Sunday, June 21, 2026
Home Blog Page 621

NATIONAL : बाइक को बचाने में पलटा डीजल से भरा टैंकर, लगी भीषण आग, वाहन जलकर राख

0

अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रहा एक टैंकर बड़ा हादसे का शिकार हो गया. डीजल से भरा ये टैंकर नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम लमगांव के पास पलट गया. ट्रक में एकाएक भीषण आग लग गई और वह पूरी तरह से जलकर राख हो गया.

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से रायगढ़ की ओर जा रहा एक टैंकर बड़ा हादसे का शिकार हो गया. डीजल से भरा ये टैंकर नेशनल हाईवे-43 पर ग्राम लमगांव के पास पलट गया. जानकारी के अनुसार, टैंकर चालक एक बाइक को बचाने की कोशिश कर रहा था जिससे वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया और उसमें भीषण आग लग गई. धुंए का गुब्बार कई किलोमीटर दूर से देखा जा सकता था.

हादसा इतना भयानक था कि कुछ ही मिनटों में पूरा टैंकर जलकर खाक हो गया. हालांकि, राहत की बात यह रही कि चालक और हेल्पर समय रहते टैंकर से कूदकर अपनी जान बचाने में सफल रहे. घटना सुबह लगभग 10:30 बजे की है. हादसे की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश शुरू की. घटना के बाद दोनों ओर सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई.

घटना के चलते नेशनल हाईवे-43 पर लंबा जाम लग गया, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ. यह हादसा रघुनाथपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस भी मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभालने में जुटी हुई है. गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन टैंकर में लदा सारा डीजल और वाहन पूरी तरह जलकर राख हो गए.

BUSINESS : OPPO Reno 14 सीरीज जुलाई में भारत में होगी लॉन्च, जानें फीचर्स और खासियतें

0

स्मार्टफोन बनाने वाली मशहूर कंपनी OPPO एक बार फिर अपने नए फोन के साथ बाज़ार में हलचल मचाने जा रही है. खबर है कि OPPO की नई Reno 14 सीरीज को जुलाई के पहले हफ्ते में भारत में लॉन्च किया जाएगा. इस बार फोन सिर्फ डिज़ाइन और कैमरा में ही नहीं, बल्कि AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) फीचर्स में भी काफी दमदार होगा.

इस बार OPPO ने Google के साथ हाथ मिलाया है और अपने फोन में Gemini AI नाम का नया फीचर शामिल किया है. ये एक स्मार्ट AI है जो आपकी बातचीत और जरूरतों को समझकर काम करेगा. उदाहरण के लिए, अगर आप किसी से चैट कर रहे हैं और उसी समय कोई नोट बनाना हो या अलार्म लगाना हो, तो आपको अलग-अलग ऐप्स खोलने की जरूरत नहीं होगी. आप सीधे चैट से ही काम कर पाएंगे. ये सब कुछ OPPO Notes, Calendar और Clock जैसे ऐप्स में Gemini AI की मदद से होगा.

फोन के डिज़ाइन की बात करें तो OPPO ने इस बार भी प्रीमियम लुक देने में कोई कसर नहीं छोड़ी है. भारत में आने वाला मॉडल दो रंगों में मिलेगा, जिनमें से एक का नाम है “Pearl White”. इस वैरिएंट की फोटो भी सामने आ चुकी है जिसमें साफ दिख रहा है कि फोन में मेटल फ्रेम और पीछे की तरफ 3D डिजाइन पैटर्न है. देखने में यह फोन काफी स्टाइलिश और प्रीमियम लगेगा.
दमदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन

भारत में जो Reno 14 सीरीज आएगी, उसके फीचर्स कुछ इस तरह हो सकते हैं:

डिस्प्ले: 6.7 इंच की OLED स्क्रीन, 1.5K रेजोल्यूशन के साथ
प्रोसेसर: MediaTek Dimensity 8350 चिपसेट
बैटरी: 6000mAh की बैटरी, 80W की सुपर फास्ट चार्जिंग
वॉटर और डस्ट प्रूफ: IP66, IP68 और IP69 रेटिंग
कैमरा: पीछे तीन कैमरे हैं, 50MP मेन + 50MP टेलीफोटो (3.5x ज़ूम) + 8MP अल्ट्रा-वाइड. वहीं आगे 50MP का फ्रंट कैमरा है
Reno 14 Pro में होगा ज़्यादा पावरफुल कैमरा

जो लोग फोटोग्राफी के शौकीन हैं, उनके लिए Reno 14 Pro मॉडल एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इसमें 8MP की जगह 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जाएगा और प्रोसेसर भी थोड़ा तेज, यानी Dimensity 8450, हो सकता है.

इस फोन की सबसे बड़ी खासियत है इसका AI इंटीग्रेशन. यह न सिर्फ स्मार्टफोन को ज़्यादा स्मार्ट बनाएगा, बल्कि यूज़र एक्सपीरियंस को भी एक अलग लेवल पर ले जाएगा.

अगर आप इस फोन का इंतज़ार कर रहे हैं तो ज्यादा दिन बाकी नहीं हैं. जुलाई के पहले हफ्ते में यह भारत में लॉन्च हो सकता है. ऑफिशियल जानकारी जल्द सामने आएगी. फोन के लॉन्च और लेटेस्ट टेक अपडेट्स के लिए आप Smartprix की वेबसाइट या सोशल मीडिया पर नजर बनाए रख सकते हैं.

अगर आप 50MP फ्रंट कैमरे वाले स्मार्टफोन की तलाश में हैं, तो OPPO Reno 14 सीरीज के अलावा भी कुछ शानदार विकल्प बाजार में मौजूद हैं. Vivo V27 Pro एक बेहतरीन विकल्प है, जिसमें 50MP का Eye Autofocus सेल्फी कैमरा दिया गया है. यह कैमरा 4K वीडियो रिकॉर्डिंग को सपोर्ट करता है और लो-लाइट में भी बेहतरीन सेल्फी लेता है. दूसरा ऑप्शन है Motorola Edge 40 Neo, जिसमें भी 50MP का फ्रंट कैमरा मिलता है. यह फोन क्वाड पिक्सल टेक्नोलॉजी के साथ आता है, जिससे सेल्फी क्वालिटी और भी बेहतर हो जाती है. दोनों ही फोन उन लोगों के लिए एकदम सही हैं, जो शानदार सेल्फी और वीडियो कॉलिंग एक्सपीरियंस चाहते हैं.

 

NATIONAL : ATM में मदद के बहाने बनाकर कार्ड बदलकर धोखाधड़ी, दो शातिर गिरफ्तार, बुजुर्गों को बनाते थे निशाना

0

दिल्ली के शाहदरा में दो युवकों को बुजुर्गों को ATM में मदद का झांसा देकर डेबिट कार्ड बदलने और पैसे निकालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. आरोपी असिफ और तालिब चोरी के स्कूटर से घूमते थे और 40 से ज्यादा चोरी किए गए ATM कार्ड उनके पास से मिले. दोनों पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं.

दिल्ली के शाहदरा इलाके में पुलिस ने दो ऐसे युवकों को गिरफ्तार किया है, जो ATM में मदद का बहाना बनाकर लोगों के डेबिट कार्ड बदल देते थे और बाद में उससे पैसे निकालते या खरीदारी करते थे. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान असिफ (25) और तालिब उर्फ कल्लू (25) के रूप में हुई है.पुलिस के अनुसार दोनों आरोपी ATM के आसपास घूमते रहते थे और बुजुर्ग या असमंजस में दिखने वाले लोगों को निशाना बनाते थे. ये लोग मदद करने का दिखावा करते और पीड़ित का PIN देख लेते. जैसे ही मौका मिलता, ये असली कार्ड को हूबहू दिखने वाले चोरी किए गए कार्ड से बदल देते और वहां से निकल जाते.

इनकी गिरफ्तारी 23 मई को शाहदरा के मौजपुर इलाके से हुई. पुलिस को सूचना मिली थी कि दोनों चोरी के स्कूटर पर घूम रहे हैं. करदमपुरी नाला रोड पर जाल बिछाकर दोनों को पकड़ा गया. स्कूटर अगस्त 2024 में कृष्णा नगर से चोरी हुआ था.असिफ के पास से 26 और तालिब के पास से 15 चोरी किए गए ATM कार्ड मिले. CCTV फुटेज में इन दोनों को कल्याणपुरी ATM में कार्ड बदलते और PIN नोट करते देखा गया. वहीं एक दुकान में असिफ चोरी के कार्ड से खेलकूद के कपड़े खरीदता भी दिखा.

दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास उत्तर प्रदेश से जुड़ा है. असिफ पर आर्म्स एक्ट और गैंगस्टर एक्ट समेत 8 मामले हैं, जबकि तालिब पर चोरी, लूट और हमले के 7 केस दर्ज हैं. पुलिस अब और पीड़ितों की पहचान में जुटी है.

BIHAR : लालू यादव बने दादा तो ममता बनर्जी ने दी बधाई, हॉस्पिटल पहुंचकर की परिवार से मुलाकात

0

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव दादा बन गए हैं. उनके छोटे बेटे और बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव अपने दूसरे बच्चे के पिता बने हैं. इस मौके पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने उन्हें और तेजस्वी यादव को बधाई दी. उन्होंने कोलकाता के एक प्राइवेट अस्पताल में पहुंचकर यादव परिवार से मुलाकात भी की.

उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है. मेरी ओर से उन्हें, लालू जी को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद. आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई. मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी हुई.”

सीएम बनर्जी ने आगे कहा, “मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं और तेजस्वी ने कल शाम मुझे बच्चे के आगमन की खबर दी थी. मैंने वादा किया था कि मैं उनसे मिलूंगी और आज मैं उनसे मिलने गई, मेरे दिल में स्नेह और आशीर्वाद है. यह नन्हा बच्चा परिवार के लिए सौभाग्य और आशा का अग्रदूत बने.”

बिहार के दिग्गज नेता लालू यादव के बेटे तेजस्वी यादव और उनकी पत्नी राजश्री ने आज मंगलवार (27 मई, 2025) सुबह बेटे को जन्म दिया. उनका पहला बच्चा, बेटी कात्यायनी का जन्म 2023 में हुआ था. तेजस्वी यादव ने आज सुबह एक ऑनलाइन पोस्ट में जानकारी दी थी कि नन्हे बेटे का आगमन हुआ है. उन्होंने अस्पताल से अपनी और बच्चे की एक तस्वीर शेयर की थी. उनकी बहन रोहिणी आचार्य ने सोशल मीडिया पर उन्हें बधाई देते हुए कहा, परिवार के आंगन में ‘बाल गोपाल जूनियर तेजस्वी’ का आगमन हुआ है.

 

NATIONAL : नोएडा फिल्म सिटी कैसा होगा? सामने आया ले आउट प्लान, यूं होगा सीएम योगी का ड्रीम प्रोजेक्ट साकार

0

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” का सपना सच होने जा रहा है. फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने यीडा को फिल्म सिटी का लेआउट प्लान सौंप दिया है.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” को लेकर एक और बड़ी कामयाबी मिली है. इस फिल्म सिटी के निर्माण की प्रक्रिया अब तेजी से आगे बढ़ेगी क्योंकि फिल्म निर्माता बोनी कपूर की कंपनी बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी ने मंगलवार को यमुना एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (YEIDA) को फिल्म सिटी का लेआउट प्लान सौंप दिया है. यह लेआउट प्लान अनुमोदित होते ही पहले चरण का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा.

यह फिल्म सिटी यमुना एक्सप्रेसवे के सेक्टर-21 में लगभग 1000 एकड़ भूमि पर बनाई जा रही है. पहले चरण में 230 एकड़ क्षेत्र में काम होगा, जिसमें फिल्म स्टूडियो, साउंड स्टेज, पोस्ट प्रोडक्शन यूनिट और फिल्म इंस्टीट्यूट जैसे बुनियादी ढांचे तैयार किए जाएंगे. इस पहले चरण पर करीब ₹1510 करोड़ खर्च होंगे.

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2020 में उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण का बड़ा केंद्र बनाने का सपना देखा था. मुंबई में फिल्म निर्माताओं से बैठक के बाद यह प्रस्ताव तेजी से आगे बढ़ा और अब इसका पहला निर्माण चरण शुरू होने वाला है. यह फिल्म सिटी राज्य की सांस्कृतिक छवि को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंच पर ले जाने का जरिया बनेगी.

बेव्यू प्रोजेक्ट्स एलएलपी को यह प्रोजेक्ट 18% ग्रॉस रेवेन्यू शेयर पर मिला है. 27 जून 2024 को यीडा और कंपनी के बीच कंसेशन एग्रीमेंट हुआ था. 27 फरवरी 2025 को जमीन का अधिकार भी सौंप दिया गया है. प्रोजेक्ट तीन चरणों में आठ वर्षों में पूरा होगा. पहले चरण के बाद शेष 770 एकड़ भूमि पर दो और चरणों में काम होगा. इससे करीब 5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा, जिनमें प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों शामिल हैं.

यीडा के सीईओ अरुण वीर सिंह ने स्पष्ट किया है कि पूरा निर्माण कार्य समझौते के अनुसार ही किया जाएगा. कोई भी बदलाव बिना अनुमति के मान्य नहीं होगा. पार्किंग, लैंडस्केपिंग, बागवानी और अन्य सुविधाओं के लिए अलग से एनओसी लेनी होगी.

बेव्यू प्रोजेक्ट्स के जीएम राजीव अरोड़ा ने कहा, “यह फिल्म सिटी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को साकार करेगी और देश को एक नई पहचान देगी.” यह फिल्म सिटी न केवल उत्तर प्रदेश को फिल्म निर्माण के नक्शे पर मजबूती से स्थापित करेगी, बल्कि यह निवेश, पर्यटन, संस्कृति और रोजगार का भी नया केंद्र बनेगी. आने वाले वर्षों में यह नोएडा और पूरे राज्य के लिए विकास का नया द्वार खोलने वाली है.

 

NATIONAL : बकरियां पालने के फार्म ड्रग्स में 300 करोड़ के ड्रग्स बनाने की थी तैयारी, पुलिस ने किया पर्दाफाश

0

मुंबई की RCF पुलिस ने एक गिरोह का पर्दाफाश किया है जो फार्म हाउस में MD ड्रग्स बना रहा था. गिरोह ने फार्म हाउस को बकरी पालन के बहाने किराए पर लिया था.

मुंबई की RCF पुलिस ने एक ऐसे गिरोह का पर्दाफाश किया है, जिसने फार्म हाउस को ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री में बदल दिया था. इस गैंग ने फार्म हाउस मालिक से बकरियां और मुर्गे पालने के नाम पर फार्म हाउस का 2 कमरा एक लाख रुपये (50 हजार प्रति कमरा) प्रति माह की दर से किराए पर लिया था जहां बाकायदा MD ड्रग्स बनाने का पूरा सेटअप किया गया था.

मुंबई पुलिस के ईस्ट रीजन के एडिशनल कमिश्नर महेश पाटिल ने बताया कि इसी साल के मार्च महीने में RCF पुलिस ने 45 ग्राम MD जब्त कर एक मामला दर्ज कर एक शख्स को गिरफ्तार किया था, मामले की जांच आगे बढ़ी तो पुलिस 4 और ड्रग्स पेडलर्स को मुंबई और नवी मुंबई से गिरफ्तार किया गया और उनके पास से 6 किलो 689 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया गया जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 13 करोड़ 37 लाख 60 हजार रुपये बताई जा रही है.

महेश पाटिल ने आगे बताया कि जब जांच आगे बढ़ी तो हमें पता चला कि आरोपी रायगढ़ जिले के कर्जत में एक फार्म हाउस में ड्रग्स की फैक्ट्री चला रहे हैं. इसके बाद DCP नवनाथ ढवले ने सीनियर इंस्पेक्टर महादेव कुम्भार, PI समशेर तड़वी, API मैत्रानंद खंदारे और PSI सुशांत सालवी के नेतृत्व में एक विशेष टीम बनाई और फिर टीम ने कर्जत के किकवी इलाके में स्थित सावली फार्म हाउस में जहां आरोपियों में MD ड्रग्स बनाने की फैक्ट्री बनाई थी वहां छापेमारी की.

एडिशनल कमिश्नर ने आगे बताया कि फैक्ट्री से एक शख्स को गिरफ्तार किया गया और छापेमारी के दौरान वहां से ड्रग्स बनाने के मटेरियल के साथ साथ 5 किलो 525 ग्राम MD ड्रग्स बरामद किया. पुलिस ने आगे बताया कि छापेमारी के दौरान जो रॉ मटेरियल मिला उसकी कीमत करीबन एक करोड़ रुपये है और अगर उससे ड्रग्स बनाया जाए तो कम से कम 150 किलो MD ड्रग्स बन सकता है जिसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करीबन 300 करोड़ रुपये होती.

पाटिल में आगे बताया कि आरोपियों ने फार्म हाउस बकरी पालन करने के नाम पर लिया था और बकरी के शौच की स्मेल से MD की फैक्ट्री से निकलने वाले केमिकल की बदबू कुछ हद तक दब जाती है जिससे लोगों को यह नहीं पता चल पाता कि यहां MD बनाने की फैक्ट्री है.

सूत्रों ने आगे बताया कि आरोपी पिछले 3 महीने से इस फार्म हाऊस में ड्रग्स बना रहे थे आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे एक सप्ताह में 25 किलोग्राम ड्रग्स बनाते थे, इस हिसाब से 3 महीने में उन्होंने 300 किलोग्राम के करीब ड्रग्स बनाया होगा जिसकी कीमत करीब 600 करोड़ रुपये है.

पुलिस मामले में जांच कर रही की इतनी भारी मात्रा में ड्रग्स कहां कहां गया होगा और इस गैंग में कितने लोग हैं, इसके अलावा पुलिस इस ड्रग्स के माध्यम से कमाए गए पैसों का मनी ट्रेल भी खंगाल रही है.

 

BHOPAL : 11वीं की छात्रा से उसके परिचित ने किया रेप; प्रेग्नेंट होने पर हुआ खुलासा

0

आरोपी की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है, जो पीड़िता के पिता के करीबी दोस्त का साला है. दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध थे, जिसके कारण उनके घरों में अक्सर बातचीत और आना-जाना होता था. इससे उनके बीच विश्वास और अपनापन था.

मध्य प्रदेश के ग्रामीण भोपाल में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां 11वीं में पढ़ने वाली एक छात्रा को उसके पिता के दोस्त के साले ने रेप का शिकार बनाया. मामला तब उजागर हुआ जब लड़की को पेट में तेज दर्द हुआ और उसने अपने माता-पिता से इलाज के लिए संपर्क किया. अस्पताल में जांच के बाद पता चला कि वह गर्भवती है.

यह घटना सूखी सेवनिया थाना इलाके की है. आरोपी की पहचान आकाश यादव के रूप में हुई है, जो पीड़िता के पिता के करीबी दोस्त का साला है. दोनों परिवारों के बीच घनिष्ठ संबंध थे, जिसके कारण उनके घरों में अक्सर बातचीत और आना-जाना होता था. इससे उनके बीच विश्वास और अपनापन था.

सूखी सेवनिया थाना प्रभारी रामबाबू चौधरी ने बताया कि 25 मई को पीड़िता अपने माता-पिता के साथ थाने आई थी. पुलिस की ओर से आयोजित काउंसलिंग के दौरान पीड़िता ने परेशान करने वाली बातें साझा कीं, जिससे पूरा मामला सामने आया.

पीड़िता ने बताया कि आकाश यादव पारिवारिक संबंधों के कारण उनके घर नियमित रूप से आता था. एक बार उसने लापरवाही से उसका फोन नंबर मांगा, जो उसने दे दिया. इसके बाद, वह नियमित रूप से फोन करके बात करने लगा. पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने इन फोन पर बातचीत के जरिए उससे दोस्ती की और धीरे-धीरे उसका विश्वास जीता. यह सिलसिला कई हफ्तों तक चला.

पुलिस के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि फरवरी 2025 में आकाश यादव ने उसके घर आने पर उसकी कमजोर स्थिति का फायदा उठाया और उसके साथ बलात्कार किया. उसने उसे धमकी दी कि वह इस घटना के बारे में किसी को न बताए. हाल ही में पीड़िता ने अपनी मां को बताया कि उसके मासिक धर्म रुके हुए हैं और उसे पेट में तेज दर्द हो रहा है. चिंतित परिवार उसे डॉक्टर के पास ले गया, जहां गर्भवती होने का खुलासा हुआ.

पुलिस ने आकाश यादव के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 64(1) (बलात्कार), धारा 351(3), और पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 व 4 के तहत मामला दर्ज किया है, जो नाबालिगों के खिलाफ यौन अपराधों से संबंधित हैं. गंभीर आरोपों के बावजूद आरोपी फरार है और पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान शुरू कर दिया है.

ENTERTAINMENT : राम कपूर की ‘मिस्त्री’ की रिलीज डेट अनाउंस, जानें कब और कहां देख पाएंगी सीरीज

0

ओटीटी पर आज के वक्त में एक से एक बेहतरीन सीरीज मौजूद हैं. इसी के साथ एक और बेहतरीन सीरीज दस्तक देने वाली है. जिसमें क्राइम, सस्पेंस और थ्रिलर कूट-कूट कर भरा है.

राम कपूर अपनी अपकमिंग पॉपुलर सीरीज ‘मिस्त्री’ लेकर आ रहे हैं. इस सीरीज में एक्टर मेन रोल में नजर आ रहे हैं. इस सीरीज में काफी ऐडवेंचर भरा हुआ है. इसके अंदर क्राइम की एक थ्रिलिंग स्टोरी दिखाई जाएगी. ये सीरीज अब जल्द ही ओटीटी पर रिलीज होने के लिए तैयार है.

इस सीरीज में का टीजर हाल ही में रिलीज किया गया है. टीजर देखने के बाद फैंस को शो का अब बेसब्री से इंतजार है. मेकर्स ने सीरीज का 46 सेकेंड का टीजर रिलीज किया है, जिसको अब जमकर पसंद किया जा रहा है. टीजर में राम कपूर अरमान ‘मिस्त्री’ के किरदार में नजर आ रहे हैं. अपने शातिर दिमाग और अपने अंदाज से खूब हंसाता हुआ दिख रहा है

राम कपूर और मोना सिंह स्टारर ये बेहतरीन सीरीज 27 जून 2025 को प्रीमियर होने जा रही है. ‘मिस्त्री’ को आप जियो हॉटस्टार पर आसानी से देख पाएंगे.इस सीरीज को रिषभ सेठ ने डायरेक्ट किया है.

कई अवॉर्ड अपने नाम कर चुकी अमेरिकी सीरीज ‘मॉन्क’ का हिंदी वर्जन है. इस सीरीज को बानिजय एशिया ने यूनिवर्सल इंटरनेशनल स्टूडियोज ने प्रोड्यूस किया है. मॉन्क एक बेहतरीन सीरीज है जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि दर्शकों को ‘मिस्त्री’ सीरीज भी बेहद पसंद आने वाली है.

सीरीज में राम कपूर जो अरमान ‘मिस्त्री’ का किरदार निभा रहे हैं. वहीं मोना सिंह एक निडर एसीपी सहमत सिद्दीकी का किरदार निभा रही हैं. इनके अलावा सीरीज में शिखा तलसानिया भी अहम किरदार नजर आ रही हैं.

शो में अरमान ‘मिस्त्री’ का किरदार निभाने पर अपनी खुशी जाहिर करते हुए राम कपूर ने कहा- ‘अरमान मिस्त्री एक ऐसा किरदार है जिसे मैंने पहले कभी नहीं किया है. मिस्त्री की शूटिंग का पूरा एक्सपीरियंस बहुत ही दिलचस्प रहा है, मैं इस किरदार में पूरी तरह से डूब गया हूं और उसकी अजीबो-गरीब हरकतों और उसकी कमजोरियों को समझा है. ये किरदार मेरे दिल के बेहद करीब है और मैं इस बात से एक्साइटेड हूं कि यह कैसे सामने आया. मैं दर्शकों और अपने फैंस को जियो हॉटस्टार पर मिस्त्री के तौर पर देखने का इंतजार नहीं कर सकता.’

 

MAHARASHTRA : 23वीं मंजिल से कूदी, बाइक पर गिरी और दो हिस्सों में बंट गया शरीर, मुंबई में महिला के सुसाइड से सनसनी

0

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 25 वर्षीय महिला ने इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. बिल्डिंग से कूदने के बाद महिला नीचे एक गाड़ी पर गिरी जिससे उसका शरीर दो भागों में बंट गया.

महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक 25 वर्षीय महिला ने इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी. फिलहाल सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, महिला ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसको लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है.

पुलिस ने मंगलवार को बताया कि यहां विक्रोली के पूर्वी उपनगर में एक 25 वर्षीय महिला ने एक इमारत की 23वीं मंजिल से कूदकर कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. एक अधिकारी ने बताया कि घटना सोमवार रात को कन्नमवार नगर इलाके में हुई. पीड़िता हर्षदा टंडोलकर मानसिक रूप से परेशान थी, लेकिन इस कदम का सटीक कारण स्पष्ट नहीं है. अधिकारी ने बताया कि टंडोलकर 23वीं मंजिल से कूद गई और खड़ी मोटरसाइकिल पर गिर गई, जिससे उसका शरीर दो हिस्सों में बंट गया. घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी. जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रारंभिक सूचना के आधार पर मामले में आकस्मिक मृत्यु रिपोर्ट (एडीआर) दर्ज की है.

स्थानीय लोगों ने बताया कि एक 25 वर्षीय महिला ने बिल्डिंग के 23वें फ्लोर से कूदकर आत्महत्या कर ली. बिल्डिंग से कूदने के बाद महिला बाइक पर गिरी. जिससे उसकी बॉडी दो भागों में बंट गई. महिला की डेडबॉडी देखकर आसपास के लोग भी सहम गए.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

BIHAR : बिहार नहीं यूपी के इस जिले में है खान सर का घर, जानें कहां की है शादी?

0

पटना के मशहूर टीचर खान सर गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. सीक्रेट शादी की जानकारी खान सर ने खुद कोचिंग के दौरान की है. खान सर अपने बेबाक अंदाज के लिए जाने जाते हैं.

मशहूर टीचर खान सर जिन्हें शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जो जानता हो. खान सर अपने पढ़ाने के अंदाज और पढ़ाई के दौरान दिए जाने वाले अपने उदाहरणों को लेकर चर्चाओं में रहते हैं. कोचिंग क्लास वाले खान सर एक बार फिर सुर्खियों में हैं. वह इस बार अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चाओं में हैं. दरअसल खान सर ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है. इस बात की जानकारी खान सर ने एक वीडियो जारी कर दी है.

दरअसल पटना के टीचर खान सर की वीडियो यूट्यूब पर आती रहती हैं, लेकिन क्या आपको पता है कि खान सर का घर बिहार में नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश में है. खान सर उत्तर प्रदेश के देवरिया के रहने वाले हैं. देवरिया के रहने वाले खान सर ने शादी कर ली है. खान सर ने अपनी सीक्रेट शादी का जिक्र अपनी लाइव क्लास के दौरान अपने स्टूडेंट्स से किया. इसके साथ ही उन्होंने छात्रों को दावत का न्योता भी दिया था. शादी की दावत पटना में होगी यह जानकारी भी उनकी ओर से दी गई है.

अपने बेबाक अंदाज के मशहूर टीचर कोचिंग दौरान छात्रों को बताया है कि मैंने शादी कर ली है. हालांकि शादी का प्रोग्राम प्राइवेट रखा गया था. इंटरनेट पर वायरल वीडियो में खान सर कहते नजर आते हैं, ‘तुम लोगों को एक चीज हमने बताई नहीं है. इसी युद्ध के दौरान हम ब्याह भी कर लिए हैं. अब आप लोगों के लिए भोज की व्यवस्था हम कर रहे हैं. यह बात हमने सबसे पहले आपको बताई है. क्योंकि हमारा वजूद आप लोगों से है. भोज हम सोच रहे हैं.

खान सर की शादी की खबरों के बीच अब चर्चा इस बात की भी तेज हो गई है कि आखिर खान सर ने किससे ब्याह रचाया है? खान सर अपनी शादी की जानकारी खुद छात्रों को दी है. सूत्रों के अनुसार खान सर ने ए.एस. खान नाम की लड़की से शादी की है. सूत्रों का ये भी दावा है कि खान सर की पत्नी बिहार की रहने वाली हैं. सूत्रों का यह भी दावा है कि खान सर ने 7 मई को शादी की है.

 

- Advertisement -