Saturday, September 19, 2026
Home Blog Page 61

NATIONAL : ‘कहां ले जा रहे हो भाई…’, राहुल के आते ही बदला राजनीतिक माहौल; पुलिस-नेताओं में धक्का-मुक्की

0

दिल्ली में छात्र आंदोलन पर कांग्रेस ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस दौरान सांकेतिक हथकड़ियां लगाई। पीएम आवास तक मार्च के बाद पुलिस ने नेता प्रतिपक्ष को हिरासत में ले लिया। इस दौरान राहुल गांधी सड़क पर लेट गए। राहुल गांधी को उठाने में पुलिस के पसीने छूट गए। अखिलेश यादव को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। रिहाई के बाद अखिलेश ने नीट परीक्षा में विफलता पर सवाल उठाए।

पीएम आवास के बाहर कांग्रेस के धरने के दौरान नाटकीय दृश्य तब सामने आया, जब लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को हिरासत में लेने की कार्रवाई शुरू हुई। पुलिस के आगे बढ़ते ही राहुल सड़क पर लेट गए और विरोध जताने लगे। प्रतीकात्मक हथकड़ियां पहने राहुल, प्रियंका, अखिलेश को पुलिसकर्मियों ने उठाकर बस तक पहुंचाया।

कांग्रेस का आरोप है कि इस दौरान राहुल गांधी के साथ धक्का-मुक्की की गई, जिससे उन्हें चोट भी आई। पुलिस कर्मियों ने एलओपी को धकियाते हुए बस में बैठाया गया। यह पूरा घटनाक्रम छात्र आंदोलन के मुद्दे को सीधे सरकार बनाम कांग्रेस की सियासी लड़ाई में बदलता नजर आया।

राहुल गांधी की देर से हुई एंट्री ने न केवल कांग्रेस कार्यकर्ताओं में नया उत्साह भरा, बल्कि पूरे दिन के सियासी विमर्श का केंद्र भी बदल दिया। कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी और बाद में सोनिया गांधी के मंदिर मार्ग धाने पहुंचने से पार्टी ने यह संदेश देने की कोशिश की कि वह इस मुद्दे पर पीछे हटने के मूड में नहीं है।

कांग्रेस ने इसे लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन के खिलाफ प्रतीकात्मक विरोध बताया। कांग्रेस सांसद नासिर हुसैन ने आरोप लगाया कि धरने के दौरान दिल्ली पुलिस का रवैया बेहद आपत्तिजनक रहा। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी को हिरासत में लेते समय एक पुरुष सुरक्षाकर्मी ने उन्हें पीछे से पकड़कर लगातार बस की और धकेला।

प्रियंका ने खुद को रोकने के लिए बस के हैंडल को पकड़ लिया। कांग्रेस का आरोप है कि इसके बाद महिला पुलिसकर्मियों ने उन्हें जबरन बस में बैठाया। हिरासत के बाद प्रियंका गांधी ने भी पुलिस के व्यवहार पर गहरी नाराजगी जताई।

83 वर्षीय कांग्रेस अध्यक्ष मलकार्जुन खरगे भी धरने में शामिल हुए। भीड़ और धक्का-मुक्की के बीच उनके लिए स्टूल मंगवाया गया, जिस पर बैठकर उन्होंने नारेबाजी की। भीड बढ़ने और अफरा-तफरी का माहौल बनने पर उन्हें सुरक्षित भे़जा गया।

पुलिस और कांग्रेस नेताओं में तीखी नोकझोंक और धक्का-मुक्की की हुई। रणदीप सिंह सुरजेवाला से धक्का-मुक्की हुई। पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वडिंग बस की छत पर चढ़ गए जिन्हें पुलिस में नीचे उतारा।

समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव को मंगलवार शाम दिल्ली पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वह प्रधानमंत्री आवास के पास कांग्रेस के धरने में शामिल हुए थे। अखिलेश ने बस चला रहे पुलिसकर्मी से पूछा कि कहां ले जा रहे हो। जवाब मिला अफसर के निर्देशानुसार ले जा रहे हैं। पुलिस उन्हें छत्रसाल स्टेडियम ले गई।

स्टेडियम के बाहर सपा सांसद धर्मेंद्र यादव कार्यकर्ताओं के साथ पहुंच गए। उन्होंने वहां नारेबाजी भी की। सभी नेताओं को रात दस बजे रिहा कर दिया गया। रिहाई के बाद अखिलेश यादव ने नीट परीक्षा में सरकार की विफलता पर सवाल उठाए। उन्होंने छात्रों की मांगें स्वीकार करने और संबंधित मंत्री के इस्तीफे की मांग की।

राहुल व प्रियंका के धरने के बाद 7 लोक कल्याण मार्ग की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। पीएम आवास के चारों तरफ दिल्ली पुलिस के जवान तैनात कर दिए गए थे। हालांकि उससे पहले अन्य फोर्स तैनात रहती है। पुलिस ने कई मार्गों को बंद कर दिया गया था।

आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस पर मिलीभगत का आरोप लगाया है। आप नेताओं ने कहा कि युवाओं के आंदोलन को कमजोर करने के लिए ही राहुल गांधी को प्रधानमंत्री आवास के बाहर धरने की अनुमति दी है। आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि सोनम वांगचुक 23 दिन से आमरण अनशन पर हैं और जंतर-मंतर पर युवा प्रदर्शन कर रहे हैं। कांग्रेस इस आंदोलन को गाली दे रही थी।

NATIONAL : बेटी व व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल या जहन्नुम : योगी

0

बुलंदशहर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भय, दहशत और असुरक्षा का माहौल था। बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए सिर्फ दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बुलंदशहर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगता था। उस दौर में बेटियां और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। कई परिवारों ने बेटियों की पढ़ाई तक बंद करा दी थी। पहले हर जिले में माफिया और हर थाने में वसूली का सिंडिकेट सक्रिय था। गरीबों को न्याय नहीं मिलता था, महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी और व्यापारियों को भय के माहौल में काम करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब यहां सब चंगा है। सरकार ने माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने दोहराया कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे और ऐसा करके दिखाया गया। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल दो ही जगह हैं-जेल या जहन्नुम।

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुलंदशहर के विकास को नई गति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों की मांग पर गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी गई है। किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग भी सरकार ने स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुलंदशहर और जेवर एयरपोर्ट की दूरी इतनी कम हो जाएगी कि वह वॉकिंग डिस्टेंस जैसी महसूस होगी। साथ ही बताया कि बुलंदशहर के लिए रिंग रोड के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से बुलंदशहर औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। जेवर एयरपोर्ट के आसपास इंटरनेशनल फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और फिनटेक सिटी विकसित की जा रही हैं, जिसका सबसे अधिक लाभ बुलंदशहर को मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलंदशहर देश को सबसे अधिक सैनिक देने वाले जनपदों में शामिल है। यहां लगभग हर गांव में पूर्व सैनिक या सैन्य अधिकारी मिल जाएंगे। वहीं खुर्जा की क्रॉकरी और क्षेत्र के गन्ना किसानों की पहचान अब बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगी।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में मोबाइल निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट, गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन और इथेनॉल उत्पादन में अग्रणी राज्य बन चुका है। प्रदेश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले उत्तर प्रदेश की पहचान टूटी सड़कों और बदहाल व्यवस्था से होती थी, लेकिन आज प्रदेश आधुनिक एक्सप्रेसवे और मजबूत आधारभूत ढांचे के कारण देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है। बेहतर इंफ्रास्ट्रक्चर से निवेश, उद्योग और रोजगार तेजी से बढ़ रहे हैं।

BUSINESS : शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार पर दबाव, सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट

नई दिल्ली, 22 जुलाई (हि.स.)। घरेलू शेयर बाजार में आज लगातार तीसरे दिन शुरुआती कारोबार के दौरान गिरावट का रुख नजर आ रहा है। आज के कारोबार की शुरुआत भी कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के कुछ देर बाद ही मंदड़ियों ने बिकवाली का दबाव बना दिया, जिसकी वजह से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांकों की कमजोरी बढ़ती चली गई। हालांकि खरीदारों ने बीच बीच में लिवाली का जोर बनाने की कोशिश भी की, लेकिन बिकवाली का दबाव इतना अधिक था, कि बाजार की स्थिति में कोई खास सुधार नहीं हो सका। सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 0.73 प्रतिशत और निफ्टी 0.71 प्रतिशत की कमजोरी के साथ कारोबार कर रहे थे।

10 बजे तक का कारोबार होने के बाद स्टॉक मार्केट की दिग्गज कंपनियों में से बजाज ऑटो, नेस्ले, ओएनजीसी, टाइटन कंपनी और मारुति सुजुकी के शेयर 3.52 प्रतिशत से लेकर 0.15 प्रतिशत की मजबूती के साथ कारोबार कर रहे थे। दूसरी ओर, इंटरग्लोब एवियेशन, सिप्ला, डॉ रेड्डीज लेबोरेट्रीज, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया और एक्सिस बैंक के शेयर 3.05 प्रतिशत से लेकर 1.35 प्रतिशत के गिरावट के साथ कारोबार करते हुए नजर आ रहे थे।

अभी तक के कारोबार में स्टॉक मार्केट में 2,704 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हो रही थी। इनमें से 710 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में कारोबार कर रहे थे, जबकि 1,994 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से सिर्फ तीन शेयर लिवाली के सपोर्ट से हरे निशान में बने हुए थे। दूसरी ओर 27 शेयर बिकवाली के दबाव में लाल निशान में कारोबार कर रहे थे। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से सात शेयर हरे निशान में और 43 शेयर लाल निशान में कारोबार करते नजर आ रहे थे।

बीएसई का सेंसेक्स आज 85.16 अंक यानी 0.11 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,384.95 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के थोड़ी देर बाद ही बाजार में बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से इस सूचकांक की कमजोरी बढ़ने लगी। लगातार हो रही बिकवाली के कारण पहले 20 मिनट के कारोबार में ही सेंसेक्स 600 अंक से अधिक गिर कर 76,851.19 अंक के स्तर पर आ गया। इसके बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बनाने की कोशिश की, जिससे इस सूचकांक की चाल में मामूली सुधार होता हुआ नजर आया। बाजार में लगातार जारी खरीद बिक्री के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद सेंसेक्स 568.96 अंक टूट कर 76,901.15 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 37.25 अंक यानी 0.15 प्रतिशत फिसल कर 24,150.45 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी का सपोर्ट मिलने से यह सूचकांक मामूली रिकवरी के साथ 24,166.30 अंक तक पहुंचा, लेकिन इसके बाद बिकवाली का दबाव बन गया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से निफ्टी 170 रन से अधिक टूट कर 24,008.70 अंक के स्तर तक गिर गया। बाजार में लगातार जारी लिवाली और बिकवाली के बीच सुबह 10 बजे तक का कारोबार होने के बाद निफ्टी 172.60 अंक की गिरावट के साथ 24,015.10 अंक के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसके पहले पिछले कारोबारी दिन मंगलवार को सेंसेक्स 238.41 अंक यानी 0.31 प्रतिशत की कमजोरी के साथ 77,470.11 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी ने 50.80 अंक यानी 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 24,187.70 अंक के स्तर पर मंगलवार के कारोबार का अंत किया था।

NATIONAL : यूपी में ओवैसी की गठबंधन वाली शर्त पर इमरान मसूद की हिदायत, कहा- राहुल गांधी को नेता बनाओ

0

सहारनपुर: कांग्रेस के लोकसभा सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि बीजेपी के खिलाफ चुनाव राहुल गांधी के नेतृत्व में ही जीता जा सकता है। उन्होंने कहा है कि सभी दलों को राहुल गांधी के साथ खड़ा रहना होगा, बीजेपी से पार पाना आसान नहीं है, तृणमूल कांग्रेस (TMC) का क्या हाल हुआ, इससे सबक लीजिए। उन्होंने असदुद्दीन ओवैसी के यूपी में गठबंधन के प्रस्ताव पर कहा कि अब लड़ाई सिर्फ राहुल गांधी और मोदी जी के बीच है। उन्होंने कहा कि बीजेपी को जिताने के लिए किसी को सहायक नहीं होना चाहिए।

एक तरफ राहुल जी, दूसरी तरफ मोदी साहब
एआईएमआईएम के नेता असदुद्दीन ओवैसी ने कहा है कि वे उत्तर प्रदेश में बीजेपी को हराने के लिए गठबंधन करने को तैयार हैं। इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कहा है कि, यह फैसला उनका है। लड़ाई उत्तर प्रदेश में हो या देश में, लड़ाई इस समय बिल्कुल सीधी है। एक तरफ राहुल जी हैं और दूसरी तरफ मोदी साहब हैं। बीच का कोई रास्ता नहीं है। राहुल जी के नेतृत्व में ही लड़ाई को जीता जा सकता है।

बीजेपी की जीत में मददगार मत बनिए
ओवैसी ने कहा है कि सम्मान के साथ बराबरी का दर्जा दिया जाए तो वे गठबंधन के लिए तैयार हैं। इस पर इमरान मसूद ने कहा कि यह फैसला तो पार्टी करेगी, ये मेरा फैसला नहीं है। पार्टी जो फैसला करेगी हम उसके साथ हैं। उन्होंने कहा कि बीजेपी जीत जाए उससे किसी का क्या फायदा होगा। बीजेपी को जिताने के लिए किसी को सहायक नहीं होना चाहिए। जब आप नफरत मिटाने की बात करते हो तो मोहम्मद निभाने वालों के साथ चलो।

समाजवादी पार्टी के सांसद जावेद अली खान ने कहा है कि बहुसंख्यक समाज जहर हो गया है। इस पर इमरान मसूद ने कहा कि यह गलत बात है। बहुसंख्यक समाज में बहुसंख्यक लोग प्रेम, मोहब्बत, भाईचारे की बात करते हैं। यह बात बहुत गलत है और किसी भी सूरत में स्वीकार्य नहीं है।

टीएमसी का हश्र देख लिया, सबक ले लीजिए
इमरान मसूद ने कहा था कि राहुल गांधी का हाथ थामना चाहिए नहीं तो पश्चिम बंगाल जैसी स्थिति होगी। उनके इस बयान को समाजवादी पार्टी को दी गई नसीहत माना गया। इस पर मसूद ने कहा कि, मैं सबको कह रहा हूं। अगर आप ईमानदारी के साथ पार पाना चाहते हो तो यह इतना आसान नहीं है। जो हश्र टीएमसी का हो रहा है, उससे सबक ले लीजिए। मैं सबको कह रहा हूं, किसी का नाम नहीं ले रहा हूं।

ममता जी ने पहले बात की होती तो यह हाल न होता
उन्होंने कहा कि देखिए महाराष्ट्र में क्या हाल हुआ, बंगाल में क्या कर रहे हैं। मजबूती के साथ खड़े होंगे, तभी तो लड़ाई लड़ पाएंगे न। उत्तर प्रदेश में चुनाव होना है। लड़ाई बिल्कुल साफ है, राहुल जी के नेतृत्व में ही इनसे पार पाया जा सकता है। उन्होंने यूपी में गठबंधन में सीटों के बंटवारे को लेकर कहा कि यह फैसला पार्टी का है कि किस तरह लड़ना है। लेकिन जो माहौल देश के अंदर बना है वह देख लीजिए। ममता जी ने पहले बात कर ली होती तो यह हालत न होती। हारना और जीतना अलग चीज है, लेकिन यह स्थिति न होती।

NATIONAL : मुज़फ्फरनगर में अम्बेडकर जयंती व वीवीआईपी कार्यक्रमों को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम; एडीजी ने ली उच्चस्तरीय बैठक

0

मुजफ्फरनगर। आगामी डॉ. भीमराव अम्बेडकर जयंती और जनपद में प्रस्तावित वीवीआईपी (VVIP) दौरों के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को अभेद्य बनाने के लिए रविवार को पुलिस लाइन सभागार में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में अपर पुलिस महानिदेशक (ADG) मेरठ जोन भानु भास्कर और सहारनपुर मंडल के आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने अधिकारियों को सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

अपर पुलिस महानिदेशक भानु भास्कर ने स्पष्ट किया कि कार्यक्रमों के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने निर्देशित किया कि संवेदनशील इलाकों में विशेष सतर्कता बरती जाए और सोशल मीडिया पर भ्रामक सूचनाएं फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाए। वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए रूट डायवर्जन और ट्रैफिक मैनेजमेंट का विशेष प्लान तैयार किया गया है, ताकि आम जनता को असुविधा न हो।

पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) सहारनपुर परिक्षेत्र अभिषेक सिंह ने खुफिया विभाग को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश दिए। बैठक में जिलाधिकारी उमेश मिश्रा और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) संजय कुमार वर्मा ने जनपद के सभी राजपत्रित अधिकारियों, प्रभारी निरीक्षकों और थानाध्यक्षों को उनके क्षेत्रों की जिम्मेदारी सौंपी। अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में शांति समितियों के साथ संवाद स्थापित करें और हर छोटी-बड़ी गतिविधि पर नजर रखें। आयुक्त डॉ. रूपेश कुमार ने नागरिकों से भाईचारे के साथ त्योहार मनाने की अपील करते हुए प्रशासन का सहयोग करने का आह्वान किया।

NATIONAL : बेटी व व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों की जगह जेल या जहन्नुम : योगी

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को बुलंदशहर में विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2017 से पहले पश्चिमी उत्तर प्रदेश में भय, दहशत और असुरक्षा का माहौल था। बेटियां और व्यापारी खुद को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे, लेकिन आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। उन्होंने कहा कि बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए सिर्फ दो ही जगह हैं जेल या जहन्नुम।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि वर्ष 2017 से पहले बुलंदशहर सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में दंगे होते थे और कर्फ्यू लगता था। उस दौर में बेटियां और व्यापारी स्वयं को सुरक्षित महसूस नहीं करते थे। कई परिवारों ने बेटियों की पढ़ाई तक बंद करा दी थी। पहले हर जिले में माफिया और हर थाने में वसूली का सिंडिकेट सक्रिय था। गरीबों को न्याय नहीं मिलता था, महिलाओं की सुरक्षा नहीं थी और व्यापारियों को भय के माहौल में काम करना पड़ता था।

उन्होंने कहा कि आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है। अब यहां सब चंगा है। सरकार ने माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। उन्होंने दोहराया कि माफिया को मिट्टी में मिलाएंगे और ऐसा करके दिखाया गया। बेटी और व्यापारी की सुरक्षा से खिलवाड़ करने वालों के लिए केवल दो ही जगह हैं-जेल या जहन्नुम।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने कहा कि गंगा एक्सप्रेसवे और जेवर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट से बुलंदशहर के विकास को नई गति मिलेगी। जनप्रतिनिधियों की मांग पर गंगा एक्सप्रेसवे को जेवर एयरपोर्ट से जोड़ने वाले लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी दे दी गई है। किसानों के मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग भी सरकार ने स्वीकार कर ली है। उन्होंने कहा कि लिंक एक्सप्रेसवे बनने के बाद बुलंदशहर और जेवर एयरपोर्ट की दूरी इतनी कम हो जाएगी कि वह वॉकिंग डिस्टेंस जैसी महसूस होगी। साथ ही बताया कि बुलंदशहर के लिए रिंग रोड के प्रस्ताव को भी मंजूरी मिल गई है।

औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा बुलंदशहर

मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कनेक्टिविटी से बुलंदशहर औद्योगिक विकास का प्रमुख केंद्र बनेगा। जेवर एयरपोर्ट के आसपास इंटरनेशनल फिल्म सिटी, मेडिकल डिवाइस पार्क, अपैरल पार्क, टॉय पार्क, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी और फिनटेक सिटी विकसित की जा रही हैं, जिसका सबसे अधिक लाभ बुलंदशहर को मिलेगा।

बुलंदशहर की पहचान- जय जवान, जय किसान

मुख्यमंत्री ने कहा कि बुलंदशहर देश को सबसे अधिक सैनिक देने वाले जनपदों में शामिल है। यहां लगभग हर गांव में पूर्व सैनिक या सैन्य अधिकारी मिल जाएंगे। वहीं खुर्जा की क्रॉकरी और क्षेत्र के गन्ना किसानों की पहचान अब बेहतर कनेक्टिविटी के जरिए देश-दुनिया तक पहुंचेगी।

मोबाइल निर्माण और गन्ना उत्पादन में यूपी नंबर-1

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश में मोबाइल निर्माण, इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट, गन्ना उत्पादन, चीनी उत्पादन और इथेनॉल उत्पादन में अग्रणी राज्य बन चुका है। प्रदेश में बनने वाले 55 प्रतिशत मोबाइल फोन और 60 प्रतिशत इलेक्ट्रॉनिक कंपोनेंट उत्तर प्रदेश में तैयार हो रहे हैं।

NATIONAL : भरण-पोषण भत्ता नहीं देने पर पति गिरफ्तार

0

भरण-पोषण भत्ता का भुगतान नहीं करने और न्यायालय के आदेश की अवहेलना करने के मामले में सेन्हा थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। यह मामला सेन्हा थाना क्षेत्र के नीचे तुरियाडीह गांव से जुड़ा है।जानकारी के अनुसार, पति-पत्नी के बीच लंबे समय से चल रहे पारिवारिक विवाद के मामले में न्यायालय ने सुनवाई के बाद पत्नी के भरण-पोषण के लिए निर्धारित राशि भुगतान करने का आदेश दिया था। बावजूद इसके आदेश का पालन नहीं किए जाने पर न्यायालय के निर्देश पर कार्रवाई की गई।मामला कांड संख्या ओएमसी 59/23 और एमआईएससी 50/24 से संबंधित बताया गया है।

नीचे तुरियाडीह निवासी स्व बिरसा उरांव के 42 वर्षीय पुत्र बलराम उरांव के विरुद्ध उनकी पत्नी ने न्यायालय में भरण-पोषण से संबंधित मामला दायर किया था। सुनवाई के बाद न्यायालय ने पत्नी को निर्धारित भरण-पोषण भत्ता देने का निर्देश जारी किया था।न्यायालय के आदेश का पालन नहीं होने पर पत्नी द्वारा आगे की कानूनी प्रक्रिया अपनाई गई। जिसके बाद न्यायालय से जारी वारंट के आलोक में पुलिस ने कार्रवाई की।

सेन्हा थाना प्रभारी नीरज झा के निर्देश पर एसआई दयानंद सरस्वती ने आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने बताया कि न्यायालय द्वारा जारी डिस्ट्रेस वारंट के आधार पर बलराम उरांव को गिरफ्तार किया गया। मेडिकल जांच कराने के बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से न्यायिक हिरासत में लोहरदगा मंडल कारा भेज दिया गया।

NATIONAL : पति को सांप से डसवाने वाली दामिनी जेल में बनी लाइब्रेरियन, कैदियों को पढ़ाएगी रामायण-सुंदरकांड

0

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले के हस्तिनापुर में अपने स्कूल संचालक पति अतुल पंवार की जहरीले करैत सांप से डसवाकर हत्या करने के आरोप में जेल भेजी गई दामिनी को अब एक नई जिम्मेदारी मिली है। जेल प्रशासन ने उसे जिला कारागार की लाइब्रेरी से जोड़ दिया है। आज यानी मंगलवार से वह आधिकारिक रूप से जेल लाइब्रेरियन का काम संभालेगी। इसके साथ ही अब वह जेल में बंद अन्य महिला कैदियों और बच्चों को धार्मिक किताबें पढ़ाएगी।

जेल प्रशासन के मुताबिक जेल में आने के बाद दामिनी ने अधिकारियों को बताया था कि वह पहले अपने पति के साथ मिलकर बच्चों को पढ़ाने का काम करती थी। उसने जेल में अपने खाली समय का सही इस्तेमाल करने की इच्छा जताई। उसकी इसी योग्यता को देखते हुए उसे कारागार की लाइब्रेरी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। दामिनी ने लाइब्रेरी के लिए रामायण भी ली है और महिलाओं के साथ ही बच्चों को रामायण और सुंदरकांड का पाठ कराने की इच्छा जाहिर की है।

बता दें कि हस्तिनापुर इलाके में स्कूल चलाने वाले अतुल की संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी दामिनी और उसके प्रेमी तुषार को गिरफ्तार किया था। पुलिस की जांच में सामने आया कि वारदात वाली रात अतुल को दूध में करीब 25 नींद की गोलियां मिलाकर दी गई थीं। इसके बाद जब वह गहरी नींद में था तब जहरीले करैत (Krait) सांप से डसवाकर अतुल की हत्या की गई। इस सनसनीखेज वारदात के बाद दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में मेरठ जेल भेज दिया गया था।

कारागार में आने के शुरुआती दिनों में दामिनी बहुत शांत रही। उसने खाना भी काफी कम खाया और बार-बार अपने 6 साल के बेटे और माता-पिता के बारे में पूछती रही। उसने जेल अधिकारियों से यह भी पूछा कि उससे मिलने कोई आया है या नहीं। दूसरी तरफ, आरोपी तुषार ने भी जेल प्रशासन से अपने परिवार वालों से मिलने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली। हालांकि दोनों ने अभी तक जेल में किसी से अपने मुकदमे के बारे में कोई बात नहीं की है और न ही एक दूसरे से मिलने की कोई मांग रखी है।

जेल के वरिष्ठ अधीक्षक डॉ वीरेश राज शर्मा ने बताया कि दामिनी ने खुद को शिक्षिका बताते हुए लाइब्रेरी में काम करने की इच्छा जताई थी। जेल में कैदियों को सकारात्मक कामों से जोड़ना सुधार की प्रक्रिया का एक अहम हिस्सा है। इसी के तहत बंदियों को उनकी योग्यता के अनुसार जिम्मेदारियां दी जाती हैं ताकि उनका समय अच्छे कामों में बीत सके।

NATIONAL : दो-तिहाई भारत पर छाए घने बादल, पर क्या हर जगह होगी मूसलाधार बारिश? ISRO के सैटेलाइट तस्वीरों ने वैज्ञानिकों को चौंकाया!

0

अगर आज आप आसमान से भारत को देखें, तो जमीन ढूंढना शायद मुश्किल हो जाएगा. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन यानी ISRO के मौसम सैटेलाइट INSAT-3DR से मिली ताजा तस्वीरों ने मौसम वैज्ञानिकों को चौंका दिया है. भारत के मौसम को लेकर सामने आई सैटेलाइट तस्वीरों को देखने से पचा चल रहा है कि इस समय देश का करीब 60 से 70 प्रतिशत हिस्सा घने मॉनसूनी बादलों की मोटी चादर से ढका हुआ है. यानी जल्दी ही जोरदार बरसात देखने को मिल सकती है.

इसरो की सैटेलाइट तस्वीरों के अनुसार, सबसे घने बादलों का जमावड़ा उत्तर भारत के मैदानी इलाकों पर देखने को मिल रहा है. पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार से लेकर पश्चिम बंगाल और पूरे पूर्वोत्तर भारत पर बादलों का कड़ा पहरा देखने को मिल रहा है. इसके साथ ही अरब सागर से आ रही नम हवाओं की वजह से दक्षिण भारत के राज्यों पर भी बादलों की लंबी पट्टियां देखी जा रही हैं. हालांकि, पश्चिमी राजस्थान और तमिलनाडु के कुछ हिस्सों में मौसम फिलहाल साफ बना हुआ है.

अंतरिक्ष से इसरो का सैटेलाइट ऐसे रख रहा है नजर
भारत का एडवांस्ड वेदर सैटेलाइट INSAT-3DR भूमध्य रेखा से 36,000 किलोमीटर ऊपर जियोस्टेशनरी ऑर्बिट में तैनात है. भारतीय मौसम विभाग यानी IMD के मुताबिक, यह सैटेलाइट हर आधे घंटे में देश की तस्वीरें भेजता है. इसके पास दो आंखें यानी कैमरा है.

मौसम विज्ञान के अनुसार, बादल जितना ऊंचा होगा, उसका ऊपरी हिस्सा उतना ही ठंडा होगा. इसरो के डेटा में जम्मू-कश्मीर के ऊपर बादलों का तापमान माइनस 80 डिग्री सेल्सियस से भी कम रिकॉर्ड किया गया है, जो भीषण तूफान का संकेत है. वहीं उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के ऊपर बादलों का तापमान माइनस 50 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज हुआ है. इसका मतलब है कि ये बादल आसमान में 15 किलोमीटर की ऊंचाई तक पहुंच चुके हैं और भारी तबाही मचाने वाले बादलों की श्रेणी में आते हैं.

मौसम वैज्ञानिकों ने साफ किया है कि इतने बड़े हिस्से पर बादल होने का मतलब यह नहीं है कि हर जगह मूसलाधार बारिश हो रही है. देश के बड़े हिस्से में सिर्फ रिमझिम फुहारें या घने काले बादल छाए हुए हैं. भारी और खतरनाक बारिश केवल उन 10% इलाकों में हो रही है जहां बादलों के गहरे स्टॉर्म कोर यानी तूफानी केंद्र बने हुए हैं. फिलहाल मॉनसून की मुख्य ट्रफ लाइन उत्तर भारत में एक्टिव है, जिसके चलते यह मॉनसूनी इंजन पूरी रफ्तार से काम कर रहा है.

NATIONAL : अभिजीत दीपके ने खत्म की भूख हड़ताल, 23 दिन बाद AISA छात्रों ने भी खत्म किया आमरण अनशन

0

ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन कार्यकर्ताओं ने जंतर-मंतर पर अपनी 23 दिन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। अभिनेता प्रकाश राज और शबाना आजमी की अपील छात्रों ने अनशन समाप्त किया। कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी भूख हड़ताल खत्म कर दी है।

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के कहने पर अपनी अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। सोनम वांगचुक अभी सफदरजंग अस्पताल में भर्ती हैं।

दीपके ने यह उपवास तब शुरू किया था जब 18 जुलाई को वांगचुक को अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। उनकी 21 दिन की भूख हड़ताल के कारण उन्हें चिकित्सा सहायता की ज़रूरत थी। इस बीच, CJP के प्रतिनिधि सौरव दास और आशुतोष रंका सोमवार को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा से मिलने के लिए निकले। पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक परीक्षा सुधारों की अपनी मांगों को लेकर जंतर-मंतर पर जमा हुए।

उधर, ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) के तीन कार्यकर्ताओं ने सोमवार को जंतर-मंतर पर अपनी 23 दिन की अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल खत्म कर दी। उन्होंने यह कदम विपक्षी विधायकों, नागरिक समाज के सदस्यों और जानी-मानी हस्तियों के एक प्रतिनिधिमंडल की अपील पर उठाया। प्रतिनिधिमंडल ने उनसे संसद और जन-अभियानों के ज़रिए आंदोलन जारी रखने का आग्रह किया था। भूख हड़ताल कर रहे AISA कार्यकर्ता नेहा, मनीष और आमीन ने शहर में हो रही बारिश के बीच अपना अनशन समाप्त किया।

प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी मांगें मानसून सत्र के दौरान संसद के अंदर उठाई जाएंगी। राजनीतिक व जन-अभियानों के ज़रिए उन पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। इस प्रतिनिधिमंडल में राज्यसभा सांसद मनोज झा और CPI(M) सांसद अमरा राम शामिल थे। CPI(ML) लिबरेशन के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य और राजाराम सिंह भी मौजूद थे।

सामाजिक कार्यकर्ता योगेंद्र यादव, वरिष्ठ वकील प्रशांत भूषण और शिक्षाविद अतुल सूद भी प्रतिनिधिमंडल का हिस्सा थे। अभिनेता प्रकाश राज और शबाना आज़मी ने भी छात्रों से मुलाकात की। छात्रों से अनशन खत्म करने की अपील करते हुए योगेंद्र यादव ने कहा कि यह भूख हड़ताल को तोड़ना नहीं है। उन्होंने इसे संघर्ष के इस तरीके का समापन बताया।

कार्यकर्ताओं का स्वास्थ्य और संघर्ष
AISA के अनुसार, 23 दिन के अनशन के दौरान तीनों कार्यकर्ताओं का वजन 12 फीसदी से ज्यादा कम हो गया था। वे खतरनाक रूप से कम रक्त शर्करा स्तर और गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं के बावजूद डटे रहे। AISA कार्यकर्ता 28 जून से जंतर-मंतर पर चल रहे बड़े आंदोलन के तहत अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर थे। इस आंदोलन में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की जा रही थी। परीक्षा में कथित गड़बड़ियों की न्यायिक जांच और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधारों की भी मांग थी।

- Advertisement -

News of the Day