Wednesday, June 17, 2026
Home Blog Page 8

NATIONAL : ‘शासक ही हत्यारे बन गए…’, भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हुए हमले को लेकर ममता बनर्जी का रिएक्शन

0

पश्चिम बंगाल के सोनारपुर में शनिवार को तृणमूल कांग्रेस सांसद अभिषेक बनर्जी पर हमला हुआ। वे चुनाव के बाद हुई हिंसा के पीड़ितों के परिवारों से मिलने वहां गए थे। हमले को लेकर अब बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी ने प्रतिक्रिया दी है। पश्चिम बंगाल की पूर्व सीएम ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “शासक हत्यारे बन गए। भाजपा पर शर्म आती है।”

तृणमूल कांग्रेस ने भी इस हमले की निंदा की। पार्टी ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, “अपने वादे पर कायम रहते हुए, अभिषेक बनर्जी ने संजू कर्मकार के शोकाकुल परिवार को अकेला छोड़ने से साफ इनकार कर दिया। बंगाल बीजेपी-समर्थित गुंडों के जानलेवा हमले के बाद भी, हमारे राष्ट्रीय महासचिव ने पीछे हटना मंजूर नहीं किया। इसके बजाय, वे उस परिवार के साथ खड़े रहे, जो कथित तौर पर बीजेपी-समर्थित गुंडों द्वारा पहुंचाए गए एक अकल्पनीय सदमे से टूट चुका था।”

पार्टी ने आगे लिखा, “यही फर्क है करुणा से प्रेरित राजनीति और नफरत से प्रेरित राजनीति के बीच। शुभेंदु अधिकारी ने, आज की घटनाओं ने एक बार फिर उस तरह की राजनीति का असली चेहरा बेनकाब कर दिया है, जिसका आप नेतृत्व करते हैं। एक ऐसी राजनीति जिसकी बुनियाद ही डराने-धमकाने, हिंसा और बदले की भावना पर टिकी है।”

टीएमसी सांसद अभिषेक बनर्जी ने शनिवार को आरोप लगाया कि चुनाव के बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने के लिए सोनारपुर की यात्रा के दौरान उन पर हमला किया गया।

इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिषेक बनर्जी ने कहा, “अगर मेरे साथ तैनात दो सुरक्षा अधिकारी इस घटना की जानकारी अपने सीनियर अधिकारियों को दे रहे हैं, फिर भी कोई फोर्स नहीं आ रही है, तो यह साफ है कि ऊंचे अधिकारी चाहते हैं कि यह पूरी घटना चलती रहे और राज्य सरकार की तरफ से इसे रोकने की कोई कोशिश नहीं हो रही है। इससे साफ पता चलता है कि जिस तरह यहां एक मौत हुई, उसी तरह 2-4 और मौतें होनी चाहिए, तभी उन्हें कुछ चैन मिलेगा। उन्हें जो करना है, करने दो। हमारे पास सब कुछ रिकॉर्ड है। हम कोर्ट जाएंगे। मैं इस केस को लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट तक जाऊंगा।”

अभिषेक बनर्जी ने आगे कहा, “उन्होंने ईंट फेंकी, अंडा फेंका और पत्थर बरसाए। कृपया मुझे बताएं कि यह क्या है और आस-पास खड़े सभी लोग, उस इलाके के लोग। वे अब भी हमसे मिल रहे हैं और अब भी प्यार और इज्जत से हमारा स्वागत कर रहे हैं। जाकर उनसे पूछो जो यहां गुंडागर्दी कर रहे हैं। हमारे पास सभी वीडियो सबूत हैं। पास में ही एक कम्युनिटी हॉल है। सुबह 11 बजे से ही, उस कम्युनिटी हॉल में गुंडों को पत्थर फेंकने के लिए रखा गया था।”

तृणमूल कांग्रेस सांसद ने कहा, “देखो मेरे चश्मे का क्या हाल हो गया है। उन्होंने मेरी आंख पर ईंट मारी और मैं अपनी आंख खोल नहीं पा रहा हूं। उसने मेरी पीठ, छाती, बांह और पैर पर घूंसे मारे हैं। मैंने हेलमेट पहना हुआ था, वरना मेरा सिर दो टुकड़ों में बंट गया होता। तुम मेरे शरीर को गिरा सकते हो, लेकिन मेरा इरादा मजबूत है, मेरा जुनून और जोश अब भी कायम है और यह सिर कभी नहीं झुकेगा।” यहां क्लिक कर पढ़ें पूरी खबर…

NATIONAL : अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ममता बनर्जी बोलीं- ‘जान भी जा सकती थी’

0

तृणमूल कांग्रेस प्रमुख और पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद कहा कि अगर वो हेलमेट नहीं पहने होते तो उनकी मौत भी हो सकती थी.ममता बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में ये क्या हो रहा है पता नहीं. क्या वो ऐसे देश में रह रही हैं, जहां मारने के बाद इलाज भी नहीं कराया जाता है?

उन्होंने दावा किया कि अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद भी उनका ढंग से इलाज नहीं कराया गया. उन्हें अस्पताल में भर्ती कराने में देरी की गई और इसके लिए आला अधिकारियों से अनुमति मांगी गई.पुलिस के मुताबिक़ अभिषेक पर शनिवार को उस वक़्त हमला किया गया जब वो सोनारपुर में चुनाव बाद हुई हिंसा से प्रभावित परिवारों से मिलने जा रहे थे. रास्ते में उन पर अंडे फेंके गए और धक्का-मुक्की की गई.

अभिषेक बनर्जी ने इस घटना के लिए बीजेपी को ज़िम्मेदार ठहराया है जबकि राज्य में बीजेपी के नेता और केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि ‘पश्चिम बंगाल की जनता में टीएमसी को लेकर आक्रोश है.’पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने टीएमसी की ओर से पोस्ट किए गए हमले का एक वीडियो साझा करते हुए एक्स पर लिखा, “शासक ही हत्यारे बन गए हैं. बीजेपी पर शर्म आती है.”

उन्होंने कहा, ”अभिषेक पर हमले के बाद उन्हें आई चोटों की जांच नहीं कराई गई. उन्हें भर्ती करने से इनकार किया जाता रहा और इलाज करने में देरी की गई.उनके लिए घर पर अस्पताल सेट-अप करना पड़ा.”

NATIONAL : ‘आमदनी का मीटर बंद, महंगाई का ब्रेक फेल’, ऑटो-रिक्शा चालकों की समस्या को लेकर राहुल ने सरकार को घेरा

0

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को ऑटो-रिक्शा चालकों की स्थिति को लेकर नरेंद्र मोदी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि ‘आमदनी का मीटर’ बंद हो गया है, महंगाई पर लगाम लगाने के दावे विफल हो गए हैं और सरकार बहरी बनी हुई है। राहुल गांधी ने यह टिप्पणी एक्स पर एक वीडियो साझा करते हुए की। एक दिन पहले उन्होंने ऑटो-रिक्शा चालकों से मुलाकात की थी।

उन्होंने लिखा, हम बर्बाद हो गए हैं और सुनने वाला कोई नहीं है। एक ऑटो चालक ने यह बात दोपहर के भोजन के दौरान कही थी। उसी एक वाक्य में देश के लाखों गरीबों की पूरी कहानी छिपी है। राहुल गांधी ने लिखा, आय का मीटर थम गया है, महंगाई के ब्रेक फेल हो गए हैं और सरकार जो सुनने के लिए बनी है, वह बहरी बनी हुई है।

उन्होंने आगे लिखा, सीएनजी से एलपीजी तक। बच्चों की पढ़ाई से इलाज तक। दूध से लेकर खाने के तेल तक। हर बढ़ता रुपया इनके बजट पर, इनकी रसोई पर सीधा हमला है। महंगाई मानव मोदी जी सलाह देते हैं- सार्वजनिक परिवहन इस्तेमाल कीजिए। जो लोग सार्वजनिक परिवहन की रीढ़ हैं वो आज महंगाई के बोझ तले टूट रहे हैं। आज इनकी थाली में रोटी-दाल के साथ एक सवाल भी है- कल की रोटी कहां से आएगी?

इससे पहले शुक्रवार को उन्होंने दिल्ली के टोडरमल पार्क में ऑटो-रिक्शा चालकों से मुलाकात की थी और उनकी समस्याएं सुनी थीं। इस दौरान उन्होंने ऑटो चालक की वर्दी भी पहनी और बच्चों के साथ सेल्फी ली। बाद में वह स्वयं ऑटो रिक्शा में बैठकर वहां से रवाना हुए।

NATIONAL : दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: ISI के इशारे पर आतंक फैलाने आए शहजाद भट्टी के 8 गुर्गे गिरफ्तार

0

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के इशारे पर चल रहे एक बड़े मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है. पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के नेतृत्व में काम कर रहे 8 गुर्गों को गिरफ्तार किया गया है. ये आरोपी दिल्ली में टारगेट किलिंग और बम धमाकों जैसी बड़ी आतंकी वारदातों को अंजाम देने की फिराक में थे. पुलिस ने इनके पास से कई इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस बरामद किए हैं.

दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक बहुत बड़े ऑपरेशन में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी ISI के नापाक इरादों को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी के मॉड्यूल पर स्ट्राइक करते हुए अलग-अलग शहरों से 8 लोगों को गिरफ्तार किया है. ये सभी आरोपी सोशल मीडिया के जरिए सीधे पाकिस्तान में बैठे भट्टी और उसके आकाओं के संपर्क में थे. ये सभी यूपी, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य प्रदेश से पकड़े गए हैं. पुलिस की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ है कि ये लोग दिल्ली में किसी बड़ी आतंकी वारदात को अंजाम देने की फिराक में थे. इनके निशाने पर कुछ वीवीआईपी और महत्वपूर्ण स्थान भी शामिल थे, जिनकी इन्होंने पहले ही रेकी कर ली थी. गिरफ्तार आरोपियों से मिले इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में कई चौंकाने वाले सबूत मिले हैं, जो सीधे तौर पर सीमा पार बैठे आतंकियों से जुड़े हैं.

दिल्ली में बड़ी तबाही मचाने का था प्लान
पकड़े गए आरोपियों ने पूछताछ में कबूल किया है कि उन्हें दिल्ली के भीड़भाड़ वाले इलाकों में हमले का टास्क दिया गया था. शहजाद भट्टी ने ISI के निर्देश पर इन लोगों को भारत में एक्टिव किया था. ये मॉड्यूल न सिर्फ धमाके बल्कि दिल्ली में टारगेट किलिंग की प्लानिंग भी कर रहा था. आरोपियों ने शहर के कई महत्वपूर्ण और संवेदनशील ठिकानों की रेकी पूरी कर ली थी. स्पेशल सेल अब इनके बाकी नेटवर्क और मददगारों की तलाश में जुटी हुई है.

कैसे ऑपरेट हो रहा था शहजाद भट्टी का यह मॉड्यूल?
शहजाद भट्टी पाकिस्तानी जेलों और सुरक्षित ठिकानों से बैठकर सोशल मीडिया के जरिए इन युवकों को रिक्रूट कर रहा था. गिरफ्तार किए गए 8 आरोपी अलग-अलग शहरों से ताल्लुक रखते हैं, जो आपस में डिजिटल माध्यमों से जुड़े थे. पुलिस ने इनके पास से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स और संदिग्ध दस्तावेज जब्त किए हैं. इन डिवाइस की एनालिसिस से पता चला है कि भट्टी इन्हें हथियारों और फंड्स की सप्लाई करने वाला था. पुलिस को अंदेशा है कि इस मॉड्यूल के तार अन्य बड़े अंडरवर्ल्ड गैंग्स से भी जुड़े हो सकते हैं.

क्या इन आरोपियों के तार दूसरे गैंग्स से भी जुड़े हैं?
दिल्ली पुलिस को जांच के दौरान यह भी पता चला है कि ISI अब गैंगस्टर्स का इस्तेमाल आतंकी गतिविधियों के लिए कर रही है. गिरफ्तार आरोपियों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस अब उन बड़े गैंग्स पर भी एक्शन ले रही है जो परोक्ष रूप से इनकी मदद कर रहे थे. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह एक हाइब्रिड मॉडल है, जहां अपराधियों को आतंक फैलाने का काम सौंपा गया है.

दिल्ली पुलिस ने राजधानी में गैंग्स के खिलाफ बड़ा ऑपरेशन चलाया. इस अभियान को “ऑपरेशन गैंग्स बस्ट पार्ट-2” नाम दिया गया. पुलिस ने 48 घंटे के भीतर तय टारगेट पर एक साथ कार्रवाई की. स्पेशल सेल और सभी जिलों की टीमों ने मिलकर गैंगस्टरों, शूटरों, फाइनेंसरों और सोशल मीडिया संभालने वाले बदमाशों की पहचान की.

कुल 483 टारगेट चिन्हित किए गए. इसके बाद दिल्ली भर में 1014 ठिकानों पर रेड डाली गई. पुलिस ने 481 लोगों को गिरफ्तार किया. कार्रवाई में 130 हथियार, 214 कारतूस और 73 चाकू बरामद हुए. कई लाख रुपये, 24 गाड़ियां और दर्जनों मोबाइल फोन भी जब्त किए गए. पुलिस ने 30 गैंगस्टरों के गुर्गों को भी दबोच लिया.

NATIONAL : वन नेशन, वन इलेक्‍शन को मंजूरी: 191 दिन में तैयार रिपोर्ट में क्‍या सुझाव दिए, कैसे बदलेगी चुनाव व्‍यवस्‍था; इससे देश का क्‍या फायदा?

0

मोदी कैबिनेट ने आज यानी बुधवार को एक देश एक चुनाव (One Nation, One Election) के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। अब देश की 543 लोकसभा सीट और सभी राज्‍यों की कुल 4130 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव कराने की राह खुल गई। एक देश एक चुनाव पर पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद की अध्यक्षता में गठित कमेटी की रिपोर्ट के बाद प्रस्ताव को कैबिनेट ने मंजूरी दी है।

इससे एक दिन पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था कि देश में वन नेशन वन इलेक्शन हर हाल में 2029 से पहले लागू होगा। इसके एक दिन बाद ही एक देश एक चुनाव के प्रस्ताव को मोदी कैबिनेट से मंजूरी मिलने के क्या मायने हैं? वन नेशन वन इलेक्शन से जुड़े 12 सवालों के जवाब यहां पढ़िए…

78 वें स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्रचार से पीएम मोदी ने कहा-
देश में हर छह माह में कहीं न कहीं चुनाव हो रहे होते हैं। ऐसे में देश को आगे ले जाने के लिए वन नेशन, वन इलेक्शन को आगे लाना ही होगा।

मोदी सरकार के 100 दिन पूरे होने पर गृह मंत्री अमित शाह –
हमारी योजना इस सरकार के कार्यकाल के दौरान ही वन नेशन वन इलेक्शन को लागू कराने की है। इसको लेकर तैयारियां की जा रही हैं।

क्या है वन नेशन वन इलेक्शन?
एक देश एक चुनाव यानी (One Nation, One Election) का मतलब है कि पूरे देश में एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनाव हों। ऐसे समझिए, देश की सभी 543 लोकसभा सीटों और सभी राज्‍यों व केंद्र शासित प्रदेशों की कुल 4130 विधानसभा सीटों पर एक साथ चुनाव होंगे। वोटर सांसद और विधायक चुनने के लिए एक ही दिन, एक ही समय पर अपना वोट डाल सकेंगे।

क्या है मौजूदा चुनाव व्यवस्था?
देश में अभी लोकसभा चुनाव और विधानसभा चुनाव अलग-अलग समय पर होते हैं।

क्या यह चुनाव व्यवस्था देश के लिए नई है?
नहीं, यह कांसेप्ट भारत के लिए नया नहीं है। देश में आजादी के बाद 1952 से लेकर 1957, 1962 और 1967 तक लोकसभा और विधानसभा के चुनाव एक साथ ही हुए थे। 1968 और 1969 में कई विधानसभाएं तय समय से पहले भंग कर दी गई थीं। 1970 में लोकसभा भी समय से पहले भंग कर दी गई थी। इसके चलते एक देश एक चुनाव की गाड़ी पटरी से उतर गई।

कमेटी ने कितने दिन में तैयार की रिपोर्ट?
वन नेशन वन इलेक्शन को लेकर 2 सितंबर, 2023 को एक कमिटी गठित की गई थी। इसकी अध्यक्षता पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कर रहे थे। कमेटी के सदस्यों ने सात देशों की चुनाव व्यवस्था का अध्ययन किया।

स्टेकहोल्डर्स-एक्सपर्ट्स से चर्चा और रिसर्च के बाद 191 दिन में 18 हजार 626 पन्नों की एक रिपोर्ट तैयार की गई। कमेटी ने यह रिपोर्ट 14 मार्च को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सौंपी गई। रिपोर्ट में सभी विधानसभाओं का कार्यकाल 2029 तक करने का सुझाव दिया है।

राष्‍ट्रपति मुर्मू को रिपोर्ट सौंपते पूर्व राष्‍ट्रपति और क‍मेटी अध्‍यक्ष रामनाथ कोविंद, साथ में गृहमंत्री अमित शाह। फाइल फोटो

वन नेशन वन इलेक्शन कमेटी कितने और कौन-कौन है सदस्य?
पूर्व राष्‍ट्रपति, एक वकील, तीन नेता और तीन पूर्व अफसर समेत आठ लोग कमेटी के सदस्य हैं।

रामनाथ कोविंद, अध्यक्ष (पूर्व राष्ट्रपति)
हरीश साल्वे, वरिष्ठ अधिवक्ता
अमित शाह, गृह मंत्री (बीजेपी)
अधीर रंजन चौधरी, कांग्रेस नेता
गुलाम नबी, डीपीए पार्टी
इनके सिंह, 15वें वित्त आयोग पूर्व अध्यक्ष
डॉ. सुभाष कश्यप, लोकसभा के पूर्व महासचिव
संजय कोठारी, पूर्व मुख्य सतर्कता आयुक्त
कमेटी ने क्या सुझाव दिए?
सभी विधानसभाओं का कार्यकाल अगले लोकसभा चुनाव यानी 2029 तक बढ़ाया जाए।
पहले चरण में लोकसभा-विधानसभा चुनाव और फिर दूसरे चरण में 100 दिन के भीतर स्थानीय निकाय चुनाव कराए जा सकते हैं।
चुनाव आयोग लोकसभा, विधानसभा व स्थानीय निकाय चुनावों के लिए सिंगल वोटर लिस्ट और वोटर आईडी कार्ड बनाए।
देश में एक साथ चुनाव कराने के लिए उपकरणों, जनशक्ति और सुरक्षा बलों की एडवांस प्लानिंग करने की भी सिफारिश की है।

Mann Ki Baat: एथलीट्स के रिकॉर्ड बनाने से मनोरमा नदी को बचाने के अभियान तक, पीएम ने किया किन मुद्दों का जिक्र

0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को अपने मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम सुबह 11 बजे पूरे ऑल इंडिया रेडियो (आकाशवाणी) और सरकार के आधिकारिक डिजिटल चैनलों पर प्रसारित किया जाएगा। मन की बात कार्यक्रम से जुड़ी हर अपडेट के लिए अमर उजाला के साथ जुड़े रहें…

सैनिकों के लिए गिरिजा अम्मा ने छात्रों के साथ मिलकर जुटाए 40 लाख : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, साथियों, पिछले महीने मुझे एक बहुत अच्छा अनुभव हुआ। इसका संबंध ‘मन की बात’ से भी जुड़ा है। इसलिए आज मैं इसकी चर्चा आपसे करना चाहता हूं। तमिलनाडु के नागरकोइल में मेरी मुलाकात एक टीचर से हुई। करीब तीन दशक पहले भी मैं उनसे मिला था। मैं बात कर रहा हूं, गिरिजा अम्मा जी की। इस मुलाकात के दौरान कुछ युवा छात्र भी उनके साथ थे। गिरिजा अम्मा जी करीब 15 स्कूल चलाती हैं। इनमें चेन्नई का जयगोपाल गरोडिया हिन्दू विद्यालय बहुत प्रमुख है। उनकी देशभक्ति की भावना हर भारतवासी को प्रेरित करने वाली है। उन्होंने ‘मन की बात’ से प्रेरणा लेकर देश के अनेक सैनिकों के लिए योगदान का संकल्प लिया। इसके लिए उन्होंने अपने सभी स्कूलों के छात्रों को प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों से कहा कि वे वीर जवानों के लिए हर दिन एक रुपया योगदान दें। यानी एक साल में हर छात्र की ओर से 365 रुपये जमा हुए। इस छोटे-छोटे योगदान से करीब 40 लाख रुपये इकट्ठा हुए। गिरिजा अम्मा जी ने इस पूरी राशि का चेक मुझे सौंपा। उनसे बातचीत के दौरान मैंने महसूस किया कि मां भारती के प्रति उनका समर्पण कितना गहरा है। पिछले वर्ष ही चेन्नई के पहले हिन्दू विद्यालय ने अपने 50 वर्ष पूरे किए हैं। देश की शिक्षा और सांस्कृतिक गौरव को आगे बढ़ाने में इस स्कूल नेटनर्क की भूमिका बहुत प्रशंसनीय है। मैं इससे जुड़े सभी लोगों को बहुत-बहुत बधाई देता हूं और उन छात्रों की भी विशेष सराहना करता हूं, जिन्होंने अपने वीर सैनिकों के लिए योगदान दिया।

मनोरमा नदी बचाने वाले आकाश गुप्ता का पीएम मोदी ने किया जिक्र
मन की बात कार्यक्रम में पीएम मोदी ने कहा, साथियों, ऐसी ही यादों को बचाने की एक प्रेरक गाथा उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सामने आई है। बस्ती के आकाश गुप्ता अपने गांव की मनोरमा नदी को देखकर बहुत दुखी होते थे, क्योंकि जिस नदी को उन्होंने बचपन में साफ और जीवंत देखा था। समय के साथ उस नदी में प्लास्टिक जमा होने लगा था। गंदगी बढ़ती चली जा रही थी। आकाश ने तय किया कि शिकायत नहीं करेंगे, एक नई शुरुआत करेंगे। शिकायत नहीं, शुरुआत मंत्र बन गया। उन्होंने अपने दोस्तों को साथ लिया। सिर्फ जाल था, फावड़ा था, टोकरी थी और सबसे बड़ी ताकत थी, कुछ बदलने का संकल्प। ये युवा नदी में उतरते थे, जलकुंभी निकालते थे। प्लास्टिक और कचरा बाहर लाते थे। कई बार एक दिन में 50-60 किलो तक कचरा नदी से निकाला गया। धीरे-धीरे मनोरमा नदी का वह हिस्सा फिर से साफ दिखने लगा। आसपास के लोगों का ध्यान भी इस काम की तरफ गया। लोगों में स्वच्छता को लेकर जागरुकता बढ़ी।

उन्होंने कहा, साथियों, ऐसी ही एक प्रेरक कहानी गोवा से भी सामने आई है। गोवा के बालकृष्ण अड़या जी सेवानिवृत्त शिक्षक हैं। लेकिन समाज के लिए काम करने का उनका उत्साह आज भी वैसा ही है। उन्हें मड्डी-तोलाप इलाके में पानी की समस्या बहुत परेशान करती थी। उन्होंने भी समाधान के लिए काम शुरु किया। बालकृष्ण जी ने पाइपलाइन बिछाने के काम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इससे कई घरों तक पानी पहुंचा। जिन परिवारों को पानी के लिए रोज संघर्ष करना पड़ता था, उनके लिए यह बहुत बड़ी राहत बनी।

पीएम मोदी ने कहा, साथियों, ‘मन की बात’ कार्यक्रम को जो लोग टीवी पर देख रहे हैं, मैं उनसे कहूंगा – एक वीडियो जरूर देखिएगा। ये वीडियो पिछले दिनों बहुत चर्चा में रहा। इसमें कुछ लोग बहुत धैर्य से, बहुत सावधानी से एक गंगा डॉल्फिन को बचाने की कोशिश कर रहे हैं। आपको ये जानकर आश्चर्य होगा, इस पूरे प्रयास में करीब 13 घंटे लगे और आखिरकार वो डॉल्फिन बच गई। उन्होंने कहा, साथियों, इसमें बहुत बड़ी भूमिका रही – भारत की पहली गंगा डॉल्फिन रेस्क्यू एंबुलेंस की। ये घटना उत्तर प्रदेश की है। वहां एक गंगा डॉल्फिन नहर में फंस गई थी | ऐसे समय में ‘नमामि गंगे अभियान’ के तहत बनी ये एंबुलेंस उसके लिए उम्मीद बनकर पहुंची। फिर बहुत सावधानी से उसे बाहर निकाला गया | उसकी जांच की गई, उसका इलाज किया गया और उसके बाद उसे सुरक्षित राप्ती नदी में छोड़ दिया गया। एक तरह से कहें, तो एक जीवन, फिर अपने घर लौट गया।

युवाओं में एस्ट्रोनॉमी को लेकर काफी उत्साह : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कहा, साथियों, हम भारतीयों में खगोल विज्ञान यानी एस्ट्रोनॉमी को लेकर हमेशा विशेष आकर्षण रहा है। हमारे देश में आज भी सदियों पुरानी वेधशालाएं मौजूद हैं। यहां अद्भुत गणितीय खोज हुई हैं | नेविगेशन हो, पंचांग हो, या हमारे पर्व-त्योहार, इन सबका संबंध आकाश और तारों से रहा है। हमारे यहां एस्ट्रोनॉमी ने हर पीढ़ी में कौतूहल जगाया है। उसे अन्वेषण के लिए प्रेरित किया है और आज के युवाओं में भी इसे लेकर काफी उत्साह दिखाई देता है।

उन्होंने कहा, आजकल आप भी देखते होंगे, देशभर में एस्ट्रोनॉमी क्लब्स तेजी से लोकप्रिय हो रहे हैं। बड़े शहरों से लेकर छोटे कस्बों तक, स्कूलों से लेकर पार्कों तक इनकी गतिविधियां दिखाई देती हैं। मुझे बंगलूरू एस्ट्रोनॉमिकल सोसइटी के बारे में जानकारी मिली। यहां ऑब्जर्वेशनल सेशंस आयोजित किए जाते हैं | इस संस्था ने ग्रामीण क्षेत्रों में एस्ट्रोनॉमी को लोकप्रिय बनाने का मिशन भी शुरू किया है। ‘खगोल मण्डल’ नाम की एक टीम ने 30 घंटे का एक बहुत इनोवेटिव कोर्स शुरु किया है।

नीदरलैंड्स ने लौटाईं चोला काल की ताम्र पट्टिकाएं
पीएम मोदी ने मन की बात कार्यक्रम में कहा, मेरे प्यारे देशवासियों, बीते दिनों मुझे यूरोप के नीदरलैंड्स जाने का अवसर मिला। वहां मैं कई बैठक में शामिल हुआ। इसी दौरान एक ऐसा क्षण आया जिसने हर भारतीय को गर्व से भर दिया। नीदरलैंड्स में आयोजित एक विशेष समारोह में चोला काल की प्राचीन ताम्र पट्टिकाएं भारत को वापस सौंपी गईं। उस कार्यक्रम में नीदरलैंड्स के प्रधानमंत्री भी मौजूद थे | इन ताम्र पट्टिकाओं को लेकर मुझे देश-विदेश से लगातार संदेश मिल रहे हैं। लोग खुशी जता रहे हैं, गर्व व्यक्त कर रहे हैं। दुनियाभर के तमिल समुदाय में भी इसे लेकर विशेष उत्साह है।

उन्होंने कहा, साथियों, इन ताम्र पट्टिकाओं को लेकर लोगों में काफी जिज्ञासा भी है। इसलिए आज मैं इससे जुड़ी कुछ बातें आपसे साझा करना चाहता हूं। इनमें 21 बड़ी और तीन छोटी ताम्र पट्टिकाएं हैं। ये मुख्य रुप से राजा राजेंद्र चोला-प्रथम द्वारा अपने पिता राजा राजराजा चोला के एक वचन को पूरा करने से जुड़ी हैं। इनमें आनइमंगलम् गांव को एक बौद्ध विहार को दान देने का उल्लेख है। इन ताम्र पट्टिकाओं में चोला वंश की उपलब्धियों का भी वर्णन मिलता है। इनसे पता चलता है कि चोला साम्राज्य की समुद्री शक्ति कितनी मजबूत थी। दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों के साथ उनके संबंधों की जानकारी भी इनमें मिलती है।

देशभर के आमों की किस्मों का किया जिक्र
पीएम मोदी ने कहा, ”साथियो, गर्मी आते ही एक और चर्चा हर घर में शुरु हो जाती है और वो है आम। आम, आम चर्चा का विषय होता है, भारत में शायद ही कोई घर होगा जहां गर्मियों में आम की बात न होती हो। हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद, अपनी खुशबू। महाराष्ट्र और कोंकण का हापुस, अलफांसो, गुजरात का केसर, यह तो आमरस की जान है, उत्तर प्रदेश का दशहरी और मेरी काशी का लंगड़ा। वैसे, लंगड़ा आम की एक खास बात होती है – पकने के बाद भी उसका रंग कई बार हरा ही रहता है। बिहार का जर्दालू जिसकी खुशबू दूर से पहचान में आ जाए। चौसा, मालदा – हर नाम के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं।”

उन्होंने कहा कि दक्षिण भारत जाइए, तो बंगनपल्ली, तोतापुरी, नीलम, मलगोवा, बंगाल का हिमसागर, ओडिशा और आंध्र प्रदेश का सुवर्णरखा। यानी, जगह बदलती है, आम का रूप-रंग और उसका स्वाद भी बदल जाता है। साथियो आम की ये यात्रा, अब गांव से, ग्लोबल मार्केट तक भी पहुंच रही है | आज ‘मन की बात’ के माध्यम से मैं आम की पैदावार से जुड़े अपने किसान भाई-बहनों की प्रशंसा करूंगा | आप देश की कृषि अर्थव्यवस्था के लिए आम किसान नहीं बहुत विशेष हैं। ऐसे ही छाए रहिए।

देश में बढ़ती गर्मी को लेकर पीएम मोदी ने दोहराई अपील
पीएम मोदी ने देश में पड़ रही गर्मी को देखते हुए एक बार फिर से अपनी अपील को दोहराया। उन्होंने कहा कि मेरे प्यारे देशवासियों, इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पानी पीते रहिए। धूप में अगर निकलना ही पड़े तो थोड़ा संभल कर निकलें। इस दिशा में सरकार के भिन्न-भिन्न विभाग ने जो गाइडलाइंस जारी की है वो भी भूलियेगा नहीं।

पीएम मोदी ने कहा, साथियों, हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। आपने भी देखा होगा जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद बदल जाता है, रसोई का प्रकार बदल जाता है। कहीं मटके का पानी निकल आता है, कहीं दही जमने लगता है, तो कहीं कच्चे आम उबलने लगते हैं – और फिर शुरु होता है देसी पेय का दौर।

उन्होंने कहा, देसी पेय से आप भी परिचित हैं, अगर आप उत्तर भारत में जाएंगे तो काफी जगह आपको मिलेगा आम पन्ना, कच्चे आम का स्वाद, और गर्मी से राहत भी। पंजाब-हरियाणा जाइए तो लस्सी मिल जाएगी, बड़े गिलास वाली लस्सी। राजस्थान और गुजरात में छाछ, जैसे हर खाने की साथी बन जाती है। बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत, उसकी तो बात ही क्या है पेट भी भरे, ताकत भी दे। कोंकण और गोवा में कोकम शरबत, सोल कढ़ी। दक्षिण भारत में पानकम, नीर मोर, सम्बारम और ओडिशा में बेल पना, वो सिर्फ पेय नहीं, भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपरा का हिस्सा है।

पीएम मोदी ने कहा, इसमें ‘एक भारत-श्रेष्ठ भारत’ की भावना की झलक भी मिलती है। एक बात जरूर ध्यान रखियेगा, इनमें से ज्यादातर चीजें हमारी अपनी रसोई से निकली हैं, हमारे खेत खलिहान से निकली हैं। कोई बड़ी ब्रांडिंग नहीं है। लेकिन पीढ़ियों का अनुभव उनमें समाया हुआ है। आप भी गर्मी के दौरान देसी पेजयलों का खूब आनंद लीजिए।
11:12 AM, 31-May-2026
अनिमेष कुजूर ने साझा किए अपने विचार
एथलीट अनिमेष कुजूर ने पीएम मोदी के कार्यक्रम में कहा, “नमस्ते सर, मेरा नाम अनिमेष कुजूर। मैं 200 मीटर और 400 मीटर का नेशनल रिकॉर्ड होल्डर हूं और मैं छत्तीसगढ़ से आता हूं। अभी मैं उड़ीसा से खेलता हूं। मैं पिछले साल एशियन मेडल और वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स मेडल लेकर आया। मैं एथलेटिक्स 2021 से चालू किया जब मैं स्कूल से पास हुआ।”
11:10 AM, 31-May-2026
एथलीट गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर से की बात
पीएम मोदी ने कहा कि हमने संगीत में तो जुगलबंदी देखी थी, लेकिन चुनौती में अब जुगलबंदी होती है कि एक बार एक चुनौती दे फिर दूसरा उस चुनौती को उठा ले। फिर तीसरी बार कर ले। बड़ा रोचक विषय रहा है आपका। मैं चाहता हूं कि ‘मन की बात’ के श्रोताओं को पता चले कि आप लोग के विषय में उनको जानकारी हो। आपने जो पराक्रम किया है उसका पता चले।

11:08 AM, 31-May-2026
100 मीटर रेस में तीन बार टूटा नेशनल रिकॉर्ड : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने कार्यक्रम में कहा, ”साथियों, एक इवेंट जिसकी देशभर में बहुत चर्चा हो रही है, वह है – 100 मीटर रेस, सौ मीटर की दौड़। महज दो दिनों के भीतर 100 मीटर रेस के पुरुष वर्ग में नेशनल रिकॉर्ड तीन बार टूटा | जिन दो एशलीट्स ने ये कमाल दिखाया है वे हैं – गुरिंदरवीर सिंह और अनिमेष कुजूर।

NATIONAL : वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान-2026रविवार को आयोजित होगी गतिविधियां

0

अजमेर, 30 मई। वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान जिलेभर में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है। जिला कलक्टर श्री लोक बन्धु ने बताया कि अभियान के अन्तर्गत रविवार 31 मई (ज्येष्ठ पूर्णिमा) के दिन पंचायती राज विभाग, खेल विभाग एवं नेहरू युवा केन्द्र द्वारा स्थानीय ग्रामवासियों, जनप्रतिनिधियों एवं नेहरू युवा केन्द्र आदि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली का ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर आयोजन, वंदे गंगा रैली तथा साइकिल रैली निकाली जाएगी। साथ ही पुलिस, सेना एवं अर्द्ध सैनिक बल द्वारा जिला प्रशासन द्वारा चिन्हित स्थानों पर श्रमदान और वंदे गंगा जल सेवा में सहयोग करेंगे।

स्वयं सेवी संस्था द्वारा जल संग्रहण संरचनाओं की गाद निकालना एवं साफ-सफाई हेतु श्रमदान, वंदे गंगा जल सेवा, पशु खेलियों, बावडियों की साफ-सफाई तथा पशुओं के लिये पीने के साफ पानी की व्यवस्था एवं पक्षियों के लिये परिंडे बांधना। इसके साथ स्वायत्त शासन विभाग द्वारा जल स्त्रोतो की साफ-सफाई एवं मरम्मत, जल स्त्रोतों पर दीप प्रज्वलन, अमृत 2.0 अंर्तगत स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा साफ-सफाई एवं रख-रखाव कार्यक्रम, शहरी रोजगार योजना अर्न्तगत्त पौधारोपण कार्य हेतु अग्रिम तैयारी, महापुरूषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई, प्लास्टिक कचरे का चिन्हित स्थल पर निष्पादन, नो प्लास्टिक डे, अमृत-2.0 योजना अर्न्तगत नवीन कार्यादेश जारी करना एवं पूर्ण कार्यों का अवलोकन एवं लोकार्पण तथा स्थानीय निवासियों / जनप्रतिनिधियों एवं नेहरू युवा केन्द्र आदि अन्य स्वयंसेवी संस्थाओं के सहयोग से वंदे गंगा प्रभात फेरी एवं जागरूकता अभियान रैली का नगर निकाय स्तर पर आयोजन करेंगे।

RAJASTHAN : राजस्थान में बदला मौसम: 30 जिलों में आंधी-बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

0

जयपुर, 30 मई (हि.स.)। राजस्थान में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ के असर से मौसम ने अचानक करवट ले ली है। मौसम विभाग ने शनिवार को प्रदेश के 30 जिलों में तेज आंधी, बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। शुक्रवार को प्रदेश के कई हिस्सों में तेज अंधड़, बारिश और ओले गिरने से तापमान में भारी गिरावट आ गई। कई जिलों में दिन का पारा 10 डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गया।

प्रदेश में शुक्रवार को चूरू, हनुमानगढ़, बीकानेर, सीकर, अलवर, जयपुर, भरतपुर, झुंझुनूं और करौली सहित उत्तर-पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में मौसम अचानक बदल गया। तेज हवाओं के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। झुंझुनूं जिले के मलसीसर में सबसे अधिक 43 मिमी बारिश हुई।

दौसा जिले में आए अंधड़ ने भारी नुकसान पहुंचाया। लालसोट-दौसा बाइपास पर 220 केवी बिजली लाइन का टावर गिर गया। इस दौरान वहां से गुजर रही एक स्कॉर्पियो वाहन तारों में उलझकर पलट गई। हादसे में एक महिला सहित दो लोगों की मौत हो गई।

राजधानी जयपुर में भी शुक्रवार शाम मौसम का मिजाज बदला रहा। शाम को करीब एक घंटे तक तेज अंधड़ चला। इसके बाद रात आठ बजे के बाद फिर बारिश शुरू हुई, जो देर रात तक रुक-रुककर जारी रही।

शहर के कई इलाकों में ओले भी गिरे। मौसम विभाग के अनुसार जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में अगले दो दिन मौसम बदला रहेगा। बीकानेर के अरजनसर क्षेत्र में दोपहर बाद धूलभरी आंधी चली और आसमान में धूल का गुबार छा गया। वहीं अलवर में अधिकतम तापमान में सबसे ज्यादा 9.8 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ गई। यहां तापमान गिरकर 36.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम का यह बदला हुआ मिजाज बना रहेगा। कई इलाकों में तेज अंधड़, बारिश और ओलावृष्टि की संभावना है, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सकती है।

Weather: नौतपा की आग में झुलसा उत्तर भारत, अब पश्चिमी विक्षोभ से राहत की आस; PM मोदी ने भी की ये अपील

0

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में 48.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया, जबकि यूपी का बांदा भीषण गर्मी से झुलसता रहा। मौसम विभाग ने नए पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले कुछ दिनों में बारिश, तेज हवाओं और तापमान में 6 से 8 डिग्री गिरावट की संभावना जताई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी गर्मी से निपटने के लिए सभी विभागों को सतर्क रहने को कहा है। आइए, विस्तार से समझते हैं…

उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू की चपेट में है। नौतपा के दौरान आसमान से बरस रही आग ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। सुबह होते ही तेज धूप और गर्म हवाओं का असर शुरू हो जा रहा है। राजस्थान से लेकर उत्तर प्रदेश, दिल्ली, हरियाणा और मध्य प्रदेश तक कई राज्यों में तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच चुका है। राजस्थान के श्रीगंगानगर में बुधवार को देश का सबसे अधिक तापमान 48.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि यूपी का बांदा 47.8 डिग्री के साथ दूसरे स्थान पर रहा। मौसम विभाग ने हालांकि आने वाले दिनों में राहत की उम्मीद जताई है। नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से कई राज्यों में बारिश, तेज हवाएं और तापमान में गिरावट की संभावना बनी है।

आखिर क्यों और खतरनाक हो गई है इस बार की गर्मी?
इस बार नौतपा के दौरान गर्मी ने पिछले कई वर्षों के रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार मैदानी इलाकों में जब तापमान 45 डिग्री से ऊपर पहुंच जाता है तो उसे लू की श्रेणी में रखा जाता है, जबकि 47 डिग्री से अधिक तापमान को भीषण लू माना जाता है। इस समय उत्तर भारत के कई हिस्से इसी स्थिति से गुजर रहे हैं। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा और चंडीगढ़ में तापमान 44 से 46 डिग्री के बीच बना हुआ है। गर्म हवाओं और तेज धूप के कारण दोपहर में सड़कें सुनसान दिखने लगी हैं। मजदूर, रिक्शा चालक और खुले में काम करने वाले लोग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।

क्या पश्चिमी विक्षोभ से मिलेगी राहत?
मौसम विभाग ने बताया है कि बृहस्पतिवार से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से शुक्रवार से उत्तर भारत के कई हिस्सों में मौसम बदल सकता है। गरज-चमक के साथ हल्की बारिश, धूल भरी आंधी और तेज हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार तापमान में 6 से 8 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि यह राहत अस्थायी होगी और जून की शुरुआत में गर्मी फिर तेज हो सकती है। फिलहाल लोगों को अगले दो से तीन दिनों तक सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।

गर्मी को लेकर क्या बोले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी?
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भीषण गर्मी और लू की स्थिति पर चिंता जताते हुए सभी मंत्रालयों और राज्य सरकारों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। कैबिनेट बैठक में प्रधानमंत्री ने कहा कि इतनी बड़ी चुनौती से निपटने के लिए पूरे देश को मिलकर काम करना होगा। उन्होंने स्वास्थ्य और जलशक्ति मंत्रालय को खास तौर पर मुस्तैद रहने को कहा, ताकि लू से प्रभावित लोगों को तुरंत इलाज और पानी उपलब्ध कराया जा सके। प्रधानमंत्री ने लोगों से भी अपील की कि वे बिना जरूरत तेज धूप में बाहर न निकलें और पर्याप्त मात्रा में पानी तथा तरल पदार्थों का सेवन करें।

लोगों को किन बातों का रखना होगा ध्यान?
डॉक्टरों और मौसम विभाग ने लोगों को इस भीषण गर्मी में विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी है।
बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को दोपहर के समय घर से बाहर निकलने से बचने को कहा गया है।
बाहर निकलते समय सिर ढकने, पानी साथ रखने और हल्के कपड़े पहनने की सलाह दी गई है।
लगातार बढ़ती गर्मी का असर बिजली और पानी की मांग पर भी दिखाई देने लगा है।
कई शहरों में बिजली खपत रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है।

यूपी और दिल्ली में क्या है मौसम का अलर्ट?
उत्तर प्रदेश में मौसम विभाग ने 28 से 31 मई के बीच कई जिलों में प्री-मानसून बारिश और तेज आंधी का अलर्ट जारी किया है। गाजियाबाद, हापुड़, सहारनपुर समेत कई जिलों में तेज हवाओं और ओलावृष्टि की आशंका जताई गई है। 29 मई को पश्चिमी यूपी के कुछ इलाकों में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्ली में भी तेज हवाओं और हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग का कहना है कि अचानक मौसम बदलने से धूल भरी आंधी और बिजली गिरने की घटनाएं भी हो सकती हैं।

SPORTS : वैभव ने तोड़ा क्रिस गेल का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, एक सत्र में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बने

0

वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में आज राजस्थान रॉयल्स की टक्कर सनराइजर्स हैदराबाद से हुई। इस अहम मुकाबले में सभी की नजरें 15 वर्षीय युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी पर रहीं। बिहार के इस विस्फोटक बल्लेबाज के पास टी20 क्रिकेट के महान बल्लेबाज क्रिस गेल का ऐतिहासिक रिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक आईपीएल सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए।

सूर्यवंशी ने तोड़ा क्रिस गेल का रिकॉर्ड
वैभव सूर्यवंशी ने हैदराबाद के खिलाफ मुकाबले में आक्रामक प्रदर्शन करते हुए क्रिस गेल का महारिकॉर्ड तोड़ दिया। वह एक सीजन में सर्वाधिक छक्के लगाने वाले बल्लेबाज बन गए। इससे पहले गेल ने आईपीएल 2012 में 59 छक्के लगाए थे। सूर्यवंशी ने 16 गेंदों में अपना अर्धशतक भी पूरा किया।

वैभव का बड़ा कारनामा
इस दौरान वैभव आईपीएल में 20 से कम गेंदों में सबसे ज्यादा बार अर्धशतक पूरा करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने निकोलस पूरन की बराबरी कर ली। दोनों ने पांच बार आईपीएल में 20 से कम गेंदों में अर्धशतक पूरे किए हैं। वहीं, इस मामले में शीर्ष पर हैदराबाद के ओपनिंग बल्लेबाज अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने छह बार यह कारनामा किया है।
विज्ञापन

वैभव ने हासिल की एक और उपलब्धि
15 वर्षीय वैभव आईपीएल के मुकाबलों में पावरप्ले में सर्वाधिक बार 50 से ज्यादा का स्कोर बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज भी बन गए। उन्होंने पांचवीं बार शुरुआती छह ओवर के भीतर 50+ स्कोर बनाया। इस मामले में उन्होंने हैदराबाद के ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ा, जिन्होंने चार बार यह कारनामा किया। शीर्ष पर डेविड वॉर्नर हैं, जिन्होंने छह बार पावरप्ले के दौरान 50+ स्कोर बनाया।
IPL 2026 RR VS SRH: Vaibhav Sooryavanshi breaks Chris Gayle record of most sixes in single season
वैभव सूर्यवंशी – फोटो : PTI
गेल के रिकॉर्ड को तोड़ने से चूके
सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आईपीएल 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी बड़ी उपलब्धि हासिल करने से महज एक गेंद से चूक गए। वह आज क्रिस गेल के सबसे तेज शतक के रिकॉर्ड को तोड़ सकते थे, लेकिन प्रफुल्ल हिंगे की गेंद पर आर स्मरण ने उन्हें कैच आउट करा दिया। आईपीएल में सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल के नाम दर्ज है। उन्होंने 30 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। आज सूर्यवंशी उनके रिकॉर्ड को तोड़ने के बेहद करीब पहुंच गए थे, लेकिन आउट हो गए। वह 29 गेंदों में पांच चौके और 12 छक्के की मदद से 97 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 334.48 का रहा।
रैना की बराबरी की
इस मैच में सूर्यवंशी ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वह आईपीएल नॉकआउट या प्लेऑफ मुकाबले में सबसे कम गेंदों में अर्धशतक पूरा करने वाले संयुक्त पहले बल्लेबाज बन गए। इस मामले में उन्होंने सुरेश रैना की बराबरी कर ली। दोनों ने 16 गेंदों में अर्धशतक जड़ा।

IPL नॉकआउट/प्लेऑफ में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज

गेंदें बल्लेबाज विपक्षी टीम साल
16 सुरेश रैना PBKS 2014
16 वैभव सूर्यवंशी SRH 2026*
17 एडन गिलक्रिस्ट DC 2009
20 महेंद्र सिंह धोनी MI 2012
21 ड्वेन स्मिथ CSK 2013
21 वीरेंद्र सहवाग CSK 2014
21 रजत पाटीदार GT 2026
अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त करें

- Advertisement -

News of the Day