बिहार में 24 घंटे में 9863 नए केस:एक्टिव केस अब 1 लाख से नीचे; रिकवरी रेट 83% पहुंची

0
48

बिहार में लॉकडाउन लगने के बाद संक्रमण के मामलों में तेजी से कमी आई है। 24 घंटे में न सिर्फ नए मामलों में कमी आई है बल्कि एक्टिव केस भी कम हुए हैं। इसका असर रिकवरी पर पड़ा है। प्रदेश की रिकवरी रेट अब 83.43% हो गई है। वहीं, 12 मई को राज्य में कुल 111740 लोगों की जांच कराई गई है।

बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 99623 पहुंच गई है।

12 मई को कोरोना से बड़ी राहत

  • 24 घंटे में कुल 111740 लोगों की जांच कराई गई
  • 24 घंटे में सामने आए नए मरीजों की संख्या 9863
  • अब तक राज्य में कुल 622433 लोग संक्रमित हुए
  • अब तक राज्य में 519306 लोगों ने कोरोना को मात दी
  • राज्य में अब तक कोरोना से 5303 लोगों की मौत हो चुकी है
  • बिहार में एक्टिव मामलों की संख्या 99623 पहुंची
  • राज्य का रिकवरी रेट 83.43 प्रतिशत पहुंच गया है

24 घंटे में 74 संक्रमितों की मौत

बिहार में 24 घंटे में 74 लोगों की मौत हुई है। मंगलवार को राज्य में मरने वालों का आंकड़ा 72 था। 7 दिनों से मौत के आंकड़ों में कोई कमी नहीं हो रही है। मृतकों में ज्यादातर गंभीर बीमारियों वाले हैं। इसके अलावा, 45 से कम उम्र के लोगों की भी जान जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here