Tuesday, May 12, 2026
Home Blog Page 544

Housefull 5 Collection Day 8: अक्षय की फिल्म का जलवा बरकरार, 8 दिन में 100 करोड़ के पार कमाई!

0

अक्षय कुमार समेत कई बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ के रिलीज को 8 दिन हो गए हैं. इस फिल्म ने 8 दिनों में 133 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

कई बॉलीवुड सितारों से सजी फिल्म ‘हाउसफुल-5’ ने 6 जून को सिनेमाघरों में दस्तक दी थी. फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन और रितेश देशमुख लीड रोल में नजर आ रहे हैं. आज इस फिल्म को रिलीज हुए 8 दिन हो गए हैं. तो चलिए जानते हैं कि हाउसफुल 5 ने अभी तक कितनी कमाई कर ली है.

बता दें कि फिल्म ‘हाउसफुल-5’ ने 8 दिनों में 133 करोड़ रुपयों की कमाई कर ली है. हालांकि ‘हाउसफुल 5’ की गिरती कमाई ने मेकर्स की टेंशन को बढ़ा दिया है. सैकनिल्क के मुताबिक, दूसरे शुक्रवार को फिल्म ने मात्र 6 करोड़ रुपए कमाए हैं. इसके साथ ही फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए का आंकड़ा भी पार कर लिया है.

अक्षय कुमार की मर्डर मिस्ट्री कॉमेडी फिल्म हाउसफुल 5 की कमाई में पिछले सोमवार से ही गिरावट देखने को मिल रही है. सैकनिल्क के मुताबिक 8वें दिन इस फिल्म की कमाई में 14.29 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की है. फिल्म ने पहले हफ्ते में ₹127.25 करोड़ की कमाई की है. जबकि दूसरे हफ्ते के पहले दिन फिल्म ने महज ₹6.07 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. इसी के साथ फिल्म के घरेलू बॉक्स ऑफिस की कमाई अब ₹133.32 करोड़ हो गई है. वहीं वर्ल्डवाइड कलेक्शन 204 करोड़ रुपये हो गया है.

अब तक ‘हाउसफुल 5’ का कलेक्शन…
– पहले दिन – 24 करोड़
– दूसरे दिन – 31 करोड़
– तीसरे दिन- 32.5 करोड़
– चौथे दिन – 13 करोड़
– पांचवें दिन – 11.25 करोड़
– छठे दिन – 8.5 करोड़
– सातवें दिन – 7 करोड़
– आठवें दिन – 6 करोड़
टोटल- 133.25 करोड़

दूसरे वीकेंड पर बढ़ेगा कलेक्शन
वहीं फिल्म विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक फिल्म हाउसफुल-5 की कमाई में दूसरे वीकेंड पर इजाफा देखने को मिलेगा. उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा- इस शुक्रवार को कोई बड़ी फिल्म रिलीज नहीं हो रही है. ऐसे में हाउसफुल 5 की कमाई में उछाल देखने को मिल सकती है.

हिट या फ्लॉप होगी फिल्म?
गौरतलब है कि अक्षय की ‘हाउसफुल 5’ का बजट रिपोर्ट्स में 225 करोड़ रुपये बताया गया है. फिल्म ने अब तक दुनिया भर में 204 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. यानी करीब 250 करोड़ कमाने के बाद ही ‘हाउसफुल 5’ को बॉक्स ऑफिस पर कामयाब कहा जा सकता है. बता दें कि अगले शुक्रवार यानी 20 जून को आमिर खान की ‘सितारे जमीन पर’ थिएटर्स में रिलीज हो रही है. अगर आमिर की फिल्म को रिव्यु अच्छे मिले तो फिर ‘हाउसफुल 5’ के लिए आगे की राह थोड़ी मुश्किल हो सकती है.

NATIONAL : पानी लेने उतरा शख्स चलती ट्रेन की चपेट में आया, हनीमून पर जा रहे युवक की हुई मौत

0

तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर हनीमून के लिए जा रहे नवविवाहित वरुगोंडा साई (28) की चलती ट्रेन पकड़ते समय मौत हो गई. वह पानी लेने प्लेटफॉर्म पर उतरा था, ट्रेन चलने पर लौटते समय फिसलकर गिर गया. साथियों द्वारा चेन खींचने पर देरी हुई और समय पर इलाज नहीं मिल पाया. पत्नी की शिकायत पर मामला दर्ज हुआ है.

तेलंगाना के सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन पर गुरुवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना हुई, जिसमें हनीमून के लिए जा रहे नवविवाहित एक युवक की मौत हो गई. मृतक की पहचान वरुगोंडा साई (28 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वारंगल का निवासी था और एक गिफ्ट आइटम मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम करता था.

जानकारी के मुताबिक, वरुगोंडा साई अपनी पत्नी माधुरी, परिजनों और दोस्तों के साथ गोवा हनीमून पर जा रहा था. सभी लोग वास्कोडिगामा एक्सप्रेस से यात्रा कर रहे थे. ट्रेन के सिकंदराबाद स्टेशन पर देर होने के कारण साई पानी की बोतल लेने के लिए प्लेटफॉर्म पर उतर गया. इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और साई अपनी सीट पर लौटने की कोशिश में चलती ट्रेन के साथ दौड़ने लगा.

वह ट्रेन में चढ़ने की कोशिश कर रहा था तभी उसका पैर फिसल गया और वह ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच की खाई में गिर गया. उसके साथ यात्रा कर रहे लोगों ने तत्काल इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को रोका. हालांकि, इस चेन पुलिंग को लेकर रेलवे पुलिस ने दो लोगों पर जुर्माना लगाया और प्रक्रिया में देरी हुई, जिससे साई को समय पर इलाज नहीं मिल सका.

गंभीर रूप से घायल साई को नजदीकी निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया. वारंगल में एक उपहार निर्माण इकाई में काम करने वाले साई ने दो सप्ताह पहले ही नर्स बी माधुरी से शादी की थी. उसकी पत्नी माधुरी पेशे से नर्स है और उसने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है.

बता दें कि पिछले महीने कर्नाटक के दावणगेरे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करते समय एक बुजुर्ग व्यक्ति फिसल गया और दूसरे यात्री को नीचे खींच लिया. इस घटना को एक व्लॉगर ने कैमरे में कैद किया, जिसने इसे “भयानक और दिल दहला देने वाला” बताया. जब उस व्यक्ति का पैर फिसला, तो उसने अनजाने में दूसरे यात्री को भी अपने साथ नीचे खींच लिया. कई राहगीरों ने तुरंत आगे बढ़कर संभावित गंभीर दुर्घटना को रोकने में मदद की.

NATIONAL : उदयपुर में बीजेपी के पूर्व सांसद के बेटे ने किया सुसाइड, लाइब्रेरी में मिला शव

0

आशीष भगोरा की आत्महत्या का मामला तब सामने आया जब कुछ छात्र लाइब्रेरी पहुंचे और उन्हें आवाज दी. कोई जवाब नहीं आने पर वे किसी तरह कमरे में दाखिल हुए, तब उन्होंने उन्हें मृत पाया.

राजस्थान के उदयपुर में बीजेपी के पूर्व सांसद के बेटे का कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है. शनिवार (14) जून को पुलिस अधिकारियों ने इसकी जानकारी दी. पुलिस के मुताबिक सलूंबर से बीजेपी के सांसद रहे महावीर भगोरा के बेटे आशीष भगोरा अंबा माता क्षेत्र में लाइब्रेरी चलाते थे और कुछ समय से लाइब्रेरी के एक कमरे में रह रहे थे. शनिवार सुबह वह अपने कमरे में मृत पाए गए.

पुलिस ने कहा, “पहली नजर में, उन्होंने कल रात फांसी लगा ली. बाद में शव जमीन पर गिर गया. शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल के मुर्दाघर में ले जाया गया है.” बता दें कि महावीर भगोरा की 2021 में कोरोना संक्रमण के कारण निधन हो गया था.

आशीष भगोरा की आत्महत्या का मामला तब सामने आया जब कुछ छात्र लाइब्रेरी पहुंचे और उन्हें आवाज दी. कोई जवाब नहीं आने पर वे किसी तरह कमरे में दाखिल हुए, तब उन्होंने उन्हें मृत पाया. पुलिस ने कहा कि आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच की जा रही है.

NAGPUR : वाटर पार्क में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत, घटना के समय माता-पिता के साथ था बच्चा

0

नागपुर के बजरगांव इलाके में एक वॉटर पार्क में 8 साल के नैतिक देशमुख की डूबने से मौत हो गई. वह अपने परिवार के साथ घूमने गया था. हादसा 41 इंच गहरे पूल में फिसलने से हुआ. बचावकर्मियों ने तुरंत CPR दिया, लेकिन बच्चा नहीं बच सका. पुलिस ने आकस्मिक मृत्यु का मामला दर्ज किया है.

नागपुर के बजरगांव के पास स्थित एक वाटर पार्क में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हुआ. जहां एक 8 साल के बच्चे की डूबने से मौत हो गई. बताया जा रहा है कि मासूम अपने परिवार के साथ वॉटर पार्क आया था. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की.

जानकारी के मुताबिक, नैतिक खेलते हुए 41 इंच गहरे पूल में फिसलकर गिर गया. वहां मौजूद लाइफगार्ड ने तुरंत उसे बाहर निकाला और CPR दिया, लेकिन कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

कुंढाली पुलिस थाना क्षेत्र के सहायक निरीक्षक राजकुमार त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आकस्मिक मृत्यु का केस दर्ज किया गया है. फिलहाल आगे की जांच की जा रही है.वाटर पार्क के जनरल मैनेजर चंदन कुमार सिंह ने कहा कि पार्क में सभी सुरक्षा नियमों का पालन किया गया था और घटना के समय बच्चा अपने माता-पिता के साथ ही था.

इस घटना के बाद पार्क में आए अन्य पर्यटकों में भी अफरा-तफरी मच गई. बच्चे की मौत से परिवार में गहरा शोक है. पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है.

NATIONAL : ग्रेटर नोएडा में चार दिन से लापता सन्नी की नहर में मिली लाश, पिता ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप

0

ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर से लापता एक 16 साल के नाबालिग का शव जेवर के नहर में मिला. मृतक की पहचान सन्नी रावल के रूप में हुई है. परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए सन्नी के दोस्त और उसके साथियों पर आरोप लगाया है. पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और मामले की गंभीरता से जांच कर रही है.

 

यूपी के ग्रेटर नोएडा में सूरजपुर थाना क्षेत्र के जैतपुर गांव से 10 जून को लापता हुए 16 साल के नाबालिग सन्नी रावल का शव शुक्रवार सुबह जेवर के नहर में बहता हुआ मिला. शव मिलने की खबर से इलाके में सनसनी फैल गई.शव मिलने की सूचना पर जेवर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा किया. शव की पहचान सन्नी रावल के रूप में हुई है. उसके पिता का नाम विनोद रावल है. इस गुमशुदगी को लेकर सूरजपुर थाने में पहले से ही मामला दर्ज था.

परिजनों के अनुसार, सन्नी 10 जून को गांव के एक दोस्त के साथ निकला था और उसके बाद वापस नहीं लौटा. उनका कहना है कि सन्नी का दोस्त से झगड़ा हुआ था, जिसके बाद उसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर सन्नी की हत्या कर दी और शव को नहर में फेंक दिया.

परिजन बेहद आक्रोशित हैं क्योंकि मृतक सन्नी अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. उसकी मां की पहले ही मृत्यु हो चुकी है और अब पिता भी बेसहारा हो गए हैं.सेंट्रल नोएडा के डीसीपी शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया कि शव की पहचान सन्नी रावल के रूप में हुई है, जो सूरजपुर थाना क्षेत्र से लापता था. पहले से दर्ज मामले को आधार बनाकर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और तीन संदिग्ध नाबालिगों को हिरासत में लिया गया है. उन्होंने बताया कि अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

MAHARASHTRA : यूरोप में जॉब का फर्जी लेटर देकर पांच लाख रुपये की ठगी, ठाणे से दो महिलाएं गिरफ्तार

0

महाराष्ट्र के ठाणे में फर्जीवाड़ा कर ठगने के मामले में दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने गोवा निवासी एक दंपति को यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर करीब पांच लाख की ठगी की. आरोपियों ने फर्जी जॉब लेटर थमाकर रकम ऐंठी थी. शिकायत के बाद क्राइम ब्रांच काशीमीरा ने दोनों को पकड़ा और गोवा पुलिस के हवाले कर दिया.

महाराष्ट्र के ठाणे में दो महिलाओं को ठगी के मामले में गिरफ्तार किया गया है. इन पर आरोप है कि इन्होंने गोवा के एक दंपति को यूरोप में नौकरी दिलाने का झांसा देकर उनसे 4.8 लाख की धोखाधड़ी की थी जिसके बाद गोवा पुलिस के कहने पर महाराष्ट्र पुलिस ने ये कार्रवाई की है.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक गिरफ्तार की गई महिलाओं की पहचान जोआना रेमेडियोज़ (32) और परपेटुअल रेमेडियोज़ (42) के रूप में हुई है, जो ठाणे जिले के भायंदर क्षेत्र की निवासी हैं. इनके साथ दो अन्य लोगों पर भी ठगी की साजिश रचने का आरोप है.

पीड़ित दंपति ने जुलाई 2023 से मई 2025 के बीच चारों आरोपियों को कुल चार लाख अस्सी हजार रुपये दिए थे. उन्हें बताया गया कि यह रकम यूरोपीय देश में नौकरी दिलाने के प्रोसेस के तहत ली जा रही है. आरोपी महिलाओं ने खुद को ‘आरआईएस इंटरनेशनल सर्विसेज नामक एक कंपनी से जुड़ा बताया और भरोसा दिलाया कि दंपति को जल्द ही यूरोप में अच्छी नौकरी मिल जाएगी.

हालांकि, कुछ समय बाद जब दंपति को कोई प्रामाणिक दस्तावेज नहीं मिले और संदेह गहराया, तो उन्होंने दी गई जॉब लेटर्स की जांच करवाई. जांच में सामने आया कि वो सभी दस्तावेज फर्जी थे. इसके बाद दंपति ने गोवा के कुपेम पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई.कुपेम पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए क्राइम ब्रांच सेल-1, काशीमीरा से संपर्क किया. क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 10 जून को दोनों महिलाओं को ठाणे से गिरफ्तार कर लिया और उन्हें आगे की पूछताछ के लिए गोवा पुलिस को सौंप दिया.

पुलिस का कहना है कि यह गिरोह पहले भी ऐसे मामलों में शामिल हो सकता है और अन्य पीड़ितों की तलाश जारी है. जांच के दौरान यह भी पता लगाया जा रहा है कि ‘RIS International Services’ नामक कंपनी का अस्तित्व है भी या वह महज़ एक फर्जी नाम के तौर पर इस्तेमाल की जा रही थी.

HEALTH : भारतीय नाश्ता बेमिसाल, दुनिया के टॉप 100 में इन स्वादिष्ट डिशेज का जलवा

0

Indian Breakfast Top Dishes: भारतीय नाश्ते का जलवा टेस्ट एटलस की टॉप 100 लिस्ट में, पराठा, मिसल पाव और छोले भटूरे को मिला खास स्थान, हर भारतीय के लिए गर्व का मौका.

सुबह की शुरुआत अगर स्वादिष्ट नाश्ते से हो जाए तो दिन खुद-ब-खुद बेहतर बन जाता है. अब जरा सोचिए, वही नाश्ता जो हमारे रोजमर्रा के जीवन का हिस्सा है, पराठा, मिसल पाव या छोले भटूरे, अब पूरी दुनिया के स्वाद की लिस्ट में टॉप पर पहुंच गया है. जी हां, भारतीय खाने का स्वाद अब सिर्फ हमारे घरों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय मंचों पर भी धूम मचा रहा है. हाल ही में जारी हुई टेस्ट एटलस की टॉप 100 ब्रेकफास्ट डिशेज की लिस्ट में भारत की इन तीन देसी डिशेज ने शानदार स्थान हासिल किया है और यह हर भारतीय के लिए गर्व का पल है.

टेस्ट एटलस की रिपोर्ट में टॉप पर कौन

मिसल पाव ने 18वें स्थान हासिल किया है

पराठा को 23वां स्थान मिला है

जबकि छोले भटूरे 32वें स्थान पर है

मिसल पाव

मिसल पाव, जो आमतौर पर महाराष्ट्र के कोल्हापुर और पुणे जैसे शहरों में हर गली नुक्कड़ पर मिल जाता है, अब दुनिया की पसंदीदा ब्रेकफास्ट लिस्ट में भी शामिल हो गया है. इसमें मसालेदार उसल (मटकी की सब्ज़ी), फरसान, प्याज, नींबू और ब्रेड रोल पाव का एकदम देसी और मजेदार मेल होता है.

पराठा

उत्तर भारत का दिल कहे जाने वाले पराठे, चाहे आलू के हों, गोभी के, पनीर के या सादे, हर रूप में लाजवाब होते हैं. घी या मक्खन में सिकी ये परतदार रोटियां दही, अचार या चाय के साथ और भी स्वादिष्ट लगती हैं. पराठा भारत में घर-घर के अलावा अब दुनिया के दिल तक पहुंच चुका है.

छोले भटूरे

छोले भटूरे, दिल्ली और पंजाब का वो फेमस स्ट्रीट फूड है जो एक बार खा लो तो भूलना मुश्किल है. भटूरे की फूली हुई नरम रोटी और मसालेदार छोले की जोड़ी ने अब इंटरनेशनल स्वाद के मंच पर भी अपनी पहचान बना ली है.

भारत का नाश्ता सिर्फ स्वाद से भरपूर नहीं, बल्कि भावनाओं से भी जुड़ा होता है. पराठा मां के हाथों की याद दिलाता है, मिसल पाव दोस्ती की मस्ती और छोले भटूरे स्ट्रीट फूड के रोमांच की तस्वीर खींचते हैं. इन देसी व्यंजनों का दुनिया की टॉप ब्रेकफास्ट लिस्ट में शामिल होना न केवल स्वाद की जीत है, बल्कि हमारी सांस्कृतिक धरोहर की भी जीत है.

अस्पताल से 11 दिन बाद घर लौटीं दीपिका कक्कड़, पति शोएब इब्राहिम ने दिया एक्ट्रेस का हेल्थ अपडेट

0

दीपिका कक्कड़ अस्पताल में लिवर कैंसर की सर्जरी कराने के बाद घर लौट आई हैं. वे 11 दिन अस्पताल में रहीं. वहीं एक्ट्रेस के पति शोएब ने उनका हेल्थ अपडेट भी दिया है.

दीपिका कक्कड़ टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. हाल हीं में अभिनेत्री की लीवर ट्यूमर की बड़ी सर्जरी हुई है. वहीं एक्ट्रेस अब पहले से बेहतर हैं और असपताल में 11 दिन बिताने के बाद घर लौट आई हैं. दीपिका के पति और एक्टर शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में दीपिका के घर लौटने और उनकी हेल्थ को लेकर अपडेट शेयर किया है.

बता दें कि दीपिका की हाल ही में स्टेज 2 लीवर कैंसर की 14 घंटे की सर्जरी हुई थी अब एक्ट्रेस की हालत स्थिर है और वे अब अस्पताल से घर भी आ गई हैं. शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलासा किया हैं “उन्हें 11 दिनों के बाद छुट्टी मिली है और एक हफ्ते बाद उन्हें चेक-अप के लिए आना होगा. शोएब ने कहा पिछले कुछ दिन मेरे और मेरे परिवार के लिए बेहद मुश्किल भरे रहे हैं, लेकिन हम सभी की प्रार्थनाओं और समर्थन के लिए आभारी हैं. यह सिर्फ एक हिस्सा है. अभी बहुत कुछ बाकी है.”

12 जून को दीपिका अपने बेटे रुहान और परिवार के अन्य सदस्यों से मिलीं. शोएब ने व्लॉग में बताया कि सर्जरी के बाद दीपिका को पहले लिक्विड डाइट दी गई और अब वह सॉफ्ट सॉलिड खाना खा रही हैं. उन्होंने यहां तक ​​कहा कि सभी टेस्ट रिपोर्ट में पॉजिटिव लक्षण दिखे हैं.

वहीं इस दौरान दीपिका ने ड्रेन पाइप हटाने को लेकर कहा कि जब उन्होंने डाला तो वह पूरी तरह से होश में नहीं थी, लेकिन जब वे इसे निकालेंगे तो वह होश में होगी. दीपिका ने खुलासा किया कि पूरी सर्जरी का एकमात्र डरावना हिस्सा गर्दन में पाइप था. इस दौरान रूहान अपनी मां दीपिका को देखकर खुशी से इधर-उधर भागता नजर आया. वहीं दीपिका का पूरे परिवार ने काफी गर्मजोशी से वेलकम किया. सबा ने उन्हें एक खूबसूरत फूलों का गुलदस्ता भेंट किया, जबकि उनकी माँ, सास, ससुर और परिवार के अन्य सदस्यों ने उन्हें आशीर्वाद दिया.

शोएब ने यहां तक ​​कहा कि दीपिका रेग्लूयरली जांच करवाती रहेंगी और उनकी रिकवरी धीरे-धीरे और सावधानी से मेडिकल देखरेख में हो रही है. शोएब ने डॉक्टरों की भी तारीफ की और कहा कि जब उन्हें पता चला कि ट्यूमर खतरनाक है, तो वे टूट गए. कपल ने टीम की मेडिकल स्पेशयलिटी के लिए ग्रेटिट्यूड किया. वहीं व्लॉग के आखिर में दीपिका और शोएब ने फैंस की दुआओं के लिए थैंक्यू भी कहा.

 

PUNJAB : प्रमोशनल शूट के बहाने बुलाया, गला दबाकर कर दी हत्या… सोशल मीडिया स्टार कमल कौर केस में बड़ा खुलासा

0

प्रमोशनल शूट के बहाने लुधियाना की सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर कमल कौर उर्फ कंचन कुमारी को बठिंडा बुलाया गया और फिर गला घोंटकर हत्या कर दी गई. इस मामले में बठिंडा पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि हत्या की साजिश रचने वाला मुख्य आरोपी अमृतपाल सिंह अब भी फरार है. पुलिस के मुताबिक, अमृतपाल कमल के सोशल मीडिया पर पोस्ट किए जा रहे बोल्ड और कथित आपत्तिजनक कंटेंट से नाराज था.

पंजाब के बठिंडा में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर कंचन कुमारी उर्फ कमल कौर भाभी की हत्या के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है. पुलिस ने इस सनसनीखेज केस में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि मुख्य साजिशकर्ता अमृतपाल सिंह मेहरों फिलहाल फरार है. बता दें कि कमल कौर की लाश आदेश यूनिवर्सिटी की पार्किंग में खड़ी कार की पिछली सीट पर मिली थी. जब स्थानीय लोगों ने वाहन से बदबू आने की सूचना दी, तो पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

जांच के दौरान सामने आया कि कमल कौर को अमृतपाल मेहरों ने एक प्रमोशनल शूट के बहाने बठिंडा बुलाया था. जैसे ही वह शहर पहुंची, पहले से साजिश रच चुके जसप्रीत सिंह और निमरतजीत सिंह ने उसकी गला दबाकर हत्या कर दी और शव को उसी कार में छोड़कर फरार हो गए. कार पर नंबर प्लेट भी फर्जी थी, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके.

एसएसपी बठिंडा अवनीत कोंडल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि अमृतपाल सिंह मेहरों इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड है. उसे कमल कौर द्वारा सोशल मीडिया पर डाले जा रहे कंटेंट को लेकर आपत्ति थी. पुलिस का कहना है कि आरोपी कमल कौर के उन वीडियोज और कंटेंट से नाखुश थे. उन्होंने इसे ‘मोरल पुलिसिंग’ के नाम पर व्यक्तिगत मामला बना लिया.

कमल कौर की हत्या के बाद शव की हालत काफी खराब हो चुकी थी, जिससे पहचान मुश्किल हो गई. पुलिस अब पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के जरिए हत्या की टाइमिंग और अन्य पहलुओं का पता लगाने में जुटी है. अमृतपाल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं.

कंचन कुमारी सोशल मीडिया पर कमल कौर भाभी नाम से मशहूर थीं. इंस्टाग्राम पर उनके 3.83 लाख फॉलोअर्स और यूट्यूब चैनल ‘फनी भाभी टीवी’ पर 2.36 लाख सब्सक्राइबर्स थे. उनका कॉन्टेंट बोल्ड होता था. इसको लेकर पहले भी उन्हें धमकियां मिल चुकी थीं, जिनमें एक पाकिस्तानी गैंगस्टर का नाम सामने आया था.

अमृतपाल मेहरों का बैकग्राउंड भी विवादों से जुड़ा रहा है. वह मोगा के मेहरों गांव का रहने वाला है और साल 2022 में शिरोमणि अकाली दल (अमृतसर) के टिकट पर धर्मकोट तरनतारन से विधानसभा चुनाव भी लड़ चुका है. मेहरों 12वीं पास है. मेहरों ने साल 2014 में आईटीआई जिला मोगा से डीजल मैकेनिक के रूप में डिप्लोमा किया है. पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ साल 2022 में लुधियाना में कांग्रेस प्रमुख राजा वारिंग को धमकाने का मामला दर्ज किया गया था. अब कमल कौर की हत्या के मामले में फरार है.

RAJASTHAN : हथकड़ी पहनकर चाय बनाता है पति, दुकान का नाम रखा ‘498ए टी कैफे…’, जानें पूरा मामला

0

राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे में केके धाकड़ नाम के युवक ने पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना का झूठा केस दर्ज कराने के बाद अनोखे तरीके से विरोध दर्ज कराया है. केके ने ससुराल में ही ‘498ए टी कैफे’ नाम से चाय की दुकान खोली है. वह हथकड़ी पहनकर चाय बनाता है और होर्डिंग्स के जरिए न्याय की मांग कर रहा है.

राजस्थान के बारां जिले के अंता कस्बे में एक अनोखी चाय की टपरी इन दिनों चर्चा का विषय बनी हुई है. इस चाय की टपरी का नाम है ‘498ए टी कैफे’. इसे चला रहे हैं कृष्ण कुमार धाकड़ उर्फ केके, जो हथकड़ी पहनकर चाय बनाते हैं. होर्डिंग्स पर लिखा है “जब तक नहीं मिलता न्याय, तब तक उबलती रहेगी चाय”.

केके का आरोप है कि पत्नी मीनाक्षी ने उनके खिलाफ झूठा दहेज प्रताड़ना (धारा 498ए) और खर्चे की मांग (धारा 125) का केस दर्ज कराया. इससे परेशान होकर केके ने यूपीएससी की तैयारी छोड़ दी और ससुराल अंता में ही चाय की दुकान खोल ली. दुकान पर दूल्हे का सेहरा और वरमाला भी टंगी है. दुकान महज कमाई का जरिया नहीं, बल्कि पत्नी द्वारा की गई कानूनी प्रताड़ना के खिलाफ एक शांतिपूर्ण विरोध है.

केके ने बताया कि वह नीमच जिले के अठाना क्षेत्र के रहने वाले हैं. उनकी शादी 6 जुलाई 2018 को अंता निवासी मीनाक्षी से हुई थी. दोनों ने मिलकर मधुमक्खी पालन का कारोबार शुरू किया था और कई महिलाओं को रोजगार भी दिया. यहां तक कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उनके काम की तारीफ की थी. लेकिन अक्टूबर 2022 में मीनाक्षी घर छोड़कर चली गईं. कुछ समय बाद उन्होंने केस दर्ज करवा दिया.

केके का कहना है कि वो पिछले तीन साल से कोर्ट के चक्कर काट रहे हैं. “जब भी अदालत जाता हूं, तारीख पर तारीख मिलती है. मेरी बूढ़ी मां मेरे साथ है, इसलिए आत्महत्या का ख्याल भी दबा दिया. अब मैंने फैसला लिया है कि इसी जगह चाय बेचकर अपनी लड़ाई लड़ूंगा.”

मीनाक्षी मालव ने बताया कि केके ने उनके नाम पर लाखों रुपये का कर्ज उठा लिया है. वो तलाक के लिए तैयार हैं लेकिन पहले वह सारा पैसा चुकाएं. सोशल मीडिया पर ‘498ए टी कैफे’ की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहे हैं. देशभर के लोग इस अनोखी पहल पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं.

- Advertisement -

News of the Day