Thursday, June 18, 2026
Home Blog Page 610

NATIONAL : कानपुर हेयर ट्रांसप्लांट केस में डॉ. अनुष्का का कुबूलनामा, कहा- मैंने ही किया ट्रांसप्लांट, गिरफ्तारी के डर से बोला था झूठ

0

कानपुर में हेयर ट्रांसप्लांट केस में दो इंजीनियरों की मौत से जुड़ी जांच में नया मोड़ आ गया है. जेल में बंद डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने जांच अधिकारियों के सामने स्वीकार किया है कि उन्होंने दोनों इंजीनियरों का हेयर ट्रांसप्लांट अपनी क्लिनिक में किया था, जबकि पहले वे इस बात से इनकार करती रही थीं. उनके बयान में यह भी खुलासा हुआ कि उनके वकीलों के दबाव में उन्होंने झूठा बयान थाने में लिखकर दिया था. अब पुलिस उनके क्लिनिक और कर्मचारियों की भी जांच कर रही है.

कानपुर हेयर ट्रांसप्लांट केस में दो इंजीनियरों की मौत के मामले में गिरफ्तार डॉक्टर अनुष्का तिवारी ने बड़ी बात स्वीकार की है. उन्होंने जांच अधिकारियों को बताया कि दोनों मृतक इंजीनियरों मयंक कटियार (फर्रुखाबाद) और विनीत दुबे (कानपुर) का ट्रांसप्लांट उन्होंने ही अपनी क्लिनिक में किया था. इससे पहले अनुष्का तिवारी ने थाने में एक लिखित बयान भेजा था, जिसमें इन ट्रांसप्लांट को खुद करने से इंकार किया था, लेकिन अब सच सामने आ गया है.

डॉक्टर अनुष्का ने जांच अधिकारियों को बताया कि मयंक का ट्रांसप्लांट मार्च में किया था, जिसके बाद कुछ समय बाद उसकी तबीयत बिगड़ी और मौत हो गई. उसके बाद विनीत दुबे का भी ट्रांसप्लांट उनकी क्लिनिक में किया गया था, जो 15 मार्च को उनकी मौत की वजह बना. अनुष्का ने कहा कि उनके वकीलों के दबाव में झूठा बयान दिया था.

डीसीपी दिनेश त्रिपाठी ने पुष्टि की कि डॉक्टर ने जेल में अपनी गलती स्वीकार कर ली है. उन्होंने यह भी बताया कि अनुष्का ने प्लास्टिक सर्जन की डिग्री नहीं ली है, बल्कि बीडीएस की डिग्री के बाद हेयर ट्रांसप्लांट का डिप्लोमा हासिल किया था, लेकिन पुलिस के पास अभी तक उसकी कोई वैध डिग्री नहीं है.

पुलिस अब अनुष्का तिवारी को रिमांड पर लेकर क्लिनिक की जांच करेगी, साथ ही क्लिनिक में साथ काम करने वालों की भी जांच की जाएगी कि वे प्रशिक्षित थे या नहीं. अनुष्का के क्लिनिक में कई और भी ऐसे मामले सामने आए हैं, जिनमें मरीजों की तबीयत खराब हुई, लेकिन बाद में इलाज से ठीक हो गए. फर्रुखाबाद के मृतक इंजीनियर मयंक के परिवार ने भी पुलिस से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की है. उनका कहना है कि अभी तक पुलिस ने कोई औपचारिक जांच शुरू नहीं की है.

इससे पहले अनुष्का ने कहा था कि मैंने विनीत दुबे का हेयर ट्रांसप्लांट नहीं किया, उनका हेयर ट्रांसप्लांट बर्रा के साईं चैरिटेबल हॉस्पिटल के अंदर डॉक्टर मनीष कुमार ने किया था. विनीत की तबीयत खराब होने के बाद हमसे संपर्क किया था. 13 मार्च को ट्रांसप्लांट हुआ और 15 मार्च को विनीत की मौत हो गई थी.

डीसीपी दिनेश त्रिपाठी के मुताबिक, विवेचक जेल में डॉक्टर का बयान लेने पहुंचा था, जहां उन्होंने स्वीकार कर लिया कि मैंने ही हेयर ट्रांसप्लांट किया था, लेकिन मेरे वकीलों ने कहा था कि अगर सच्चाई बता दोगी तो आप गिरफ्तार हो जाओगी, इसलिए मैंने बयान झूठ दिया था.

अनुष्का ने यह भी बताया कि मैं बिहार से लेकर हरियाणा सब जगह भटकती रही, मजबूर होकर सरेंडर किया. जब मैंने देखा अभी जमानत अब नहीं हो पा रही है तो सरेंडर करना ही उचित समझा. डॉक्टर ने यह भी साफ किया कि उन्होंने प्लास्टिक सर्जन की डिग्री नहीं ली है, लेकिन बीडीएस की डिग्री के बाद उन्होंने हेयर ट्रांसप्लांट का डिप्लोमा किया था.

LIFESTYLE : भारत में खाने की सबसे मशहूर सात डिश कौन-सी हैं? नाम सुनकर आपके भी मुंह में आ जाएगा पानी

भारत के हर इलाके में आपको लोकल फूड खाने को मिलेंगे जिनका स्वाद आपको सोचने के लिए मजबूर कर देगा. चलिए आपको भारत के कुछ फेमस फूड के बारे में बताते हैं.

भारत न सिर्फ संस्कृति और परंपराओं का देश है, बल्कि यहां का खाना भी दुनियाभर में बेहद मशहूर है. हर राज्य, हर शहर और हर गली की अपनी एक खासियत होती है. मसालों की महक, देसी तड़का और अलग अलग प्रकार के व्यंजनों ने भारत को अंतरराष्ट्रीय पहचान दिलाई है. अगर आप खाने के शौकीन हैं तो ये 7 भारतीय डिशेज जरूर ट्राय करनी चाहिए, क्योंकि इनका नाम सुनते ही पेट से पहले दिल भूखा हो उठता है.

बटर चिकन

बटर चिकन नॉन वेज खाने वाले लोगों की पहली पसंद होती है, वे इसको खूब खाते हैं. क्रीमी ग्रेवी में बनाए जाने वाला यह पकवान न सिर्फ भारत बल्कि विदेशों में भी खूब खाया जाता है. नान या बटर नान के साथ इसको खाने से इसका स्वाद काफी बढ़ जाता है.

हैदराबादी बिरयानी

अगर आप बिरयानी लवर्स हैं तो हैदराबादी बिरयानी आपको अपना दीवाना बना सकती है. तेलंगाना के हैदराबाद शहर के नाम से फेमस हैदराबादी बिरयानी मसालों, चावल और मटन या चिकन का जबरदस्त मेल है. इससे निकलने वाली खुशबू लोगों को अपनी तरफ खींचती है.

डोसा

अगर आप साउथ इंडिया जाते हैं तो डोसा आपको खूब खाने को मिला अब यह सिर्फ साउथ इंडियन फूड नहीं रहा बल्कि देश के कोने कोने में आपको डोसा खाने को मिल जाएगा. सांभर और नारियल की चटनी के साथ इसका स्वाद दोगुना हो जाता है.

छोले भटूरे

उत्तर भारत में छोले भटूरे काफी ज्यादा फेमस हैं. तेल में तले गए बड़े भटूरे और मसालेदार छोले की यह जोड़ी हर खाने के शौकीन की पहली पसंद होती है. कई लोग सुबह सुबह इसी से अपना नाश्ता करते हैं. हालांकि इसे ज्यादा खाना नुकसानदायक भी होता है.

रोगन जोश

अगर आप कश्मीर जाते हैं तो रोगन जोश खाना न भूलें. यह कश्मीरी मटन करी का एक लोकप्रिय और प्रतिष्ठित व्यंजन है. समें दही, मसालों और खुशबूदार जड़ी-बूटियों का बेहतरीन मिक्सचर होता है.

पूड़ी सब्जी

बात चाहे शादी की हो, किसी की मौत के बाद भोज हो या फिर कोई त्योहार उत्तर भारत में पूड़ी सब्जी काफी काफी फेमस है. पूड़ी के साथ आलू मटर या आलू गोभी की मसालेदार सब्जी लोगों की फेवरेट होती है.

पाव भाजी

अगर आप मुंबई जाते हैं तो पाव भाजी आपको सबसे ज्यादा खाने को मिलेगी. इसमें भाजी के साथ बटर में फ्राई पाव दिया जाता है. यह देश के लगभग हर शहरों में मिलता है, लेकिन अच्छा पाव भाजी मुंबई में आपको खाने को मिलेगा.

 

BUSINESS : बढ़ गई ITR फाइल करने की डेडलाइन, क्या टैक्स रिफंड पर मिलेगा 33 परसेंट तक का ब्याज?

0

वित्त वर्ष 2024-25 के लिए 15 सितंबर, 2025 को आईटीआर फाइल करने वालों को अपने रिफंड पर 33.33 परसेंट अधिक ब्याज मिल सकता है, क्योंकि आयकर विभाग रिफंड पर 0.5 परसेंट मासिक ब्याज देता है.

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई, 2025 से बढ़ाकर 15 सितंबर, 2025 कर दी है. इससे आम लोगों को तो राहत मिलेगी, लेकिन सरकार को नुकसान उठाना पड़ सकता है. दरअसल, डेडलाइन बढ़ाने के चलते रिफंड क्लेम करने वालों को अधिक ब्याज भुगतान करना पड़ सकता है, जिसमें भारतीय और एनआरआई दोनों टैक्सपेयर्स शामिल हैं.

इनकम टैक्स एक्ट की धारा 244A के तहत, आयकर विभाग को 0.5 परसेंट का ब्याज देना पड़ता है. यानी कि रिफंड जितनी देरी से किया जाएगा, ब्याज उतना ज्यादा चुकाना होगा. हालांकि, यह भी ध्यान रखना जरूरी है कि टैक्स रिफंड पर मिला यह इंटरेस्ट संबंधित वर्ष में अन्य स्रोतों से आय के रूप में टैक्स के दायरे में आएगा. वैसे कई टैक्सपेयर्स को इस बढ़ी हुई आय से कोई परेशानी नहीं होगी क्योंकि यह इनकम उनके लिए अभी भी टैक्स फ्री इसलिए है क्योंकि वित्त वर्ष 2025-26 (वित्त वर्ष 2026-27) में, गैर-वेतनभोगी और वेतनभोगी व्यक्ति धारा 87ए के तहत कर छूट में वृद्धि के कारण क्रमशः 12 लाख रुपये और 12.75 लाख रुपये तक की आय पूरी तरह से टैक्स फ्री होने का लाभ उठा सकते हैं.

मान लीजिए कि पिछली डेडलाइन 31 जुलाई, 2025 से पहले कोई टैक्सपेयर 15 जुलाई तक आईटीआर दाखिल करता है और उसे 25000 रुपये रिफंड मिलने हैं. रिफंड 31 जुलाई तक प्रॉसेस हो जाने पर उसे इंटरेस्ट के रूप में 500 रुपये मिलेंगे.

हालांकि, डेडलाइन बढ़ने पर अब अगर वह 15 सितंबर, 2025 तक आईटीआर फाइल करता है और 31 सितंबर को रिफंड प्रॉसेस होता है, तो उसे 25,000 रुपये के रिफंड अमाउंट पर 750 रुपये ब्याज के रूप में प्राप्त होंगे, जो कि 500 रुपये से 33 परसेंट ज्यादा है. हालांकि, रिफंड पर मिल रहे इंटरेस्ट को भी आपका इनकम माना जाएगा और इनकम फ्रॉर्म अदर सोर्स के तहत आपको इस पर टैक्स का भुगतान भी करना होगा.

कुल मिलाकर रिफंड मिलने वाले अमाउंट पर धारा 244ए के तहत ब्याज 1 अप्रैल, 2025 से चुकाना होगा. भले ही आईटीआर 31 जुलाई, 2025 के बाद, लेकिन 15 सितंबर, 2025 के भीतर दाखिल किया गया हो.

 

DELHI : द्वारका में 12 वाहन चोर गिरफ्तार, चोरी की गई 24 गाड़ियां बरामद

0

दिल्ली के द्वारका जिले में वाहन चोरी के बढ़ते मामलों पर लगाम लगाने के लिए दिल्ली पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. विशेष अभियान के तहत 12 शातिर वाहन चोरों को गिरफ्तार किया गया है और उनके कब्जे से 24 चोरी की गई गाड़ियां बरामद की गई हैं. गिरफ्तारी में एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड और कई थानों की संयुक्त भूमिका रही. पुलिस अब गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी है.

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने एक विशेष अभियान के तहत 12 वाहन चोरों को गिरफ्तार किया है और उनके कब्जे से 24 चोरी की गई गाड़ियां बरामद की हैं. यह अभियान क्षेत्र में बढ़ते वाहन चोरी के मामलों को देखते हुए चलाया गया था.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस उपायुक्त (द्वारका) अंकित सिंह ने गुरुवार को बताया कि एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वॉड (AATS) और द्वारका के विभिन्न थानों – डाबरी, मोहन गार्डन, उत्तम नगर और सेक्टर-23 की संयुक्त कार्रवाई से यह सफलता मिली है.डाबरी थाना क्षेत्र में सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उत्तम नगर निवासी केतन सिंह (24) और रुद्र (18) को गिरफ्तार किया गया है. दोनों के कब्जे से छह मोटरसाइकिलें बरामद हुई हैं. केतन के खिलाफ वाहन चोरी के नौ मामले पहले से दर्ज हैं.

मोहन गार्डन पुलिस ने एक अन्य कार्रवाई में अमित (27), चंदन (23) और अमन (22) को गिरफ्तार किया. तीनों पर पहले से लूट, सेंधमारी और झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं. उनके पास से चार मोटरसाइकिलें और एक स्कूटर बरामद हुआ.

द्वारका की AATS टीम ने दो प्रमुख मामलों को सुलझाया. पहले मामले में आदतन अपराधी रॉबर्ट (42), जिस पर पहले से 34 मामले दर्ज हैं, और उसके साथी रवि (34), जो हत्या जैसे गंभीर मामलों में शामिल रहा है, उसे गिरफ्तार किया गया. उनके पास से दो वैन और चार दो-पहिया वाहन बरामद किए गए.

दूसरे मामले में रोहिणी सेक्टर-5 के निवासी रमन (56) और उसके बेटे सागर (31) को चोरी की कार के साथ गिरफ्तार किया गया. ये गिरोह चोरी की गई गाड़ियां मेरठ में बेचता था. उत्तम नगर में रात्रि गश्त के दौरान नवादा-हस्तसाल रोड पर संदिग्ध बाइक सवार संदीप (24) को पीछा कर पकड़ा गया. उसकी बाइक चोरी की निकली.

पूछताछ में दो और बाइकें बरामद हुईं. संदीप पर पहले से चार आपराधिक मामले दर्ज हैं. सेक्टर-23 पुलिस ने शाहरुख (28) और दीपक सिंह (28) को भी गिरफ्तार किया है. इन दोनों पर पहले से झपटमारी के कई मामले दर्ज हैं. इनके पास से दो स्कूटर बरामद किए गए हैं.

MP: पहले पत्नी को उतारा मौत के घाट, फिर जहर खाकर पति ने भी कर ली जीवनलीला समाप्त

0

शराब के आदी रामविलास कुशवाह ने शराब के नशे में पत्नी पर दरांती से हमला कर दिया. बाद में उसने जहर खा लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाद में उसकी पत्नी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.

मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में एक शख्स ने अपनी पत्नी पर दरांती से हमला कर उसकी हत्या कर दी और फिर जहर खाकर खुदकुशी कर ली. आरोपी शराब पीने का आदी था. पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है. दरअसल, यह घटना बुधवार को जिला मुख्यालय से करीब 47 किलोमीटर दूर कैलारस थाना क्षेत्र के खुमानपुरा गांव में हुई. मृतक दंपति की पहचान लीलाधर का पुरा गांव के रामविलास कुशवाह (55) और सरोज (50) के रूप में हुई है.

कैलारस थाना प्रभारी संतोष बाबू गौतम ने बताया, “शराब के आदी रामविलास कुशवाह ने शराब के नशे में पत्नी पर दरांती से हमला कर दिया. बाद में उसने जहर खा लिया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई. बाद में उसकी पत्नी ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया.” उन्होंने बताया कि शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और मामले की जांच जारी है.

अधिकारी ने बताया कि कुशवाह की बड़ी बहू गुड़िया ने पुलिस को बताया कि घटना के बाद उसने अपनी बड़ी बेटी नंदिनी को फोन किया और लड़खड़ाती आवाज में बताया कि उसने अपनी मां की हत्या कर दी है और खुद भी जहर खा लिया है. इसके बाद कुशवाह के परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने उसे मृत पाया. गंभीर हालत में उसकी पत्नी को कैलारस सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. हालांकि, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई.

Jagannath Rath Yatra 2025: जगन्नाथ रथ यात्रा कब से शुरू ? यात्रा से पहले और बाद में क्या-क्या होता है जानें

0

जगन्नाथ रथ यात्रा आषाढ़ में निकाली जाती है. मान्यता है कि जो इस यात्रा में शामिल होता है उसके जन्मों जन्मांतर के पाप धुल जाते हैं. इस साल जगन्नाथ रथ यात्रा कब निकाली जाएगी.

जगत के नाथ यानी भगवान जगन्नाथ का धाम ओडिशा के पुरी में माना गया है. हर साल जगन्नाथ जी के भक्तों को आषाढ़ माह में होने वाली जगन्नाथ रथ यात्रा का इंतजार रहता है. इस दौरान तीन रथों पर भगवान जगन्नाथ, बहन सुभद्रा और बड़े भाई बलभद्र विराजमान होते हैं.

वह नगर भ्रमण कर भक्तों का हालचाल जानने मंदिर से बाहर निकलते हैं. इस दौरान सात दिनों के लिए गुंडिचा मंदिर ही जगन्नाथ जी का निवास होता है. इस रथ यात्रा की प्रसिद्धि विश्वभर में है. जगन्नाथ रथ यात्रा 2025 में कब शुरू होगी.

जगन्नाथ रथ यात्रा की शुरुआत आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि से होती है और इसका समापन दशमी तिथि को होता है. यात्रा से पहले कई परंपराएं निभाई जाती है. इसकी शुरुआत सहस्त्रस्नान से होती है. इस रथ यात्रा में लाखों लोग देश और दुनिया से शामिल होने पुरी आते हैं.

जगन्नाथ रथ यात्रा 27 जून 2025 से शुरू होगी और 5 जुलाई को इसका समापन होगा.

ऐसा माना जाता है जगन्नाथ जी के दर्शन करने के बाद उनके भक्तों के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं और जीवन के अंत में भी मोक्ष को प्राप्त करते है.

यात्रा से पहले ज्येष्ठ पूर्णिमा पर जगन्नाथ जी, बलभद्र जी और सुभद्रा जी तीनों का 108 घड़ों के जल से स्नान कराया जाता है, इस स्नान को सहस्त्रधारा स्नान के नाम से जाना जाता है. 108 घड़ों के ठंडे जल स्नान के कारण तीनों देवी-देवता बीमार हो जाते हैं. ऐसे में अब वे तीनों 14 दिनों तक एकांतवास में रहते हैं और एकांतवास के बाद वे अपने भक्तों को दर्शन देते हैं.

पद्म पुराण की कहानी के अनुसार एक बार आषाढ़ के महीने में सुभद्रा ने भगवान जगन्नाथ से शहर देखने की इच्छा जताई. तब जगन्नाथ भगवान ने अपने बड़े भाई बलभद्र और बहन सुभद्रा को रथ पर बैठाया और नगर भ्रमण करते हुए अपनी मौसी के घर गुंडिचा मंदिर में निवास किया.

Disclaimer: यहां मुहैया सूचना सिर्फ मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. यहां यह बताना जरूरी है कि ABPLive.com किसी भी तरह की मान्यता, जानकारी की पुष्टि नहीं करता है. किसी भी जानकारी या मान्यता को अमल में लाने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें.

NATIONAL : CM योगी की नीति से बदली सहकारिता विभाग की तस्वीर, 5 गुना तक बढ़ा सहकारी बैंकों का लाभ

0

सहकारी बैंकों की अच्छी हालत को लेकर सीएम योगी ने इसे सहकारिता क्षेत्र में एक नई क्रांति कहा है. इन बैंकों से सीधा फायदा उन किसानों और छोटे उद्यमियों को मिला, जो बैंकिंग सुविधा से दूर थे.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार में उत्तर प्रदेश में सहकारी बैंकों की हालत तेजी से सुधरी है. पहले जो बैंक घाटे में चल रहे थे, आज वो मुनाफा कमा रहे हैं. किसानों को खेती के लिए आसान कर्ज मिल रहा है और छोटे कारोबारियों को व्यापार बढ़ाने का मौका. सरकार की पारदर्शी नीति और मजबूत योजना की वजह से सहकारिता क्षेत्र में एक नई क्रांति आई है.

साल 2017 में उत्तर प्रदेश कोऑपरेटिव बैंक ने जहां 9190 करोड़ रुपये का ऋण बांटा था, वहीं 2025 में यह बढ़कर 23061 करोड़ रुपये हो गया है. यानी ढाई गुना से ज्यादा. इसका सीधा फायदा उन किसानों और छोटे उद्यमियों को मिला, जो बैंकिंग सुविधा से दूर थे.

सिर्फ कर्ज देना ही नहीं, बल्कि बैंक खुद भी आर्थिक रूप से मजबूत हुआ है. यूपी कोऑपरेटिव बैंक का शुद्ध लाभ 2017 में 32.82 करोड़ रुपये था, जो अब 100 करोड़ रुपये से भी ज्यादा हो गया है. यानी तीन गुना की बढ़त. यह बताता है कि बैंक अब अच्छी कमाई भी कर रहे हैं. प्रदेश के 50 जिला सहकारी बैंकों का कुल कारोबार बढ़कर अब 41234 करोड़ रुपये पहुंच गया है. साथ ही इन बैंकों का शुद्ध लाभ 36 करोड़ से बढ़कर 162 करोड़ रुपये हो गया है. यह पांच गुना की बढ़त है, जो दर्शाता है कि सरकार की योजनाएं सही दिशा में काम कर रही हैं.

किसानों को खेती के लिए जरूरी कर्ज यानी फसली ऋण में भी बड़ा उछाल आया है. यह ऋण 2017 में जितना था, अब वह दोगुना होकर 11516 करोड़ रुपये हो गया है. इसका असर गांव-देहात में साफ देखा जा सकता है, जहां किसान अब बिना साहूकार के खेती कर पा रहे हैं. सरकार ने 13 नए सहकारी बैंक शाखाएं खोली हैं और 3000 से ज्यादा पैक्स समितियों को बहुसेवा केंद्र के रूप में बदला है. अब गांवों में ही बीज, खाद, बीमा और बैंक की सभी सुविधाएं मिल रही हैं. इससे लोगों को शहर नहीं भागना पड़ता.

गौरतलब है कि 2017 में जब योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री बने थे, तब प्रदेश का सहकारी ढांचा कमजोर था. कई बैंक घाटे में चल रहे थे और किसानों को समय पर कर्ज नहीं मिल पाता था. लेकिन बीते 7 वर्षों में सहकारिता विभाग में सुधार, डिजिटलीकरण और पारदर्शी प्रक्रिया ने इस पूरी तस्वीर को बदल दिया है. अब सहकारी बैंक सिर्फ नाम के नहीं, बल्कि गांव और किसान की असली ताकत बन चुके हैं. सीएम योगी का साफ कहना है, “ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करना है तो सहकारिता को सशक्त बनाना ही होगा.

 

UP : स्टार बन गई हैं कुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा, ये वीडियो देख आप भी कहेंगे- क्या किस्मत है

0

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में आयोजित किए गए महाकुंभ की वजह से कई लोगों की किस्मत चमकी. उनमें से एक मोनालिसा भोसले भी हैं. महाकुंभ में माला बेचने वाली ये लड़की देखते ही देखते महाकुंभ की वायरल गर्ल बन गई. दरअसल सावंला रंग, नीली कजरारी आंखें और कंटीले नयन-नक्श ने मोनालिसा को चर्चा में ला दिया था. किस्मत देखिए मोनालिसा आज ना केवल सोशल मीडिया सेंसेशन बन गई हैं बल्कि अब फिल्मी दुनिया में भी आ गई हैं और अब वे जल्द ही एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आएंगीं. मोनालिसा की पॉपुलैरिटी का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि अब वे जहां भी जाती हैं वहां किसी स्टार की तरह उनका वेलकम होता है.

मोनालिसा ने अपने इंस्टा पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें वे ओपन रूफ वाली गाड़ी में खड़ी हुई नजर आ रही हैं. इस दौरान महाकुंभ वायरल गर्ल पिंक दुपट्टा और ब्लू सूट में काफी खूबसूरत लग रही हैं. गाड़ी के साथ में एक शख्स मोनालिसा के सिर पर छाता लिए हुए चल रहा है. वीडियो में मोनालिसा किसी स्टार से कम नही लग रही हैं.

वहीं जैसे ही उनकी कार गांव में एंट्री करती है वैसे ही काफी संख्या में लोग उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार दिखते हैं. इस दौरान काफी लोग उनकी गाड़ी के साथ चलते हुए नजर आते हैं. वहीं कई उनकी तस्वीरें खींचने की होड़ में भी नजर आ रहे हैं. इधर मोनालिसा भी स्माइल के साथ अपने चाहने वालों को हाथ हिलाकर ग्रीट करती नजर आ रही हैं.

वहीं मोनालिसा की इस वीडियो को देखने के बाद लोग यही कह रहे हैं कि किस्मत बदलते देर नहीं लगती है. एक ने लिखा है किस्मत कब कहां पहुंचा दे कह नहीं सकते.

मोनालिसा बॉलीवुड में फिल्म डायरी ऑफ मणिपुर से कदम रखने जा रही थीं. इस फिल्म को सनोज मिश्रा डायरेक्ट कर रहे हैं. हालांकि सनोज पर कभी गंभीर आरोप लगे हैं. जिसके बाद से फिल्म को लेकर फिलहाल कोई अपडेट सामने नहीं आया है. इन सबके बीत मोनालिसा अक्सर इवेंट का हिस्सा बनती नजर आती हैं. उनका सिंगर उत्कर्ष शर्मा के म्यूजिक वीडियो से फर्स्ट लुक भी आउट हुआ था जिसे खूब पसंद किया गया. इनके अलावा मोनालिसा अपने ट्रांसफॉर्मेशन की तस्वीरें भी शेयर कर फैंस को हैरान करती रहती हैं.

 

NATIONAL : देहरादून में गजब मामला, रिश्वत लेते पकड़ा गया तो पैसे चबा गया पटवारी, अब विजिलेंस कराएगी एंडोस्कोपी

0

पटवारी के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने पटवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया लेकिन इससे पहले टीम कुछ करती पटवारी ने सारे पैसे चबा लिए.

उत्तराखंड के देहरादून में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक पटवारी पकड़े जाने पर रिश्वत के पैसे चबा गया. विजलेंस ने शिकायत के बाद पटवारी को 2000 की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया था लेकिन इससे पहले कि विजलेंस कुछ कर पाती पटवारी ने रिश्वत में मिले 500-500 के चारों नोटों को चबाकर निगल लिया. जिसके बाद विजिलेंस की टीम उसे अस्पातल ले गई और पेट का अल्ट्रासाउंड कराया लेकिन उसमें पैसे नहीं दिखे.

घटना देहरादून के कालसी की है जहां तैनात पटवारी के खिलाफ विजिलेंस को शिकायत मिली थी, जिसके बाद टीम ने पटवारी को दो हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ लिया. आरोपी को जैसे ही खुद के पकड़े जाने का एहसास हुआ वो फौरन 500-500 के चार नोटों चबाकर निगल गया. जिसके बाद मौके पर मौजूद विजलेंस का अधिकारी उसे पकड़कर अस्पताल ले गए, जहां उसका अल्ट्रासाउंड कराया गया. लेकिन, उसमें भी कुछ नहीं दिखाई दिया. जिसके बाद अब पटवारी की एंडोस्कोपी कराने की तैयारी है.

इस मामले पर निदेशक सतर्कता डॉ.वी मुरुगेशन ने बताया कि शिकायतकर्ता ने बताया था कि उनके चचेरे भाइयों ने मूल निवास प्रमाणपत्र और जाति प्रमाणपत्र बनाने के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था. लेकिन उनका आवेदन निरस्त कर दिया गया. जिसके बाद उन्होंने कालसी तहसील के कोटी डिमोऊ में तैनात पटवारी गुलशन हैदर से फोन पर संपर्क किया. पटवारी ने उन्हें आवेदकों की फोटो आईडी और दो हजार रुपये लेकर सोमवार को तहसील कार्यालय में बुला लिया.

शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना विजिलेंस की टीम को भी दे दी. जिसके बाद विजिलेंस सेक्टर देहरादून की ट्रैप टीम ने पटवारी गुलशन हैदर को तहसील कालसी के निजी कमरे से दो हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया. रेडियोलॉजिस्ट ने टीम को पटवारी की एंडोस्कोपी जांच करवाने का सुझाव दिया है. टीम पटवारी को अपने साथ देहरादून ले गई. उसके खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

 

ENTERTAINMNET : नीसा देवगन कब करेंगी बॉलीवुड डेब्यू? पापा अजय देवगन ने तोड़ दी चुप्पी

0

काजोल और अजय देवगन की बेटी नीसा ने बॉलीवुड में कदम नहीं रखा है फिर भी उनकी सोशल मीडिया पर तगड़ी फैन फॉलोइंग है. किसी स्टार से ज्यादा लोग नीसा को फॉलो करते हैं. नीसा के बॉलीवुड डेब्यू का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब पापा अजय ने नीसा के डेब्यू को लेकर चुप्पी तोड़ दी है.

काजोल की फिल्म मां का ट्रेलर आज लॉन्च हो गया है. इस फिल्म को अजय देवगन ने प्रोड्यूस किया है. फिल्म के ट्रेलर लॉन्च पर काजोल और अजय ने खूब मस्ती की और बेटी नीसा को लेकर भी किए सवालों का जवाब दिया.

ट्रेलर लॉन्च के दौरान अजय ने मीडिया से बात की. जब मां फिल्म में काजोल की बेटी के किरदार के लिए पूछा गया, तो अजय देवगन ने खुलासा किया कि ‘उन्हें फिलहाल फिल्मों में आने में कोई दिलचस्पी नहीं है’ अजय देवगन ने अपनी बात से साफ कर दिया है कि नीसा का अभी बॉलीवुड में जाने में कोई इंटरेस्ट नहीं हैं. अब देखना होगा वो बॉलीवुड में आती भी हैं या नहीं.

मां के ट्रेलर लॉन्च पर काजोल को सपोर्ट करने के लिए उनका बेटा युग देवगन भी पहुंचा था. वो अपनी मां के साथ नजर आए थे. ट्रेलर लॉन्च पर काजोल ब्लैक साड़ी पहन पहुंची थीं.

काजोल की फिल्म मां की बात करें तो ये एक माइथो-हॉरर फिल्म है. जिसमें काजोल अपनी बेटी को राक्षसों से बचाती हुई नजर आ रही हैं. ये ट्रेलर काफी डरावना है. फिल्म में एक भूतिया पेड़ और झने जंगल की कहानी दिखाई गई है. ट्रेलर काफी दिलचस्प है. अब देखना होगा ये फिल्म कितना फैंस का दिल जीत पाती है. काजोल की मां 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. ये फिल्म हिंदी के साथ तमिल, तेलुगु और बंगाली भाषाओं में भी रिलीज होगी.

 

- Advertisement -

News of the Day