नए साल पर करोड़ों की शराब गटक गए झारखंड के लोग, सबसे ज्यादा रांची में हुई बिक्री

0
105

नया साल का पहला दिन लोगों के लिए काफी खास होता है। यह हमारे लिए एक नई उम्मीद लेकर आता है। नए साल के पहले दिन लोग धूमधाम से पार्टी करते हैं। इस दौरान शराब की भी खूब बिक्री होती है।

जानकारी के मुताबिक इस नए साल के पहले दिन झारखंड में खूब शराब की बिक्री हुई। 30 दिसंबर से 1 जनवरी 60 करोड़ की शराब बेची गई। विभाग के अनुमानित आंकड़े के मुताबिक 30 दिसंबर को 14.58 करोड़ और 31 दिसंबर को 27.52 करोड़ रुपए की शराब बिकी है। इसके बाद 1 जनवरी को 18 से 19 करोड़ रुपए की शराब बेचने का अनुमान है। वहीं, पिछले साल 2023 में 31 दिसंबर को 24 करोड़ रुपए की शराब बिकी थी।

शराब बेचने में रांची जिला नंबर वन पर आया है। 31 दिसंबर को राज्य में सबसे अधिक शराब की बिक्री रांची में ही हुई है। यहां 5.10 करोड़ रुपये की शराब बिकी। 1 जनवरी को रांची में लगभग 3 करोड़ रुपए से अधिक की शराब बिकी। 31 दिसंबर और 1 जनवरी को मिलाकर रांची में कुल आठ करोड़ रुपए से अधिक की शराब की बिक्री हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here