Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 555

NATIONAL : कुर्बानी से पहले दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम के बेटे की मुसलमानों से अपील, ‘पड़ोसियों के…’

0

मौलना शाबान बुखारी ने मुसलमानों से अपील की कि सोशल मीडिया पर कुर्बानी की तस्वीरें और वीडियो शेयर करने से परहरेज करें.ईद उल अजहा यानी बकरीद पर होने वाली कुर्बानी से पहले दिल्ली जामा मस्जिद के शाही इमाम सैयद अहमद बुखारी के बेटे मौलाना शाबान बुखारी ने मुसलमानों से खास अपील की है. मौलाना शाबान बुखारी ने कहा, “ईद उल अजहा खुशियों के दिनों में एक दिन है. मेरी लोगों से गुजारिश है कि बंद जगहों पर ही कुर्बानी करें. सरकार की गाइडलाइंस को फॉलो करें. सड़कों, बाजारों और खुली जगहों पर कुर्बानी से परहेज करें.”

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि साफ सफाई का खास खयाल रखें. हमसायों (पड़ोसियों) के जज्बात का लिहाज रखें और सबसे अहम बात जो मैं कहना चाहूंगा कि सोशल मीडिया पर तस्वीर या वीडियो शेयर न करें. ये इंसानियत के खिलाफ है. ये इबादत है इसे नफरत का सबब न बनाएं.

न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस्लामी मान्यता के अनुसार पैगंबर इब्राहिम अपने पुत्र इस्माइल को इसी दिन अल्लाह के हुक्म पर अल्लाह की राह में कुर्बान करने जा रहे थे, तो अल्लाह ने उनके बेटे को जीवनदान दे दिया और वहां एक पशु की कुर्बानी दी गई थी, जिसकी याद में यह पर्व मनाया जाता है. तीन दिन चलने वाले त्योहार में मुस्लिम समुदाय के लोग अपनी हैसियत के हिसाब से उन पशुओं की कुर्बानी देते हैं, जो भारतीय कानूनों के तहत प्रतिबंधित नहीं हैं.

देशभर में शनिवार (7 जून) को बकरीद मनाई जाएगी. ये पर्व तीन दिनों तक चलता है. मुसलमान इस मौके पर कुर्बानी यानी जानवरों की बलि देते हैं और अपने रिश्तेदारों-पड़ोसियों को बांटते हैं. इसकी तैयारी पहले से ही शुरू हो जाती है. लोग अलग-अलग बाजारों से बकरा खरीदकर लाते हैं. दिल्ली के मीना बाजार, सीलमपुर, जाफराबाद, मुस्तफाबाद, शास्त्री पार्क, जहांगीरपुरी और ओखला और दूसरे इलाकों में बकरों की मंडियां लगती हैं.

ENTERTAINMENT : एड शीरन ने गाया पंजाबी में गाना, अरिजीत सिंह के साथ सिंगर का नया गाना ‘सैफायर’ हुआ रिलीज

0

एड शीरन और अरिजीत सिंह का नया गाना ‘सैफायर’ रिलीज हो चुका है. जिसमें बॉलीवुड किंग शाहरुख खान का भी कैमियो देखने को मिला है.ब्रिटिश पॉप स्टार एड शीरन इस वक्त अपने नए गाने ‘सैफायर’ को लेकर चर्चा में हैं. जो हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने में साफ झलक रहा कि एड शीरन को इंडिया से बेहद लगाव है. खास बात ये है कि गाने को एड शीरन के साथ बॉलीवुड सिंगर अरिजीत सिंह ने भी अपनी आवाज दी है.

एड शीरन ने अपने इस शानदार गाने को इंडिया ट्रिप के दौरान शूट किया था. गाने में भारत की अलग-अलग लोकेशन्स नजर आ रही हैं. कभी एड शीरन सड़कों पर टहलते हुए दिखे, तो कभी समुद्र किनारे नजर आए. शीरन के गाने में भारत के स्थानीय लोगों के साथ-साथ युवा फुटबॉल खिलाड़ियों का एक ग्रुप भी नजर आया है. गाना सोशल मीडिया पर कूब बवाल मचा रहा है.

वहीं एड शीरन और अरिजीत सिंह के गाने का मुख्य आकर्षण बॉलीवुड के किंग यानि शाहरुख खान का कैमियो रहा. गाने में एड शीरन के साथ उनकी भी एक छोटी सी झलक देखने को मिली. इस दौरान वो ब्लैक सूट में काफी हैंडसम लग रहे थे. गाने को इंस्टा पर शेयर करते हुए शीरन ने लिखा, “सैफायर’ प्ले के लिए मेरा पहला गाना था, जिसने मुझे बताया कि एल्बम किस दिशा में जा रहा है. यही वजह है कि मैंने भारत के कुछ बेहतरीन संगीतकारों के साथ गोवा में रिकॉर्डिंग पूरी की.”

शीरन ने ये भी लिखा कि, “मुझे अरिजीत को रिकॉर्ड पर लाना था. इसलिए मैंने और उन्होंने गाने का पूरा पंजाबी वर्जन बनाया है, जो अगले कुछ हफ़्तों में आ जाएगा. इसमें आपको और भी बहुत कुछ देखने को मिलेगा. उम्मीद करता हूं कि ये आप लोगों को भी पसंद आएगा.”

 

 

NATIONAL : कैंची धाम मेले की तैयारी पूरी, इस बार तीन रूट से श्रद्धालुओं के लिए चलेगी शटल बस

0

इस बार मेले में पहुंचने के लिए हल्द्वानी के साथ-साथ रामनगर और कालाढूंगी से भी शटल बस सर्विस शुरू की जाएगी. भीमताल और भवाली से टैक्सी सेवा से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक भेजा जाएगा.

उत्तराखंड के नैनीताल में 15 जून को लगने वाले सुप्रसिद्ध कैंची धाम मेले को लेकर प्रशासन की तैयारियां अंतिम चरण में है और कैंची धाम मेले की ट्रैफिक और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए नैनीताल पुलिस प्रशासन ने परिवहन विभाग साथ प्लान तैयार किया है. कैंची धाम में मेले में हर साल लाखों श्रद्धालुओं पहुंचते हैं. इस साल भी लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है. जिसको देखते हुए प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी गई हैं. इस बार मेले में पहुंचने के लिए हल्द्वानी के साथ-साथ रामनगर और कालाढूंगी से भी शटल बस सर्विस शुरू की जाएगी. इस बार जाम से निपटने के लिए भीमताल, भवाली और नैनीताल के कुछ जगहों को पार्किंग के लिए चुना गया है.

नैनीताल के एसएसपी प्रह्लाद नारायण मीणा ने एबीपी को बताया की मेला क्षेत्र में लाखों की तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त फोर्स की मांग शासन स्तर पर की गयी है, ताकि मेला सुगम और सुरक्षित बना रहे, साथ ही पार्किंग को लेकर अवस्था बनाई जा रही है, जिसमें शटल सेवा से श्रद्धालुओं को कैंची धाम भेजा जाएगा. वहीं परिवहन निगम के अधिकारी सुनील शर्मा ने बताया कि कैंची धाम मेले को देखते हुए ट्रैफिक पुलिस के साथ बैठक की जा चुकी हैं. जिसमें कैंची धाम मेले में आने वाले श्रद्धालुओं को शटल सेवा की सुविधा देने को लेकर टैक्सी चालकों और बस चालकों के साथ वार्ता कर की जा चुकी है. पूर्व की भांति इस साल भी भीमताल और भवाली से टैक्सी सेवा के माध्यम से श्रद्धालुओं को मंदिर परिसर तक भेजा जाएगा.

इसके अलावा भीमताल और भवाली में भी कुछ जगह पर अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था की जा रही है. जिससे हल्द्वानी और कालाढूंगी से चलने वाले शटल सेवा को वहां रोक कर यात्रियों को आगे टैक्सी सेवा के माध्यम से भेजा जा सके.

बता दें कि नैनीताल स्थित कैची धाम मंदिर देश ही नहीं विदेश में भी प्रसिद्ध है और बाबा के भक्त केवल देश से ही नहीं विदेश से भी आते हैं. रोजाना हजारों की संख्या में यहां पर श्रद्धालु बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन करने आ रहे हैं. जहां ट्रैफिक व्यवस्था और पार्किंग पुलिस प्रशासन और जिला प्रशासन के लिए लगातार चुनौती बन रही है. बाहर से आने वाले यात्रियों को जाम से परेशानी उठानी पड़ रही है, जिसको देखते हुए परिवहन विभाग और पुलिस प्रशासन लगातार व्यवस्था को ठीक करने में जुटा हुआ है. हर साल 15 जून को भव्य मेला लगता है, लेकिन अभी से भारी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया है.

पुलिस के लिए ट्रैफिक को ठीक रखना मुश्किल काम साबित हो रहा है. मंदिर को लेकर राज्यसरकार भी कुछ बड़े कदम उठाने जा रही है, जिससे यहां लगने वाले जाम से लोगों को राहत मिलेगी, साथ ही श्रद्धालुओं का मंदिर तक पहुंचना आसान हो जाएगा.

 

NATIONAL : युवक के घरवालों ने प्रेमिका से की मारपीट…, शादी की बात करने पहुंची थी झारखंड से बिहार

0

झारखंड के धनबाद में एक स्कूल में टीचर के रूप में कार्यरत एक युवती को प्यार में ऐसा धोखा मिला कि उसने सोचा भी नहीं होगा. वह शादी के बात करने के लिए अपने प्रेमी के घर बिहार के जमुई में पहुंची थी.

झारखंड के धनबाद में एक स्कूल में टीचर के रूप में कार्यरत एक युवती को प्यार में ऐसा धोखा मिला कि उसने सोचा भी नहीं होगा. छह साल से प्यार के सागर में अठखोले खा रही आफरीन नाम की युवती को उस वक्त गहरा सदमा पहुंचा जब वो धनबाद से चलकर निकाह की मांग को लेकर प्रेमी के घर बिहार में झाझा पहुंची. यहां प्रेमी के परिजनों ने उसके साथ जमकर मारपीट की, जिसमें वह घायल हो गई. अब प्रेमिका आफरीन ने न्याय की गुहार को लेकर जमुई एसपी के दरवाजे पर दस्तक दी है.

झाझा के रेफरल अस्पताल में इलाज करा रही आफरीन के साथ न केवल उसके प्रेमी मो.सागर ने मारपीट की बल्कि उसके परिजनों ने भी अभद्र व्यवहार किया.आफरीन का आरोप है कि इस हमले में उसकी बाईं आंख के पास चोट आई है.आफरीन ने बताया कि वह छह साल से सागर के साथ प्रेम संबंध में थी. जब उसने शादी के लिए दबाव बनाना शुरू किया तो सागर ने उसे अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी दी. इस डर से आफरीन ने बीते 3 अप्रैल को झाझा थाना में शिकायत करने भी पहुंची थी लेकिन झाझा पुलिस ने इसे ‘दो राज्यों का मामला’ बताते हुए धनबाद में शिकायत करने को कहा था.

आफरीन ने स्थानीय मुखिया वाशिम अंसारी से भी संपर्क किया और उन्होंने समझौता करने की सलाह दी. फिर सागर के भाई ने 4 अप्रैल को फोन कर कहा कि वह सेटलमेंट करना चाहते हैं. सागर के शादी की झूठी खबर फैलाई गई, जबकि उसकी शादी अभी तय नहीं हुई है.
बुधवार को आफरीन अपने प्रेमी सागर के घर निकाह की बात करने गई थी. दोनों के बीच बहस हुई और गुस्से में आफरीन ने सागर को थप्पड़ मार दिया. इसके बाद सागर ने दुकान का सामान फेंक दिया और उसके परिवार के लोगों ने आफरीन के साथ मारपीट की. आफरीन ने बताया कि सागर के चचेरे चाचा और भाई ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया, उसका दुपट्टा खींचा और लोहे की रॉड व वायर से उसे मारा भी.

आफरीन का कहना है कि वह एक निजी स्कूल में शिक्षिका है और सागर पूरी तरह बेरोजगार था. उसने सागर को करीब दो लाख रुपये से ऊपर की मदद भी की थी. गुरुवार को आफरीन ने जमुई के एसपी मदन कुमार आनंद से मुलाकात कर न्याय की गुहार लगाईं है. आनंद ने इस मामले को लेकर कहा कि मामले के संज्ञान में आने के बाद पीड़िता को महिला थाना में लिखित शिकायत करने को कहा गया है. पुलिस इस मामले में त्वरित और कड़ी कार्रवाई करेगी.

UP : दिल्ली में कत्ल, सूटकेस में लाश, हापुड़ में लगाया ठिकाने… करीब 100 KM कार में प्रेमिका की बॉडी लेकर घूमता रहा ‘कातिल’ प्रेमी

0

हापुड़ जिले की पुलिस के मुताबिक, लव अफेयर में प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या की थी. दिल्ली के मयूर विहार निवासी प्रेमी ने शव को सूटकेस में रखकर जिले की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा नहर में फेंका था.

यूपी के हापुड़ में सूटकेस में महिला का शव मिलने के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. खुलासे के मुताबिक, लव अफेयर में प्रेमी ने ही प्रेमिका की हत्या की थी. दिल्ली के मयूर विहार निवासी प्रेमी ने शव को सूटकेस में रखकर हापुड़ की पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के सिखेड़ा नहर में फेंका था.

फिलहाल, पुलिस ने आरोपी सतेंद्र यादव को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से मृतका नीलेश (25) के दस्तावेज, मोबाइल फोन और हत्या में इस्तेमाल की गई कार मिली है. आरोपी और मृतका दोनों मयूर विहार के निवासी थे. आरोपी सतेंद्र को सिखेड़ा बम्बे की पुलिया के पास से पकड़ा गया.पुलिस ने बताया कि पूछताछ में सतेंद्र ने कहा कि उसके नीलेश से प्रेम संबंध थे. नीलेश ने अपने परिवार को उसको एक मित्र के रूप में मिलाया था. कुछ टाइम पहले सतेंद्र जब पटियाला गया, तो वापस आने पर उसे नीलेश के व्यवहार पर शक हुआ. नीलेश का फोन भी अक्सर व्यस्त रहने लगा था. इससे सतेंद्र को शक हुआ कि उसके किसी और से संबंध हैं और इसी शक में उसने नीलेश का बेरहमी से कत्ल कर दिया.

बताया जा रहा है कि सतेंद्र ने नीलेश से 5 लाख रुपये उधार लेकर एक कार खरीदी थी. घटना वाले दिन यानी 28 मई को नीलेश ने उससे 2 लाख रुपये मांगे. चूंकि, सतेंद्र के पास पैसे नहीं थे ऐसे में वह झल्ला गया. पैसों के दबाव और शक के कारण उसने गुस्से में चुन्नी से नीलेश का गला घोंट दिया और फिर शव को सूटकेस में बंद कर कार से हापुड़ में जाकर फेंक दिया. वह करीब 100 किमी शव लेकर घूमता रहा.

 

NATIONAL : वफादारी की मिसाल! डॉगी ने अपनी जान देकर मालिक के बेटे को बचाया, सांप ने कई बार काटा, लेकिन आखिरी दम तक भिड़ी रही

0

आधी रात को सोते समय घर में एक जहरीला सांप आ गया. पालतू डॉगी ने उसको देखा तो वो सांप से भिड़ गई और जोर-जोर से भौंकने लगी. डॉगी के भौंकने से परिजनों की नींद खुल गई लेकिन तब तक सांप डॉगी को कई बार डस चुका था. डॉगी ने सांप को जबड़े में दबा लिया और सांप के डसने के बाद भी उसको छोड़ा नहीं.

यूपी के मेरठ में एक पालतू डॉगी की वजह से परिवार के सदस्यों की जान बच गई, लेकिन डॉगी की जान चली गई. हुआ यूं की आधी रात को सोते समय घर में एक जहरीला सांप आ गया. पालतू डॉगी ने उसको देखा तो वो सांप से भिड़ गई और जोर-जोर से भौंकने लगी. डॉगी के भौंकने से परिजनों की नींद खुल गई लेकिन तब तक सांप डॉगी को कई बार डस चुका था. डॉगी ने सांप को जबड़े में दबा लिया और सांप के डसने के बाद भी उसको छोड़ा नहीं.

काफी मशक्कत के बाद परिजनों ने सांप को पकड़ के एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर दिया और जंगल में छोड़ आए. इसके बाद डॉगी को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया लेकिन एक दिन बाद डॉगी ने दम तोड़ दिया.

दरअसल, मामला मेरठ के दौराला थाना क्षेत्र में मोहल्ला रामपुरी का है, जहां 2-3 मई की रात को 3 बजे के आसपास गांव निवासी किसान कल्लू के घर एक जहरीला सांप घुस आया. घर में सभी परिजन उस समय सोए थे. बताया जा रहा है कि उनका एक बेटा सबसे आगे गेट की तरफ सो रहा था. घर में घुसे सांप को देखते ही पालतू डॉगी मिनी उससे भिड़ गई. सांप ने मिनी को कई जगह डस लिया. भौंकने की आवाज सुनकर सबकी आंखे खुल गई और परिजनों ने देखा कि उनकी डॉगी मिनी सांप से लड़ रही थी.

मिनी ने सांप को जबड़े में दबा लिया था, जबकि सांप बार-बार मिनी को डस रहा था. लेकिन मिनी ने उसको नहीं छोड़ा. कुछ देर बाद मिनी बेहोश होकर गिर गई और जैसे तैसे परिवार के लोगों ने लोहे की रोड की सहायता से सांप को पड़कर एक प्लास्टिक के डब्बे में बंद कर दिया और उसके बाद उसको जंगल में छोड़ आए.

डॉगी मिनी को पशु चिकित्सकों के पास ले जाया गया और वह 27 घंटे तक जिंदगी और मौत के बीच झूलती रही. आखिरकार बीते दिन उसकी मौत हो गई. जिससे परिवार काफी दुखी है. परिजनों का कहना है कि एक महीने से भी कम उम्र की थी जब मिनी को घर लेकर आए थे और उसको परिवार के सदस्यों की तरह प्यार दिया जाता था.

मामले में मेरठ के डीएफओ राजेश कुमार ने बताया की एक घर में डोमेस्टिक डॉग की स्नेक बाइट में डेथ हुई है. बताया गया कि वह रसल वाइपर था. हालांकि, किसी भी वन विभाग के कर्मचारियों को कोई सूचना नहीं दी गई. इसमें देखा जाएगा कि कोई और रसल वाइपर वहां है या नहीं है. फिलहाल, सभी से अपील करते हैं कि कोई भी वन्य जीव कहीं भी दिखता है तो उससे दूरी बनाए रखें और प्रथम सूचना वन विभाग को जल्दी से दें. वन विभाग को सूचना पुलिस के माध्यम से या जिला प्रशासन के माध्यम से जरूर उपलब्ध कराएं ताकि उसकी भी सुरक्षा की जा सके और आपकी भी सुरक्षा की जा सके.

NATIONAL : जेमस्टोन, बिजनेस चैटिंग और मोबाइल में पाकिस्तानी ऐप्स… LOC पार कर पाकिस्तान क्यों गई नागपुर की सुनीता? क्या है कहानी

0

नागपुर की महिला सुनीता जामगड़े कारगिल से अवैध रूप से LOC पार कर पाकिस्तान पहुंच गई थी. पाकिस्तान से पकड़े जाने के बाद जब उसे भारत लाया गया और नागपुर पुलिस ने हिरासत में लिया, तो जांच में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. महिला के मोबाइल से संदिग्ध पाकिस्तानी ऐप्स मिले हैं, साथ ही पाक नागरिकों से व्यापार की आड़ में संदिग्ध बातचीत भी सामने आई है. अब इस मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) भी सक्रिय हो गई है और पूरे घटनाक्रम पर बारीकी से नजर रख रही है.

महाराष्ट्र के नागपुर की रहने वाली एक महिला सुनीता जामगड़े बीते दिनों एलओसी पार कर अवैध रूप से पाकिस्तान पहुंच गई थी. इस केस में अब कई चौंकाने वाले खुलासे हो रहे हैं. जांच एजेंसियों को महिला के मोबाइल फोन में दो संदिग्ध पाकिस्तानी ऐप्स मिले हैं, जिन्हें लेकर गंभीर आशंका जताई जा रही है. साथ ही मोबाइल की फॉरेंसिक जांच से यह भी संकेत मिले हैं कि सुनीता ने पाकिस्तान के नागरिकों के साथ न केवल व्यवसायिक संपर्क साधे थे, बल्कि बातचीत का रुख बाद में संदिग्ध दिशा में चला गया.

जानकारी के अनुसार, सुनीता जामगड़े नागपुर के कपिल नगर क्षेत्र की रहने वाली है. वह 14 मई को अपने 12 साल बेटे के साथ कारगिल गई थी. वहां से उसने अपने बेटे को होटल में छोड़ दिया और खुद गुपचुप तरीके से नियंत्रण रेखा (LOC) पार करते हुए पाकिस्तान पहुंच गई. पाकिस्तान में दाखिल होने के बाद रेंजर्स ने उसे हिरासत में लिया था. इसके बाद उसे वापस भारत के अमृतसर सीमा पर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के हवाले कर दिया. अमृतसर पुलिस ने महिला को प्राथमिक पूछताछ के बाद नागपुर पुलिस को सौंप दिया, जहां उसके खिलाफ कपिल नगर थाने में मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की गई.

जांच के दौरान पुलिस ने महिला का मोबाइल जब्त कर लिया और जब उसे फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा गया तो उसमें दो संदिग्ध पाकिस्तानी ऐप्स मिले. हालांकि, महिला ने फोन को पहले ही रिसेट करने की कोशिश की थी, जिससे डेटा की रिकवरी में पुलिस को समय लग रहा है.नागपुर पुलिस के DCP (जोन-5) निकेतन कदम ने बताया कि मोबाइल में कुछ ऐप्स और चैटिंग हिस्ट्री पाकिस्तान में मौजूद कुछ व्यक्तियों के साथ जेमस्टोन बिजनेस को लेकर थी, लेकिन आगे की बातचीत व्यापारिक विषयों से हटकर संवेदनशील दिशा में जाती दिख रही है.

इस मामले की गंभीरता को देखते हुए राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने भी संज्ञान लिया है. NIA ने नागपुर पुलिस को इस केस से संबंधित कुछ अहम सवालों की सूची भेजी है. नागपुर पुलिस ने उन प्रश्नों के जवाब तैयार करने शुरू कर दिए हैं. अगर NIA को कोई संदिग्ध एंगल के संकेत मिलते हैं, तो वह अपनी टीम नागपुर भेज सकती है.

सूत्रों के मुताबिक अब कारगिल पुलिस भी महिला को हिरासत में लेने की तैयारी कर रही है, ताकि बॉर्डर पार करने के समय की उसकी गतिविधियों की जांच की जा सके. साथ ही महिला द्वारा इस्तेमाल किए गए रूट, संपर्क सूत्र और संभावित मददगारों की तलाश भी की जा रही है.देश की सुरक्षा एजेंसियां पहले से ही पाकिस्तान से जुड़ी गतिविधियों को लेकर अलर्ट पर हैं. ऐसे में एक भारतीय महिला का बॉर्डर पार कर पाकिस्तान जाना, संदिग्ध मोबाइल ऐप्स का उपयोग करना और पाक नागरिकों के साथ बातचीत में शामिल होना- इन सभी पहलुओं ने इस केस को संवेदनशील बना दिया है.

यह भी माना जा रहा है कि सुनीता जामगड़े का पाकिस्तान जाना कोई सामान्य अवैध प्रवेश नहीं, बल्कि इसमें संभावित तौर पर सुरक्षा से जुड़ी चूक या साजिश हो सकती है. फिलहाल पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर स्तर पर जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस का कहना है कि महिला ने मोबाइल डेटा रिसेट किया था, जिसे रिकवर किया जा रहा है. संदिग्ध ऐप्स की जांच जारी है.

LUCKNOW : 3 साल की बच्ची से रेप का आरोपी पुलिस एनकाउंटर में ढेर, 1 लाख रुपये का था इनामी

0

लखनऊ के आलमबाग इलाके में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. सिर्फ 24 घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया है.

उत्तर प्रदेश में लखनऊ के आलमबाग इलाके में 3 साल की मासूम बच्ची के साथ रेप मामले में पुलिस ने कड़ी कार्रवाई की है. बीते बुधवार को हुई इस वारदात में आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने 5 विशेष टीमें गठित की थी. अब सिर्फ 24 घंटों की खोजबीन के बाद पुलिस ने आरोपी दीपक वर्मा को मुठभेड़ में मार गिराया है. बीते बुधवार को आधी रात अपहरण कर बच्ची को साथ रेप की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज से दीपक की पहचान कर ली थी और उसकी गिरफ्तारी पर एक लाख का इनाम घोषित किया था. इसके अलावा रास्ते में लगे सीसीटीवी के आधार पर दीपक की स्कूटी का नंबर भी ट्रैक हुआ था.

रेप की यह वारदात बुधवार देर रात उस समय हुई, जब उन्नाव के एक पति पत्नी अपनी 3 साल की बेटी के साथ आलमबाग मेट्रो स्टेशन के नीचे फुटपाथ पर सो रहे थे. रात करीब 2 से ढाई बजे के बीच एक अज्ञात शख्स बच्ची को उठाकर कुछ दूरी पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म कर फरार हो गया.

बच्ची के रोने-बिलखने की आवाज सुनकर एक राहगीर ने माता-पिता को सूचना दी. परिजन तुरंत बच्ची को पास के लोकबंधु अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसके साथ रेप की पुष्टि की. बच्ची की नाजुक हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में रेफर कर दिया गया. डॉक्टरों का कहना है कि बेहतर इलाज के लिए बच्ची को हायर सेंटर में भर्ती किया गया है.

घटना की सूचना मिलते ही आलमबाग पुलिस और जोन के वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे. डीसीपी सेंट्रल आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि इस मामले में आलमबाग थाने में FIR दर्ज की गई है. इसके बाद आलमबाग वीवीआईपी रोड पर गिरफ्तारी की कोशिश के दौरान आरोपी ने पुलिस पर फायरिंग की और जवाबी फायरिंग में आरोपी ढेर हो गया. ऐशबाग इलाके का रहने वाला दीपक वर्मा रेलवे में पानी सप्लाई का काम करता था.

ENTERTAINMENT : ‘हाउसफुल 5’ पहले ही दिन दमदार कमाई के लिए तैयार, अक्षय को मिलेगी पिछले 4 साल की सबसे बड़ी ओपनिंग!

0

‘हाउसफुल 5’ के स्टार अक्षय कुमार पिछले 4 साल से जिस तरह स्ट्रगल कर रहे हैं, वो उनके फैन्स को ही नहीं, फिल्म बिजनेस को भी हर्ट कर रहा है. लेकिन ‘हाउसफुल 5’ को जैसी एडवांस बुकिंग मिली है उससे उम्मीद है कि फाइनली ये फिल्म अक्षय के लिए बॉक्स ऑफिस से गुड न्यूज लेकर आने वाली है.

साल की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक ‘हाउसफुल 5′ शुक्रवार को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. फिल्म के टीजर, ट्रेलर और गानों को जनता से मोस्टली पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला, जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि थिएटर्स में इस फिल्म को एक सॉलिड शुरुआत मिल सकती है.

हाउसफुल 5’ के लीड स्टार अक्षय कुमार पिछले 4 साल से जिस तरह स्ट्रगल कर रहे हैं, वो उनके फैन्स ही नहीं, फिल्म बिजनेस को भी हर्ट कर रहा है. लेकिन ‘हाउसफुल 5’ को जैसी एडवांस बुकिंग मिली है उससे उम्मीद की जा रही है कि फाइनली ये फिल्म अक्षय के लिए बॉक्स ऑफिस से गुड न्यूज लेकर आने वाली है.

‘हाउसफुल 5’ के लिए एडवांस बुकिंग लगभग एक हफ्ते पहले शुरू हो गई थी. शुरुआत में फिल्म के टिकट बहुत स्लो स्पीड से बुक होने शुरू हुए जिसकी वजह से ट्रेड एक्सपर्ट्स को भी इसकी बॉक्स ऑफिस परफॉरमेंस पर शक हो रहा था. मगर रिलीज से एक दिन पहले, गुरुवार को बुकिंग ने रफ्तार पकड़ी और दिन के अंत तक ‘हाउसफुल 5’ की एडवांस बुकिंग एक सॉलिड आंकड़े तक पहुंच गई.

सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार, ‘हाउसफुल 5’ के पहले दिन के लिए 1 लाख 76 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए हैं. इस बुकिंग से फिल्म ने करीब 8 करोड़ रुपये का एडवांस ग्रॉस कलेक्शन भी कर लिया है. नेशनल मल्टीप्लेक्स चेन्स की बात करें तो यहां फिल्म के लिए 94 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए हैं.

इस साल बॉलीवुड फिल्मों की एडवांस बुकिंग देखें तो सबसे बड़ी बुकिंग विक्की कौशल स्टारर ‘छावा’ की रही थी. नेशनल चेन्स में इसके 2 लाख 23 हजार से ज्यादा टिकट एडवांस में बुक हुए थे और फिल्म को पहले दिन 33 करोड़ की ओपनिंग मिली थी. जबकि सलमान खान की फ्लॉप फिल्म ‘सिकंदर’ ने नेशनल चेन्स में 1 लाख 43 हजार टिकटों की एडवांस बुकिंग के साथ 27 करोड़ रुपये की ओपनिंग की थी.

‘हाउसफुल 5’ की बुकिंग के सबसे करीब अजय देवगन की ‘रेड 2’ के आंकड़े हैं. इस फिल्म के लिए नेशनल चेन्स में लगभग 93 हजार टिकट एडवांस में बुक हुए थे और ओपनिंग 19 करोड़ से ज्यादा थी. ‘रेड 2’ के मुकाबले ‘हाउसफुल 5’ की बुकिंग थोड़ी ज्यादा है. इस आधार पर अनुमान लगाया जा सकता है कि अक्षय की फिल्म को पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर कम से कम 18-19 करोड़ की रेंज में ओपनिंग तो मिलने ही वाली है.

लॉकडाउन के बाद अक्षय को सबसे बड़ी ओपनिंग 2021 में आई ‘सूर्यवंशी’ से मिली थी जिसने पहले दिन 26 करोड़ रुपये से ज्यादा ओपनिंग कलेक्शन किया था. जबकि उनकी ही ‘स्काईफोर्स’, ‘बड़े मियां छोटे मियां’ और ‘राम सेतु’ जैसी फिल्मों का ओपनिंग कलेक्शन 15-16 करोड़ की रेंज में रहा है. हालांकि अक्षय की ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर बहुत बड़ी कामयाबी लेकर नहीं आई थीं. मगर ‘हाउसफुल 5’ पिछले 4 साल में अक्षय की सबसे बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार नजर आ रही है.

‘हाउसफुल 5’ के पक्ष में सबसे बड़ी चीज है कि ये एक हिट फ्रैंचाइजी से आ रही कॉमेडी फिल्म है. पिछले कुछ समय से बॉलीवुड ने ऑडियंस को कोई दमदार कॉमेडी फिल्म दी भी नहीं है. ऐसे में लाफ्टर का सॉलिड डोज ‘हाउसफुल 5’ के काम आएगा.

फिल्म के लिए वॉक-इन दर्शक भी अच्छे खासे होंगे और अगर रिव्यू पॉजिटिव मिल गए तो दोपहर बाद के शोज में भीड़ और भी बढ़ेगी. यानी अगर सबकुछ ‘हाउसफुल 5’ के पक्ष में रहा तो ये 20-22 करोड़ की रेंज में भी कमाई कर सकती है. अब देखना है कि ‘हाउसफुल 5’ के पहले शोज के साथ ही ऑडियंस का कैसा रिएक्शन सामने आता है.

NATIONAL : दिल्ली CM रेखा गुप्ता को मिला सरकारी बंगला, 100 दिन बाद मिला सरकारी आवास

0

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता अपने ही विधानसभा के आसपास आवास चाह रही थी. उन्हें वहीं पर सरकारी आवास अलॉट किया गया है. उन्हें उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस, राज निवास मार्ग पर आवास दिया गया है.

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को आखिरकार सरकारी आवास अलॉट हो गया है. दिल्ली की नई सरकार के 100 दिन पूरे होने के बाद उन्हें आवास मिला है.रेखा गुप्ता अपने ही विधानसभा के आसपास आवास चाह रही थी. उन्हें वहीं पर सरकारी आवास अलॉट किया गया है. उन्हें उत्तरी दिल्ली के सिविल लाइंस, राज निवास मार्ग पर आवास दिया गया है. यहां राज निवास मार्ग पर बंगला नंबर एक और दो आवंटित किए गए हैं. उन्हें राज निवास मार्ग में 1/8 एंड 2/8 नंबर बंगले अलॉट हुए हैं.

बता दें कि बंगला नंबर तीन रविन्द्र इंद्रराज और चार डिप्टी स्पीकर मोहन सिंह बिष्ट को आवंटित किया गया है. इसके साथ ही पर्यावरण मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा को भी AB 17 मथुरा रोड जो पहले डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया का बंगला था. उन्हें अलॉट किया गया है.

- Advertisement -