Saturday, June 27, 2026
Home Blog Page 678

MAHARASTRA : ठाणे की सोसाइटी में टेबल लगाने को लेकर हुआ झगड़ा, शख्स ने काट दी पड़ोसी की उंगली

0

ठाणे की स्नेहा सोसाइटी में टेबल लगाने को लेकर हुए विवाद में 65 साल के व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की तर्जनी उंगली काट दी. उसके खिलाफ धारा 117 (2), 115 (2) और 352 के तहत FIR दर्ज हुई है.

महाराष्ट्र के ठाणे की स्नेहा सोसाइटी में एक मामूली बात ने हिंसक रूप ले लिया. टेबल लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि एक व्यक्ति ने अपने पड़ोसी की उंगली ही काट दी. घायल शख्स ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में FIR दर्ज कराई है. यह घटना इलाके में सनसनी का कारण बन गई है.

ठाणे में एक 65 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर सोसाइटी की दीवार के पास टेबल या बेंच लगाने को लेकर हुए विवाद में 45 साल के व्यक्ति की उंगली काट ली. आरोपी की पहचान ठाणे में स्नेहा सोसाइटी निवासी संतोष उर्फ सतीश लोकारे के रूप में हुई है. घायल की पहचान विशाल देवरे के रूप में हुई है, जो ठाणे के शिवई नगर में स्नेहा सोसाइटी में अपने परिवार के साथ रहता है.

यह घटना रविवार शाम को सोसाइटी में हुई, जब आरोपी लोकरे ने देवरे के कंपाउंड की दीवार के पास टेबल लगाने के प्रयास का विरोध किया. FIR के अनुसार, घटना की तारीख को पीड़ित घर पर था और उसने सोसाइटी में एक वेल्डर को बुलाया क्योंकि एक टेबल आने-जाने वाले वाहनों में बाधा डाल रही थी. इसी बीच, लोकरे ने आकर काम का विरोध किया और गंदी भाषा का इस्तेमाल करते हुए उसके साथ तीखी बहस शुरू कर दी.

आरोपी लोकरे की हरकतों के जवाब में पीड़िता ने उसे चेतावनी दी. गुस्से में आकर उसने कथित तौर पर पीड़िता की तर्जनी उंगली काट ली, तर्जनी का एक हिस्सा कट गया और इस बीच वेल्डर ने मामले को सुलझाने के लिए हस्तक्षेप किया. उसने परिवार के सदस्यों को बताया घटना के बारे में और पीड़ित को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज किया गया. देवरे की शिकायत पर, उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 117 (2), 115 (2) और 352 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है.

 

UP : हरदोई में भीषण सड़क हादसा… ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत में 6 की मौत

0

हरदोई जिले में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ के पास गुरुवार की सुबह भयंकर हादसा हो गया. यहां एक ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद आटो पलट गया. इसमें ऑटो चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई.

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ के पास गुरुवार की सुबह भयंकर हादसा हो गया. यहां एक ट्रक और ऑटो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई. हादसे के बाद आटो पलट गया. इसमें ऑटो चालक समेत छह लोगों की मौत हो गई. बच्चों समेत तीन लोग घायल हो गए. पुलिस ने घायलों को संडीला सीएचसी में भर्ती कराया. हादसा इतना भीषण था की ऑटो के परखच्चे उड़ गए और शव सड़क पर बिखर गए.

कासिमपुर के ग्राम औरामऊ के रहने वाले रंजीत सीएनजी आटो चलाते थे. गुरुवार की सुबह रंजीत कासिमपुर से सवारियां लेकर संडीला जा रहे थे. ऑटो में 10 सवारियां थीं. रास्ते में संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर हरदलमऊ गांव के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी तेज थी कि आटो के कई बार पलटने के बाद उसके परखच्चे उड़ गए.

हादसे में आटो चला रहे रंजीत के अलावा कासिमपुर के ग्राम मल्हनखेड़ा के अरविंद, कछौना के ग्राम बहदिन के अंकित, उन्नाव के बेहटा मुजावर की फूलजहां समेत छह लोगों की मौत हो गई. तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद चालक ट्रक लेकर फरार हो गया. सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से संडीला सीएचसी में भर्ती कराया. वहीं ऑटो में क्षमता से अधिक सवारियां थी. रफ्तार अधिक होने के सामने से ट्रक आता देखकर चालक संतुलन खो बैठा,आमने-सामने भिड़ंत होने से बड़ा हादसा हो गया. सीओ संडीला सत्येंद्र सिंह ने बताया कि जिस वाहन से हादसा हुआ है उसकी तलाश की जा रही है. चार मृतकों की पहचान होने पर घरवालों को जानकारी दी है. जबकि दो व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है.

MUMBAI : महिला एस्कॉर्ट की तलाश में युवक को लगा 6 लाख का चूना, चैट लीक की धमकी, साइबर फ्रॉड का शिकार

0

पुलिस के मुताबिक जब पीड़ित ने भुगतान करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस को बताएगा और उनकी चैट लीक कर देगा.

मुंबई में 23 वर्षीय एक शख्स के साथ 6 लाख के साइबर फ्रॉड का मामला सामने आया है. दरअसल, शख्स ऑनलाइन ‘महिला एस्कॉर्ट्स’ सर्च कर रहा था, जो उसे महंगा पड़ गया. साइबर जालसाजों ने उसे छह लाख का चूना लगा दिया. साथ ही उसे धमकी दी कि अगर उसने पुलिस में शिकायत की तो उसकी चैट लीक कर देंगे. वहीं इस मामले को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.

इंडियन एक्सप्रेस में छपी रिपोर्ट के मुताबिक पुलिस के अनुसार, हाल ही में दूसरे राज्य से मुंबई आए शख्स ने एस्कॉर्ट सर्विस के लिए सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से संपर्क में आया. आरोपी ने पीड़ित से 500 रुपये मांगे और को 10 महिलाओं की तस्वीर भेजीं, जिसके बाद पीड़ित ने एक महिला को सलेक्ट किया. इसके बाद व्यक्ति ने उससे कहा कि महिला को एक कार में उसके घर पर छोड़ा जाएगा, जिसके लिए उसे 3,000 रुपये देने होंगे. उससे एक वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) भी मांगा गया, जो उसे प्राप्त हुआ होगा.

पुलिस एफआईआर के मुताबिक, “आरोपियों ने शख्स को 21,000 रुपये का सिक्योरिटी अमाउंट देने को कहा और कहा कि इसे बाद में लौटा दिया जाएगा. साथ ही उसे अपना आधार कार्ड और लोकेशन बताने के लिए कहा गया. आधे घंटे बाद, उसे महिला एस्कॉर्ट के लिए इंश्योरेंस के रूप में 30,000 रुपये का पेमेंट करने के लिए कहा गया. यही नहीं बाद में, उसे प्रोसेसिंग फीस के रूप में 50,000 रुपये और ‘पुलिस वेरिफिकेशन’ के लिए 1 लाख रुपये का भुगतान करने के लिए कहा गया.”

पुलिस के मुताबिक जब पीड़ित ने भुगतान करने से इनकार कर दिया, तो आरोपी ने उसे धमकाते हुए कहा कि वह पुलिस को बताएगा और उनकी चैट लीक कर देगा. यह पेमेंट करने के बाद, उसे एक जीएसटी चार्ज का भुगतान करने के लिए कहा गया. पीड़ित ने कहा कि पांच दिनों की अवधि में, उसने 6.10 लाख रुपये का भुगतान किया और फिर उसे एहसास हुआ कि उसके साथ धोखाधड़ी हुई है.

ENTERTAINMENT : 28 साल की उम्र में टीवी की ये हसीना नहीं बनना चाहती थी मां, पॉपुलर शो को बीच में मारी लात

स्टार प्लस के पॉपुलर सीरियल में से एक माने जाने वाले झनक में झनक की भूमिका निभा रहीं हिबा नवाब ने इस शो को अब अलविदा कह दिया है. रिपोर्ट्स के अनुसार जल्द ही शो में लीप आने वाला है, जिसके बाद नए एक्टर्स की एंट्री होगी. इसी बीच हिबा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में खुलासा किया कि उन्होंने झनक छोड़ दिया है.एक्ट्रेस का कहना है कि वो शो में अपने उम्र के किसी भी व्यक्ति की मां की भूमिका निभाने में कंफर्टेबल नहीं हैं.

इंटरव्यू में हिबा ने कहा,” झनक में लीप आने वाला है, उसके बाद मैं उस शो में नजर नहीं आऊंगी. क्योंकि अपनी उम्र के करीब किसी भी व्यक्ति की मां की भूमिका निभाना मेरे लिए ठीक नहीं है. पहले भी इस पर चर्चा हुई थी, ऐसे में मुझे पता था कि शो में ये ट्रैक आने वाला है. अब कुछ दिन पहले इस बात को कंफर्म कर दिया गया है.”

एक्ट्रेस ने बताया, लीप के बाद शो में अनिरुद्ध और झनक की बेटी बड़ी हो जाएगी. ऐसे में शो की कहानी भी उसी के ईर्द-गिर्द घूमेगी और मेरी उम्र के बराबर की किसी लड़की को कास्ट भी किया जाएगा. कैसे मैं अपनी उम्र के बराबर की किसी भी लड़की की मां की भूमिका निभाऊंगी. इस तरह के रोल के लिए मैं बिल्कुल भी कंफर्टेंबल नहीं हूं.एक्ट्रेस ने इस दौरान अपने कैरेक्टर को लेकर हो रहे ट्रोलिंग पर भी बात की.

हिबा ने कहा,”आलोचना की वजह से एक कलाकार के तौर पर मेरा आत्मविश्वास प्रभावित हुआ.ये पहला मौका था जब मुझे इतनी नेगेटिविटी का सामना करना पड़ा. मैं जब सोशल मीडिया स्क्रॉल करती थी तो सोचती थी आखिर ऐसा क्यों हो रहा है.”

रिपोर्ट्स के अनुसार हिबा नवाब जून के फर्स्ट वीक तक झनक की शूटिंग खत्म कर लेंगी. फिलहाल, कुछ वक्त के लिए हिबा एक्टिंग से ब्रेक लेंगी. एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें कई प्रोजेक्ट्स ऑफर्स हुए थे, जिन्हें वो ठुकरा चुकी हैं.

 

HIMACHAL : ऊना में आया शर्मसार कर देने वाला मामला, युवक ने गौशाला में किया गाय के साथ कुकर्म

0

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में 27 वर्षीय युवक द्वारा गाय के साथ कुकर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है.

हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पंडोगा गांव से एक बेहद शर्मनाक और चौंकाने वाला मामला सामने आया है. यहां 27 वर्षीय युवक को एक गौशाला में घुसकर गाय के साथ कुकर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है. यह घटना सोमवार देर रात (12 मई) की बताई जा रही है, जिसकी पुष्टि पुलिस ने मंगलवार (13 मई) को की.

जानकारी के मुताबिक, आरोपी युवक एक दुकान में हलवाई का काम करता है और उसी गांव में रहता है. सोमवार रात वह अपने पड़ोसी की गौशाला में जबरन घुस गया और कथित रूप से गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया. जब गौशाला मालिक को घटना की भनक लगी, तो उसने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी.

हरोली के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) मोहन रावत ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ मामला दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जा रही है. डीएसपी ने कहा कि ऐसे घिनौने कृत्य को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और कानून के तहत कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है.

भारत में जानवरों के साथ इस तरह की क्रूरता को गंभीर अपराध माना जाता है. ऐसे मामलों में पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (Prevention of Cruelty to Animals Act) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाता है. कानून के अनुसार, जानवरों के साथ कुकर्म करने वाले को जेल और आर्थिक दंड दोनों हो सकते हैं.

यह घटना न केवल समाज के नैतिक पतन की ओर इशारा करती है, बल्कि पशु अधिकारों की सुरक्षा पर भी सवाल खड़े करती है. पुलिस का कहना है कि मामले की जांच तेजी से की जा रही है और आरोपी को कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा. साथ ही, इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए गांव में जागरूकता अभियान भी चलाए जाएंगे.

 

PUNE : नाइट शिफ्ट के लिए जा रही महिला के साथ रेप, सुनसान में खींच ले गया था बदमाश

0
पुणे के पास पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके के मेदनकरवाड़ी में 27 साल की विवाहित महिला के साथ 21 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. पुलिस ने आरोपी को 24 घंटों के अंदर गिरफ्तार कर लिया है.
महाराष्ट्र में पुणे के पास पिंपरी-चिंचवाड़ इलाके के मेदनकरवाड़ी में 27 साल की विवाहित महिला के साथ 21 साल के व्यक्ति ने कथित तौर पर बलात्कार किया. घटना उस समय हुई जब महिला चाकन एमआईडीसी इलाके में एक कंपनी में नाइट शिफ्ट में काम करने जा रही थी.
डीसीपी शिवाजी पवार के अनुसार, महिला देर रात अपने घर से कंपनी के पिकअप पॉइंट की ओर जा रही थी, तभी प्रकाश भांगरे नाम के आरोपी ने उसे अकेला देखा. उसने कथित तौर पर उस पर हमला किया, उसकी गर्दन दबा दी और उसे पास के एक कमर्शियल कॉम्प्लेक्स के पीछे खींच लिया. वहां, उसने कथित तौर पर उसे जान से मारने की धमकी दी और उसका यौन उत्पीड़न किया. महिला ने विरोध करने की कोशिश की, मदद के लिए चिल्लाने की कोशिश की और यहां तक ​​कि आरोपी को दांत से काट भी लिया. हालांकि, देर रात होने और इलाके में कम पैदल यातायात के कारण उसे तुरंत कोई सहायता नहीं मिली. घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया.
पीड़िता ने बाद में आस-पास के कार्यकर्ताओं की मदद से चाकन पुलिस को सूचना दी. उसका फिलहाल यशवंतराव चव्हाण मेमोरियल अस्पताल में इलाज चल रहा है. इलाके से सीसीटीवी फुटेज का इस्तेमाल कर पुलिस ने आरोपी को कुछ ही घंटों में पकड़ लिया गया. पुलिस उपायुक्त शिवाजी पवार के अनुसार, मेदनकरवाड़ी में रहने वाला प्रकाश भांगरे मूल रूप से अहमदनगर जिले के अकोले गांव का रहने वाला है.
पीड़ित महिला की गर्दन पर चोटें आई हैं और उसका मेडिकल परीक्षण कराया गया है. पिंपरी-चिंचवाड़ पुलिस आयुक्तालय और क्राइम ब्रांच के 100 से अधिक कर्मी तलाशी अभियान में शामिल थे. डीसीपी पवार ने आईटी को बताया कि आरोपी ने शुरू में भागने की कोशिश की, लेकिन कुछ ही देर बाद पुलिस ने उसे पकड़ लिया.

 

MP : सोफिया कुरैशी मामले में MP सरकार को हाईकोर्ट की फटकार, मंत्री के बयान को बताया ‘गटर की भाषा’, FIR में सुधार के आदेश

0

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने सुनवाई के दौरान सोफिया कुरैशी से जुड़े मामले में पुलिस की FIR ड्राफ्टिंग पर भी सख्त नाराजगी जताई. MP पुलिस एफआईआर को और ज्यादा स्पष्ट करे.

मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने सोफिया कुरैशी मामले में प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान एफआईआर पर सरकार की ड्राफ्टिंग पर भी नाराजगी जताई. एफआई में शामिल बातों को स्पष्ट करें. समर वैकेशन के बाद यह मामला सुनवाई के लिए टॉप ऑफ द लिस्ट में शमिल होगा. जबलपुर हाईकोर्ट ने इस मामले में मंत्री के बयान को ‘गटर की भाषा’ करार दिया.

मध्य प्रदेश के जबलपुर हाईकोर्ट ने सोफिया कुरैशी मामले में प्रदेश सरकार को फटकार लगाई है. हाईकोर्ट ने गुरुवार को इस मामले की सुनवाई के दौरान एफआईआर पर सरकार की ड्राफ्टिंग पर भी नाराजगी जताई. एफआई में शामिल बातों को स्पष्ट करें. जबलपुर हाईकोर्ट ने इस मामले में मंत्री के बयान को ‘गटर की भाषा’ करार दिया है.

एमपी हाईकोर्ट में सोफिया कुरेशी मामले में अगली सुनवाई अब 16 जून को होगी. दरअसल, कर्नल सोफिया कुरेशी मामले को हाईकोर्ट ने स्वतः संज्ञान लेते हुए मंत्री विजय शाह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए थे. अदालत ने एमपी सरकार में मंत्री विजय शाह की भाषा को बताया था “गटर की भाषा.” हाईकोर्ट के आदेश पर पुलिस ने देर रात विजय शाह पर केस दर्ज की. महाधिवक्ता ने अदालत को बताया कि हाईकोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज कर ली गई है.

कोर्ट ने विजय शाह के बयान पर तल्ख टिप्पणी करते हुए 8 पन्नों का ऑर्डर दिया था. हाईकोर्ट ने अपने आदेश में कहा था, “संभवतः हमारे देश में सेना आखिरी ऐसी संस्था है, जो त्याग, बलिदान, साहस, एकता और अखंडता का प्रतीक है.’ हाईकोर्ट ने कहा कि कर्नल सोफिया ऑपरेशन सिंदूर की कामयाबी का बड़ा चेहरा हैं. उनके खिलाफ मंत्री विजय शाह ने गटर की भाषा का इस्तेमाल किया है.”

हाईकोर्ट ने कहा कि FIR इस तरीके से ड्राफ्ट की गई है, जिसमें अभियुक्त की करतूतों का जिक्र तक नहीं है. FIR को अगर चुनौती दी गई तो आसानी से रद्द हो सकती है. एफआईआर अदालत के विश्वास पर खरी नहीं उतरती. पुलिस FIR में जरूरी सुधार करे. पुलिस बिना किसी हस्तक्षेप और दबाव के FIR और जांच को आगे बढ़ाए. अदालत ने एफआईआर की टाइमिंग पर भी सवाल उठाए हैं.

 

DELHI : सिगरेट पीने को लेकर बहस के बीच व्यक्ति को उतारा मौत के घाट, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

0

दिल्ली पुलिस ने एक सनसनीखेज मर्डर केस को चंद घंटों में सुलझा कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. दिल्ली में सिगरेट के धुएं को लेकर कुछ लोगों ने एक व्यक्ति पर हमला कर दिया था.

दिल्ली के रघुबीर नगर में एक सिगरेट का धुआं इतना भारी पड़ा कि एक शख्स की जान चली गई और दो लोग सलाखों के पीछे पहुंच गए. 12 मई 2025 की रात एक छोटी सी बात ने इतना बड़ा रूप ले लिया कि पूरा मोहल्ला सन्न रह गया. दिल्ली पुलिस ने इस सनसनीखेज मर्डर केस को चंद घंटों में सुलझा कर दोनों आरोपियों को धर दबोचा. आप भी हैरान रह जाएंगे कि कैसे एक मामूली झगड़ा खून-खराबे में बदल गया.

बात 12 मई की रात करीब 10 बजे की है. रघुबीर नगर में रहने वाला विनोद अपने दोस्त अर्जुन के घर के सामने सिगरेट पी रहा था. तभी वहां से गुजर रहे कन्हैया लाल की विनोद से किसी बात पर तकरार हो गई. बात इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज शुरू हो गया. पास ही रहने वाला अर्जुन भी बाहर निकल आया और दोनों ने मिलकर कन्हैया लाल पर हमला बोल दिया. मारपीट में कन्हैया को गंभीर चोटें आईं. उसे गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे घर भेज दिया. लेकिन रात में उसकी हालत बिगड़ गई और अगले दिन, 13 मई को, जब उसे दोबारा अस्पताल ले जाया गया, तो डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

खबर मिलते ही ख्याला थाने की पुलिस हरकत में आ गई. इंस्पेक्टर विनोद कुमार, SHO ख्याला की अगुवाई में एक स्पेशल टीम बनाई गई, जिसमें इंस्पेक्टर चेतन सिंह, SI नरेश अहलावत, SI चंद्र शेखर, HC मोनू, HC अनिल, संजय और प्रकाश शामिल थे. इस टीम ने तिलक नगर के ACP सुरेंद्र सिंह राठी की निगरानी में तेजी से जांच शुरू की. पुलिस ने सूत्रों के आधार पर दोनों आरोपियों, विनोद (27 साल) और अर्जुन उर्फ टिनिया (39 साल), को कुछ ही घंटों में रघुबीर नगर से धर दबोचा. पूछताछ में दोनों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया.

विनोद, जो एक होटल में कुक का काम करता है, और अर्जुन, जो ऑटो ड्राइवर है, दोनों रघुबीर नगर के ही रहने वाले हैं. विनोद की उम्र 27 साल है और वह रमेश चंद का बेटा है. वहीं, अर्जुन उर्फ टिनिया 39 साल का है और बन्नी राम का बेटा है. ये दोनों आम लोग थे, लेकिन एक छोटी सी बात पर गुस्से में ऐसा कदम उठा लिया कि अब जिंदगी भर पछताने की नौबत आ गई.

वेस्ट डिस्ट्रिक्ट के DCP विचित्र वीर ने बताया कि पुलिस की मुस्तैदी ने यह सुनिश्चित किया कि अपराधी बच न सकें. रघुबीर नगर में लोग इस घटना को लेकर सकते में हैं. मोहल्ले वाले कह रहे हैं कि अगर सिगरेट पीने की छोटी सी बात को वक्त रहते सुलझा लिया जाता, तो शायद कन्हैया लाल आज जिंदा होता. यह घटना हमें सोचने पर मजबूर करती है कि छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा और हिंसा कितना बड़ा नुकसान कर सकती है.

 

ENTERTAINMENT : हिना खान बनीं कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर, शेयर की फोटोज, फैंस बोले- ‘तुम पर गर्व है’

टीवी एक्ट्रेस हिना खान देश का नाम रोशन कर रही हैं. वो कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं. उन्होंने इसकी फोटोज शेयर की हैं.हिना खान हाल ही में कोरिया घूमने के लिए गई थीं. अब हिना ने फैंस को एक खुशखबरी दी है. उन्होंने बताया है कि वो कोरिया टूरिज्म की ब्रांड एंबेसडर बन गई हैं. वहां से उन्होंने फोटोज भी शेयर की हैं.

हिना खान को कोरिया टूरिज्म का ब्रांड एंबेसडर बनाया गया है. ये देश के लिए गर्व की बात है. हिना ने ये जानकारी देते हुए लंबा चौड़ा पोस्ट शेयर किया है.
हिना ब्लू कलर के आउटफिट में बहुत प्यारी लग रही थीं. फोटोज में उनकी खुशी साफ झलक रही है.हिना ने फोटोज शेयर करते हुए लिखा- कोरिया टूरिज्म ब्रांड एंबेसडर बनकर सम्मानित महसूस कर रही हूं! कोरिया की सुंदरता, संस्कृति और गर्मजोशी को बढ़ावा देने के लिए उत्साहित हूं. इस खूबसूरत देश की जर्नी के पिछले कुछ दिनों में मेरे अनुभव को एक शब्द में बयां नहीं किया जा सकता.

हिना ने आगे लिखा-प्राचीन महलों से लेकर जीवंत सड़कों तक, कोरिया का जादू तलाशने का इंतज़ार कर रही हूं. कोरिया के अद्भुत नज़ारे, टेस्टी खाना और अविश्वसनीय संस्कृति को सभी को दिखाने के लिए इंतजार नहीं कर सकती. इस सम्मान के लिए श्री एंड्रयू जेएच किम को शुक्रिया.

हिना के इस पोस्ट पर फैंस ढेर सारे कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- तुम पर गर्व है. दूसरे ने लिखा- मुबारक हो हिना.बता दें हिना खान ब्रेस्ट कैंसर स्टेज 3 से जूझ रही हैं. वो अपनी बीमारी से लड़ने की जर्नी के बारे में फैंस को अपडेट देती रहती हैं.इस मुश्किल समय में भी हिना काम करना नहीं छोड़ रही हैं. वो अपने ट्रीटमेंट के बाद भी काम पर जाती हैं. वो लोगों के लिए इंस्पिरेशन बन गई हैं.

UP : मुरादाबाद में ट्रेन के आगे कूदी युवती का सिर इंजन में फंसा, 350 KM दूर लखनऊ तक पहुंचा

0

मृतका मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की निवासी थी. बीते दिन उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी. इस दौरान उसका सिर इंजन में फंस गया, जबकि धड़ घटनास्थल पर ही रह गया. ट्रेन के इंजन में फंसे-फंसे सिर करीब साढ़े तीन सौ किमी दूर लखनऊ तक आ पहुंचा.

यूपी के मुरादाबाद में एक युवती ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी. उसका सिर ट्रेन के इंजन में फंस गया, जो ट्रेन के साथ लखनऊ तक पहुंच गया. जबकि, धड़ मुरादाबाद में घटनास्थल के पास ही रह गया. जब लोगों ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन में युवती का सिर फंसा देखा तो हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही जीआरपी, आरपीएफ के लोग मौके पर पहुंच गए और उन्होंने सिर को इंजन से निकालकर जांच-पड़ताल शुरू की.

जानकारी के मुताबिक, मृतका मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र की निवासी थी. बीते दिन उसने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दी थी. इस दौरान उसका सिर इंजन में फंस गया था, जबकि धड़ घटनास्थल पर ही रह गया था. ट्रेन के इंजन में फंसे-फंसे सिर करीब साढ़े तीन सौ किमी दूर लखनऊ तक आ पहुंचा, जहां लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. ट्रेन नई दिल्ली से लखनऊ आई थी.

मामले में रेलवे के अधिकारियों ने बताया जांच-पड़ताल के दौरान पता चला कि मंगलवार देर रात मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र स्थित कांशीरामनगर फेज-2 की रहने वाली अंशू (28) ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी. हादसे में युवती का सिर धड़ से अलग होकर इंजन में फंस गया. धड़ घटनास्थल पर ही रह गया. वहीं, ट्रेन सिर को लेकर लगभग 350 किलोमीटर दूर लखनऊ पहुंच गई.

मुरादाबाद पुलिस से संपर्क किया गया, जिसमें पता चला कि मृतका मानसिक रूप से बीमार थी. घटना से कुछ घंटे पहले ही परिजन उसे डॉक्टर को दिखाकर लाए थे. परिजनों को सूचित कर दिया गया और अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है. उधर, मुरादाबाद जीआरपी ने सोशल मीडिया पर बताया कि उक्त प्रकरण के संबंध में स्थानीय पुलिस द्वारा आवश्यक कार्यवाही की गई है. घटना 14 मई की मझोला थाना क्षेत्र की है.

- Advertisement -

News of the Day