभी आप पूरे हो जाओगे. पहले मैं भी यही सोचती थी. मैं अपने जज्बातों को खुलकर जाहिर करती थी, लेकिन अब नहीं.’

वर्कफ्रंट की बात करें को दिव्या दत्ता पिछली बार विक्की कौशल की फिल्म ‘छावा’ में नजर आई थीं. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर छप्परफाड़ कमाई की थी. एक्टर अक्षय कुमार भी इसमें औरंगजेब के किरदार में नजर आए थे. वहीं अब दिव्या ‘नास्तिक’ में नजर आएंगी. फिल्म में उनके साथ अर्जुन रामपाल होंगे. अभी फिल्म की रिलीज डेट का खुलासा नहीं किया गया है.

 

NATIONAL : हरियाणा के नूंह में ATM से 24 लाख की लूट, गैस कटर से काटकर 5 मिनट में फरार हुए बदमाश

0

हरियाणा के नूंह में फिरोजपुर झिरका-बिवान रोड पर शनिवार तड़के चार अज्ञात बदमाशों ने गैस कटर से एक एटीएम काटकर 24 लाख रुपये लूट लिए. वारदात महज 5 मिनट में अंजाम दी गई. घटना सीसीटीवी में कैद हुई है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर चार टीमों का गठन किया है और जांच जारी है.

हरियाणा के नूंह जिले में एक बड़ी वारदात सामने आई है. यहां अज्ञात बदमाशों ने शनिवार तड़के फिरोजपुर झिरका-बिवान रोड पर एक दुकान में लगे एटीएम को गैस कटर से काटकर उसमें रखे 24 लाख रुपये लूट लिए. पुलिस के अनुसार, यह वारदात तड़के करीब 3:30 बजे हुई और महज 5 मिनट में चार बदमाश वारदात को अंजाम देकर कार में फरार हो गए.

जानकारी के मुताबिक, यह एटीएम गुरुग्राम की CMS Info System कंपनी द्वारा लगाया गया था. कंपनी के एक अधिकारी की शिकायत के आधार पर बताया गया कि शुक्रवार दोपहर करीब 1 बजे कैश वैन द्वारा इस एटीएम में 38 लाख रुपये डाले गए थे. चूंकि शनिवार और रविवार को छुट्टियां थीं, इसलिए अतिरिक्त नकदी रखी गई थी.

दिनभर में करीब 14 लाख रुपये की निकासी हुई और शेष 24 लाख रुपये एटीएम में बचे हुए थे, जिन्हें चोरों ने लूट लिया. पुलिस का कहना है कि एटीएम बूथ पर दिन के समय एक सुरक्षा गार्ड तैनात रहता है, लेकिन शुक्रवार शाम को उसने शटर बंद कर वहां से चला गया. एटीएम में एक छोटा अलार्म सिस्टम भी था, जिसे चोरों ने तार काटकर निष्क्रिय कर दिया.

जब स्थानीय लोगों ने एटीएम टूटा देखा तो मौके पर भीड़ जमा हो गई. सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी पहुंची. घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में वारदात कैद हो गई है. फिरोजपुर झिरका थाने में अज्ञात बदमाशों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है और पुलिस ने जांच के लिए चार टीमें गठित की हैं. मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ अधिकारी खुद निगरानी कर रहे हैं. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

ENTERTAINMNENT : कियारा आडवाणी को प्रेग्नेंसी में हुई क्रेविंग, तो राम चरण ने भेजा खास गिफ्ट, एक्ट्रेस ने दिखाई झलक

0

Kiara Advani एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों काम से दूर अपना प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही है. इसी बीच एक्ट्रेस के लिए राम चरण और उनकी पत्नी ने बेहद खास तोहफा भेजा.

बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी और सिद्धार्थ मल्होत्रा बहुत जल्द अपने पहले बच्चे का स्वागत करने वाले हैं. इन दिनों एक्ट्रेस प्रेग्नेंसी पीरियड एंजॉय कर रही हैं. हर दिन एक्ट्रेस को अलग-अलग चीजों की क्रेविंग भी होती है. ऐसे में साउथ सुपरस्टार राम चरण और उनकी पत्नी उपासना ने हाल ही में कियारा के लिए एक बेहद खास तोहफा भेजा है. जो इन दिनों उनके बड़े काम का है.

दरअसल कियारा आडवाणी काम से दूर होकर भी, सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ जुड़ी हुई है. जहां कभी-कभी वो अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं. हाल ही में उन्होंने फैंस को उस गिफ्ट की झलक दिखाई, जो राम चरण ने एक्ट्रेस के लिए भेजा था. एक्ट्रेस को मिला ये गिफ्ट एक आम का आचार था.

कियारा आडवाणी प्रेग्नेंट हैं. तो प्रेग्नेंसी में महिलाओं को खट्टी इमली और अचार खाने की काफी क्रेविंग होती है. यही सोचकर राम चरण और उनकी वाइफ ने एक्ट्रेस को आम का आचार भेजा है. इसकी फोटो अब कियारा ने अपने इंस्टाग्राम की स्टोरी पर शेयर की. एक्ट्रेस ने आम के अचार के डिब्बे की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘मेरे प्यारे लोगों को थैंक्यू.’ एक्ट्रेस ने राम और उपासना का टैग भी किया.

बता दें कि इस गिफ्ट के साथ उपासना ने कियारा के लिए एक हैंडमेड नोट भी लिखा. इसमें लिखा था कि, “डियर कियारा, मेरी अथम्मा (सास) की ओर से. हमारे आम के अचार के खास स्वाद का लुत्फ उठाएं. प्यार से बनाया गया, सीधे हमारी रसोई से. उम्मीद है आपको पसंद आएगा..” बताते चलें कि कियारा आखिरी बार राम चरण के साथ फिल्म ‘गेम चेंजर’ में नजर आई थी.

 

NATIONAL : कैंची धाम मंदिर के 61वें स्थापना दिवस की धूम, उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम, सुरक्षा चाक-चौबंद

0

उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित प्रसिद्ध कैंचीधाम मंदिर के 61वें स्थापना दिवस का शुभारंभ हो गया है.जिसके चलते भक्तों की भीड़ लगना शुरू हो गई है.विश्व विख्यात बाबा नीम करौली महाराज द्वारा नैनीताल जिले में स्थापित कैंची धाम मंदिर का हर साल 15 जून को स्थापना दिवस बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है. आज सुबह ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान से पूजा पाठ के बाद हनुमान जी महाराज एवं बाबा नीम करौली महाराज को मालपुओं का भोग लगाने के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट खोल दिए गए हैं.

मंदिर के स्थापना दिवस से एक दिन पहले शनिवार की शाम को हजारों श्रद्धालु मंदिर के द्वार पर पहुंच रात भर हनुमान चालीसा का पाठ किया और सुबह मंदिर के द्वार खुलने के बाद बाबा के दर्शन कर वापस लौटने लगें. वहीं सुबह होते ही मंदिर के बाहर कई किलोमीटर दूर भक्तों की लाइन लगना शुरू हो गई. जिसके बाद धीरे धीरे सभी भक्त मंदिर की तरफ बढ़ रहें हैं. वहीं श्रद्धालुओं की सुरक्षा को देखते हुए चप्पे-चप्पे पर पुलिस प्रशासन की तैनाती की गई है.

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित बाबा नीम करोली महाराज के कैंची धाम मंदिर का स्थापना दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है, इस स्थापना दिवस में शामिल होने के लिए देश और विदेश के श्रद्धालु शनिवार की शाम से ही आना शुरू हो गए थे. शनिवार की शाम को मंदिर के आस-पास हजारों श्रद्धालुओं का जत्था पहुंच गया था, श्रद्धालुओं ने पूरी रात विधि विधान से हनुमान चालीसा का पाठ किया‌.

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में मंदिर प्रशासन द्वारा विधि विधान से पूजा पाठ के बाद हनुमान जी महाराज और बाबा नीम करोली महाराज को मालपुए का भोग लगाकर भक्तों के लिए मंदिर के कपाट खोल दिये. वहीं सुबह 5:30 बजे मंदिर कपाट खुलने के बाद से लगातार भक्तों के मंदिर पहुंचकर बाबा का आर्शीवाद ले रहे हैं, मंदिर के बाहर कई किलोमीटर दूर तक भक्तों की लम्बी कतार लगी हुई है. वहीं मेले में श्रद्धालुओं की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नैनीताल जिले के एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा मौके पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं. पुलिस प्रशासन की टीमें भी पूरी तरह मुस्तैदी से तैनात हैं

धाम पर दर्शन करने आए एक श्रद्धालु ने बताया कि हर साल स्थापना दिवस पर ये मेले का रूप चला आ रहा हैं, एक मालपूए के प्रसाद के लिए रात से भक्त इंतजार करते हैं. ये सबसे बड़ी कृपा महाराज जी हैं जिन्होंने विश्व को एक डोर में बांधकर यहां एकत्र करते हैं. प्रसाद की सेवा हर साल अधिक होती जा रही है, ट्रस्ट मंडल और भक्त लोगों की टीम इसमें हर साल सहयोग देती जा रही है. मैं इस मंदिर से बचपन से जुड़ा हुआ हूं महाराज के बाल्यकाल में मैंने दर्शन भी किये हैं.

वहीं एक और महिला श्रद्धालु ने बताया कि हमारे ऊपर बाबा की कृपा बहुत हैं, इसलिए हम बाबा के दर्शन करने के लिए यहां आते हैं, आज स्थापना दिवस के अवसर पर आने का मौका मिला है ये हमारे लिए बेहद गर्व की बात की है.

 

NATIONAL : शादी टूटने से नाराज युवक ने घर में सो रही युवती पर किया जानलेवा हमला, पुलिस ने दर्ज की FIR

0

सिद्धार्थनगर शादी टूटने से खफा युवक ने युवती की धारदार हथियार से हमला कर दिया है. घायल युवती को गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. सिद्धार्थनगर जिले के लोटन थाना क्षेत्र के तरघौना गांव में घर में सो रही किशोरी पर सिरफिरे युवक ने हमला कर घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया. परिजन पीड़िता को माधव प्रसाद त्रिपाठी मेडिकल कॉलेज ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे गोरखपुर बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. जहां पर उसका इलाज चल रहा है.

आपको बता दें कि, घायल प्रियंका की शादी महराजगंज जिले के कोल्हुई थाना क्षेत्र के अन्तर्गत ग्राम बेलवा बकहनिहां में पसंद कुमार पुत्र जयकिशन के साथ तय हुई थी, जो किसी कारण वश शादी टूट गई थी. प्रियंका पर हमले की वजह शादी का टूटना माना जा रहा है. लड़की और आरोपी की शादी तय थी, जो किन्हीं कारणों से टूट गई. इससे नाराज होकर उसने ऐसा कदम उठाया है. वहीं, पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करके आरोपी के तलाश में जुटी हुई है.

पीड़िता के पिता तहरीर देते हुए बताया कि प्रियंका की शादी महराजगंज जिले के थाना कोल्हुई अन्तर्गत ग्राम बेलवा बकहनिहां में पसंद कुमार पुत्र जयकिशन के साथ तय था. बाद में किसी कारण वश रिश्ता टूट गया. जिससे क्षुब्ध होकर सिरफिरे युवक पसंद ने हथियार लेकर गुरुवार आधी रात को तरघौना पहुंचकर घर के बाहर सो रही प्रियंका का गला रेत दिया. जिससे लहूलुहान हो गई.

वहीं, मिले शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने हत्या के प्रयास सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरु कर दी है. इस संबंध में क्षेत्राधिकार मयंक द्विवेदी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है. मामले की छानबीन की जा रही है. जल्द से जल्द अभियुक्त की गिरफ्तारी कर ली जाएगी.

 

- Advertisement -

News of the Day