Wednesday, May 13, 2026
Home Blog Page 559

ENTERTAINMENT : रेचल गुप्ता ने लौटाया मिस ग्रैंड इंटरनेशनल का क्राउन, लगाए सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप, लड़ेंगी कानूनी लड़ाई

0

रेचल गुप्ता ने बताया कि वो क्राउन को वापस कर चुकी हैं. साथ ही उन्होंने MGI पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ बदसलूकी की गई है. रेचल ने ऑर्गनाइजर्स पर सेक्सुअल ओर मेंटली हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं.

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल 2024 जीत कर इतिहास रचने वालीं जालंधर की रेचल गुप्ता ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी आपबीती सुनाई है. ब्यूटी पेजेंट विनर ने दावा किया है कि उन्हें मिस ग्रैंड इंटरनेशल के खिताब से बेदखल नहीं किया गया है बल्कि उन्होंने खुद इसे लौटाया है. इसकी वजह वो अपने साथ होने वाले बुरे बर्ताव को बताती हैं.

रेचल ने बताया कि वो क्राउन को वापस कर चुकी हैं. साथ ही उन्होंने MGI पर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके साथ बदसलूकी की गई है. रेचल ने ऑर्गनाइजर्स पर सेक्सुअल ओर मेंटली हैरेसमेंट के गंभीर आरोप लगाए हैं.

रेचल ने कहा कि मेरे साथ बहुत गलत व्यवहार किया गया और गलत शब्दों का इस्तेमाल कर मुझे परेशान किया गया. उन्होंने MGI के साथ हुए कॉन्ट्रैक्ट को लेकर कहा कि जो कॉन्ट्रैक्ट हुआ था मैं उसी तरह से कॉन्ट्रैक्ट के मुताबिक काम कर रही थी. लेकिन MGI के मेंबर और CEO द्वारा मुझे परेशान किया गया और सेक्सुअल हैरेसमेंट की गई. यही नहीं मुझ पर दवाब भी बनाया गया. लेकिन मैं उनके आगे झुकी नहीं और क्राउन वापस कर दिया. अब कॉन्ट्रैक्ट को खत्म कर दिया गया है.

रेचल ने आगे बताया कि कांट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया है. जो भी दूसरी बातें सामने आ रही हैं वह सब MGI द्वारा मनगढ़ंत बातें बनाई जा रही हैं. रेचल ने ऑर्गनाइजर्स पर बैड टच के भी गंभीर आरोप लगाए हैं. मीडिया से बातचीत में रेचल ने कहा कि उन्हें कपड़ों से लेकर रहन-सहन तक के खर्चे उन्होंने खुद किए हैं. MGI के कांट्रैक्ट के मुताबिक उन्हें एक भी रुपया नहीं दिया गया.

बातचीत के बाद रेचल ने फिलीपिंस की क्रिस्टीन ओपियाजा को ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल’ का क्राउन मिलने पर बधाई दी. वह पहली रनरअप है इसलिए अब यह क्राउन उन्हें दिया जा रहा है. लेकिन वह भगवान से प्राथना भी करती हैं कि उस लड़की के साथ कुछ भी गलत न हो. रेचल ने आगे कहा कि वह अपनी इज्जत के साथ किसी तरह का कोई भी समझौता नहीं करेंगी और अब वह इस लड़ाई को लीगल तरीके की तरह लड़ेंगी.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में रेचल के पिता राजेश अग्रवाल भी मौजूद रहे. उन्होंने कहा कि MGI ने उनकी लड़की के साथ गलत किया है. उन्होंने कहा कि उन्हें रुपए नहीं चाहिए लेकिन उन्हें पूरी इज्जत तो देनी चाहिए थी. उन्होंने बताया कि रेचल ने पहले क्राउन वापस करने की पोस्ट सोशल मीडिया पर डाली थी और उसके बाद MGI द्वारा पोस्ट डाली गई थी. उन्होंने कहा कि उनकी बेटी को दो कंपनियों के बीच फंसा दिया गया था और कॉन्ट्रैक्ट के कारण ही वह आगे कुछ नहीं कर पा रही थी.

दोनों देशों के एडवोकेट इस केस को देख रहे हैं और दोनों देशों के कानून अलग-अलग हैं इसलिए इसमें समय लग रहा है. उन्होंने कहा कि वह अपनी बेटी के साथ खड़े हैं और हिंदुस्तान की लड़कियों के लिए एक मैसेज है कि अगर कोई भी ऐसा करता है तो उनके घर वाले उन्हें संभालने के लिए बैठे हैं. हिंदुस्तान की लड़कियों ने कभी झुकना नहीं सीखा.

परिवार ने बताया कि रेचल जल्द ही बॉलीवुड की फिल्मों में भी नजर आएंगी. उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले रेचल नाराज थी और थोड़ी अपसेट भी थी लेकिन अब वह ठीक है और खुश है. उन्होंने कहा कि रेचल ने पहले रिजाइन किया था और नोटिस भी भेजा था.

बता दें, रेचल के बाद मिस ग्रैंड इंटरनेशनल की ओर से ऑफिशियल पोस्ट कर ये कहा गया था कि उनकी ओर से रेचल को क्राउन की हकदार होने से बेदखल किया गया है. उन्होंने रेचल के अनप्रोफेशनल बिहेवियर को इसका जिम्मेदार ठहराया था.

IPL 2025 Final: क्लोजिंग सेरेमनी में शंकर महादेवन ने दी दमदार परफॉरमेंस, आर्मी को किया सलाम

0

3 जून की शाम आईपीएल 2025 के फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी का जोरदार आगाज सिंगर शंकर महादेवन ने किया. शंकर के साथ उनके दोनों बेटे सिद्धार्थ और शिवम महादेवन ने भी जोरदार परफॉरमेंस दी. शंकर, शिवम और सिद्धार्थ ने मिलकर दर्शकों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई.

आईपीएल 2025 का फाइनल मैच आज अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच खेला जा रहा है. इस मैच पर देशभर के क्रिकेट फैंस की नजरें जमी हुई हैं. आज की शाम क्रिकेट के दीवानों के लिए बेहद खास है. पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु दोनों ही टीमों के फैंस पिछले 18 सालों से आईपीएल की ट्रॉफी अपनी फेवरेट टीम को उठाते देखने का इंतजार कर रहे हैं. ऐसे में सभी के लिए माहौल एकदम सेट है.

3 जून की शाम आईपीएल 2025 के फाइनल की क्लोजिंग सेरेमनी का जोरदार आगाज सिंगर शंकर महादेवन ने किया. शंकर के साथ उनके दोनों बेटे सिद्धार्थ और शिवम महादेवन ने भी जोरदार परफॉरमेंस दी. शंकर, शिवम और सिद्धार्थ ने मिलकर दर्शकों के मन में देशभक्ति की भावना जगाई. तीनों ने अपनी सुरीली आवाज से भारत के ऑपरेशन सिंदूर और भारतीय सेना को सलाम भेजा. इतना ही नहीं, शंकर महादेवन ने भारत के जवानों की हमारे देश को सुरक्षित रखने के लिए तारीफ भी की.

अपने जोरदार परफॉरमेंस के दौरान शंकर महादेवन ने ‘सुनो गौर से दुनियावालों’, ‘लक्ष्य’, ‘ऐ मेरे वतन के लोगों’, ‘कदमों से मिलते हैं कदम’, ‘ये देश है मेरा’, ‘मां तुझे सलाम’ जैसे गाने गाए. शंकर की परफॉरमेंस सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. यूजर्स सिंगर की तारीफ करते हुए कई वीडियो शेयर कर रहे हैं. शंकर महादेवन के अलावा आईपीएल 2025 की क्लोजिंग सेरेमनी में दमदार डांस परफॉरमेंस भी देखने को मिली, जिसने दर्शकों का दिल खुश कर दिया है.

आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच तगड़ा मुकाबला होना लाजिमी है. दोनों ही टीमों ने अभी तक आईपीएल ट्रॉफी को अपने नाम नहीं किया है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु इससे पहले तीन बार, 2009, 2011 और 2019 में आईपीएल फाइनल में पहुंच चुकी है, लेकिन अंत में जीत पाने में नाकामयाब रही थी. वहीं 11 सालों के लंबे इंतजार के बाद पंजाब किंग्स ने आईपीएल फाइनल में जगह बनाई है. देखना होगा कि कौन ट्रॉफी अपने नाम करता है.

UP : आगरा में मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या… वारदात के बाद से पति गायब, तलाश में जुटी पुलिस

0

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. यहां वृथा गांव में एक घर में मां और बेटी की संदिग्ध हालात में हत्या कर दी गई. दोनों के शव घर के अंदर खून से लथपथ हालत में मिले. वारदात का शक महिला के पति पर है, जो घटना के बाद से फरार है. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है. पुलिस महिला के पति की तलाश में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के आगरा से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र में सनसनी फैला दी है. यहां इरादतनगर थाना क्षेत्र के वृथा गांव में एक घर के अंदर मां और बेटी की बेरहमी से हत्या कर दी गई. दोनों के शव खून से लथपथ हालत में घर के भीतर पाए गए. इस दोहरे हत्याकांड का शक महिला के पति पर है, जो घटना के बाद से लापता है. पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर छानबीन शुरू कर दी है. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.,

जानकारी के अनुसार, वृथा गांव में कृष्णकांत नाम का व्यक्ति अपने परिवार के साथ रहता था. उसके परिवार में पत्नी कृष्णा और तीन बच्चे थे. मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे पुलिस को सूचना मिली कि कृष्णकांत के घर में दो शव पड़े हैं. जब पुलिस मौके पर पहुंची तो घर के अंदर कृष्णा और उसकी बेटी लाड़ो की लाशें पड़ी थीं. यह नजारा बेहद भयावह था.

एसीपी शमसाबाद अमरदीप के मुताबिक, महिला के चेहरे पर चोट के निशान थे और गले पर भी दबाव के निशान मिले हैं. शुरुआती जांच से साफ है कि पहले उसका गला घोंटा गया और फिर चेहरे को ईंट या किसी भारी वस्तु से कुचला गया. वहीं बेटी के मुंह से झाग निकल रहा था, जिससे आशंका है कि उसकी भी गला दबाकर हत्या की गई है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि सुबह करीब 5 बजे कृष्णकांत को घर से बाहर जाते हुए देखा गया था, तभी से वह गायब है और उसका मोबाइल भी स्विच ऑफ है. पुलिस को यह भी पता चला है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे. ऐसे में पुलिस को शक है कि घरेलू विवाद के चलते ही इस हत्याकांड को अंजाम दिया गया है. फिलहाल पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है. आसपास के गांवों और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है. पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है और मामले की जांच को गंभीरता से आगे बढ़ाया जा रहा है.

AGRA : जिस घर में आनी थी बारात, वहां पहुंची परिवार की 6 लड़कियों की लाश, कलेजा चीर देगा मंजर

0

आगरा जिले में मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गई थीं, जिसमें चार लड़कियों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई थी, जबकि दो लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया.

यूपी के आगरा जिले में मंगलवार को यमुना नदी में नहाते समय छह लड़कियां डूब गई थीं, जिसमें चार लड़कियों की मौके पर ही डूबने से मौत हो गई थी, जबकि दो लड़कियों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था. लेकिन बाद में उन्होंने भी दम तोड़ दिया. एक ही परिवार की छह लड़कियों की मौत से पूरे इलाके में मातम पसरा हुआ है. मरने वाली लड़कियों में तीन सगी बहनें, एक चचेरी बहन, एक मौसेरी बहन और एक रिश्तेदार थी.

बताया जा रहा है कि इलाज के दौरान जिस लड़की की मौत हुई उसकी शादी अगले हफ्ते होनी थी. यानी कि जिस घर में बारात आनी थी, उस घर के आंगन में छह लड़कियों की लाश आई. जिसके बाद शादी का माहौल मातम में बदल गया. जिसने भी ये मंजर देखा उसका कलेजा फट गया. परिवार के लोगों का रो-रो कर बुरा हाल है.

फिलहाल, आगरा के डीएम ने सभी पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये सहायता राशि देने की बात कही है. सीएम योगी ने भी घटना का संज्ञान लिया है और गहरा शोक प्रकट किया है. उन्होंने अधिकारियों को मृतकों के परिवार को हर संभव मदद दिलाने का निर्देश दिया.

आपको बता दें कि घटना थाना सिकंदरा क्षेत्र के नगला नाथू मौजा स्वामी की है, जहां बीते दिन करीब 10 बजे ये सभी छह लड़कियां नहाने के लिए यमुना नदी में उतरी थीं. इससे पहले उन्होंने रील बनाई और खूब मौज मस्ती की. नहाने के दौरान वो गहरे पानी में चली गईं और एक-एक कर डूबने लगीं. लड़कियों की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए. आनन-फानन में घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

सूचना मिलते ही पुलिस फोर्स यमुना किनारे पहुंची और फौरन ही गोताखोरों को बुलाया. गोताखोर नदी में कूदे और रेस्क्यू ऑपरेशन किया, लेकिन तब तक सभी लड़कियां डूब चुकी थीं. काफी देर की मशक्कत के बाद चार लड़कियों को निकाल लिया गया. उन्हें बेहोशी की हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

किसी तरह दो और लड़कियों को बचाया गया. उन्हें भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया. मगर दोपहर के बाद उन दोनों ने भी दम तोड़ दिया. जिसके बाद पुलिस ने पंचनामा भरकर सभी छह लड़कियों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. फिलहाल, प्रशासन की ओर से शवों को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है.

वहीं, इस हादसे के पहले का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें सभी लड़कियां अठखेलियां करते हुए दिखाई दे रही हैं. वीडियो में लड़कियां नहाने के दौरान रील बना रही थीं. इसी के बाद वो गहरे पानी में चली गईं और डूबने से उनकी मौत हो गई. मृतकों की पहचान दिव्या (14), संध्या (12), शिवानी (17), नैना (14) सोनम (12) और मुस्कान (18) के रूप में हुई है. मुस्कान की अगले हफ्ते शादी होने वाली थी.
इनपुट- अरविंद शर्मा

UP : बहराइच में भेड़िया रिटर्न? मां के साथ सोए बच्चे को उठा ले गया आदमखोर, गन्ने के खेत में मिली क्षत-विक्षत लाश……..

0

घटना के बाद जहां एक ओर इलाके के लोग इसे भेड़िए का हमला मानकर दहशत में हैं, वहीं जिले के डीएफओ ने घटनास्थल पर सियार का फुटमार्क मिलने की बात कही है. उन्होंने भेड़िए के हमले की बात को नकार दिया है. जबकि, क्षेत्रीय बीजेपी विधायक ने डीएफओ के बयान को असंवेदनशील बताकर उन्हें जिले से हटाने की मांग की है.

यूपी के बहराइच जिले में अपनी मां के साथ सोए एक मासूम बच्चे को आदमखोर जंगली जानवर उठा ले गया. काफी खोजबीन के बाद रात में बच्चे का पता नहीं चला. सुबह उस बच्चे का क्षत विक्षत शव गन्ने के खेत से बरामद हुआ है. घटना के बाद जहां एक ओर इलाके के लोग इसे भेड़िए का हमला मानकर दहशत में हैं, वहीं जिले के डीएफओ ने घटनास्थल पर सियार का फुटमार्क मिलने की बात कही है. उन्होंने भेड़िए के हमले की बात को नकार दिया है. जबकि, क्षेत्रीय बीजेपी विधायक ने डीएफओ के बयान को असंवेदनशील बताकर उन्हें जिले से हटाने की मांग की है.

दरअसल, अपनी ससुराल कोतवल कला से अपने मायके थाना हरदी क्षेत्र के ग़दमार गढ़ीपुरवा घूमने आई खुशबू ने बताया कि 2/3 जून की रात गांव में जब वह अपने दो वर्षीय पुत्र आयुष व बेटी के साथ घर के बरामदे में सोई थी उसी दौरान रात में भेड़िया आया और उसके बच्चे को उठा ले गया. जब उसने देखा तो वह उसके पीछे-पीछे दौड़ी लेकिन उसे पकड़ नहीं सकी. रात में बच्चे को बहुत ढूंढा गया लेकिन वह नहीं मिला. सुबह गन्ने के खेत में उसकी लाश मिली. भेड़िया उसके बच्चे का हाथ व पैर खा गया था. बच्चे के मुंह पर जानवर के दांत व सीने पर पंजे के निशान मिले थे. घटना के बाद से इलाके में एक बार फिर भेड़िए के हमले की याद ताजा हो गई है.

इस घटना पर वन विभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) अजीत सिंह ने बताया कि घटनास्थल से उन्हें जो पगमार्क मिले हैं वह सियार के हैं. वहीं, जब उनकी टीम ने ड्रोन से तस्वीरें ली तो उस क्षेत्र में दो सियार भी नजर आए. उधर, डीएफओ अजीत सिंह के बयान पर महसी से क्षेत्रीय बीजेपी विधायक सुरेश्वर सिंह ने गहरी नाराजगी व्यक्त करते हुए उन्हें बहराइच से हटाने की मांग की है. घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ने गढ़ी गांव जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उसे ढाढस बंधाया और डीएफओ के बयान को गैर जिम्मेदाराना करार दिया.

उन्होंने कहा कि जब वो बहराइच से प्रभावित क्षेत्र की ओर आ रहे थे तो वन विभाग की गाड़ियां उन्हें रास्ते में सड़क के किनारे खड़ी मिलीं और कर्मचारी उसी में बैठे थे. इस जिले में वन विभाग के एसडीओ जिनके पास डीएफओ का प्रभार है वो अपने को बहुत ज्ञानी समझते हैं, वो न ही मौके पर गए न ही घटने के कारण का पता लगाया, बस बता दिया कि इस घटना को सियार ने किया है.

बीजेपी विधायक ने आगे कहा कि क्षेत्र की चार लाख जनता ने उन्हें चुना है इसलिए उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी मेरी है. मैं अपनी बंदूक लेकर निकला था, वो इसलिए की अगर कोई जंगली जानवर किसी बच्चे को उठाकर भागे तो मुझे किसी हथियार की प्रतीक्षा न करनी पड़े.

गौरतलब है लगभग 9 महीने पहले इसी महसी इलाके में आदमखोर भेड़िए के हमले में एक महिला समेत 10 मासूमों की जान चली गई थी. साथ ही कई अन्य घायल हो गए थे. उस दौरान क्षेत्रीय विधायक सुरेश्वर सिंह ग्रामीणों को सुरक्षा देने के लिए बंदूक लेकर स्वयं रात-रात जाग कर घूम रहे थे. सीएम योगी आदित्यनाथ ने स्वयं भेड़िया प्रभावित महसी इलाके का दौरा कर पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सरकारी सहायता प्रदान की थी. सीएम ने लोगों को आश्वासन भी दिया था कि जब तक सारे भेड़िए पकड़ नहीं लिए जाते तब तक वन विभाग क्षेत्र में काम करता रहेगा. लेकिन अब एक बार फिर इलाके में हुई इस नई घटना से लोग सहमे हैं और आदमखोर की दहशत लोगों के चेहरे पर साफ दिखाई पड़ रही है.

 

PUNJAB : पंजाब पुलिस ने दबोचा एक और पाकिस्तानी जासूस, ज्योति मल्होत्रा और PAK हाई कमीशन से भी कनेक्शन

0

पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSO) ने एक पाकिस्तानी जासूसी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए एक शख्स को गिरफ्तारी किया है. पुलिस ने बताया कि रूपनगर के रहने वाले इस शख्स पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ संबंध होने का आरोप है जो कि एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है.

पंजाब पुलिस की स्टेट स्पेशल ऑपरेशन सेल (SSO) ने बुधवार को पाकिस्तानी जासूसी के नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए जसबीर सिंह नाम के यूट्यूबर को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि जसबीर सिंह को पाकिस्तान समर्थित जासूसी नेटवर्क में कथित संलिप्तता का आरोपों में गिरफ्तार किया गया है, जिसके यूट्यूब पर 11 लाख से ज्यादा सब्सक्राइबर्स हैं.

पुलिस ने बताया कि रूपनगर के रहने वाले जसबीर सिंह पर पाकिस्तानी खुफिया एजेंट शाकिर उर्फ जट्ट रंधावा के साथ संबंध होने का आरोप है जो कि एक आतंकी समर्थित जासूसी नेटवर्क का हिस्सा है. पुलिस ने बताया कि जसबीर का हरियाणा की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा (जासूसी के आरोप में पहले गिरफ्तार) और पाकिस्तानी नागरिक एहसान-उर-रहीम उर्फ दानिश के साथ नजदीकी संबंध थे जो कि पाकिस्तान हाई कमीशन से निष्कासित अधिकारी है.

पंजाब पुलिस की जांच में पता चला है कि जसबीर सिंह ने दानिश के निमंत्रण पर दिल्ली में आयोजित पाकिस्तान नेशनल डे समारोह में हिस्सा लिया था, जहां उसकी मुलाकात पाकिस्तानी सेना के अधिकारियों और व्लॉगर्स से हुई. जसबीर ने 2020, 2021 और 2024 में तीन बार पाकिस्तान की यात्रा की थी. उसके इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों में कई पाकिस्तान-आधारित फोन नंबर पाए गए हैं, जिनकी अब विस्तृत फॉरेंसिक जांच की जा रही है.

पुलिस ने बताया कि ज्योति मल्होत्रा की गिरफ्तारी के बाद जसबीर ने PIO के साथ अपने सभी कम्युनिकेशन कॉन्टेंट और सबूतों को मिटाने की कोशिश की, ताकि वह पुलिस की कार्रवाई से बच सके. मोहाली के एसएसओसी में इस मामले में एक FIR दर्ज की है और मामले की जांच शुरू कर दी है.वहीं, मंगलवार को पंजाब पुलिस की काउंटर-इंटेलिजेंस विंग ने तरण तारण पुलिस के साथ मिलकर एक ज्वाइंट ऑपरेशन में पाकिस्तानी जासूस गगनदीप सिंह उर्फ गगन को गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई और पाकिस्तान स्थित खालिस्तानी समर्थक गोपाल सिंह चौहान के संपर्क में था. आरोपी ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान सेना की एक्टिविटी और डिप्लॉयमेंट से संबंधित संवेदनशील जानकारी पाकिस्तानी एजेंसी को दी थी.

पुलिस ने अंत में कहा कि पंजाब पुलिस राष्ट्रीय संप्रभुता और अखंडता की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और राष्ट्र-विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सभी आवश्यक कार्रवाई करेगी.

MAHARASHTRA : ठाणे पुलिस का एक्शन, टैक्सी से 6.89 लाख रुपये का गांजा जब्त, 4 गिरफ्तार

0

महाराष्ट्र के ठाणे जिले में एक टैक्सी से 6.89 लाख रुपये मूल्य का 34 किलोग्राम गांजा जब्त किया है और इस सिलसिले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. पुलिस के मुताबिक एक गुप्त सूचना पर कार्रवाई करते हुए 29 मई को मीरा गौथन क्षेत्र के महाजनवाड़ी में तीन व्यक्तियों को ले जा रही टैक्सी को रोका गया.

मीरा भयंदर-वसई विरार पुलिस के सहायक पुलिस आयुक्त डॉ. विजयकुमार मराठे ने कहा, “वाहन की गहन तलाशी में 34.484 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ.” पुलिस के अनुसार जब्त किए गए प्रतिबंधित पदार्थ की कीमत अवैध बाजार में 689680 रुपये आंकी गई है.अधिकारी ने बताया कि टैक्सी के चालक समेत तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है. सभी पड़ोसी मुंबई के रहने वाले हैं. पुलिस ने आरोपियों से 7500 रुपये नकद भी जब्त किए हैं और वाहन को जब्त कर लिया है.

जांच के दौरान पुलिस ने मंगलवार को नवी मुंबई के कामोठे निवासी एक अन्य व्यक्ति को गिरफ्तार किया, जिसने कथित तौर पर अन्य आरोपियों को प्रतिबंधित पदार्थ की आपूर्ति की थी. फिलहाल गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है. दावा किया जा रहा है कि पूछताछ में कई बड़े खुलासे हो सकते हैं.

ENTERTAINMENT : ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन में छोटी ड्रेस पहनकर पहुंचीं 65 साल की नीना गुप्ता, यूजर्स बोले – ‘उम्र का कुछ तो ख्याल करो’

0

अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जानी जाने वाली दिग्गज एक्ट्रेस नीना गुप्ता इस वक्त सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही हैं. एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया. जिसमें वो शॉर्ट में दिखाई दी.

बॉलीवुड इंडस्ट्री की वेटरन एक्ट्रेस नीना गुप्ता (Neena Gupta) जल्द ही फिल्म ‘मेट्रो इन दिनों’ में दिखाई देंगी. इस वक्त एक्ट्रेस फिल्म का जोरशोर से प्रमोशन कर रही हैं. हाल ही में वो फिल्म की स्टारकास्ट के साथ एक इवेंट में पहुंची थी. जहां एक्ट्रेस का बेहद ग्लैमरस अवतार देखने को मिला. लेकिन इस बार यूजर्स को एक्ट्रेस को फैशन सेंस बिल्कुल रास नहीं आया और उन्होंने नीना को आड़े हाथ लिया.

नीना गुप्ता एक्ट्रेस सारा अली खान और फातिमा सना शेख के साथ ‘मेट्रो इन दिनों’ के प्रमोशन इवेंट में पहुंची थी. इस दौरान पैपराजी ने एक्ट्रेस को अपने कैमरे में कैद कर लिया. नीना गुप्ता ने इस दौरान ब्लू कलर शॉर्ट ड्रेस पहनी थी. अपना लुक उन्होनें ड्रेस की मैचिंग का श्रग, ग्लोसी मेकअप और बालों में पोनीटेल बनाकर पूरा किया है.

ऐसे में नीना गुप्ता की छोटी ड्रेस देखकर सोशल मीडिया पर तमाम यूजर्स भड़क गए हैं. एक यूजर ने लिखा, ‘आप सलवार पहनना भूल गई.’ दूसरे ने यूजर ने लिखा है, ‘कैसी ड्रेस पहनी है, उम्र की सारी हदें पार.’ एक यूजर ने लिखा है, ‘अब आपकी उम्र हो गई है, कुछ तो उम्र का ख्याल करो..’

बात करें ‘मेट्रो इन दिनों’ तो इसमें नीना गुप्ता के साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अली फजल, फातिम सना शेख, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी, अनुपम खेर जैसे स्टार्स नजर अहम किरदारों में हैं. फिल्म 4 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.वहीं ‘मेट्रो इन दिनों’ के अलावा नीना गुप्ता जल्द ही अपनी पॉपुलर वेब सीरीज ‘पंचायत’ के पार्ट 4 में भी नजर आएंगी. ये भी जुलाई में रिलीज होनी वाली है. सीरीज में गांव के प्रधान की भूमिका निभा रही हैं. इसके पहले तीन पार्ट्स को दर्शकों ने खूब पसंद किया था.

UP: लखनऊ में जहर देकर 10 से ज्यादा कुत्तों को मारने की कोशिश, 4 की मौत

0

लखनऊ के तालकटोरा थाना क्षेत्र में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास जहर खाने से 4 बेजुबान कुत्तों की मौत हो गई जबकि कई की हालत गंभीर है. जीव आश्रय की टीम ने इलाज शुरू किया. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है.

लखनऊ में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है. तालकटोरा थाना क्षेत्र के राजाजीपुरम टैक्सी स्टैंड के पास 10 से ज्यादा बेजुबान कुत्तों को जहर देकर मारने की कोशिश की गई. स्थानीय लोगों ने बताया कि अचानक कई कुत्ते तड़पने लगे और देखते ही देखते चार कुत्तों की मौत हो गई. मौके पर जीव आश्रय की टीम पहुंची. टीम ने तड़पते हुए कुत्तों को तत्काल इलाज देना शुरू किया. गंभीर हालत में कुछ कुत्तों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरी टीम लगातार इनकी निगरानी कर रही है.

 

NATIONAL : ‘तनु ने अंसारी को घर की चाबियां दी थी’, पति की हत्या के आरोप में महिला और प्रेमी समेत 3 गिरफ्तार

0

रांची में एक महिला, उसके प्रेमी और एक सहयोगी को पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. महिला का प्रेमी, रमेश उरांव का पूर्व व्यापारिक साझेदार था.

झारखंड की राजधानी रांची से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है. यहां एक विवाहित महिला और उसके प्रेमी सहित तीन व्यक्तियों को महिला के पति की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह जानकारी पुलिस ने बुधवार को दी. रमेश उरांव की 19 मई को कांके थाना क्षेत्र स्थित उनके घर में चाकू घोंपकर हत्या कर दी गई थी. मामले में पुलिस आरोपी पत्नी और प्रेमी समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.

रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) चंदन कुमार सिन्हा ने यहां संवाददाताओं को बताया, ‘‘उरांव की पत्नी तनु लकड़ा, उसके कथित प्रेमी शाहिद अंसारी और उसके सहयोगी सतीश बैठा को हत्या के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है.’’

पुलिस ने अपराध में प्रयुक्त चार मोबाइल फोन, एक कार और एक चाकू भी जब्त कर लिया है. सिन्हा ने कहा कि लकड़ा का अंसारी के साथ विवाहेतर संबंध था और अपने पति से छुटकारा पाने के लिए उसने एक साजिश रची, जिसमें सतीश बैठा ने भी सक्रिय भूमिका निभाई.रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मामले में प्राथमिक जांच के बाद कहा, ‘‘तनु ने अंसारी को घर की चाबियां मुहैया कराई थीं, जिसने 19 मई को सुबह करीब 4.45 बजे घर में घुसते ही रमेश की चाकू घोंपकर हत्या कर दी.’’

उन्होंने बताया कि अंसारी, रमेश उरांव का पूर्व व्यापारिक साझेदार था और जमीन के लेनदेन में शामिल था. समय के साथ, उसने रमेश की पत्नी के साथ अवैध संबंध बना लिये. उन्होंने कहा, ‘‘रमेश को दोनों के रिश्ते के बारे में पता चल गया और तनु ने उसकी हत्या की साजिश रची. पुलिस के पास तीनों की संलिप्तता के पर्याप्त सबूत हैं.’’

 

- Advertisement -

News of the Day