Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 557

NATIONAL : 25 दिन पहले ही दूल्हा बना था राजा… अब मेघालय से कफन में लिपटा शव लौटा, दहाड़ें मारकर रोई मां, दोस्त और पड़ोसी भी बिलख पड़े

0

हनीमून मनाने इंदौर से मेघालय गए राजा रघुवंशी की मौत की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा मोहल्ला स्तब्ध है. लोग यह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि जिस युवक ने कुछ दिन पहले घोड़ी चढ़कर नई शुरुआत की थी, वह आज कंधों पर ले जाया गया.

इंदौर के कैट रोड पर आज गम का माहौल उस समय और गहरा हो गया, जब शिलांग से राजा रघुवंशी का शव उनके भाई विपिन रघुवंशी द्वारा इंदौर लाया गया. घर में कदम रखते ही बेटे के पार्थिव शरीर को देखकर माता-पिता और परिवारजन बेसुध हो गए. चारों ओर मातम छा गया और पूरे मोहल्ले में गहरे दुख की लहर दौड़ गई. राजा रघुवंशी का अंतिम संस्कार आज हिंदू रीति-रिवाजों के अनुसार किया गया.

राजा रघुवंशी की अंतिम यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए, जिसमें रिश्तेदार, मित्र, पड़ोसी और परिचित सभी ने नम आंखों से राजा को अंतिम विदाई दी. मुखाग्नि उनके बड़े भाई विपिन रघुवंशी ने दी.

आपको बता दें कि 11 मई को राजा रघुवंशी की शादी सोनम रघुवंशी से धूमधाम से हुई थी. नई जिंदगी की शुरुआत के लिए राजा 20 मई को अपनी पत्नी सोनम के साथ हनीमून के लिए शिलांग रवाना हुए थे. लेकिन यह खुशी कुछ ही दिनों में त्रासदी में बदल गई. उनके लापता होने के कुछ दिन बाद शिलांग पुलिस ने एक अज्ञात शव बरामद किया, जिसकी पहचान राजा रघुवंशी के रूप में हुई. मेडिकल रिपोर्ट में राजा की हत्या की पुष्टि हुई है.

इस घटना का सबसे बड़ा और रहस्यमय पहलू यह है कि राजा रघुवंशी की पत्नी सोनम अब तक लापता हैं. शिलांग पुलिस को अभी तक उनके बारे में कोई ठोस जानकारी नहीं मिली है. क्या सोनम सुरक्षित हैं, या वे भी किसी अपराध का शिकार हुई हैं? यह सवाल अभी अनुत्तरित है.राजा के पिता और परिवारजनों ने प्रशासन और सरकार से मांग की है कि इस मामले की गहन जांच की जाए और जल्द से जल्द सोनम का पता लगाया जाए. उन्होंने कहा, “हम न केवल अपने बेटे को खो चुके हैं, बल्कि उसकी पत्नी का भी कोई अता-पता नहीं है. हमें न्याय चाहिए.

राजा रघुवंशी के निधन की खबर से न केवल उनका परिवार, बल्कि पूरा मोहल्ला स्तब्ध है. लोग यह विश्वास नहीं कर पा रहे हैं कि जिस युवक ने कुछ दिन पहले घोड़ी चढ़कर नई शुरुआत की थी, वह आज कंधों पर ले जाया गया.यह घटना एक खुशहाल जीवन की असमय समाप्ति और उससे जुड़े अनसुलझे रहस्यों की गूंज छोड़ गई है. शिलांग पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही इस दुखद घटना की सच्चाई सामने आएगी.

NATIONAL : हरिद्वार में मां की करतूत, बॉयफ्रेंड से कराया 13 साल की बेटी का बलात्कार, हुई गिरफ्तार

0

हरिद्वार में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी का अपने दोस्तों से यौन शोषण कराने का आरोप लगा है. महिला भाजपा में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है.

उत्तराखंड के हरिद्वार में ममता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मां पर अपनी ही नाबालिग बेटी का अपने दोस्तों से यौन शोषण कराने का आरोप लगा है. महिला भाजपा में महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है. फिलहाल, पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर महिला और उसके एक दोस्त सुमित पटवाल को गिरफ्तार कर लिया है. जबकि एक अन्य दोस्त की तलाश की जा रही है. वहीं, मामला सामने आने के बाद हरिद्वार भाजपा के जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने आरोपी महिला को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी निष्कासित कर दिया है.

बताया जा रहा है कि गिरफ्तार महिला नेत्री का अपने पति से काफी समय से विवाद चल रहा था और उसकी 13 साल की बेटी करीब एक महीने से अपने पिता के साथ ही रह रही है. बेटी के गुमसुम रहने पर पिता ने उससे बातचीत की तब बेटी ने मां के द्वारा अपने बॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराये जाने की बात बताई.

जब पिता ने बेटी की आपबीती सुनी तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई. उसने फौरन पुलिस में इसकी शिकायत की. शिकायत मिलने के बाद पुलिस हरकत में आई और जांच-पड़ताल के बाद आरोपी महिला और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया. मेडिकल जांच में रेप की पुष्टि हुई है.

इस पूरे मामले में एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का कहना है कि थाना रानीपुर में एक मामला हमारे संज्ञान में आया था, जिसमें एक नाबालिग बच्ची द्वारा अपनी मां के ऊपर आरोप लगाए गए थे. पुलिस ने तत्काल मामले में अभियोग पंजीकृत करके पीड़िता का 164 में बयान और उसका मेडिकल कराया. मेडिकल में नाबालिग द्वारा कही गई बातों की पुष्टि हुई है. प्रथम दृष्टया मामले को सही मानते हुए पुलिस के द्वारा आरोपियों की अरेस्टिंग की गई है और उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया है.

साथ ही इस केस में और जो भी लोग सम्मिलित हैं, उनकी तलाश की जा रही है. आरोप सत्य पाए जाने पर उनके खिलाफ भी पुलिस सख्त से सख्त कार्रवाई करेगी. इसमें पोक्सो एक्ट के तहत साथ ही अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है.

NATIONAL : गाजियाबाद में बीच सड़क पर ट्रक फूंका, पुलिस की मौजूदगी में ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की पिटाई

0

पशु चिकित्सक की जांच में भी सामने आया है की खाल गोवंश की थी. हंगामा करने वालों के खिलाफ भी थाने में तैनात दरोगा के की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है.

गाजियाबाद के थाना भोजपुर क्षेत्र में भोजपुर फरीदपुर मार्ग पर एक ट्रक में आग लगा दी गई. आग हिंदू और गौ रक्षा संगठन से जुड़े लोगों ने लगाई. इन लोगों का आरोप था कि इस ट्रक में गोवंश और उसकी खाल है. बकरीद से पहले हुए इस मामले के बाद पुलिस को हालात संभाले में पसीने छूट गए. गाजियाबाद के मोदीनगर के रहने वाले मधुर नेहरा ने बताया की ग्राम अमराला फरीदनगर के रहने वाले कुछ लोगों ने उनको फोन पर बताया कि भोजपुर फरीदनगर मार्ग पर एक ट्रक जिसका नंबर UP 15 OT5526 है. उसमें किसी जानवर के अवशेष भारी मात्रा में भरे हुए हैं. मधुर नेहरा के मुताबिक इस सूचना पर वह अपने अन्य दो साथी शुभम शर्मा और ललित शर्मा के साथ पहुंचे तो उनको ट्रक में भारी मात्रा में अवशेष मिले.

यह अवशेष उनको गोवंश के प्रतीत हो रहे थे. इस दौरान उनका कुछ ईवे बिल भी मिले. मधुर नेहरा के मुताबिक यह मीट हापुड से पंजाब ले जाया जा रहा था. ट्रक में एक ड्राइवर और उसका क्लीनर भी था जो मौके से फरार होने की फिराक में थे लेकिन उन दोनों को धर दबोचा गया. इस मामले में मधुर नेहरा की तरफ से दी गई तहरीर पर थाना भोजपुर पुलिस ने गौ हत्या निवारण अधिनियम उत्तर प्रदेश की धारा 3, 5 और 8 के तहत मुकदमा दर्ज किया है.

इस दौरान लोगों ने ट्रक के ड्राइवर और क्लीनर की पिटाई भी कर दी. पुलिस बस उनको समझने में लगी रही है. पुलिस अब अपनी गलती पर पर्दा डाल रही है. पुलिस पूरी घटना बता रही है साथ ही कह रही है कि ड्राइवर और कंडक्टर को हिरासत में ले लिया है.

पशु चिकित्सक की जांच में भी सामने आया है की खाल गोवंश की थी. हंगामा करने वालों के खिलाफ भी थाने में तैनात दरोगा के की तहरीर पर मुकदमा लिखा जा रहा है.

 

ENTERTAINMENT : रामायण में रावण की बहन सूर्पणखा से शाहरुख खान की बहन बनने तक, अब क्या करती हैं रेनू धारीवाल

0

टेलीविजन का हिस्टोरिकल शो ‘रामायण’ में रावण की बहन सूर्पणखा का किरदार निभाने वाली रेणु धारीवाल आज भी दर्शकों के दिलों में बसी हुई हैं. 1987 में रामानंद सागर द्वारा डायरेक्टेड इस शो में रेणु लगभग चार एपिसोड में नजर आई थीं लेकिन उनकी दमदार एक्टिंग ने ऑडियन्स का दिल जीत लिया. कम लोग जानते हैं कि सूर्पणखा बनने से पहले रेणु सिर्फ़ एक थिएटर आर्टिस्ट थीं.

 

रेणु का सफर आसान नहीं था. वे एक पंजाबी रूढ़िवादी परिवार से ताल्लुक रखती थीं जहां बेटियों को ग्लैमर वर्ल्ड में आने की इजाज़त बिल्कुल भी नहीं थी. लेकिन उनके अंदर एक एक्ट्रेस बनने का सपना था, जिसे उनकी बंगाली मां का साथ मिला था. उन्होंने पिता से झूठ बोलकर मुंबई का रुख किया और रोशन तनेजा की एक्टिंग क्लास में एडमिशन लिया, जहां उनके बैचमेट गोविंदा थे.

थिएटर करते हुए एक दिन रामानंद सागर ने उन्हें एक नाटक में देखा. वे उनके एक्टिंग से इतने ऐफेक्ट हुए कि उन्होंने रेणु को आइकॉनिक रोल सूर्पणखा के लिए कास्ट कर लिया.

रेणु ने रामायण में महज़ दो महीने काम किया और उन्हें इसके लिए 30,000 रुपये मिले. लेकिन इस किरदार ने उन्हें जबरदस्त पहचान दिलाई. लोग उन्हें सड़कों पर पहचानने लगे. इसके बाद उन्हें बीआर चोपड़ा की ‘चुन्नी’, नेशनल अवॉर्ड विनर पंजाबी फिल्म ‘मरही दा दीवा’ और हेमा मालिनी के डायरेक्शन में बनी पहली फिल्म ‘दिल आशना है’ में शाहरुख़ ख़ान की बहन का रोल निभाने का मौका मिला.

हालांकि एक्टिंग करियर के बाद उन्होंने पॉलिटिक्स में कदम रखा और मुंबई महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष रहीं. शादी के बाद उनका नाम रेणु खानोलकर हो गया और अब वह पॉलिटिक्स से भी दूरी बना चुकी हैं. आज वे अपने पति के साथ रियल एस्टेट बिज़नेस में हाथ बंटाती हैं और साथ ही महिलाओं और बच्चों के कल्याण के लिए दो एनजीओ भी चलाती हैं.

 

NATIONAL : मेरठ के इस गांव में सांपों के निकलने का सिलसिला जारी! महफूज सैफी के घर में मिले 8 और स्नेक, वन विभाग ने कही ये बात

0

मेरठ जिले के समौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर से 50 से अधिक सांप निकले. घर वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अधिकांश सांपों को मार डाला. इस घटना के दो दिन बाद वन विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया. टीम ने उसी घर से आठ और सांपों को रेस्क्यू है.

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के समौली गांव में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक घर से 50 से अधिक सांप निकले. घर वालों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर अधिकांश सांपों को मार डाला. इस घटना के दो दिन बाद वन विभाग की टीम ने गांव का दौरा किया. टीम ने उसी घर से आठ और सांपों को रेस्क्यू है. पूरा मामला दौराला थाना क्षेत्र का है.

वन विभाग के अनुसार, मंगलवार रात महफूज सैफी के घर में सांपों का झुंड पाए जाने के बाद बीते दिन बचाव दल ने घटनास्थल का दौरा किया. इस टीम के लोगों ने आधा दर्जन से अधिक सांपों को इसी घर से सुरक्षित बाहर निकाला है. प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) राजेश कुमार ने बताया कि रेस्क्यू किए गए सांप गैर विषैले प्रजाति के प्रतीत होते हैं.

डीएफओ ने कहा, “संभावना है कि सांपों ने पहले घर में अंडे दिए थे, जो अब चरणों में फूट रहे हैं.” वहीं, एक एनजीओ चलाने वाले सरीसृप विज्ञानी आदित्य तिवारी ने कहा कि सांप संभवतः चेकर्ड कीलबैक प्रजाति के थे, जो एक जल सांप है. उन्होंने कहा, “यह प्रजाति गैर विषैली है, और एक मादा एक बार में 40-50 अंडे दे सकती है.”

उधर, बार-बार सांप मिलने की इन घटनाओं से गांव में दहशत फैल गई है. स्थानीय लोगों ने इस मुद्दे का स्थायी समाधान करने की मांग की है. वन विभाग ने निवासियों से सांपों को नुकसान न पहुंचाने और इनके दिखने पर तुरंत अधिकारियों को सूचित करने का आग्रह किया है. अधिकारियों ने लोगों को यह भी याद दिलाया कि सांपों को मारना वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत दंडनीय अपराध है और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

दरअसल, बीते रविवार को गांव में एक चौंकाने वाला नजारा देखने को मिला, जब सैफी के घर के आंगन से 50 से अधिक सांप रेंगते हुए निकले, जिससे इलाके में दहशत फैल गई. शुरुआती झटके के बाद, ग्रामीणों ने सैफी और उनके परिवार के साथ मिलकर 52 सांपों को मार डाला, जिन्हें उन्होंने एक गड्ढे में दफना दिया.

डीएफओ ने सोमवार को न्यूज एजेंसी को बताया कि घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई थी. उन्होंने कहा कि ये सांप वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत संरक्षित जीव निकले.

NATIONAL : ”मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया है…’ मेघालय में मारे गए राजा और सोनम के लगे पोस्टर, इंदौर में घरवालों ने की CBI जांच की मांग

0

इंदौर के नवविवाहित जोड़े राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग गए थे. 23 मई को दोनों रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए. 11 दिन बाद 2 जून को राजा का शव शिलांग के सोहरा इलाके में वेई सॉडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला.

मेघालय के शिलांग में हनीमून के दौरान लापता हुए इंदौर के कारोबारी राजा रघुवंशी की हत्या के मामले ने नया मोड़ ले लिया है. राजा के इंदौर स्थित घर के बाहर एक बड़ा पोस्टर लगाया गया है. इस पोस्टर के जरिए परिवार ने राजा की हत्या की गहन जांच और इंसाफ की मांग की है. पोस्टर में राजा और उनकी पत्नी सोनम की तस्वीर के साथ लिखा है, “केंद्र सरकार और राज्य सरकार से राजा की आत्मा करे पुकार: मैं मरा नहीं, मुझे मारा गया है, CBI से कराई जाए जांच.”

दरअसल, ट्रांसपोर्ट कारोबारी राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी सोनम बीती 11 मई को ही शादी के बंधन में बंधे थे, 20 मई को हनीमून के लिए शिलांग गए थे. 23 मई को दोनों रहस्यमयी ढंग से लापता हो गए. 11 दिन बाद 2 जून को राजा का शव शिलांग के सोहरा इलाके में वेई सॉडॉन्ग झरने के पास एक गहरी खाई में मिला.

मेघालय पुलिस ने इस मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है. हालांकि, राजा का परिवार स्थानीय पुलिस की जांच से संतुष्ट नहीं है और इस पोस्टर के माध्यम से केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) से जांच की मांग कर रहा है. परिवार का मानना है कि यह एक सुनियोजित हत्या है और सच सामने लाने के लिए CBI की जरूरत है.

 

UP : दो ई-रिक्शा में हुई भीषण टक्कर, मां की गोद से गिरा डेढ़ साल का बच्चा, सिर में चोट के बाद मौत

0

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दो ई-रिक्शा के बीच टक्कर होने के कारण एक महिला की गोद में बैठा बच्चा नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के नोएडा में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जिसमें एक मासूम की जान चली गई. यहां नयाबांस गांव के पास मंगलवार (3 जून) रात दो ई-रिक्शा के बीच टक्कर होने के कारण एक महिला की गोद में बैठा बच्चा नीचे गिर गया और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौत हो गई. पुलिस ने यह जानकारी दी.

नोएडा में ‘फेस-वन’ के थाना प्रभारी अमित कुमार मान ने बताया कि सेक्टर-16 की जे जे कॉलोनी निवासी ज्योति अपने डेढ़ साल के बच्चे राघव के साथ ई-रिक्शा में सवार होकर नयाबांस गांव जा रही थी, तभी गांव के पास एक और ई-रिक्शा चालक ने उनके ई-रिक्शा को टक्कर मार दी और ज्योति की गोद में बैठा हुआ राघव नीचे गिर गया. उन्होंने बताया कि राघव के सिर में गंभीर चोट आने के कारण उसे नोएडा के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां बुधवार सुबह उसकी मौत हो गई.

अमित कुमार मान ने यह बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. उन्होंने बताया कि जांच के दौरान पता चला कि बच्चे के पिता अशोक की छह माह पूर्व किसी बीमारी के कारण मौत हो गई थी.उत्तर प्रदेश के बदायूं के बिसौली से भी कुछ दिन पहले एक ऐसा ही दर्दनाक हादसा सामने आया था, जहां पर ई-रिक्शा की टक्कर से पिता की गोद से मासूम बच्ची गिर गई और उसके ऊपर से ई- रिक्शा गुजर गया, जिससे मासूम लड़की की मौत हो गई. हादसे के बाद ई-रिक्शा छोड़कर ड्राइवर फरार हो गया.

ENTERTAINMENT : 14 घंटे तक चली दीपिका कक्कड़ की कैंसर की सर्जरी, पति शोएब ने कहा ICU में हैं एक्ट्रेस

0

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की कैंसर सर्जरी हो गई है. उनकी सर्जरी 14 घंटे तक चली है. शोएब ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दीपिका की हेल्थ की जानकारी दी हैं.

टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ की कैंसर की सर्जरी हो गई है. दीपिका की हेल्थ की उनके फैंस को बहुत चिंता थी. जब शोएब ने बताया था कि कब एक्ट्रेस की सर्जरी होने वाली है. उसके बाद से फैंस उनके लिए प्रार्थना कर रहे थे. अब शोएब इब्राहिम ने पोस्ट शेयर करके दीपिका की सर्जरी के बारे में बताया है. उन्होंने दीपिका का हेल्थ अपडेट दिया है. साथ ही बताया है कि सर्जरी 14 घंटे तक चली है.

शोएब इब्राहिम ने इंस्ट्राग्राम पर स्टोरी शेयर करके दीपिका की सर्जरी को लेकर अपडेट दिया है. उन्होंने लिखा- हाय सभी को, मुझे माफ कीजिएगा मैं कल रात को आप लोगों को अपडेट नहीं दे पाया. ये बहुत लंबीव सर्जरी थी. वो 14 घंटों तक ओटी में थीं. मगर सब ठीक हो गया है. दीपी अभी आईसीयू में हैं क्योंकि उन्हें थोड़ा दर्द है लेकिन वो स्टेबल हैं. आप सभी को प्यार, प्रेयर और सपोर्ट के लिए दिल से शुक्रिया. ये बहुत मायने रखता है. जब वो आईसीयू से बाहर आ जाएगी तो मैं आप सभी को अपडेट दूंगा. एक बार फिर शुक्रिया. अपनी प्रार्थनाओं में उसे रखना.

सोमवार को शोएब इब्राहिम ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके जानकारी दी थी मंगलवार को दीपिका की सर्जरी होने वाली है. शोएब ने बताया था कि ये सर्जरी लंबी होने वाली है.

बता दें दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल का ट्यूमर हो गया था. ये ट्यूमर सेंकड स्टेज का कैंसर बन गया था. इसकी सर्जरी का डॉक्टर इंतजार कर रहे थे मगर दीपिका को फ्लू हो गया था जिसके बाद उनकी सर्जरी पोस्टपोन हो गई थी. शोएब ने अपने व्लॉग में सबसे पहले दीपिका के लिवर में ट्यूमर की जानकारी थी. जब दीपिका के कैंसर के बारे में पता चला था तब दीपिका ने भी व्लॉग में आकर अपनी हेल्थ के बारे में फैंस को बताया था.

 

NATIONAL : टेस्ला के सीईओ एलॉन मस्क के पिता एरल मस्क आज पहुंचेंगे अयोध्या, हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में करेंगे पूजा-अर्चना

0

दुनिया के दिग्गज कारोबारी और टेस्ला- स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क के पिता एरल मस्क आज भारत की पवित्र नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं. उनका यह दौरा धार्मिक भावना से प्रेरित बताया जा रहा है. एरल मस्क हनुमानगढ़ी और श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगे. अयोध्या के महंत ने इस यात्रा को भारत की समृद्ध संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत की वैश्विक मान्यता का प्रतीक बताया है.

दुनिया के सबसे अमीर उद्योगपति और टेस्ला व स्पेसएक्स के सीईओ एलॉन मस्क के पिता एरल मस्क आज भारत की धार्मिक नगरी अयोध्या पहुंच रहे हैं. इस खास दौरे को लेकर शहर में उत्साह और सुरक्षा दोनों ही खास हैं. एरल मस्क अयोध्या पहुंचने के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन करेंगे, जिसके बाद श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे. उनका यह दौरा धार्मिक भावना से प्रेरित बताया जा रहा है.

राम कच्छेरी चारों धाम के महंत शशिकांत दास और श्रीराम जन्मभूमि के धार्मिक ट्रस्ट समिति के सदस्य महंत सत्यनारायण दास ने एरल मस्क के दौरे की पुष्टि करते हुए कहा कि भारत की संस्कृति इतनी समृद्ध और आकर्षक है कि विदेशी लोग भी यहां खिंचे चले आते हैं. अयोध्या का ऐतिहासिक और आध्यात्मिक महत्व वैश्विक स्तर पर भी चर्चित है.

हालांकि एरल मस्क के दौरे को लेकर सरकार और प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. स्थानीय संत समाज का मानना है कि यह यात्रा निश्चित रूप से सरकार की जानकारी में होगी और उनके दर्शन-पूजन की व्यवस्था भी तय की गई होगी.

BUSINESS : तत्काल टिकट बुकिंग में अब नहीं होगी धांधली, रेलवे ने उठाया ये कदम

भारतीय रेलवे टिकटों की बुकिंग में धांधली को रोकने के लिए कई बड़े कदम उठा रहा है. इसी को लेकर रेलवे बोर्ड में ईडीप (Executive Director Project) दिलीप कुमार ने आजतक से बात की. उन्होंने कहा कि हमें बीच-बीच में शिकायत प्राप्त होती रहती थी कि कुछ लोगों ने वेबसाइट पर अपनी फेक आईडी बनाई है और उसका इस्तेमाल गलत तरीके से कर रहे हैं. हमने ऐसे लोगों की पहचान की. हमने बोट डिटेक्शन टूल्स लगाए हैं, इसके माध्यम से उन सारे अकाउंट को आईडेंटिफाई करके उनको क्लोज कर रहे हैं. अब तक कई अकाउंट्स को क्लोज किया जा चुका है.

भारतीय रेलवे ने टिकट बुकिंग को आधार से भी वेरीफाई करने की कोशिश की है. एक मिनट में टिकट बुकिंग की क्षमता को भी बढ़ाया गया है. बीच-बीच में हमारे पास शिकायत आती रही है कि कुछ लोग खास करके, जो एजेंट हैं और हमारे ऑथराइज्ड एजेंट नहीं हैं, वह भी रेलवे की टिकट बुकिंग को लेकर दूसरे सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल कर रहे थे.

हालांकि, जब ये मामला हमारे संज्ञान में आया तो हमने कुछ टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके इन सब खातों को वेरीफाई करवाना चालू किया. जिसके बाद से यह पकड़ में आया है. अब हम ऐसी स्थिति में हैं कि अधिक से अधिक यात्रियों को तत्काल कंफर्म टिकट प्रोवाइड कर सकते हैं.हम प्रतिदिन 16 लाख टिकट यात्रियों को कंफर्म टिकट प्रोवाइड कर सकते हैं. ई-टिकटिंग के माध्यम से प्रतिदिन करीब-करीब 13 लाख यात्रियों ने टिकट बुकिंग करनी शुरू कर दी है. हमारी कोशिश यह है कि जो टिकट जारी किए जाएं, वह जेनुइन पैसेंजर को जारी किया जाए.

- Advertisement -