Wednesday, June 17, 2026
Home Blog Page 609

UP : चाचा की प्रॉपर्टी पर थी नजर, दुबई से सुपारी देकर दो बच्चियों को मरवाया, मिली फांसी की सजा

0

हाथरस के आशीर्वाद धाम कॉलोनी में जनवरी में हुए दोहरे हत्याकांड में एससी-एसटी कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है. शिक्षक छोटेलाल की दो बेटियों की निर्मम हत्या और पति-पत्नी पर जानलेवा हमले के मामले में कोर्ट ने दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. जांच में सामने आया कि वारदात की साजिश छोटेलाल के दुबई में रहने वाले भतीजे ने संपत्ति के लालच में रची थी.

यूपी के हाथरस में बहुचर्चित आशीर्वाद धाम कॉलोनी में शिक्षक छोटेलाल के परिवार की निर्मम हत्या के मामले में एससी/एसटी कोर्ट ने शुक्रवार को बड़ा फैसला सुनाते हुए दो दोषियों को मौत की सजा सुनाई है. कोर्ट ने अभियुक्त विकास और लालू पाल को दो मासूम बच्चियों की हत्या और उनके माता-पिता पर जानलेवा हमले का दोषी मानते हुए यह कठोर सजा सुनाई है.

रिपोर्ट के मुताबिक 22 जनवरी की रात यह खौफनाक वारदात घटित हुई थी, जब विकास और लालू पाल ने मिलकर शिक्षक छोटेलाल, उनकी पत्नी वीरांगना, और दो बेटियों 12 साल की विधि और 8 साल की सृष्टि पर धारदार हथियार से हमला कर दिया था. इस हमले में दोनों बच्चियों की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी, जबकि छोटेलाल और उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए थे. घटना के बाद दोनों हमलावर मौके से फरार हो गए थे.

जांच में यह खुलासा हुआ कि इस नृशंस हत्याकांड के पीछे छोटेलाल का सगा भतीजा सोनेलाल था जो वर्तमान में दुबई में रहता है. सरकारी वकील दिनेश यादव और पीड़ित पक्ष के वकील यज्ञदत्त गौतम ने अदालत को बताया कि सोनेलाल ने अपने चाचा की संपत्ति हड़पने के लिए सुपारी देकर इस हत्याकांड को अंजाम दिलवाया था.

सोनेलाल जानता था कि छोटेलाल की कोई संतान नहीं बची तो संपत्ति उसकी हो जाएगी. इसी लालच में उसने विकास और लालू को हत्या की सुपारी दी. पुलिस की तत्परता और मजबूत चार्जशीट के आधार पर कोर्ट ने दोषियों को सख्त सजा सुनाते हुए कहा कि यह अपराध समाज की आत्मा को झकझोरने वाला है और इसमें कोई रहम नहीं बरता जा सकता. कोर्ट ने दोनों आरोपियों को मृत्युदंड और अन्य धाराओं के अंतर्गत भी कठोर सजा दी है.

 

ENTERTAINMENT : ‘फीडिंग छूट गई है, उसे पता है मम्मा ठीक नहीं हैं…’, लिवर कैंसर से जूझ रही दीपिका कक्कड़ का बेटे रूहान को लेकर छलका दर्द

0

दीपिका कक्कड़ स्टेज 2 लिवर कैंसर से जूझ रही हैं. वहीं एक्ट्रेस ने अब एक व्लॉग शेयर कर अपनी हेल्थ अपडेट दी है. इस दौरान दीपिका ने अपने बेटे रूहान को लेकर भी बाती की है.

दीपिका कक्कड़ टीवी की मोस्ट पॉपुलर एक्ट्रेस हैं. हालांकि वे छोटे पर्दे से दूर हैं लेकिन वे सोशल मीडिया के जरिए फैंस से जुड़ी रहती हैं. इन सबके बीच दीपिका फिलहाल अपनी लाइफ का सबसे खराब फेज झेल रही हैं. एक्ट्रेस ने बीते दिन इंस्टा पर एक पोस्ट शेयर कर खुलासा किया कि उन्हें स्टेज 2 लिवर कैंसर है. वहीं दीपिका ने पति शोएब संग ब्लॉग के जरिये भी अपना हेल्थ अपडेट दिया. इस दौरान एक्ट्रेस ने अपने बेटे रूहान को लेकर भी बात की और कहा कि वो समझ गया है कि मम्मा ठीक नहीं है.

व्लॉग की शुरुआत में शोएब इब्राहिम में दीपिका का हेल्थ अपडेट दिया और बताया कि पहले हम कह रहे थे कि दीपिका के लिवर में टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर है लेकिन अब रिपोर्ट्स से पता चला है कि दीपिका को स्टेज 2 लिवर कैंसर है. शोएब ने आगे बताया कि दीपिका की अभी सर्जरी नहीं हुई है क्योंकि उन्हें कोल्ड और कफ हैं. डॉक्टर्स ने उन्हें अगले हफ्ते सर्जरी के लिए बुलाया है. इस दौरान दीपिका कई बार इमोशन हुईं. हालांकि दीपिका ने कहा कि पहले वे कैंसर का नाम सुनकर डर गई थीं लेकिन अब ये श्योर हैं कि वे इससे बाहर आएंगीं. उन्होंने ये भी बताया कि डॉक्टर्स ने कहा है कि वे पूरी तरह ठीक हो जाएंगीं क्योंकि टाइम से इस बारे में पता चल गया है.

इसके बाद दीपिका ने अपने बेटे रूहान को लेकर बात की. पहले शोएब रूहान को लेकर कहते हैं कि वो काफी समझदार हो गया है. उसे एहसास हो गया है कि कुछ ठीक नहीं है. उसकी फीडिंग अब छूट गई है. इसके बाद दीपिका कहती हैं कि वो अब समझ गया है कि मम्मा ठीक नहीं हैं. दिन में एक बार आकर बोलता है मुझे लेकिन वो अब समझ गया है. दीपिका आगे कहती हैं कि सब लोग हैं, हम लोग स्ट्रॉन्ग रहने की कोशिश कर रहे हैं.

व्लॉग में शोएब ये भी कहते हैं कि हर कोई अपनी लाइफ में मुश्किल दौर से गुजरते हैं. हमारे लिए भी ये फेज लाइफ का सबसे टफ फेज है. इसके बाद दीपिका कहती हैं कि डॉक्टर्स ने पूरे कॉन्फिडेंस के साथ कहा है कि वे इसे पूरी तरह ठीक कर देंगे. डॉक्टर इतने कॉन्फिडेंट हैं तो हमारा भी कॉन्फिडेंस बढ़ा है.

दीपिका आगे कहती हैं कि कैंसर शब्द हर किसी के लिए डरावना होता है. ये मेंटली ज्यादा डराता है. लेकिन डॉक्टर्स ने कहा है कि ये आपको ऐसी सिचुएशन में हुआ है कि ये बहुत आसानी से ठीक हो जाएगा, इसके बाद शोएब कहते हैं कि ये भी अल्लाह का शुक्र है कि दीपिका को पेन गॉलब्लेडर में स्टोन की वजह से होता था. जब पेन ठीक नहीं हुआ तो हमने सिटी स्कैन कराया. जिसमें पता चला कि ट्यूमर है. फिर पता चला मेलिग्नेंट है. लेकिन ये अच्छा है कि उस वजह से ये मेजर चीज समझ में आई. उसके लिए अल्लाह का शुक्रिया है. आजमाइश का वक्त है और इंशाल्लाह ये वक्त भी गुजर जाएगा.

 

BIHAR : पटना में पीएम मोदी के रोड शो में उमड़ी भारी भीड़, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के रंग में रंगी सड़कें

0

पीएम मोदी ने पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का उद्घाटन कर दिया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के लिए पटना में विशेष तैयारियां की गई हैं. सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त के बीच ‘ऑपरेशन सिन्दूर’ और ब्रह्मोस मिसाइल की थीम पर आधारित एक स्टेज भी तैयार किया गया है.

बिहार के दौरे पर आए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पटना पहुंच चुके हैं. बिहार में चुनावी साल होने की वजह से प्रधानमंत्री मोदी का ये दौरा राजनीतिक तौर पर काफी अहम है. प्रधानमंत्री के रोड शो के लिए विशेष तैयारियां की गई हैं.सुरक्षा के व्यापक बंदोबस्त के बीच, एक विशेष थीम वाला स्टेज तैयार किया गया है जो’ऑपरेशन सिन्दूर’ और ब्रह्मोस मिसाइल की पर आधारित है. यह स्टेज प्रधानमंत्री मोदी के रोड शो मार्ग में लगाया गया है, जिसे देश की सुरक्षा और सैन्य ताकत के प्रतीकों के रूप में सजाया गया है.

पीएम मोदी अपने दो दिवसीय दौरे के तहत सबसे पहले पटना के नए एयरपोर्ट टर्मिनल भवन पहुंचे और यहा बने नए टर्मिनल का उद्घाटन किया. करीब 1200 करोड़ रुपए की लागत से बना यह नया टर्मिनल प्रति वर्ष 1 करोड़ यात्रियों को संभाल सकता है.

इसके बाद पांच बजे प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से बीजेपी ऑफिस के लिए रोड शो करते हुए निकालेंगे. आधे घंटे का रोड शो करते हुए पीएम मोदी 5:30 बजे बिहार बीजेपी कार्यालय पहुंचेंगे. 5:30 से 6:15 बजे तक पीएम मोदी बीजेपी कार्यालय में नेताओं के साथ बैठक करेंगे. 6:15 बजे बीजेपी कार्यालय से राजभवन के लिए निकलेंगे जहां वो रात्रि विश्राम करेंगे. पीएम मोदी के पटना पहुंचने से पहले ही वहां ऑपरेशन सिंदूर की झलक दिख रही है.

UP : ग्रेटर नोएडा वेस्ट में फिर लिफ्ट हादसा, क्लब हाउस की लिफ्ट में फंसे 6 लोग…….

0

ग्रेटर नोएडा वेस्ट की बिसरख थाना क्षेत्र में स्थित आस्था ग्रीन सोसाइटी में क्लब हाउस की लिफ्ट अचानक बंद हो जाने से उसमें 6 लोग करीब 30 से 40 मिनट तक फंसे रहे. पुलिस ने दर्ज की शिकायत.

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा वेस्ट की हाईराइज सोसाइटियों में लिफ्ट से जुड़ी लापरवाहियों का सिलसिला थमने का नाम नहीं दिख रहा है. ताजा मामला बिसरख थाना क्षेत्र स्थित आस्था ग्रीन सोसाइटी का है, जहां क्लब हाउस की लिफ्ट अचानक खराब हो गई और उसमें एक महिला समेत 6 लोग करीब 30 से 40 मिनट तक फंसे रहे.

घटना रात करीब 10:30 बजे की है, जब सभी लोग क्लब हाउस के चौथे माले से नीचे आ रहे थे. इसी दौरान लिफ्ट तीसरे फ्लोर पर जाकर अचानक अटक गई और उसके दरवाजे नहीं खुले. फंसे हुए लोगों ने सभी बटन दबाकर प्रयास किया, लेकिन कोई बटन काम नहीं कर रहा था. इतना ही नहीं, अलार्म बटन दबाने के बावजूद कोई सहायता नहीं पहुंची.

घटना के बाद में इनमें से एक व्यक्ति ने अपने परिचितों को कॉल किया, जिसके बाद लोग मौके पर पहुंचे और मेंटेनेंस टीम को बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद करीब आधे घंटे में लिफ्ट का दरवाज़ा खोला गया और लोग बाहर निकल पाए. पीड़ितों ने इस लापरवाही के खिलाफ बिसरख थाना में लिखित शिकायत दी है. उनका कहना है कि सोसाइटी में मोटी मेंटेनेंस फीस ली जाती है, लेकिन न तो लिफ्ट की समय पर जांच होती है और न ही कोई ऑपरेटर तैनात होता है.

घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, जिससे सोसाइटी प्रशासन और बिल्डर की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं. लोगों ने बिल्डर और मेंटेनेंस विभाग के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. आस्था ग्रीन सोसाइटी की लिफ्ट में फंसे लोगों ने लापरवाही के मामले में पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. पुलिस ने लोगों को भरोसा दिया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी.

 

NATIONAL : हिसार में 9वीं क्लास के छात्र की गोली मारकर हत्या, क्लासमेट पर लगा आरोप, जांच में जुटी पुलिस

0

हरियाणा के हिसार में सातरोड कैंट के मस्त नाथ कॉलोनी के पास दीपांशु नाम के छात्र की उसके दोस्त ने ही गोली मार दी. पेट में दो गोली लगने के बाद उसकी मौके पर ही मौत हो गई.हरियाणा के हिसार में 9वीं क्लास के एक छात्र की गोली मारकर हत्या का मामला सामने आया है. हत्या का आरोप छात्र के दोस्त पर ही लगा है. सातरोड कैंट के मस्त नाथ कॉलोनी के पास गुरुवार (29 मई) को 9वीं क्लास के छात्र दीपांशु की उसके सहपाठी ने गोली मारकर हत्या कर दी.

जानकारी के मुताबिक उसके पेट में दो गोली लगी और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. पुलिस और फॉरेंसिक टीमें जांच कर रही हैं. आरोपी भी 9वीं कक्षा का छात्र है और फरार है. हत्या का मकसद अभी तक साफ नहीं है. फिलहाल मृतक छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

NATIONAL : संभल में बाल-बाल बचे सीओ अनुज चौधरी समेत कई पुलिस कर्मी, आगे बुझाते वक्त हुआ धमाका और…

0

संभल में सीओ अनुज चौधरी समेत कई पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए. ये सभी उस जगह मौजूद थे, जहां भीषण आग लगी हुई थी.उत्तर प्रदेश के संभल के चंदौसी कोतवाली इलाके के मौलागढ़ शिव मंदिर रोड पर शनिवार को एक मकान में भीषण आग लग गई. मौलागढ़ इलाके में राजेश कुमार गौतम के घर में शादी का कार्यक्रम था और घर में रखे ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल या डीजल ने आग पकड़ ली. आग इतनी तेजी से फैली कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई. मकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील पदार्थ से भरे ड्रम रखे थे, जिससे आग ने विकराल रूप ले लिया.

दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन आग पर काबू पानाअनुज आसान नहीं था. आग की भयावहता को देखते हुए आस पास के इलाकों से चार और दमकल वाहन बुलाए गए. मौके पर सीओ चंदौसी अनुज चौधरी भी पहुंचे और पुलिस बल के साथ राहत कार्य में जुट गए. आग की चपेट में आए मकान में फंसे 10 लोगों और पड़ोसी मकानों से 15 लोगों को सीओ अनुज चौधरी और पुलिस कर्मियों ने जान जोखिम में डालकर सुरक्षित बाहर निकाला.

इसी दौरान आग बुझाते समय मकान में रखे ज्वलनशील ड्रमों में विस्फोट हो गया और आग की लपटें तेज़ी से भड़क गयीं लेकिन गनीमत ये रही कि सी ओ अनुज चौधरी और पुलिस कर्मियों की जान बाल-बाल बच गई. मौके पर कवरेज कर रहे मीडियाकर्मी और फायर ब्रिगेड के जवानों ने भी दौड़ कर किसी तरह जान बचाई. यह पूरी घटना कैमरे में कैद हो गई.

मौके पर एस डी एम निधि पटेल और सप्लाई ऑफिसर ललित भी पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस के मुताबिक परिवार में शादी का कार्यक्रम था और मकान में पेट्रोल, डीजल या एथेनाल के ड्रम रखे हुए थे जिनमे तेज़ी से आग लगी. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है की इतनी बड़ी तादाद में ज्वलनशील पदार्थ घर में क्यों रखा गया था.

सम्बंधित विभाग आग लगने के कारणों की जाँच कर रहे हैं. एसपी संभल कृषण कुमार विश्नोई ने भी मौके पर पहुँच कर घटना स्थल का जायज़ा लिया और अधीनस्थों को जांच के आदेश दे दिए हैं. गनीमत ये रही की इस घटना में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है.

 

NAIONAL : महज 5 माह की पोती का दादी ने ब्लेड से रेत दिया गला, बहू को सिखाना चाहती थी सबक

0

पुलिस ने जब मामले में जांच शुरू की तो संदेह घर के सदस्यों पर गया क्योंकि 14 लोगों के परिवार में किसी बाहरी के आकर वारदात को अंजाम देने की संभावना नहीं दिखी.

सहारनपुर जिले के गागलहेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम कुतुबपुर कुसेनी में पुत्रवधू को सबक सिखाने के लिए सास ने पति और बेटी के साथ मिलकर पांच माह की पोती की कथित तौर पर गला रेतकर हत्या कर दी. बच्ची की दादी-दादा और बुआ को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी. पुलिस के अनुसार सास और बहू के बीच लंबे समय से झगड़ा चल रहा था और महिला अपनी पुत्रवधू को सबक सिखाना चाहती थी. पुलिस ने कहा कि इसी रंजिश में सास ने पति और बेटी के साथ मिलकर बुधवार को कथित अपराध को अंजाम दिया.

सहारनपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) रोहित सजवाण ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि ग्राम कुतुबपुर कुसेनी में पांच माह की इशिका की गला रेतकर उस समय हत्या कर दी गई जब वह अपनी मां शिवानी के साथ घर में सोई हुई थी. उन्होंने बताया कि सुबह जब शिवानी उठी तो उसने बच्ची को खून में लथपथ पाया जिसके बाद परिजन उसे लेकर चिकित्सालय पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सजवाण ने बताया कि शिवानी का पति केरल में सैलून चलाता है और वही रहता है. उन्होंने कहा कि पुलिस ने जब मामले में जांच शुरू की तो संदेह घर के सदस्यों पर गया क्योंकि 14 लोगों के परिवार में किसी बाहरी के आकर वारदात को अंजाम देने की संभावना नहीं दिखी. सजवाण ने कहा कि पुलिस पूछताछ में बच्ची की दादी सरिता ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार की और उसने बताया कि वह पोती की हत्या कर बहू को झूठे मुकदमे में फंसाना चाहती थी.

एसएसपी ने बताया कि सरिता ने रात को चाय में नींद की दवा मिलाकर शिवानी को पिला दी ताकि वह जाग न सके और तड़के चार बजे वह बहू के कमरे में गई और उसने इशिका का मुंह दबाकर पति धर्मेंद्र द्वारा दिये गये ब्लेड से उसका गला रेत दिया. एसएसपी के अनुसार शिवानी ने पुलिस में तहरीर दी है जिसमें आरोप लगाया है कि उसने सास को किसी अन्य व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया था, जिसके बाद से वह उससे रंजिश रखती थी.

सजवाण ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने दादी सरिता, ससुर धर्मेंद्र और उनकी बेटी, तीनों को गिरफ्तार कर लिया है. उन्होंने बताया कि पुलिस ने बच्ची की हत्या में प्रयुक्त ब्लेड को भी बरामद कर लिया है.

 

NATIONAL : बंदरों के आतंक से दहशत में स्कूल, क्लास में घुसकर 6 छात्राओं को काटा

0

सोनीपत के मुरथल अड्डा स्थित सरकारी कन्या स्कूल में बुधवार को बंदर ने छह छात्राओं पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया. बंदरों के आतंक की शिकायत कई बार नगर निगम, मेयर और विधायक से की गई है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ. स्कूल प्रशासन ने छात्राओं की सुरक्षा के लिए बंदरों को जल्द पकड़ने की मांग की है.

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल अड्डा चौक पर स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय इन दिनों बंदरों के आतंक से जूझ रहा है. बुधवार को स्कूल में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक बंदर ने क्लास में घुसकर एक-एक छात्राओं पर हमला कर दिया. इनमें से पांच छात्राओं को उपचार के लिए सिविल अस्पताल भेजा गया है.

स्कूल की शिक्षिकाओं का कहना है कि बंदरों का यह आतंक नया नहीं है. पिछले कई महीनों से स्कूल प्रशासन बंदरों को पकड़ने की मांग नगर निगम, स्थानीय विधायक और मेयर से कर रहा है, लेकिन अब तक कोई समाधान नहीं हुआ है. बच्चों और शिक्षकों में इस स्थिति को लेकर डर बना हुआ है. किसी को यह नहीं पता कि अगला हमला कब और किस पर होगा.

शिक्षकों का कहना है कि कई बार क्लास के अंदर बंदर घुस जाते हैं और छात्राओं पर हमला कर देते हैं. गनीमत यह रही कि अभी तक किसी को गंभीर चोट नहीं आई है. घटना के बाद से स्कूल में दहशत का महौल बना हुआ है.विद्यालय प्रशासन और शिक्षक संघ ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द बंदरों को पकड़ने की कार्रवाई की जाए ताकि छात्राएं सुरक्षित माहौल में पढ़ाई कर सकें और उनका भविष्य प्रभावित न हो.

NATIONAL : जासूसी के शक में हिमाचल प्रदेश से 20 वर्षीय युवक गिरफ्तार, मोबाइल में मिला संदिग्ध कंटेंट

0

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में एक 20 वर्षीय युवक को जासूसी के संदेह में गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की. आरोपी की पहचान अभिषेक भारद्वाज, निवासी सुखाहर (कांगड़ा) के रूप में हुई है.

बताया जा रहा है कि अभिषेक कॉलेज छोड़ चुका है. पुलिस टीम द्वारा आरोपी युवक पर पिछले कुछ दिनों से निगरानी रखी जा रही थी. कांगड़ा पुलिस ने बुधवार को अभिषेक को उसके घर से हिरासत में लिया और पूछताछ के लिए देहरा थाने में लाया गया.

देहरा पुलिस ने एक बयान जारी करते हुए बताया कि पुलिस जिला देहरा द्वारा एक गुप्त सूचना के आधार पर एक बड़ी कार्यवाही अमल में लाई गई जिसके अंतर्गत उपमंडल पुलिस अधिकारी डाडासीबा के नेतृत्व में एक टीम का गठन किया गया, इस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्ति पर पिछले कुछ दिनों से निगरानी की जा रही थी और तथ्यों की पुष्टि की जा रही थी.’

पुलिस के मुताबिक, ‘इसी कार्यवाही में आज दिनांक 28/05/2025 की सुबह को उस संदिग्ध व्यक्ति के घर पर पुलिस टीम द्वारा दबिश दी गई और पुलिस टीम द्वारा उस व्यक्ति को काबू करके पुलिस थाना देहरा पूछताछ के लिए लाया गया. पूछताछ में आरोपी का नाम अभिषेक पुत्र राजिंदर सिंह निवासी सुकाहार जिला कांगड़ा व उम्र लगभग 20 वर्ष होना पाया गया जो कि कॉलेज से ड्रॉप आउट है.’

बयान में पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को अभिषेक के मोबाइल फोन में संवेदनशील और आपत्तिजनक कंटेंट मिले जो कि धारा 152 BNS में आना पाया गया. जिस पर पुलिस थाना देहरा में मुकदमा दर्ज करके और आरोपी को गिरफ्तार करके आगामी पुलिस कार्यवाही नियमानुसार अमल में लाई जा रही है.

UP : आठ साल में 8 हजार से ज्यादा एनकाउंटर, 228 अपराधी मारे गए, 18 जवान भी हुए शहीद

0

योगी सरकार के आठ साल के कार्यकाल में एनकाउंटर के दौरान 228 अपराधी मारे जा चुके हैं. हालांकि, सरकार जहां इसे ‘सख्त कानून व्यवस्था’ कहती है वहीं, आलोचक इसे ‘ठोक दो की नीति ’ बताते हैं.

उत्तर प्रदेश में जब से योगी सरकार आई है, तब से अपराध के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाते हुए धड़ाधड़ पुलिस एनकाउंटर हो रहे हैं. इस सरकार के आठ साल के कार्यकाल में एनकाउंटर के दौरान 228 अपराधी मारे जा चुके हैं. हालांकि, सरकार जहां इसे ‘सख्त कानून व्यवस्था’ कहती है वहीं, आलोचक इसे ‘ठोक दो की नीति ’ बताते हैं.

आपको बता दें कि 20 मार्च 2017 को योगी आदित्यनाथ सूबे के मुख्यमंत्री बने. मुख्यमंत्री बनने के बाद उन्होंने पहला ऐलान- कानून का राज और अपराधियों का खात्मा करने को लेकर ही किया. जिसके बाद यूपी पुलिस को खुली छूट मिली और शुरू हुई एक नई नीति- ‘अपराधी या तो सरेंडर करे या मारा जाएगा.’ हालांकि, इस दौरान यूपी पुलिस के कुल 18 जवान भी शहीद हुए.

देखें आंकड़े, मार्च 2017 से मई 2025 तक…

कुल मुठभेड़ें — 8,899
मारे गए अपराधी — 228
घायल अपराधी — 1,687
घायल पुलिसकर्मी — 1,687
शहीद पुलिसकर्मी — 18

मेरठ जोन में 2,757 मुठभेड़ें हुईं जिनमें 76 अपराधियों की मौत हुई. वहीं, बरेली ज़ोन में 866 मुठभेड़ें हुईं और 15 मौतें हुईं. जबकि, नोएडा में 1,135 मुठभेड़ें हुईं और 9 मौतें हुईं. इस बीच कानपुर कमिश्नरी में सबसे ज़्यादा 8 पुलिसकर्मी शहीद हुए.

यूपी पुलिस कहती है कि ये कार्रवाई अपराध के खिलाफ़ ज़ीरो टॉलरेंस नीति का हिस्सा है, लेकिन इस दौरान कई सवाल भी उठे. जैसे- क्या हर मुठभेड़ ज़रूरी थी? क्या सबूतों की जांच से पहले ट्रिगर दबा दिया गया?

इस बीच बीते 72 घंटे में दो बड़े एनकाउंटर हुए. पहला- लखनऊ में लूट के आरोपी का एनकाउंटर हुआ. दूसरा- नोएडा में लॉरेंस विश्नोई गैंग के शूटर को मार गिराया गया. दोनों ही मामलों में पुलिस का दावा है कि जवाबी फायरिंग में मौत हुई.

- Advertisement -

News of the Day