Rozgar Mela : पीएम मोदी देंगे 51,000 से ज्यादा नौकरियां, 20वें रोजगार मेले में मिलेंगे नियुक्ति-पत्र

0
25

रोजगार मेला भारत सरकार और विभिन्न प्राइवेट संस्थाओं द्वारा आयोजित किया जाने वाला एक विशेष कार्यक्रम है। इसमें युवाओं को सरकारी और निजी क्षेत्रों में नौकरियां दी जाती हैं, और नियुक्ति पत्र बांटे जाते हैं। इसी रोजगार मेले के 20 वें संस्करण में कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 51 हजार से ज्यादा नियुक्ति पत्र बांटेंगे।

45 जगहों पर होगा रोजगार मेला
19 सितंबर को देश के युवाओं को 51 हजार से ज्यादा सरकारी नौकरियों के नियुक्ति पत्र देंगे। यह कार्यक्रम दोपहर 12:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए होगा। इस दौरान पीएम मोदी नए नियुक्त युवाओं को संबोधित भी करेंगे। 20वां रोजगार मेला देशभर में 45 अलग-अलग जगहों पर आयोजित किया जाएगा। इस दौरान चुने गए युवाओं को भारत सरकार के अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों में नियुक्ति मिलेगी। इनमें राजस्व विभाग, रेल मंत्रालय, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और रक्षा मंत्रालय समेत कई विभाग शामिल हैं।

20वें मेले से आंकड़ा पहुंचेगा 12.75 लाख
सरकार के मुताबिक, रोजगार मेले का उद्देश्य युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाना और उन्हें देश के विकास में ज्यादा भागीदारी का मौका देना है। 20वें रोजगार मेले के बाद अलग-अलग सरकारी विभागों और संगठनों में करीब 12.75 लाख युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके होंगे।

अक्टूबर 2022 में शुरू हुआ था रोजगार मेला
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 22 अक्टूबर 2022 को रोजगार मेले का पहला चरण शुरू किया था। उस समय उन्होंने कहा था कि सरकार का लक्ष्य 2023 के अंत तक देश के युवाओं को 10 लाख सरकारी नौकरियां देना है। लेकिन यह आंकड़ा नहीं छुआ जा सका और नवंबर 2023 तक 11 रोजगार मेलों में 7 लाख से ज्यादा युवाओं को नियुक्ति पत्र दिए जा चुके थे।

2025 में पूरा हुआ था 11 लाख का आंकड़ा
रोजगार मेले के जरिए 11 लाख नियुक्ति पत्र देने का आंकड़ा 2025 में पूरा हुआ था। इसके बाद लोकसभा चुनाव से पहले 12 फरवरी 2024 को 12वां रोजगार मेला आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में सबसे ज्यादा 1 लाख नियुक्ति पत्र बांटे गए थे।

अलग-अलग सरकारी विभागों में मिलेगी नौकरी
20वें रोजगार मेले में चुने गए युवा केंद्र सरकार के अलग-अलग विभागों और संगठनों में काम शुरू करेंगे। सरकार का कहना है कि रोजगार मेले के जरिए युवाओं को सरकारी सेवाओं से जोड़ने और देश के विकास में उनकी भागीदारी बढ़ाने पर लगातार ध्यान दिया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here