Wednesday, February 11, 2026
Home Blog Page 973

ट्रंप के एक फैसले से हिल गई दुनिया की सारी मार्केट! क्रिप्टोकरेंसी में भारी गिरावट

0

डोनाल्ड ट्रंप द्वारा कनाडा, मैक्सिको और चीन पर नए आयात शुल्क लगाने के फैसले के बाद क्रिप्टोकरेंसी बाजार में तेज गिरावट देखी गई। रविवार को बिटकॉइन की कीमत 7% गिरकर $93,768.66 पर पहुंच गई, जबकि CoinDesk 20 इंडेक्स 19% लुढ़क गया। वहीं, ईथर (Ether) 20% की गिरावट के साथ नवंबर के बाद के अपने सबसे निचले स्तर पर पहुंच गया।

गिरावट क्यों आई?
शनिवार रात से यह गिरावट शुरू हुई, जब ट्रंप ने मैक्सिको और कनाडा पर 25% और चीन पर 10% टैरिफ लगाने का आदेश दिया। ये शुल्क मंगलवार से लागू होंगे, जिससे वैश्विक बाजारों में अनिश्चितता बढ़ गई। अमेरिका का इन तीन देशों के साथ सालाना $1.6 ट्रिलियन का व्यापार होता है, जिससे यह टैरिफ फैसला वैश्विक अर्थव्यवस्था पर गहरा असर डाल सकता है।

बिटकॉइन के लिए यह गिरावट क्या मायने रखती है?
Bitwise Asset Management के हेड जेफ पार्क का कहना है कि “अगर टैरिफ युद्ध लंबा चलता है, तो यह लंबी अवधि में बिटकॉइन के लिए फायदेमंद होगा, क्योंकि इससे डॉलर और अमेरिकी ब्याज दरों में कमजोरी आएगी।” हालांकि, अल्पकालिक रूप में बिटकॉइन एक जोखिम भरा एसेट बना हुआ है और किसी भी तरह की व्यापार युद्ध जैसी अनिश्चितताओं पर यह नकारात्मक प्रतिक्रिया दे सकता है।

बिटकॉइन के लिए अहम स्तर
विश्लेषक $90,000 को बिटकॉइन का महत्वपूर्ण सपोर्ट लेवल मान रहे हैं। अगर यह लेवल टूटता है, तो बिटकॉइन की कीमत $80,000 तक गिर सकती है। बिटकॉइन 20 जनवरी को अपने $109,350.72 के ऑल-टाइम हाई से करीब 16% नीचे आ चुका है। हालांकि, अनुभवी क्रिप्टो निवेशक और ट्रेडर बुल मार्केट के दौरान 30% तक के करेक्शन को सामान्य मानते हैं। अब निवेशकों की नजर इस पर टिकी है कि क्रिप्टो बाजार अगले कुछ दिनों में इस गिरावट से कैसे उबरता है।

Holiday: पंजाब में सरकारी छुट्टी का ऐलान, बंद रहेंगे School-दफ्तर

0

पंजाब सरकार ने 12 फरवरी यानी बुधवार को पूरे पंजाब में सार्वजनिक अवकाश घोषित किया है। आपको बता दें कि इस दिन श्री गुरु रविदास जी का प्रकाश पर्व मनाया जाएगाष 12 फरवरी को सारे सरकारी स्कूल और गैर-सरकारी, शैक्षणिक संस्थान, दफ्तर में छुट्टी घोषित की गई है।

इसके मद्देनजर 11 तारीख को जालंधर में शोभा यात्रा निकाला जाएगा। इस विशेष अवसर पर जिला प्रशासन ने 11 और 12 फरवरी को मांस और शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश दिया है। जिला मजिस्ट्रेट जालंधर डॉ. हिमांशु अग्रवाल ने कहा कि 12 फरवरी को श्री गुरु रविदास महाराज जी के प्रकाशोत्सव तथा इस संबंध में 11 फरवरी को विभिन्न धार्मिक संगठनों द्वारा निकाली जा रही शोभा यात्रा के मद्देनजर लोगों की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए तथा अमन कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता, 2023 की धारा 163 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए 11 एवं 12 फरवरी 2025 को  मीट और शराब की बिक्री पर पाबंदी लगाई गई है।

श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को हुआ ब्रेन हेमरेज

अयोध्या के श्री राम जन्मभूमि मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास को 2 फरवरी 2025 की शाम अचानक ब्रेन हेमरेज का अटैक आया। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है, जिसके बाद उन्हें लखनऊ के एक अस्पताल रेफर किया गया। आचार्य सत्येंद्र दास की यह तबीयत खराब होने का मामला मंदिर के श्रद्धालुओं और उनके भक्तों के बीच चिंता का कारण बन गया है।

हुए अचानक बीमार, ब्लड प्रेशर बढ़ा
2 फरवरी की शाम लगभग 7 बजे आचार्य सत्येंद्र दास का ब्लड प्रेशर अचानक से बहुत बढ़ गया, जिससे उनकी हालत बिगड़ी। तुरंत उन्हें अयोध्या के श्री राम अस्पताल ले जाया गया, जहां पर प्रारंभिक उपचार किया गया। बाद में, उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए, उन्हें लखनऊ के सिटी न्यूरो केयर अस्पताल रेफर किया गया, ताकि उनका इलाज बेहतर तरीके से किया जा सके।

ब्रेन हेमरेज की पुष्टि, स्थिति गंभीर
लखनऊ में सीटी स्कैन करवाने के बाद डॉक्टरों ने पाया कि आचार्य सत्येंद्र दास के दिमाग में 17 जगह ब्लड क्लॉटिंग हो चुकी है। डॉक्टरों का कहना है कि वे गंभीर ब्रेन हेमरेज से पीड़ित हैं। फिलहाल उनकी हालत स्थिर नहीं है और डॉक्टरों की एक विशेषज्ञ टीम उनकी सेहत पर लगातार निगरानी रखे हुए है। डॉक्टरों का कहना है कि स्थिति अब भी नाजुक बनी हुई है और इलाज जारी है।

रामलला के प्रति समर्पण
आचार्य सत्येंद्र दास का जीवन रामलला की पूजा-अर्चना में समर्पित रहा है। वे 1992 से श्रीराम जन्मभूमि के मुख्य पुजारी रहे हैं। बाबरी मस्जिद विध्वंस के बाद, उन्होंने ही टेंट में रामलला की पूजा-अर्चना की थी। उनके समर्पण की कहानी आज भी लोगों के दिलों में बसी हुई है। जब 2020 में अस्थायी मंदिर में रामलला की मूर्तियों की स्थापना की गई, तब भी वे मुख्य पुजारी बने थे।

अक्टूबर 2024 में भी बिगड़ी थी तबीयत
आचार्य सत्येंद्र दास की तबीयत अक्टूबर 2024 में भी खराब हुई थी, जब उन्हें न्यूरोलॉजिकल समस्याओं के संकेत मिले थे। उस समय उन्हें लखनऊ के संजय गांधी पीजीआई अस्पताल में भर्ती किया गया था। हालांकि, इलाज के बाद वे ठीक हो गए थे। अब एक बार फिर ब्रेन हेमरेज के कारण उनकी स्थिति गंभीर हो गई है।

भक्तों और श्रद्धालुओं की प्रार्थना
आचार्य सत्येंद्र दास के इलाज के लिए उनकी सेहत पर नजर रखने वाले डॉक्टरों की टीम के अलावा, अयोध्या और अन्य जगहों पर लाखों भक्त उनके लिए प्रार्थना कर रहे हैं। भक्तों का कहना है कि आचार्य जी के प्रति उनकी श्रद्धा और विश्वास अडिग है, और वे जल्द स्वस्थ होंगे।

पंजाब के लाखों राशन कार्ड धारकों के लिए बुरी खबर, खड़ी हुई नई मुसीबत

0

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा 5-6 माह पहले ई-श्रम वाले उपभोक्ताओं के राशन कार्ड बनाए गए थे। इस संबंध में उपभोक्ताओं द्वारा विभाग के आदेशों पर अपनी सभी कार्यवाही पूरी करके संबंधित विभाग को  दी थी, ताकि उनके राशन कार्ड बनाए जा सकें।

अब कई माह बीत जाने के बावजूद भी राशन कार्ड जारी न होने के कारण वे लोग गेहूं से वंचित हैं। मीडिया को जानकारी देते हुए विभिन्न उपभोक्ताओं ने बताया कि संबंधित विभाग द्वारा उनके कार्ड पोर्टल पर अपलोड न किए जाने के कारण वे सरकार द्वारा दिए जाने वाले निशुल्क गेहूं वितरण से वंचित हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार को उनकी समस्या पर ध्यान देना चाहिए और संबंधित विभाग को ई-श्रम द्वारा बनाए गए राशन कार्डों को पोर्टल पर अपलोड करने के निर्देश दिए जाने चाहिए ताकि वे लोग सरकार द्वारा दिए जा रहे मुफ्त खाद्यान्न का लाभ उठा सकें।

माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने राज्य सरकारों को ई-श्रम कार्ड रखने वाले उपभोक्ताओं को राशन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया था। दूसरी ओर, ई-श्रम कार्ड धारक अभी भी राशन से वंचित हैं। क्या संबंधित विभाग इस ओर ध्यान देगा?

यूपी वासियों के लिए अलर्ट, मौसम विभाग ने चेताया

जनवरी खत्म होने के बाद से यूपी में लागातार ठंड में गिरावट देखी जा रही है। बदलते मौसम और धूम की चिलचिलाहट से लोग गर्मी महसूस कर रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में एक बार फिर बदलाव देखने को मिल सकता है। विभाग ने अलर्ट जारी किया है कि प्रदेश में अगले तीन दिनों तक बारिश होने की संभावना जताई गई है। प्रदेश में तापमान बढ़ने से ठंड कम हो गई है। बीते कई दिनों से कंपकंपाने वाली ठंड महसूस नहीं की जा रही है, और दोपहर में धूप तेज हो रही है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी में कहा गया है कि आज से यानि सोमवार से मौसम आचानक से बदल सकता है। प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में 3 फरवरी से 5 फरवरी के बीच बारिश होने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जा सकती है।  पश्चिमी यूपी में 3 फरवरी से मौसम बदल सकता है। इस अवधि में कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके अलावा, सुबह और देर रात के समय हल्का कोहरा छाने की संभावना भी जताई गई है। 4 फरवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी, जबकि पूर्वी यूपी के अधिकांश जिलों में आसमान साफ रहेगा। इसी तरह, 5 फरवरी को पश्चिमी यूपी में कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है, जबकि पूर्वी यूपी में मौसम सामान्य रहेगा।

6 से 8 तक साफ रहेगा मौसम
अनुमान है कि 6, 7 और 8 फरवरी को उत्तर प्रदेश में मौसम साफ रहेगा। लेकिन, सुबह और रात के समय हल्का कोहरा भी पड़ सकता है। तापमान में हल्की गिरावट देखने को मिल सकती है, जिससे सुबह और रात में हल्की ठंड महसूस हो सकती है। प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच चुका है। लखनऊ में 12.6℃ न्यूनतम और 29.2℃ अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। अयोध्या, नजीबाबाद और शाहजहांपुर में न्यूनतम तापमान 9℃ दर्ज किया गया, जबकि मेरठ, बहराइच और गोरखपुर में यह 9.8℃ रहा।

3 से 16 फरवरी के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, देखें पूरी लिस्ट

0

अगर आप बैंक से जुड़े किसी महत्वपूर्ण काम की योजना बना रहे हैं, तो इसे जल्द निपटा लें, क्योंकि 3 से 16 फरवरी के बीच कई दिन बैंक बंद रहने वाले हैं। इन दिनों में दूसरा और चौथा शनिवार, साप्ताहिक अवकाश (रविवार) और विभिन्न राज्यों की क्षेत्रीय छुट्टियां शामिल हैं। हालांकि, इस दौरान ऑनलाइन बैंकिंग सेवाएं जैसे UPI, नेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग चालू रहेंगी।

कब-कब बंद रहेंगे बैंक?

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) द्वारा जारी बैंक अवकाश की सूची के अनुसार, राष्ट्रीय अवकाश के दिन देशभर में बैंक बंद रहते हैं, जबकि क्षेत्रीय अवकाश सिर्फ संबंधित राज्य या क्षेत्र में लागू होते हैं।

3 से 16 फरवरी के बीच बैंक हॉलिडे लिस्ट:

– 3 फरवरी – सरस्वती पूजा (त्रिपुरा – अगरतला)
– 8 फरवरी – दूसरा शनिवार (पूरे देश में बैंक बंद)
– 9 फरवरी – रविवार (पूरे देश में बैंक बंद)
– 11 फरवरी – थाई पूसम (तमिलनाडु – चेन्नई)
– 12 फरवरी – गुरु रविदास जयंती (हिमाचल प्रदेश – शिमला)
– 15 फरवरी – लुई-नगाई-नी (मणिपुर – इम्फाल)
– 16 फरवरी – रविवार (पूरे देश में बैंक बंद)

ऑनलाइन सेवाओं का उठा सकते हैं लाभ

बैंक की छुट्टियों के दौरान भी ग्राहक डिजिटल बैंकिंग सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं:

नेट बैंकिंग: बैंक वेबसाइट या मोबाइल ऐप के जरिए बैलेंस चेक, मनी ट्रांसफर और बिल भुगतान किया जा सकता है।
यूपीआई (UPI): Google Pay, PhonePe और Paytm जैसे ऐप्स से सुरक्षित और तेज़ पेमेंट संभव है।
मोबाइल बैंकिंग: बैंक के मोबाइल ऐप से फंड ट्रांसफर, मोबाइल रिचार्ज और बिल पेमेंट किए जा सकते हैं।
एटीएम सेवाएं: नकदी निकासी, मिनी स्टेटमेंट और बैलेंस चेक की सुविधा एटीएम के माध्यम से उपलब्ध रहेगी।

अगर आप बैंक से जुड़े कोई महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं, तो इन अवकाशों को ध्यान में रखते हुए अपनी योजनाएं बनाएं, ताकि किसी भी असुविधा से बचा जा सके।

प्रधानमंत्री किसान योजना की 19वीं किस्त, जानें कौन होंगे लाभार्थी और किसे नहीं मिलेगा पैसा

0

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) भारत सरकार की महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य छोटे और सीमांत किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की सहायता दी जाती है। अब तक 18 किस्तें जारी की जा चुकी हैं, और फरवरी 2025 में 19वीं किस्त का वितरण होने जा रहा है। हालांकि, इस बार कुछ किसान ऐसे होंगे जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। आइए जानते हैं विस्तार से, किन किसानों को मिलेगा फायदा और कौन रह जाएगा खाली हाथ।

19वीं किस्त का वितरण कब होगा?
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 19वीं किस्त का वितरण 24 फरवरी 2025 को किया जाएगा। इस तारीख को देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खुद किसानों के खातों में राशि ट्रांसफर करेंगे। इस बार 13 करोड़ से ज्यादा किसान इसका लाभ उठाने के पात्र होंगे।

किन किसानों को मिलेगा 19वीं किस्त का लाभ?
किसानों को इस किस्त का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ आवश्यक शर्तें पूरी करनी होती हैं।

  1. ई-केवाईसी कराना अनिवार्य:
    सरकार ने किसानों के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया था। अगर आपने समय पर ई-केवाईसी करवा लिया है तो आपको इस किस्त का लाभ मिलेगा।
  2. भू-सत्यापन करवाना:
    किसानों को यह भी सुनिश्चित करना था कि उनका भू-सत्यापन पूरा हो चुका हो। जो किसान इस प्रक्रिया को पूरा करेंगे, उन्हें अगली किस्त मिल जाएगी।

किन किसानों को नहीं मिलेगा लाभ?
कुछ किसान ऐसे भी होंगे जिन्हें इस किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। ऐसे किसानों की पहचान सरकार ने की है जो फर्जी दस्तावेजों के आधार पर योजना का लाभ ले रहे थे।

  1. फर्जी दस्तावेजों पर लाभ लेने वाले:
    जो किसान गलत दस्तावेजों के आधार पर प्रधानमंत्री किसान योजना का लाभ उठा रहे थे, उनकी ई-केवाईसी प्रक्रिया में कोई न कोई समस्या आ सकती है, और उन्हें अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा।
  2. भू-सत्यापन न करवाने वाले किसान:
    जो किसान भू-सत्यापन की प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए, वे भी अगली किस्त के पात्र नहीं होंगे।
  3. गलत जानकारी दर्ज करने वाले किसान:
    अगर किसी किसान ने योजना में अपनी जानकारी गलत दर्ज कराई है, तो उनकी किस्त अटक सकती है।

कैसे चेक करें अपना नाम सूची में?
किसान अपनी स्थिति को PM Kisan Portal पर जाकर आसानी से चेक कर सकते हैं। वेबसाइट पर जाकर किसान अपनी ई-केवाईसी और भू-सत्यापन की स्थिति देख सकते हैं और अगर कोई समस्या हो तो उसे सही कर सकते हैं। इसके अलावा किसान योजना से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कस्टमर केयर नंबर या हेल्पलाइन से भी संपर्क कर सकते हैं।

Sara Ali Khan: देवघर के बाबा बैद्यनाथ में सारा अली खान ने की पूजा, श्रद्धालुओं से की मुलाकात

बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) ने झारखंड के देवघर (Deoghar) में बाबा बैद्यनाथ धाम (Baba Baidyanath) में पूजा-अर्चना की। सारा अली खान ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलाभिषेक कर भगवान भोलेनाथ की आराधना की।

PunjabKesari

सारा अली खान ने बैद्यनाथ मंदिर के इतिहास के बारे में जाना

इस दौरान सारा ने बाबा बैद्यनाथ धाम के विभिन्न मंदिरों में भ्रमण करने के बाद बसंत पंचमी पर आए श्रद्धालुओं से मुलाकात भी की। इसके अलावा सारा ने मंदिर के पुजारियों से बैद्यनाथ मंदिर के इतिहास के बारे में जाना। सारा के साथ देवघर के डीसी विशाल सागर और कई पुलिस अधिकारी मौजूद थे। मंदिर पहुंचने के बाद सारा को वहां के तीर्थ पुरोहितों द्वारा संकल्प कराया गया। इसके बाद देवघर के उपायुक्त विशाल सागर पुलिस बल के साथ सारा अली खान को गर्भगृह में ले गए और पूजा करवाई गई। बसंत पंचमी की वजह से मंदिर में काफी भीड़ थी, लेकिन अभिनेत्री के लिए गर्भगृह को खाली कराया गया। उसके बाद उनको अंदर प्रवेश कराकर पूजा कराया गया। मंदिर से बाहर निकलने के दौरान सारा को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने सारा के साथ सेल्फी लेने की कोशिश की, लेकिन अत्यधिक भीड़ को देखते हुए जिला प्रशासन ने सेल्फी लेने पर रोक लगा दी और सुरक्षा के साथ मंदिर परिसर से लेकर सारा अली खान को जिला प्रशासन की टीम रवाना हुई।

फिल्म की शूटिंग के लिए झारखंड दौरे पर हैं सारा 

माना जा रहा है कि सारा अपनी फिल्म की शूटिंग के लिए झारखंड पहुंची हैं। कुछ दिन पहले सारा अली खान को रांची-खूंटी मुख्य मार्ग पर एक ढाबे पर देखा गया था। सारा अली खान ने ढाबे पर रुककर लंच किया था। इस दौरान उनके साथ उनके मैनेजर और बॉडीगार्ड भी मौजूद थे। सारा ने ढाबे के वेटर से अपने साथ लाई मक्के की रोटी और सरसों का साग गर्म करने को कहा। इसके अलावा उन्होंने सलाद, पापड़ और फ्रूट सलाद, पानी और कॉफी आर्डर की।

Shirdi: डबल मर्डर से दहल गया शिरडी, साईं बाबा संस्थान के दो कर्मचारी की मौत

महाराष्ट्र के शिरडी में दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। साईं बाबा संस्थान के दो कर्मचारियों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई, जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हमला सोमवार सुबह उस समय हुआ जब तीनों अपने घर से ड्यूटी के लिए निकले थे।

तीन अलग-अलग जगहों पर हमला, दो की मौत

जानकारी के मुताबिक, बदमाशों ने तीनों पर अलग-अलग स्थानों पर हमला किया।

  • कर्डोबा नगर चौक में सुभाष साहेबराव घोडे पर हमला हुआ।
  • साकोरी शिव इलाके में नितीन कृष्णा शेजुल को बदमाशों ने घेर लिया और चाकू मारकर हत्या कर दी।
  • तीसरे युवक, कृष्णा देहरकर, पर भी हमला किया गया, जो फिलहाल अस्पताल में भर्ती है।
हमलावर फरार, पुलिस कर रही जांच

हत्या की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच शुरू की।
पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपियों का मृतकों से कोई पुरानी रंजिश थी या नहीं।

पोस्टमार्टम के बाद सौंपे जाएंगे शव

पुलिस ने मृतकों के शव कब्जे में ले लिए हैं और पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे। वहीं, गंभीर रूप से घायल कृष्णा देहरकर का इलाज अस्पताल में जारी है।

इस दोहरे हत्याकांड से शिरडी में दहशत का माहौल है और पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

Udit Narayan ने अपने लिए की भारत रत्न की मांग

0

उदित नारायण एक वीडियो के ऑनलाइन सामने आने के बाद सुर्खियों में हैं, जिसमें उन्हें लाइव कॉन्सर्ट में एक फैन को किस करते हुए दिखाया गया है, जब वह सेल्फी लेते समय उनके गाल पर किस करने के लिए झुकती है। जहां एक तरफ उनका हर तरफ विवाद हो रहा है वहीं दूसरी तरफ गायक इस सब की परवाह ना करते हुए खुद के लििए भारत रत्न की मांग कर रहे हैं।

PunjabKesari

वायरल वीडियो में, नारायण को एक्शन थ्रिलर “मोहरा” से 1990 के दशक के अपने लोकप्रिय गीत “टिप टिप बरसा पानी” गाते हुए महिला प्रशंसकों को किस करते हुए देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर प्रसारित एक क्लिप में, गायक सुरक्षा कर्मियों से सेल्फी लेने वाली महिला प्रशंसक को जाने देने और मंच के पास आने के लिए कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। जब वह नारायण के साथ फोटो क्लिक करने के लिए उसके करीब जाती है, तो वह उसके गाल पर किस करने के लिए झुकती है, जिसके बाद गायक को अपना सिर झुकाकर उसके होठों पर किस करते हुए देखा जा सकता है।

PunjabKesari

कई सोशल मीडिया उपयोगकर्ताओं ने नारायण से माफ़ी की मांग की। एक यूजर ने लिखा- “उदित नारायण ने कुछ बहुत गलत किया है। मेरे मन में उनके लिए बहुत सम्मान था, लेकिन किसी लड़की को जबरन किस करना एक अपराध है। उनके खिलाफ उत्पीड़न का मामला दर्ज किया जाना चाहिए,” एक अन्य ने कहा कि नारायण ने अपने करियर के दौरान बहुत सम्मान प्राप्त किया और “सिर्फ एक किसिंग एक्ट ने उनकी छवि खराब कर दी”।

अब उदित नारायण ने वायरल वीडियो पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये वीडियो ‘साजिश भरा’ था। उनका कहना था कि ये बस उनके और उनके फैंस के बीच एक प्यार का तरीका था और इसका कोई बुरा इरादा नहीं था। इसी बीच उन्होंने भारत रत्न पाने की इच्छा भी जाहिर की। उन्होंने कहा कि उन्हें अब तक कई बड़े फिल्म अवॉर्ड्स जैसे नेशनल अवॉर्ड्स, फिल्मफेयर अवॉर्ड्स, पद्मश्री और पद्मभूषण मिल चुके हैं।. लेकिन उनका सपना लता मंगेशकर की तरह भारत रत्न पाने का है, क्योंकि लता मंगेशकर उनकी आइडल हैं।

उदित नारायण ने अपनी सफाई में कहा कि क्या मैंने कभी भी कुछ ऐसा किया है जिसकी वजह से मुझे, मेरे परिवार को या मेरे देश को शर्मिंदगी उठानी पड़ी? तो अब मैं ऐसा कुछ क्यों करूंगा जबकि मैं सब कुछ पा चुका हूं।  उनका कहना है कि उन्हें इस घटना के बारे में बिल्कुल भी अफसोस नहीं है।

- Advertisement -

News of the Day