Friday, June 19, 2026
Home Blog Page 615

BIHAR : परिवार के साथ खाना खाकर सोई लड़की, अगले दिन हुई लापता, फिर बोरे में मिला शव

0

मुजफ्फरपुर के कमतौल गांव में गुरुवार सुबह 15 साल की लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ये शव नहर के पुल के नीचे चावल के बोरे में बंद अवस्था में बरामद किया गया है. लड़की एक रात पहले ही लापता हुई थी.

बिहार में मुजफ्फरपुर के कमतौल गांव में गुरुवार सुबह 15 साल की लड़की का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. ये शव नहर के पुल के नीचे चावल के बोरे में बंद अवस्था में बरामद किया गया है. मृतका की पहचान 15 साल की पूजा कुमारी के रूप में हुई है, जो वैशाली जिले के देसरी गांव की रहने वाली थी. पूजा बीते दस दिनों से अपने नाना-नानी के घर कमतौल गांव में रह रही थी.

परिजनों के मुताबिक, बुधवार की रात पूजा ने घर के अन्य सदस्यों के साथ खाना खाया और फिर सोने चली गई. सुबह जब वह दिखाई नहीं दी तो खोजबीन शुरू हुई, जिसके बाद नहर में उसका शव मिलने की सूचना से गांव में कोहराम मच गया. घटना की जानकारी मिलते ही कुढ़नी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए श्रीकृष्ण मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल (SKMCH) भेज दिया. साथ ही, घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी बुलाया गया, जिसने मौके से साक्ष्य एकत्रित किए.

इस पूरे मामले को लेकर एसडीपीओ एसी ज्ञानी ने कहा कि प्रथम दृष्टया यह हत्या का मामला प्रतीत हो रहा है. उन्होंने बताया,’लड़की कमतौल के मोहनी गांव में अपने मामा के घर आई हुई थी. आशंका है कि बुधवार की रात उसकी हत्या कर शव को बोरे में बंद कर नहर में फेंक दिया गया है. मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. हर पहलू पर बारीकी से नजर रखी जा रही है.’

पूजा की दर्दनाक मौत से परिवारवालों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं गांव में मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी. फिलहाल, पुलिस हत्या समेत तमाम संभावित एंगल से जांच में जुटी है. पूरे इलाके में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है, और लोग जल्द से जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

NATIONAL : 16 वर्षीय छात्रा के यौन उत्पीड़न के आरोप में टीचर गिरफ्तार, स्कूल सील

0

मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. फिलहाल, स्कूल को सील कर दिया गया है और आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में 16 वर्षीय छात्रा का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक शिक्षक को गिरफ्तार किया गया है. अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि फिलहाल, स्कूल को सील कर दिया गया है और आरोपी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है. ये घटना स्कूल के अंदर हुई थी.

मुजफ्फरनगर के शिक्षा विभाग ने “अनियमितताओं” के कारण बुढ़ाना थाना क्षेत्र में स्थित स्कूल को सील किया है. क्योंकि, इस स्कूल को कक्षा 8 तक के छात्रों को दाखिला देने की अनुमति थी, लेकिन वह कक्षा 9 और 10 भी चला रहा था. यौन उत्पीड़न के आरोपी शिक्षक शहजाद (35) को बुधवार को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 (महिला पर हमला या आपराधिक बल का प्रयोग), 75 (यौन उत्पीड़न) और 351 (आपराधिक धमकी) तथा यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार किया गया. बुढ़ाना सर्कल अधिकारी गजेंद्र पाल सिंह ने इसकी जानकारी दी है.

पीड़िता ने बताया कि बुधवार सुबह टीचर शहजाद ने उसे फोन कर टीसी (स्थानांतरण प्रमाणपत्र) लेने के बहाने स्कूल बुलाया था. इसी दौरान उसने कमरे में गलत हरकत करनी शुरू कर दी. विरोध पर जोर-जबरदस्ती करने लगा. किसी तरह मौके से भागकर जान बचाई. इसके बाद घटना की जानकारी मिलते ही भारी संख्या में भीड़ स्कूल के बाहर पहुंच गई और लोगों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया. पुलिस ने मामला शांत कराया.

पीड़िता के परिजनों का आरोप है कि यह पहली घटना नहीं है, इससे पहले भी स्कूल प्रबंधन पर छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप लग चुके हैं. फिलहाल, शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बताया कि स्कूल को “अनियमितताओं” के कारण सील किया गया है और इसकी जांच के आदेश दिए गए हैं.

MAHARASHTRA : CM देवेंद्र फडणवीस के सरकारी बंगले के बाहर शख्स ने की आत्मदाह की कोशिश, कर रहा था ये जिद

0

मुंबई में सीएम देवेंद्र फडणवीस के ‘वर्षा’ बंगले के बाहर एक व्यक्ति ने खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने समय रहते रोक लिया. पुलिस घटना की जांच में जुट गई है.

महाराष्ट्र के मुंबई में बुधवार (28 मई) को एक बड़ी घटना होने से बच गई. दरअसल मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी निवास ‘वर्षा’ बंगले के बाहर एक सनसनीखेज घटना घट गई. एक व्यक्ति ने दिनदहाड़े खुद पर पेट्रोल डालकर आत्मदाह करने की कोशिश की. घटना दोपहर करीब 3:30 बजे की बताई जा रही है. हालांकि, सतर्क पुलिसकर्मियों ने समय रहते हस्तक्षेप कर व्यक्ति को बचा लिया और एक बड़ी अनहोनी टाल दी.

मलबार हिल पुलिस के अनुसार, हिरासत में लिया गया व्यक्ति अजित रामकृष्ण मैन्दरगी (उम्र 39) है, जो मूल रूप से सोलापुर जिले के उत्तर कस्बा बलिवेस का निवासी है. पुलिस ने उसके खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की धारा 121 (सरकार के खिलाफ युद्ध छेड़ना), 125 (राज्य के खिलाफ युद्ध में सहायता देना) और 226 (लोक सेवक को उसके कर्तव्य से हटाने के लिए बल प्रयोग) के तहत मामला दर्ज किया है. इसके साथ ही BNSS की धारा 35 (3) के तहत नोटिस देकर उसे अस्थायी रूप से छोड़ दिया गया है.

सूत्रों के अनुसार, अजित वर्षा बंगले के बाहर पहुंचा और उसने अंदर जाने की जिद की. जब पुलिस ने उसे रोका, तो वह अजीब तरह से व्यवहार करने लगा. उसने अचानक अपनी जेब से एक बोतल निकाली और पेट्रोल जैसा पदार्थ खुद पर डाल लिया. पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए उसे काबू में कर लिया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.

फिलहाल, मलबार हिल पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है. हालांकि, अजित द्वारा आत्मदाह की कोशिश के पीछे की असली वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है. पुलिस यह जानने की कोशिश कर रही है कि उसका इरादा क्या था और क्या उसके पीछे कोई संगठित योजना थी या वह मानसिक तनाव में था. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां भी सतर्क हो गई हैं.

 

NATIONAL : ग्रेटर नोएडा की आस्था ग्रीन सोसाइटी में AC में लगी आग, 8 साल के बच्चे ने दिखाई बहादुरी, बचाई बहन की जान

0

जिस वक्त एसी में आग लगी उस समय कमरे में आठ साल की बच्चा और चार महीने बच्ची मौजूद थी. जिसके बाद बच्चा बहादुरी दिखाते हुए अपनी बहन को गोद में लेकर दूसरे कमरे में चला गया.

ग्रेटर नोएडा वेस्ट वेस्ट की आस्था ग्रीन सोसाइटी में सुबह एक फ्लैट में एसी की इनर यूनिट में अचानक आग लग गई, जिससे पूरी यूनिट पिघलकर अलमारी पर गिर गई. जिस वक्त एसी में आग लगी उस समय कमरे में आठ साल की बच्चा अपनी चार महीने की छोटी बहन के साथ था. आग लगते ही बच्चे ने बहादुरी दिखाते हुए बच्ची को उठा लिया और दूसरे कमरे में ले गया. बच्चे की समझदारी से घर में बड़ा हादसा होने से बच गया.

गर्मियों के मौसम में अक्सर एसी में आग लगने की घटनाएं आम हो जाती है. एसी के ज्यादा इस्तेमाल की वजह ऐसा हो जाता है. इसी क्रम में बुधवार की सुबह ग्रेटर नोएडा की आस्था ग्रीन सोसाइटी के फ्लैट नंबर 103,में रहने वाले प्राशिक के घर में लगे एसी में आग लग गई. उन्होंने बताया कि हादसे के वक्त वो अपने दफ्तर में थे. घर में पत्नी और दो बच्चे मौजूद था. एसी से आवाज आने के बाद धुंआ और फिर आग निकलने लगी. कमरे में मौजूद दोनों बच्चे खतरे में थे. लेकिन, आग बढ़ने से पहले बेटे ने बहादुरी दिखाते हुए बहन को दूसरे कमरे में सुरक्षित ले गया.

परिवार का आरोप है कि आग लगने के बावजूद फ्लैट में लगा फायर स्प्रिंकलर काम नहीं कर पाया. पीड़ित ने तुरंत बिल्डर प्रबंधन को सूचना दी. लेकिन, उसकी तरफ से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली. जिसके बाद उन्होंने सोसाइटी के ग्रुप में मैसेज किया तब कर्मचारी फ्लैट में पहुंचे. लेकिन तब तक एसी पूरी तरह जल चुका था और पिघलकर अलमारी पर गिर गया, जिससे अलमारी भी क्षतिग्रस्त हो गई.

इस घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में आक्रोश देखने को मिल रहा है. यहां रहने वाले बिपिन सिंह ने बताया कि वो हर महीने नियमित रूप से मेंटेनेंस चार्ज देते हैं बावजूद इसके बिल्डर प्रबंधन सुरक्षा उपायों में लापरवाही बरत रहा है. फायर सेफ्टी के लिए लगे उपकरण सिर्फ शो-पीस बनकर रह गए हैं. बिल्डर प्रबंधन के कर्मचारी अंकुश ने तमाम आरोपों से इनकार किया और कहा कि एसी में धमाका हुआ था, आग नहीं लगी थी. सोसाइटी में लगे सभी सुरक्षा उपकरण ठीक तरीके से काम कर रहे हैं.

 

NATIONAL : घर के आगे बकरा बांधने पर विवाद, दिल्ली में दो समुदायों के बीच चले लाठी-डंडे, पुलिस तैनात

0

दिल्ली के खजूरी इलाके में बकरी बांधने को लेकर दो समुदायों में हिंसक झड़प हो गई. एक युवक की पिटाई के बाद तनाव बढ़ गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रण में किया.दिल्ली के खजूरी इलाके में 30 फीटा रोड पर बुधवार (28 मई) की शाम को दो समुदायों में जमकर बवाल हो गया. बताया जा राह है कि यह विवाद मामूली सी बात पर शुरू हुआ था, जिसने हिंसक झड़प का रूप ले लिया. शुरुआत घर के आगे बकरी बांधने से हुई और शाम होते होते एक समुदाय के घर पर दूसरे समुदाय के करीब 7-8 लड़रे लाठी-डंडे लेकर पहुंच गए और युवक की पिटाई कर दी.

इसके बाद पीड़ित लड़के के समुदाय वालों ने नारेबाजी शुरू कर दी. इलाके में तनाव बढ़ने की आशंका को देखते हुए एहतियात के तौर पर पुलिस फोर्स लगाई गई है. पुलिस मौके पर है और फिलहाल इलाके में शांति है. किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं हुई है.

स्थानीय लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति के घर के सामने बंधे बकरे हटान के लिए उसने बकरे के मालिकों से अनुरोध किया. उसका कहना था कि यह कोई बकरा मार्केट नहीं है, यहां बकरे खड़े करने से गंदगी होती है और सफाई मुश्किल हो जाती है. इसपर बकरा मालिक बहस करने लगे और फिर गाली-गलौज शुरू कर दी. जो शख्स बकरा लेकर आया था, वो चला गया लेकिन दूसरा व्यक्ति गाली-गलौज करने लगा और बाद में वहां से चला गया.

दोपहर में जब उन्हें समझा बुझा कर भेज दिया गया, तो वे चले गए. हालांकि, उसी रात करीब 9.30 बजे कुछ 7-8 लड़के लाठी-डंडों के साथ वापस आए और शिकायत करने वाले शख्स की बुरी तरह से पिटाई कर दी.

दरअसल, जिस बिल्डिंग के नीचे बकरे खड़े थे, वो पांच मंजिला इमारत है. हर फ्लोर पर फ्लैट बने हैं. ऐसे में मकान मालिक का कहना था कि जो लोग यहां रहते हैं, वो अपनी गाड़ियां कहां खड़ी करेंगे? अगर लोगों को दिक्कत है तो जाहिर है कि बकरे हटाने के लिए बोला जाएगा. लोगों का आरोप है कि बकरा खड़े करने वाले लोग लगातार इलाके पर ऐसे ही कब्जा कर रहे हैं. दोपहर तक इलाके की हालत खराब हो जाती है.

ENTERTAINMNET : बेटी को बचाने के लिए राक्षसों से भी लड़ जाएंगी काजोल, ट्रेलर देखकर कांप जाएगी रूह

0

काजोल की फिल्म मां का ट्रेलर रिलीज हो गया है. इस हॉरर फिल्म में काजोल अपनी बेटी को राक्षसों से बचाती हुई नजर आने वाली हैं. ये फिल्म 27 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

काजोल की फिल्मों का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है. जब से उनकी फिल्म मां की अनाउंसमेंट हुई है तब से फैंस इसके रिलीज होने का इंतजार कर रहे थे. अब ये इंतजार खत्म होने वाला है. फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है. ट्रेलर में काजोल अपनी बेटी को बचाने के लिए हर किसी से लड़ने के लिए तैयार नजर आ रही हैं.

ट्रेलर में एक मां की कहानी दिखाई गई है जो एक ऐसी जगह पर जाती है जहां पर एक डरावनी जगह है. इस जगह पर अगर कोई कुंवारी लड़की जाती है तो राक्षस उसे ले जाते हैं. गांव से पिछले कुछ महीनों में कई लड़कियां गायब हो चुकी हैं. लड़कियों के गायब होने के बाद उनके साथ क्या होता है ये दिखाया गया है. जब काजोल की बेटी गायब होती है तो उसे ढूंढने में वो जमीन आसमान एक कर देती है. ये ट्रेलर लोगों को डरा रहा है. आप इसे जब देखेंगे तो जरुर डर लग जाएगा.

फिल्म ‘मां’ को अजय देवगन और ज्योति देशपांडे प्रोड्यूस कर रहे हैं. फिल्म में काजोल के अलावा इंद्रनील सेनगुप्ता, रोनित रॉय और जितिन गुलाटी अहम किरदारों में नजर आएंगे. यह एक महिला की कहानी है, जो अपनी बेटी को बुरी ताकतों से बचाने के लिए किसी भी हद तक जाती है.

 

UP : प्रेमिका और उसके दोस्त से परेशान होकर युवक ने लगाई फांसी, वीडियो बनाकर बताई वजह

0

गाजियाबाद में प्रेमिका और उसके दोस्त से परेशान होकर युवक ने वीडियो बनाकर बताई वजह और फिर लगा ली फांसी. मृतक पिता के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी सरफराज को गिरफ्तार किया.

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में 24 साल के युवक ने पहले वीडियो बनाया और फिर फांसी लगाकर जान दे दी. युवक अपनी पुरानी गर्लफ्रेंड के नए फ्रेंड से परेशान था. आरोप है की पुरानी गर्लफ्रेंड का नया दोस्त मुकदमे में फंसा कर जेल भेजने की धमकी दे रहा था. इसको लेकर ब्लैकमेल किया जा रहा था. पुलिस ने इस मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और हिरासत में ले लिया है.

गाजियाबाद के थाना लोनी क्षेत्र के बंथरा में 24 साल का पवन रहा करता था. पवन का दिल्ली की रहने वाली एक युवती के साथ करीब डेढ़ साल से प्यार चल रहा था. युवती ने करीब 4 महीने पहले सरफराज नाम के एक लड़के से दोस्ती कर ली. युवती एक अस्पताल में नर्स का काम करती है. वहीं सरफराज उसी अस्पताल में वार्ड बॉय है. पवन जब भी युवती से बात करता तो सरफराज पवन को धमकी देता था. सरफराज पवन को संगीन केस में फंसाने की भी धमकी देता. इससे आहत होकर पवन ने पहले वीडियो बनाया, वीडियो के साथ सुसाइड नोट भी लिखा और 27 मई की रात को 11:30 बजे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

पुलिस को पवन के पिता की दी गई तहरीर के मुताबिक आत्महत्या से पहले भी सरफराज नाम के युवक ने पवन को धमकी दी थी. पवन ने सुसाइड नोट जेब में रखा और वीडियो उसके फोन में था. परिवार वाले आनन फानन में पवन को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल ले गए. जहां डॉक्टरों ने उसको मृत घोषित कर दिया. एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया की मृतक के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था और आरोपी सरफराज को हिरासत में ले लिया गया है. आगे की जांच चल रही है.

UP : बेटी से थे डी-फार्मा स्टूडेंट अनुज यादव के संबंध, गुस्से में पिता ने चाकू से गोद डाला, गिरफ्तार

0

जौनपुर पुलिस के मुताबिक, मनोज यादव की बेटी से डी-फार्मा स्टूडेंट अनुज के संबंध थे. ये बात मनोज को नागवार गुजर रही थी. इसी खुन्नस में उसने अनुज को खौफनाक मौत दे डाली.

उत्तर प्रदेश के जौनपुर में हुए डी-फार्मा छात्र अनुज यादव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. हत्यारोपी का नाम मनोज यादव है, जिसे गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के मुताबिक, मनोज की बेटी से अनुज के संबंध थे. ये बात मनोज को नागवार गुजर रही थी. इसी खुन्नस में उसने अनुज को खौफनाक मौत दे डाली.

आपको बता दें कि बुधवार सुबह जिस तरह से अनुज यादव को सड़क पर दौड़ाकर चाकू से मारा गया, उससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था. डी-फार्मा का छात्र अनुज सुबह 7 बजे कॉलेज में पेपर देने के लिए घर से निकला था. मगर बीच रास्ते सिकरारा बाजार में उसे घेरकर मौत के घाट उतार दिया गया. खून से लथपथ अनुज को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

हालांकि, मनोज की गिरफ्तारी कहां से हुई है पुलिस ने इसकी जानकारी नहीं दी. मनोज यादव को कैसे गिरफ्तार किया गया, पुलिस ने यह भी नहीं बताया. लेकिन पुलिस ने घटना का अनावरण करते हुए यह जरूर कहा है कि मनोज द्वारा ही वारदात को अंजाम दिया गया. पुलिस ने हत्या में प्रयोग हुए चाकू को बरामद कर लिया है. वहीं, पुलिस ने घटना में शामिल बाइक भी अपने कब्जे में ले ली है.

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक ग्रामीण आतिश कुमार सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह अनुज यादव की चाकू मार कर हत्या कर दी गई थी. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया था. परिजनों की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामले में अभियोग पंजीकृत किया गया था. मृतक के परिजन की तहरीर पर मनोज यादव के विरुद्ध हत्या की धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया. पुलिस अधीक्षक जौनपुर द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु 03 टीमों का गठन किया गया था. पुलिस टीम की संयुक्त प्रयास से मनोज यादव की गिरफ्तारी की गई.

अभियुक्त से पुछताछ की गई तो उसके द्वारा बताया गया कि मृतक का उसकी पुत्री के साथ मिलना-जुलना तथा संबंध थे. इसी कारण से गुस्से मे आकर यह घटना कारित की गई. गिरफ्तार अभियुक्त के पास से घटना मे प्रयुक्त आलाकत्ल चाकू तथा बाइक बरामद किया गया है.
इनपुट- आदित्य प्रकाश भारद्वाज

GUJARAT : गर्मी के बीच तालाब में शावकों की मस्ती… गिर के जंगल में शेर के बच्चों का वीडियो वायरल

0

गुजरात में गर्मी के बीच गिर जंगल से मनमोहक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें शेर के शावक पानी में मस्ती करते नजर आ रहे हैं. डेडकड़ी रेंज में टूरिस्ट ने इस नजारे को मोबाइल में कैद कर लिया. इसमें देखा जा सकता है कि जंगल के राजा के बच्चे तालाब में उछल-कूद और खेल करते दिखते हैं. शेरों की अदाएं सोशल मीडिया पर लोगों को खूब पसंद आ रही हैं.

गुजरात के जूनागढ़ से एक अनोखा वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल है. यहां गिर के डेडकड़ी रेंज से आए वीडियो में देखा जा सकता है कि शेर के बच्चे पानी में मस्ती कर रहे हैं. चिलचिलाती गर्मी के बीच जहां इंसान स्विमिंग पूल या नदियों की ओर भागते हैं, वहीं जंगल के ये शेर भी ठंडक पाने के लिए पानी में खूब मजे कर रहे हैं.

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक छोटे से तालाब में कई शावक मस्ती में डूबे हुए हैं. वे एक-दूसरे को पानी में गिराने की कोशिश कर रहे हैं, उछल-कूद कर रहे हैं और पूरी तरह से बेफिक्र होकर खेल रहे हैं. वहीं पास में ही एक शेरनी ध्यानपूर्वक बैठी है, मानो अपने बच्चों की देखरेख कर रही हो.

वन विभाग अधिकारियों ने कहा कि यह वीडियो डेडकड़ी रेंज का है और हाल ही में शूट किया गया है. किसी पर्यटक ने जंगल सफारी के दौरान इस नजारे को अपने मोबाइल में कैद किया. वन विभाग के अनुसार, इस तरह की मस्ती शेरों के शावकों के बीच आम बात है, लेकिन ऐसे क्षण कैमरे में कभी-कभार ही कैद हो पाते हैं.

गिर जंगल करीब 1412 वर्ग किलोमीटर में फैला है, अब लगभग 3500 वर्ग किलोमीटर तक विस्तार पा चुका है. शेरों की संख्या में भी वृद्धि हुई है. ताजा आंकड़ों के मुताबिक, गिर के जंगलों में अब 891 शेर हैं, जिसमें बड़ी संख्या में शावक भी शामिल हैं. गर्मी के मौसम में ये शेर आमतौर पर झाड़ियों या खुले मैदानों की बजाय जल स्रोतों के पास दिखाई देते हैं, जहां वे ठंडी हवा और पानी का आनंद लेते हैं.

जूनागढ़ में हाल ही में बिन मौसम बारिश भी हुई है, जिसके कारण उमस और तापमान दोनों बढ़े हैं. ऐसे में शेरों का पानी में उतरना स्वाभाविक है। वन विभाग का कहना है कि पर्यटक जब ऐसे दृश्य देखते हैं, तो उन्हें जंगल की असली खूबसूरती और जीवन का अनुभव होता है.

ENTERTAINMNET : बैंकॉक से लौटने के बाद बीमार पड़ीं भारती सिंह, हुआ फीवर, रोते हुए कराया ब्लड टेस्ट, फैंस बोले- ‘कोविड चेक कराओ’

0

लाफ्टर शेफ 2 की होस्ट और कॉमेडियन भारती सिंह ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में खुलासा किया है कि बैंकॉक से लौटने के बाद वे बीमार हैं और उन्होंने ब्लड टेस्ट भी कराया है.

फेमस कॉमेडियन भारती सिंह, अपने यूट्यूब व्लॉग के ज़रिए फैंस को अपनी रोज़मर्रा की ज़िंदगी की झलक शेयर करती रहती हैं. हालांकि भारती ने हाल ही में एक नया वीडियो अपलोड किया है जिसने फैंस की टेंशन बढ़ा दी है. दरअसल कॉमेडियन ने बताया है कि वह बीमार महसूस कर रही हैं और वे ब्लड टेस्ट कराती हुई भी नजर आती हैं.

व्लॉग में भारती ने बताया कि उन्हें फ़िलहाल बुखार है और वह अच्छा महसूस नहीं कर रही हैं. भारती ने वीडियो में बताया, “जब से मैं बैंकॉक से लौटी हूं, मैं सुस्त और अस्वस्थ महसूस कर रही हूं. इसलिए, हर्ष ने फैसला किया कि मुझे अपना ब्लड टेस्ट करवाना चाहिए.” वीडियो में भारती भावुक हो जाती हैं और इंजेक्शन लगने के ख्याल से ही डर कर रोने लगती हैं.हालांकि वे वीडियो में फिर ब्लड टेस्ट करवाती नजर आती हैं. भारती को ब्लड टेस्ट कराते देख उनका बेटा गोल चौंक जाता है और पूछता है ये क्या है. इस बीच, हर्ष मज़ाक में अपने बेटे को वॉर्निंग देते हुए कहते हैं कि अगर वह बहुत ज़्यादा चॉकलेट खाता रहा, तो उसे भी इंजेक्शन लग सकता है.

अपने व्लॉग में, भारती ने अपने दर्शकों को रेग्यूलर ब्लड टेस्ट कराने और फुल बॉडी चेकअप कराकर अपनी हेल्थ को प्रायोरिटी देने की भी सलाह दी. उन्होंने बताया कि वह खुद अगले दिन पूरी तरह से हेल्थ चेकअप करवाएं. भारती ने सभी को अपने स्वास्थ्य को प्राथमिकता देने और लाइफस्टाइल में पॉजिटव बदलाव करने के लिए भी प्रोत्साहित किया.

भारती ने आगे खुलासा किया कि उन्होंने पहले से ही अपने रूटीन में 70% सुधार किया है और अपने लक्ष्य की ओर लगातार आगे बढ़ रही है. अपनी डेली हैबिट्स के बारे में जिक्र करते हुए भारती ने कहा कि उन्होंने अब एक स्ट्रिक्ट सोने का समय निर्धारित किया है, और वह और गोला दोनों रात 10:30 बजे तक सो जाना सुनिश्चित करते हैं.

शाम तक भारती को फिर से बुखार हो गया और हर्ष ने उसे शांत करने की कोशिश की और कहा कि यह केवल थकान के कारण है. भारती की हाउस हेल्प रूपा ने भारती के लिए मोरिंगा सूप बनाया क्योंकि वह अस्वस्थ थी.वहीं भारती सिंह के इस व्लगॉ के बाद उनके कई फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की दुआ की तो कई ने कहा कि मुंबई में अब कोविड के केस आ रहे हैं इसलिए उन्हें अपना कोरोना टेस्ट करा लेना चाहिए.

भारती और हर्ष ने हाल ही में समर्थ जुरेल, अभिषेक कुमार, नीरज गोयत और कुछ अन्य हस्तियों के साथ एक शो की शूटिंग के लिए थाईलैंड की यात्रा की थी. वर्कफ़्रंट पर, भारती वर्तमान में लाफ्टर शेफ़्स सीजन 2 की होस्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं. लाफ्टर शेफ़्स के अलावा, वह पति हर्ष लिम्बाचिया के साथ एक पॉडकास्ट शो भी होस्ट करती हैं.

 

- Advertisement -

News of the Day