Monday, February 2, 2026
Home Blog

LIFESTYLE : ढाबे से लेकर होटल तक… ये सब्जियां बनती हैं एकदम ताजी, ऑर्डर करने से पहले आप भी जान लें

भारत में एक बड़ी आबादी बाहर खाना खाती है, ताकि उन्हें आराम मिल सके. हालांकि आपको इस दौरान खाने पीने की चीजों को लेकर खास ध्यान रखना चाहिए, वरना दिक्कत हो सकती है.

भारत में एक बड़ी आबादी है, जो होस्टल या ढाबे पर रात या फिर दोपहर और रात दोनों टाइम का खाना खाती है. यह चलन खासतौर पर बड़े शहरों में देखने को मिलता है, जहां एक बड़ी आबादी दफ्तरों या फैक्टरियों में काम करती है. 9-10 घंटे की ड्यूटी करने के बाद लोग थके-हारे होते हैं और खाना बनाने की जगह बाहर खाना ज्यादा पसंद करते हैं. लेकिन उनके सामने सबसे बड़ा सवाल यही रहता है कि जो सब्जी उनकी थाली में परोसी जा रही है, वह ताजी बनी है या पहले से बनाकर रखी गई है. चलिए आपको बताते हैं कि होटल या ढाबे में कौन-सी सब्जियां आपको ताजी मिल सकती हैं.

भिंडी की सब्जी

इस लिस्ट में पहला नाम भिंडी की सब्जी का आता है. इसे ऑर्डर मिलने के बाद ही तैयार किया जाता है, क्योंकि भिंडी जल्दी काली और चिपचिपी हो जाती है. इसलिए इसे पहले से बनाकर रखना मुश्किल होता है. यही वजह है कि ज्यादातर होटल या ढाबों पर यह ऑर्डर मिलने के बाद ही काटकर बनाई जाती है.

बैंगन का भरता

इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर बैंगन का भरता शामिल है. इसे आमतौर पर ताजे भुने बैंगन से ही बनाया जाता है. इसे स्टोर करके रखना स्वाद और सेफ्टी, दोनों के लिहाज से सही नहीं माना जाता.

पनीर की सब्जियां

पनीर की सब्जियां भी ज्यादातर ऑर्डर मिलने के बाद ही बनाई जाती हैं, क्योंकि इसके कई प्रकार होते हैं और होटल में सभी को पहले से बनाकर रखना आसान नहीं होता. पनीर भुर्जी, शाही पनीर या कढ़ाही पनीर जैसी डिशेज में ग्रेवी बेस तैयार हो सकता है, लेकिन पनीर डालकर सब्जी आमतौर पर ऑर्डर पर ही बनाई जाती है.

मिक्स वेज ड्राई

सूखी सब्जियों वाली मिक्स वेज को ढाबों और होटलों में अक्सर ताजी कटी सब्जियों से बनाया जाता है, क्योंकि यह जल्दी खराब नहीं होती और इसका स्वाद भी बना रहता है.

तवा सब्जियां

तवा फ्राई सब्जियां जैसे तवा पनीर या तवा मिक्स वेज हमेशा ऑर्डर पर ही बनती हैं, क्योंकि इन्हें दोबारा गर्म करने से स्वाद खराब हो जाता है.

क्यों ताजी सब्जियां खानी चाहिए?

अगर बात करें कि हमेशा ताजी सब्जी बनवाकर क्यों खानी चाहिए, तो इसका जवाब यह है कि यह सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है. काफी देर पहले बनी सब्जी खाने से कई लोगों को एलर्जी या दूसरी स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती हैं. कुछ मामलों में फूड पॉयजनिंग की शिकायत भी सामने आती है, जिसमें बार-बार उल्टी जैसी समस्याएं देखने को मिलती हैं. सदगुरू बताते हैं कि अगर आप ताजे फल और सब्जियां खाते हैं, इससे आपकी सेहत अच्छी रहती है.

BUSINESS : क्या सोने में आने वाली है और बड़ी गिरावट? Buy करें या सेल, जानें क्या कह रहे एक्सपर्ट

0

सोने और चांदी में आई गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से केविन वार्श को यूएस फेडरल रिजर्व के प्रमुख पद के लिए नामित किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं.

पिछले तीन-चार दिनों में सोने और चांदी की कीमतों में तेज गिरावट देखने को मिली है, जबकि वैश्विक उथल-पुथल के कारण बीते एक साल से इनके भाव लगातार रिकॉर्ड स्तर छू रहे थे. ऐसे में निवेशकों के मन में यह सवाल उठना स्वाभाविक है कि क्या इस गिरावट के दौरान सोना-चांदी खरीदना सही रहेगा या फिर दाम और नीचे आने के इंतजार में रहना बेहतर होगा. दरअसल, इस हफ्ते रिकॉर्ड हाई पर पहुंचने के बाद सर्राफा बाजार में आई बड़ी गिरावट की मुख्य वजह अमेरिकी डॉलर में मजबूती और अमेरिका की मौद्रिक नीति को लेकर बढ़ती उम्मीदें मानी जा रही हैं.

सोने और चांदी में आई गिरावट के पीछे एक बड़ी वजह यह भी बताई जा रही है कि ट्रंप प्रशासन की ओर से केविन वार्श को यूएस फेडरल रिजर्व के प्रमुख पद के लिए नामित किए जाने की अटकलें तेज हो गई हैं. इससे ब्याज दरों में कटौती को लेकर उम्मीदें बढ़ी हैं, जिसका असर सीधे डॉलर और कीमती धातुओं पर पड़ा है. इसके अलावा, भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं और दीर्घकालिक नीतिगत संकेतों का असर भी बाजार में दिखा है.

घरेलू स्तर पर बजट 2026 में सोने-चांदी को लेकर कोई बड़ा ऐलान नहीं हुआ, जिससे इन धातुओं को कोई खास समर्थन नहीं मिल पाया. अब बाजार की नजरें आरबीआई के आगामी फैसलों, अमेरिका के रोजगार आंकड़ों और पीएमआई डेटा पर टिकी हुई हैं, जिनके बाद ही यह साफ हो पाएगा कि कीमतों में स्थिरता आएगी या फिर आगे और उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा.

एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिलहाल सोने और चांदी की कीमतों में अनिश्चितता बनी रहेगी. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सीनियर एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार, आने वाले समय में इन धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी रह सकता है, ऐसे में निवेशकों को सतर्कता के साथ कदम उठाने की जरूरत है. इसी बीच रविवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट जारी रही, जहां वायदा कारोबार में चांदी की कीमत नौ प्रतिशत टूटकर 2.65 लाख रुपये प्रति किलोग्राम रह गई, जबकि सोना तीन प्रतिशत गिरकर 1.47 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया.

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में मार्च डिलीवरी वाली चांदी निचले सर्किट पर बंद हुई. जेएम फाइनेंशियल सर्विसेज के ईबीजी—कमोडिटी एंड करेंसी रिसर्च के उपाध्यक्ष प्रणव मेर के मुताबिक, घरेलू बाजार में सोना अपने सर्वकालिक उच्च स्तर से करीब 20 प्रतिशत नीचे आ चुका है, जबकि चांदी लगभग 37 प्रतिशत फिसल चुकी है, जो हालिया तेज मुनाफावसूली और कीमतों में आई अत्यधिक तेजी के बाद की स्वाभाविक गिरावट को दर्शाता है.

NATIONAL : देहरादून में बीच बाजार लड़की का गला काटा, बात नहीं करने से नाराज था युवक, गिरफ्तार

0

देहरादून के पलटन बाजार में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती की चापड़ से हत्या कर दी गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया. युवती नौकरी पर जा रही थी, तभी आरोपी ने हमला कर दिया. गंभीर हालत में अस्पताल ले जाने से पहले उसकी मौत हो गई. आरोपी और मृतका एक-दूसरे को जानते थे, बातचीत बंद करने पर वह नाराज था. पहले धमकी भी दे चुका था. पुलिस ने आरोपी आकाश कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और जांच जारी है.

राजधानी देहरादून में एक बार फिर दिल दहला देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है. पलटन बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े 23 वर्षीय युवती की धारदार हथियार से बेरहमी से हत्या कर दी गई. घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और बाजार में दहशत का माहौल बन गया. मृतका और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. जब युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी तो गुस्से में आकर उसने बीच बाजार इस वारदात को अंजाम दिया. युवक को गिरफ्तार कर लिया गया.

जानकारी के अनुसार, कोतवाली नगर क्षेत्र में रहने वाली युवती घर से नौकरी के लिए जा रही थी. इसी दौरान आरोपी युवक ने उस पर चापड़ से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमलावर ने युवती की उंगली और गर्दन पर कई वार किए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. वारदात के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

घायल युवती को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उसकी मौत हो गई. डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंच गए. पुलिस ने घटनास्थल को सील कर फॉरेंसिक टीम से जांच कराई.

घटना से नाराज व्यापारियों ने विरोध जताते हुए पलटन बाजार बंद कर दिया और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय आकाश कुमार, निवासी खुडबूढ़ा मोहल्ला के रूप में हुई है. उसके पास से वारदात में इस्तेमाल किया गया चापड़ भी बरामद कर लिया गया है.

एसएसपी देहरादून अजय सिंह के मुताबिक, मृतका और आरोपी एक-दूसरे को पहले से जानते थे. जब युवती ने आरोपी से बातचीत बंद कर दी तो गुस्से में आकर उसने बीच बाजार इस वारदात को अंजाम दिया. आरोपी पिछले कई दिनों से युवती को धमकी दे रहा था. युवती ने 31 जनवरी को पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई थी और जान का खतरा जताया था. शिकायत के बाद आरोपी फरार हो गया था, उसका मोबाइल फोन भी बंद था और वह तीन दिनों से घर नहीं गया था. फिलहाल पुलिस आरोपी से गहन पूछताछ कर रही है और मामले की हर एंगल से जांच जारी है.

BIHAR : बोर्ड परीक्षा में बवाल, बंद हुआ दरवाजा तो दीवार कूद कर अंदर पहुंच गई लड़कियां

0

नवादा में बोर्ड परीक्षा के दौरान हैरान करने वाली तस्वीरें सामने आईं, जहां देर से पहुंचने पर एंट्री नहीं मिलने के बाद छात्राएं दीवार फांदकर परीक्षा केंद्र में दाखिल होती दिखीं. वहीं पटना में सिर्फ दो मिनट देरी से पहुंचने पर कई छात्राओं को बाहर ही रोक दिया गया जिसके बाद कुछ छात्राएं गेट के बाहर ही रोने लगीं.
नवादा में बोर्ड परीक्षा के दौरान सामने आई तस्वीरों ने सभी को हैरान कर दिया. परीक्षा केंद्रों पर देर से पहुंचने को लेकर सख्ती के बीच कई छात्र-छात्राओं को प्रवेश नहीं दिया गया. इसके बाद कुछ परीक्षार्थियों ने ऐसा कदम उठाया, जिसे देखकर वहां मौजूद लोग भी अचंभित रह गए. हैरान कर देने वाली तस्वीरों में छात्राएं ऊंची दीवार फांदकर जबरदस्ती परीक्षा केंद्र के अंदर प्रवेश करती नजर आईं.

यह मामला नवादा के कन्हाई नगर स्थित कन्हाई इंटर विद्यालय परीक्षा केंद्र का बताया जा रहा है. जानकारी के अनुसार कुछ परीक्षार्थी निर्धारित समय के बाद परीक्षा केंद्र पहुंचे, जिसके कारण उन्हें गेट से अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई. इसके बाद कुछ छात्र-छात्राओं ने दीवार कूदकर परीक्षा केंद्र में पहुंचने की कोशिश की. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि कुछ अभिभावक भी अपने बच्चों को अंदर भेजने में मदद करते नजर आए.

घटना के दौरान का दृश्य काफी चौंकाने वाला था. परीक्षा देने की जल्दबाजी और भविष्य को लेकर चिंता के कारण छात्राएं भी जोखिम उठाते हुए ऊंची दीवार पार कर केंद्र के अंदर पहुंच गईं.बताया जा रहा है कि नवादा जिले में इस बार बोर्ड परीक्षा के लिए कुल 36 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. इन केंद्रों पर कुल 33 हजार 46 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. परीक्षा को लेकर प्रशासन द्वारा सख्त व्यवस्था की गई है, ताकि नकल और अव्यवस्था को रोका जा सके.

वहीं बिहार की राजधानी पटना में सिर्फ दो मिनट की देरी पर परीक्षा केंद्र के दरवाजे बंद कर दिए गए और कई छात्राएं बाहर दरवाजा खोलने की प्रार्थना करती रही. इस दौरान कुछ छात्राएं गेट के बाहर रोने लगीं लेकिन परीक्षा सेंटर का दरवाजा नहीं खुला. बिहार बोर्ड ने सभी परीक्षार्थियों को 30 मिनट पहले केंद्र पर पहुंचने का निर्देश पहले ही दिया था.

ENTERTAINMENT : ‘बॉर्डर’ देखने गए 59 लोगों की दम घुटने से हो गई थी मौत, बाद में उपहार अग्निकांड पर बनाई गई Netflix की ये पॉपुलर सीरीज

सनी देओल की फिल्म बॉर्डर 13 जून 1997 में रिलीज हुई थी. इसी दिन उपहार अग्निकांड भी हुआ था. इस अग्निकांड पर नेटफ्लिक्स पर एक सीरीज बनी. इस दौरान 59 लोगों ने जान गंवा दी थी.

सनी देओल, अहान शेट्टी और वरुण धवन की फिल्म बॉर्डर 2 ने इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रखा है. इस फिल्म को देखने के बाद 1997 में रिलीज हुई बॉर्डर से जुड़ी यादें भी ताजा हो गई हैं. इस फिल्म से जुड़ी एक ऐसी कहानी है जिसमें 59 लोगों ने अपनी जान गंवा की थी.उस दिन हुए उपहार अग्निकांड के बारे में सुन आज भी लोगों की रूह कांप जाती है. आपको बता दें इस कांड पर 2023 में ट्रायल बाय फायर नाम की सीरीज बनी थी. इस सीरीज को काफी पसंद भी किया गया. ये अग्निकांड कहीं और के नहीं बल्कि दिल्ली के ग्रीन पार्क में स्थित उपहार सिनेमा से जुड़ा हुआ है.

बॉर्डर फिल्म का पोस्टर जबसे रिलीज हुआ था, तबसे ही इसे लेकर दर्शकों के अंदर एक अलग ही क्रेज था. ऐसे में जब फिल्म थिएटर में रिलीज हुई, तो शायद ही कोई ऐसा शो था जो हाउसफुल नहीं रहा होगा. इस फिल्म के गीत देशभर में गूंज रहे थे. फिल्म की सफलता के बीच ही 59 लोगों की जान चली गई.ज्यादा हैरानी की बात ये थी कि मरने वालों में 23 बच्चे थे जिसमें से एक की उम्र 1 महीने थी. दरअसल, जब दर्शक थिएटर में बॉर्डर देख रहे थे तभी ट्रांसफॉर्मर शॉर्ट सर्किट हुआ और आग लग गई. आग नीचे से पर्दे और फिर थिएटर में बंद लोगों तक पहुंच गई.

चारों तरफ धुआं और अपनी जान बचाने की कोशिश में लोग भगदड़ करने लग गए. रिपोर्ट में कहा गया कि वहां जिन लोगों की भी डेथ हुई थी वो आग में जलकर नहीं मरे थे, बल्कि धूए की वजह से दम घुटने से उनका निधन हुआ था. इस दौरान कई लोगों के घर उजड़ गए थे. काफी हंगामा मच गया था. हालांकि, इस कांड के बाद भी बार्डर को लोगों ने खूब पसंद किया था.

ENTERTAINMENT : अरिजीत की आवाज में रिलीज हुआ ‘ओ रोमियो’ का गाना, फैन्स को चढ़ा इश्क का फीवर, ब्रेक से पहले किया था रिकॉर्ड

0

शाहिद कपूर-तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘ओ रोमियो’ का नया गाना इश्क का फीवर सामने आया है, जिसे अरिजीत सिंह ने गाया है. उनकी आवाज ने एक बार फिर अपना जादू चलाया है. फैंस को ये गाना बेहद पसंद आया है.

फिल्म मेकर विशाल भारद्वाज की अपकमिंग फिल्म ‘ओ रोमियो’ दर्शकों के बीच एक तगड़ा बज बनाने में कामयाब हो रही है. फिल्म के मार्केटिंग मटेरियल इतने जोरदार निकलकर सामने आ रहे हैं कि उससे सभी की एक्साइटमेंट बढ़ रही है. जो काम इसके ट्रेलर ने किया, वही अब फिल्म के गाने भी कर रहे हैं. ‘ओ रोमियो’ का एक नया गाना आया है, जिसे अरिजीत सिंह ने अपनी आवाज में गाया है.शाहिद कपूर और तृप्ति डिमरी की ‘ओ रोमियो’ से ‘इश्क का फीवर’ गाना रिलीज किया गया है. गाने में शाहिद और तृप्ति की रोमांटिक केमिस्ट्री को दर्शाया गया है. फिल्म के अंदर दोनों के बीच बढ़ रही नजदीकियों को इस गाने ने बखूबी प्रेजेंट किया है. इसके लिरिक्स लेजेंडरी राइटर गुलजार ने लिखे हैं. वहीं विशाल भारद्वाज ने इसमें अपना म्यूजिक दिया है.

गाने की धुन सीधा आपके दिल पर असर करती है. गुलजार द्वारा लिखे गए गाने के बोल आपको सुकून का एहसास दिलाते हैं. वहीं अरिजीत की आवाज हर बार की तरह अपना जादू बिखेरती है. गाने में शाहिद और तृप्ति की लव केमिस्ट्री भी जोरदार दिखाई गई है. ये गाना फैंस को कई कारणों से बेहद पसंद आया है.

कारण तो अरिजीत सिंह ही हैं, क्योंकि उनके ब्रेक की घोषणा के बाद ये उनका पहला गाना है जो फैंस के बीच रिलीज किया गया है. गाने के कमेंट सेक्शन में फैंस सिर्फ अरिजीत का ही नाम लिख रहे हैं. वो सिंगर से रिक्वेस्ट कर रहे हैं कि वो सिंगिंग की दुनिया में वापस आ जाएं और अपना फैसला बदल लें.

दूसरा कारण गुलजार और विशाल भारद्वाज की दमदार जोड़ी है, जो इससे पहले भी कई शानदार गाने बना चुके हैं. फिल्म ‘हैदर’ के लगभग सभी गाने इस जोड़ी ने साथ मिलकर बनाए, जिसे आज भी ऑडियंस याद रखती है. वहीं अब ‘ओ रोमियो’ के भी गाने गुलजार ने लिखे हैं, जो ऑडियंस के बीच पहले से ही ट्रेंड कर रहे हैं.

बात करें फिल्म ओ रोमियो की, तो इसमें नाना पाटेकर, फरीदा जलाल, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, विक्रांत मैसी और हुसैन दलाल जैसे एक्टर्स शामिल हैं. ये फिल्म 13 फरवरी को थिएटर्स में रिलीज होगी.

NATIONAL : लव मैरिज, घरेलू हिंसा और फिर अफेयर का शक… 13 साल की मासूम बेटी के सामने चाकू से रेता पत्नी का गला

0

लखीमपुर खीरी में शक ने एक परिवार उजाड़ दिया. पत्नी के किसी अन्य युवक से संबंध होने के संदेह में एक युवक ने अपनी पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या कर दी. वारदात 13 वर्षीय बेटी के सामने हुई. घायल महिला को अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई. पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले में थाना सदर कोतवाली क्षेत्र की काशीराम कॉलोनी में रहने वाले एक युवक को अपनी पत्नी पर किसी दूसरे युवक से अफेयर होने के शक था. इसी शक में उसने पत्नी को अपनी 13 साल की मासूम बेटी के सामने चाकू से गला रेतकर मार डाला.बताया जाता है कि काशीराम कॉलोनी के रहने वाले अंशुल श्रीवास्तव ने कुछ सालों पहले अपनी मर्जी से उसी कॉलोनी की रहने वाली खुशबू नाम की महिला से शादी की थी. दोनों के तीन बच्चे थे. आरोपी आए दिन शराब पीकर घर में पत्नी खुशबू के साथ मारपीट करता था.

इसी बीच खुशबू इस कॉलोनी में अपनी मां के घर रहने लगी तभी अंशुल को शक हुआ कि उसकी पत्नी का किसी दूसरे युवक से अफेयर है. इसी को लेकर अंशुल हाथ में चाकू लेकर ससुराल के घर के अंदर घुसा और अपनी 13 साल की मासूम बेटी के सामने ही खुशबू के गले में चाकू मार दिया. लोग उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर गए लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. मृतका की बेटी पलक श्रीवास्तव ने बताया कि पापा आए तो गेट खुला था. उन्होंने मम्मी से बातचीत की उसके बाद चाकू मार दिया.

लखीमपुर के सीओ विवेक तिवारी ने बताया कि थाना सदर कोतवाली के अंतर्गत काशीराम कॉलोनी में एक पति पत्नी के बीच हुए विवाद के दौरान पति अंशुल श्रीवास्तव के द्वारा पत्नी खुशबू श्रीवास्तव के ऊपर चाकू से हमला कर दिया गया जिससे वह घायल हो गई. तत्पश्चात पुणे जिला अस्पताल इलाज के लिए लिए ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई. आरोपी पति अंशुल श्रीवास्तव को हिरासत में लेकर अग्रिम विधि कार्रवाई की जा रही है.

UP : ‘हलाला कराकर आ, तब रखूंगा…’, शादी में बाइक न मिलने पर पति ने नई दुल्हन को दिया तलाक

0

बांदा में एक महिला को दहेज की मांग और लगातार शारीरिक-मानसिक प्रताड़ना का शिकार होना पड़ा. आरोप है कि ससुराल वालों ने उसे तलाक देने के बाद दोबारा रखने के लिए हलाला की शर्त रखी. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने शौहर समेत चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

उत्तर प्रदेश के बांदा में एक अजीबोगरीब और हैरान कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला को शादी के बाद इतना मानसिक और शारीरिक रूप से प्रताड़ित किया गया कि वो टूट गयी. ससुराल वालों ने उसे लौटने के लिए हलाला करने की शर्त रख दी, जिससे परेशान होकर उसने थाना पहुंच पुलिस से शिकायत की है. पुलिस ने शौहर सहित चार लोगों पर दहेज उत्पीड़न, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है.

दहेजत्र का है, जहां की रहने वाली एक युवती ने पुलिस शिकायत के दौरान बताया कि उसके पिता ने उसका निकाह जून 2025 में अपने सामर्थ्य के अनुसार किया था, निकाह के बाद विदा होकर ससुराल पहुचीं तो मालूम हुआ कि पति सहित अन्य ससुरालीजन दहेज से खुश नही थे. महिला ने आरोप लगाया कि इस कारण लोग उसे शारीरिक और मानसिक रूप से प्रताड़ित करने लगे. उसे कई दिनों तक भूखा रखा गया, लेकिन परिवार चलता रहे इसलिए युवती सब सहती रही. कई बार मामला बढ़ने पर पुलिस ने समझौता कराया, लेकिन ससुराल पक्ष के लोगों मे कोई बदलाव नहीं आया. दिसम्बर 2025 में मारपीट करते हुए उसे ससुराल से निकाल दिया गया.

पत्नी शेफाली जरीवाला के निधन के बाद काम पर लौटे पराग त्यागी, मिला नया शो, फैंस ने दी बधाई

0

एक्ट्रेस शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी काफी समय के बाद वापस कैमरे के सामने आए हैं. उनका नया शो जल्द आने वाला है, जिसकी झलक एक्टर ने भी इंस्टाग्राम पर शेयर की है.’कांटा लगा’ गाने से मशहूर हुईं शेफाली जरीवाला ने जून 2025 में अचानक दुनिया को अलविदा कह दिया था. इस खबर से पूरी टीवी और बॉलीवुड इंडस्ट्री में शोक का माहौल था. शेफाली के यूं चले जाने से उनका परिवार बेहद उदास और परेशान हुआ. एक्ट्रेस के पति पराग त्यागी भी काफी दुखी थे.

शेफाली के जाने के बाद से पराग त्यागी उन्हीं की याद में कई सारे काम करते हुए दिखाई दे रहे थे. एक्टर ने पॉडकास्ट में भी सिर्फ अपनी पत्नी की बातें की. पराग ने इस बीच लाइमलाइट से दूरी बना ली थी. लेकिन अब करीब आठ महीनों बाद वो वापस कैमरे के सामने आ गए हैं.पराग त्यागी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक नए शो का टीजर शेयर किया है, जिसमें वो एक अलग लुक में नजर आ रहे हैं. इस नए शो का नाम ‘चंदनबाला’ है, जो जल्द नंदी नाम के एक चैनल पर स्ट्रीम होगा. इसमें पराग एक नेगेटिव किरदार में नजर आ रहे हैं. ये एक नया पीरियड ड्रामा सीरियल होगा, जिसमें पराग काफी समय बाद काम करते हुए नजर आएंगे.

पराग की इस नई शुरुआत के लिए फैंस और उनके करीबी दोस्त बेहद खुश हैं. कृष्णा अभिषेक की बहन आरती सिंह ने एक्टर के सीरियल के इस ट्रेलर पर कमेंट करके उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. वहीं कुछ यूजर्स लिख रहे हैं कि उन्हें पराग के इस सीरियल का बेसब्री से इंतजार हैं. एक्टर ने शेफाली जरीवाला के जाने के बाद बहुत हिम्मत दिखाई है, जिससे वो प्रेरित हुए हैं

शेफाली जरीवाला का निधन 28 जून की देर रात कार्डियक अरेस्ट के चलते हुए था. उन्हें मुंबई के एक अस्पताल में ले जाया गया था, जहां डॉक्टर्स ने उन्हें मृत घोषित किया. शेफाली सिर्फ 42 साल की ही थीं. वो अपने पीछे पति पराग और एक पेट सिंबा को छोड़ गईं, जिन्हें वो अपना बेटा मानती थीं. शेफाली के जाने के बाद पराग ने भी उनकी यादों को कायम रखा. एक्टर ने अपनी पत्नी की याद में एक टैटू भी अपने शरीर पर गुदवाया था, जिसे देख फैंस भी इमोशनल हो गए थे.

RASHIFAL : आज का राशिफल

0

मेष :  आज का दिन आनंददायक सफलता प्रदान करने वाला रहेगा। प्रभावशाली लोगों से बातचीत बहुत ही सकारात्मक रहेगी। किसी लक्ष्य को हासिल करने में भाइयों का भी बखूबी सहयोग मिलेगा। 

वृषभ :वृषभ राशि वालों के लिए समय के अनुसार अपने व्यवहार में बदलाव लाना जरूरी है। बच्चों के साथ व्यवहार करते समय उन्हीं के नजरिए से देखना उचित रहेगा। पति पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बनी रहेंगी।

मिथुन: मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी खास व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। जीवन से जुड़े कुछ बदलाव होंगे।सहकर्मियों के साथ तालमेल मजबूत रहेगा और किसी महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट में आपकी भूमिका रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं जो भविष्य की सफलता का आधार बनेंगी।

कर्क : कर्क राशि के जातकों को आज के दिन व्यवसाय में फायदा मिलने के अवसर प्राप्त होंगे। पैसों से संबंधित मामलों में भी प्रगति होगी।लंबे समय तक बैठकर काम करने वालों को मुद्रा सुधारने की आवश्यकता है।

सिंह : सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी भी प्रकार का मतभेद हो सकता है।पिछली कुछ गलतियों से सीख कर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। युवाओं को करियर संबंधी किसी परीक्षा मे बेहतरीन परिणाम मिलेंगे। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा।

कन्या : कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा काम लेकर आएगा। जीवनसाथी की ओर से सहयोग मिलेगा। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण बना रहेगा। किसी मित्र के मिलने से खुशनुमा यादें भी ताजा होगी।

तुला : तुला राशि के लोगों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा। आपको आपके फंसे हुए पैसे वापस मिल सकते हैं।नौकरी में आपके बेहतरीन कार्य की सराहना होगी और पदोन्नति संबंधी खुशखबरी मिल सकती है।

वृश्चिक: वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन परेशानियों से भरा रहेगा। सहकर्मियों के साथ विवाद हो सकता है।काम में नेतृत्व, योजना और तेज निर्णय की अपेक्षा रहेगी। सरकारी विभाग या कॉर्पोरेट सेक्टर में इंटरव्यू संबंधी संदेश मिल सकता है।

धनु : धनु राशि के लोगों के लिए दिन परेशानियों से भरा रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए अधिक मेहनत करेंगे।जीवनसाथी आपकी किसी सख्त बात को गलत समझ सकते हैं, इसलिए संवाद को शांत रखें। सिंगल लोगों को किसी जिम्मेदार एवं प्रभावी व्यक्तित्व से सहज आकर्षण महसूस हो सकता है।

मकर: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं और आज आपका अपने जीवनसाथी के साथ अच्छा समय व्यतीत होगा।

कुंभ : आज के दिन आप किसी भी प्रकार की यात्रा या प्रवास पर जा सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा।काम में सफलता मिलेगी।

मीन : मीन राशि के लोगों के लिए आज का दिन आनंद लेकर आएगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में पार्टनर के साथ सामंजस्य बढ़ सकता है।

- Advertisement -

News of the Day