Sunday, September 20, 2026
Home Blog Page 93

SPORTS : 330 रन बनाकर भी हार गए… ऑस्ट्रेलिया ने 3 विकेट से जीता रोमांचक मैच, महिला वर्ल्ड कप में भारत की लगातार दूसरी हार

0

भारत और ऑस्ट्रे्लिया के बीच महिला वर्ल्ड कप 2025 का 13वां मुकाबला विशाखापत्तनम के एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेला गया। ऑस्ट्रेलिया ने यह मैच 3 विकेट से अपने नाम कर लिया।

विशाखापत्तनम: महिला विश्व कप 2025 में रविवार को भारत के खिलाफ खेले गए मैच में ऑस्ट्रेलिया ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है। कप्तान एलिसा हिली के 142 रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने भारत के दिए 331 रन के लक्ष्य को 7 विकेट के नुकसान पर 49 ओवर में हासिल कर लिया। महिला वनडे क्रिकेट इतिहास का यह सबसे बड़ा चेज है। एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को 331 रन का लक्ष्य मिला।

ऑस्ट्रेलियाई पारी की शुरुआत से पहले यह लक्ष्य मुश्किल लग रहा था। इतना बड़ा लक्ष्य पूर्व में कभी चेज नहीं हुआ था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया की कप्तान ने टीम की ऐतिहासिक जीत में 142 रन की यादगार पारी खेली। पारी की शुरुआत करने आई हिली ने 107 गेंद की पारी में 3 छक्के और 21 चौके लगाए। हिली चौथी विकेट के रूप में 265 के स्कोर पर आउट हुईं। उस समय तक ऑस्ट्रेलिया मैच अपनी पकड़ में कर चुकी थी।

फीबी, पैरी और गार्डनर ने भी खेली अच्छी पारियां
फीबी लिचफिल्ड ने 40, एल्सी पैरी ने 47, और एश्ले गार्डनर ने 45 रन बनाकर जीत की राह को आसान बनाया। भारत के लिए श्री चरणी ने 3, दीप्ति शर्मा ने 2, और अमनजोत कौर ने 2 विकेट लिए।

स्मृति मंधाना-प्रतिका रावल ने की थी 155 रन की साझेदारी
इससे पहले टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 330 रन बनाए थे। भारत की तरफ से प्रतिका रावल ने 96 गेंद पर 10 चौकों और 1 छक्के की मदद से 75 रन और मंधाना ने 66 गेंद पर 3 छक्के और 9 चौके लगाते हुए 80 रन की पारी खेली थी। दोनों के बीच पहले विकेट के लिए 155 रन की साझेदारी हुई थी। हरलीन देओल ने 38, कप्तान हरमनप्रीत कौर ने 22, जेमिमा रोड्रिग्स ने 33, और ऋचा घोष ने 32 रन बनाए थे।

आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया रवाना

ऑस्ट्रेलिया के लिए एनाबेल सदरलैंड ने 9.5 ओवर में 40 रन देकर 5 विकेट लिए थे। बता दें कि यह भारत का महिला वर्ल्ड कप के इतिहास में सबसे बड़ा टोटल था। उसके बाद भी उनको हार का सामना करना पड़ा। भारत की यह लगातार दूसरी हार है। अंकतालिका में भारतीय टीम तीसरे स्थान पर चली गई है। इससे पहले वाइजेग में ही साउथ अफ्रीका ने भारत को हराया था।

IND vs IRE: कब और कहां खेले जाएंगे भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच, नोट कीजिए पूरा शेड्यूल

0

भारतीय क्रिकेट टीम अब अपने अगले मिशन के लिए तैयार है। अफगानिस्तान को तीन वनडे मैचों की सीरीज में बुरी तरह से हराने के बाद अब भारतीय टीम टी20 इंटरनेशनल मैचों के लिए मैदान में उतरेगी। हालांकि वनडे और टी20 की टीम काफी बदली हुई है, इसलिए खिलाड़ी भी आपको नए नजर आएंगे। आयरलैंड के खिलाफ टीम इंडिया दो मुकाबले खेलेगी। इसकी तारीखें क्या हैं और ये मैच कहां खेले जाएंगे, ये अभी से जान लीजिए, ताकि कोई भी मैच आपसे छूट ना जाए।

सूर्यकुमार यादव की जगह श्रेयस अय्यर को बनाया गया है टीम का नया कप्तान
आयरलैंड के खिलाफ होने वाली टी20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज के लिए टीम बीसीसीआई ने पहले ही टीम का ऐलान कर दिया था। हालांकि बाद में इसमें कुछ बदलाव किए गए हैं। भारत को आईसीसी टी20 विश्व कप जिताने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव ने केवल टीम की कमान ले ली गई है, बल्कि वे टीम से भी बाहर हो गए हैं। उनकी जगह श्रेयस अय्यर को टीम का नया कप्तान बनाया गया है। साथ ही कुछ युवा और नए खिलाड़ियों को भी टीम में मौका दिया गया है। जो आने वाले वक्त से सुपरस्टार बन सकते हैं।

भारत बनाम आयरलैंड सीरीज के मैच 26 और 28 जून को खेले जाएंगे
इस बीच भारत बनाम आयरलैंड टी20 सीरीज के शेड्यूल की बात की जाए तो सीरीज का पहला मुकाबला 26 जून यानी शुक्रवार को खेला जाएगा। ये मुकाबला बेलफास्ट के सिविल सर्विस क्रिकेट क्लब मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का दूसरा और आखिरी मैच 28 जून यानी रविवार को खेला जाएगा। ये मैच भी बेलफास्ट के ही स्टेडियम पर खेला जाएगा। यानी टीम को कहीं दूसरी जगह जाना नहीं पड़ेगा। इसके साथ ही ये सीरीज समाप्त हो जाएगी।

आयरलैंड के बाद इंग्लैंड चली जाएगी टीम इंडिया
इसके बाद भारत और इंग्लैंड के बीच सीरीज खेली जाएगी। ये सीरीज काफी अहम होगी। आयरलैंड से ही सीधे भारतीय टीम इंग्लैंड चली जाएगी। जहां पांच टी20 मैचों की सीरीज होगी, जो काफी रोचक होने जा रही है। इसमें टीम इंडिया को बराबरी की टक्कर मिलने की उम्मीद है। ये एक जुलाई से शुरू होगी। एक तरह से ये साल 2028 में होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी की शुरुआत होगी। इसलिए इसको लेकर काफी बज बना हुआ है।

आयरलैंड सीरीज के लिए भारतीय क्रिकेट टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, तिलक वर्मा (उपकप्तान), सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, वरुण चक्रवर्ती, प्रसिद्ध कृष्णा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, वैभव सूर्यवंशी।

NATIONAL : राम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि की, 11 जुलाई को बैठक, नए महासचिव और CEO की हो सकती है नियुक्ति

0

अयोध्या: राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में एक बड़ी खबर सामने आई है। ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि हो गई है। कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि ने ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि की है। बता दें कि ये खबर तो पहले भी आई थी कि चंपत राय ने इस्तीफा दे दिया है लेकिन अब इस खबर की आधिकारिक पुष्टि भी हो गई है।

राम मंदिर ट्रस्ट की ओर से बयान जारी
इस मामले में राम मंदिर ट्रस्ट का भी बयान सामने आया है। ट्रस्ट ने बताया है कि चंपत राय का इस्तीफा प्राप्त हुआ है। अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा सौंपा है।

ट्रस्ट की ओर से कोषाध्यक्ष, स्वामी गोविन्ददेव गिरि ने लेटर जारी कर बताया, “श्रीराम मंदिर (अयोध्या) में पिछले कुछ दिनों से सुनी हुई घटनाओं से हम स्तब्ध, आहत एवं अत्यंत दुखी हैं। समस्त रामभक्तों एवं रामसेवकों के प्रतिनिधि के रूप में यहां सेवा करनेवाले हम इसकी न्यायपूर्ण जांच एवं रामभक्तों को आश्वस्त करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र (न्यास) के महामंत्री चंपत राय और न्यासी अनिल मिश्रा से त्यागपत्र प्राप्त हुआ है। न्यास अपनी आगामी बैठक में इसका विचार करेगा।”

ट्रस्ट ने कहा, “न्यास उन श्रद्धालु भक्तों को आश्वस्त करता है जिन्होंने चांदी की इंटें, आभूषण आदि प्रभु श्रीराम की सेवा में अर्पण हेतु न्यास के अधिकारियों को व्यक्तिश: सौंपी हैं, वे वस्तुएं सुरक्षित हिसाब सहित उपलब्ध हैं।”

ट्रस्ट ने कहा, “मंदिर के दानपात्रों से प्राप्त राशि की घटना के संबंध में न्यास के निवेदन पर उ.प्र.शासन द्वारा गठित S.I.T. से प्राप्त अंतरिम प्रतिवेदन के आधार पर न्यास ने F.I.R. की प्रविष्टि की है और उसपर वैधानिक कार्यवाही जारी है।”

ट्रस्ट ने कहा, “हम सभी को विश्वास दिलाते हैं कि भविष्य में कोई दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति न बने ऐसा सुनिश्चित करेंगे। अपराधियों को वैधानिक यथायोग्य कड़ा दण्ड मिले, इसके आग्रही रहेंगे। असामाजिक, अधार्मिक, स्वार्थी तत्वों द्वारा सनातन धर्म पर, लांछन लगाने के प्रयास सफल नहीं होने देंगे। कृपया प्रसारित भ्रामक एवं निराधार अफवाहों से स्वयं बचें तथा अन्य लोगों को भी इसका शिकार न होने दें। हमें विश्वास है कि ये बादल छटेंगे, अंधेरा हटेगा, सत्य-सूर्य का प्रकाश होगा तथा श्रीरामभक्ति की प्रबल धारा अखंड बहती रहेगी। जय श्रीराम !”

11 जुलाई को होगी ट्रस्ट की अगली बैठक
राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्रा का इस्तीफा सामने आने के बाद राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य उडुपी पीठाधीश्वर विश्व तीर्थ प्रपन्नाचार्य जी महाराज का बयान भी सामने आया है। उन्होंने कहा है कि 11 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्यों की बैठक होगी। प्रत्येक 3 महीने में बैठक होती है। बैठक में प्रस्ताव रखा जाएगा और जांच की जाएगी। जिन लोगों ने अपराध किया है, उनके खिलाफ कार्रवाई होगी।

11 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव तय होता सकता है और डॉक्टर अनिल मिश्रा की जगह पर कोई अन्य सदस्य लाया जा सकता है। 11 जुलाई को होने वाली बैठक बेहद अहम होगी। 11 जुलाई की बैठक में राम मंदिर परिसर में सीईओ की भी नियुक्ति हो सकती है।

प्वाइंटर्स में जानिए अहम बातें-
कोषाध्यक्ष स्वामी गोविन्ददेव गिरि ने राम मंदिर ट्रस्ट से चंपत राय के इस्तीफे की पुष्टि की।
ट्रस्ट ने बताया कि चंपत राय और अनिल मिश्रा से त्यागपत्र प्राप्त हुआ है। न्यास अपनी आगामी बैठक में इस पर विचार करेगा।
ट्रस्ट ने बताया कि भक्तों द्वारा दान में दी गई चांदी और आभूषण सुरक्षित हैं।
11 जुलाई को होगी ट्रस्ट की अगली बैठक होगी, इसमें राम मंदिर ट्रस्ट का नया महासचिव तय होता सकता है।
डॉक्टर अनिल मिश्रा की जगह पर कोई अन्य सदस्य लाया जा सकता है।
बैठक में राम मंदिर परिसर में CEO की भी नियुक्ति हो सकती है।

NATIONAL : टीईटी पेपर लीक पर CM फडणवीस का बड़ा एक्शन, ज्वाइंट सीपी की अगुवाई में SIT गठित, मास्टरमाइंड पर MCOCA की भी तैयारी

0

महाराष्ट्र टीईटी पेपर लीक मामले पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने बड़ा एक्शन लिया है। उन्होंने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं।

महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET) 2026 के पेपर लीक मामले को लेकर राज्य सरकार एक्शन में है। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने इस पूरे मामले की निष्पक्ष और तेज जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित करने के निर्देश दिए हैं। यह एसआईटी ठाणे के संयुक्त पुलिस आयुक्त (जॉइंट CP) पंजाबराव उगाले के नेतृत्व में काम करेगी और पूरे पेपर लीक नेटवर्क की जांच करेगी।

मुख्यमंत्री ने स्कूल शिक्षा मंत्री से की चर्चा
मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने स्कूल शिक्षा मंत्री दादा भुसे और राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) सदानंद दाते से इस मामले पर विस्तृत चर्चा की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने स्पष्ट निर्देश दिए कि पेपर लीक जैसी घटनाओं को किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और इसमें शामिल प्रत्येक व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

उपमुख्यमंत्री ने की मास्टरमाइंड के खिलाफ MCOCA की मांग
वहीं महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि कथित टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) पेपर लीक के पीछे के ‘मास्टरमाइंड’ पर महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। उपमुख्यमंत्री शिंदे ने कथित पेपर लीक को “बहुत परेशान करने वाला” बताया और कहा कि वह मास्टरमाइंड और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ इस मामले पर विस्तार से चर्चा करेंगे

शिंदे ने कहा, “TET परीक्षा का पेपर लीक होने की घटना बहुत परेशान करने वाली है। मैं इस मामले में मास्टरमाइंड और आरोपियों के खिलाफ महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गनाइज्ड क्राइम एक्ट (MCOCA) के तहत कार्रवाई करने के लिए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ विस्तार से चर्चा करूंगा। उन्होंने कहा कि मामले की गहन, निष्पक्ष और सख्त जांच की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले किसी भी व्यक्ति को कोई रियायत नहीं दी जाएगी।

दोषियों को नहीं दी जाएगी कोई रियायत
उन्होंने कहा, दोषी को कोई रियायत नहीं दी जाएगी, चाहे उसका पद कुछ भी हो या वह किसी संगठित गिरोह का हिस्सा हो। कानून के अनुसार संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति पर काम कर रही है। उन्होंने कहा कि पेपर लीक न केवल कदाचार का एक रूप है, बल्कि एक गंभीर अपराध है जो संगठित अपराध का रूप ले लेता है।

महाराष्ट्र पुलिस की सराहना की
उपमुख्यमंत्री शिंदे ने पुलिस की त्वरित और सतर्क कार्रवाई की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर त्वरित छापेमारी करके लाखों मेहनती और ईमानदार उम्मीदवारों के भविष्य को अंधकार में जाने से बचाया। TET परीक्षा में शामिल होने वाले सभी उम्मीदवारों को भरोसा दिलाते हुए शिंदे ने कहा कि परीक्षा जल्द से जल्द पूरी तरह पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से दोबारा आयोजित की जाएगी। किसी भी ईमानदार उम्मीदवार के अधिकारों का हनन नहीं होने दिया जाएगा। उपमुख्यमंत्री ने यह भी भरोसा दिलाया कि महाराष्ट्र की शिक्षा प्रणाली को भ्रष्टाचार मुक्त, गुणवत्तापूर्ण और अधिक सक्षम बनाना महायुति सरकार का पक्का लक्ष्य है।

NATIONAL : ‘नीट के बाद अब TET’, अभिजीत दीपके का केंद्र पर हमला, कहा- एक भी परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं कर सकती BJP

0

ईटी-2026 पेपर लीक मामले को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है। उनका आरोप है कि लगातार हो रहे पेपर लीक सरकार की परीक्षा प्रणाली की विफलता को उजागर करते हैं और युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर दबाव बनाते हुए कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने शनिवार को आरोप लगाया कि महाराष्ट्र टीईटी के पेपर लीक ने एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं की शुचिता बनाए रखने में सरकार की विफलता को उजागर किया है। दीपके ने यहां प्रेसवार्ता में आरोप लगाया कि नीट विवाद के बाद, पेपर लीक होने के कारण महाराष्ट्र शिक्षक पात्रता परीक्षा (TET-2026) को रद्द करना सरकार की परीक्षा आयोजित करने में विफलता का एक और उदाहरण है। वह महाराष्ट्र में शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी)-2026 को निर्धारित तिथि से महज एक दिन पहले स्थगित किए जाने का जिक्र कर रहे थे। यह फैसला तब लिया गया जब कथित तौर पर प्रश्न पत्र के कुछ हिस्से लीक हो गए। पेपर लीक होने के कारण भिवंडी से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया और एक ‘अंतरराज्यीय गिरोह’ का भंडाफोड़ हुआ।

“भाजपा सरकार एक भी परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं कर सकती”
अभिजीत दीपके ने कहा, “पहले नीट और अब महाराष्ट्र टीईटी परीक्षा भी लीक हो गई और आखिरी समय पर रद्द कर दी गई। विद्यार्थी और शिक्षक 2017 से ही टीईटी घोटालों के बारे में आवाज उठा रहे हैं, लेकिन सरकार प्रशासन व्यवस्था को ठीक करने के बजाय हमारे युवाओं का भविष्य बर्बाद करने पर तुली है।” CJP के संस्थापक ने आरोप लगाया, “अब यह साफ हो गया है। महाराष्ट्र में टीईटी पेपर लीक से साबित होता है कि चाहे राज्य स्तर हो या राष्ट्रीय स्तर भाजपा सरकार एक भी परीक्षा ठीक से आयोजित नहीं कर सकती। वह बस राजनीतिक पार्टियों को तोड़ सकती है और दूसरे दलों के विधायकों और सांसदों को अपनी पार्टी में शामिल कर सकती है।”

NATIONAL : “यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, युवाओं के भविष्य की चोरी है”, महाराष्ट्र TET-2026 पेपर लीक पर राहुल गांधी का सरकार पर बड़ा हमला

0

महाराष्ट्र टीईटी-2026 परीक्षा के कथित पेपर लीक के बाद इसे स्थगित किए जाने पर सियासत तेज हो गई है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इसे युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ बताते हुए सरकार पर शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने का आरोप लगाया। वहीं, पुलिस मामले की जांच में जुटी है और तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को महाराष्ट्र टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) के कथित पेपर लीक और पोस्टपोन होने को युवाओं के भविष्य के साथ “चोरी” बताया। उन्होंने अपने एक्स (पूर्व ट्वीटर) लिखा कि, “एक और पेपर लीक, एक और परीक्षा रद्द। इस बार महाराष्ट्र का TET। देश की शिक्षा और परीक्षा व्यवस्था को वसूली का सिस्टम बना दिया गया है, जिससे देश का हर युवा असुरक्षित है। यह सिर्फ पेपर लीक नहीं, यह युवाओं के भविष्य की चोरी है।”

पोस्टपोन हुई TET-2026 की परीक्षा?
अधिकारियों के अनुसार, महाराष्ट्र में रविवार को आयोजित होने वाली टीईटी-2026 परीक्षा को फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। यह निर्णय ठाणे जिले के भिवंडी में हुई पुलिस कार्रवाई के बाद लिया गया, जहां कुछ लोगों के पास ऐसे प्रश्न मिले जो कथित तौर पर वास्तविक परीक्षा प्रश्नपत्र से मिलते-जुलते बताए जा रहे हैं। इस मामले में भिवंडी पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मामले की गंभीरता और विस्तृत जांच की जरूरत
महाराष्ट्र राज्य परीक्षा परिषद (MSCE) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि परीक्षा का निष्पक्ष और पारदर्शी आयोजन उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। परिषद ने बताया कि मामले की गंभीरता और विस्तृत जांच की आवश्यकता को देखते हुए 28 जून 2026 को निर्धारित टीईटी-2026 परीक्षा को फिलहाल स्थगित करने का फैसला लिया गया है। वहीं, ठाणे जिला प्रशासन के अनुसार शनिवार तड़के पुलिस को गोपनीय सूचना मिली थी कि कुछ लोगों के पास परीक्षा प्रश्नपत्र से जुड़ी अनधिकृत जानकारी मौजूद है। सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई के दौरान कथित पेपर लीक का मामला सामने आया, जिसके बाद जांच शुरू कर दी गई।

वहीं इससे पहले राहुल गांधी ने देश में पार्टी नेताओं से युवाओं के मुद्दों को लेकर चलाए जा रहे ‘छात्रों की गूंज’ अभियान को सफल बनाने में सहयोग का आह्वान किया है। भारतीय युवा कांग्रेस और भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (एनएसयूआई) का यह अभियान प्रश्न पत्र लीक, भर्ती परीक्षाओं में देरी, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा की बढ़ती लागत से जुड़ा है। पार्टी महासचिवों, प्रभारियों, प्रदेश अध्यक्षों, जिला अध्यक्षों और विभिन्न विभागों के प्रमुखों को लिखे एक पत्र में राहलु गांधी ने कहा कि भारत के युवा अभूतपूर्व संकट का सामना कर रहे हैं और प्रश्न पत्र लीक, परीक्षाओं का रद्द होना, बार-बार पुनर्परीक्षाएं, भर्ती प्रक्रियाओं में देरी, सरकारी पदों के खाली रहने, बढ़ती बेरोजगारी और शिक्षा की बढ़ती लागत ने युवाओं और उनके परिवारों को गहरे संकट में डाल दिया है।

कोटा से हुई ‘छात्रों की गूंज’ की शुरूआत
राहुल ने कहा कि कोटा में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ रैली से उन्होंने शिक्षा व्यवस्था पर चर्चा की एक श्रृंखला की शुरुआत की थी। उनके मुताबिक, मौजूदा शिक्षा व्यवस्था युवाओं पर अत्यधिक दबाव डालती है और उन्हें बेहतर भविष्य बनाने में सहयोग देने के बजाय उनके परिवारों को कर्ज, तनाव और कष्ट के दुष्चक्र में धकेल देती है। उन्होंने कहा कि युवाओं के उत्पीड़न और शोषण की सच्चाई को उजागर करना और इस संदेश को पूरे देश में समन्वित एवं प्रभावी तरीके से पहुंचाना आवश्यक है। कांग्रेस नेता ने पार्टी पदाधिकारियों से भारतीय युवा कांग्रेस और एनएसयूआई द्वारा देशभर में चलाए जाने वाले ’छात्रों की गूंज’ अभियान को पूर्ण समर्थन और सहयोग देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा, “आइए, हम सब मिलकर अपने युवाओं को इस दमनकारी व्यवस्था से मुक्त करें और ऐसी नई व्यवस्था की नींव रखें, जो उन्हें वह अवसर और सहयोग प्रदान करे, जिसके वे हकदार हैं।”

NATIONAL : भारत के रक्षा अताशे के बयान पर कांग्रेस बोली- ‘ऑपरेशन सिंदूर में IAF ने खोए फाइटर जेट’

0

कांग्रेस ने रविवार (29 जून, 2025 ) को इंडोनेशिया में भारत के रक्षा अताशे की कथित टिप्पणियों का हवाला देते हुए कहा कि भारतीय वायु सेना ने ऑपरेशन सिंदूर के दौरान लड़ाकू विमान खो दिए. कांग्रेस ने मोदी सरकार पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया.

कांग्रेस ने सवाल पूछते हुए कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विपक्ष को विश्वास में लेने के लिए सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने से इनकार क्यों कर रहे हैं? और संसद के विशेष सत्र की मांग को क्यों खारिज कर दिया गया है?

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रविवार (29 जून, 2025) को एक्स पर पोस्ट कर मोदी सरकार पर निशाना साधा. उन्होंने भारतीय नौसेना के कैप्टन शिव कुमार के हवाले से कहा कि हाल ही में इंडोनेशिया में एक सेमिनार में बोलते हुए उन्होंने बताया कि भारतीय वायु सेना ने (7 मई, 2025) की रात पाकिस्तान में आतंकवाद से जुड़े स्थलों को निशाना बनाते समय अपने लड़ाकू विमान खो दिए थे.

‘सरकार की तरफ से अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई’

हालांकि, मीडिया रिपोर्ट में कैप्टन शिव कुमार की टिप्पणियों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकी और सरकार या रक्षा प्रतिष्ठान की तरफ से इस पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है. कांग्रेस महासचिव ने अपने पोस्ट में कहा कि पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ ने सिंगापुर में महत्वपूर्ण खुलासे किए. फिर एक वरिष्ठ रक्षा अधिकारी ने इंडोनेशिया में इस पर प्रतिक्रिया दी. इन सबके बावजूद प्रधानमंत्री सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता करने और विपक्ष को विश्वास में लेने से क्यों इनकार कर रहे हैं? संसद के विशेष सत्र की मांग को क्यों खारिज कर दिया गया है?

‘मोदी सरकार ने शुरू से ही देश को गुमराह किया’

इसी मीडिया रिपोर्ट का हवाला देते हुए कांग्रेस आईटी सेल के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि मोदी सरकार ने शुरू से ही देश को गुमराह किया है. ऑपरेशन सिंदूर के दौरान विमान के नुकसान का खुलासा करने में विफल रही. उन्होंने कहा कि एयर मार्शल अवधेश कुमार भारती ने ब्रीफिंग के दौरान नुकसान का अप्रत्यक्ष संदर्भ दिया था, जब उन्होंने कहा था कि हम युद्ध की स्थिति में हैं और नुकसान युद्ध का एक हिस्सा है.

पवन खेड़ा ने कहा कि इसके बाद सिंगापुर में शांगरी-ला वार्ता के दौरान ब्लूमबर्ग टीवी से बात करते हुए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान ने हवाई क्षेत्र में हमारी कमी की पहली आधिकारिक तौर पर बात स्वीकार की.

इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने क्या कहा ?

इसी मामले को लेकर इंडोनेशिया में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट कर कहा कि हमने इंडोनेशिया में भारत के रक्षा अताशे के एक सेमिनार में दिए गए प्रेजेंटेशन के बारे में मीडिया रिपोर्ट देखी हैं. उनके बयान को संदर्भ से हटकर पेश किया गया है और मीडिया रिपोर्ट उनके प्रेजेंटेशन के उद्देश्य और महत्व को गलत तरीके से प्रस्तुत करती हैं.

दूतावास की ओर से कहा गया है कि भारत के रक्षा अताशे के प्रेजेंटेशन में बताया गया है कि भारतीय सशस्त्र बल हमारे पड़ोस के कुछ अन्य देशों के विपरीत, नागरिक राजनीतिक नेतृत्व के तहत काम करते हैं. यह भी बताया गया है कि ऑपरेशन सिंदूर का उद्देश्य आतंकवादी ढांचे को निशाना बनाना था और भारतीय प्रतिक्रिया गैर-उकसावे की थी.

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने क्या कहा ?

कांग्रेस ने पिछले महीने सरकार से पाकिस्तान के साथ संघर्ष के दौरान देश को हुए नुकसान के बारे में सच बताने को कहा था, जब सीडीएस जनरल चौहान ने टिप्पणी की थी कि भारत ने अपनी रणनीति में सुधार किया और विमान के नुकसान के बाद दुश्मन के इलाके में अंदर तक जाकर हमला किया. हालांकि, जनरल चौहान ने 6 भारतीय जेट मार गिराने के इस्लामाबाद के दावे को बिल्कुल गलत बताया.

सीडीएस की टिप्पणी पर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सरकार पर भारत-पाकिस्तान संघर्ष पर देश को गुमराह करने का आरोप लगाया और तुरंत संसद का विशेष सत्र बुलाने की मांग की.

NATIONAL : दो दिनों के श्रीलंका दौरे पर रवाना हुए उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन, तमिल समुदाय के लोगों को देंगे बड़ा ‘गिफ्ट’

0

भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन दो दिवसीय श्रीलंका दौरे पर रवाना हो गए, जहां वे राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके और अन्य नेताओं से मिलेंगे। वे नुवारा एलिया का भी दौरा करेंगे। यात्रा से भारत-श्रीलंका संबंध और ऊर्जा सहयोग मजबूत होने की उम्मीद है।

नई दिल्ली: भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन रविवार सुबह श्रीलंका के डेमोक्रेटिक सोशलिस्ट रिपब्लिक की दो दिनों की आधिकारिक यात्रा पर रवाना हो गए हैं। यह भारत के उपराष्ट्रपति की श्रीलंका की पहली द्विपक्षीय यात्रा है।

इस यात्रा के दौरान उपराष्ट्रपति श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमारा दिसानायके से मुलाकात करेंगे। वह आज को श्रीलंका की प्रधानमंत्री डॉ. हरिणी अमरासुरिया और अन्य व्यक्तियों से भी मिलेंगे। इसी दिन उपराष्ट्रपति भारतीय मूल के तमिल समुदाय के नेताओं और श्रीलंका के उत्तरी तथा पूर्वी क्षेत्रों के तमिल नेताओं के साथ बातचीत करेंगे

तमिल समुदाय के लोगों को सौंपेंगे घर
इसके बाद उपराष्ट्रपति कोलंबो में एक सामुदायिक कार्यक्रम में भारतीय प्रवासियों को संबोधित करेंगे। इस कार्यक्रम में वे ‘इंडियन हाउसिंग प्रोजेक्ट’ के तीसरे चरण के तहत भारत सरकार की सहायता से निर्मित घरों को तमिल समुदायों के लाभार्थियों को वर्चुअल माध्यम से सौंपेंगे। इसके साथ ही तमिल समुदायों के लिए निर्मित घरों की कुल संख्या 50,000 तक पहुंच जाएगी। इस परियोजना के चौथे चरण में 10,000 और घरों का निर्माण कार्य चल रहा है।

20 अप्रैल को करेंगे नुवारा एलिया की यात्रा
वहीं, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन 20 अप्रैल को नुवारा एलिया की यात्रा करेंगे, जहां वे भारतीय आवास परियोजनाओं का अवलोकन करेंगे और स्थानीय तमिल समुदाय के साथ बातचीत करेंगे। यह यात्रा दोनों देशों के बीच हाल ही में हुई उच्च-स्तरीय वार्ताओं के क्रम में हो रही है। इससे भारत तथा श्रीलंका के बीच सदियों पुरानी सभ्यता और जन-दर-जन संबंधों के और अधिक सुदृढ़ होने की आशा है।

WORLD : ‘सेशेल्स ने भारतीय संस्कृति को जिस तरह से संजोकर रखा, वह काबिले तारीफ’, विक्टोरिया में बोले पीएम मोदी

0

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर सेशेल्स पहुंच गए। सेशेल्स गणराज्य के राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के निमंत्रण पर वह 27 से 29 जून तक यहां रहेंगे।

इस दौरान वह देश के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में भाग लेंगे। सेशेल्स इंटरनेशनल एयरपोर्ट के बाहर बड़ी संख्या में भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया।

एक कार्यक्रम के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि भारत और सेशेल्स जैव विविधता की रक्षा करने, पर्यावरण की देखभाल को बढ़ावा देने और आने वाली पीढ़ियों के लिए एक हरी-भरी और स्वस्थ धरती को छोड़ने का साझा संकल्प रखते हैं।

सेशेल्स में पीएम मोदी का जोरदार स्वागत
एयरपोर्ट पर राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी और एक उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने पीएम मोदी का जोरदार स्वागत किया। पीएम को ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ भी दिया गया। वहां पहुंचने पर मोदी का स्वागत नृत्य की प्रस्तुतियों के साथ किया गया।

इनमें से एक समूह ने कच्छ का नृत्य प्रस्तुत किया। इसे उद्धृत करते हुए पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा, ‘अद्भुत सांस्कृतिक जुड़ाव! जिस तरह से हमारे भारतीय समुदाय ने भारत के अलग-अलग हिस्सों की संस्कृति को संजोकर रखा है, वह तारीफ के काबिल है।’

यह वीडियो भी देखें
पीएम मोदी ने राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स नेशनल बॉटनिकल गार्डन में विशाल कछुओं के बाड़े का दौरा किया। उन्होंने राष्ट्रपति के साथ पेड़ लगाने के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जिससे जैव विविधता संरक्षण और पर्यावरण की सुरक्षा के प्रति दोनों देशों की साझा प्रतिबद्धता का पता चलता है।

अल्डाब्रा ज्वाइंट टार्टोइस का दोनों देशों के बीच खास दोस्ती से भी नातापीएम मोदी ने कहा कि सेशेल्स में पाए जाने वाले ‘अल्डाब्रा ज्वाइंट टार्टोइस’ (विशाल कछुए) धरती पर सबसे बड़े और सबसे लंबे समय तक जीवित रहने वाली प्रजातियों में से एक हैं। इनमें से कुछ कछुओं ने दो सदियों से भी ज्यादा का इतिहास देखा है।

प्रधानमंत्री ने बाड़े का दौरा करने के बाद एक्स पर पोस्ट कर कहा, ‘अल्डाब्रा ज्वाइंट टार्टोइस का भारत और सेशेल्स के बीच खास दोस्ती से भी नाता है।’

2014 में इनमें से दो कछुए कोलकाता के अलीपुर चिड़ियाघर को तोहफे में दिए गए थे। कुछ साल बाद सेशेल्स ने हैदराबाद चिड़ियाघर को कुछ और कछुए तोहफे में दिए।

‘कोको डी मेर’ का लगाया पौधा
प्रधानमंत्री मोदी और हर्मिनी ने बाटनिकल गार्डन में संयुक्त रूप से पेड़ लगाने के कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया, जहां उन्होंने ‘कोको डी मेर’ का पौधा लगाया। यह एक ऐसी प्रजाति है जो केवल सेशेल्स में ही पाई जाती है।

इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि सेशेल्स में ‘कोको डी मेर’ का बहुत सम्मान किया जाता है। यह देश के राजकीय चिह्न पर भी बना हुआ है। उन्होंने कहा कि यह प्रजाति अपने सबसे बड़े बीजों और सबसे भारी फलों के लिए जानी जाती है।

सेशेल्स भारत की समुद्री सुरक्षा और समृद्धि की रणनीति का अहम हिस्सा
जागरण ब्यूरो के अनुसार, पीएम मोदी की यह यात्रा दोनों देशों के बीच 50 वर्षों के राजनयिक संबंधों की वर्षगांठ के अवसर पर हो रही है। फरवरी 2026 में राष्ट्रपति हर्मिनी की भारत यात्रा के बाद यह मुलाकात दोनों देशों की स्थायी मित्रता को और मजबूत करेगी।

इस दौरान प्रधानमंत्री सेशेल्स की राष्ट्रीय सभा को संबोधित करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री बनेंगे, जो दोनों देशों के मजबूत लोकतांत्रिक मूल्यों और संसदीय परंपराओं का प्रतीक है।

सेशेल्स हिंद महासागर क्षेत्र में भारत की समुद्री सुरक्षा और समृद्धि की रणनीति का अहम हिस्सा है। यह द्वीपसमूह पश्चिमी हिंद महासागर में स्थित है, जहां महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग गुजरते हैं।

भारत ‘महासागर’ विजन के तहत सेशेल्स के साथ समुद्री डोमेन अवेयरनेस, एंटी-पायरेसी, ब्लू इकोनोमी और जलवायु संरक्षण जैसे क्षेत्रों में सहयोग बढ़ा रहा है।

हिंद महासागर में सेशेल्स की भौगोलिक स्थिति काफी महत्वपूर्ण
सेशेल्स का बड़ा एक्सक्लूसिव इकोनोमिक जोन और मछली पालन-पर्यटन आधारित अर्थव्यवस्था भारत के लिए ब्लू इकोनामी साझेदारी का अवसर प्रदान करती है।

भारतीय नौसेना के दो जहाज और सशस्त्र बलों की टुकड़ी भी वहां आयोजित होने वाले समारोह में भाग लेगी। सेशेल्स छोटा सा द्वीप देश है लेकिन हिंद महासागर में उसकी भौगोलिक स्थिति काफी महत्वपूर्ण है।

दोनों देश लोकतंत्र, विविधता के सम्मान और लोगों के बीच गहरे सांस्कृतिक संबंधों पर आधारित 50 साल पुरानी मित्रता साझा करते हैं।

NATIONAL : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे मन की बात, आयरलैंड दौरे पर दूसरा टी20 मैच खेलेगी टीम इंडिया

0

आज 28 जून 2026 को जेष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज मन की बात कार्यक्रम करेंगे। वहीं, आयरलैंड दौरे पर भारतीय टीम दूसरा टी20 मैच खेलेगी।

उपराष्ट्रपति का कर्नाटक दौरा

शुरुआत उपराष्ट्रपति से। उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन दो दिन के कर्नाटक दौरे पर हैं। इस दौरान वे रविवार को बेंगलूरू में राजीव गांधी स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (आरजीयूएचएस) के स्थापना दिवस और मादक द्रव्यों के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय दिवस कार्यक्रम के तहत आयोजित नशा मुक्त भारत सम्मेलन में भाग लेंगे ।

पीएम मोदी आज करेंगे मन की बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार, 28 जून को आकाशवाणी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम में देश के लोगों के साथ अपने विचार साझा करेंगे। यह मासिक रेडियो कार्यक्रम का 135वां एपिसोड होगा।

विज्ञापन

पीएम नरेंद्र मोदी के तीन दिवसीय सेशेल्स दौरे का दूसरा दिन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन दिन के सेशेल्स दौरे पर हैं। आज उनके दौरे का दूसरा दिन है। इस दौरान वे सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस के स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। प्रधानमंत्री की यह सेशेल्स की दूसरी यात्रा है। इससे पहले उन्होंने वर्ष 2015 में सेशल्स का दौरा किया था।

भाजपा प्रमुख नितिन नवीन तीन दिन के तेलंगाना दौर पर

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन 28 जून से तीन दिवसीय तेलंगाना दौरे पर रहेंगे और इस दौरान वह अलग-अलग कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, आदिवासियों तथा पार्टी नेताओं व कार्यकर्ताओं से संवाद करेंगे। भाजपा की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष एन. रामचंदर राव ने शुक्रवार को यहां कहा कि नितिन नवीन का यह तीन दिवसीय दौरा राज्य पर पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के विशेष ध्यान और भाजपा को सत्ता तक पहुंचाने के उसके संकल्प को दर्शाता है।

हाथरस और आगरा के दौरे पर सीएम योगी आदित्यनाथ

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ आगामी 28 जून को हाथरस और आगरा के दौरे पर रहेंगे। मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी किए गए कार्यक्रम अनुसार, सीएम योगी हाथरस में कुल 1 घंटा 20 मिनट (80 मिनट) का समय बिताएंगे। इस दौरान वे जनपद के विकास कार्यों का लोकार्पण, शिलान्यास और एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का प्रयागराज दौरा

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रविवार से प्रयागराज के दो दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वह पार्टी पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से मुलाकात करेंगे। साथ ही संगठन को लेकर महत्वपूर्ण बैठकों में हिस्सा लेंगे।

महिला विश्वकप में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला

महिला विश्वकप में रविवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मुकाबला है। यह ब्लॉकबस्टर ग्रुप-ए मुकाबला लंदन के ऐतिहासिक लॉर्ड्स मैदान पर होगा। रविवार को होने वाले दो मुकाबलों के साथ ही यह तय होगा कि इस ग्रुप से कौन सी दो टीमें सेमीफाइनल में जाएंगी। दोपहर तीन बजे से दक्षिण अफ्रीका और बांग्लादेश आमने-सामने होंगे। वहीं, भारत और ऑस्ट्रेलिया का मैच शाम सात बजे से खेला जाएगा।

- Advertisement -

News of the Day