Wednesday, February 4, 2026
Home Blog Page 65

SPORTS : ICC बल्लेबाजी रैंकिंग्स में बड़ा बदलाव, टेस्ट से लेकर T20 तक जानिए कौन है नए साल में नंबर 1

0

आईसीसी ने पुरुष क्रिकेट की ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग जारी कर दी है. जिसमें टेस्ट, वनडे और टी20 – तीनों फॉर्मेट में दिलचस्प बदलाव देखने को मिले हैं. अनुभवी खिलाड़ियों के साथ-साथ युवा बल्लेबाजों ने भी अपनी शानदार फॉर्म के दम पर रैंकिंग में ऊंची छलांग लगाई है. इन रैंकिंग्स से साफ है कि विश्व क्रिकेट में प्रतिस्पर्धा लगातार बढ़ती जा रही है.


टेस्ट बल्लेबाजी रैंकिंग: जो रूट का दबदबा

टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड के जो रूट एक बार फिर नंबर-1 बल्लेबाज बने हुए हैं. उनके खाते में 867 रेटिंग पॉइंट्स हैं, जो उनकी निरंतरता और अनुभव को दिखाता है. दूसरे स्थान पर इंग्लैंड के ही हैरी ब्रूक हैं, जिन्होंने आक्रामक अंदाज में रन बनाकर 846 पॉइंट्स हासिल किए हैं.

तीसरे नंबर पर न्यूजीलैंड के दिग्गज केन विलियमसन मौजूद हैं, जिनके पास 822 पॉइंट्स हैं. वहीं ऑस्ट्रेलिया के ट्रैविस हेड चौथे और स्टीव स्मिथ पांचवें स्थान पर हैं. यह रैंकिंग बताती है कि टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों का दबदबा कायम है.

वनडे बल्लेबाजी रैंकिंग: रोहित सबसे आगे

वनडे क्रिकेट में भारत के कप्तान रोहित शर्मा शीर्ष स्थान पर बने हुए हैं. 781 रेटिंग पॉइंट्स के साथ रोहित ने अपनी लय और बड़े मैचों में प्रदर्शन का फायदा उठाया है. दूसरे नंबर पर विराट कोहली हैं, जो 773 पॉइंट्स के साथ लगातार टॉप-3 में बने हुए हैं.

न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल तीसरे, अफगानिस्तान के इब्राहिम जदरान चौथे और भारत के युवा स्टार शुभमन गिल पांचवें स्थान पर हैं. यह सूची दिखाती है कि वनडे क्रिकेट में एशियाई बल्लेबाजों का प्रभाव लगातार बढ़ रहा है.

टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग: युवा खिलाड़ियों का जलवा

टी20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा बदलाव देखने को मिला है. भारत के अभिषेक शर्मा 908 रेटिंग पॉइंट्स के साथ नंबर-1 बल्लेबाज बन गए हैं. उनके बाद इंग्लैंड के फिल सॉल्ट दूसरे स्थान पर हैं.

तीसरे नंबर पर भारत के तिलक वर्मा, चौथे पर श्रीलंका के पथुम निसांका और पांचवें पर इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर मौजूद हैं. यह रैंकिंग साफ संकेत देती है कि टी20 क्रिकेट में युवा और आक्रामक बल्लेबाजों का दौर चल रहा है.

BOLLYWOOD : ‘धुरंधर’ ने खूब छापे नोट, अब साउथ की इस फिल्म का करने वाली है शिकार!

रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर’ 2025 की सबसे बड़ी हिंदी सिनेमा हिट फिल्मों में से एक बन गई है और चौथे हफ्ते में भी इसकी बॉक्स ऑफिस जबरदस्त पकड़ बनी हुई है. इससे अंदाजा लगाया ही जा सकता है कि इस फिल्म का क्रेज सिनेमाघरों में 27 दिन गुजारने के बाद भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोल रहा है. चलिए यहां जानते हैं ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को कितना कलेक्शन किया है?

‘धुरंधर’ ने 27वें दिन कितनी की कमाई?
‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रूकने से मना कर दिया है. फिल्म के हर दिन के छप्परफाड़ कलेक्शन को देखकर तो यही कहा जा सकता है. ये फिल्म बॉलीवुड की सबसे बड़ी फिल्म बन चुकी है फिर भी ये टिकट खिड़की पर टस से मस होने का नाम नहीं ले रही है. यहां तक कि चौथे हफ्ते में भी ये हर दिन करोड़ों का कलेक्शन कर रही है. इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर जितना शानदार परफॉर्म किया है वो हर किसी को हैरान कर रहा है. साथ ही दिलचस्प बात ये भी है कि रिलीज के पहले दिन से लेकर अब तक ये फिल्म डबल डिजीट में ही कमाई कर रही है.

फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो इसके पहले हफ्ते का कारोबार 207.25 करोड़ रुपये रहा. फिर इसने 22.20 फीसदी की तेजी दिखाते हुए दूसरे हफ्ते में 253.25 करोड़ कमाए. हालांकि तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में 32.08 फीसदी की गिरावट भी आई और इसने 172 करोड़ का कलेक्शन किया. वहीं फिर चौथे हफ्ते में पहुंचने के बाद इसने 22वें दिन 15 करोड़, 23वें दिन 20.5 करोड़, 24वें दिन 22.5 करोड़, 25वें दिन 10.5 करोड़ और 26वें दिन 11.25 करोड़ का कलेक्शन किया.

वहीं सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक ‘धुरंधर’ ने रिलीज के 27वें दिन यानी चौथे बुधवार को 10.50 करोड़ कमाए हैं.
जिसके बाद इस फिल्म का 27 दिनों का कुल कलेक्शन अब 722.75 करोड़ रुपये हो गया है.
‘धुरंधर’ पड़ी है ‘आरआरआर’ के पीछे
‘धुरंधर’ ने बड़ी तेजी से भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 700 करोड़ का आंकड़ा पार किया है. हालांकि अब चौथे हफ्ते में इसकी कमाई में गिरावट भी दर्ज की जा रही है लेकिन फिर भी ये बॉक्स ऑफिस पर सबसे ज्यादा नोट बटोरने वाली फिल्म बनी हुई है. इसी के साथ ये फिल्म अब राम चरण और जूनियर एनटीआर की ब्लॉकबस्टर ‘आरआरआर’ को मात देने की फिराक में हैं.

अगर ये ‘आरआरआर’ को पछाड़ देती है तो ये देश की चौथी सबसे बड़ी फिल्म बन जाएगी. हालांकि ‘आरआरआर’ का इंडियन बॉक्स ऑफिस पर लाइफटाइम कलेक्शन 780.2 करोड़ है. ऐसे में ‘धुरंधर’ को 58 करोड़ से ज्यादा और कमाने की जरूरत है तभी ये इस उपलब्धि को हासिल कर पाएगी. अब देखने वाली बात होगी कि क्या ‘धुरंधर’ नए साल में ‘आरआरआर’ का शिकार कर पाती है या नहीं.

NATIONAL : आवेदन में जानबूझकर ज्यादा नंबर भरना मानवीय भूल नहीं…’, इलाहाबाद हाईकोर्ट की बड़ी टिप्पणी

0

इलाहाबाद हाई कोर्ट ने कहा है कि चयन प्रक्रिया में अनुचित लाभ लेने के लिए भर्ती के आवेदन पत्र में जानबूझकर अधिक अंक भरने से एक अभ्यर्थी की नियुक्ति मौलिक रूप से अवैध हो जाती है. अदालत ने कहा कि इस प्रकार से ऐसे अभ्यर्थी विबंधन के लाभ की मांग नहीं कर सकते क्योंकि प्रारंभ से ही यह नियुक्ति दागदार है.

न्यायमूर्ति मंजू रानी चौहान ने यह निर्णय देते हुए अवधेश कुमार चौधरी और छह अन्य लोगों द्वारा दायर रिट याचिकाएं खारिज कर दीं. कोर्ट ने कहा, “किसी भी तर्क के आधार पर ऐसे कृत्य को महज मानवीय त्रुटि या अनजाने में हुई गलती नहीं माना जा सकता क्योंकि इससे अन्य योग्य उम्मीदवारों की तुलना में अनुचित लाभ मिलता है और चयन प्रक्रिया में निष्पक्षता और पारदर्शिता प्रभावित होती है.”

तथ्यों के मुताबिक, याचिकाकर्ताओं ने सहायक अध्यापकों के पदों के लिए आवेदन किया था और भर्ती परीक्षा, 2019 के परिणाम में सफल घोषित किए गए थे जिसके बाद उन्होंने नियुक्ति के लिए आवेदन किया और कुशीनगर जिले में उनकी नियुक्ति की गई.

अधिक अंक दिखाने पर सेवा समाप्त की
कुछ आपत्तियां के चलते याचिकाकर्ताओं को हलफनामा दाखिल करने को कहा गया और उस पर विचार करने के बाद उनके नियुक्ति पत्र बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा जारी किए गए थे. पांच साल काम करने के बाद इनकी सेवाएं नौ मई, 2025 को बेसिक शिक्षा बोर्ड के सचिव द्वारा पारित आदेशों के तहत समाप्त कर दी गईं. आदेश में आवेदन पत्र में अधिक अंक दिखाए जाने को सेवा समाप्ति का आधार बनाया गया.

सुनवाई के दौरान याचिकाकर्ताओं के वकील ने दलील दी कि याचिकाकर्ताओं ने हलफनामा के जरिए सही सूचना दी थी और पांच साल तक उनके कामकाज को लेकर कोई शिकायत नहीं की गई. इसलिए बर्खास्तगी का दंड जरूरत से अधिक कठोर है.

HC ने मानवीय त्रुटि मानने से किया इनकार
रिकॉर्ड पर गौर करने के बाद अदालत ने कहा कि कुछ याचिकाकर्ताओं ने अंक बढ़ाकर नहीं दिखाए थे बल्कि अलग प्रारूप में उनका उल्लेख किया गया था जिसे एक वास्तविक गलती माना गया. हालांकि, कुछ याचिकाकर्ताओं ने आवेदन पत्र में अधिक अंक भरे थे.

उच्चतम न्यायालय के विभिन्न निर्णयों को आधार बनाते हुए अदालत ने कहा कि अधिक अंक भरने को महज मानवीय त्रुटि नहीं माना जा सकता, बल्कि यह जानबूझकर किया गया कृत्य है जो भर्तियों में योग्यता के आधार पर स्थिति को बदल सकता है.

BIHAR : अलाव जलाकर सोया और कभी नहीं जागा परिवार, नाती, नातिन और नानी की दम घुटने से मौत

0

बिहार के गया जिले में ठंड से बचाव के लिए जलाई गई बोरसी एक परिवार के लिए काल बन गई. वजीरगंज थाना क्षेत्र के कुर्किहार महादलित टोला में दम घुटने से एक महिला और दो मासूम बच्चों की मौत हो गई. एक ही घर में तीन मौतों से गांव में मातम पसरा है.

बिहार में गया जिले के वजीरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कुर्किहार महादलित टोला में बोरसी से धुएं से दम घुटने से एक ही परिवार के एक महिला सहित 2 बच्चों को मौत हो गई. गंगा मांझी की 60 वर्षीय पत्नी मीणा देवी और उसके नाती 5 साल के सुजीत कुमार और 6 साल की नातिन अंशी कुमारी की मौत हो गई है. एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत की खबर के बाद पूरे गांव में मातम छा गया है.

ज्ञात हो की मृतक के मृतक के दो बेटे दूसरे राज्य में ईंट भट्ठा पर काम करते है और मृतक मीणा देवी अपनी बेटी और नाती नातिन के साथ अपने गांव कुर्किहार में रहती थी. मीणा का दामाद भी चेन्नई में किसी प्राइवेट कंपनी में मजदूरी का काम करता है.बेटी काजल देवी दो महीने पहले ही अपने मायके आई थी और मंगलवार की रात में ठंड से बचने के लिए घर के कमरे में बोरसी जला कर सोती थी जिससे उसके ही बच्चों और मां की मौत हो गई

मृतक बच्चों की मां काजल देवी ने बताया की रात में हमलोग बोरसी जलाकर सोये थे. जब मां और बच्चों को उठाया तो वह नहीं उठे.मेरी भी उठने की हिम्मत नहीं हो रही थी. वंही गांव के वार्ड सदस्य सावित्री कुमारी ने बताया कि हमें सुबह में घटना की जानकारी मिली है. हम आये तो पता चला कि एक महिला और दो बच्चो की मौत हो गई है और घटना का मुख्य कारण दम घुटना है. जंहा पर परिवार के लोग सोये हुए थे उस कमरे में एक जगह से भी धुएं और गैस निकलने का कोई जगह नहीं है और यह लोग आग जला कर सोये हुए थी. इसी से घटना घटी है .

NATIONAL : सोनू बनकर जीता भरोसा, तलाक कराया और 5 साल तक किया शोषण, असलियत खुली तो निकला इमरान

0

मध्य प्रदेश के रतलाम में एक मुस्लिम युवक पर हिंदू नाम बताकर शादीशुदा हिंदू युवती को फंसाने का आरोप लगा है. युवती से शादी का झांसा देकर उससे पति से तलाक कराया गया और वर्षों तक शारीरिक संबंध बनाए गए. असलियत सामने आने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी. पुलिस ने केस दर्ज कर तलाश शुरू की है.

मध्य प्रदेश के रतलाम शहर से लव जिहाद से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है. यहां एक मुस्लिम युवक पर आरोप है कि उसने हिंदू नाम बताकर एक शादीशुदा हिंदू युवती को अपने जाल में फंसाया, शादी का झांसा दिया और करीब पांच साल तक उसका शारीरिक शोषण किया. असलियत सामने आने पर आरोपी ने युवती को जान से मारने की धमकी दी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है.

घटना रतलाम शहर के एक पॉश इलाके में रहने वाली 30 वर्षीय युवती से जुड़ी है. युवती ने पुलिस को बताया कि वह 12वीं तक पढ़ी हुई है. उसकी पहचान वर्ष 2020 में राम मंदिर क्षेत्र में एक युवक से हुई थी, जिसने अपना नाम सोनू और खुद को हिंदू बताया था. इसके कुछ समय बाद युवती की शादी हो गई थी.

युवती के अनुसार 11 जून 2023 से आरोपी युवक से फिर फोन पर बातचीत शुरू हुई. उसने शादी का भरोसा दिलाकर युवती को अपने पति से तलाक लेने के लिए कहा. आरोपी की बातों में आकर युवती ने जुलाई 2023 में अपने पति को छोड़ दिया और पिता के घर रहने लगी.14 सितंबर 2023 को आरोपी और युवती नयागांव क्षेत्र में साक्षी पेट्रोल पंप के पास एक किराए के कमरे में पति-पत्नी की तरह रहने लगे. आरोपी ने कहा कि तलाक होते ही वह शादी कर लेगा. इसी दौरान आरोपी की फोन पर बातचीत से युवती को पता चला कि वह हिंदू नहीं, बल्कि मुस्लिम है और उसका असली नाम इमरान है.

इसके बाद दोनों महू रोड क्षेत्र के एक किराए के फ्लैट में रहने लगे. 8 नवंबर 2024 को युवती का उसके पति से तलाक हो गया, लेकिन इसके बाद आरोपी इमरान ने शादी से इनकार करना शुरू कर दिया. 26 दिसंबर 2025 को इस बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ, जिसके बाद आरोपी ने युवती को धमकी दी कि पुलिस के पास गई तो उसे जान से खत्म कर देगा.

डरी हुई युवती 29 दिसंबर 2025 की रात औद्योगिक क्षेत्र थाने पहुंची और पूरी आपबीती बताई. पुलिस ने आरोपी इमरान उर्फ सुपर पिता मैमूद हुसैन निवासी शहर सराय रतलाम के खिलाफ बीएनएस 2023 की धारा 64(1), 64(2)(m) और 351(3) के तहत मामला दर्ज किया है. आरोपी पहले एमडी ड्रग तस्करी के मामले में गिरफ्तार हो चुका है और फिलहाल जमानत पर था. पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है.

NATIONAL : महाराष्ट्र के बीड में दर्दनाक घटना… 9वीं की छात्रा ने कर ली खुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

0

महाराष्ट्र के बीड में दर्दनाक घटना सामने आई है. यहां कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 साल की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर जान दे दी. घटना के समय किशोरी घर में अकेली थी. पुलिस ने पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. आत्महत्या के कारणों की जांच की जा रही है.

महाराष्ट्र के बीड जिले से एक दुखद खबर सामने आई है. कक्षा 9 में पढ़ने वाली 14 वर्षीय छात्रा ने आत्महत्या कर ली. यह घटना जिले के काईज तहसील के तांबवा गांव की है. पुलिस मामले की जांच में जुटी है.एजेंसी के अनुसार, मृतक छात्रा 28 दिसंबर को घर में अकेली थी. इसी दौरान उसने अपने घर की पहली मंजिल पर यह कदम उठाया. परिजनों को जब घटना की जानकारी मिली तो उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए काईज के उप-जिला अस्पताल भेजा.

छात्रा ने ऐसा कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का पता नहीं चल सका है. पुलिस का कहना है कि परिवार के सदस्यों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है, ताकि यह समझा जा सके कि छात्रा किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक परेशानी या अन्य किसी दबाव में तो नहीं थी. पुलिस यह भी जांच कर रही है कि हाल के दिनों में उसके व्यवहार में कोई बदलाव तो नहीं देखा गया था.

इस घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है. स्थानीय लोग इस खबर से स्तब्ध हैं. विशेषज्ञों का कहना है कि किशोरावस्था में बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की जरूरत होती है और परिवार व समाज की भूमिका इसमें बेहद अहम होती है. पुलिस ने कहा है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मामले की पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी.

नोट:- (अगर आपके या आपके किसी परिचित के मन में आता है खुदकुशी का ख्याल तो ये बेहद गंभीर मेडिकल एमरजेंसी है. तुरंत भारत सरकार की जीवनसाथी हेल्पलाइन 18002333330 पर संपर्क करें. आप टेलिमानस हेल्पलाइन नंबर 1800914416 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी पहचान पूरी तरह से गोपनीय रखी जाएगी और विशेषज्ञ आपको इस स्थिति से उबरने के लिए जरूरी परामर्श देंगे. याद रखिए जान है तो जहान है.)

ENTERTAINMENT : ऋतिक रोशन नहीं होंगे ‘डॉन 3’ का हिस्सा, इस काम में बिजी हैं मेकर्स, हुआ खुलासा

हाल की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक रोशन, डॉन के किरदार में कदम रख सकते हैं. हालांकि फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे/आजतक को एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया कि ऋतिक रोशन की ‘डॉन 3’ के लिए कोई बातचीत नहीं हुई है.

रणवीर सिंह के ‘धुरंधर’ की सफलता के बाद फिल्म ‘डॉन 3’ चर्चा में बनी हुई है. रणवीर सिंह इससे बाहर हो चुके हैं. ऐसे में फरहान अख्तर की इस फिल्म में एंटी-हीरो का किरदार कौन निभाएगा, इसे लेकर काफी उत्सुकता बनी हुई है. हाल की कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋतिक रोशन, डॉन के किरदार में कदम रख सकते हैं. डॉन के किरदार को पहले अमिताभ बच्चन और शाहरुख खान ने निभाया था. ये अफवाह को सुन फैंस काफी खुश हो गए थे.

हालांकि फिल्म से जुड़े एक सूत्र ने इंडिया टुडे/आजतक को एक्सक्लूसिव जानकारी देते हुए बताया कि ऋतिक रोशन की ‘डॉन 3’ के लिए कोई बातचीत नहीं हुई है. उन्होंने टीम से कोई मीटिंग भी नहीं की है. रणवीर के अचानक बाहर होने से मेकर्स को फिल्म के भविष्य पर फिर से विचार करना पड़ रहा है और वे दोबारा प्लानिंग कर रहे हैं. फिलहाल वे किसी नए एक्टर से संपर्क करने से पहले स्क्रिप्ट को नए हीरो के हिसाब से बदल रहे हैं.

डायरेक्टर फरहान अख्तर की फिल्म से जुड़े इस सूत्र ने आगे कहा, ‘फिलहाल सब लोग फेस्टिव मूड में हैं और चीजें अगले साल से ही शुरू होंगी. स्क्रिप्ट को नए हीरो के अनुरूप बदलना जरूरी है. जैसे ही वह फाइनल हो जाएगी, मेकर्स नए डॉन की तलाश पर निकलेंगे. ऋतिक रोशन एक शानदार ऑप्शन हो सकते हैं, लेकिन अभी तक सारी चर्चाएं गलत हैं.’

जहां तक रणवीर सिंह की बात है, तो जैसा कि हम पहले रिपोर्ट कर चुके हैं, एक्टर अब अपनी अगली बड़ी फिल्म ‘प्रलय’ की तैयारी कर रहे हैं. ये एक ज़ॉम्बी थ्रिलर होगी. इंडिया टुडे/आजतक को यह भी पता चला है कि ‘धुरंधर 2’ के लिए उन्हें कुछ सीन फिल्माने पड़ सकते हैं, जिन्हें डायरेक्टर आदित्य धर ने आखिरी समय में जोड़ने का अनुरोध किया है. ‘धुरंधर’ का पार्ट 2, पहली फिल्म से भी बड़ा होने की उम्मीद है. ऐसे में दुनियाभर के दर्शकों में पहले से ही काफी उत्सुकता पैदा हो गई है. कई भारतीय भाषाओं में रिलीज होने वाली ‘धुरंधर 2’, किनेमघरों में 19 मार्च 2026 को आएगी.

NATIONAL : जाको राखे साइयां… SHO ने ‘लाश’ में फूंक दी जान! फंदे से उतारकर दिया CPR, लौट आईं युवक की सांसें

0

जिस बेटे को घरवाले मृत मानकर रोना धोना शुरू कर चुके थे, उसको थाना प्रभारी ने CPR देकर बचा लिया. कुछ ही मिनटों के निरंतर प्रयास के बाद युवक के शरीर में हरकत हुई और उसकी सांसें वापस लौट आईं. यह नजारा देख रो रहे परिजनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए.

कहते हैं कि जीवन मरण सब ऊपरवाले के हाथ होता है. जब तक जिंदगी लिखी है, तब तक मौत कुछ नहीं बिगाड़ सकती. इसका एक उदाहरण मध्य प्रदेश के नागदा (उज्जैन) में देखने को मिला. जहां फांसी पर झूल चुके युवक की जान बचा ली गई और उसे बचाया भी पुलिस ने. हालांकि फंदे पर लटके युवक को उसके परिजनों ने मृत मान लिया था. मौके पर रोना बिलखना भी शुरू हो गया था. लेकिन एक पुलिस अधिकारी ने सीपीआर तकनीक का प्रयोग करते हुए उस युवक की जान बचा ली, जिसका वीडियो भी सामने आया है.

दरअसल, नागदा थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी रोज की तरह नियमित गश्त पर निकले थे. तभी रात करीब डेढ़ बजे घबराया हुआ एक व्यक्ति उनके पास आया और बोला कि उनके पुत्र ने फांसी लगा ली है.सूचना की गंभीरता को समझते हुए थाना प्रभारी अमृतलाल बगैर देरी किए अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. जहां पाया कि युवक ने अंदर से दरवाजा बंद किया हुआ है और वह फंदे पर झूल रहा है. पुलिस टीम ने दरवाजा तोड़कर कमरे में प्रवेश किया और युवक धैर्य यादव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा. जिस स्थिति में धैर्य फंदे पर लटका मिला, उसे देखकर परिजनों ने युवक को मृत मान लिया था और रोना-बिलखना भी शुरू हो गया था.

लेकिन थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी ने हार नहीं मानी और जीवन रक्षा के लिए अपने प्रशिक्षण में अर्जित सीपीआर तकनीक का प्रयोग करते हुए एक प्रयास किया, नतीजतन युवक की सांस लौट आई और उसकी जान बच गई. इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो सोशल मीडिया में खूब वायरल हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस की खूब सराहना भी हो रही है.

सीपीआर देने पर युवक की सांस लौटते ही, थाना प्रभारी खुद उसे अपनी गाड़ी में डालकर अस्पताल ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद धैर्य यादव को रतलाम हॉस्पिटल भेज दिया गया, जहां उसका उपचार जारी है और फिलहाल वो पूरी तरह स्वस्थ्य है. अपने बच्चे की जान बच जाने के बाद परिवारजनों ने थाना प्रभारी अमृतलाल गवरी को धन्यवाद देते नहीं थक रहे.

बहरहाल, इस घटना ने नागदा पुलिस के कर्तव्यनिष्ठ, सजग और समाज के प्रति संवेदनशीलता प्रेरणादायक उदाहरण पेश किया है. टीआई गवरी के तत्परता, साहस, संवेदनशीलता और उच्च स्तरीय दक्षता प्रदर्शित करने के लिए डीजीपी कैलाश मकवाना की ओर से टीआई को उत्साहवर्धन के लिए 10 हजार रुपए नगद पुरस्कृत देने की घोषणा की गई है.

NATIONAL : ऑपरेशन सिंदूर पर लश्कर सरगना हाफिज सईद बौखलाया, बोला- ‘भारत 50 साल तक हमले…’

0

जम्मू-कश्मीर में सक्रिय आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक हाफिज सईद और उसके करीबी ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर पर एक बार फिर से भड़काऊ बयान जारी किया है. सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो में पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड और लश्कर के डिप्टी चीफ सैफुल्ला कसूरी ने दावा किया कि हाफिज सईद ने भारत के ऑपरेशन सिंदूर जारी रहने को ‘खाली धमकी’ बताया और कहा कि भारत अगले 50 साल तक लश्कर-ए-तैयबा पर हमले की हिम्मत नहीं करेगा.

सैफुल्ला कसूरी ने बताया कि वह डेढ़ महीने पहले एक मजलिस में शामिल हुआ था, जिसमें हाफिज सईद भी मौजूद था. उस बैठक में एक पाकिस्तानी ने सवाल किया कि भारत लगातार धमकी दे रहा है, इसे कैसे देखा जाना चाहिए. कथित तौर पर हाफिज ने जवाब दिया कि भारत की धमकियों से डरने की जरूरत नहीं है और हिंदुस्तान को 6 महीने पहले अल्लाह ने इतना गहरा झकझोर दिया कि वह अगले 50 साल तक हमले का साहस नहीं करेगा.

पाकिस्तान का यह दावा रहा है कि हाफिज सईद जेल में है, लेकिन सैफुल्ला कसूरी के वीडियो खुलासे ने इसे खारिज कर दिया. वीडियो में दिख रहा है कि लश्कर सरगना खुलेआम बैठकें कर रहा है. संयुक्त राष्ट्र ने हाफिज सईद को आतंकी घोषित किया हुआ है.

कसूरी ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद लश्कर के कमांडरों ने पाकिस्तान में बैठक कर आगे की रणनीति बनाई है. उसने कहा कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर में केवल आतंकी ठिकानों को निशाना बनाकर बड़ी गलती की है. कसूरी ने दुनिया को चेताया कि वह पीछे नहीं हटेगा और कश्मीर के लोगों की मदद से अपना एजेंडा जारी रखेगा.

कसूरी ने यह भी दावा किया कि भारत ने कश्मीर, अमृतसर, होशियापुर, गुरदासपुर, जूनागढ़, मुनावदर, हैदराबाद, दक्खन और बंगाल जैसे मुस्लिम बहुल इलाकों पर कब्जा किया है, जो पाकिस्तान का हिस्सा हैं. उसका कहना था कि यह क्षेत्र पाकिस्तान से लिया गया है और लश्कर इसे संयुक्त राष्ट्र के सामने भी ले जाएगा.

वीडियो में सैफुल्ला कसूरी ने जोर देकर कहा कि भारत ने बड़ी गलती की और दुनिया को संदेश दिया कि लश्कर-ए-तैयबा पीछे नहीं हटेगा. उन्होंने स्पष्ट किया कि जो भी प्रतिबंध लगाए गए हैं या जिन्हें आतंकी घोषित किया गया है, उन्हें यह चेतावनी है कि लश्कर अपने एजेंडे को जारी रखेगा.

NATIONAL : राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह शुरू, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने की पूजा

0

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया हैं. इस मौके पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और CM योगी आदित्यनाथ ने राम लला की पूजा-अर्चना की.

अयोध्या में राम मंदिर परिसर में बुधवार को प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी के अवसर पर धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गए हैं. मंदिर के ट्रस्टी अनिल मिश्रा ने बताया कि अनुष्ठान गणपति पूजा और मंडल पूजन के साथ शुरू हुए . रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बुधवार को श्री राम जन्मभूमि मंदिर में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा द्वादशी कार्यक्रम में पहुंचे और उन्होंने और राम लला की पूजा अर्चना की . मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक्स पर पूजा अर्चना का वीडियो क्लिप जारी करते हुए लिखा,”सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक पुनर्जागरण का केंद्र बन रहा श्री अयोध्या धाम माननीय रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह जी के साथ श्री राम जन्मभूमि मंदिर में प्रतिष्ठा द्वादशी समारोह में….’’

इससे पहले ट्रस्टी मिश्रा ने बताया कि सिंह की मौजूदगी में रामलला का अभिषेक किया जाएगा और प्रकटोत्सव आरती की जाएगी.उन्होंने बताया कि राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राम मंदिर परिसर के निकास द्वार के पास अंगद टीला पर जनसमूह को संबोधित करेंगे.

उन्होंने बताया कि इस समारोह में अयोध्या से लगभग 1200 संतों को आमंत्रित किया गया है. इससे पहले मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने ‘एक्स’ पर लिखा था, ”भारत की चेतना के उत्कर्ष की साक्षी बन रही श्री अयोध्या नगरी में आज प्रभु श्री रामलला के नूतन विग्रह के प्राण-प्रतिष्ठा की द्वितीय वर्षगांठ का पावन दिन है.”

उन्होंने कहा, ”श्री राम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का विराजमान होना प्रतीक है कि सदियों के संघर्ष को समाप्ति मिली और वेदना को विराम मिला. हमारी तीन पीढ़ियों की साधना और संघर्ष, पूज्य साधु-संत गण के आशीर्वाद और 140 करोड़ देशवासियों के विश्वास की परिणति है कि आज हम इस पावन पल के साक्षी बन रहे हैं.”

- Advertisement -

News of the Day