Wednesday, March 25, 2026
Home Blog Page 56

ENTERTAINMENT : करोड़पति यूट्यूबर की हत्या की हो रही साजिश? परिवार-पैसा सब छिना, बोला- जीने लायक नहीं…

पॉपुलर यूट्यूबर अनुराग डोबाल ने अपनी नई इंस्टा पोस्ट में बड़ा दावा किया है. अनुराग ने बिना किसी का नाम लिए ही कहा कि उन्हेें मेंटली टॉर्चर किया जा रहा है और अब वो हिम्मत हार रहे हैं.पॉपुलर यूट्यूबर और बिग बॉस 17 फेम अनुराग डोबाल की लेटेस्ट इंस्टा पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. अनुराग ने दावा किया है कि उनकी जान को खतरा है. उन्हें परेशान किया जा रहा है. अनुराग की पोस्ट सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर चिंता में हैं.

अनुराग डोबाल ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की है. पोस्ट में लिखा है- पिछले साल से कुछ लोग मुझे मेंटली हैरेस कर रहे हैं. उन्होंने मुझसे सबकुछ छीन लिया है. मेरी परिवार की फाइनेंशियल पावर और मेरे रिश्ते भी.

‘मेरे खुद के अपने लोगों ने मुझे इतना टॉर्चर किया है कि मुझे जीने लायक ही नहीं छोड़ा है. जितना हो सकता था मैंने खुद के लिए लड़ाई लड़ी. लेकिन अब वो लोग मुझे फॉलो कर रहे हैं, ताकि मुझे मारने की प्लानिंग कर सकें. जितना सह सकता था हो गया अब और नहीं सह सकता. जाऊंगा जरूर लेकिन इन सबके चेहरे और सच्चाई बताकर जाऊंगा. अब सहन नहीं होता.अनुराग डोबाल की पोस्ट ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है. फैंस उनकी सेफ्टी को लेकर परेशान नजर आ रहे हैं. फैंस अनुराग को हिम्मत और हौसला रखने की सलाह दे रहे हैं. हालांकि, अनुराग ने पोस्ट में किसी का नाम नहीं लिया है.

अनुराग की बात करें तो वो पेशे से एक यूट्यूबर और मोटो व्लॉगर हैं. सोशल मीडिया पर वो The UK07 Rider के नाम से फेमस हैं. उनकी तगड़ी फैन फॉलोइंग है. अनुराग बिग बॉस 17 में नजर आए थे. शो में उनकी मुनव्वर फारूकी संग खूब लड़ाइयां देखने को मिली थीं. मगर मन्नारा चोपड़ा संग उनका खास बॉन्ड चर्चा में रहा था. अनुराग ने शो में सलमान खान को भी नाराज कर दिया था. सलमान को टशन दिखाने पर उन्हें ट्रोल भी किया गया था.

NATIONAL : शादी से पहले मंगेतर के साथ गए थे दुबई, ईरान की बमबारी से होटल में ही फंसा यूपी का कपल

0

शादी से ठीक पहले प्री-वेडिंग शूट का सपना अचानक डर में बदल गया. पचंदौली के पांच लोग दुबई गए थे, लेकिन क्षेत्रीय बमबारी और तनाव के बीच फ्लाइट रद्द होने से वहीं फंस गए. सभी बुर्ज खलीफा के पास होटल में ठहरे हैं. परिवार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सुरक्षित वापसी की गुहार लगाई है.

अप्रैल में शादी तय है. घर में तैयारियों की रौनक, कार्ड छप चुके और अब रिश्तेदारों को निमंत्रण भेजे जा रहे. इसी बीच प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गए उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पांच लोग अचानक युद्ध की आंच में फंस गए. ईरान की ओर से हुई बमबारी और क्षेत्र में बढ़ते युद्ध जैसे हालात के कारण उनकी वापसी टल गई. अब वे दुबई के एक होटल में ठहरे हैं और भारत लौटने का इंतजार कर रहे हैं.

यह परिवार पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर (चंदौली) का रहने वाला है. होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस की शादी अगले महीने तय है. चार दिन पहले प्रिंस अपने छोटे भाई, मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी के साथ प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई रवाना हुए थे. सब कुछ तय कार्यक्रम के मुताबिक चल रहा था. शूट लोकेशन बुक थीं, फोटोग्राफर तय था और वापसी का टिकट 2 मार्च का. लेकिन इसी दौरान पश्चिम एशिया में हालात बिगड़ गए.

परिजनों के मुताबिक, प्रिंस और उनके साथ गए सभी लोग दुबई में बुर्ज खलीफा के आसपास स्थित एक होटल में ठहरे हुए हैं. शुरुआती दिनों में शूटिंग का काम हुआ, लेकिन जैसे ही क्षेत्र में बमबारी की खबरें आईं, फ्लाइट संचालन पर असर पड़ा. कुछ उड़ानें रद्द हुईं तो कुछ का समय बदल दिया गया. इसी वजह से उनकी 2 मार्च की वापसी संभव नहीं हो पाई. परिवार के लोग बताते हैं कि होटल से बाहर निकलने में फिलहाल कोई रोक नहीं है, लेकिन अनिश्चितता और डर का माहौल बना हुआ है. टीवी पर लगातार युद्ध जैसी खबरें चल रही हैं. ऐसे में बच्चे भी डरे हुए हैं.

भारत में परिवार के सदस्य लगातार वीडियो कॉल के जरिए संपर्क में हैं. बातचीत हो रही है, लेकिन चेहरे की चिंता छिपाए नहीं छिपती. शादी की तैयारियों में जुटे घर में अब चर्चा सिर्फ एक ही है बच्चे सुरक्षित लौट आएं. प्रिंस के पिता अजय जैन ने कहा, हमारा बेटा प्री-वेडिंग शूट के लिए गया था. उसे वापस आ जाना था. लेकिन अब वह वहां फंसा हुआ है. हम सरकार से अपील करते हैं कि हमारे बच्चों के साथ-साथ जो भी भारतीय वहां फंसे हैं, उन्हें सुरक्षित वापस लाया जाए.

दुबई पर्यटन और प्री-वेडिंग शूट के लिए भारतीय युवाओं की पसंदीदा जगहों में से एक है. ऊंची इमारतें, समुद्र किनारे के दृश्य और आधुनिक लोकेशन इन सबके बीच शूट की प्लानिंग महीनों पहले की गई थी. लेकिन अंतरराष्ट्रीय तनाव ने सारी योजना पर पानी फेर दिया. हालांकि दुबई सीधे युद्ध क्षेत्र में नहीं है, लेकिन क्षेत्रीय तनाव का असर उड़ानों और यात्रा पर पड़ा है. एयरलाइंस ने कुछ रूट बदले हैं और यात्रियों को वैकल्पिक व्यवस्था का इंतजार करना पड़ रहा है. इसी वजह से यह यूपी का कपल और उनके परिजन फिलहाल होटल में ही रुकने को मजबूर हैं.

अजय जैन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की है कि दुबई और आसपास के क्षेत्रों में फंसे भारतीयों की सुरक्षित वापसी के लिए कदम उठाए जाएं. उन्होंने कहा, हमें भरोसा है कि सरकार अपने नागरिकों को सुरक्षित घर लाने के लिए हर संभव प्रयास करेगी. परिजनों का कहना है कि वे दूतावास से संपर्क में हैं और हालात पर नजर रखे हुए हैं. फिलहाल होटल में ठहरने की व्यवस्था है, लेकिन अनिश्चितता सबसे बड़ी चिंता है.

ENTERTAINMENT : ‘तेरे जाने का मलाल नहीं..’ पवन सिंह पर ज्योति सिंह ने साधा निशाना….

पवन सिंह और उनकी वाइफ ज्योति सिंह से जुड़ा विवाद किसी से छुपा नहीं है. आए दिन इन दिनों को लेकर कोई ना कोई खबरें आती ही रहती हैं. इसी बीच ज्योति का एक वीडियो सुर्खियों में छा गया है.भोजपुरी फिल्मों के पावर स्टार कहे जाने वाले पवन सिंह अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहते हैं. ये तो हर कोई जानता है कि पवन सिंह और उनकी पत्नी ज्योति सिंह के बीच सबकुछ ठीक ठाक नहीं चल रहा है.

इतना ही नहीं बल्कि इनका रिश्ता तलाक के कागार पर पहुंच चुका है. ज्योति ने तो कई बार कहा है कि वो अपने पति के संग रहना चाहती हैं. लेकिन, पवन सिंह उनके साथ नहीं रहना चाहते. ऐसे में ज्योति ने हाल ही में सुनवाई के दौरान 10 करोड़ की एलिमनी की डिमांड कर दी है, जिसके बाद से कुछ लोग उन्हें सपोर्ट कर रहे हैं तो कुछ उनके अगेंस्ट में बोल रहे हैं.

इसी बीच अब ज्योति ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है. वीडियो शेयर करके ज्योति ने जो कैप्शन लिखा है, उसे देख लोगों का कहना है कि उन्होंने पवन सिंह को टारगेट किया है. ज्योति के वीडियो में उनका बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है.उनके वीडियो के बैकग्राउंड में दिल में अब कोई ख्याल भी नहीं है, तेरे जाने का मलाल भी नहीं है. मुंतजिर मैं था जो तेरे आने का, अब तो तेरा इंतजार ही नहीं है.’ वीडियो को शेयर करते हुए ज्योति ने कैप्शन में लिखा,’मैं खुद पर गर्व करती हूं. मैंने दिल को दिल रहने दिया बाजार नहीं बनाया.’

ज्योति ने अपने इस वीडियो में पवन सिंह का नाम नहीं लिया है और ना उन्हें टैग किया है. लेकिन, उनके इस वीडियो को देखने के बाद लोगों का कहना है कि उन्होंने पवन सिंह को टारगेट किया है. मालूम हो पवन सिंह का नाम कई लड़कियों के संग जुड़ चुका है.हाल ही में सिद्धार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में अक्षरा सिंह ने भी बिना नाम लिए कहा था कि वो 10-10 लड़कियों के साथ घूमता है, उसे कोई कुछ नहीं करता. लेकिन, हमेशा मुझसे ही सवाल पूछा जाता है क्योंकि मैं एक लड़की हूं.

DELHI : टुकड़ों में काटी दोस्त की लाश, उसी की कार में डाला और फेंक दिया यमुना में… दिल्ली में खौफनाक कांड

0

दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाने वाले 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की दोस्ती, लालच और साजिश ने दर्दनाक मोड़ ले लिया. हनी ट्रैप में फंसाकर अपहरण, लूट और हत्या की गई. शव के टुकड़े कर यमुना में फेंक दिया गया. चार आरोपी, जिनमें एक महिला शामिल है, गिरफ्तार हैं, जबकि एक फरार है. पुलिस ने तकनीकी जांच से पूरा राज खोला.दिल्ली में दोस्ती के रिश्ते को कलंकित करने वाली एक सनसनीखेज वारदात का खुलासा हुआ है. लालच में अंधे एक युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर 48 साल के व्यक्ति की हत्या कर दी और पहचान मिटाने के इरादे से शव के टुकड़े कर उन्हें यमुना नदी में फेंक दिया. मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान अनरूप गुप्ता के रूप में हुई है, जो छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाते थे. मुख्य आरोपी हैप्पी उर्फ सूरज (29) ने करीब एक साल पहले उनसे दोस्ती की थी. जांच में सामने आया कि आरोपी की नजर गुप्ता द्वारा पहने जाने वाले सोने के आभूषणों पर थी और उसे यह भी पता था कि वह परिवार से अलग रह रहे हैं.18 फरवरी को हैप्पी ने गुप्ता को मटियाला एक्सटेंशन स्थित अपने किराये के मकान पर पार्टी के बहाने बुलाया. वहां उसने अपने साथियों के साथ मिलकर गुप्ता को रस्सी से बांध दिया और पैसों की मांग करते हुए मारपीट की. गुप्ता ने बताया कि उसके सोने के गहने छत्तीसगढ़ सदन में खड़ी उसकी एसयूवी में हैं. आरोपी कार की चाबी लेकर वाहन वहां से गए और गहने निकाल लिए. जब गुप्ता ने नकद पैसे देने से इनकार किया तो आरोपियों ने उसकी हत्या कर दी.

इसके बाद शव के टुकड़े कर तीन प्लास्टिक बैग में भरकर उसी एसयूवी से उत्तर प्रदेश के वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया गया. जांच भटकाने के लिए आरोपियों ने गुप्ता का मोबाइल बंद नहीं किया और उसी से कैंटीन स्टाफ व परिजनों को भ्रामक संदेश भेजे.

23 फरवरी को परिजनों द्वारा गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद पुलिस ने जांच तेज की. सीसीटीवी फुटेज, कॉल डिटेल रिकॉर्ड और एनएचएआई टोल डेटा के विश्लेषण से एसयूवी की गतिविधियां सामने आईं. फुटेज में गुप्ता को मटियाला स्थित इमारत में जाते देखा गया, लेकिन बाहर निकलते नहीं. बाद में वही कार यमुना एक्सप्रेसवे की ओर जाती दिखाई दी.

NATIONAL : एअर इंडिया की फ्लाइट Dubai से दिल्ली पहुंची, उधर दुबई जाने वाली 3 फ्लाइट्स टेकऑफ के बाद रिटर्न

0

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बाद आज एअर इंडिया की पहली फ्लाइट दुबई से दिल्ली पहुंची. वहीं, भारत से दुबई जाने वाली Emirates की 4 में से 3 फ्लाइट्स को टेकऑफ के बाद वापस लौटना पड़ा. ड्रोन हमलों की खबरों के मद्देनजर रियाद जाने वाली कुछ उड़ानों को भी एहतियातन वापस मोड़ा गया.

मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और धमाकों के कारण हालात लगातार बिगड़ते जा रहे हैं. हमलों का असर हवाई उड़ानों पर भी साफ दिखाई दे रहा है. मिडिल ईस्ट संकट के बाद दुबई से एअर इंडिया की पहली फ्लाइट दिल्ली पहुंची. AI 916 दुबई में फंसे यात्रियों को लेकर दिल्ली में सुरक्षित लैंड कर चुकी है.वहीं, भारत से दुबई जाने वाली Emirates की 4 में से 3 उड़ानों को टेकऑफ के बाद वापस लौटना पड़ा. EK 501 (मुंबई–दुबई) फ्लाइट ने 3 मार्च को दो बार रास्ता बदलने के बाद आखिरकार दुबई में लैंडिंग की. अन्य 3 उड़ानों को अपने-अपने बेस पर वापस आना पड़ा.

दिल्ली से दुबई जाने वाली EK 513 ने सुबह 4:35 बजे इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी, लेकिन टेकऑफ के कुछ समय बाद ही उसे दिल्ली वापस डायवर्ट कर दिया गया.इसी तरह बेंगलुरु–दुबई EK 569 को भी उड़ान भरने के बाद बेंगलुरु लौटना पड़ा. चेन्नई–दुबई EK 543 को भी टेकऑफ के बाद चेन्नई वापस आना पड़ा. इस बीच, ड्रोन हमलों की खबरों के चलते रियाद जाने वाली कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को भी एहतियातन वापस मोड़ा गया.

मिडिल ईस्ट की सैन्य स्थिति को देखते हुए, कनाडा से इजरायल और दुबई के लिए फ्लाइट्स 22 मार्च तक रद्द कर दी गई हैं. सेवाएं 23 मार्च से फिर शुरू की जाएंगी. एअर कनाडा ने जानकारी दी है कि हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है और उसी अनुसार आगे बदलाव किए जाएंगे.

Chandra Grahan 2026: आसमान हो जाएगा लाल! आज शाम सिर्फ इतनी देर दिखेगा चंद्र ग्रहण

0

3 मार्च 2026 को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. जानिए भारत में यह कब और कितनी देर दिखाई देगा, ब्लड मून का समय क्या है, सूतक काल कब से शुरू होगा और ग्रहण के दौरान क्या करें और क्या न करें.

3 मार्च, मंगलवार को साल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण लगेगा. जब धरती, सूरज और चांद के बीच आ जाती है और उसकी परछाई चांद पर पड़ती है, तो चंद्र ग्रहण होता है. इसी दौरान चांद हल्का लाल दिखाई देता है, जिसे लोग आम बोलचाल में ‘ब्लड मून’ कहते हैं. यह नजारा भारत में भी दिखाई देगा, हालांकि पूरा लंबा चरण नहीं दिखेगा. यहां ग्रहण अपने आखिरी दौर में नजर आएगा, लेकिन अगर मौसम साफ रहा तो लालिमा साफ देखी जा सकेगी.

भारत में ग्रहण की खगोलीय शुरुआत दोपहर करीब 3 बजकर 20 मिनट से मानी जा रही है, लेकिन उस समय चंद्रमा क्षितिज के नीचे रहेगा.भारत में चंद्रमा का उदय लगभग शाम 6 बजकर 20 से 6 बजकर 30 मिनट के बीच होगा. दृश्य ग्रहण का समय करीब 6:30 बजे से 6:46 बजे तक रहेगा. ग्रहण समाप्ति का समय शाम 6 बजकर 46 मिनट बताया जा रहा है. यानि भारत में करीब 15 से 20 मिनट तक ही ग्रहण साफ तौर पर दिखाई देगा.

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार चंद्र ग्रहण से लगभग 9 घंटे पहले सूतक काल शुरू हो जाता है. सूतक का प्रारंभ 3 मार्च सुबह 9 बजकर 39 मिनट पर होगा, सूतक समाप्त शाम 6 बजकर 46 मिनट. इस दौरान मंदिरों के कपाट बंद रखे जाते हैं . इस दौरान शुभ कार्य नहीं किए जाते. जब चंद्रमा पृथ्वी की गहरी छाया में पूरी तरह आ जाता है, तब वह लाल दिखाई देता है. भारत में जब चांद शाम को उगेगा, तब वह पहले से ग्रहणग्रस्त होगा. इसलिए उदय के समय ही उसमें हल्की लालिमा दिखाई दे सकती है. यही समय ब्लड मून देखने का सबसे बेहतर मौका होगा.

मान्यता है कि ग्रहण काल में पूजा-पाठ, जप और ध्यान करना शुभ माना जाता है. गर्भवती महिलाओं को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है. ग्रहण समाप्त होने के बाद स्नान कर दान करना शुभ माना जाता है. घर में रखे खाने को ढककर रखने की परंपरा भी है.

ENTERTAINMENT : पति विजय का हाथ थामकर एक्टर के गांव पहुंचीं रश्मिका मंदाना, ससुराल में हुआ स्वागत

रश्मिका मंदाना अपने पति विजय देवरकोंडा के साथ उनके गांव पहुंची, जहां सत्यनारायण की पूजा रखी थी. इस दौरान एक्ट्रेस काफी खुश नजर आईं, उनके चेहरे पर पोस्ट-वेडिंग ग्लो साफ झलकता दिखा.साउथ सिनेमा के सितारे रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा अपने वैवाहिक जीवन की नई शुरुआत कर चुके हैं. 26 फरवरी को शादी के बाद, एक्ट्रेस हैदराबाद अपने ससुराल पहुंच गई हैं. विजय-रश्मिका शादी के बाद लोगों को एक खास तरह से धन्यवाद कह रहे हैं. वो देशभर में अन्नदान कर रहे हैं, ताकि उन्हें अपनी इस नई शुरुआत के लिए आशीर्वाद मिल सके.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना काफी लंबे समय तक डेटिंग के बाद एक-दूजे के हुए हैं. ये पल कपल और उनके फैंस के लिए काफी इमोशनल है. अब अपनी ग्रैंड रिसेप्शन पार्टी से पहले, विजय अपनी पत्नी रश्मिका को लेकर अपने गांव थुम्मनपेट गए हैं, जो तेलंगाना के महबूबनगर जिले में स्थित है. वहां कपल ने सत्यनारायण भगवान की पूजा में भाग लेते हुए भगवान का आशीर्वाद लिया.

रश्मिका-विजय के गांव में पहुंचने के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गए. इस दौरान रश्मिका के चेहरे पर एक अलग चमक और खुशी देखी गई. विजय के गांव में एक्ट्रेस का काफी अच्छे से स्वागत किया गया. रश्मिका ने इस इवेंट के लिए एकदम सिंपल लुक चुना. उन्होंने ट्रेडिशनल सिल्क साड़ी के साथ टिपिकल साउथ इंडियन कॉपर की ज्वेलरी पहनी जिसमें वो बेहद खूबसूरत दिखीं. वहीं विजय ने पिस्ता कलर का कुर्ता पहना.

विजय और रश्मिका का स्वागत एक ट्रेडिशनल डांस परफॉरमेंस से किया गया. उन्हें देखकर हजारों लोगों की भीड़ जमा हो गई. हर कोई नई जोड़ी को देखना चाहता था. विजय के साथ उनका पूरा परिवार शामिल था. इस शानदार आयोजन के लिए उनके गांव स्थित घर को भी पूरी तरह सजाया गया. हर कोई विजय और रश्मिका की इस नई जिंदगी की शुरुआत के लिए बेहद खुश दिखा. .ये मोमेंट ‘VIROSH’ के फैंस के लिए भी बेहद खास है.

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना 4 मार्च को हैदराबाद में अपनी शादी का रिसेप्शन रखने वाले हैं, जहां कई बड़े फिल्मी सितारे और राजनेता शामिल होंगे. हर कोई उन्हें आशीर्वाद देने पहुंचेगा.

NATIONAL : प्री-वेडिंग शूट के लिए दुबई गया था यूपी का कपल, ईरान युद्ध के चलते फंसे, बुर्ज खलीफा के पास होटल में ‘कैद’

0

ईरान युद्ध की आहट के बीच उत्तर प्रदेश के चंदौली का एक परिवार दुबई में फंस गया है. प्री-वेडिंग शूट के लिए गए इन लोगों की आज वतन वापसी होनी थी, लेकिन बिगड़ते हालात और उड़ानों पर असर के कारण ये लोग बुर्ज खलीफा के पास एक होटल में कैद होकर रह गए हैं.

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले के पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर के रहने वाले पांच लोग वर्तमान में दुबई के एक होटल में फंसे हुए हैं. होटल व्यवसायी अजय जैन के बेटे प्रिंस की अप्रैल में शादी होनी है, जिसके प्री-वेडिंग शूट के लिए प्रिंस, उनका छोटा भाई, मंगेतर और मंगेतर के भाई-भाभी चार दिन पहले दुबई गए थे. 2 मार्च को उनकी भारत वापसी का टिकट था, लेकिन ईरान युद्ध छिड़ने की वजह से पैदा हुए हालातों ने उनकी घर वापसी रोक दी है. यह परिवार बुर्ज खलीफा के पास ठहरा हुआ है और सुरक्षित वापसी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगा रहा है.

प्रिंस और उनका परिवार शादी की तैयारियों के बीच बेहद उत्साहित होकर दुबई पहुंचा था. बुर्ज खलीफा जैसी खूबसूरत लोकेशंस पर शूट चल रहा था, तभी अचानक युद्ध की स्थिति पैदा हो गई.

अब आलम यह है कि जो परिवार अपनी नई जिंदगी की शुरुआत के सपने देख रहा था, वह होटल के कमरे में सुरक्षित वापसी की दुआ मांग रहा है. हालांकि, परिजनों की आपस में वीडियो कॉल के जरिए बात हो रही है, लेकिन बातचीत में बच्चों के चेहरे पर घर न लौट पाने की चिंता और डर साफ नजर आ रहा है.
चंदौली में बैठे पिता अजय जैन अपने बच्चों की सलामती को लेकर बेहद परेशान हैं. उन्होंने बताया कि बच्चों को आज ही भारत लौटना था, लेकिन अब वे वहां फंस गए हैं. अजय जैन ने भारत सरकार से अपील की है कि वह तत्काल हस्तक्षेप करे.

उन्होंने कहा कि उनके बच्चों के साथ-साथ दुबई और अन्य जगहों पर फंसे तमाम भारतीयों को सुरक्षित वतन वापस लाया जाए. घर पर शादी की खुशियों का माहौल अब चिंता में बदल गया है और पूरा परिवार सरकार की ओर उम्मीद भरी नजरों से देख रहा है.

DELHI : सोने के लालच में दोस्त बना कातिल, दिल्ली पुलिस ने खोला सनसनीखेज राज, सुन कर कांप जाएगी रूह!

0

द्वारका में गुमशुदगी का मामला सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया, जहां दोस्त ने ही लूट और फिरौती की साजिश रचकर हत्या कर दी. पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

दिल्ली पुलिस द्वारका में एक गुमशुदगी का मामला उस वक्त सनसनीखेज हत्याकांड में बदल गया, जब द्वारका पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने सूझबूझ और तकनीकी जांच के जरिए ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा कर दिया. पुलिस ने मृतक के दोस्त समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

दिल्ली पुलिस के मुताबिक 23 फरवरी 2026 को द्वारका नॉर्थ थाने में 48 वर्षीय अनरूप गुप्ता की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी. अनुरूप सेक्टर-13 स्थित छत्तीसगढ़ सदन में कैंटीन चलाते थे और 18 फरवरी से लापता थे. उनकी किआ सेल्टोस कार भी गायब थी. परिवार ने किसी दुश्मनी से इनकार किया था, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया. जांच के दौरान टोल प्लाजा और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए. पुलिस को पता चला कि अनरूप आखिरी बार मटियाला एक्सटेंशन स्थित एक मकान में दाखिल हुए थे, लेकिन वहां से बाहर नहीं निकले.

दिल्ली पुलिस टेक्निकल सर्विलांस और सीडीआर विश्लेषण के जरिए आरोपी हैप्पी उर्फ सूरज तक पहुंची. पूछताछ में उसने खुलासा किया कि उसने अपने साथियों भूपेंद्र, बलराम, नीरज और अपनी लिव-इन पार्टनर राखी के साथ मिलकर अनरूप को लूटने और फिरौती वसूलने की साजिश रची थी. 18 फरवरी को पार्टी के बहाने अनरूप को घर बुलाया गया. आरोपियों ने पहले उन्हें बांधा, सोने के गहने छीने और पैसे मांगे. इनकार करने पर डंडों से पीटा और चाकू मारकर हत्या कर दी. बाद में शव के टुकड़े कर तीन प्लास्टिक बैग में भरकर यमुना एक्सप्रेसवे के रास्ते वृंदावन के पास यमुना नदी में फेंक दिया गया.

पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपियों ने मृतक के फोन से परिवार और कैंटीन स्टाफ को गोवा जाने का मैसेज भी भेजा. दिल्ली और मथुरा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शव के अवशेष बरामद कर लिए गए हैं. फिलहाल चार आरोपी गिरफ्तार हैं और फरार आरोपी की तलाश जारी है. पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है.

National : 11 घंटे बंद रहेगा राम मंदिर, जानें कब खुलेगा राम लला का द्वार?

0

अगर आप भी मंगलवार 3 मार्च को चंद्रग्रहण के दिन अयोध्या में रामलला के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो इस शेड्यूल का ध्यान रखें. आम श्रद्धालु सुबह पूजा और आरती में शामिल हो सकते हैंसाल का पहला पूर्ण चंद्र ग्रहण 3 मार्च को लगने जा रहा है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान मंदिरों के पट बंद रखे जाते हैं. इसी नियम का पालन करते हुए श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने फैसला किया है कि चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर में दर्शन बंद रहेंगे.

ट्रस्ट के अनुसार सुबह पूजा-अर्चना और आरती के बाद श्रद्धालुओं के लिए मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे. इसका उद्देश्य धार्मिक परंपरा का सम्मान करना और ग्रहण के समय पूजा और मंत्र पाठ में व्यवधान न आने देना है.

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने इस संबंध में एक पत्र जारी किया है, जिसमें बताया गया है कि 3 मार्च को चंद्र ग्रहण (शुक्ल पक्ष पूर्णिमा) के कारण मंदिर में दर्शन की व्यवस्था थोड़ी अलग होगी. सुबह की मंगला आरती और श्रृंगार आरती पहले से निर्धारित समय पर होगी ताकि श्रद्धालु पूजा में हिस्सा ले सकें. इसके बाद, लगभग सुबह 9 बजे से लेकर रात 8:30 बजे तक मंदिर बंद रहेगा. इस दौरान ग्रहण और सूतक के समय को देखते हुए दर्शन बंद रहेंगे.

अधिकारियों और पुलिस को भी इसकी जानकारी दी गई है ताकि दर्शन की प्रक्रिया और भी व्यवस्थित रहे. श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य डॉ. अनिल मिश्र ने अयोध्या के अपर पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखकर मंदिर के खुलने और बंद होने के समय में हुए बदलाव के बारे में सूचित किया है. साथ ही इसके अनुसार, मंदिर और उसके आसपास आवश्यक सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की मांग की है.

ऐसे में यदि आप भी मंगलवार को रामलला के दर्शन की योजना बना रहे हैं, तो इस शेड्यूल का ध्यान रखें. आम श्रद्धालु सुबह पूजा और आरती में शामिल हो सकते हैं, उसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे. चंद्र ग्रहण के दौरान मंदिर के भीतर कोई भी दर्शन या प्रवेश नहीं होगा. यह व्यवस्था सिर्फ 3 मार्च के दिन के लिए है और अगले दिन से मंदिर की सामान्य दर्शन व्यवस्था फिर से चालू हो जाएगी.

- Advertisement -