Sunday, June 21, 2026
Home Blog Page 622

NATIONAL : Kanpur Metro का काम कर रही Turkiye की कंपनी भागी! ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये बकाया, ऑफिस में लटक रहा ताला

0

ठेकेदारों का आरोप है कि ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद कंपनी के अधिकारियों ने उठाना बंद कर दिया था. बार-बार पूछने पर और फोन करने पर अब शहर छोड़ कर भाग गए. कानपुर में मेट्रो का काम कर रही तुर्किए (Turkiye) की एक कंपनी ठेकेदारों का 80 करोड़ रुपये लेकर भाग गई. कंपनी के स्थानीय ऑफिस में ताला लगा हुआ मिला है. मौके पर मौजूद गार्डों ने कहा कि हमारी सैलरी दिए बिना ही कंपनी चली गई.

इस बीच एक ठेकेदार ने कंपनी का लेटर दिखाते हुए कहा कि कैसे अधिकारियों ने उन्हें बोला था कि 30 से 40 परसेंट का डिस्काउंट दो तो ही पेमेंट करेंगे. मगर अब सब गायब हैं. ठेकेदारों का आरोप है कि यूपीएमआरसी से भी कोई कार्यवाही नहीं हुई. फिलहाल, जिलाधिकारी से मिलकर ज्ञापन सौंपा गया है.ठेकेदारों का कहना है कि पहले तो बातचीत हो जाती थी, लेकिन जब से तुर्किए के बहिष्कार का कैंपेन चला है, तब से कंपनी को पता नहीं क्या लगा कि वह यहां से अपना ऑफिस छोड़कर चली गई. जबकि, पेमेंट अभी बाकी है.

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कानपुर शहर में मेट्रो स्टेशनों के निर्माण तुर्किए की कंपनी कर रही थी और कंपनी ने 40 से अधिक भारतीय ठेकेदारों का करोड़ों रुपये भुगतान रोक लिया. सवाल उठे तो तो कंपनी के कर्मचारी ऑफिस में तालाबंदी करके गायब हो गए. अब इसको लेकर ठेकेदारों ने जिलाधिकारी कार्यालय में एसीएम को शिकायत पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है.

मालूम हो कि कानपुर में मेट्रो रेल सेवा का विस्तार करने के लिए तीन फेज में काम चल रहा है. इसमें चुन्नीगंज, बड़ा चौराहा, नवीन मार्केट और नयागंज चार मेट्रो स्टेशन हाल ही में बनकर तैयार हुए हैं. 2021 में मेट्रो ने इन चारों स्टेशनों के निर्माण की जिम्मेदारी तुर्किए की कंपनी गुलरकर्म व उसकी सहयोगी कंपनी सेम इंडिया को सौंपी थी.

उधर, गुलरकर्म कंपनी के बिलिंग मैनेजर हतीश ऐरी ने बताया कि यूपीएमआरसी ने हमारा बकाया नहीं चुकाया है. 35 करोड़ से अधिक के भुगतान को लेकर यूपीएमआरसी के साथ विवाद चल रहा है. अगर यूपीएमआरसी हमारा बकाया चुका दे तो हम सब कॉन्ट्रैक्टर का भुगतान निपटा देंगे. हालांकि, यूपीएमआरसी का कहना है कि भुगतान का कोई विवाद नहीं है और गुलरकर्म कंपनी की सारी चीजें निपटा दी गई हैं.

NATIONAL : ‘सामने इलेक्शन है, मेरा बेटा खुशी की हवा लेकर आया है…’, बच्चे के जन्म पर बोले तेजस्वी यादव

0

तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने मंगलवार को कोलकाता के एक अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया. तेजस्वी ने इस पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सामने इलेक्शन है, मेरा बेटा खुशी की हवा लेकर आया है.

लालू यादव और उनका परिवार पिछले कुछ दिनों से सुर्खियों में है. पहले तेज प्रताप यादव के सोशल मीडिया पोस्ट और उसके बाद उन पर लालू यादव के एक्शन की चर्चा रही. अब चर्चा की वजह है परिवार में गूंजी किलकारी. लालू यादव के छोटे पुत्र और बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव को पुत्र रत्न की प्राप्ति हुई है. तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने मंगलवार की सुबह पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के एक अस्पताल में पुत्र को जन्म दिया.

पुत्र प्राप्ति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने कहा है कि हम सब बहुत खुश हैं. तेजस्वी यादव ने कहा है कि सामने इलेक्शन है. मेरा बेटा खुशी की हवा लेकर आया है. उन्होंने अपने बड़े भाई तेज प्रताप यादव को लेकर सवाल पर कहा कि हम पहले ही कह चुके हैं कि यह उनका निजी मामला है. पहले ही बात हो चुकी है. हमारा ज्यादा बोलना ठीक नहीं है.

NATIONAL : दिल्ली में कारोबारी को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, ठगों ने 25 लाख का लगाया चूना, तीन गिरफ्तार

0

दिल्ली में साइबर ठगों ने एक कारोबारी को ‘डिजिटल अरेस्ट’ के नाम पर डराकर 25 लाख रुपये की ठगी कर डाली. खुद को क्राइम ब्रांच अधिकारी बताकर आरोपी ने आधार कार्ड के दुरुपयोग और मनी लॉन्ड्रिंग का झांसा देकर रकम ट्रांसफर कराई. पुलिस ने पहाड़गंज के एक होटल से तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश जारी है.

देश की राजधानी दिल्ली में पुलिस ने ‘डिजिटल अरेस्ट’ के जरिए एक कारोबारी से 25 लाख रुपये की ठगी करने वाले तीन साइबर ठगों को गिरफ्तार किया है. पकड़े गए आरोपियों में राहुल वर्मा, शंतनु ऋचोरिया (26) और अर्जुन सिंह (25) शामिल हैं. ये सभी राजधानी के पहाड़गंज इलाके के एक होटल में ठहरे हुए थे और वहीं से साइबर ठगी को अंजाम दे रहे थे.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने होटल के कमरे से ही काम करते हुए फर्जी खाताधारक की मदद से पैसों का लेनदेन किया. मामले की शुरुआत तब हुई जब महेंद्र जैन नामक व्यक्ति ने पुलिस में शिकायत दी कि एक व्यक्ति ने क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर उनसे 25 लाख रुपये ठग लिए.

डीसीपी सुरेंद्र चौधरी ने बताया कि 21 मार्च को जैन को एक वीडियो कॉल आया, जिसमें कॉल करने वाले ने खुद को नासिक पुलिस के क्राइम ब्रांच का अधिकारी बताया और आरोप लगाया कि उनके आधार कार्ड का इस्तेमाल फर्जी बैंक अकाउंट खोलने और एक एयरलाइंस कंपनी के जरिए मनी लॉन्ड्रिंग के लिए किया गया है.

आरोपी ने जैन को एक बैंक कार्ड की फोटो कॉपी दिखाकर डराया और उनके बैंक खाते से रकम ट्रांसफर करने, पत्नी के जेवर बेचने और ऑनलाइन गेटवे और आरटीजीएस के जरिए भुगतान करने को मजबूर किया. धमकी दी गई कि यदि उन्होंने सहयोग नहीं किया तो उन पर कानूनी कार्रवाई होगी.

पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को ट्रैक कर गिरफ्तार किया. पूछताछ में सामने आया कि राहुल वर्मा शुरू में केवल अपना बैंक अकाउंट इस्तेमाल करने देता था, लेकिन बाद में वह इस गैंग का सक्रिय सदस्य बन गया. तीनों आरोपी सोशल मीडिया के जरिए अंतरराष्ट्रीय हैंडलरों से संपर्क में थे और फर्जी पहचान का इस्तेमाल कर धोखाधड़ी को अंजाम दे रहे थे.

ENTERTAINMENT : हेरा फेरी 3 पर गहराया विवाद, परेश रावल को कहा गया ‘अनप्रोफेशनल’, को-एक्ट्रेस बोली- गलत है…

0

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष परेश रावल संग ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में काम कर चुकी हैं. पायल ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश के अक्षय कुमार के साथ चल रहे विवाद के बीच कहा है वो उनके साथ काम कर चुकी हैं और वो उन्हें एक बहुत ही पेशेवर और ईमानदार एक्टर मानती हैं.

हेरा फेरी 3 से एग्जिट लेने के बाद परेश रावल डिस्कशन का हॉट टॉपिक बन गए हैं. फिल्म का प्रोमो शूट कर लेने के बाद इसे छोड़ने के फैसले को अनप्रोफेशनल तक कहा जा रहा है. ऐसे में उनका सपोर्ट करते हुए को-एक्ट्रेस पायल घोष ने कहा है कि परेश सर अनप्रोफेशनल हो ही नहीं सकते. उनका मानना है कि ऐसे सीनियर एक्टर के लिए इस तरह की बातें करना सही नहीं है. इतने साल इंडस्ट्री में काम करने के बाद परेश को अनप्रोफेशनल कहा जाना गलत है.

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल घोष परेश रावल संग ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में काम कर चुकी हैं. पायल ने ‘हेरा फेरी 3’ को लेकर परेश के अक्षय कुमार के साथ चल रहे विवाद के बीच कहा है वो उनके साथ काम कर चुकी हैं और वो उन्हें एक बहुत ही पेशेवर और ईमानदार एक्टर मानती हैं.

पायल ने बॉलीवुड बबल से कहा, “मैं ‘हेरा फेरी 3’ के विवाद की गहराई से जानकारी नहीं रखती, इसलिए इस पर कुछ कहना सही नहीं होगा. लेकिन मीडिया में जो खबरें आ रही हैं कि परेश रावल अनप्रोफेशनल हैं, वो मुझे बिल्कुल एक्सेप्ट नहीं है. मैंने उनके साथ ‘पटेल की पंजाबी शादी’ में काम किया है और उनकी वर्कफॉर्म को करीब से देखा है. मैं पूरे विश्वास से कह सकती हूं कि वो बेहद पेशेवर और डेडिकेटेड एक्टर हैं.”

उन्होंने आगे कहा, “मेरी राय छोड़िए, क्या आप सोचते हैं कि अगर वो अनप्रोफेशनल होते तो इतने लंबे समय तक इंडस्ट्री में टिक पाते? मुझे लगता है कि इस मामले में जो दिख रहा है, उससे कहीं ज्यादा है. लेकिन मीडिया में जो ये नैरेटिव चल रहा है कि परेश रावल अनप्रोफेशनल हैं, वो मुझे बिल्कुल गलत लगता है. वो सबसे विनम्र और सहयोगी सीनियर एक्टर हैं जिनके साथ काम करना एक सौभाग्य की बात है. मैं आशा करती हूं कि ये सारा विवाद जल्द ही सुलझ जाए.”

मालूम हो कि इस विवाद की शुरुआत तब हुई जब खबरें सामने आईं कि अक्षय कुमार की प्रोडक्शन कंपनी ‘केप ऑफ गुड फिल्म्स’ ने परेश रावल पर ‘हेरा फेरी 3’ को बीच में छोड़ने और अनप्रोफेशनल व्यवहार का आरोप लगाते हुए ₹25 करोड़ का मुकदमा दायर किया है. हालांकि, परेश रावल की कानूनी टीम ने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा है कि फिल्म के लिए कोई ऑफिशियल स्क्रिप्ट, कॉन्ट्रैक्ट या क्लेरिटी नहीं थी, जिससे परेश रावल पर कोई लीगल रोक नहीं थी.

NATIONAL : रांची में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, शख्स ने पत्नी और दो बच्चों का बेरहमी से किया कत्ल

0

रांची के मैकलुस्कीगंज में एक युवक ने पत्नी के साथ दो बच्चों की हत्या कर दी. मृतकों की पहचान आरोपी रवि लोहारा की पत्नी रेणु देवी, 7 वर्षीय पुत्र आरुष कुमार और 4 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप में की गई है.

रांची के मैकलुस्कीगंज में एक युवक ने पत्नी के साथ दो बच्चों की हत्या कर दी. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. फिलहाल ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. हालांकि, आरोपी की अभी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

मृतकों की पहचान आरोपी रवि लोहारा की पत्नी रेणु देवी, 7 वर्षीय पुत्र आरुष कुमार और 4 वर्षीय पुत्री आरोही कुमारी के रूप में की गई है. जानकारी के अनुसार आरोपी ने सिलबट्टे के लोढ़ा से मारकर घटना को अंजाम दिया. इसके बाद मौके से फरार हो गया.

ग्रामीण एसपी ने बताया कि रवि लोहारा ने पत्नी के साथ दो बच्चों की हत्या कर दी. इसके बाद मौके से फरार हो गया. आरोपी रवि लोहारा मानसिक रूप से बीमार है. झाड़-फूंक से उसका इलाज चल रहा है. घटना की जानकारी मिलने के बाद मैक्लुस्कीगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

गांव के पूर्व मुखिया मुकद्दर लोहार ने बताया कि रवि लोहारा मानसिक रूप से बीमार है और उसका इलाज झाड़-फूंक से चल रहा है. वह आए दिन अपने परिवार वालों से झगड़ा करता था. इसी बीच सोमवार की शाम को भी उसकी परिवार वालों से लड़ाई हो गई. जिसके बाद उसने पत्नी और दोनों बच्चों की हत्या कर दी.

RAJASTHAN : कीचड़ में सोना-चांदी ढूंढ़ने का जानलेवा खेल, सेप्टिक टैंक में जहरीली गैस से 4 मजदूरों की मौत

0

जयपुर की अचल ज्वेलर्स फैक्ट्री में सेप्टिक टैंक की सफाई के दौरान जहरीली गैस से दम घुटने से चार मजदूरों की मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हैं. मजदूरों ने पहले गैस का अंदेशा जताया था, लेकिन दबाव में टैंक में उतरे. टैंक में सोने-चांदी की रिकवरी के लालच में यह हादसा हुआ.

राजस्थान के जयपुर में सेप्टिक टैंक में दम घुटने से चार मजदूरों की अकाल मौत हो गई. वही उन्हें बचाने आए दो मजदूर भी अचेत हो गए. उनकी भी हालात गंभीर बनी हुई है. घटना से पहले मजदूरों ने तेज गर्मी के चलते केमिकल युक्त पानी से जहरीली गैस फैलने का अंदेशा जताते हुए टैंक में उतरने से मना कर दिया था लेकिन उन पर दबाव बनाया गया. तब मजदूर सफाई के लिए सेप्टिक टैंक में तो उतरे लेकिन वापस जिंदा नहीं लौटे.

घटना सीतापुरा के जी-ब्लॉक स्थित अचल ज्वेलर्स की है, जहां सोमवार रात करीब 8 बजे मजदूर अमित और रोहित सबसे पहले टैंक में उतरे. कुछ देर बाद दोनों को बेहोशी छाने लगी तो वे चिल्लाने लगे. उन्हें बचाने के लिए मजदूर संजीव और मुकेश सहित 2 अन्य मजदूर उतरे लेकिन एक-एक कर सभी बेहोश हो गए, जिन्हें महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया. वहां चिकित्सकों ने 4 मजदूरों को मृत घोषित कर दिया. वही 2 मजदूरों का इलाज जारी है. घटना के एक घंटे बाद पुलिस को सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और एफएसएल की मदद से सबूत जुटाए.

चाकसू एसीपी सुरेन्द्र सिंह ने बताया कि अचल ज्वैल्स में रिफाइन का काम करने वाले मजदूर ठेकेदार के जरिए लगे हुए थे.जहां फैक्ट्री में बनने वाली ज्वैलरी की सफाई का केमिकल युक्त पानी फैक्ट्री के टैंक में जमा होता है, जिसकी सफाई के लिए मजदूर सेप्टिक टैंक में उतरे थे. घटना में संजीव पाल, हिमांशु सिंह, रोहित पाल और अर्पित यादव की मौत हो गई. वही अजय चौहान और राजपाल का इलाज जारी है, बाकि दो अन्य अमित पाल व सूरजपाल को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई.

दरअसल फैक्ट्री में कारीगर जब गहने बनाते हैं, तब कटिंग, स्टोन सेंटिंग और निर्माण प्रक्रिया के दौरान सोने-चांदी के कण निकलकर गिरते हैं. छोटे कारीगर कार्यस्थल के कचरे को बाहर नहीं फेंकते और फैक्ट्री में से निकले गंदे पानी को भी एक जगह जमा कर उससे भी सोने-चांदी के वेस्टेज को रिकवर करते हैं. बड़ी फैक्ट्रियों में आभूषण बनाने के दौरान निकले रसायन युक्त पानी जो सेप्टिक टैंक में जाता है, उसमें ठोस कचरे के साथ सोने-चांदी के कण मिले होते हैं, जो गाद के रूप में टैंक में जमा होता है. इसे समय-समय पर निकाल कर सोना-चांदी रिकवर किया जाता है और सोमवार को भी इसी के लिए मजदूरों को उतारा गया था लेकिन अचल ज्वैल्स मैनेजमेंट के लालच ने चार मजदूरों की जीवन लीला छीन ली.

 

NATIONAL : ‘हमने जहर खा लिया है, बहुत कर्ज था…’, मरने से पहले प्रवीण ने चश्मदीद से बताई थी सामूहिक सुसाइड की वजह

0

हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में जहर खाकर सुसाइड कर लिया. मरने से पहले प्रवीण मित्तल ने चश्मदीद को बताया कि उनके ऊपर बहुत कर्ज हैं, इसलिए उन्होंने परिवार के साथ जहर खा लिया है.

हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 7 लोगों ने कार में जहर खाकर सुसाइड कर लिया. सभी लोग बागेश्वर धाम की हनुमंत कथा में शामिल होकर लौट रहे थे. इस सामूहिक सुसाइड के बारे में चश्मदीद पुनीत राना ने बताया कि कार हमारे घर के पास थी. किसी ने हमें बताया कि बाहर एक गाड़ी खड़ी है. जिसपर टॉवल रखा है. जब हम मौके पर पहुंचे और पूछा तो परिवार के मुखिया प्रवीण मित्तल ने बताया कि हम बाबा के प्रोग्राम में आये थे. होटल नहीं मिला है इसीलिए गाड़ी में सो रहे हैं.

हालांकि, इस पर हमने उनको बोला कि गाड़ी यहां से हटा लो कहीं और लगाओ. हमने कार के अंदर झांका तो देखा कि सबने एक दूसरे पर उल्टी की हुई थी. ऐसे में प्रवीण मित्तल गाड़ी से बाहर निकले. उन्होंने हमें बताया कि मैंने भी ज़हर खाया है. हम लोग बहुत कर्ज में डूबे हुए हैं. मेरे रिश्तेदार बहुत अमीर हैं, लेकिन मेरी किसी ने मदद नहीं की. इसके बाद मैंने अंदर बैठे बच्चों को भी हिला कर देखा, लेकिन कोई हिल नहीं रहा था.

इसके कुछ ही देर में पुलिस भी आ गई थी. कार के अंदर से बहुत ज्यादा बदबू आ रही थी. कार में दवा का एक टैबलेट भी पड़ा था. चश्मदीद पुनीत ने यह भी बताया कि पुलिस जल्दी आ गई थी लेकिन एंबुलेंस 40 -45 मिनट बाद आई. अगर समय पर एंबुलेंस आती तो शायद लोगों की जान बच जाती. सिर्फ प्रवीण ही कार से बाहर निकले थे. लेकिन कुछ देर में उनकी भी मौत हो गई.

सामूहिक सुसाइड पर प्रवीण मित्तल की एक पड़ोसी आराधना थापा का भी बयान आया है. थापा के अनुसार यह परिवार काफी साधारण था. उनकी मां बीमार रहती थीं और बच्चे देहरादून के ब्लूमिंग बर्ड स्कूल में पढ़ते थे. ससुर की एक दुकान टपकेश्वर मंदिर के पास थी. यह परिवार लगभग एक साल पहले अपने ससुर के साथ चंडीगढ़ शिफ्ट हो गया था. इससे पहले वे करीब तीन साल कोलागढ़ में रहे, फिर देहरादून के अंकित विहार और टपकेश्वर मंदिर के पास कुछ समय तक रहे. उसके बाद चंडीगढ़ चले गए.

पुलिस ने बताया कि हरियाणा के पंचकूला में एक ही परिवार के 7 सदस्यों द्वारा आत्महत्या किए जाने की सूचना प्राप्त हुई. बताया गया कि परिवार देहरादून का रहने वाला है. लेकिन परिवार के संबंध में जानकारी करने पर प्रकाश में आया कि मृतक प्रवीण मित्तल पुत्र देशराज का परिवार लगभग 8-9 महीने पूर्व तक कोलागढ़ देहरादून में किराए पर निवास करता था, जिनका मूल रूप से चंडीगढ़ क्षेत्र का होना प्रकाश में आया है. वर्तमान में उक्त परिवार देहरादून में निवास नहीं कर रहा था.

घटनास्थल से जो वाहन मृतक के पास मिला है, वह मालदेवता देहरादून के गंभीर सिंह नेगी के नाम पर पंजीकृत है. मामले में संपर्क करने पर उनके द्वारा बताया गया कि उनकी मृतक प्रवीण मित्तल से NGO के काम के सिलसिले में मुलाकात हुई थी. मृतक पूर्व में चाइल्ड लाइफ केअर मिशन नाम से NGO चलाता था. इसी दौरान मित्रता के चलते गंभीर नेगी ने उक्त वाहन अपने नाम पर फाइनेंस करवाया था, जिसे वर्तमान में मृतक चलाता था. वर्तमान में मृतक का परिवार सहित चंडीगढ़ में निवास करता था.

ENTERTAINMNET : विवादों में ‘मार्को’ फेम एक्टर उन्नी मुकुंदन, फिल्में न मिलने से हुए परेशान, गुस्से में EX मैनेजर को पीटा

0

उन्नी मुकुंदन के एक्स मैनेजर विपिन कुमार का कहना कि एक्टर ने उन्हें पार्किंग में बुलाकर उनके साथ मारपीट की. यही नहीं, उन्होंने इस दौरान अभ्रद भाषा का इस्तेमाल भी किया.

मलयालम एक्शन थ्रिलर ‘मार्को’ फेम उन्नी मुकुंदन को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. एक्टर के एक्स मैनेजर विपिन कुमार ने उन पर गंंभीर आरोप लगाए हैं. इसके बाद वो मुश्किलों में घिरते दिखाई दे रहे हैं. विपिन कुमार ने उन पर फिलिकली और वर्बली दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है. उन्होंने एक्टर के खिलाफ FEFKA और AMMA में भी शिकायत दर्ज कराई है.

उन्नी मुकुंदन के एक्स मैनेजर विपिन कुमार का कहना कि एक्टर ने उन्हें पार्किंग में बुलाकर उनके साथ मारपीट की. उन्होंने इस दौरान अभ्रद भाषा का इस्तेमाल भी किया. विपिन का कहना है कि उन्नी ने उन्हें इतना मारा कि उन्हें कई चोटें आईं और अस्पताल में इलाज कराना पड़ा. विपिन ने विवाद की वजह बताते हुए कहा- एक्टर पिछले कुछ महीनों से काम ना मिलने से परेशान थे. ‘मार्को’ की सक्सेस के बावजूद उन्हें फिल्में नहीं मिल रही हैं.

‘मैं एक प्रमोशन कंसल्टेंट हूं. मैं फिल्मों और कई एक्टर्स के लिए PR करता हूं. मैंने टोविनो थॉमस की फिल्म ‘नारिवेट्टा’ के लिए प्रमोशन का काम किया था. मैंने फिल्म की तारीफ में एक पोस्ट किया था, जो कि उन्हें पसंद नहीं आया. इसलिए उन्होंने मुझे रात में बुलाया और कहा कि अब तुम मेरे लिए काम मत को. मैंने कहा ठीक है. मैं पेड मैनेजर नहीं हूं. मैं एक पीआर कंसल्टेंट हूं. मैंने कई फिल्मों के लिए काम किया है, जो कि उन्हें पता भी है.’

विपिन ने एक्टर के खिलाफ कोच्चि में इन्फो पार्क पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. आगे उन्होंने कहा कि ‘उन्नी ने मुझे बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में बुलाया, जहां मैं रहता हूं. वहां उन्होंने मेरे साथ दुर्व्यवहार करने के बाद मुझ पर हमला किया. मैं उनके साथ पिछले 6 साल से काम कर रहा हूं. मार्को के बाद अच्छी फिल्में ना मिलने से वो परेशान हैं.’

‘उनकी फिल्म गेट सेट बेबी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही. उसके बाद से उन्हें काम मिलना बंद हो गया. वो एक फिल्म को डायरेक्ट करने का प्लान कर रहे थे, जिसे गोकुलम फिल्म्स द्वारा निर्मित किया जाना था. लेकिन उन्होंने इस प्रोजेक्ट से अपना हाथ खींच लिया. काम ना मिलने का गुस्सा वो अपने आस-पास के लोगों पर उतारने लगे. अब उनके पास कोई नहीं है. मैं एक लिमिट तक चीजें सुन सकता था. अब मैं और नहीं सह सकता.’

 

MAHARASHTRA : फोन नहीं उठा रही थी लड़की, वाराणसी से मुंबई पहुंच गया शख्स, ईंट से मारकर किया घायल

0

महाराष्ट्र के मुंबई से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां पश्चिमी मुंबई में एक किशोरी पर हमला करने के आरोप में वाराणसी के 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी ने ऐसा इसलिए किया, क्योंकि लड़की उसका फोन नहीं उठा रही थी.

महाराष्ट्र के मुंबई से एक अजीब मामला सामने आया है. जहां पश्चिमी मुंबई में एक किशोरी पर हमला करने के आरोप में वाराणसी के 19 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया गया है. आरोपी राहुल सिंह ने 24 मई को कांदिवली (पश्चिम) के संजय नगर में गोसालिया रोड पर 17 वर्षीय लड़की को निशाना बनाया, जब वह एक दोस्त के साथ घूम रही थी. इस बात की जानकारी एक पुलिस अधिकारी ने एक न्यूज एजेंसी को दी.

अधिकारी ने बताया कि सिंह ने लड़की के साथ दुर्व्यवहार किया. इसके बाद सड़क किनारे पड़ी एक ईंट उठाई और उसके सिर पर मार दी. साथ ही उसने उसका मोबाइल फोन भी तोड़ दिया. इस हमले में किशोरी को गंभीर चोटें आईं और उसे शताब्दी अस्पताल ले जाया गया. जहां उसका इलाज चल रहा है.

अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि वाराणसी का रहने वाला सिंह मुंबई आया था, क्योंकि लड़की उसका फोन नहीं उठा रही थी. दोनों एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं. फिलहाल आरोपी पर भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (POCSO) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है.

अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच चल रही है. जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. स्थानीय लोगों का कहना है कि एक व्यक्ति ने यहां पर एक लड़की पर टहलने के दौरान हमला कर दिया. जिससे लड़की घायल हो गया. दोनों एक दूसरे को जानते थे.

UP : छत पर सो रही महिला को गला पकड़कर घसीटता ले गया तेंदुआ…मां के लिए चीखते रह गए बच्चे

0

उत्तर प्रदेश में बहराइच में रात में घर की छत पर सो रही 48 साल की महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया. तेंदुआ महिला को घसीटकर छत से नीचे और फिर झाड़ियों में ले गया और उसकी जान ले ली. महिला के मासूम बच्चे ये सब देखकर चिल्लाए तो गांव के लोग पहुंचे. खोजबीन शुरू हुई तो महिला का शव क्षतविक्षत अवस्था में झाड़ियों में मिला. घटना के बाद गांव में दहशत है और तेंदुए को पकड़ने की मांग हो रही है.

उत्तर प्रदेश में बहराइच जिले के कतरनिया घाट संरक्षित वन्य जीव क्षेत्र से सटे एक गांव में एक दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है.यहां रात में घर की छत पर सो रही महिला पर एक तेंदुए ने हमला कर दिया. तेंदुआ महिला का गला पकड़कर उसे छत के नीचे घसीटता हुआ ले गया. सूचना पर वहां पहुंचे लोगों ने जब महिला की खोजबीन की तो उसका शव घर से कुछ दूरी पर झाड़ियों में क्षतविक्षत अवस्था में पड़ा मिला. घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है.

बहराइच जिले के कतर्नियाघाट वन्य जीव विहार अंतर्गत थाना सुजौली व वन रेंज के अयोध्या पुरवा गांव में 48 साल की जहीरा बीती 25-26 की रात अपने घर की छत पर अपने बच्चों के साथ सो रही थी. तभी रात करीब 1.45 बजे जंगल से निकल कर तेंदुआ अचानक उसकी छत पर पहुंच गया और सो रही महिला जहीरा पर हमला कर दिया. वहीं उसके बगल में सो रहे उसके बच्चे जब तक कुछ समझ पाते तब तक तेंदुआ जहीरा का गला पकड़ कर उसे छत के नीचे झाड़ियों में घसीट ले गया और उसे नोंचकर मार डाला.

घटना की जानकारी होने पर घर वालों ने शोर मचाया.इसके बाद लोगों ने महिला की खोजबीन शुरू की तो जहीरा की क्षतविक्षत लाश कुछ दूरी पर झाड़ियों में पड़ी मिली. वहीं इस मामले की सूचना जब स्थानीय पुलिस व वन कर्मियों को हुई तो स्थानीय थानाध्यक्ष हरीश सिंह व कतर्नियाघाट रेंज के एसडीओ अपने सहयोगियों के साथ अयोध्या गांव पहुंचे और मृतक महिला के शव को बरामद कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेजा. घटना से अयोध्या पुरवा समेत अन्य गांवों में भी नरभक्षी तेंदुए से दहशत का माहौल बना हुआ है. लोगों ने वन विभाग पर नाराजगी प्रकट करते हुए खूंखार तेंदुए को पकड़ने की गुहार लगाई है.

घटना की सूचना पर रात में ही घटना स्थल पर पहुंचे गांव के शिव प्रसाद मौर्या ने बताया कि रात करीब 1.50 पर जब एक लड़की चिल्लाई. हम लोग दौड़कर आए तो उसने कहा कि मेरी मां को तेंदुआ उठाकर ले गया. जब हमारे साथ सब लोग दौड़कर आए तो वह भाग गया. बाद में महिला की लाश मिली.

इस घटना के बाद कतर्नियाघाट वन्य जीव प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी (डीएफओ) बी शिवशंकर ने बताया कि मृतक महिला अपने बच्चों के साथ छत पर सो रही थी उसी दौरान तेंदुए ने उस पर हमला किया. दोनों में संघर्ष हुआ और वह महिला छत से नीचे गिर गई. तत्काल सूचना पर हमारे वनकर्मी वहां मौके पर पहुंचे और उनकी मदद करने की कोशिश की लेकिन उस समय उनकी मौत हो गई थी.

- Advertisement -