Monday, June 29, 2026
Home Blog Page 94

MAHARASHTRA : ‘बच्चा तेरे जैसा नहीं दिखता’, दोस्तों का ताना सुनकर बौखलाया पिता, 6 साल के मासूम बेटे को नदी में फेंककर मार डाला

कराड में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक पिता ने शक के चलते अपने ही 6 साल के बेटे को कृष्णा नदी में फेंककर मार डाला. 20 दिन बाद जब पुलिस ने इस ब्लाइंड मर्डर केस का खुलासा किया तो हर कोई सन्न रह गया. पढ़ें इस सनसनीखेज वारदात की पूरी कहानी.

महाराष्ट्र के कराड से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जिसने रिश्तों को शर्मसार कर दिया है. वहां एक पिता ने अपने ही 6 साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी. शक और खतरनाक सोच ने उस बाप को हैवान बना दिया. हैरानी की बात ये है कि इस खौफनाक वारदात को उसने करीब 20 दिनों तक छुपाकर रखा. लेकिन पुलिस की सख्त जांच और सर्विलांस के चलते इस ब्लाइंड मर्डर मिस्ट्री से पर्दा उठ गया, और जो सच्चाई सामने आई है, उसने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है.

18 मार्च की सुबह कराड तालुका के वडोली भिकेश्वर इलाके में कृष्णा नदी के किनारे एक मासूम बच्चे की लाश मिली थी. लाश की हालत संदिग्ध थी और उसकी पहचान भी नहीं हो पा रही थी. पुलिस के सामने यह मामला पूरी तरह उलझा हुआ था. शुरुआती जांच में कोई ठोस सुराग नहीं मिला. लेकिन पुलिस ने हार नहीं मानी और लगातार जांच, तकनीकी मदद और अलग-अलग एंगल से पड़ताल शुरू की. लेकिन यह मामला पुलिस के लिए एक ब्लाइंड मर्डर केस बन गया, जिसे सुलझाना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती थी.

जांच आगे बढ़ी तो पता चला कि यह लाश कर्नाटक के विजयपुर जिले के नागठाणे गांव के रहने वाले 6 साल के मासूम सिद्धार्थ मल्लिकार्जुन आरेकरी की है. इसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए दो राज्यों की पुलिस के बीच समन्वय स्थापित किया. महाराष्ट्र और कर्नाटक पुलिस की संयुक्त कार्रवाई शुरू हुई. जैसे-जैसे जांच आगे बढ़ी, शक की सुई धीरे-धीरे बच्चे के अपने परिवार की ओर घूमने लगी, जिससे मामला और भी गंभीर बना दिया.

सबसे बड़ा खुलासा तब हुआ जब पुलिस को पता चला कि इस मासूम का कातिल कोई और नहीं बल्कि उसका सगा पिता मल्लिकार्जुन आरेकरी ही है. जांच में सामने आया कि 16 मार्च को आरोपी ने अपनी पत्नी से झूठ बोला कि वह बेटे को स्कूल में एडमिशन दिलाने ले जा रहा है. लेकिन असल में यह एक सोची-समझी साजिश थी. वह विजयपुर से कराड तालुका के उंब्रज पहुंचा और फिर शिवडे गांव के पास सुनसान कृष्णा नदी के किनारे पहुंच गया.

वहीं आरोपी ने मौके का फायदा उठाकर अपने ही 6 साल के बेटे को नदी में फेंक दिया, जिससे उसकी मौत हो गई. हैवानियत की हद तो तब पार हो गई जब वारदात से पहले उसने बच्चे को नए कपड़े पहनाए और हत्या के बाद ऐसे घर लौटा जैसे कुछ हुआ ही नहीं. उसने परिवार और आसपास के लोगों को भी गुमराह किया और करीब 20 दिनों तक इस राज को छुपाए रखा.

मासूम के कत्ल की वजह
इस खौफनाक हत्या के पीछे की वजह और भी चौंकाने वाली है. आरोपी को अपने बेटे को लेकर शक था. उसके दोस्तों ने उसे ताना दिया था कि बच्चा उसके जैसा नहीं दिखता और शायद उसका बेटा नहीं है. यही बात उसके दिमाग में जहर बनकर बैठ गई. उसने अपनी पत्नी भाग्यश्री के चरित्र पर शक करना शुरू कर दिया था. पिछले डेढ़ साल से इस बात को लेकर घर में विवाद चल रहा था और आखिरकार इसी शक ने एक मासूम की जान ले ली.

1 अप्रैल को सिद्धार्थ का जन्मदिन था. इस दिन उसकी मां भाग्यश्री ने अपने बेटे के बारे में पूछताछ की लेकिन कोई जवाब नहीं मिला. बार-बार पूछने पर भी आरोपी ने सही जानकारी नहीं दी. मां का शक गहराया और उसने पुलिस में बेटे के लापता होने की शिकायत दर्ज कराई. यही इस केस का टर्निंग पॉइंट साबित हुआ. कर्नाटक पुलिस ने जांच तेज की और आरोपी के झूठ की परतें एक-एक कर खुलने लगीं.

पुलिस की सख्त पूछताछ के आगे आरोपी ज्यादा देर टिक नहीं पाया और आखिरकार उसने अपना गुनाह कबूल कर लिया. विजयपुर ग्रामीण पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और घटनास्थल पर ले जाकर पूरे घटनाक्रम को दोबारा रीकंस्ट्रक्ट भी किया गया है. यह घटना सिर्फ एक परिवार की नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए एक चेतावनी है कि जब शक हद से आगे बढ़ जाता है, तो इंसान अपनी इंसानियत तक खो देता है.

ENTERTAINMENT :Salman Khan ने प्रीति जिंटा को दी बधाई, भाईजान का 12 साल पुराना ट्वीट वायरल

आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) के बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सलमान खान ने प्रीति जिंटा को बधाई दी है. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है.

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स (PBKS) IPL 2026 में अच्छा प्रदर्शन कर रही हैं. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब की टीम इस सीजन में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है. अब एक्टर सलमान खान ने अपनी दोस्त प्रीति जिंटा की टीम की परफॉर्मेंस की तारीफ की है. बता दें कि प्रीति जिंटा और सलमान खान काफी अच्छा बॉन्ड शेयर करते हैं.

IPL 2026 में पंजाब किंग्स (PBKS) ने अब तक कुल 4 मैच खैले हैं, जिनमें से 3 में जीत हासिल की है. टीम का एक मुकाबला बिना किसी नतीजे (No Result) के रहा है. बेहतरीन प्रदर्शन को देखते हुए सलमान खान भी खुद को प्रीति जिंटा की टीम की तारीफ करने से नहीं रोक पाए. उन्होंने अपने ऑफिशियल एक्स हैंडल पर ट्वीट किया है.

सलमान खान ने अपने ऑफिशियल एक्स अकाउंट पर ट्वीट करते हुए लिखा, ‘शाबाश जिंटा, बधाई हो जिंटा, टीम अच्छा खेल रही है…’ सलमान खान का ये ट्वीट सामने आते ही यूजर्स को भाईजान का 2014 का 12 साल पुराना ट्वीट याद आ गया. इसमें सलमान ने प्रीति जिंटा की टीम को लेकर सवाल किया था. 2014 में किए गए ट्वीट में सलमान ने लिखा था, ‘क्या प्रीति जिंटा की टीम जीत गई?’

अब नेटिजंस सलमान के इस नए ट्वीट को उनके पुराने ट्वीट से जोड़कर देख रहे हैं और मजेदार प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ’12 साल बाद सीक्वल रिलीज हुआ. टाइगर जिंटा है.’ दूसरे ने कहा, ‘पहली बार इतना मजा आया कि उन्हें दोबारा करना पड़ा.’ एक यूजर लिखते हैं, ‘पंजाब कल नहीं खेला, वो आज भी नहीं खेल रहे हैं, लेकिन जिंटा के लिए सलमान का प्यार हर दिन बरकरार है.’ एक ने लिखा, ‘भाई लेकिन मैच तो पसरो था, ये ट्वीट अब क्यो?’

बता दें कि सलमान और प्रीति ने कई फिल्मों में साथ काम किया है, जिनमें रोमांटिक ड्रामा ‘चोरी चोरी चुपके चुपके’ (2001) और ‘हर दिल जो प्यार करेगा’ (2000) शामिल हैं.

वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान खान जल्द ही फिल्म ‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे. वो इस फिल्म में कर्नल बी. संतोष बाबू का रोल निभा रहे हैं. चित्रांगदा सिंह भी इस फिल्म का हिस्सा हैं.

उधर, प्रीति लंबे समये बाद बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं. वो फिल्म ‘लाहोर 1947’ में सनी देओल, शबाना आजमी, अली फजल और करण देओल के साथ नजर आएंगी.

NATIONAL : लड़की ने पब में बुलाया, शराब और खाना मंगाया… बिल आया तो शुरू हुआ ब्लैकमेलिंग और लूट का खेल

0

नागपुर में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है, जहां युवती ने युवक को पब में बुलाकर भारी-भरकम बिल के नाम पर लूट लिया. विरोध करने पर धमकी और मारपीट कर 35 हजार रुपये वसूले गए, जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

महाराष्ट्र के नागपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां डेटिंग ऐप पर हुई दोस्ती एक युवक को भारी पड़ गई. युवती ने मिलने के बहाने युवक को शहर के एक पब में बुलाया, जहां उसके साथ लूट की वारदात को अंजाम दिया गया. दरअसल, शहर में डेटिंग ऐप के जरिए ठगी का एक संगठित गिरोह सक्रिय हो गया है. घटना के बाद से पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है.

यह मामला तब सामने आया जब एक युवक ने डेटिंग ऐप पर एक युवती से दोस्ती की और दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई. कुछ दिनों बाद युवती ने युवक को शहर के सदर इलाके के एक पब में मिलने के लिए बुलाया. पब में पहुंचते ही युवती ने शराब और खाने-पीने का ऑर्डर देना शुरू किया और थोड़ी देर में पब की ओर से युवक के सामने 34 हजार रुपये से ज्यादा का बिल पेश कर दिया गया. इतना बिल देखकर युवक चौंक गया. बिल के बारे मे बार मैनेजर से पूछने पर उसने पीड़ित युवक को धमकाया, गाली गलौज करने लगा.

जब युवक ने बिल का विरोध किया, तो पब के मालिक, मैनेजर और बाउंसर ने उसे धमकाना शुरू कर दिया. मारपीट और बदनाम करने की धमकी दी गई, जिससे डरकर युवक ने UPI के जरिए पूरी 34 हजार की बिल की रकम चुका दी. इसी दौरान युवक को पब में बुलाने वाली युवती अचानक वहां से गायब हो गई. तभी युवक को समझ आया कि यह पूरी घटना एक सोची-समझी साजिश थी और उसके साथ ठगी हुई है .

घटना के बाद युवक ने सदर पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके आधार पर पुलिस ने क्लब मालिक, मैनेजर, बाउंसर और युवती के खिलाफ मामला दर्ज किया है. एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.

ENTERTAINMENT : उम्र 40 साल, अब तक क्यों कुंवारी हैं शक्ति मोहन? बताया क्यों नहीं की शादी

शक्ति मोहन एक पॉपुलर कोरियोग्राफर हैं, जिन्हें डांस इंडिया डांस 2 से खूब पॉपुलैरिटी हासिल हुई थी.हाल ही में शक्ति ने अपनी शादी और मां बनने के प्लान को लेकर खुलकर बात की है.

डांस इंडिया डांस 2 की विनर बनने के बाद शक्ति मोहन ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई. वो एक पॉपुलर कोरियोग्राफर होने के साथ-साथ डांस स्टूडियो की भी मालकिन हैं. हाल ही में शक्ति को सिदार्थ कन्नन के पॉडकास्ट में देखा गया. इस दौरान उन्होंने अपनी शादी और फैमिली प्लानिंग को लेकर खुलकर बात की.

शक्ति मोहन ने इस पॉडकास्ट में बताया कि आखिर 40 की उम्र में भी वो कुंवारी क्यों हैं. शक्ति ने कहा,’बहुत से लोग मुझसे शादी के बारे में बहुत बार पूछते हैं. मेरे पिता ने कल ही मुझसे पूछा कि क्या मुझे कोई मिल गया है, मेरी मां चाहती हैं कि मैं किसी के साथ रहूं. वो मुझसे कहती हैं कि कम से कम एक बॉयफ्रेंड तो बना लो.’

शक्ति मोहन ने अपनी बातों को आगे बढ़ाते हुए कहा,’मुझे अपने काम और स्टूडियो चलाने में बहुत मजा आ रहा है. मुझे ऐसा नहीं लगता कि कुछ कमी है. ये समाज की सोच है कि जीवन में किसी का होना जरूरी है.’

उन्होंने आगे कहा,’अगर मैं इस तरह खुश हूं तो समस्या क्या है. अगर मुझे कोई अच्छा साथी मिल जाए तो मैं मना नहीं करूंगी, लेकिन जब कोई है ही नहीं, तो मुझे इस बारे में क्यों सोचना चाहिए.’इस पॉडकास्ट में शक्ति मोहन ने कहा कि वो वो सिंगल हैं.

साथ ही उन्होंने ये भी बताया कि उनके अंदर मदरहुड की फीलिंग भी नहीं है और कभी भी उनकी मां बनने की इच्छा नहीं हुई.शक्ति ने बताया कि दो बार उनका दिल टूट चुका था, उसके बाद उन्हें जब धोखा मिला तो उन्हें काफी परेशानी हुई.

शक्ति मोहन ने बताया,’मुझे एक रिश्ते में धोखा मिला. मैंने तुरंत रिश्ता तोड़ दिया.लेकिन मेरी मां ने कहा कि वो अच्छा लड़का है, हमारा तीन साल का रिश्ता था, और मुझे इसे भूल जाना चाहिए.’ शक्ति मोहन ने बताया कि उनकी मां ने उनसे कहा कि लड़के ऐसे ही होते हैं और इसे स्वीकार कर लो. लेकिन, उन्होंने अपनी मां से कहा कि मैं ऐसे लड़के को अपनी लाइफ में एक्सेप्ट नहीं करूंगी. अगर लड़के ऐसे ही होते हैं तो मुझे अपनी लाइफ में कोई भी लड़का नहीं चाहिए.

NATIONAL : 20 हजार सैलरी की मांग, नोएडा फेज-2 में जोरदार प्रदर्शन… कंपनी बोली- जो सरकार कहेगी, वो करेंगे

0

नोएडा के फेज-2 में कर्मचारी 20 हजार रुपये सैलरी की मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं. यहां पत्थरबाजी का मामला भी सामने आया है. वहीं, कंपनी के सीईओ श्रीराम सुंदर्शन का कहना है कि जो भी सरकार तय करेगी, उसे माना जाएगा.

नोएडा के कई इलाकों में आज भी प्रोटेस्ट जारी है. कुछ इलाकों में कर्मचारी शांतिपूर्ण ढंग से प्रदर्शन कर रहे हैं, तो कई इलाकों में हिंसा भड़क गई है. नोएडा फेज- 2 में भी सैलरी बढ़ाने को लेकर प्रोटेस्ट जारी है.

नोएडा फेज- 2 में प्रदर्शन कर रहे कर्मचारी 20 हजार की सैलरी की मांग पर अड़े हुए हैं. प्रदर्शनकारी ’11 हजार में दम नहीं, 20 हजार से कम नहीं’ के नारे लगा रहे हैं. इस दौरान जमकर पत्थरबाजी भी की गई.

प्रदर्शन कर रहे लोगों से पुलिस बात कर रही है और उन्हें सैलरी में हुई नई बढ़ोतरी के बारे में बता रही है. पुलिस ने बताया कि शरारती तत्व फायदा उठा रहे हैं.

लक्सर कंपनी के सीईओ श्रीराम सुंदर्शन ने आजतक से बात करते हुए दावा किया कि उनकी कंपनी सरकारी गाइड लाइन को फॉलो करती है. उन्होंने बताया कि यहां समय समय पर ऑडिट होता है. श्रीराम का कहना कि इस मामले को लेकर जो भी सरकार तय करेगी, हम उसे मानेंगे.

श्रीराम ने कहा, ‘हम सारे ग्लोबल स्टैंडर्ड फॉलो करते हैं. हम 70 साल पुरानी कंपनी है. थर्ड पार्टी ऑडिट करती है. इस बार भी जो भी सरकार का मिनिमम वेज को लेकर आएगा पालन करेंगे. फैक्ट्री के बाहर जो भीड़ है, उसमें कई बाहर के लोग हैं. हमारे वर्कर कम हैं प्रोटेस्ट में और हमारा काम जारी है.’

नोएडा के सेक्टर 80 में भी मजदूरों ने प्रदर्शन शुरू कर दिया है. कुछ मजदूरों ने पुलिस पर पत्थरबाजी भी की है. पुलिस हालात को काबू करने की कोशिश कर रही है.

नोएडा में सोमवार को हुई हिंसा के मामले में अब तक 350 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है. सभी को जेल भेजा जा चुका है और कई से हिरासत में पूछताछ जारी है. पुलिस सीसीटीवी भी खंगाल रही है. नोएडा में कर्मचारियों के प्रदर्शन को देखते हुए पूरे एनसीआर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है.

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बनेंगे 5 बड़े राजयोग, इन राशियों का शुरू होगा गोल्डन टाइम!

0

अक्षय तृतीया इस बार खास रहने वाली है. दरअसल, इस दिन कई बड़े योगों का निर्माण होगा. ज्योतिष के अनुसार इन दुर्लभ संयोगों का असर सभी राशियों पर पड़ेगा, लेकिन कुछ राशियों के लिए यह समय धन, करियर और सफलता के नए अवसर लेकर आ सकता है.

अक्षय तृतीया हिंदू धर्म का एक बेहद शुभ और पवित्र दिन माना जाता है. यह हर साल वैशाख महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को आता है. इस दिन को बिना मुहूर्त के भी शुभ कार्य शुरू करने के लिए बहुत अच्छा माना जाता है. ‘अक्षय’ का मतलब होता है कभी खत्म न होने वाला. मान्यता है कि इस दिन किए गए अच्छे काम, दान, पूजा या निवेश का फल कभी कम नहीं होता, बल्कि लगातार बढ़ता रहता है.

इस बार अक्षय तृतीया 19 अप्रैल को मनाई जाएगी. द्रिक पंचांग के अनुसार, यह पर्व हर वर्ष के वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को मनाया जाता है. इस दिन सोना और चांदी खरीदना बहुत ही शुभ होता है. वहीं, इस बार अक्षय तृतीया कई दुर्लभ संयोगों के साथ आ रही है.

ज्योतिषियों के मुताबिक, अक्षय तृतीया वाले दिन गुरु-चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे, जिससे गजकेसरी राजयोग बनेगा. इस दिन त्रिपुष्कर राजयोग, आयुष्मान राजयोग, मालव्य राजयोग और शश राजयोग का निर्माण होगा. अक्षय तृतीया पर इन राजयोगों के बनने से कई राशियों का गोल्डन टाइम शुरू होगा. आइए जानते हैं उन लकी राशियों के बारे में.

मेष राशि

अक्षय तृतीया आपके लिए अच्छे संकेत लेकर आ सकती है. जमीन-जायदाद से जुड़ा कोई फायदा मिल सकता है. नौकरी या करियर में भी सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे. पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए भी यह समय फायदेमंद साबित हो सकता है.

वृषभ राशि

इस राशि के लोगों के लिए आर्थिक मामलों में सुधार के योग हैं. पहले से अटका पैसा वापस मिल सकता है, जिससे राहत मिलेगी. निवेश करने वालों को भी लाभ मिलने की संभावना है. समाज में आपकी पहचान और सम्मान बढ़ सकता है.

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए यह समय खुशियां लेकर आ सकता है. कोई अच्छी खबर मिल सकती है और लंबे समय से जो इच्छाएं अधूरी थीं, वे पूरी हो सकती हैं. करियर में भी अच्छे मौके मिलेंगे और परिवार के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा.

वृश्चिक राशि

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह समय राहत भरा रहेगा. घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा. व्यापार करने वालों को अच्छा मुनाफा मिल सकता है. साथ ही बचत बढ़ने के संकेत हैं और स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा.

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए अधूरे काम पूरे होने के योग बन रहे हैं. मानसिक रूप से आप खुद को मजबूत महसूस करेंगे. अचानक धन लाभ हो सकता है. जो लोग नया काम शुरू करना चाहते हैं, उन्हें इस समय सही दिशा मिल सकती है.

ENTERTAINMENT : पंचतत्व में विलीन आशा भोसले, बेटे ने दी मुखाग्नि, ताई छोड़ गईं पीछे बिलखता परिवार

12 अप्रैल 2026 का दिन इंडियन म्यूजिक इंडस्ट्री के लिए सबसे बड़ा दुख लेकर आया. सुरों की मल्लिका आशा भोसले ने अपनी अंतिम सांस ली. मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में उनका निधन हुआ. पूरा देश आशा ताई की याद में गमगीन है. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर के दुनिया छोड़ जाने पर अफसोस जताया.

लेजेंडरी सिंगर आशा भोसले का जाना एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के लिए बड़ा नुकसान है. 92 साल की उम्र में उनका निधन हुआ. सिंगर अपने पीछे सदाबहार गानों की विरासत छोड़ गई हैं. इन गानों के जरिए वो हमेशा लोगों की यादों में जिंदा रहेंगी. सेलेब्स और फैंस ने सिंगर को भावपूर्ण अंतिम विदाई दी. आशा की पोती जेनाई बुरी तरह टूट गई हैं. दादी को आखिरी बार देखकर वो रोईं.

सुरों की अमर आवाज आशा भोसले अब पंचतत्व में विलीन हो चुकी हैं. उनके बेटे आनंद भोसले ने मुखाग्नि दी. आशा ताई की गूंज हमेशा इस दुनिया में बनी रहेगी. मिट्टी, जल, अग्नि, वायु और आकाश में समाई उनकी देह भले ही प्रकृति को लौटा दी गई हो, मगर उनकी आवाज हर दिल में हमेशा जिंदा रहेगी. उनकी अंतिम विदाई के साथ एक युग का अंत जरूर हुआ है, लेकिन उनके गाए गीत आने वाली पीढ़ियों तक उन्हें अमर बनाए रखेंगे.

NATIONAL : जिस पर था भरोसा वही बने कातिल, भाई ने पैर पकड़े और पिता ने चाकू से रेता 23 साल की बेटी का गला

0

गोहाना के देवीनगर में 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके ही पिता ने गला रेतकर हत्या कर दी. युवती दूसरी जाति के लड़के से शादी करना चाहती थी, जिससे परिवार नाराज था. पुलिस ने पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया है. मामले की जांच जारी है.

हरियाणा के गोहाना से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां 23 वर्षीय नर्सिंग छात्रा की उसके ही परिवार ने बेरहमी से हत्या कर दी. इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है और लोगों के बीच डर और गुस्से का माहौल है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और मामले की जांच शुरू की. मृतका की पहचान चीनू के रूप में हुई है, जो नर्सिंग की पढ़ाई कर रही थी और अपने करियर को लेकर गंभीर थी. बताया जा रहा है कि वह किसी दूसरी जाति के लड़के से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी, जबकि परिवार वाले उसकी शादी अपनी ही जाति में करना चाहते थे. इसी बात को लेकर परिवार में विवाद चल रहा था.

घटना के दौरान चीनू ने खतरे को भांपते हुए पुलिस डायल 112 पर कॉल कर मदद मांगी थी. सूचना मिलते ही महिला पुलिसकर्मी मौके पर पहुंची, लेकिन इसी दौरान आरोपी पिता ने पुलिस के सामने ही बेटी पर हमला कर दिया. इससे घटना की गंभीरता और भी बढ़ गई. बताया जा रहा है कि वारदात के दौरान भाई ने पैर पकड़े और पिता ने चाकू से बेटी का गला रेता.

जानकारी के अनुसार, पिता ने तेजधार हथियार से अपनी ही बेटी का गला रेत दिया. घर के अंदर हुई इस वारदात से पूरा मोहल्ला सन्न रह गया. खून से लथपथ हालत में युवती को बचाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. पुलिस जांच में सामने आया कि इस हत्या में पिता के साथ मां और भाई की भी भूमिका संदिग्ध है. इसके आधार पर पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों की पहचान अनिल, गीता और राहुल के रूप में हुई है.

आज पुलिस ने मृतका का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया. वहीं गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है. जितेंद्र गहलावत ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और पिता, मां और भाई को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया है.

पुलिस अब रिमांड के दौरान पूरे घटनाक्रम और हत्या के पीछे के कारणों की गहराई से जांच कर रही है. इस घटना के बाद देवीनगर इलाके में भय और आक्रोश का माहौल है. लोग यह समझ नहीं पा रहे हैं कि किन परिस्थितियों में एक पिता अपनी ही बेटी की जान लेने पर उतर आया. फिलहाल पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी है ताकि इस मामले का सच सामने आ सके.

NATIONAL : 90 लाख दो, तभी उठाऊंगी घूंघट…सुहागरात पर पत्नी की डिमांड सुन पति रह गया सन्न, चौंका देगा आगरा का ये मामला

0

आगरा में सुहागरात पर दुल्हन द्वारा 90 लाख रुपये की मांग का मामला तूल पकड़ गया है. आरोप है कि पैसे न मिलने पर जानलेवा साजिश रची गई. विवाद कोर्ट तक पहुंचा, जहां आदेश के बाद एफआईआर दर्ज हुई. पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है, सच्चाई सामने आना बाकी है.

उत्तर प्रदेश के आगरा से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां शादी के तुरंत बाद ही रिश्ते में दरार पड़ गई और विवाद अब आपराधिक आरोपों तक पहुंच गया है. आरोप है कि सुहागरात के दौरान दुल्हन ने पति के सामने 90 लाख रुपये की मांग रख दी और साफ कह दिया कि रकम मिलने के बाद ही उसका घूंघट खुलेगा और वह आगे की रस्में निभाएगी. इस मांग से ससुराल पक्ष स्तब्ध रह गया और यहीं से विवाद की शुरुआत हो गई.

पीड़ित परिवार का कहना है कि पैसे देने से इनकार करने पर दुल्हन अपने गहने लेकर मायके चली गई. इसके बाद दोनों पक्षों के बीच तनाव लगातार बढ़ता गया. परिवार के मुताबिक, जुलाई 2025 में उन्हें धमकी दी गई कि अगर पैसे नहीं दिए गए तो पूरे परिवार को गंभीर नुकसान पहुंचाया जाएगा.

आरोप है कि 3 सितंबर 2025 को व्हाट्सएप के जरिए बैंक डिटेल भेजकर रकम ट्रांसफर करने का दबाव बनाया गया. इसके बाद मामला तब और गंभीर हो गया जब 25 मार्च 2026 को दुल्हन अपने 7 से 8 परिजनों के साथ ससुराल पहुंची. पीड़ितों का दावा है कि उन्होंनें लड़के वालों के घर के बाहर से ताला लगा दिया गया और कथित तौर पर पीएनजी गैस लाइन से छेड़छाड़ कर पूरे परिवार को जिंदा जलाने की कोशिश की गई.

घटना के समय परिवार ने किसी तरह पुलिस हेल्पलाइन 112 पर कॉल कर मदद मांगी. मौके पर पहुंची पुलिस ने ताला खुलवाकर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला. इस पूरे घटनाक्रम के बाद परिवार ने स्थानीय पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाया और अदालत का दरवाजा खटखटाया.

कोर्ट के निर्देश के बाद थाना जगदीशपुरा में एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है. पुलिस का कहना है कि सभी आरोपों की गंभीरता से जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.

सिकंदरा निवासी डॉक्टर मुस्कान सिंह के मुताबिक, उनके भाई की शादी 29 अप्रैल 2025 को हाथरस की रहने वाली कल्पना से हुई थी. सुहागरात पर ही दुल्हन ने 90 लाख रुपये की मांग रख दी जिसके बाद बवाल शुरू हो गया. फिलहाल यह मामला कई सवाल खड़े करता है. क्या यह केवल पैसों का विवाद है या इसके पीछे कोई और वजह भी है? इसका जवाब अब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा.

NAGPUR : एयर होस्टेस सुसाइड केस: छोटे कपड़ों को लेकर टॉर्चर करता था बॉयफ्रेंड, मोबाइल अनलॉक होते ही सामने आया सबूत

0

नागपुर में एक एयर होस्टेस के सुसाइड मामले ने अब एक गंभीर आपराधिक मोड़ ले लिया है, जिसे शुरुआत में एक सामान्य सुसाइड माना जा रहा था, वह अब मानसिक प्रताड़ना का एक खौफनाक मामला बनकर सामने आया है. एयर होस्टेस के मोबाइल का लॉक खुलते ही उसके ‘डॉक्टर बॉयफ्रेंड’ के काले कारनामे उजागर हो गए हैं.

नागपुर में रहने वाली 28 वर्षीय एयर होस्टेस ने 4 अप्रैल की रात करीब 2 से 3 बजे के बीच फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी. शुरुआत में मामला सामान्य आत्महत्या का लग रहा था, लेकिन परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस जांच में कई अहम खुलासे हुए हैं.

लकड़गंज थाना क्षेत्र जांच में सामने आया है कि युवती का रितेश वांदिले नाम के युवक के साथ प्रेम संबंध था. आरोपी युवक उसे छोटे कपड़े पहनने से रोकता था और उसके पहनावे पर लगातार आपत्ति जताता था.इतना ही नहीं, आरोपी शादी से इनकार करने की धमकी देकर युवती को मानसिक रूप से परेशान करता था, जिससे दोनों के बीच अक्सर विवाद होता था.

शिकायत के अनुसार, आरोपी ने युवती के मोबाइल में मौजूद वीडियो के जरिए उसके माता-पिता और रिश्तेदारों के सामने अपमानजनक बातें भी कही थीं. लगातार अपमान और मानसिक तनाव से परेशान होकर युवती ने यह आत्मघाती कदम उठाया.पुलिस ने परिजनों की शिकायत के आधार पर आरोपी रितेश वांदिले के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने के मामले में केस दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है.

लकड़गंज पुलिस थाना इंस्पेक्टर अरुण शीरसागर ने बताया, ”घटना के बाद युवती का फोन लॉक होने की वजह से सिर्फ आत्महत्या का मामला पुलिस ने दर्ज किया था, लेकिन जैसे ही कुछ दिनों बाद उसके फोन का लॉक खुला, जिसमें एक वीडियो सामने आया और आत्महत्या से पहले वाला आखिरी कॉल भी सामने आया जिसके बाद पुलिस ने युवती के डॉक्टर बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया.”

- Advertisement -

News of the Day