Saturday, June 20, 2026
Home Blog Page 617

WEATHER UPDATE : अगले तीन दिनों में बिगड़ने वाला है दिल्ली-NCR का मौसम! आंधी-तूफान और तेज बारिश का अलर्ट……

0

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ समय-समय पर बिजली भी गरज सकती है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 1-2 डिग्री कम होगा- यह मई के अंत की चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दिला सकता है.

राजधानी दिल्ली और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को अगले तीन दिनों तक मौसम के बदले मिजाज के लिए तैयार रहना चाहिए. भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने चेतावनी जारी करते हुए बताया है कि क्षेत्र में आंधी, बिजली और बारिश के साथ तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. IMD के मुताबिक, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में बुधवार से शुक्रवार तक हल्की से मध्यम बारिश, गरज के साथ बिजली और तेज हवाएं देखने को मिल सकती हैं.

गुरुवार, 30 मई को दिल्ली में मौसम सबसे ज्यादा खराब रहने की संभावना है, जब तेज आंधी के दौरान हवा की रफ्तार 70 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है. मौसम विभाग की एडवाइजरी के अनुसार, ‘हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली में 30 मई को 50-60 किमी प्रति घंटे की गति से चलने वाली आंधी, जो 70 किमी प्रति घंटे तक जा सकती है, की संभावना है.’ इसी तरह के हालात पंजाब, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख और राजस्थान के कुछ इलाकों में भी देखने को मिल सकते हैं.

दिल्ली में सतही हवाएं सामान्य तौर पर दक्षिण-पूर्व दिशा से चलेंगी, जिनकी गति 10 किमी प्रति घंटे से कम होगी. हालांकि, गरज के साथ अचानक तेज झोंकों की आशंका जताई गई है. नागरिकों को सलाह दी गई है कि वे खराब मौसम के दौरान घर के अंदर ही रहें, खुले में रखी वस्तुओं को सुरक्षित करें और बिजली गिरने के दौरान पेड़ों के नीचे खड़े होने से बचें.

मौसम विभाग ने बताया कि दिल्ली में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और बहुत हल्की से हल्की बारिश के साथ समय-समय पर बिजली भी गरज सकती है. अधिकतम तापमान 38 से 40 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा, जो सामान्य से 1-2 डिग्री कम होगा- यह मई के अंत की चिलचिलाती गर्मी से थोड़ी राहत दिला सकता है.

IMD ने यह भी चेतावनी दी है कि बारिश, तेज़ हवाएं और बिजली गिरने की घटनाएं स्थानीय स्तर पर जलभराव, संपत्ति को मामूली नुकसान और यातायात में देरी जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं. प्रशासन और आपातकालीन सेवाएं स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह सतर्क हैं.प्री-मॉनसून सीज़न के चलते मौसम में उतार-चढ़ाव की संभावना बनी रहेगी. ऐसे में दिल्लीवासियों से अनुरोध है कि वे मौसम से जुड़ी अपडेट्स पर नज़र रखें और विशेष रूप से तेज़ हवाओं व बिजली गिरने के दौरान सतर्कता बरतें.

BIHAR : आरा में लाइब्रेरी में पढ़ने गई छात्रा के साथ गैंगरेप, दवा का ओवरडोज देकर ले ली जान

0

भोजपुर में लाइब्रेरी में पढ़ने गई एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपियों ने वारदात के बाद लड़की को एक दवा का ओवर डोज देकर उसकी जान भी ले ली. वारदात में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.

बिहार के आरा से सटे भोजपुर में लाइब्रेरी में पढ़ने गई एक छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. आरोपियों ने वारदात के बाद लड़की को एक दवा का ओवर डोज देकर उसकी जान भी ले ली. घटना के बाद पीड़ित परिजनों ने समाज में लोकलाज के डर से आनन-फानन में मृत लड़की का पोस्टमार्टम कराए बिना ही उसका दाह-संस्कार कर दिया.

घटना पिछले 22 मई को जिले के हसनबाजार थाना क्षेत्र की है. बच्ची के साथ सामूहिक दुष्कर्म और उसकी हत्या की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची और इस घटना में शामिल एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. इसके साथ ही इसमें शामिल अन्य अभियुक्तों को गिरफ्तार करने के लिए लागातार छापेमारी भी कर रही है. मृत छात्रा के बड़े भाई ने संबंधित थाने में लाइब्रेरी संचालक समेत उसके अन्य साथियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है, जिसमें सामूहिक दुष्कर्म के बाद दवा का हैवीडोज देकर हत्या किए जाने का गंभीर आरोप लगाया गया है.

मिली जानकारी के अनुसार हसनबाजार थाना इलाके की रहने वाली एक 20 साल की युवती स्नातक पार्ट टू की छात्रा थी. वह हर दिन की तरह 22 मई को हसनबाजार थाना क्षेत्र स्थित एक लाइब्रेरी में पढ़ने के लिए गई हुई थी. इस दौरान लाइब्रेरी की दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में तीन दोस्तों ने पीड़िता के साथ सामूहिक दुष्कर्म को अंजाम दिया.

सूचना मिलने पर जब लड़की के परिवार वाले लाइब्रेरी पहुंचे तो उन्होंने देखा कि छात्रा दूसरी मंजिल पर रूम के बाहर गेट के पास अचेत अवस्था में पड़ी थी. उसके कपड़े भी छिन्न-भिन्न हालात में था. इसके बाद परिवार वाले आनन-फानन में लड़की को उठाकर इलाज के लिए एक मेडिकल की दुकान पर ले गए. दुकान संचालक ने पीरो अस्पताल ले जाने की सलाह दी. अस्पताल ले जाते हुए रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया. इसके बाद पीड़ित परिजनों ने सामाज के लोक-लाज के डर से पुलिस को सूचना दिए बिना गांव पर ही शव का दाह-संस्कार कर दिया. पुलिस की शुरुआती जांच में यह भी बात आ रही है कि आरोपियों ने सामूहिक दुष्कर्म के पहले छात्रा को धोखे से यौनवर्धक दवा भी खिलाई थी.इसके बाद वारदात को अंजाम दिया गया था. जब वह अचेत अवस्था में मिली थी तो उसे सांस लेने में भी परेशानी हो रही थी.पुलिस भी दवा की डोज से मौत की संभावना जता रही है.

इधर पीड़िता की छोटी बहन ने बताया कि मेरी बड़ी दीदी रोज की तरह 22 मई को घर का सारा काम निपटाकर मैदान में प्रैक्टिस करने चली गई थी. वह पुलिस में नौकरी के लिए तैयारी कर रही थी. इसके बाद वो पढ़ने के लिए लाइब्रेरी चली गई थी. वहां हैवानों ने उसके साथ गलत काम किया. घटना की सूचना मिलने के बाद जब हम और भइया वहां पहुंचे तो देखा कि दूसरे फ्लोर की सीढ़ी के किनारे मेरी बहन बेसुध हालत में पड़ी हई है और उसके कपड़े भी फटे हुए थे. इसके बाद हम लोग उसको इलाज के लिए हॉस्पिटल लेकर जा ही रहे थे कि उसकी मौत हो गई.

पीड़िता की बहन ने बताया कि हम लोग छह बहन और एक भाई हैं. मेरी दीदी छठे स्थान पर थी. वो मेरे भाई जैसी थी. घर में खाना बनाने से लेकर भैंसों को नहलाने और उन्हें चारा देने तक का काम करती थी. पापा राज मिस्त्री का काम करते हैं. पिता के सपनों और घर की स्थिति को ठीक करने के लिए मेरी बहन ने एक एकेडमी भी जॉइन की थी. वहां पुलिस और सेना में जाने की तैयारी कराई जाती है. पीड़िता की बहन ने प्रशासन और सरकार से गुहार लगाते हुए इस घटना में शामिल सभी लोगों को फांसी देने का मांग की है.

वहीं इस घटना के संबंध में भोजपुर एसपी राज के अनुसार पकड़ा गया डीसी यादव हसन बाजार थाना के कातर गांव का निवासी है. गिरफ्तार आरोपित ने पूछताछ में दुष्कर्म को लेकर अपनी संलिप्तता स्वीकार की है. साथ ही कांड में संलिप्त अपने दो और साथियों कातर गांव के विकास यादव एवं बबलू यादव का नाम बताया है. उनकी भी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी चल रही है. इसके अलावा लाइब्रेरी संचालक की भूमिका को लेकर जांच चल रही है.

पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर लाइब्रेरी के पास का सीसीटीवी फुटेज भी जब्त किया है.छात्रा की मौत कैसे हुई इसको लेकर अभी जांच चल रही है. वैसे गलत दवा के डोज से भी मौत होने की संभावना जतायी जा रही है. पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात आ रही कि छात्रा कातर गांव के विकास यादव के संपर्क में थी. पुलिस को छात्रा के मोबाइल से चैटिंग संबंधी साक्ष्य भी मिला है. विकास यादव एवं उसका साथी बबलू दोनों लाइब्रेरी के दूसरे फ्लोर के कमरे में रहते थे. घटना के दिन विकास ने ही मैसेज कर उसे बुलाया था. पुलिस ने साक्ष्य के तौर पर छात्रा का मोबाइल एवं चैटिंग मैसेज भी जब्त किया है.

UP : शादी के लिए जिस लड़की को देखने गया, उसने पसंद नहीं किया तो मार दी गोली… मैनपुरी के मैरिज होम में सनसनी

0

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां शादी के लिए लड़की देखने आए युवक ने उस पर सिर्फ इसलिए गोली चला दी, क्योंकि युवती ने उसे नापसंद कर दिया. यह घटना भोगांव थाना क्षेत्र के एक मैरिज होम में हुई, जहां लड़के वाले लड़की को देखने पहुंचे थे. सिर में गोली लगने से युवती गंभीर रूप से घायल हो गई है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले में दो परिवार रिश्ता फाइनल करने के लिए लड़का-लड़की की दिखाई के लिए पहुंचे थे. इस दौरान दर्दनाक वारदात हो गई. दरअसल, लड़की को लड़का पसंद नहीं आया तो उसने इनकार कर दिया. इस बात से गुस्साए युवक ने लड़की को सिर में गोली मार दी, जिससे लड़की घायल हो गई. इस घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जायजा लिया. पुलिस जांच में जुटी है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना भोगांव क्षेत्र के एक मैरिज होम में हुई, जहां लड़के और लड़की के परिवार रिश्ते की बात करने के लिए पहुंचे थे. लड़की ने लड़के को नापसंद कर शादी से इनकार कर दिया था. इसी से बौखलाए युवक ने लड़की के सिर में गोली मार दी और मौके से फरार हो गया. आरोपी युवक की पहचान अमुक पुत्र राजेश निवासी ग्राम सगामई थाना एलाऊ के रूप में हुई है.

गोली मारने के बाद आरोपी तमंचा, बाइक और मोबाइल वहीं छोड़कर भाग निकला. घटना की सूचना पर पहुंची भोगांव पुलिस ने मौके से तमंचा, एक जिंदा कारतूस, एक मोबाइल फोन और बाइक बरामद की है. घायल लड़की को पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत में उसे सैफई पीजीआई रेफर किया गया.

इस घटना को लेकर सीओ भोगांव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि आरोपी युवक की तलाश की जा रही है. फिलहाल पीड़ित पक्ष की ओर से कोई लिखित तहरीर नहीं दी गई है, लेकिन जैसे ही तहरीर मिलेगी, उसके आधार पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी. पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है.

29-मई-2025 वार:-गुरुवार

तिथी :-03तृतिया23:18
पक्ष :-शुक्लपक्ष
माह:-ज्येष्ठ
विक्रम सम्वंत:-2082
शक सम्वंत:-1947
नक्षत्र :-आर्द्रा22:38
योग:-शूल15:46
करण:-तैतिल12:32
चन्द्रमा:-मिथुन
सूर्योदय:-05:38
सूर्यास्त:-19:19
दिशाशूल:-दक्षिण
निवारण उपाय:-दही का सेवन
ऋतु:-ग्रीष्म ऋतु
गुलीक काल:-09:04से10:44
राहूकाल:-14:05से15:45
अभीजित:-11:58से12:51
_____

मेष (चु, चे, चो, ला, लि, लु, ले, लो, अ):-आज आपको रचनात्मक कार्यों का प्रतिफल प्राप्त होगा। व्यापार में उन्नति मिलने के योग हैं। कानूनी मामलों में सफलता मिल सकती है। पति-पत्नी के बीच बेहतर तालमेल बने रहेंगे।  मानसिक रूप से थोड़े परेशान नजर आ रहे हैं तो आप अपने ऊपर नकारात्मक विचारों को हावी मत होने दीजिए। पारिवारिक जिम्मेदारियों का पूर्ण ध्यान रखें। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

वृषभ (इ, उ, ए, ओ, वा, वि, वु, वे, वो) :-आपकी आज अचानक धन लाभ मिलने की संभावना नजर आ रही है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपका दिन  भागदौड़ भरा रहेगा। गुप्त शत्रुओं से सतर्क रहने की आवश्यकता है क्योंकि यह आपके कामकाज बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। संतान की तरफ से हल्की चिंता रहेगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है लेकिन आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। स्वास्थ्य सही रहेगा।

मिथुन (का, कि, कु, घ, ङ, छ, के, को, हा) :-आज के दिन आप कुछ संवेदनशील रहेंगे। अपने आपको व्यस्त रखने का प्रयास करें। आपकी भावुकता और उदारता जैसी कमजोरी की वजह से कुछ लोग फायदा उठा सकते हैं। कुछ देर अपने लिए समय निकालें। निकट भविष्य में प्रमोशन की भी संभावनाएं बन रही हैं। बड़े कारोबारी लाभ के साथ-साथ अपनी साख को लेकर भी सजग रहें। विद्यार्थी वर्ग अच्छे मौके की तलाश में रहेंगे। परिश्रम में कोई कमी ना रखें।

कर्क (हि, हु, हे, हो, डा, डि, डु, डे, डो) :-आज आपके लिए आशा की नई किरण मिलने जैसा दिन हो सकता है। व्यवसाय अथवा जॉब में में कुछ नया होने की उम्मीद आज जाग सकती है। कुछ नई योजनाओं पर काम शुरू हो सकता है। नए लोगों से मुलाकात आपके लिए फ़ायदेमंद होगी। प्रेम प्रसंगों से आपको निराशा और दुख महसूस होगा। लापरवाही से किए गए कामों में नुकसान होने की संभावना है। बिना सोचे-समझे कोई काम शुरू न करें।

सिंह (मा, मि, मु, मे, मो, टा, टि, टु, टे) :-आज ग्रहों के शुभ प्रभाव के कारण आज सुबह से ही आपका मूड अच्‍छा रहेगा और आपके सोचे हुए सभी कार्य पूर्ण होंगे। सभी क्षेत्रों में बुद्धि और कौशल का प्रयोग करेंगे तो सफलता मिलेगी। आज सुख-सुविधाओं में धन खर्च होगा। अपनी सोच सकारात्मक रखें। दिन सामान्य रहेगा। कैरियर व अन्य अवसरों के लिए यह समय बहुत सकारात्मक नहीं है। आपको वांछित परिणाम मिलने में देरी हो सकती है। आप कुछ बुद्धिमान लोगों के संपर्क में आएंगे।

कन्या (टो, पा, पि, पु, ष, ण, ठ, पे, पो) :-व्यापारी वर्ग के लिए आज का दिन उन्नतिदायक साबित होगा। आपकी इनकम स्थिर रहेगी लेकिन खर्चों में बढ़ोतरी होने से कुछ चिंता की लकीरें आपके माथे पर आ सकती हैं। निकट संबंधी और मित्र अपना स्वार्थीपन व्यवहार दिखाएंगे। आगे से मतलब परस्त लोगों को इग्नोर करने का प्रयास करें। मानसिक तनाव कम हो सकता हैं। कोई आपके विश्वास का अनुचित लाभ उठाने की कोशिश कर सकता हैं। आपके लिए दिन अत्यधिक सोच विचार रहेगा।

तुला (रा, रि, रु, रे, रो, ता, ति, तु, ते):-आज धन लाभ होने की संभावना तो बन रही है लेकिन ऐसा हो सकता है कि अपने गुस्सैल स्वभाव के कारण आप पैसा कमाने में सक्षम न हो पाएं। दूसरों को प्रभावित करने की आपकी क्षमता आपको कई सकारात्मक चीज़ें दिलाएगी। धार्मिक कार्यों में रूचि बढेगी। सामाजिक दायरा बढ़ाने में सक्षम होंगे। आप अपने काम पर एकाग्रता बरक़रार रखने में दिक़्क़त महसूस करेंगे क्योंकि आज आपकी सेहत पूरी तरह ठीक नहीं होगी।

वृश्चिक (तो, ना, नि, नु, ने, नो, या, यि, यु) :-आज का दिन आपके लिए बहुत आत्मविश्वास से भरा हुआ रहेगा। कुछ कामों के मामले में आपको अपने सहयोगियों से पूरी मदद मिलेगी। परिवार में सुख शांति बनी रहेगी। पति-पत्नी के मध्य चल रहे विवादों में भी सकारात्मक हल निकलेगा। कैरियर व नौकरी में परिवर्तन जैसे अवसरों के लिए, यह समय बहुत सकारात्मक नहीं है। आपको वांछित परिणाम मिलने पर विलंब हो सकता हैं।

धनु (ये, यो, भा, भि, भु, धा, फा, ढा, भे):–आज आपके लिए कुछ अच्छे संकेतों वाला दिन रह सकता है। आपको लाभ के मौके आसानी से मिलेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा रहेगा। काम के सिलसिले में विरोधियों पर आप भारी रहेंगे। पसंदीदा वस्तु की खरीदारी से मन में प्रसन्नता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में गलतफहमियां दूर होकर स्नेह में वृद्धि होगी। धार्मिक स्थल की यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। आपके जीवन-साथी के पारिवारिक सदस्यों की वजह से आपका दिन बेहतर हो सकता है।

मकर(भो,जा,जि,जु,जे,जो,ख,खि,खु,खे,खो,गा,गि) :-आज आपका दिन बेहतर रहेगा। निराशावादी रवैये से बचें क्योंकि यह आपकी संभावनाओं को कम कर देगा। आर्थिक पक्ष के मजबूत होने की पूरी संभावना है। अगर आपने किसी शख्स को पैसा उधार दिया था तो आज आपको वो पैसा वापस मिलने की उम्मीद है। माता-पिता की तबियत में सुधार होगा और वे अपना प्यार आपके ऊपर बरसाएंगे। आज ही लंबे वक़्त से चले आ रहे झगड़ों को सुलझा लें।

कुम्भ (गु, गे, गो, सा, सि, सु, से, सो, दा) :-अगर आपको वांछित लाभ नहीं भी हो रहा तो चिन्ता नहीं करें। आने वाले कुछ ही दिनों में हालात बदल सकते हैं। इसके बाद समय बेहद अनुकूल नजर आएगा। आज का दिन किसी अच्छी योजना पर काम करने के लिए उपयुक्त हैं। नजदीकी मित्रों अथवा रिश्तेदारों के साथ किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है इसलिए संबंधों को खराब ना होने दें। बच्चों की गतिविधियों को भी नजर अंदाज ना करें।

मीन (दि, दु, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, चि) :-बेवजह का आलस्य बना रहेगा। माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर चिंताएं उत्पन्न हो सकती हैं। अपने अतिरिक्त धन को सुरक्षित जगह पर रखिए, जो आने वाले वक़्त में आप फिर पा सकें। आपको व्यर्थ के वाद विवाद से दूर रहना ही आपके लिए हितकर होगा। आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा होगी। आज नए सम्पर्क बनाएं क्योंकि यह समय नेटवर्किंग के लिए बेहतरीन है। ससुराल पक्ष से कोई खुशी भरा समाचार मिल सकता है। परिवार तथा फाइनेंस से संबंधित फैसले बेहतर रहेंगे

NATIONAL : मिर्जापुर में मधुमक्खियों के हमले में 15 ट्रेनी वन दारोगा घायल, कंबल ओढ़कर मौके से भागे

0

बीते सोमवार को मड़िहान तहसील में कानपुर से 54 ट्रेनी वन दारोगा कोटवा स्थित चंदन वन विश्राम गृह आए थे. ये सभी झरी पौधशाला में भ्रमण कर रहे थे, तभी वहां मौजूद मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने 15 ट्रेनी वन दारोगाओं को डंक मारकर घायल कर दिया.

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में मधुमक्खियों के हमले में 15 ट्रेनी वन दारोगा घायल हो गए. इनमें चार की हालत गंभीर बताई जा रही है. ये हमला उस वक्त हुआ जब दारोगा और अन्य लोग राजापुर गांव स्थित झरी पौधशाला में भ्रमण कर रहे थे. जैसे ही मधुमक्खियों ने हमला किया, मौके पर अफरातफरी मच गई. ट्रेनी वन दारोगा और उनके साथ आए लोग इधर-उधर भागने लगे. किसी तरह कंबल ओढ़ाकर सभी को वहां से निकाला गया.

हालत बिगड़ते देख आधा दर्जन से अधिक लोगों को तत्काल निजी वाहन और एंबुलेंस की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मड़िहान लाया गया, जहां उनका इलाज किया गया. वहीं, गंभीर रूप से घायल कुछ लोगों को जिला मंडलीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया. जानकारी के मुताबिक, बीते सोमवार को मड़िहान तहसील में कानपुर से 54 ट्रेनी वन दारोगा कोटवा स्थित चंदन वन विश्राम गृह आए थे. ये सभी झरी पौधशाला में भ्रमण कर रहे थे, तभी वहां मौजूद मधुमक्खियों ने उनपर हमला कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई. मधुमक्खियों से बचने के लिए लोग इधर-उधर भागने लगे. लेकिन तब तक मधुमक्खियों ने 15 ट्रेनी वन दारोगाओं को डंक मारकर घायल कर दिया.

घटना के बाद प्रभागीय वन अधिकारी अरविंद राज मिश्रा भी मौके पर पहुंचे. उनका कहना है कि कानपुर से प्रशिक्षण लेने के लिए टीम आई थी. भ्रमण के दौरान मधुमक्खियों के हमले में 15 लोग घायल हो गए, जिनको अस्पताल में भर्ती करवाया गया था, जहां इलाज के बाद उन्हें रवाना कर दिया गया. इस हमले में जख्मी होने वालो में मुख्य रूप से विवेक कुमार, लक्ष्यदीप सिंह, संदीप सिंह, अभिषेक कुमार, अमित कुमार, राजेंद्र प्रसाद, अमित कुमार, सुजीत सिंह, सुशील कुमार, राम सिंह यादव नवदीप, विवेक, राजेंद्र प्रसाद, आशीष मिश्रा, आदि लोग शामिल हैं.

NATIONAL : शशि थरूर के बयानों से कांग्रेस हाई कमान नाराज, सर्जिकल स्ट्राइक्स के दावे पर उदित राज ने घेरा

0

कांग्रेस पार्टी और सांसद शशि थरूर के बीच सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर विवाद बढ़ रहा है. पार्टी नेतृत्व थरूर की बीजेपी सरकार की प्रशंसा करने वाली बयानबाजी से नाराज है. वरिष्ठ नेता उदित राज ने थरूर को “सुपर बीजेपी प्रवक्ता” बताया है. थरूर ने अपनी बात पनामा दौरे के दौरान कही, जिसका कांग्रेस में विरोध हो रहा है.

कांग्रेस पार्टी और सांसद शशि थरूर के बीच विवाद बढ़ता नजर आ रहा है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व बताया जा रहा है कि थरूर से नाराज चल रहे हैं. पार्टी नेतृत्व ने उस बयान पर नाराजगी जताई जिसमें उन्होंने कहा था कि बीजेपी सरकार में पहली बार क्रॉस-बॉर्डर सर्जिकल स्ट्राइक की गई थी. थरूर ने यह बयान पनामा में एक बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल के कार्यक्रम में दिया था.

कांग्रेस का आधिकारिक तौर पर रुख रहा है कि यूपीए सरकार के कार्यकाल में छह सर्जिकल स्ट्राइक्स की गई थीं, जिनका सार्वजनिक तौर पर प्रचार नहीं किया गया था. पार्टी नेतृत्व थरूर की इस स्थिति से नाराज है क्योंकि उन्हें लगता है कि थरूर नरेन्द्र मोदी सरकार को सैन्य ऑपरेशन जैसे “ऑपरेशन सिंदूर” पर कवरफायर दे रहे हैं, जिसमें भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों को तबाह किया था.

कांग्रेस पार्टी का मानना है कि सरकार ने अचानक सीजफायर के बाद अपने रुख में पीछे हटना शुरू कर दिया है और विपक्ष को इस मुद्दे पर कड़ा रुख अपनाना चाहिए. तिरुवनंतपुरम से सांसद थरूर अभी पनामा में भारत के बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे हैं, जिन्होंने हाल ही में अमेरिका का दौरा पूरा किया है.

वरिष्ठ कांग्रेस नेता उदित राज ने भी शशि थरूर पर हमला करते हुए उन्हें “सुपर बीजेपी प्रवक्ता” कहा है. उन्होंने आरोप लगाया कि थरूर प्रधानमंत्री मोदी की तारीफ में बीजेपी के किसी भी सदस्य से बेहतर काम कर रहे हैं. उदित राज ने कहा, “कांग्रेस सांसद शशि थरूर बीजेपी के सुपर प्रवक्ता हैं और जो बीजेपी नेता पीएम मोदी और सरकार के पक्ष में नहीं बोलते, वह थरूर बोल रहे हैं.”

उदित राज ने कहा कि केंद्र सरकार सेना की कार्रवाई का गैरमुनासिब तरीके श्रेय ले रही है. उन्होंने कहा, “पहले की सरकारें वर्तमान सरकार जैसी नहीं थीं. यह सरकार कुछ भी नहीं करती लेकिन फिर भी इसका श्रेय लेती है.”

थरूर ने 2016 की सर्जिकल स्ट्राइक और 2019 की बालाकोट स्ट्राइक का समर्थन करते हुए एक मीटिंग में कहा, “हाल के वर्षों में आतंकवादियों को समझ आ गया है कि उन्हें इसकी कीमत चुकानी होगी. पहली बार भारत ने सितंबर 2016 में नियंत्रण रेखा के पार जाकर उरी स्ट्राइक की थी.”

थरूर ने यह भी कहा कि कारगिल युद्ध के दौरान भारत ने नियंत्रण रेखा पार नहीं की थी, लेकिन 2019 में पुलवामा हमले का जवाब देने के लिए भारत ने न सिर्फ नियंत्रण रेखा बल्कि अंतरराष्ट्रीय सीमा भी पार की. पनामा में तीन दिवसीय राज्य दौरे पर यह बहुपक्षीय प्रतिनिधिमंडल सांसद शशि थरूर के नेतृत्व में है. इस प्रतिनिधिमंडल में अन्य सांसदों के साथ-साथ पूर्व भारत के अमेरिकी राजदूत तरनजीत सिंह संधू भी शामिल हैं.

ENTERTAINMENT : बिन ब्याही मां बन गई थीं बालिका वधु की आनंदी? खुद सामने आकर बताई थी सच्चाई!

0

बालिका वधु में आनंदी की भूमिका निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अविका गौर अपनी प्रोफेशनल से ज्यादा पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियां बटोर चुकी हैं. एक्ट्रेस की लव लाइफ को लेकर कई दावें किए गए थे.

अविका गौर ने छोटी सी उम्र में बालिका वधु के जरिए वो नेम और फेम हासिल कर लिया था जो शायद हर किसी की किस्मत में नहीं होता है. लंबे वक्त तक एक्ट्रेस इस शो का हिस्सा रही थीं. उसके बाद उन्हें ससुराल सिमर का शो में रोली की भूमिका में देखा गया था. कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया गया था कि अविका बिना शादी के ही एक बच्चे की मां बन चुकी हैं.

इतना ही नहीं कई रिपोर्ट में ये भी दावा किया गया था कि अविका खुद से 18 साल बड़े मनीष रायसिंघन को भी डेट कर रही हैं. अविका ने मनीष के संग ससुराल सिमर का शो में काम किया था. एक इंटरव्यू के दौरान अविका ने बिन ब्याही मां बनने और मनीष को डेट करने पर खुलकर बात की थी.

एक्ट्रेस ने खुद इन खबरों के पीछे की सच्चाई को जाहिर की थी. एक्ट्रेस ने कहा कि जब मेरे अफेयर की खबरें उड़ीं तो मैं काफी ज्यादा शॉक्ड थी.उस दौरान मुझे और मनीष को लगा कि शायद हम कुछ ऐसा कर रहे होंगे जिससे इस तरह की बातें बन रही हैं. इस वजह से हमने सेट पर बात तक करना बंद कर दिया.

हमने आपस में तो दूरी बना ली लेकिन इन बातों पर तब भी फुल स्टॉप नहीं लग पाया. उसके बाद हमने आपस में बात की और फैसला लिया कि हम कुछ करें या ना करें गॉसिप तो बननी ही है.अविका ने कहा कि मुझे लेकर ऐसा लिखा गया कि मेरा एक बच्चा भी है.

ऐसी बातों को लिखने से पहले लोग बिल्कुल सोचते भी नहीं हैं. इस तरह की अफवाहों पर मेरे पेरेंट्स हंसा करते थे.एक दिन सेट पर मेरे पापा आए थे और उन्होंने मनीष से कहा था कि मुझे घर ड्रॉप कर दे. उस दौरान मुझे एहसास हुआ कि इन खबरों से मेरे पेरेंट्स को कोई फर्क नहीं पड़ता है.

 

NATIONAL : करोड़ों का बैंक लोन, 7 लाशें और कार में सुसाइड नोट… 4 शहरों से जुड़ी है पंचकूला सामूहिक सुसाइड की मिस्ट्री

0

पंचकूला की इस भयावह घटना ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया, जब मित्तल परिवार के छह सदस्य एक कार में मृत पाए गए. जबकि कार बाहर जीवित मिले एकमात्र व्यक्ति प्रवीण मित्तल ने भी सच बताने के बाद दम तोड़ दिया. गंभीर आर्थिक तंगी के कारण पूरे मित्तल परिवार ने जहर खा लिया. पुलिस ने उनकी कार से एक सुसाइड नोट बरामद किया है

पंचकूला शहर के एक रिहाइशी इलाके में एक घर के सामने एक कार मिलती है. रात के वक्त एक शख्स उस कार के करीब जाता है. ये देखने के लिए कि वो कार उसके घर के सामने क्यों खड़ी है. लेकिन इसके बाद वहां जो कुछ वो देखता है, वो बात सुबह होते-होते एक खबर की शक्ल में पूरे देश में फैल जाती है. क्योंकि उस कार के अंदर एक साथ मिलती हैं 6 लोगों की लाशें और कार के बाहर एक शख्स बैठा था जो मरने वाला था.

वो हुंडई ओरा कार पंचकूला के सेक्टर 27 में खड़ी थी. कार के अंदर बेसुध या फिर बेजान पड़े छह-छह लोग और कार के पास ही फुटपाथ पर बैठ कर एक शख्स कांप रहा था. सोमवार की रात करीब सवा दस बजे जब रिहायशी इलाके में लोगों ने अपने घर के बाहर ये मंजर देखा तो हैरत में पड़ गए. फौरन उन्होंने कार के पास बैठे शख्स से पूछताछ की और उस आदमी की बातें सुन कर तो हैरानी और भी बढ़ गई.

उस शख्स ने बताया कि उसका नाम प्रवीण मित्तल है और कार के अंदर मौजूद सारे के सारे लोग उसी की फैमिली से है. सबने जहर खाकर जान दे दी है और अब वो भी जहर खा कर अपनी मौत का इंतजार कर रहा है. कुछ देर में उसकी भी मौत हो जाएगी. एक साथ इतनी लाशें और लाशों के साथ जहर खा कर अपनी मौत का इंतजार करते ऐसे किसी आदमी को लोगों ने पहली बार देखा था. कुछ देर के लिए तो उन्हें समझ ही नहीं आया कि आखिर वो करें तो क्या करें.

लेकिन फिर उन्होंने पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया. इस बीच उन्होंने पास ही बैठे शख्स से कार की चाबी मांगी और कार में मौजूद लोगों को झकझोर कर देखा कि कहीं अगर किसी के जिस्म में जरा भी जान बची हो, तो वो फौरन उन्हें उठा कर अस्पताल ले कार जाएं. लेकिन जहर शायद अपना असर पहले ही दिखा चुका था. कार में मौजूद सभी लोगों की जान जा चुकी थी.

कुछ ही देर में कार के बाहर बैठा शख्स भी बेसुध होकर वहीं गिर पड़ा और जब तक उसे अस्पताल ले जाया गया, तब तक उसकी भी मौत हो चुकी थी. अब तक पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स भी मौके पर पहुंच चुके थे. जिन्होंने मौके का मुआयना करने के साथ-साथ जब कार की तलाशी तो उसमें से पुलिस को एक सुसाइड नोट मिला. इस नोट को लिखने वाला प्रवीण मित्तल नाम का वही शख्स था जो कार के बाहर बैठा अपनी मौत का इंतजार कर रहा था.

लेकिन फिर सवाल ये था कि आखिर एक परिवार ने यूं बीच रास्ते में जहर खा कर खुदकुशी क्यों कर ली? इस परिवार पर ऐसी कौन सी मुसीबत थी कि उन्हें यूं खुद को खत्म करना पड़ा? छानबीन आगे बढ़ी तो पता चला कि ये पूरा परिवार पंचकूला में बाबा बागेश्वर धाम की कथा सुनने पहुंचा था और वहीं से वापस लौट रहा था. ऐसे में ये सवाल और गहरा हो चुका था कि एक ऐसी जगह जहां आध्यात्म और शांति की बात हो, वहां से लौटते हुए लोग आखिर ऐसा कर सकते हैं? तो यही सवाल अब इस परिवार के रिश्तेदारों को भी हैरान कर रहा था.

तो खैर कार में मिले सुसाइड नोट से इस सवाल का भी जवाब मिला. पुलिस सूत्रों की मानें तो उसने लिखा था कि वो बैंक्रप्ट हो चुका है, उस बहुत कर्ज है और कोई उम्मीद भी दिखाई नहीं दे रही है, इसलिए वो अपने परिवार के साथ जान दे रहा है. उसने सुसाइड नोट में अपने ससुर पर कोई कार्रवाई ना करने की बात भी लिखी थी और था कि उनकी लाशों का अंतिम संस्कार करने की जिम्मेदारी उनके भांजे को दे दी जाए.

जल्द ही मरने वाले पूरे मित्तल परिवार की पहचान हो गई. इनमें 42 साल का प्रवीण मित्तल, उसकी पत्नी रीना, मां विमला, पिता देशराज, 15 साल का बेटा हार्दिक और दो जुड़वा बेटियां हिमशिखा और दलिशा थी. प्रवीण देहरादून में टूर एंड ट्रैवल्स का काम करते थे, खुद ही टैक्सी भी चलाते थे और यहां अपने पूरे परिवार के साथ बाबा बागेश्वर धाम की कथा सुनने के लिए पहुंचे थे. जहां से वापस लौटते वक्त उन्होंने कार में ही जहर खा कर खुदकुशी करने का फैसला कर लिया.

कुछ साल पहले तक ये परिवार देहरादून में ही रहता था, लेकिन इन दिनों ये पंचकूला शिफ्ट हो चुका था. इस परिवार के बारे में जानकारी मिलने पर हम पंचकूला के उस मकान में भी पहुंचे, जहां मित्तल परिवार रहता था. मित्तल परिवार के यूं बीच सड़क पर खुदकुशी कर लेने के इस दर्दनाक खबर की जानकारी मिलने पर उनके कई रिश्तेदार मौका-ए-वारदात पर पहुंचे, जिन्होंने इन मौतों के पीछे की दर्दनाक कहानी सुनाई.

रिश्तेदारों ने बताया कि प्रवीण मित्तल का परिवार पहले कबाड़ी का काम करता था, जिसमें उन्होंने अच्छी कमाई की, इसके बाद उन्होंने हिमाचल के बद्दी में फाउंड्री की शुरुआत की, लेकिन उसमें जबरदस्त घाटा हुआ और इस घाटे की बदौलत, उनकी फैक्ट्री मकान, जमीन जायदाद सबकुछ पर बैंक का कब्जा हो गया. इसके बाद मित्तल ने कई अलग-अलग शहरों में अपना काम जमाने की कोशिश की, लेकिन उन्हें कोई कामयाबी नहीं मिली और इन दिनों वो देहरादून में रह कर टूर एंड ट्रैवल का काम कर रहे थे. लेकिन उन्होंने अचानक ही ये खौफनाक फैसला कर लिया.

 

BIHAR : घोड़े को ‘मुलजिम’ बनाकर थाने ले आई पुलिस, पीठ पर लदी मिली थी शराब

0

बिहार में इस बार शराब तस्करी में न तो कोई गाड़ी पकड़ी गई, न ही कोई संदिग्ध व्यक्ति. बल्कि पुलिस ने एक घोड़े को हिरासत में लिया, जी हां, एक असली घोड़ा. आरोप है कि वह शराब की तस्करी में इस्तेमाल किया गया था. जबकि असली तस्कर मौके से फरार हो गया. अब घोड़े को थाने में बांध दिया गया है.

बिहार में शराबबंदी लागू है, लेकिन शराब की तस्करी पर पूरी तरह से लगाम लगाना अब भी चुनौती बना हुआ है. तस्कर नए-नए तरीके अपनाकर पुलिस को चकमा देने की कोशिशों में लगे रहते हैं. कभी ट्रक, कभी गाड़ियों में छुपाकर, कभी नदी के रास्ते लेकिन इस बार मामला थोड़ा अलग निकला. बेतिया जिले के नौतन थाना क्षेत्र से एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसने लोगों को चौंका दिया.

आरोप है कि वह शराब की तस्करी में इस्तेमाल किया गया था. जबकि असली तस्कर मौके से फरार हो गया. अब घोड़े को थाने में बांध दिया गया है .मामला नौतन थाना क्षेत्र के बैरा परसौनी गांव के पास का है. पुलिस को सूचना मिली कि भारी मात्रा में विदेशी शराब एक घोड़े की पीठ पर लादकर तस्करी की जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी के नेतृत्व में पुलिस टीम ने इलाके में घेराबंदी की.थोड़ी ही देर में पुलिस को एक घोड़ा दिखाई दिया, जिसकी पीठ पर चार बड़े-बड़े कार्टन बंधे हुए थे. जब उन्हें खोला गया, तो उसमें विदेशी शराब की बोतलें पाई गईं. पुलिस ने मौके पर मौजूद घोड़े को पकड़ लिया, लेकिन शराब लेकर जा रहा व्यक्ति पुलिस को चकमा देकर भाग खड़ा हुआ.

अब ये घोड़ा नौतन थाने में खड़ा है. थाने में घोड़े की मौजूदगी अपने आप में एक अजूबा बन गई है. फिलहाल पुलिस उस तस्कर की पहचान और तलाश में जुटी है, जिसने घोड़े का इस्तेमाल करके शराब पहुंचाने की कोशिश की. गांव में पूछताछ की जा रही है कि यह घोड़ा किसका है, किसने इसे प्रशिक्षित किया, और आखिर घोड़े के साथ कौन था. हालांकि अब तक कोई पुख्ता सुराग नहीं मिला है, लेकिन पुलिस का कहना है कि जांच तेजी से चल रही है.

यह मामला जहां एक ओर पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज हो चुका है, वहीं दूसरी ओर सोशल मीडिया पर यह खबर तेजी से वायरल हो रही है. लोग तरह-तरह के मीम्स और टिप्पणियां कर रहे हैं. कोई लिख रहा है कि घोड़ा तो शरीफ था, बोझ किसने डाला? किसी ने लिखा कि पहली बार देखा बिना जुर्म के थाने में जानवर.

NATIONAL : ‘असम में 80 लाख घुसपैठिये NRC में कैसे बच गए?’ जनहित पार्टी का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति-PM से की ये मांग

0

बांग्लादेशी घुसपैठियों के खिलाफ जनहित पार्टी ने नई दिल्ली में विरोध प्रदर्शन किया है और असम सरकार पर 80 लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों को NRC में शामिल करने का आरोप लगाया. पार्टी ने सोमवार को जंतर-मंतर पर धरना दिया. बाद में प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भेजा.

बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) में कथित अनियमितताओं के विरोध में जनहित पार्टी ने आंदोलन छेड़ दिया है. पार्टी का दावा है कि असम में 80 लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों को NRC में शामिल किया गया, जिससे वे भारतीय नागरिकता साबित करने में सफल हो गए हैं. जो राष्ट्रीय सुरक्षा और असम की जनसंख्या संरचना के लिए गंभीर खतरा है.

जनहित पार्टी ने इस मुद्दे को लेकर नई दिल्ली के जंतर-मंतर पर एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया. इसके साथ ही प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन भी भेजा है. पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय जैन, राष्ट्रीय महामंत्री मनीष काले और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष बारोड़ के नेतृत्व में देशभर से कार्यकर्ता इस प्रदर्शन में शामिल होने पहुंचे.

जनहित पार्टी का कहना है कि असम में NRC की प्रक्रिया में व्यापक भ्रष्टाचार हुआ है. पार्टी के अनुसार, असम सरकार की लापरवाही और केंद्र की चुप्पी के चलते 80 लाख घुसपैठिये खुद को भारतीय नागरिक साबित करने में सफल हो गए हैं.जनहित पार्टी का कहना है कि 80 लाख बांग्लादेशी घुसपैठियों को नागरिकता ना दिए जाने को लेकर लंबे समय से अभियान चलाया जा रहा है. पार्टी द्वारा मध्य प्रदेश के सभी 54 जिलों में 100 दिन की यात्रा कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया था.

जन हित पार्टी ने ज्ञापन भेजा है.​

जनहित पार्टी की मांगें…

– असम की NRC सूची को खारिज किया जाए, जिसमें घुसपैठियों को नागरिकता दी गई है.
– 260 करोड़ के NRC घोटाले की स्वतंत्र जांच कर दोषियों पर कार्रवाई हो.
– राजीव गांधी द्वारा किए गए असम समझौते को निरस्त किया जाए. संसद में विधेयक लाया जाए और 1971 की जगह 1951 को आधार वर्ष बनाया जाए.
– पूरी NRC प्रक्रिया को दोबारा और पारदर्शी तरीके से लागू किया जाए.

आंदोलन से पहले जनजागरण

धरने से एक दिन पहले यानी 25 मई को जनहित पार्टी के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली के विभिन्न चौराहों पर बैनर और तख्तियों के साथ जनजागरण अभियान भी चलाया. इस दौरान आम जनता को NRC के मुद्दे की जानकारी दी गई और पत्रक भी वितरित किए गए.

- Advertisement -