Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 556

NATIONAL : देशभर में फिर रफ्तार पकड़ रहा कोरोना वायरस! 24 घंटे में 564 नए केस, 7 मरीजों की मौत

0

राजधानी दिल्ली की बात करें तो कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आई है. पिछले 24 घंटे में 105 नए केस दर्ज किए गए हैं और 2 मरीजों की मौत हुई है. मृतकों में एक 5 महीने का शिशु और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं. अब दिल्ली में कुल 562 सक्रिय मामले हो चुके हैं.

कोरोना वायरस का खतरा एक बार फिर तेजी से बढ़ने लगा है. देशभर में बीते 24 घंटे में कोविड-19 के कुल 564 नए मामले सामने आए हैं. इसी के साथ देशभर में कोरोना के एक्टिव केस 4302 से बढ़कर 4866 हो गए हैं. वहीं स्वास्थ्य मंत्रालय और राज्यों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते 24 घंटे में 7 लोगों की मौत भी हुई है.

राजधानी दिल्ली की बात करें तो कोरोना संक्रमण के मामलों में अचानक तेजी आई है. पिछले 24 घंटे में 105 नए केस दर्ज किए गए हैं और 2 मरीजों की मौत हुई है. मृतकों में एक 5 महीने का शिशु और एक 87 वर्षीय बुजुर्ग शामिल हैं. अब दिल्ली में कुल 562 सक्रिय मामले हो चुके हैं.

कोविड के चलते कर्नाटक में 2 लोगों की मौत हुई है, वहीं महाराष्ट्र में 3 मरीजों की जान गई है. वर्तमान में गुजरात में 508, कर्नाटक में 436, केरल में 1487, महाराष्ट्र में 526 और पश्चिम बंगाल में 538 केस हैं. मध्यप्रदेश के इंदौर में भी 7 नए कोरोना पॉजिटिव मामले मिले हैं. इनमें तीन महिलाएं और चार पुरुष शामिल हैं, जिनमें से कुछ हाल ही में उत्तर प्रदेश, ओडिशा और केरल की यात्रा से लौटे हैं.

इंदौर जिले में कुल 17 एक्टिव केस हैं. राहत की बात यह है कि किसी भी संक्रमित मरीज में गंभीर लक्षण नहीं हैं और सभी होम आइसोलेशन में इलाज कर रहे हैं. इंदौर में 1 जनवरी 2025 से अब तक 33 केस दर्ज किए जा चुके हैं. अप्रैल में एक 74 वर्षीय महिला की कोरोना से मौत हुई थी, जो पहले से गंभीर किडनी रोग से ग्रस्त थीं.

पश्चिम बंगाल में पिछले 24 घंटे में 106 नए केस सामने आए हैं. राज्य में 538 सक्रिय मामले हैं और इस अवधि में 61 लोग ठीक भी हुए हैं. राहत की बात यह है कि किसी नई मौत की खबर नहीं है.

EMTERTAINMENT : साउथ डायरेक्टर लोकेश कनगराज संग आमिर खान ने कंफर्म की एक्शन फिल्म, कब शुरू होगी शूटिंग?

0

सुपरस्टार आमिर खान आने वाले कुछ समय में तमिल सिनेमा के सुपरहिट डायरेक्टर लोकेश कनगराज संग एक एक्शन फिल्म के लिए कोलैब करने वाले हैं. उन्होंने इस खबर को खुद कंफर्म किया, साथ ही कई अलग प्रोजेक्ट्स पर भी अपडेट दी.

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान बहुत जल्द अपनी नई फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ लेकर थिएटर्स में आ रहे हैं. लेकिन इस फिल्म से पहले एक्टर ने अपने फैंस को एक ऐसी गुड न्यूज दी है, जिसे सुनकर शायद उनकी एक्साइटमेंट काफी बढ़ने वाली है. आमिर ने अनाउंस किया है कि वो बहुत जल्द तमिल सिनेमा के सुपरहिट डायरेक्टर लोकेश कनगराज संग फिल्म करने वाले हैं.

हाल ही में मीडिया संग बातचीत के दौरान सुपरस्टार ने अपनी फिल्म ‘सितारे जमीन पर’ के साथ-साथ अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर बात की. उन्होंने बताया कि वो लोकेश कनगराज संग एक एक्शन फिल्म बनाएंगे, जिसकी शूटिंग जल्द शुरू होगी. साथ ही उन्होंने राजकुमार हिरानी संग आने वाली बायोपिक पर भी कमेंट किया.

आमिर ने अपने आने वाले प्रोजेक्ट्स पर कहा, ‘पीके 2 से जुड़ी जितनी भी खबरें हैं, वो सब अफवाह हैं. मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता. वहीं, दादासाहेब फाल्के पर बन रही बायोपिक फिल्म हम जरूर बना रहे हैं. राजू और मैं इसपर काम कर रहे हैं. इसके अलावा लोकेश कनगराज और मैं एक फिल्म पर काम कर रहे हैं, जिसकी कहानी एक सुपरहीरो जॉनर की होगी. ये एक बड़ी एक्शन फिल्म है जिसकी शूटिंग अगले साल 2026 के सेकेंड हाफ में शुरू होगी. अभी मैं इससे ज्यादा कुछ नहीं कह पाऊंगा, ये दो साल आगे की बात है. ‘

फिल्ममेकर लोकेश कनगराज संग आमिर का नाम जुड़ना अपने आप में ही एक खास बात है. क्योंकि लोकेश तमिल सिनेमा के उन डायरेक्टर्स में से हैं, जिन्होंने बहुत कम टाइम में कई बड़े सुपरस्टार्स संग काम किया है. थलपति विजय और कमल हासन संग उनकी फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल किया था. लोकेश का अपना सिनेमैटिक यूनिवर्स भी है जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया है. अब वो तमिल सुपरस्टार रजनीकांत संग फिल्म ‘कुली’ भी बना चुके हैं.

वहीं कुछ रिपोर्ट्स की मानी जाए तो लोकेश की फिल्म ‘कुली’ में आमिर खान का कैमियो होने वाला है. फिल्म में काम कर रहे एक्टर उपेंद्र राव ने सुपरस्टार के कैमियो को कंफर्म किया था. उन्होंने एक इवेंट के दौरान आमिर संग ‘कुली’ में काम करने का अपना एक्सपीरियंस शेयर किया था. ऐसा कहा जा रहा है कि लोकेश ने आमिर को फिल्म में काफी बेहतरीन तरीके से प्रेजेंट किया है. अब देखना होगा कि लोकेश और आमिर की जोड़ी बड़े पर्दे पर धमाका कर पाएगी या नहीं.

MP : बकरीद पर MP वक्फ बोर्ड की एडवाइजरी: खुले में कुर्बानी पर रोक, सोशल मीडिया पर वीडियो न डालने की अपील

0

ईद-उल-अज्हा, इस्लाम के सबसे खास त्योहारों में से एक है. इस अवसर पर बोर्ड ने अपने अधीनस्थ सभी वक्फ मुतवल्लियों और प्रबंध समितियों को निर्देश जारी किए हैं:

मध्य प्रदेश में बकरीद पर खुले में कुर्बानी को लेकर छिड़े विवाद के बीच मप्र वक्फ बोर्ड ने कुर्बानी के लिए एडवाइजरी जारी की है. बोर्ड ने सात बिंदुओं पर आधारित इस एडवाइजरी में साफ-सफाई, सरकारी नियमों का पालन और सोशल मीडिया पर कुर्बानी के वीडियो न डालने की अपील की है.मप्र वक्फ बोर्ड के अनुसार, प्रदेश में मस्जिदें, कब्रिस्तान, दरगाह, ईदगाह, करबला, मदरसे और स्कूलों के रूप में लगभग 15 हजार वक्फ संपत्तियां रजिस्टर्ड हैं. ईद-उल-अज्हा, इस्लाम के सबसे खास त्योहारों में से एक है. इस अवसर पर बोर्ड ने अपने अधीनस्थ सभी वक्फ मुतवल्लियों और प्रबंध समितियों को निर्देश जारी किए हैं:

सभी कलेक्टरों और जिला दंडाधिकारियों की तरफ से ईद-उल-अज्हा के लिए जारी एडवाइजरी का सख्ती से पालन करें और आमजन को इसके बारे में जागरूक करें, ताकि राज्य शासन के दिशा-निर्देशों का अनुपालन हो.

कुर्बानी की जगह को चारों ओर से दीवार या टीन शेड से ढकें और वहां आवश्यक दवाइयों का छिड़काव करवाएं.
साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें, इसे धार्मिक और नैतिक जिम्मेदारी समझें.
केवल चिह्नित स्थानों पर ही कुर्बानी करें और उसे ढककर अपने स्थान तक ले जाएं.
कुर्बानी के जानवर के अनुपयोगी अवशेषों को नगर निगम/नगर पालिका के कंटेनर या चिह्नित स्थानों पर ही डालें.
प्रतिबंधित जानवरों की कुर्बानी किसी भी स्थिति में न करें और सरकारी आदेशों का पूर्ण पालन करें.
कुर्बानी का कोई वीडियो या ऑडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल न करें.
इसके अलावा, बोर्ड ने निर्देश दिया कि ईद की नमाज केवल ईदगाह या मस्जिद परिसर में ही अदा करें. गैरजरूरी रूप से सड़कों पर नमाज पढ़ने से बचें और जरूरत पड़ने पर स्थानीय प्रशासन को विश्वास में लेकर नमाज अदा करें.

 

MP: घाटी में लुढ़ककर ऑटो के ऊपर गिरा ट्रक, हादसे में 7 तीर्थयात्रियों की मौत

0

‘मौत की घाटी’ के नाम से कुख्यात रीवा जिले में नेशनल हाइवे-30 पर स्थित सोहागी घाटी में एक बार फिर दिल दहलाने वाला सड़क हादसा हुआ. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए.

 

मध्य प्रदेश के रीवा में मौत की घाटी से मशहूर हो चुकी सोहागी घाटी में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हो गया. नेशनल हाइवे 30 में एक अनियंत्रित ट्रक लुढ़क कर ऑटो के ऊपर गिर गया. इस हादसे में 7 तीर्थयात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि अन्य 3 घायल हुए है. तीर्थयात्री प्रयागराज में गंगा स्नान कर घर लौट रहे थे. सूचना मिलते ही पुलिस ने रेस्क्यू किया और घायलों को उपचार के लिए हॉस्पिटल में एडमिट कराया है.

NH 30 की घाटी से एक ट्रक गुजर रहा था तभी ट्रक अनियंत्रित होकर ऑटो के ऊपर पलट गया. इस हादसे के चलते ऑटो सवार उसकी चपेट में आ गए. हादसा इतना भयावह था कि ट्रक और ऑटो के परखच्चे उड़ गए. ऑटो में कुल 8 तीर्थयात्री सवार थे. जिसमें 7 तीर्थयात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई.

बताया गया है कि ऑटो सवार सभी तीर्थयात्री प्रयागराज से गंगा स्नान कर मऊगंज जिले के नईगढ़ी जा रहे थे. जबकि ट्रक प्रयागराज से होकर रीवा की ओर आ रहा था. घायलों और मृतकों की पहचान की जा रही है. सभी घायलों को हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है. हादसा किसकी लापरवाही से हुआ है या फिर तकनीकी खराबी से असल वजह की जांच की जा रही है.

 

UP : राम मंदिर में कैसा दिखता है राम दरबार? सामने आई पहली तस्वीर, हुई प्राण प्रतिष्ठा

0

उत्तर प्रदेश स्थित अयोध्या के राम मंदिर में गुरुवार 5 जून को राम दरबार और परिसर के 7 अन्य मंदिरों की प्राण प्रतिष्ठा हुई. इस दौरान राम दरबार की पहली तस्वीर सामने आई. प्राण प्रतिष्ठा की विधि सीएम योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में हुई. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्री राम जन्मभूमि मंदिर की पहली मंजिल पर प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान से पहले राम दरबार के समक्ष पूजा-अर्चना की.

इस अवसर पर राम मंदिर को भव्य रूप में सजाया गया है. देश विदेश के हजारों श्रद्धालु अयोध्या में मौजूद हैं क्योंकि आज राम मंदिर में प्रथम तल पर राम दरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई है. राम दरबार में मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम, माता जानकी और हनुमान जी और लक्ष्मण जी की प्रतिमा स्थापित की गई है. 101 वैदिक आचार्यों के साथ रामदरबार की प्राण प्रतिष्ठा हुई.

प्राण प्रतिष्ठा के बाद मंदिर ट्रस्ट की ओर से राम दरबार की तस्वीर पोस्ट कर लिखा गया- दक्षिणे लक्ष्मणो यस्य वामे च जनकात्मजा। पुरतो मारुतिर्यस्य तं वन्दे रघुनन्दनम्‌॥ जिसके दाहिने लक्ष्मण हैं, बाएँ जनकनंदिनी सीता हैं, और जिसके सम्मुख पवनपुत्र हनुमान हैं, मैं उन रघुकुलनंदन श्रीराम को नमस्कार करता हूँ,

प्रशासन ने इस भव्य आयोजन के लिए सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए हैं. देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनने अयोध्या पहुंच रहे हैं. महंत मिथिलेश नंदिनी शरण ने कहा कि मुख्यमंत्री राजा राम समेत अन्य देवों को प्रतिष्ठित करने आ रहे हैं. यह बहुत ही हर्ष का विषय है. खुशी की बात है कि एक संन्यासी ने प्रदेश के आध्यात्मिक मूल्यों को समझा और ऊर्जावान बना दिया. मंदिर परिसर में समारोह की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं. एक छोटा पंडाल भी सजाया गया है. एसपी सुरक्षा बलरामाचारी दुबे व मंदिर निर्माण प्रभारी गोपाल राव ने मंदिर की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.

एसपी सुरक्षा ने बताया कि मंदिर की सुरक्षा अभेद्य है. आधुनिक सुरक्षा उपकरणों से मंदिर की निगरानी की जा रही है. एटीएस, सीआपीएफ, पीएसी समेत सिविल पुलिस के जवानों की टीम तैनात कर दी गई है.

 

RAJASTHAN : एक बारात ऐसी भी… किसान के बेटे की शादी में 121 ट्रैक्टर से गए 300 बाराती, दूल्हा भी ट्रैक्टर चलाकर पहुंचा ससुराल

0

राजस्थान के जोधपुर जिले में अनोखी शादी देखने को मिली जब किसान के बेटे ओमप्रकाश मायला की बारात 121 ट्रैक्टरों पर रवाना हुई. दूल्हा खुद ट्रैक्टर चलाकर 15 किलोमीटर दूर ससुराल पहुंचा और दुल्हन पुष्पा को भी उसी ट्रैक्टर से विदा कराकर घर लाया. यह अनोखी बारात देखने के लिए आस-पास के गांवों से भी लोग उमड़े. पुराने दौर की परंपरा को निभाते हुए बारातियों को पिला चावल देकर न्योता दिया गया, जो गांव में चर्चा का विषय बन गया.

राजस्थान के जोधपुर जिले में एक अनोखी और चर्चित शादी देखने को मिली, जब एक किसान के बेटे की बारात 121 ट्रैक्टरों पर सवार होकर दुल्हन के घर पहुंची. यह अनोखी बारात इतनी खास थी कि उसे देखने के लिए आस-पास के गांवों से भी बड़ी संख्या में लोग जुट गए. गांव में चर्चा का विषय बन गई यह बारात अब सोशल मीडिया पर भी सुर्खियां बटोर रही है.

तेजासर बरसिंगों के बास केरला गांव निवासी ओमप्रकाश पुत्र बाबूराम मायला की शादी की यह बारात जोधपुर की आऊ तहसील से धर्म सागर जेरिया गांव पहुंची. खास बात यह रही कि दूल्हा ओमप्रकाश खुद ट्रैक्टर चलाकर बारात लेकर पहुंचा और शादी के बाद दुल्हन पुष्पा को उसी ट्रैक्टर से विदा कराकर अपने घर ले गया. दूल्हा-दुल्हन के गांव के बीच 15 किलोमीटर का फासला है.

इस खास मौके पर पुराने जमाने की परंपरा को भी जीवित किया गया. दूल्हे के परिजनों ने बताया कि पहले समय में बारात बैलगाड़ी और ऊंटों पर जाया करती थी. अब जबकि आधुनिक समय में लग्जरी कारों का चलन बढ़ गया है, उन्होंने इस बारात को खास बनाने के लिए ट्रैक्टरों को चुना. बारातियों को पारंपरिक अंदाज में पिला चावल देकर न्योता दिया गया, जो गांवों में एक विशेष परंपरा मानी जाती है.

 

RAJASTHAN : 95 साल का दूल्हा, 90 साल की दुल्हन… 70 साल लिव-इन में रहने के बाद बुजुर्ग जोड़े ने रचाई शादी

0

डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में 70 साल से लिव-इन में रह रहे 95 वर्षीय रामा भाई अंगारी और 90 वर्षीय जीवली देवी ने अब शादी कर ली है. उनके आठ बच्चे हैं, जिनमें चार सरकारी नौकरी में हैं. बच्चों ने मां-बाप की इच्छा पर पूरे रीति रिवाज से शादी कराई. गांव में बिंदोरी निकाली गई और डीजे पर खूब डांस हुआ.

राजस्थान के डूंगरपुर जिले के गलंदर गांव में एक अनोखी शादी चर्चा का विषय बनी हुई है. यहां 95 साल के रामा भाई अंगारी और 90 साल की जीवली देवी ने 70 साल साथ रहने के बाद अब शादी की है. यह बुजुर्ग जोड़ा पिछले सात दशक से लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था. उनके चार बेटे और दो बेटियां हैं, कुल मिलाकर आठ बच्चे हैं.

बुजुर्ग जोड़े की शादी की इच्छा जानकर बच्चों ने इसे पूरा करने का फैसला किया. फिर गांव में पूरे रीति-रिवाज से शादी की तैयारियां शुरू हुईं. हल्दी, मेहंदी, बिंदोरी जैसी सभी रस्में निभाई गईं. गांव में डीजे बुलाया गया और बिंदोरी निकाली गई. बच्चों और गांववालों ने जमकर नाच-गाना किया.शादी समारोह में हजारों लोग शामिल हुए. रामा भाई और जीवली देवी ने सात फेरे लिए. शादी के फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं. बड़ा बेटा बकू अंगारी खेती करता है. शिवराम और कांतिलाल सरकारी स्कूल में शिक्षक हैं. चौथा बेटा लक्ष्मण भी किसान है. बेटी सुनीता टीचर है और अनिता नर्स है. चार बच्चे सरकारी नौकरी में हैं.

बुजुर्ग दंपति की शादी को लेकर पूरे गांव में खुशी का माहौल था. सभी बच्चों ने मिलकर अपने माता-पिता की सालों पुरानी ख्वाहिश पूरी की. यह शादी अब पूरे देश में चर्चा का विषय बन गई है.

ENTERTAINMENT : बेंगलुरु में मची भगदड़ पर सोनू सूद ने जताया दुख, बोले- ‘कोई भी जश्न जीवन के बराबर नहीं’

0

आरसीबी के जीत के सेलिब्रेशन के दौरान बेंगलुरू में भगदड़ मचने से काफी लोगों की मौत हो गई . सोनू सूद ने इस मामले में एक्स पर इमोशनल पोस्ट शेयर किया है.

एक्ट्रेस सोनू सूद ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में आरसीबी टीम की जीत के सेलिब्रेशन के दौरान बुधवार को बेंगलुरु में मची भगदड़ पर दुख जताया. सोशल मीडिया पर पोस्ट कर अभिनेता ने कहा कि कोई भी जश्न जीवन से बड़ा नहीं होता.

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर अपने आधिकारिक हैंडल से सोनू सूद ने पोस्ट लिखा. सोनू ने लिखा, “बेंगलुरु में आईपीएल समारोह के दौरान हुई त्रासदी से दिल टूट गया. कोई भी उत्सव या जश्न जीवन से बड़ा नहीं होता है. पीड़ित परिवारों और सभी प्रभावित लोगों के लिए प्रार्थना करता हूं.”

सोनू सूद से पहले अभिनेत्री और क्रिकेटर विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा ने भी इस हादसे पर दुख जताया. अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम पर आईपीएल टीम आरसीबी का आधिकारिक बयान साझा किया साथ ही कैप्शन में टूटे दिल की इमोजी भी शेयर की थी

आरसीबी के आधिकारिक बयान में कहा गया, “टीम के आगमन की प्रत्याशा में बेंगलुरु में लोगों की भीड़ के बारे में मीडिया रिपोर्टों के माध्यम से सामने आई दुर्भाग्यपूर्ण घटनाओं से हम बहुत दुखी हैं. सभी की सुरक्षा और भलाई हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण है.”एक्ट्रेस ने इस पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए तीन टूटे दिल की इमोजी को शेयर किया. बता दें, आईपीएल में आरसीबी टीम की जीत के जश्न के दौरान हजारों क्रिकेट फैंस विधानसभा के सामने और चिन्नास्वामी स्टेडियम के पास जमा हुए थे. इस दौरान भगदड़ मच गई थी.

जानकारी के अनुसार इस घटना में कम से कम 11 लोगों की मौत हो गई, वहीं इस दौरान 40 से अधिक घायल हो गए. इस मामले की जांच के लिए आदेश दिए गए हैं. यह जांच आदेश आंतरिक विभाग (कानून एवं व्यवस्था) के उप सचिव की ओर से बुधवार शाम को जारी किया गया. आदेश के मुताबिक, जांचकर्ता को 15 दिनों के भीतर मजिस्ट्रेट जांच पूरी करनी होगी और राज्य सरकार को रिपोर्ट प्रस्तुत करनी होगी.

 

NATIONAL : दिल्ली में एनकाउंटर… गोली लगने से अरुण लोहिया मर्डर केस के दो आरोपी घायल, पुलिस ने दबोचा

0

दिल्ली के बीआरटी कॉरिडोर पर देर रात एनकाउंटर हुआ, जिसमें अरुण लोहिया मर्डर केस से जुड़े दो कुख्यात बदमाश पुलिस की गोली से घायल हो गए. बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग की, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. घटना उस वक्त हुई, जब पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी शेख सराय इलाके में आने वाले हैं.

दिल्ली में अपराधियों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई जारी है. इसी कड़ी में बीती रात दिल्ली के बीआरटी कॉरिडोर पर स्थित सीएनजी पंप के पास एक घटना हो गई. यहां अरुण लोहिया हत्याकांड से जुड़े दो बदमाशों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गई, जिसमें पुलिस की गोली लगने से बदमाश घायल हो गए. यह एनकाउंटर उस वक्त हुआ, जब दिल्ली पुलिस को सूचना मिली कि हत्या के आरोपियों में शामिल दीपक अपने एक साथी के साथ शेख सराय इलाके में आने वाला है.

जानकारी के अनुसार, पुलिस ने पहले से ही ट्रैप लगाकर इलाके की घेराबंदी कर रखी थी. जैसे ही दीपक और उसका साथी बाइक पर सवार होकर पहुंचे, पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की, लेकिन बदमाशों ने रुकने की बजाय पुलिस टीम पर ही फायरिंग शुरू कर दी. इस दौरान जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोली चलाई, जो दोनों आरोपियों को जा लगी और वे घायल हो गए. इसके बाद दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है.

पुलिस के अनुसार, इस मुठभेड़ में कुल 5 से ज्यादा गोलियां चलीं, जिसमें दोनों तरफ से फायरिंग हुई. घायल बदमाशों में से एक की पहचान दीपक के रूप में हुई है, जो बीते 15 मई को छतरपुर इलाके में हुए अरुण लोहिया मर्डर केस का मुख्य आरोपी है. इस हत्याकांड में स्कूटर पर सवार लोहिया पर बाइक सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ 10 से 12 गोलियां चलाई थीं, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई थी.

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच और स्पेशल सेल की टीम इस मामले की जांच में जुटी हुई थी और इन्हीं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए बड़े पैमाने पर ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इस एनकाउंटर के बाद पुलिस को उम्मीद है कि अरुण लोहिया हत्याकांड से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जल्द ही परतें खुलेंगी. फिलहाल पुलिस अस्पताल में घायल बदमाशों की निगरानी कर रही है और उनके ठीक होते ही आगे की पूछताछ शुरू की जाएगी.

 

UP : डकैत पान सिंह तोमर की नातिन ने JE को मारा थप्पड़, स्मार्ट मीटर लगाने गई थी बिजली विभाग की टीम

0

झांसी जिले में बिजली मीटर बदलने पहुंचे के जेई के साथ एक युवती द्वारा थप्पड़ मारने व अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट करने वाली युवती सपना तोमर कभी चंबल के बागी रहे पान सिंह तोमर की नातिन बताई गई है.

यूपी के झांसी में बिजली मीटर बदलने पहुंची टीम के जेई के साथ युवती द्वारा थप्पड़ मारने व अभद्रता करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मारपीट करने वाली युवती सपना तोमर कभी चंबल के बागी रहे पान सिंह तोमर की नातिन बताई गई है. फिलहाल पुलिस ने जेई की शिकायत पर आरोपी युवती के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है.

दरअसल, सोशल मीडिया पर 1 मिनट 10 सेकेंट का वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक गली नजर आ रही है और वहां भीड़ लगी हुई है. यहां कुछ बिजली विभाग के कर्मचारी भी काम करते हुए दिखाई दे रहे हैं. तभी वहां एक युवती आती है और एक युवक को थप्पड़ मारते हुए उसे धक्का देने लगती है. यह देख मौके पर मौजूद अन्य लोग बीच बचाव करने लगते हैं.

वायरल हो रहा यह वीडियो झांसी जिले के बबीना थाना क्षेत्र के पंजाबी कॉलोनी का बताया गया है. वीडियो में पिट रहा युवक बिजली विभाग का जेई विभव कुमार रावत है. जेई विभव कुमार रावत ने बताया कि 33/11 केबी विद्युत उपकेन्द्र बबीना क्षेत्र में डिजिटल मीटर बदलकर स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं. बुधवार 4 जून को पंजाबी कॉलोनी में भी मीटर बदले जा रहे थे. इसी दौरान वहां रहने वाली सपना तोमर पुत्री शिवराम तोमर ने अभद्रता करते हुए उनके मोबाइल को तोड़ दिया. इसके बाद थप्पड़ मारते हुए धक्का देने लगी. किसी प्रकार मामले को शांत कराया गया. फिलहाल, एफआईआर दर्ज करा दी गई है.

 

- Advertisement -