Monday, June 22, 2026
Home Blog Page 624

MAHARASHTRA : दूसरी बेटी हुई तो ससुराल वालों ने दिए इतने ताने, तंग आकर महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने की आत्महत्या

0

अमरावती से दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरी बार बेटी होने पर ससुराल में ताने सुनने को मजबूर एक 32 साल की महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

महाराष्ट्र के अमरावती से दिल दुखाने वाला मामला सामने आया है. यहां दूसरी बार बेटी होने पर ससुराल में ताने सुनने को मजबूर एक 32 साल की महिला स्वास्थ्य अधिकारी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. यह दिल दहला देने वाली घटना अमरावती के तपोवन परिसर स्थित जयभोले कॉलोनी में हुई. मृतक महिला का नाम 32 साल की शुभांगी निलेश तायवडे बताया गया है, जो एक सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) के पद पर कार्यरत थी.

मूल रूप से नागपुर की रहने वाली शुभांगी की शादी नवंबर 2011 में 35 साल के निलेश तायवडे से हुई थी, जो एक बैंक मैनेजर हैं. शुभांगी को दो बेटियां हैं, जिनमें से छोटी बेटी मात्र 13 महीने की है. परिजनों का आरोप है कि दूसरी बार लड़की होने के बाद से ही शुभांगी को पति, सास, देवर, ननद और एक मित्र द्वारा ताने दिए जा रहे थे और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जा रहा था. इस प्रताड़ना से तंग आकर शुभांगी ने रविवार सुबह करीब 9 बजे अपने घर में बच्ची के झूले की रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी.

घटना की जानकारी मिलते ही शुभांगी के पिता राजेंद्र तुरकणे (65, निवासी नागपुर) ने गडगेनगर थाने में शिकायत दर्ज करवाई. पुलिस ने पति निलेश तायवडे, 70 साल की सास , 38 साल के निलेश के भाई नितिन तायवडे, 45 साल की ननद हतुर्णा और नितिन के मित्र नयन रामटेके के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला दर्ज किया है.

शुभांगी ने आत्महत्या से एक दिन पहले 24 मई को शाम करीब 7 बजे अपने पिता से बातचीत की थी, जिसमें उसने ससुराल में हो रही मानसिक प्रताड़ना का जिक्र किया था. रविवार सुबह 9 बजे के आसपास परिजनों को फोन पर बताया गया कि शुभांगी ने फांसी लगा ली है. परिजन जब पहुंचे तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.

मामले की जांच गाडगेनगर पुलिस स्टेशन के थानेदार ब्रह्म गिरी के मार्गदर्शन में शुरू हो चुकी है. पुलिस ने आरोपी पति और अन्य परिजनों को तबियत खराब होने के कारण मेडिकल जांच के लिए अस्पताल में दाखिल किया है. दो मासूम बच्चियों की मां शुभांगी की इस दर्दनाक आत्महत्या से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है.

MP: इंदौर शूटिंग अकादमी के मोहसिन की पिटाई का वीडियो वायरल, ब्लैकमेलिंग और यौन शोषण के 4 केस दर्ज

0

इंदौर में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के संचालक मोहसिन खान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मोहसिन पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप हैं और अब तक उसके खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं.

मध्य प्रदेश के इंदौर में ड्रीम ओलंपिक शूटिंग अकादमी के संचालक मोहसिन खान की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. मोहसिन पर यौन शोषण और ब्लैकमेलिंग के गंभीर आरोप हैं और अब तक उसके खिलाफ चार एफआईआर दर्ज हो चुकी हैं.

वीडियो उस दिन का बताया जा रहा है, जब मोहसिन को रंगे हाथों पकड़ा गया था. परिजनों ने उसके मोबाइल में अश्लील वीडियो और युवतियों के साथ चैट देखकर गुस्से में उसकी पिटाई की. पुलिस ने मोहसिन को गिरफ्तार कर लिया है और वह वर्तमान में जेल में है. पुलिस अब उसकी रिमांड लेने की तैयारी कर रही है, ताकि मामले की गहराई से जांच की जा सके. वायरल वीडियो ने शहर में हड़कंप मचा दिया है, और लोग सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं.

ENTERTAINMENT : ‘गुम हैं किसी के प्यार में’ की पाखी संग प्रोड्यूसर ने गाड़ी में की थी गंदी हरकत, रोते-रोते किया था पापा को फोन

एक्ट्रेस ऐश्वर्या शर्मा टीवी इंडस्ट्री की पॉपुलर स्टार हैं. वो शो गुम हैं किसी के प्यार में से घर-घर में पहचानी गई. इस शो में उनके कैरेक्टर का नाम पाखी था. वो ग्रे कैरेक्टर में थी. इस शो से ऐश्वर्या शर्मा फेमस हुईं. हालांकि, ऐश्वर्या शर्मा ने नेम-फेम पाने के लिए कड़ी मेहनत की.

एक इंटरव्यू में ऐश्वर्या शर्मा ने कहा, ‘मुंबई आने के बाद वो कुछ समय तक मौसी के यहां रही. एक्टिंग की दुनिया में करियर बनाना बहुत मुश्किल है. काफी ऑडिशन देने के बाद भी काम नहीं मिल रहा था. शुरू में छोटे-छोटे रोल्स मिले. मैंने भी कास्टिंग काउच झेला।

ऐश्वर्या ने बताया, ‘प्रोड्यूसर ने मुझे लोखंडवाला बैक रोड पर बुलाया था. मैं वहां पहुंची. जब मैं गाड़ी में बैठी. पहले तो उसे इधर-उधर की बातें की. फिर वो मेरे पास आकर बैठ गया. वो मेरे बालों में हाथ फेरने लगा. मैं उन्हें रोका और पूछा कि ये क्या कर रहे हो. उसने मुझे कहा कि बिना समझौता के इंडस्ट्री में काम नहीं मिलता. मैं ये सुनकर डर गई थी. गाड़ी से उतरकर भागने लगी. रास्ते में रोती रही. मैंने पापा को फोन करके सब बता दिया. पापा ने मुझे समझाया और कहा कि डरो मत. ऐसे लोगों से दूर रहो.’

बता दें कि ऐश्वर्या शर्मा ने नील भट्ट के साथ शादी की है. नील और ऐश्वर्या ने स्मार्ट जोड़ी में भी साथ में काम किया था. इसके अलावा दोनों ने साथ में बिग बॉस में भी काम किया था.

 

UP : ससुराल में नहीं मिली एंट्री को धरने पर बैठी दुल्हन, पुलिस बोली- आपस में सुलझाएं मामला

0

मुजफ्फरनगर जिले में एक विवाहिता ने प्रवेश न मिलने पर अपनी ससुराल स्थित घर के सामने धरना शुरू कर दिया है. पुलिस महिला और ससुराल वालों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है.

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के नयी मंडी थाना क्षेत्र में एक विवाहिता ने कथित रूप से प्रवेश न मिलने पर अपनी ससुराल स्थित घर के सामने धरना शुरू कर दिया है. पुलिस ने सोमवार को इसकी पुष्टि की. नयी मंडी थाना क्षेत्र के अवधविहार मोहल्ले में विवाहिता पूजा पाल ने रविवार को अपनी ससुराल में प्रवेश से मना करने पर धरना शुरू कर दिया है.

थाना प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) दिनेश चंद भगेल के मुताबिक पुलिस महिला और ससुराल वालों के बीच विवाद को सुलझाने का प्रयास कर रही है. विवाहिता का कहना है कि उसकी शादी 20 जून 2020 को नितिन के साथ हुई थी और उसका तीन साल का बेटा है. लेकिन पारिवारिक विवाद के चलते ससुराल पक्ष ने विवाहिता को घर से बाहर निकाल दिया.

पूजा ने यह आरोप लगाया है कि ससुराल वालों ने उसे जबरन घर से निकाल दिया है और उसके बेटे को भी छीन लिया है. विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज की मांग करने का भी आरोप लगाया है. बाद में उसने न्याय पाने के लिए ससुराल वालों के घर के बाहर धरना शुरू कर दिया है. इस बीच, एहतियात के तौर पर इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है.

आपको बता दें कि घटना की सूचना मिलते ही मौके पर नई मंडी थाना पुलिस पहुंची और पूजा को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने सामाजिक लोगों को बुलाकर मामला आपसी सुलह से निपटाने की बात कही. देर रात तक मोहल्ले में स्थानीय लोगों की भीड़ जुटी रही. मोहल्ले के कई लोग पूजा के समर्थन में खुलकर सामने आए और उसे न्याय दिलाने की मांग की.

 

गोंडा: BJP जिलाध्यक्ष अमर किशोर के साथ वीडियो में दिखी महिला आई सामने, बताया- क्या हुआ था उस दिन?

0

गोंडा में बीजेपी ज़िलाध्यक्ष अमर किशोर बम बम के वायरल वीडियो में दिखाई दे रही महिला का बयान सामने आया है. महिला ने तमाम आरोपों को सियासी बताया है.

उत्तर प्रदेश के गोंडा में बीजेपी ज़िलाध्यक्ष अमर किशोर कश्यप के महिला के साथ आपत्तिजनक हालत में वायरल वीडियो मामले में नया मोड़ आ गया है. इस वीडियो में बीजेपी नेता के साथ दिखाई दे रही महिला कार्यकर्ता सामने आई हैं. महिला ने अमर किशोर का बचाव करते हुए उन्हें पिता तुल्य बताया और कहा कि उन्हें बदनाम करने की कोशिश की जा रही है. महिला ने इस संबंध में अज्ञात लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है.

महिला ने बताया कि वो 12 अप्रैल को लखनऊ से वापस आ रही थी, रात हो गई थी और उसकी तबीयत ठीक नहीं थी. महिला ने कहा कि मुझे दिक्कत महसूस हो रही थी, इसलिए हमने ज़िलाध्यक्ष जी को फ़ोन किया और बताया कि मैं रेलवे स्टेशन पर हूं, मुझे थोड़ी देर रुकने के लिए जगह दे दीजिए या घर भिजवा दीजिए, जिसके बाद वो मुझे लेने के लिए आए. इसी बीच उन्हें एक जरूरी फोन आ गया, जिसके बाद वो मुझे पार्टी कार्यालय लेकर गए.

महिला ने बताया कि बीजेपी नेता ने उन्हें पार्टी दफ्तर में आराम करने को कहा और कहा कि वो उसे किसी के जरिए घर भिजवा देंगे. महिला ने कहा कि जब वो सीढ़ियां चढ़ रही थी तो उसने हील पहनी थी, तभी उसे चक्कर जैसा महसूस हुआ और वो गिरने लगी तो ज़िलाध्यक्ष जी उसका हाथ पकड़कर उन्हें संभाल लिया और सहारा दिया, नहीं तो उसका पैर फिसल सकता था और ज्यादा चोट भी आ सकती थी. जिसके बाद उन्होंने मुझे अंदर तक छोड़ा और कहा कि तुम यहां रुको मैं किसी के जरिए भेजता हूं.

महिला ने दावा किया उस दिन बस यही बात थी. जिलाअध्यक्ष जी न कभी गलत थे, न हैं..मैं उन्हें साढ़े तीन साल से जानती हूं. हमारे पारिवारिक संबंध भी रहे हैं. इसलिए मैंने भरोसा करके उन्हें फोन किया. वो मेरे पिता तुल्य हैं या हमारे बड़े भाई मान लीजिए. मैं बच्ची नहीं हूं जो कोई मुझे बहलाएगा. जो मेरे बारे में अफवाह फैलाई हैं मैंने थाने में शिकायत की है. अगर नहीं मानेंगे तो मैं मानहानि का दावा करुंगी. महिला आयोग जाऊंगी.

महिला ने तमाम आरोपों को गलत और राजनीति से प्रेरित बताया. महिला ने कहा कि ऐसी कोई घटना नहीं है. अध्यक्ष जी को बदनाम किया जा रहा है. मैं उन पर पूरा भरोसा करती हूं. उन पर आरोपों में कोई सच्चाई नहीं है.

NATIONAL : महासमंद में भीषण सड़क हादसा, बुजुर्ग दंपती और युवक की मौत, तीन घायल

0

छत्तीसगढ़ के महासमंद जिले में रविवार तड़के हुए एक भीषण सड़क हादसे में एक बुजुर्ग दंपति और एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसा नेशनल हाईवे-53 पर कोदर डैम के पास हुआ, जब एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई. सभी पीड़ित झारखंड से रायपुर की ओर यात्रा कर रहे थे. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

छत्तीसगढ़ के महासमंद में रविवार तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक दंपती और उनका छह साल का बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया. यह हादसा नेशनल हाईवे-53 पर तुमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत कोदर डैम के पास सुबह करीब 3 बजे हुआ, जब एक कार खड़े ट्रक से टकरा गई.

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, कार सवार झारखंड से रायपुर की ओर जा रहे थे. कार में सवार लोगों में चंदन अभिषेक, जो स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की नरहरपुर (जिला कांकेर) शाखा में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं, अपनी पत्नी खुशबू, बेटे ध्रुव (6), माता-पिता किशोर पांडे (69) और चित्रलेखा पांडे (65), समेत एक अन्य व्यक्ति ईश्वर ध्रुव (34) के साथ यात्रा कर रहे थे.

कोदर डैम के पास उनकी कार सड़क किनारे खड़े एक ट्रक से भीषण रूप से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों की पहचान किशोर पांडे, चित्रलेखा पांडे और ईश्वर ध्रुव के रूप में की गई है.

हादसे में चंदन अभिषेक, उनकी पत्नी खुशबू और पुत्र ध्रुव गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. पुलिस फोर्स SDRF की टीम मौके पर पहुंची और शवों को बाहर निकाला.तुमगांव थाना प्रभारी के अनुसार, इस हादसे को लेकर मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि खड़े ट्रक पर कोई चेतावनी चिन्ह नहीं था, जिससे अंधेरे में कार चालक को ट्रक नजर नहीं आया और यह दुर्घटना घट गई.

TREANDING : भाभी जी ने तो माहौल ही बदल दिया… बॉलीवुड गाने पर ऐसे दिए एक्सप्रेशन कि वीडियो हो गया वायरल

0

भाभी ने बॉलीवुड गाने जूली जूली पर ऐसा डांस किया कि लड़कों के दिलों पर छुरियां चल गई. बैचेनी ने और पैर पसार लिए और हर कोई भाभी के डांस के आगोश में समा गया.

भारत विविधताओं वाला देश है. यहां हर शख्स और हर चीज में विविधताएं पाई जाती है. अब डांस को ही ले लीजिए. अगर शादी समारोह में कोई लड़की डांस कर रही है तो भीड़ लगना लाजमी है, लेकिन अगर भाभी डांस करने लग जाए तो वहां लोगों का हुजूम उमड़ पड़ता है. ऐसा ही कुछ हुआ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में जहां एक भाभी ने बॉलीवुड गाने जूली जूली पर ऐसा डांस किया कि लोगों के दिलों पर छुरियां चल गई. बैचेनी ने और पैर पसार लिए और हर कोई भाभी के इस डांस की आगोश में समा गया. डांस ही कुछ ऐसा था, आप भी देख ही लीजिए.

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल है, जिसमें भाभी ने पंजाबी सूट पहनकर शादी समारोह में जो डांस किया वो किसी भी सच्चे आशिक को घायल और घायल करने के लिए काफी था. आंखों के इशारे, पैरों की थिरकन और कमर का लचीलापन भाभी के हुस्न पर चार चांद तो लगा ही रहा था साथ ही साथ देखने वालों के जिगर को भी चाक कर रहा था. वीडियो में देखा जा सकता है कि भाभी शादी के एक फंक्शन में डांस कर रही है और उन्हें देखने के लिए चारों तरफ लोगों का हुजूम लगा हुआ है. हर ठुमके पर तालियां, हर मूव्स पर धड़कनें बढ़ने की आहट ने वहां के लोगों के साथ यूजर्स को भी हैरान कर दिया.

हाथों में पीली चूड़ियां खूबसूरती की कशिश को और ज्यादा पका रही थी, तो वहीं चेहरे पर निकल रही लट दौलत-ए-हुस्न पर दरबान की तरह हिफाजत याफ्ता थी. कुल मिलाकर डांस ऐसा था कि देखने वालों के होश ठिकानों से हट गए और हर कोई दुनियादारी भूल कर जूली जूली के राग पर खुद को नीलाम कर बैठा. वीडियो इंटरनेट पर वायरल है, जिसे देखने के बाद यूजर्स तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं.

वीडियो को एक्स अकाउंट से शेयर किया गया है जिसे अब तक लाखों लोगों ने देखा है तो वहीं कई लोगों ने वीडियो को लाइक भी किया है. ऐसे में सोशल मीडिया यूजर्स वीडियो को लेकर तरह तरह के रिएक्शन दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा…ये डांस होता कहां है, हम कैसे महरूम रह जाते हैं. एक और यूजर ने लिखा…वाह भाभी क्या डांस किया है, दिन बन गया. तो वहीं एक और यूजर ने लिखा…भाभी के हुस्न पर मेरा घर जमीन सुकून सब कुर्बान.

 

BUSINESS : WhatsApp का नया धमाका! अब बिना टाइपिंग के होगी चैट, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर

0

दुनियाभर में 3.5 अरब से ज्यादा यूज़र्स के साथ सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूज़र्स के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है.

दुनियाभर में 3.5 अरब से ज्यादा यूज़र्स के साथ सबसे लोकप्रिय इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp ने अपने यूज़र्स के अनुभव को और भी बेहतर बनाने के लिए एक नया फीचर पेश किया है. अब ग्रुप चैट्स में टाइपिंग का झंझट खत्म. WhatsApp ने Group Voice Chat नाम का नया टूल लॉन्च किया है जिससे बातचीत अब और भी आसान और मज़ेदार हो जाएगी.

WhatsApp का यह नया फीचर खासतौर पर उन लोगों के लिए है जो ग्रुप में लंबी-लंबी बातें टाइप करने से बचना चाहते हैं. अब आप ग्रुप चैट में सीधे अपनी आवाज़ में बात कर सकते हैं, वो भी हैंड्स-फ्री और रीयल-टाइम में. यानी बिना कॉल किए, सीधे ग्रुप में लाइव वॉइस चैट शुरू की जा सकती है जैसे आमने-सामने बैठकर बात हो रही हो.

शुरुआत में यह फीचर केवल बड़े ग्रुप्स के लिए लाया गया था, लेकिन अब इसे सभी ग्रुप साइज़ के लिए जारी किया जा रहा है. चाहे आपका ग्रुप 3-4 लोगों का हो या फिर 100 से ज़्यादा सदस्यों वाला, सभी यूज़र्स अब इस वॉयस चैट का फायदा ले सकते हैं.

यह फीचर धीरे-धीरे सभी यूज़र्स तक पहुंचाया जा रहा है. अगर आपके फोन में अभी तक यह अपडेट नहीं आया है, तो थोड़ा इंतज़ार करें, जल्द ही यह आपके डिवाइस पर भी उपलब्ध हो जाएगा. यह फीचर Android और iOS दोनों ही प्लेटफॉर्म पर काम करेगा.

ध्यान देने वाली बात यह है कि यह नया फीचर पारंपरिक वॉइस नोट्स से अलग है. जहां वॉइस नोट्स एकतरफा मैसेजिंग होती है, वहीं वॉयस चैट एक लाइव ग्रुप कॉलिंग जैसा अनुभव देता है बिना कॉल बटन दबाए, सीधा ग्रुप में बातचीत शुरू करें.

चाहे दोस्तों के साथ ट्रिप प्लान करना हो या ऑफिस टीम से फटाफट मीटिंग करनी हो, यह नया फीचर बातचीत को न सिर्फ तेज़ बनाएगा बल्कि ज़्यादा नेचुरल और इंटरेक्टिव भी बना देगा. WhatsApp लगातार अपनी सेवाओं में सुधार कर रहा है ताकि डिजिटल बातचीत पहले से ज्यादा सहज और प्रभावी बन सके.

 

ENTERTAINMENT : जन्मदिन सेलिब्रेशन की झलक, बर्थडे बॉय का मजाक भी उड़ाया, लोग बोले- ‘आप टोटल फन हैं’

फराह खान ने एक वीडियो शेयर कर करण जौहर के ग्रैंड बर्थडे की झलक दिखाई हैं. फिल्म मेकर ने बातों-बातों में करण का मजाक भी उड़ाया है.करण जौहर और फराह खान काफी अच्छे दोस्त हैं. दोनों अक्सर एक दूसरे संग मस्ती-मजाक करते दिखते हैं.इन सबके बीच फराह खान ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर की है जिसमें उन्होंने फनी अंदाज में करण जौहर को उनके बर्थडे के मौके पर मिले गिफ्ट्स और फूलो की झलक दिखाई है.

वीडियो की शुरुआत में फराह खान करण के ग्रैंड बर्थडे के सेटअप को दिखाने के साथ करती हैं और वे वीडियो में फिल्म मेकर को मिले फूलों के गुलदस्ते की वैरायटी दिखाती हैं. फराह कहती हैं, “आज करण जौहर का बर्थडे है. ओह माय गॉड… जस्ट फूलों को देखो, हर्मीस बॉक्स… मुझे लगता है वे रिटर्न गिफ्ट हैं.”

फराह फिर कैमरे को आगे ले जाती हैं और दरवाजे पर करण जौहर खड़े हुए नजर आते हैं. जो ब्लैक एंड व्हाइट स्ट्राइप वाली शर्ट पहने हुए काफी हैंडसम लग रहे हैं. इसके बाद करण फराह का वेलकम करते हैं. फराह कहती हैं ओह माय गॉय. बर्थडे बॉय, फराह मजाक में उनसे पूछती हैं, “ये ज़ेबरा क्रॉसिंग मैं पार करके जाऊं या तुम मुझे अंदर आने दोगे?” इस पर करण भी मजाक में कहते हैं, “ अगर आप जेबरा क्रॉस करना चाहती हैं तो ये ऑनर होगा.”

दोनों निर्देशकों के बीच इस मज़ेदार नोकझोंक की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. कई लोगों ने फराह के मजाकिया अंदाज की तारीफ़ की. एक ने लिखा, “ फराह आप टोटल फन हैं. वो जेबरा क्रॉसिंग वाला कमेंट मजेदार था.” एक अन्य ने लिखा, “आप दोनों की केमिस्ट्री बेहतरीन है, लव इट और क्या बात है गुलिस्ताँ आपने हमें जो भी एंटरटेनमेंट दिया है और रिश्तों में बहुत कुछ सोचने को दिया है, वह हमें बहुत पसंद है! जन्मदिन मुबारक हो kjo आप आगे बढ़ो आगे बढ़ो.”

बता दें कि करण जौहर 53 साल के हो गए और उनके इस खास दिन पर फिल्म इंडस्ट्री ने अपने फेवरेट एक्टर को जन्मदिन की खूब बधाई दी. सोनम कपूर ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर करण जौहर के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और लिखा, “हैप्पी बर्थडे करण”, करीना कपूर खान ने फिल्म निर्माता के साथ अपनी शानदार तस्वीरों का एक कोलाज शेयर किया और एक प्यारी सी शुभकामना लिखी, “केवल एक ही है और हमेशा केवल एक ही रहेगा… मेरे करण जौहर, मेरे इनक्रेडिबल दोस्त और भाई करण जौहर को जन्मदिन की शुभकामनाएं.”

 

WETHER : 35 साल में पहली बार जल्दी आया मानसून, मुंबई की 96 इमारतें डेंजर घोषित, BMC की क्या है तैयारी?

0

बीएमसी ने मानसून समय से पहले आने की सूचना के बाद जलभराव को देखते हुए नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और आपातकालीन कंट्रोल रूम की निगरानी शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र में पिछले 35 सालों के इतिहास में पहली बार मई में मानसून ने दस्तक दी है. मौसम विभाग ने इस बात की पुष्टि की है. आईएमडी की वैज्ञानिक सुषमा नायर ने बताया कि 1990 में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने 20 मई को महाराष्ट्र में दस्तक दी थी. अगले कुछ दिनों में मुंबई में तेज बारिश के साथ पूरी तरह सक्रिय होने की संभावना है.

मौसम विभाग ने मुंबई और आसपास के इलाकों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है. इसका मतलब है कि आने वाले समय में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है, जिससे सामान्य जनजीवन प्रभावित हो सकता है.फिलहाल, मौसम विभाग ने मुंबई, ठाणे और पालघर जैसे तटीय जिलों के लिए चेतावनी जारी की है. जहाँ पर समुद्री हवाओं के तेज बहाव और बिजली गिरने जैसी घटनाओं की संभावनाएं हैं. स्थानीय प्रशासन ने नागरिकों से विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है.

बृहन्मुंबई महानगरपालिका (BMC) और MHADA ने शहर में 96 ऐसी इमारतों की पहचान की है, जिन्हें बारिश के मौसम में खतरनाक माना गया है. इनमें रह रहे लगभग 3100 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए हैं.मुंबई में जलभराव की पुरानी समस्या को देखते हुए बीएमसी ने नालों की सफाई, पंपिंग स्टेशनों की मरम्मत और आपातकालीन कंट्रोल रूम की निगरानी जैसी तैयारियां शुरू कर दी है. ताकि भारी बारिश के दौरान शहर की सड़कें और यातायात सुचारु बनाए रखा जा सके.

बीएमसी ने 24×7 आपदा नियंत्रण कक्ष यानी वॉर रूम सक्रिय कर दिया है, जहां नागरिक किसी भी आपात स्थिति की सूचना दे सकते हैं या घटना की जानकारी देकर सहायता प्राप्त कर सकते हैं. साथ ही लोकल ट्रेन सेवाओं और बसों के संचालन पर लगातार निगरानी रखी जा रही है.

बीएमसी ने नागरिकों से अपील की है कि वे खराब मौसम के दौरान बिना जरूरत घर से बाहर न निकलें. जलभराव वाले इलाकों में जाने से बचें और किसी भी प्रकार की आपात स्थिति में नगर निगम द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबरों पर तुरंत संपर्क करें.

प्रशासन ने स्कूलों, अस्पतालों और सार्वजनिक स्थानों की इमारतों का निरीक्षण कर मरम्मत कार्य तेज कर दिया है. ताकि किसी भी तरह की अनहोनी को रोका जा सके और नागरिकों को सुरक्षित वातावरण प्रदान किया जा सके.

 

- Advertisement -